बुधवार, 10 नवंबर 2021

अंजू अग्रवाल ने पंडित विष्णु शर्मा को दी श्रद्धांजलि



मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा आज विष्णु लोक पहुंचकर स्वर्गीय पंडित विष्णु शर्मा जी की प्रथम पुण्यतिथि पर हो रहे यज्ञ में आहुति दी और उन्हें याद किया। 

आज गांधीनगर स्थित विष्णु लोक पर पंडित विनय शर्मा द्वारा अपने दादा एवं विष्णु लोक के संस्थापक पंडित विष्णु शर्मा जी की प्रथम पुण्यतिथि पर विशेष पूजा-अर्चना रखी गई। वहां पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल का पंडित विनय ‌शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी व हेमंत शर्मा द्वारा माला एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। पालिका अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और वहां हो रहे यज्ञ में आहुति दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा मेरा पंडित विष्णु शर्मा जी से विशेष लगाव था। मैं अक्सर उनके पास आया करती थी। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा पंडित जी ने देश दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए पंडित विनय शर्मा भी विष्णु लोक को और आगे लेकर जाएंगे। जहां तक विष्णु शर्मा जी की बात है उनकी कमी को भी पूरा नहीं कर सकता। मैं परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करती हूं कि भगवान उन्हें अपने चरणों में जगह दे।

नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर हवन यज्ञ का शुभारंभ किया पंडित अमित तिवारी पंडित कमलेश तिवारी पंडित अशोक शुक्ला पंडित दिनेश वशिष्ठ पंडित अवधारणा शास्त्री के द्वारा हवन यज्ञ संपन्न हुआ विष्णु लोक के संयोजक विनय पंडित ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया इस अवसर पर पंडित उमादत्त शर्मा पंडित राम प्रकाश शर्मा पंडित जय भगवान शर्मा पंडित अरविंद राज शर्मा संतोष शर्मा सुभाष चौधरी तरुण पाल जिला पंचायत सदस्य सुभाष चंद्र त्यागी हेमंत कुमार अश्वनी शर्मा विनोद सिंह मनुषी नितिन शर्मा अंकुर गोस्वामी अलका शर्मा नीलम शर्मा गौहर सिद्दीकी आदि अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी मेरठ से पंडित स्वामी कृष्ण स्वरूप ब्रहमचारी जी ने ज्योतिषी पंडित विष्णु शर्मा को प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।



खाटू श्याम जन्मोत्सव पर होंगे भव्य आयोजन

 



मुजफ्फरनगर। श्रीगणति खाटूश्याम मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भीमसैन कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री खाटू श्याम जी की शोभा यात्रा आगामी १२ नवंबर को प्रातः ११ः०० बजे से निकाली जाएगी। यह यात्रा नई मंडी रजवाहा रोड बाबूराम गेट के सामने से मुनीम कॉलोनी जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी बिजली घर, संकीर्तन भवन के बराबर से गौशाला रोड, लक्ष्मी स्वीट्स व पुरानी गुड मंडी रोड से होते हुए भोपा पुल के बराबर से गौशाला रोड डॉक्टर राजवंशी हॉस्पिटल के चौराहे से बड़ी धर्मशाला वकील रोड से हेतराम स्वीट्स बाजार से बिंदल बाजार मेहता क्लब डाकखाना रोड होती हुई वापस मंदिर पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में तीन बैंड, ढोल, ८ झांकियां शामिल होंगी। बाबा श्याम का पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर यात्रा मार्ग को झण्डों व तोरण द्वार से सजाया जा रहा है। दिनांक १३ नवंबर को मेहंदी उत्सव मंदिर प्रांगण में, १४ नवंबर को निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, मदन स्वीट्स, भोपा पुल, गौशाला रोड, पीठ बाजार, जनरल बाजार, स्वीट कॉर्नर के बराबर से डाकखाना रोड होती हुई मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। रात्रि में ९ः०० बजे से प्रभु क्षेत्र बाबा जागरण के मुख्य भजन गायक राजू बावरा बबलू भाई म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया जाएगा। १५ नवंबर को रात्रि में ७ः०० बजे बधाई उत्सव के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।प्रेसवार्ता के दौरान मंदिर के संस्थापक संरक्षक प्रमुख समाजसेवी भीमसैन कंसल, मंदिर प्रधान अशोक गर्ग, कैलाश चंद ज्ञानी, जेपी चचा, रजत राठी, अम्बरीश गर्ग, विकास उर्फ कन्नू, रजत गोयल, प्रतीक कंसल, लोकेश गोयल, शंशाक राणा, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सिंघु बॉर्डर पर फांसी पर लटका मिला किसान का शव

 


नई दिल्ली। सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बुधवार सुबह शव मिलने से  हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, मृतक किसान का नाम गुरप्रीत सिंह है। वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के अमरोह तहसील के रुड़की गांव का रहने वाला था। गुरप्रीत सिंह बीकेयू सिद्धपुर से जुड़ा था। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि किसान ने हत्या की है या आत्महत्या। कुंडली थाने की पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता लगेगा।

