शनिवार, 27 मई 2023

शहीद व्यापारियों का स्मरण किया


मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारिक हितों के लिए शहीद व्यापारियों की याद में व्यापारी शहीद दिवस व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन एस-डी कॉलेज मार्केट के प्रांगण में किया.श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष/ पूर्व विधायक अशोक कंसल ने वसंचालन नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने किया अशोक कंसल ने बताया कि 1973 में लाला विशंभर दयाल व श्याम बिहारी मिश्रा,पूर्व सांसद/प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा स्थापित व्यापार मंडल ने आज वट वृक्ष का रूप ले लिया है. तब से अब तक किसी भी व्यापार मंडल के 14 सदस्य विभिन्न सरकार विरोधी आंदोलनों में शहीद नहीं हुए हैं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ही अकेला ऐसा संगठन है जिसके इतने व्यापारीसर्वे छापों के विरोध मेंअभी तक शहीद हो चुके हैं.जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी व नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने मोदी सरकार द्वारा व्यापारियों को अपना सामान बेचने के लिए बनाई गई सरकारी वेबसाइट, फ्रेट कॉरिडोर , हाईवे, नए रेलवे स्टेशन आदि के लिए बधाई दी.दिनेश बंसल वसरदार सुलखन सिंह ने शहीद व्यापारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा सरकारी योजनाएं व्यापारियों के हित में भी चलाई जाए श्रद्धांजलि सभा में राकेश गर्ग अमित मित्तल अनिल तायल ओमप्रकाश धीमान दिनेश गिरी सभासद सतीश कुकरेजा प्रमोद जैन त्यागी  बॉबी गोयल रामपाल सेन महिला जिला अध्यक्ष अलका शर्मा जिला उपाध्यक्ष रूपम शुक्ला पूनम चौधरी श्रीमती त्यागी आदि -आदि भामाशाह उपस्थित रहे। 

आज का पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *वैदिक पंचांग ~



 🌤️  *दिनांक - 27 मई 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 

🌤️ *मास - ज्येष्ठ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - सप्तमी शाम 07:42 तक तत्पश्चात अष्टमी*

🌤️ *नक्षत्र - मघा रात्रि 11:43 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

*🌤️योग - व्याघात शाम 07:58 तक तत्पश्चात हर्षण*

🌤️ *राहुकाल - शाम 09:17 से शाम 10:56 तक*

🌞 *सूर्योदय-05:58*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:13*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

🔥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' 

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। 

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।

               🌞वैदिक पंचांग* ~🌞



🌷 *बहूपयोगी औषधि – सोंठ* 🌷

👉🏻 *जब अदरक सूख जाता है तब उसकी सोंठ बनती है | सोंठ पाचनतंत्र के लिए अत्यंत उपयोगी है | यह सारे शरीर के संगठन को सुधारती है, मनुष्य की जीवनशक्ति और रोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ाती है | यह आम, कफ व वात नाशक है | गठिया, दमा, खाँसी, कब्जियत, उल्टी, सूजन, ह्रदयरोग, पेट के रोग और वातरोगों को दूर करती है |*

💊 *औषधीय प्रयोग* 💊

➡ *वातनाशक गोलियाँ : सोंठ के चूर्ण में समभाग गुड़ और थोडा – सा घी डाल के २- २ ग्राम की गोलियाँ बना लें | १ -२ गोली सुबह लेने से वायु और वर्षाकालीन जुकाम से रक्षा होती है | बारिश में सतत भीगते – भीगते काम करनेवाले किसानों और खेती के काम में लगे मजदूरों के लिए यह अत्यंत लाभदायक है | इससे शारीरिक शक्ति व फूर्ती बनी रहती है |*

➡ *सिरदर्द : सोंठ को पानी के साथ घिसलें | इसका लेप माथे पर करने से कफजन्य सिरदर्द में राहत मिलती है |*

➡ *मन्दाग्नि : सोंठ का आधा चम्मच चूर्ण थोड़े – से गुड़ में मिलाकर कुछ दिन प्रात:काल लेने से जठराग्नि तेज हो जाती है और मन्दाग्नि दूर होती है |*

➡ *कमर दर्द व गठिया : सोंठ को मोटा कूट लें | १ चम्मच सोंठ २ कप पानी में डाल के उबालें | जब आधा कप पानी बचे तो उतार के छान लें | इसमें २ चम्मच अरंडी – तेल डाल के सुबह पियें | दर्द में राहत होने तक हफ्तें में २ -३ दिन यह प्रयोग करें |*

