शनिवार, 14 मार्च 2020

झांसी रानी पर अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा  हड़कंप

 मुजफ्फरनगर।  कुछ दिनों की सुस्ती के बाद आज फिर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में सड़कों पर सामान रखकर बिक्री करने वालों का सामान जब्त कर लिया गया। अतिक्रमण करने हटाने की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
नगर पालिका के  ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी, टीएस आरडी पोडवाल ने पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ झांसीरानी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। सड़क पर ठेले एवं फड़ों को हटवाया गया। दुकानों के आगे सड़कों पर रखा सामान जब्त कर लिया गया।  दुकानदारों को सामान दुकान के भीतर ही रखने की हिदायत दी गई। यह अभियान  झांसी रानी के आसपास के इलाकों में चला। इसके बाद  सड़कें खुली-खुली नजर आने लगी। दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। ईओ ने कहा कि यह अभियान लगातार चलेगा।


इस अभियान में कुल 17 किग्रा अवैध पॉलिथीन को जब्त किया गया। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। अभियान में कुल 4000 का जुर्माना भी लगाया गया।

http://www.royalbulletin.in/category/e-newspaper-muzaffarnagar-news/--17-4000--212669  

पालिका के इस अभियान से दुकानदारों खासतौर से झांसी रानी पर खडी होने वाली ठेलियां और फड वालों में हड़कंप मचा रहा।
इससे ठेले वालों में अफरा-तफरी मच गई। झांसी की रानी के बराबर में बरसों से अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने सख्त चेतावनी देते हुए अतिक्रमणकारियों को कहा कि अगर अब अतिक्रमण करते मिले तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। जनपद में अतिक्रमणकारियों की वजह से जगह-जगह जाम लगा रहता है। आसपास के बाजारों में बरामदों तक पर अतिक्रमण कारियों का कब्जा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...