शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

करोडपति कबाड़ी की तीस करोड़ की संपत्ति जब्त

 


मेरठ। सोती गंज के कुख्यात करोड़पति कबाड़ी हाजी गल्ला की 30 करोड़ रुपये की संपत्ति को आज पुलिस ने कुर्क कर लिया। हाजी गल्ला ने ये कोठी सेना की भूमि पर बनाई थी। लूट और चोरी के वाहनों के कटान के आरोप में जेल में बंद हाजी गल्ला ने कैंट में वेस्ट एंड रोड पर रक्षा संपदा विभाग के करीब 30 करोड़ रुपये कीमत के बंगला नंबर 235 पर पिछले कई सालों से अवैध कब्जा कर गोदाम खड़ा कर रखा था। इस गोदाम में भी लूट और चोरी के वाहन काटे जाते थे। रक्षा संपदा अधिकारी ने सदर थाने में गल्ला और उसके बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी को आधार बनाते हुए आज एएसपी कैंट सूरज राय ने कई थानों की पुलिस के साथ कैंट स्थित इस बंगले को कुर्क कर दिया।

एएसपी ने बताया कि यह बंगला कैंट बोर्ड की संपत्ति है। चूंकि सील करने की कार्रवाई पुलिस विभाग की ओर से हुई है। इसलिए इस पर कैंट बोर्ड और सीओ कैंट का कब्जा रहेगा। उन्होंने बताया कि करीब 2 हजार वर्ग फुट में फैले इस बंगले की कुल कीमत लगभग 30 करोड रुपये बताई जा रही है। यह रक्षा मंत्रालय की जमीन है और इसके एक बड़े हिस्से पर हाजी गल्ला और उसके बेटों ने कब्जा कर रखा है। यह ओल्ड ग्रांट की शर्तों का उल्लंघन है। बंगले को अनुमति के बिना न खरीदा जा सकता है और ही इस पर किसी तरह का कोई निर्माण किया जा सकता है। बंगले को हिस्सों में बांटना भी गैरकाकानूनी है। पुलिस रिपोर्ट में भी हाजी गल्ला और उसके बेटों द्वारा इस बंगले में वाहनों के अवैध कटाने की पुष्टि हुई है।

राजनारायण को पुण्यतिथि पर याद किया


मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 सपा द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन द्वारा किया गया। गोष्ठी में विचार प्रकट करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि श्री राज नारायण की भूमिका अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में भी अग्रणी रही तथा आजादी के बाद लोकतंत्र में तानाशाही निरंकुशता के खिलाफ भी राज नारायण का संघर्ष देश के लिए मिसाल बना।

 प्रमोद त्यागी एडवाकेट ने अपने संबोधन में कहा कि बेहद अमीर और बड़े राजघराने से राज नारायण ने अपनी हजारों बीघा जमीन गरीब किसानों को दान देकर देश मे सच्चे समाजवादी की मिसाल पेश की थी उन्होंने अपने संघर्ष में 80 बार जेल जाकर देश के लोकतंत्र को बचाने का काम किया। कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई आज भी लड़नी होगी विचार गोष्ठी को पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली,सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट,सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान,सपा नेता रामनिवास पाल, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा जिला सचिव प्रधान शाह रजा नकवी,सपा नेता दर्शन सिंह धनगर,हरेंद्र पाल आदि ने संबोधित करते हुए राजनारायण को पुष्पांजली अर्पित करते हुए उनको लोकतंत्र का प्रहरी बताया।

विचार गोष्ठी में मुख्यरुप से सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष  राहुल वर्मा, सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,सपा नेता आशीष त्यागी,वीरेंद्र तेजियांन, महताब सैफ़ी,वसीम ख़ौकनी,चांदबाली रघुवंशी, चौधरी वीरभान,दिलशाद सिवाया, सागर कश्यप आदि मौजूद रहे।

पीएम के आयोजन के लिए आईजी एसपीजी ने किया निरीक्षण


मुजफ्फरनगर । सरधना ग्राम सलावा  में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयोजित होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व आईजी एसपीजी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक कर उचित निर्देश दिए गए। 

आईजी एसपीजी आलोक शर्मा द्वारा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो जनवरी को ग्राम सलावा विधानसभा क्षेत्र सरधना में मेजर ध्यानचन्द्र राज्य खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सन्दर्भ में जनपद मेरठ एवं मुजफफरनगर के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये‚ जिसके अंतर्गत हेलीपैड तथा हैलीपेैड से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्गो के संबंध मे विस्तार से चर्चा की गयी। आई जी एसपीजी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का आयोजन स्थल पर जाकर जायजा लिया गया, हेलीपैड से आयोजन स्थल तक के मार्ग में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं/लोगो के वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की गई। तथा जनपदों से बसों के माध्यम से आने वाले जनमानस की सुरक्षा एंव बसों की पार्किग को सही ढंग से कराने हेतु निर्देशित किया। आईजी एसपीजी द्वारा रैली स्थल पर निर्मित मुख्य मंच की सुरक्षा से संबंधित जांच पड़ताल की गई। जिसके अंतर्गत उनके द्वारा सभी अधिकारियों को माननीय प्रधानमंत्री एवं अन्य लोगों की सुरक्षा संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सावधान: 2 जनवरी को दिल्ली देहरादून जाने के लिए चुने यह रास्ता

 


मुजफ्फरनगर ।आगामी 2 जनवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात की एडवाइजरी जारी की गई है। 

जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित

 


मुजफ्फरनगर । जनपद के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर से 24 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

कुंवर प्रणव स्वरूप का अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे

 


मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के बेटे प्रणव स्वरूप का अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे  भोपा रोड श्मशानघाट पर किया जाएगा। आज सुबह कमल सिनेमा पर दुर्घटना में उनका दुखद निधन हो गया था। 

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के पुत्र प्रणव स्वरुप की अंतिम यात्रा भोपा रोड स्थित कुंवर निवास से साढ़े चार बजे भोपा रोड श्मशानघाट के लिए रवाना होगी। सुबह करीब दस बजे कमल सिनेमा पर मरम्मत कार्य के दौरान बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर जाने से हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। सूचना मिलते ही तमाम लोग स्तब्ध रह गए। उनकी असमय बड़ी संख्या में लोग संवेदना जताने उनके आवास पर पहुंचे। उनके दुखद निधन पर टीआर न्यूज़ परिवार अपनी संवेदना व्यक्त करता है। परिवार को असीम दुख को सहने की परमपिता परमात्मा से शक्ति देने की प्रार्थना करती है।

प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के बेटे का निधन


 मुजफ्फरनगर । प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के बेटे का दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के पुत्र प्रणव स्वरुप के साथ हुई कमल सिनेमा मे दुर्घटना के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। उनकी असमय दुखद निधन पर टीआर न्यूज़ परिवार अपनी संवेदना व्यक्त करता है। परिवार को असीम दुख को सहने की परमपिता परमात्मा से शक्ति देने की प्रार्थना करती है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...