🌷 *पुराना जुकाम* 🌷

😤 *१) ५ ग्राम सोंठ १ लीटर पानी में उबालें | दिन में ३ बार यह गुनगुना करके पीने से पुराने जुकाम में लाभ होता है |*

😤 *२)  पीने के पानी में सोंठ का टुकड़ा डालकर वह पानी पीते रहने से पुराना जुकाम ठीक होता है | ( सोंठ के टुकड़े को प्रतिदिन बदलते रहें | )*

😤 *सर्दी – जुकाम : ५ ग्राम सोंठ चूर्ण, १० ग्राम गुड़ और १ चम्मच घी को मिलालें | इसमें थोडा -सा पानी डालके आग पर रखके रबड़ी जैसा बना लें | प्रतिदिन सुबह लेने से ३ दिन में ही सर्दी – जुकाम मिट जाता है |*

💥 *सावधानी – रक्तपित्त की व्याधि में तथा पित्त प्रकृतिवाले ग्रीष्म व शरद ऋतु में सोंठ का उपयोग न करें |*

  

         🌞 वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *मस्तिष्क प्रदाह* 🌷

🍛 *जौ का आटा पानी में घोलकर मस्तक पर लेप करने से मस्तिष्क की पित्तजनित पीड़ा शांत होती है l*

🙏🏻 

          🌞 वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक प्रारंभ : शुक्रवार, 09 जून 2023 पूर्वाह्न 06:02 बजे


पंचक समाप्त: मंगलवार, 13 जून 2023 दोपहर 01:32 बजे



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।


आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।


 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप लोगों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी किसी नई नौकरी की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी लेकिन अभी आपको कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप किसी नयी सम्पति का सौदा बहुत ही सोच विचार कर करें,नहीं तो आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आप किसी मित्र के साथ घूमने के लिए जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में  आपको मन्न मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी नए काम को लेकर समस्या आ सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको आज वापस मिल सकता है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोग उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी वह अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए आसानी से धन  कमा पाएंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें,नहीं तो उनको कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको उसमे समस्या होगी। भाई बहनों से  आप बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज चारों ओर से खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी नए काम की शुरुआत आप माता-पिता के आशीर्वाद से करेंगे। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें,नहीं तो वह लंबा चल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपने जो कर्ज लिया था आप उसे उतारने में सफल रहेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है । अपने  किसी बचपन के मित्र से  मुलाकात करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी नए निवेश की तैयारी कर सकते हैं। लॉटरी में धन का निवेश करने वाले लोग आज सावधानी बरतें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को  कोई अच्छा फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहने वाला है। भागदौड़ अधिक होने के कारण सिर दर्द,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है,वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस संबंधित कोई भी फैसला बहुत ही सोच विचार कर लें। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है,तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अभी कुछ और समय परेशान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आपको खुशी होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले  माता-पिता से बातचीत अवश्य करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आज किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग  किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आप किसी से कोई वादा या वचन ना लें,नहीं तो बाद में आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। किसी से यदि आप धन उधार लेगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।


कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। बिजनेस में आप कोई बदलाव कर सकते हैं,जो आपको खुशी देगा। लेकिन बाद में आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर एकाग्र होकर जुटना होगा,तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी से धन उधार न लें, अन्यथा उसे उतारना मुश्किल हो सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी होगी। कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ नए लोगों से मेल मुलाकात करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं

पुलिस के बड़े खाने में एडीजी, डीआईजी व एसएसपी हुए शामिल


मुजफ्फरनगर । पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण में पुलिस कर्मियों के लिए परंपरागत बड़े खाने का आयोजन किया गया जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अजय साहनी सहित जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित हुए । बड़े खाने में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थाना, शाखा, रिक्रूट एवं कार्यालय आदि के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान सर्वप्रथम अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को अपने हाथों से खाना परोस कर बड़े खाने की पुलिस परंपरा को निभाया तथा विगत कुछ माह में सम्पन्न हुए अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम जैसे नगर निकाय चुनाव,  विभिन्न त्योहारों आदि को अथक परिश्रम व लगन से ड्यूटीरत रहकर सकुशलता से सम्पन्न कराने हेतु सभी जवानों का आभार व्यक्त किया।