खतौली जानसठ की सीमा पर बैंक मित्र से 4 लाख की लूट

 


मुजफ्फरनगर । बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े बैंक मित्र से तकरीबन 4 लाख की लूट कर बदमाश मौके से फरार हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार खतौली जानसठ थाना क्षेत्रों की सीमा पर हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने बैंक मित्र के साथ मारपीट कर 4 लाख की लूट को अंजाम दिया। जिसके बाद मामला सीमा विवाद में लिपट कर रह गया।

बुधवार को बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर एक युवक को घायल कर दिया और उससे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वहीं पुलिस मामले को लेकर सीमा विवाद में उलझ गई।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ग्रामीण बैंक का सीएससी पॉइंट चलाने वाले युवक से बदमाशों ने चिंदौड़ी के निकट दो लाख रुपये लूट लिए। बताया गया कि युवक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे का बट मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर खतौली और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद में उलझ गई। जानकारी के अनुसार खतौली के मोहल्ला सैनी नगर निवासी दीपक चिंदौड़ी गांव में ग्रामीण बैंक का सेंटर चलाता है। बुधवार सुबह खतौली से बाइक पर सवार होकर वह सेंटर के लिए निकला था। मीरापुर से पहले मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने दीपक को रोक लिया और नगदी लूट ली। बदमाशों ने तमंचे की बटों से दीपक के सिर में कई वार किए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पीडि़त के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गईए खतौली और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची।  लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शहर की हवा हुई घुटन भरी

 


मुजफ्फरनगर । जिले में प्रदूषण के हालात दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जहाँ आज ए क्यू आई 410 से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। पिछले कुछ दिनों से 350 से लेकर 400 के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा था। जिसके चलते शहर सहित जिले में प्रदूषण के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। घुटन भरी हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। 

आज का पंचांग एवँ राशिफल 10 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 10 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी सुबह 08:25 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा शाम 03:42 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - शूल सुबह 09:11 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:22 से दोपहर 0147 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:48* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:57*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संत जलारामजी जयंती, सप्तमी क्षय तिथि*

💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞रुका हुआ धन प्राप्ति के लिए आप 

गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें। फिर शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिनों तक जरूर करें।


🌷 *गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि* 🌷

➡ *11 नवम्बर 2021 गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व है ।*

🐄 *कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं | यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है | इस दिन प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है | इस दिन गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जायें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है | सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें हरी घास, भोजन आदि खिलाएं और उनकी चरणरज ललाट पर लगायें | इससे सौभाग्य की वृद्धी होती है |*

🙏🏻 *- 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गोपाष्टमी विशेष* 🌷

🐄 *गौ माता धरती की सबसे बड़ी वैद्यराज*

🐄 *भारतीय संस्कृति में गौमाता की सेवा सबसे उत्तम सेवा मानी गयी है, श्री कृष्ण गौ सेवा को सर्व प्रिय मानते हैं ..*

🐄 *शुद्ध भारतीय नस्ल की गाय की रीढ़ में सूर्यकेतु नाम की एक विशेष नाढ़ी होती है जब इस नाढ़ी पर सूर्य की किरणे पड़ती हैं तो स्वर्ण के सूक्ष्म काणों का निर्माण करती हैं , इसीलिए गाय के दूध, मक्खन और घी में पीलापन रहता है , यही पीलापन अमृत कहलाता है और मानव शरीर में उपस्थित विष को बेअसर करता है l*

🐄 *गाय को सहलाने वाले के कई असाध्य रोग मिट जाते हैं क्योंकि गाय के रोमकोपों से सतत एक विशेष ऊर्जा निकलती है ..*

🐄 *गाय की पूछ के झाडने से बच्चों का ऊपरी हवा एवं नज़र से बचाव होता है ..*

🐄 *गौमूत्र एवं गोझारण के फायदे तो अनंत हैं , इसके सेवन से केंसर व् मधुमय के कीटाणु नष्ट होते हैं ..*

🐄 *गाय के गोबर से लीपा पोता हुआ घर जहाँ सात्विक होता है वहीँ इससे बनी गौ-चन्दन जलाने से वातावरण पवित्र होता है इसीलिए गाय को पृथ्वी पर सबसे बड़ा वैद्यराज माना गया है ,सत्पुरुषो का कहना है की गाय की सेवा करने से गाय का नहीं बल्कि सेवा करने वालो का भला होता है ..*

