बुधवार, 25 मार्च 2020

आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया


मुजफ्फरनगर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज के स्थापना दिवस पर वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ किया गया। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आर्य समाज ऋषि दयानंद के सिद्धांतों, आदर्शों और उद्देश्यों के अनुसार समाज सुधार अभियान चलाये।
सरकुलर रोड़ स्थित संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर आर्य समाज का 146 वां स्थापना दिवस मनाया गया। वेद मंत्रों से यज्ञ में प्राणिमात्र के जीवन की रक्षा को आहुतियां वितरित की गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति गौरवशाली है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर महर्षि दयानंद ने 1875 में मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी। राष्ट्र ऋषिवर का सदैव ऋणी है, जिन्होंने वेदों की अलख जगाई। ऋषियों की वाणी, ज्ञान और सँस्कृति को घर-घर पहुँचाया। बेटियों को वेद शिक्षा, यज्ञ का अधिकार दिलाया। सँस्कृत, हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को गुरुकुलों की परंपरा प्रारंभ की। अंधविश्वास, पाखंड, ढोंग और छुआछूत,जातिवाद, बाल विवाह, मधपान जैसी कुरीतियों के खिलाफ आर्य समाज के माध्यम से समाज सुधार आंदोलन चलाया। आर्य ने कहा कि वर्तमान में जब पूरे विश्व में अशांति, आपदा का माहौल है, ऐसे में महर्षि दयानंद के उद्देश्यों, सिद्धांतो और आदर्शों के मार्ग पर चलकर ही समाज का नव निर्माण हो सकता है। सबका उपकार करना आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य है। बिजनौर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि आर्य समाज की प्रेरणा से आजादी आंदोलन में लाखों युवाओं ने संघर्ष, त्याग और बलिदान किया था। अन्याय,   अथर्व , लक्ष्य देव, देवांश जांगिड़, सिद्धांत मनोहर ने ईश्वर भक्ति, ऋषि महिमा के भजन सुनाये। संचालन आदित्य देव ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...