काशीराम आवास में धांधली के विरुद्ध प्रदर्शन


मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना महिला मोर्चा के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नगर के सर्कुलर रोड व खंजापुर स्थित काशीराम आवास के आवंटन में बड़े पैमाने पर होने वाली धांधली के संबंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया। क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची और वहां पहुंच कर प्रदर्शन किया और ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की शहरी आवास विकास योजना के अंतर्गत सर्कुलर रोड व गांव खांजापुर में बने आवासों के आवंटन के मामले में बड़ा गोलमाल हो रहा है। 2 वर्ष पूर्व जनपद में तैनात अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार के हस्ताक्षर किए आवंटन पत्रों के जरिए गरीब लोगों का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने एक हिंदू संगठन के नेता पर भी आरोप लगाते हुए कहा हिंदू संगठन का यह नेता एडीएम अमित कुमार के हस्ताक्षर किए हुए आवंटन पत्र मोटी रकम लेकर गरीब लोगों को बांट रहा है, ऐसे दर्जनों लोग फर्जी आवंटन लिए घूम रहे हैं, इसके अतिरिक्त गरीब लोगों के बने इन आवासों में बड़े पैमाने पर साधन संपन्न लोग कब्जा जमाए हुए हैं, कुछ लोगों ने तो खुद के अच्छे मकान होते हुए भी काशीराम आवास में खुद फ्लैटों के आवंटन लिए हुए हैं। क्रांति सेना महिला मोर्चा ने जिलाधिकारी से मांग की काशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे आवंटियों को वहां से हटाया जाए व पात्र लोगों को वहां पर मकान दिए जाएं अन्यथा क्रांति सेना महिला मोर्चा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से - 

सहारनपुर मंडल महासचिव शालू चौधरी जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी जिला महामंत्री अंजू त्यागी नगर अध्यक्ष नेहा गोयल प्रेमलता जी अनीता ठाकुर जी अनीता त्यागी कमलेश धीमान उर्मिला देवी राखी धीमान ज्ञान नौ देवी गीता रमा लक्ष्मी बबीता ओमबीरी कंचन बाटला प्रीति सुनीता अग्रवाल अनीता चौधरी विजयकुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रही।

शुक्रवार, 26 मई 2023

मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कही शपथ ग्रहण के दौरान यह बात

 


मुजफ्फरनगर । नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पत्नी गौरव स्वरूप ने कहा कि वह उनके ससुर पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप के विकास के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी और विकास के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा

शहर के प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र को उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखकर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर पालिका की आय बढ़ाकर सफाई, पेयजल, जल निकासी और दूसरी आधारभूत सुविधाएं लोगों को आसानी से मुहैया कराने की रहेंगी। शहर का सुव्यवस्थित विकास कराया जाएगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभासद सीमा जैन, पारुल मित्तल, हिमांशु कौशिक, अमित पटपटिया, देवेश कौशिक, रूबी त्यागी, अमित पटपटिया, अमित शर्मा गुल्लू, बाबी सिंह, पूजा पाल, योगेश मित्तल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, ममता बालियान, शिवम बालियान मुन्ना, नवनीत गुप्ता, नदीम खान, अन्नू कुरैशी, बिजेंद्र पाल, रजत धीमान, राखी पंवार, प्रियांक गुप्ता, प्रशांत चौधरी, प्रशांत गौतम, अर्जुन प्रजापति, राजेश देवी, बबली देवी, आदिल मलिक, मिथलेश प्रजापति, उम्रदराज, सतीश कुकरेजा, वाजिद अली समेत सभी नवनिर्वाचित सभासद मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर नगर पालिका में 55 सभासदों ने किया शपथ ग्रहण

 