🙏🏻 *


📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको अपनी संतान को दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आपको मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज व्यापार में आपका कहीं से लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, जिन्हें आप अपने पिताजी के सहयोग से सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने व्यापार में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आज वह किसी गुरुजन की मदद से समाप्त होंगी। आज आपके पारिवारिक खर्चे बढ़ने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि पिछले कुछ समय से परिवार में कोई कलह कार्य चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी, लेकिन आज आपको जीवनसाथी की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जिसके कारण आपको कार्य करने में आसानी होगी। प्रेमजीवन में नई नवीनता और मधुरता आएगी। आज आपको किसी कार्य के लिए जोखिम लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, क्योकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र के कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे, लेकिन इन सब में आपको इस बात की ओर ध्यान देना होगा कि आप अपने पुराने कार्य को करने के चक्कर में आज के कार्य को ना छोड़ दें। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का भी प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के आज अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे, जिसके कारण उन्हें पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आपको कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो वह भी आज उतर जाएगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपका मन कुछ परेशान रहेगा। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। व्यापार की छोटे-मोटे समस्याओं के कारण आज आप परेशान रहेंगे। आज सायंकाल के समय घर परिवार के सदस्यों को आपस में किसी बात पर कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको शांत रहकर ही सारे मामले को सुलझाना होगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अनुशासन व सावधानी से कार्य करना है, क्योंकि आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो ध्यान देना होगा, क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वास्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। यदि विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे है, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में धन आगमन में आज कोई कठिनाई आ सकती है, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आज आप अपने भाइयों के मार्गदर्शन से किसी कठिन से कठिन कार्य को आसानी से कर पाएंगे। यदि आपका कुछ पिछला उधार चल रहा था,तो आज आप उसे भी उतारने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने साथियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यापार के नये अवसरों की प्राप्ति से आपको लाभ होगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज काम के बोझ से राहत पाने के लिए आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में अधिक अपेक्षाएं निराशा का कारण बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है। आज आप सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। आज आपको परिवार की ओर से या संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कपड़ा व्यापारियों को आज हर मामले में भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो भी कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल बनेगा। नौकरी कर रहे जातकों के सुझावों का आज स्वागत होगा, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में आज बॉस के द्वारा उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपके ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आज यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि रोजगार की दिशा में समस्या आ रही थी, तो उनसे आप को कुछ राहत मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नयी ऊर्जा का संचार होगा।

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

युवती का शव मिलने से सनसनी


बागपत । युवती का शव जंगल में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी हत्या कर शव को वहां फेंका गया है।

मंगलवार को मुबारिकपुर और फिरौजपुर आदि गांवों के किसान अपने खेतों पर कृषि कार्य करने के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें मुबारिकपुर के विजय के गन्ने के खेत में करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला। किसानों ने गांव के लोगों और पुलिस को जानकारी दी। तुरंत ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी खेकड़ा एमपी सिंह ने बताया कि मृतका पीला सूट, पीला दुप्पटा और संतरी रंग की सलवार पहनी हुई थी। मृतका के गले में तुलसी की माला भी डली हुई थी। पुलिस ने घंटों तक मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का लावारिस में पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। सीओ खेकड़ा युवराज सिंह ने बताया कि युवती की हत्या की गई है। देखने से ऐसा प्रतीक हो रहा है कि युवती की हत्या कहीं ओर की गई है और शव को यहां लाकर गन्ने के खेत में डाल दिया गया हो। खेत के पास कार के टायरों के निशान मिले है। जाचं की जा रही है। जाचं के बाद ही घटना स्पष्ट होगी।

होटल में रंगरलियां मनाते पकड़ा गया इंस्पेक्टर सस्पेंड


कानपुर. होटल में दूसरी महिला के साथ इश्क फरमा रहे पुलिस इंस्पेक्टर को उनकी पत्नी ने ही पकड़ लिया. खास बात है कि होटल के कमरे में इंस्पेक्टर को उनकी पत्नी ने रंगरेलियां मनाते उस वक्त पकड़ा, जब उन्हें महिला शक्ति संगम के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था. इस कार्यक्रम के जरिए कानपुर पुलिस महिलाओं को सशक्त करने की कोशिश करती है.

पूरा मामला कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार सोमवार को किसी महिला के साथ इश्क लड़ा रहे थे. उसी समय फर्रुखाबाद से उनकी पत्नी ने आकर उनको रंगे हाथों पकड़ लिया. उसके बाद पति-पत्नी में जमकर लात-घूंसे चले. पत्नी ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी.

इस पर पुलिस कमिश्नर ने थाना इंचार्ज से तुरंत रिपोर्ट मांगी. बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर उस समय इलाके के होटल केडी पैलेस में रुके थे, जहां से उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया. इस मामले में सबसे शर्मनाक बात ये है कि जिस समय इंस्पेक्टर साहब रंगेहाथ पकड़े गए, उसी समय उनके इलाके में पुलिस महिला शक्ति संगम कार्यक्रम कर रही थी.

