गुरुवार, 12 मार्च 2020

ढाई साल बाद परिवार से मिली बिछडी संगीता


मुजफ्फरनगर। ढाई वर्ष पूर्व लापता हुई मध्यप्रदेश की महिला को आखिर उसके परिजन मिल गए। उसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें देखकर वे बिलख कर रो पड़ी। बाद में परिजन उसे अपने साथ ले गए।
सूत्रों ने बताया कि पिछले कई माह से नई मंडी क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचेंडा गांव के आसपास घूम रही मानसिक रूप से अद्र्धविक्षिप्त उक्त महिला बेसहारा की जिंदगी बिता रही थी। गांव वाले बताते हैं कि वह किसी से कुछ मांगती नहीं थी, लेकिन लोग तरस खाकर उसे कुछ दे जाते थे, तो वह खा लेती थी। कुछ दिन पूर्व उक्त महिला गांव के ही निवासी विपिन शर्मा के घर के सामने पहुंची तो अचानक तेज बारिश हो गई। परिवार की महिलाओं ने उसे बेसहारा देख उसे सहारा दिया और उक्त महिला के बारे में उससे पूछताछ के बाद उसे घर में ही रोक लिया।   खोज बीन कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। उसका भाई उसे लेने पहुंचा तो उसे देख उक्त महिला ने उसे पहचान लिया और जमकर रोई। गांव में पहुंचे महिला के भाई ने बताया कि उसका नाम संगीता है। उसकी शादी हो चुकी थी। पति पत्नी में विवाद के चलते वह घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी हरसंभव तलाश की और अंतत: थक हार कर बैठ गए। उन्होंने कहा कि विपिन शर्मा का परिवार उनके लिए देवता बनकर आया है और उन्होंने उनकी बहन को उनसे मिलाने में जो हक अदा किया उसके वे सदा ऋणी रहेंगे। इस परिवार के साथ अब उनका रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। ढाई साल बाद बिछड़ी बहन का भाई से मिलन देख परिजनों और गांव वालों की आंखें भी भर आईं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...