मुजफ्फरनगर । 55 वार्डों से विजयी बोर्ड सदस्यों ने भी आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की, इनमें वार्ड एक से भाजपा की राजेश देवी, वार्ड दो से भाजपा की रीना, वार्ड तीन से सपा की अनीता राणा, वार्ड चार से निर्दलीय प्रीशपथतम सिंह, वार्ड पांच से निर्दलीय अनुज कुमार, वार्ड-6 से भाजपा की रूबी त्यागी, वार्ड-7 से सपा के मौहम्मद खालिद, वार्ड-8 से तनु कश्यप, वार्ड-9 निर्दलीय मिथलेश प्रजापति, वार्ड-10 से भाजपा की महिका गुप्ता, वार्ड-11 से भाजपा के प्रशांत चौधरी, वार्ड-12 से निर्दलीय अर्जुन प्रजापति, वार्ड-13 से निर्दलीय आदिल मलिक, वार्ड-14 से निर्दलीय राखी पंवार, वार्ड-15 से भाजपा की अंजना शर्मा, वार्ड-16 से निर्दलीय प्रियांक गुप्ता, वार्ड-17 से भाजपा के प्रशांत गौतम, वार्ड-18 से भाजपा की ममता बालियान, वार्ड-19 से भाजपा के योगेश मित्तल, वार्ड-20 से भाजपा के हनी पाल, वार्ड-21 से भाजपा के रजत धीमान, वार्ड-22 से भाजपा की पूजा पाल, वार्ड-23 से अमित कुमार, वार्ड-24 से भाजपा के सतीश कुकरेजा, वार्ड-25 से भाजपा के राजीव शर्मा, वार्ड-26 से भाजपा के देवेश कौशिक, वार्ड-27 से रालोद के नौशाद, वार्ड-28 से भाजपा के मोहित मलिक, वार्ड-29 से निर्दलीय शाजिया, वार्ड-30 से भाजपा के नवनीत गुप्ता, वार्ड-31 से भाजपा की बबीता उर्फ बोबी, वार्ड-32 से सुनीता, वार्ड-33 निर्दलीय सीमा जैन, वार्ड-34 से सपा की शाहीन, वार्ड-35 से भाजपा के अमित शर्मा, वार्ड-36 से भाजपा की पारूल मित्तल, वार्ड-37 से निर्दलीय अमित पटपटिया, वार्ड-38 से सपा की मरजूबाना, वार्ड-39 से भाजपा के रविकांत शर्मा, वार्ड-40 से भाजपा की कुसुमलता, वार्ड-41 से भाजपा के हिमांशु कौशिक, वार्ड-42 से निर्दलीय शिवम कुमार मुन्ना, वार्ड-43 से सपा की रजिया बेगम, वार्ड-44 से सपा के इरशाद,व् वार्ड 45 से रालोद की नरगिस, वार्ड-46 से शबनूर, वार्ड 47 से विजय कुमार, वार्ड-48 से सपा नेता शौकत अंसारी, वार्ड-49 से भाजपा के मनोज वर्मा, वार्ड-50 से नौशाद, वार्ड-51 से सपा के अब्दुल सत्तार, वार्ड-52 से सपा के वाजिद, वार्ड-53 से सपा के अन्नू कुरैशी, वार्ड-54 से सपा के शहजाद, वार्ड-55 से एआईएमआईएम के उमरदराज शामिल रहे। सभी 55 सदस्यों ने आज उपस्थित रहकर शपथ ग्रहण की।

समाजवादी पार्टी गठबंधन की हार का कारण बनी सपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति, पार्टी के कई बड़े नेताओं ने किया भाजपा प्रत्याशी का समर्थन

 


मुजफ्फरनगर। हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के पक्ष में समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं द्वारा वोट की अपील की गई। 

बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में जिला अध्यक्ष के तौर पर जिया चौधरी द्वारा कमान संभालने के बाद समाजवादी पार्टी के कई कद्दावर नेताओं सहित नगर अध्यक्ष एवं पार्टी में जिला अध्यक्ष की सूची में अपना नाम रखने वाले कई नेताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में वोट की अपील की गई। 

जिस कारण समाजवादी पार्टी एवं गठबंधन के प्रत्याशी लवली शर्मा पत्नी राकेश शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। 

ज्ञात रहे चुनाव से कुछ दिन पूर्व ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जिले के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के तौर पर जिया चौधरी का नाम शामिल कर मोहर लगा दी गई थी। जिसको लेकर पार्टी के कई बड़े नेता एवं जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल पार्टी के कर्मठ नेताओं द्वारा इसका विरोध किया गया था। 

हालांकि जिया चौधरी के द्वारा जिला अध्यक्ष की कमान संभालते समाजवादी पार्टी से कई बड़े नेताओं ने पार्टी को टाटा बाय-बाय कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था। ऐसे में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने उन पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी का नेता कहा था। उनका कहना था कि जो नेता समाजवादी पार्टी को छोड़कर गए हैं उनका जमीर और जमीन भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता गौरव स्वरूप के यहां गिरवी रखी गई है। कोई उनकी ठेकेदारी करता है तो कोई उनके लेन-देन का हिसाब अपने पास रखता है, तो कोई उनके द्वारा संचालित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। ऐसे में जिलाध्यक्ष के इस बयान से खफा और पार्टी की नियुक्ति के खिलाफ कई बड़े नेताओं द्वारा मीनाक्षी स्वरूप के पक्ष में वोट की अपील की गई। उनके द्वारा साफ तौर पर नाराजगी जताते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी को दरकिनार किया गया। यही कारण रहा कि समाजवादी पार्टी और गठबंधन से प्रत्याशी लवली शर्मा चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर पाई। गठबंधन की दूसरी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं ने भी चुनाव के दौरान जनसंपर्क से दूरी बनाए रखें

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...