खैर इस मामले में होटल मैनेजर का कहना है कि इंस्पेक्टर अरुण कुमार होटल में आते थे और हाथ-मुंह धोकर चले जाते थे. वहीं थाने के अन्य पुलिस कर्मियों का कहना था कि अरुण कुमार के साथ दूसरी महिला के चक्कर में मारपीट हो चुकी है, जिसमें उनके हाथ पर प्लास्टर तक चढ़ गया था. फिलहाल कानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डेंगू पीडितों को संजीवनी दे रहे समर्पित रक्तवीर


मुजफ्फरनगर । डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए जिले की समर्पित युवा समिति से जुड़े कई रक्तवीर न केवल मुजफ्फरनगर  अपितु  आसपास के जनपदों के मरीजों के लिए प्राण रक्षक साबित हो रहे हैं इस समय डेंगू अपने चरम पर है ऐसे में प्लेटलेट्स जंबो पैक गंभीर मरीज  के लिए प्राणरक्षा का साधन है प्लेटलेट्स दानदाता के डोनेशन से पहले कई टेस्ट होते हैं जिन में पास होने के बाद ही कोई रक्तदाता प्लेटलेट्स डोनेट कर सकता है। 

 ड़ेंगू की इस विकराल स्थिति में मेरठ ,बड़ौत ,बागपत ,शामली सहारनपुर ,बिजनौर व रूड़की आदि के मरीजों के परिजन मुजफ्फरनगर आकर प्लेटलेट जंबो पैक ले जा रहे हैं क्योंकि अधिकतर शहरों में जंबो पैक बनाने की किट  उपलब्ध नहीं है। समर्पित युवा समिति के वरिष्ठ सदस्य संजीव अरोड़ा ने बताया प्लेटलेट्स जंबो पैक डोनेशन के लिए डोनर के हाथ की नसें मोटी व  स्पष्ट  दिखनी चाहिए एवं उसकी प्लेटलेट दो लाख से ऊपर होनी चाहिए समर्पित युवा समिति ने ऐसे डोनर चुन चुन कर पहले ही लिस्ट बनाकर रखी थी जिस कारण जरूरतमंद मरीज को डोनर मिलने में परेशानी नहीं हो रही है व मरीजों के लिये समय से प्लेटलेट्स उपलब्ध हो पा रही है ।

      समर्पित युवा अमित पटपटिया ने बताया की समिति से जुड़े डोनर्स चौबीसों घंटे गंभीर मरीजों के लिए प्लेटलेट्स डोनेशन द्वारा प्राण रक्षा कर  जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। समर्पित युवा मोहित इशपूजानी ने सभी स्वस्थ युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आकर मानवता की सेवा करने का आवाहन किया है। इस कड़ी में आज अभूतपूर्व उपलब्धि के रूप में समिति के रक्तवीरों ने 4 प्लेटलेट्स डोनेशन कर 4 गंभीर मरीजों के प्राणों की रक्षा में अपना सहयोग दिया ।



विपुल भटनागर को मिला श्रीमोहन तायल का समर्थन


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने नगर पालिका प्रकरण में सभासद विपुल भटनागर से वार्ता करते हुए उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। तायल ने कहा कि विपुल भटनागर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि उनका कहीं तक भी कोई दोष नहीं है।

श्रीमोहन तायल ने किया शोक व्यक्त

 


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंदन चौहान की पूज्य दादी जी के स्वर्गवासी होने पर उनके निवास स्थान पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके साथ में भाजपा नेता राजकुमार सिद्धार्थ, कमलकांत शर्मा, सुमोद कुमार आदि मौजूद रहे। 

बाद में श्रीमोहन तायल ने प्रेमपुरी निवासी प्रिय मित्र विवेक जैन के पुत्र एवं भाई विकास जैन के भतीजे स्वर्गीय ईष्ट जैन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आज उनके निवास स्थान पर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह अपने इस विलक्षण बुद्धि के जीव मात्र को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

अवैध शराब के मामले में दो को दस-दस साल की सजा


मुज़फ्फरनगर। गत 10 सितंबर 2015 को थाना सिविल लाइन थाना इलाके के मॉडल टाउन मेरठ रोड पर अवैध शराब बरामद होने के मामले में आरोपी सुंदरपाल व मोबिन को दस वर्ष की सज़ा व 11,11 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की  सुनवाई ए डी जे 6 बाबूराम की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से ऐ डी जी सी प्रदीप कुमार शर्मा ने पैरवी कर 5 गवाह पेश किए। 

अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 10 सितंबर 2015 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोडल टाउन के पास मेरठ रॉड पेर दो व्यक्तियों सुंदरपाल व मोबिन के पास से50,50 लीटर की केन में भरी अवैध शराब बरामद कर  पकड़ा था पुलिस ने  धारा 60 आबकारी अधिनियम व 272 273 आई पी सी के तहत मामला कोर्ट  में भेजा था। 

खतौली में सर्राफ को गोली मारी

 


मुजफ्फरनगर । खतौली में युवा सर्राफ को दुकान पर गोली मारकर घायल कर दिया गया। 

मंगलवार को खतौली के मोहल्ला कानूनगोयान में रहने वाला अंश वर्मा पुत्र राजीव वर्मा रोजाना की तरह कस्बे से कोतवाली क्षेत्र के गांव खोकनी स्थित अपनी दुकान पर पहुंचा और जेवरात बनाने के काम में जुट गया। दोपहर के समय बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे, जिनमें से पीछे बैठे एक युवक ने तमंचे से जेवरात बना रहे सर्राफ पर फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े गोलियां चलने की आवाज को सुनकर ग्रामीणों में दहशत पसर गई। आसपास के लोग मामले की जानकारी लेने के लिए भागदौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को अपने नजदीक आया देखकर बदमाश बाइक को स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए। बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली सर्राफ के पैर में लगी जबकि दूसरी गोली उसकी अंगुली को छूकर निकल गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सर्राफ को गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पुलिस फोर्स को साथ लेकर गांव में पहुंचे और गोली लगने से घायल हुए सर्राफ से घटना एवं हमलावरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। घायल हुए सर्राफ को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस का मानना है कि लेनदेन को लेकर यह घटना अंजाम दी गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम गठित कर उसे लगाया गया है।

