गुरुवार, 30 सितंबर 2021

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित तीन की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल तक टली

 


मुज़फ्फरनगर। 17 वर्ष पुराने गैंगेस्टर के मामले में सरंडर हुए मोरना बलिक के ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रहमपाल व राजीव की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल तक टल गई। 

आज विशेष अदालत गैंगेस्टर कोर्ट में अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह व बचाव पक्ष की ओर से गर्मागर्म बहस हुई और अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी ने जमानत का कड़ा विरोध किया। बहस के लिए वचाव पक्ष की ओर से कुछ कागज़ात जमा करने के लिए और समय मांगे जाने पर विशेष अदालत के ज़ज़ राधेश्याम ने सुनवाई काल तक आस्थगित करदी है

बत ंदंे की गत 29 सिंतबर को आरोपियों के विरुद्ध कुर्की वारन्ट जारी होने पर प्रमुख अनिल राठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रहमपाल समेत तीन आरोपियों ने गत दिवस कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बाद में तीनों को जेल भेज दिया था। उनकी ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।

कल से 45 दिन बंद होंगी शराब की 260 दुकानें

 


नई दिल्ली। दिल्ली में शराब की सभी निजी दुकानें एक अक्तूबर से बंद होंगी। यह संख्या करीब 40 फीसदी है। नई आबकारी नीति के तहत 46 दिन बाद 17 नवंबर से ये दुकानें खुलेंगी। इस दौरान सरकारी दुकानें खुली रहेंगी। बड़ी संख्या में निजी दुकानें बंद रहने से शराब की किल्लत और अवैध कारोबार बढ़ सकता है। इसे देखते हुए आबकारी विभाग ने बैठक कर निगरानी बढ़ाने की निर्देश दिया है।

दिल्ली में शराब की 720 सक्रिय दुकानें है। इसमें 40 यानी 260 निजी है। दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली को 32 जोन में बांटकर शराब की दुकान खोलने का फैसला किया है। लाइसेंस का आवंटन हो चुका है। दिल्ली में शराब की किल्लत ना हो इसलिए नई दुकानें खुलने तक सरकारी दुकानें चलती रहेगी। वहीं, सभी सरकारी दुकानों पर शराब की पर्याप्त आपूर्ति करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निजी दुकानें बंद होने के बाद राजधानी के 272 वार्ड में से 106 वार्ड में एक भी शराब की दुकान नहीं बचेगी।

सीमाओं पर नजररू आबकारी विभाग के अधिकारी ने कहा, हरियाणा व यूपी जैसे सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

जिले की राजनीति में होगा बड़ा भूचाल, दो पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक जल्द बदलेंगे पार्टी!

 



मुजफ्फरनगर। जिले की राजनीति में जल्द ही एक बड़े भूचाल की संभावना बन रही है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के गिरते ग्राफ के चलते इन पार्टियों के कई नेता दूसरी पार्टियों में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार चर्चा है कि पूर्व सांसद कादिर राणा तथा उनके भाई विधायक रहे नूर सलीम राणा बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में फिर से शामिल हो सकते हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक तथा उनके पुत्र पूर्व विधायक पंकज मलिक के जल्द ही राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कई राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है। ऐसे में इन दिनों कई बड़े नेता पाला बदलने की तैयारी कर रहे हैं। सहारनपुर के बड़े कांग्रेस नेता इमरान मसूद पहले ही समाजवादी पार्टी की तारीफ पर संकेत दे चुके हैं कि वह पार्टी बदल सकते हैं। इसी तरह बसपा के पूर्व सांसद कादिर राणा तथा पूर्व विधायक नूर सलीम राणा के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक तथा उनके पुत्र पूर्व विधायक पंकज मलिक के भी कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि अभी तक इन नेताओं ने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि इस ईमेल अगले महीने राजनीति में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

सिखों के नरसंहार में शामिल थे कांग्रेस और सपा के लोग: गुरविंदर सिंह छाबड़ा


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि वर्ष 1984 में कानपुर में हुए 127 सिखों के नरसंहार में सौ से अधिक आरोपी चिह्नित किए गए हैं, जिनमें अधिकांश कांग्रेस-सपा कार्यकर्ता शामिल हैं। मोदी-योगी सरकार इन दोषियों को सजा दिलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ही सिख समाज के लिए पूरी तरह समर्पित है।

बुधवार को रुड़की रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि वर्ष 1984 के सिख नरसंहार में कानपुर में भी 127 सिखों की हत्या की गई थी। ये हत्याएं तत्कालीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थी, जिनमें अब कई लोग सपा में हैं। इस तरह के सौ से अधिक आरोपियों को मोदी-योगी सरकार जांच पूरी करने के बाद चिह्नित कर चुकी है, जिनके खिलाफ इसी वर्ष कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ही सिख समाज के लिए पूरी तरह समर्पित है। सिख नरसंहार में शामिल जगदीश टाइटलर और सज्जन सिंह को मोदी सरकार ने ही सजा दिलाई है। इससे पहले लगातार आयोग बनते रहे, लेकिन जमीनी स्तर पर किसी तरह का काम नहीं किया गया। मोदी के कार्यकाल में ही सिख समाज के लोगों को करतारपुर कॉरिडोर जाने का मौका मिला, जबकि इससे पहले केवल यह एक सपना हुआ करता था। मोदी सरकार ने ही देश के चार अकाल तख्त के दर्शनों के लिए चार नई ट्रेनें शुरू कीं। वहीं, योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने सरकारी आवास पर गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत किया। वहीं, गुरु पुत्रों की शहादत के दिन को शहादत दिवस घोषित कर उनकी शहादत को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया। इस दौरान सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, राजकुमार छाबड़ा, कुश पुरी, अशोक बाठला, अमरजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, देवेंद्र सिंह नागपाल, देवेंद्र सिंह चड्ढा आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एक ऐप बनाया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति पंजाबी भाषा सीख सकता है। इच्छुक व्यक्ति को ऐप के माध्यम से मिस कॉल करनी होगी, जिसके बाद उसे रजिस्टर कर सुबह-शाम पंजाबी भाषा सिखाई जाएगी। यही नहीं, सरकार से पंजाबी भाषा को हिंदी-उर्दू के बाद तीसरी भाषा के रूप में मान्यता दिए जाने की भी मांग प्रदेश सरकार से की गई है।