कैराना में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट का गठन


मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद हाई कोर्ट के  आदेश पर शामली ज़िले के कैराना में विशेष अदालत एमपी / एमएलए का गठन हो गया है। 

सरकारी सूत्रों के अनुसार शामली के कैराना इस्थित फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के ज़ज़ सुबोध कुमार को एमपी एमएलए के मामले सुनने के लिए अधिकृत किया गया है। अब शामली से संबंधित मामलों की सुनवाई कैराना कोर्ट  में होगी। इस बीच मुज़फ्फरनगर की विशेष अदालत में शामली के तीन लंबित मामले कैराना कोर्ट में हस्तांतरित किए गए है। 

इन मे सरकार बनाम करतार सिंह भड़ाना थाना  बाबरी, धारा 188, सरकार बनाम नफीस, नाहिद हसन आदि रेलवे एक्ट  थाना आर पी एफ शामली सरकार बनाम जयंत चौधरी  धारा 188  थाना बाबरी शामिल हैं।  बता दें की शामली में विशेष अदालत न होने की वजह से शामली के तीन मामले मुज़फ्फरनगर की अदालत में चल रहे थे। 

योग गुरु बाबा रामदेव के साथ सत्य प्रकाश रेशु ने की चर्चा


 हरिद्वार । योगगुरु बाबा रामदेव  व आचार्य बालकृष्ण  की साथ राष्ट्रीय एवं विश्व स्तरीय बातों पर वार्ता करते सत्यप्रकाश रेशु।

कुछ मुख्य बातें-सर्वप्रथम बाबा रामदेव  व आचार्य बालकृष्ण का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया व गोंद खिलाकर मीठा मुंह कराया गया। तत्पश्चात चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। योग गुरु ने सत्यप्रकाश रेशु को अपने पास बिठाकर राष्ट्र एवं विश्व स्तर की बातों को ध्यान से सुना। जिनमें कुछ बातें निम्न प्रकार हैं। 

1.भारत में वैलनेस सेंटर व्यापक स्तर पर हो। ताकि भारत स्वस्थ रहें। 2.जो महिलाएं गर्भावस्था में पोछा योग क्रिया करती हैं उनको डिलीवरी बहुत ही आसान व सस्ती होगी। कृपया पोछा योग क्रिया को बड़े स्तर पर प्रमोट करें।3. जो 40% मतदाता मतदान नहीं कर पाते वे अब मतदान कर सकते हैं। जिससे भारत विश्वगुरू आसानी से बनेगा।4. जो महिलाएं पतंजलि में अपनी निशुल्क सेवा देने चाहती हैं उनको आप पतंजलि योग में सेवा का मौका अवश्य देंl 

साथ ही अंत में योग गुरु बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण जी को मुजफ्फरनगर आने का आमंत्रण दिया।


ओबीसी मोर्चा की बैठक में चुनावी तैयारी पर मंथन


मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा मेरठ में क्षेत्रीय कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

नरेंद्र कश्यप प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय, हरवीर पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष, विजेंद्र कश्यप प्रदेश मंत्री, भूपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री, महिंद्र प्रजापति क्षेत्रीय महामंत्री प्रमेंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल भाटी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।  

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी,क्षेत्रीय कार्यकारिणी एवं पश्चिम क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री को आमंत्रित किया गया जहां उन्होंने विस्तार से सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से पिछड़ा वर्ग की प्रगति पर विस्तार किया और उन्होंने सभी कार्यकर्ता द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की एवं उनको निर्देश दिए आने वाले समय में चुनाव की गर्मियां और तेज होने जा रही हैं जिसमें हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और पार्टी को भारी मतों  से विजय कराना है यह भी कहा की पिछड़ा वर्ग 50% से अधिक वोट की हिसेदारी रखता है, पिछले दो इलेक्शन में भी पिछड़ा मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी को जिताने में अहम रोल अदा किया था इसलिए इस बार और अधिक तैयारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया और बताया कि ओबीसी मोर्चे की सभी जातियां अपने अपने जातियों का सम्मेलन लखनऊ में कर रहे हैं और अपनी शक्ति का परिचय दे रहे हैं अध्यक्ष जी ने यह भी कहा की इस समय भाजपा सदस्यता अभियान बहुत जोरों से चल रहा है सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पिछड़ा वर्ग की पूरी टीम बढ़-चढ़कर अधिक से अधिक वोट बनाएं और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को समर्थन देकर भारी मतों से विजई बनाएं।

अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल एवं क्षेत्रीय महामंत्री भूपेंद्र सैनी  ने बैठक को संबोधित कर मीटिंग की समाप्ति की घोषणा की और सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में आने के संकेत दिए और चाय पानी के लिए आमंत्रित किया।

इस बैठक में मुजफ्फरनगर नगर की पूरी टीम जिसमें सुंदर पाल जिलाध्यक्ष, मनोज पांचाल महामंत्री, जय करण गुर्जर महामंत्री, विजय वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी, संजय धीमान क्षेत्रीय सदस्य एवं सहारनपुर, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, शामली, मेरठ आदि जगहों से सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री एवम् पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

पीटर के समर्थन में उतरा वैश्य संगठन


मुजफ्फरनगर । आज अखिल भारतीय अग्रजन महासभा की एक बैठक महासभा अध्यक्ष मा० ब्रह्म स्वरूप की अध्यक्षता में उनके निवास पर  सम्पन्न हुई जिसमे नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के सभासद  प्रवीण कुमार मित्तल "पीटर" की गिरफ्तारी व उन्हें जेल भेजे जाने के कृत्य की कड़ी भर्त्सना की गई,  वक्ताओं ने कहा कि लोक सभा, विधान सभा में भी अगर कोई मामला होता है तो सदन के अन्दर निपटा लिया जाता है पुलिस प्रकरण नहीं बनाया जाता, सदन के अन्दर मामले का पटाक्षेप हो जाने व पीटर द्वारा अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करने व माफ़ी मांगने के बावजूद उनके खिलाफ की गई कार्यवाही घोर निंदनीय है l

एक ऐसे धनाढ्य व्यक्ति द्वारा जो प्रथम श्रेणी का अधिकारी है व लाखों रुपए वेतन लेने के बावजूद नगरपालिका परिषद की अपने से संबंधित समस्याओं के प्रति लगभग उदासीन है, सभासदों का उपहास उड़ाता है व धनी एवं उच्च पद पर होते हुए अपने से गरीब व कमजोर सभासद को सिर्फ इस वजह से की सभासद वैश्य अग्रवाल समाज से है एससी एसटी एक्ट में फसा कर उन्हें जेल भिजवा रहा है, अखिल भारतीय अग्रजन महासभा उक्त कृत्य की कड़ी निन्दा करते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, अपने उत्तरदायित्वों के प्रति उदासीन रहने के लिए उनकी जांच करने व ऐसे अधिकारी को जनहित में निलम्बित करने के साथ साथ सेवा से बर्खास्त करने की राज्य सरकार से मांग करती है  एवं प्रवीण पीटर के खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों की निष्पक्ष जांच के साथ उन्हें जेल से तुरन्त रिहा करने की मांग करती है l

सभासदों के साथ में विवाद के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यमुक्त

 


मुजफ्फरनगर ।नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों के साथ हुए विवाद के बाद नगर पालिका परिषद चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्य मुक्त कर नगर के खाद्य अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

बुढ़ाना में समाजवादी पार्टी का कश्यप सम्मेलन होगा एतिहासिक : राजपाल कश्यप

 






मुजफ्फरनगर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आगामी ११ नवंबर को बुढ़ाना में कश्यप सम्मेलन आयोजित होने जा रहा ह। जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उक्त जानकारी राजपाल कंश्यप नेे मीडिया को देेते हुए कहा कि पहले यह सम्मेलन पिछले महीने होना था लेकिन बरसात के कारण इसकी तारीख बदलनी पड़ी उन्होंने इस बात पर घोर आपत्ति प्रकट की कि जिला प्रशासन ने अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को उतरने की मंजूरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि २०२२ में समाजवादी पार्टी की सरकार सूबे की सत्ता संभालने जा रही है और सपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर योगी सरकार चिंता में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पूर्वांचल में जो रैेलियां हुई है उनमें जनमानस को देखकर भाजपा के लोग सकते में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि कश्यप सम्मेलन सर्व समाज का सम्मेलन है और इसमें १६ पिछड़े वर्ग की जातियों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी भी मेरठ में आ रहे हैं लेकिन बुढाना की जनसभा में भारी तादाद में लोग शामिल होंगे ऐसी उन्हें उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आज के दिन ही ५ वर्ष पूर्व नोट बंदी लागू की गई थी उस दौरान जिस महिला को डिलीवरी हुई थी उसके बच्चे का जन्मदिन आज लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ सपा नेता सचिन पटाखे वाले, पूर्व राज्य मंत्री महेश बंसल, महामंत्री जिया चौधरी, बुढाना क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजीव बालियान, सत्यवीर प्रजापति सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों को आज महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर अनेक परिवर्तन दिखाई पड़े जिसमें सीटों का परिवर्तन और साज-सज्जा आश्चर्यचकित करने वाली थी।

श्री राम कॉलेज में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया खेल ईश्वर का समापन स्थल का निरीक्षण

 


मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सांसद खेल स्पर्धा समापन स्थल का निरीक्षण किया।