गुरूवार को इन पर बरसेगा प्यार : पंचांग और राशिफल

 


आज का पंचांग

शक संवत् 1943, आश्विनी, कृष्ण नवमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 15,30 सितम्बर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।

*नवमी तिथि* रात्रि 10:09 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ

*पुनर्वसु नक्षत्र* अर्धरात्रोत्तर 01:33 तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।

*परिधि योग* सायं 06:52 तक उपरांत शिव योग का आरंभ,

*तैतिल करण* प्रातः 09:20 तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।

*चंद्रमा* सायं 07:05 तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

*आज के व्रत त्योहार* नवमी का श्राद्ध मातृ-नवमी।

*सूर्योदय* सुबह 06:13 पर

*सूर्यास्त* शाम 06:08 पर

*अभिजीत मुहूर्त* दोपहर 11:47 मिनट से 12:35 मिनट तक।

*राहुकाल* दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

*आज के उपाय* केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। माता के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें।

राशिफल 

मेष राशि 

मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अचानक धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्र का सहयोग मिलेगा। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है।


वृष राशि

किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। शैक्ष‍िक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।


मिथुन राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर भी रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक सोच से बचें। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। 


कर्क राशि

धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग हैं।


सिंह राशि 

मन परेशान हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भाइयों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। प‍िता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। 


कन्या राशि

वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।


तुला राशि

मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक धन की प्राप्‍त‍ि होगी।


वृश्चिक राशि 

मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। 


धनु राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्‍थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।


मकर राशि

आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार विस्तार में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता से धन प्राप्‍त‍ि होगी। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।


कुंभ राशि 

मानसिक शान्ति‍ रहेगी, लेक‍िन मन में नकारात्‍मक व‍िचारों का प्रभाव रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। भावनाओं को वश में रखें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। संतान को कष्‍ट रहेगा।


मीन राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे।

जिले में आज फिर पुलिस विभाग में तबादले, कई थाना प्रभारी बदले

 मुजफ्फरनगर । एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा निम्नांकित निरीक्षक/उपनिरीक्षक ना0 पु0 को उनके नाम के सम्मुख स्थानांतरित किया गया है।


बुधवार, 29 सितंबर 2021

सपा की साइकिल रैली का बुढाना में समापन


मुजफ्फरनगर। सपा की साईकिल रैली का बुढाना में समापन हो गया।  साईकिल रैली के बुधवार को बुढाना कस्बे में समापन के मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी उपस्थित रहे।   मंगलवार को मीरापुर विधानसभा में साईकिल रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया था, बुढाना में भी बड़ी संख्या में लोगो ने साईकिल चलाई। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने यात्रा का समापन कराया और लोगो को संबोधित किया। 

प्रमोद त्यागी ने कहा कि यह साइकिल यात्रा जन जन तक अखिलेश यादव जी की बातों को पहुंचाने में सफल रही और भारतीय जनता पार्टी के जनविरोधी नीतियों एवं पिछले 4 वर्षों में भाजपा सरकार ने किस प्रकार विकास को पीछे छोड़ दिया यह बताने में सफल रही इस यात्रा की सफलता का श्रेय उन सभी समाजवादी साथियों को जाता है जिन्होंने इसे निकालने के लिए 10 दिनों तक परिश्रम किया और निस्वार्थ भावना से समाजवादी विचारधारा को प्रचारित और प्रसारित किया।

आपको बता दे कि साईकिल रैली के संयोजक सपा राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी रोहन त्यागी व सह संयोजक, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी हारून, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर, छात्रसभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी द्वारा यात्रा का नेतृत्व किया जा रहा हैं। 

साइकिल यात्रा पुरकाजी विधानसभा के खादर के कई गांवों में गली गली घूमी। इस दौरान सपा नेताओं ने जगह जगह रुक कर लोगो को सपा की नीतियों को भी गिनाया। सपा पार्टी का प्रचार प्रसार किया गया। सपा सरकार के दौरान अखिलेश यादव के विकास लोगो को गिनाए गए। उत्तम प्रदेश बनाने के लक्ष्य को पूरा करने हेतु लोगो से सपा को मजबूत करने की अपील की गई। इस दौरान सैकड़ो साइकिल सड़को पर चली। 

गौरतलब है कि 20 सितम्बर से शुरु हुई इस साइकिल यात्रा का मकसद 2022 के चुनाव के मद्देनजर लोगो को जागररुक करना है। गांव देहात, कस्बो शहरों में साइकिल चलाकर लोगो को सपा सरकार की उपलब्धियों को याद दिलाने का प्रयास हैं, इसलिए सिर्फ 22 लोगो द्वारा साइकिल चलायें जाने का मिशन हैं, 22 लोगो से हुई इस यात्रा की शुरुआत प्रतिदिन संख्या बढ़ती ही जा रही हैं।  बुधवार को भारी संख्या में साईकिल बुढाना विधानसभा की सड़कों पर दिखी। 

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुबोध त्यागी ,विधानसभा  के अध्यक्ष अकरम खान, जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान, सुखपाल सिंह ,जिला सचिव तनवीर, बुढाना नगर राशिद, आसिफ, सैयद बाबर, हसीन कुरेशी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...