ज्ञातव्य हो, ग्रामीण आंचल के खेल के अन्तर्गत प्रतिभाओं को जागरूक करने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 8 नवम्बर से 22 नवम्बर तक समस्त विकास खण्डों मे किया जायेगा। इसके अंतर्गत कबड्डी, वालीबॉल, कुश्ती एंव दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। सभी ब्लॉक में प्रतियोगिता होने के बाद जिला स्तर पर 21 व 22 नवंबर को स्पोर्टस स्टेडियम में लोकसभा क्षेत्र की प्रतियोगिता होगी।

इसी कड़ी में आज केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सांसद खेल स्पर्धा के समापन स्थल श्री राम कॉलेज मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि स्पर्धा के समापन समारोह में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कपिल देव ने कहा कि शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है, जो बहुत लाभदायक है। खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं।

इस अवसर पर एससी कुलश्रेष्ठ, देवव्रत्त त्यागी, रोहिल वाल्मीकि, हरीश अहलावत, प्रेरणा मित्तल आदि उपस्थित रहे।

कपिलदेव अग्रवाल ने दिए डेंगू व मलेरिया के चलते फागिंग कराने के निर्देश


मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए मुजफ्फरनगर शहर में फॉगिंग कराये जाने के निर्देश दिये।

प्रदेश में डेंगू, मलेरिया के केस लगातार बढते जा रहे हैं जिनकी रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था, दवाईयों का छिडकाव, फॉगिंग आदि कराये जाने तथा वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशत किया है। जनपद मुजफ्फरनगर में भी डेंगू व मलेरिया के कमोबेश मामले सामने आ रहे हैं।

इसी क्रम में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने शहर तथा शहर से लगी बस्तियों में फॉगिंग तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त ना होने पर नाराजगी जताई है।

कपिल देव ने जिलाधिकारी को डेंगू, मलेरिया बुखार की रोकथाम के लिए नगर की सभी कॉलोनियों तथा शहर से सटी हुई सभी बस्तियों में निरंतर फॉगिंग, दवाईयों का छिडकाव, स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने बताया कि नगर में पूर्व की भांति विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुदृढ करने तथा फॉगिंग आदि को लेकर सख्त निर्देश दिये गए हैं।

बुखार के बढते मामलों के बीच सीएमओ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण



मुजफ्फरनगर।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से बातचीत की एवं उनका हालचाल जाना।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पंकज अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पवार एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर योगेंद्र तिरखा के साथ जिला चिकित्सालय  में भर्ती मरीजों से उनका स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने पहुंचे। उन्होंने स्वयं प्रत्येक भर्ती मरीज से बात की। बातचीत के दौरान भर्ती मरीजों द्वारा चिकित्सालय में दी जा रही सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में बुखार पीड़ितों के लिए विशेष रूप से बनाए गए वार्ड में कुल 28 मरीज तथा 4 बच्चे बुखार से ग्रसित होने पर भर्ती किए गए हैं,ये सभी मरीज सामान्य वायरल बुखार से पीड़ित हैं इनमें से कोई भी मरीज डेंगू या मलेरिया से पीड़ित नहीं है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और सचेत रहें अपने खानपान व साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें तथा मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहने व मच्छरदानी का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क का सही ढंग से अवश्य प्रयोग करें क्योंकि मास्क के प्रयोग से हम सिर्फ कोरोना बीमारी से नहीं बल्कि अन्य वायरल  जैसी बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं। 


 

भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा ने किया विजेता खिलाड़ियों का सम्मान



 मुजफ्फरनगर । ग्राम भोपा में बैडमिंटन टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में रहना हुआ जिसमें मीरापुर विधानसभा के भाजपा नेता जोगिंद्र वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अमित राठी ,समाज सेवी जोगिंद्र वर्मा,रामकुमार शर्मा ,प्रदीप लंबरदार ,देवेंद्र राठी ,राजकुमार राठी आदी उपस्थित रहे। 

जिसने प्रथम आए हल्द्वानी के खिलाड़ियों को नगद इनाम व ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया।

अशोक बाटला का सम्मान किया


मुजफ्फरनगर । एक सामाजिक संस्था द्वारा एक दीपावली पर्व पर आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रुप में अशोक बाठला वाइस चेयरमैन श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज क्षेत्रीय संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ पश्चिम उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी रहे। अशोक बाठला ने भारत विकास परिषद द्वारा समाज के हित में किए हुए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं दीपावली की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान विश्व दीप गोयल आदि मौजूद रहे ।

कपिलदेव अग्रवाल कोर्ट में पेश


 मुजफ्फरनगर। शहर विधायक तथा प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व पूर्व विधायक अशोक कंसल मंगलवार को विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। दोनों नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज कई मुकदमों की सुनवाई चल रही है। विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट मंगलवार को राज्यमंत्री पर चार मामलों सहित अन्य नेताओं पर भी अलग-अलग मामलों में आरोप तय कर सकती है।

भाजपा नेता तथा प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पर विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में चार मुकदमे विचाराधीन हैं। वारंट जारी होने के बाद राज्यमंत्री ने 26 अगस्त 2021 को विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होकर रिकाल कराया था। 2003 में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सोल्जर्स बोर्ड में हुई तोड़फोड़ व हंगामे तथा 2017 विधानसभा उप चुनाव में प्रचार के दौरान राज्यमंत्री सहित पूर्व विधायक अशोक कंसल के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। उक्त सभी मामले विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन हैं। एडीजीसी मनोज ठाकुर ने बताया कि उक्त मामलों में कोर्ट ने आरोप तय करने की तिथी नौ नवंबर निर्धारित की थी। बताया कि मंगलवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार तथा सुनील तायल आदि कोर्ट में पेश हुए।


तीन लाख की स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने अयूब नाम के नशे के सौदागर के पास से लगभग 300000 रुपये की स्मैक पकड़ी है। 

शहर कोतवाली प्रभारी आंनद देव मिश्र के नेतृत्त्व में एसएसआई राकेश शर्मा व उनकी टीम ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में चेकिंग के दौरान रुड़की रोड स्थित बाल्मीकि मंदिर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 80 ग्राम स्मेक भी बरामद की हैं।शहर कोतवाली पुलिस की माने तो पकड़ी गई समेक की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है पकड़े गये आरोपी अय्यूब ने बताया कि बरेली से लाता था और छोटे छोटे पैकेट बनाकर अच्छी कीमत में बेच देता था। आरोपी अय्यूब उर्फ पाजी पुत्र याकूब निवासी जसवंतपुरी सीविल लाइन मुज़फ़्फ़रनगर का रहने वाला बताया  जा रहा है। जिसके कब्जे से 80 ग्राम स्मेक पाउडर और कम्प्यूटर कांटा व काली पॉलीथिन भी बरामद की है। पकड़ने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश शर्मा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कॉस्टेबल विपिन राणा, मौ आलिम, तरुण कुमार, सचिन कुमार शामिल हैं।

अखिलेश यादव की सभा के लिए जनसंपर्क किया


मुज़फ्फरनगर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन व समाजवादी पार्टी के बुढाना में प्रस्तावित कश्यप महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए रात दिन पूरी ताकत झोंके हुए है कश्यप महासम्मेलन के संयोजक पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप,पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति जनपद के विभिन गांवों में कश्यप महासम्मेलन को लेकर कश्यप समाज मे जागरुकता अभियान चलाये हुए हैं। देर रात्रि ग्राम सूजड़ू में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने सपा नगर मीडिया प्रभारी शुजाअत राणा के आवास पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी जिला पंचायत सदस्य बबलू गुर्जर का जोरदार स्वागत किया। मीटिंग का संचालन नगर मीडिया प्रभारी शुजाअत राणा ने किया। 

सुधाकर सिंह कश्यप रमेश प्रजापति ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहाकि समाजवादी पार्टी में सभी धर्म और जातियों का सम्मान होता है भाजपा की आपस मे बांटने की राजनीति को खत्म करने फिरका परस्त ताकतों को हराने उत्तर प्रदेश सरकार को जड़ से उखाड़ने और 2022 में उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम बुढाना में ऐतिहासिक रैली कश्यप महासम्मेलन को सफल बनाकर करें। समाजवादी पार्टी के नौजवान साथियों से अधिक संख्या में 11नवम्बर को बुढाना पहुंचने का आह्वान किया। शौकत अंसारी शुजाअत राणा ने सपा के नोजवान कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कश्यप महासम्मेलन को ऐतिहासिक एवम रैली को सफल बनाने के लिए एक जुट होकर पूरी ताकत के साथ काम करें। 

मीटिंग में मुख्य रूप से नीरज कश्यप  अमन कश्यप रामकुमार कश्यप सीताराम राहुल चौधरी सयुस पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शादाब राणा सपा नगर सचिव नदीम राणा मज़दूर सभा महाचिव अहसान अंसारी इरशाद मलिक बाबर आसिफ पुंडीर राशिद रणबीर कश्यप जगदीश प्रधान राजकुमार प्रजापति राजेश कश्यप जितेंद्र कश्यप सुक्का कश्यप मोहित कश्यप आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ लाख रुपये हडपे


मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला बसंत विहार निवासी रेणुका रमन ने पुलिस कार्यालय पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी सहेली मुरादाबाद के एक हॉस्पिटल में काम करती है। वहीं पर सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव एक युवक भी कार्य करता है। आरोप है कि युवक ने उसकी भी हॉस्पिटल में नौकरी लगवाने का आश्वासन देते हुए डेढ़ लाख रुपए हडप लिए। आरोप है कि उसकी नौकरी नहीं लगने पर उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने देने से इंकार कर दिया।

समाजवादी पार्टी के युवा नेता चंदन सिंह चौहान की दादी का निधन

 मुजफ्फरनगर।दुःखद समाचार चन्दन सिंह चौहान सपा नेता की दादीजी श्रीमती जगवती देवी जी पत्नी स्व बाबू नारायण सिंह जी पूर्व उपमुख्यमंत्री ( उ प्र ) का दुःखद देहांत हो गया है | प्रभु की ऐसी इच्छा थी | उनका अंतिम संस्कार प्रातः १० बजे मुज़फ्फरनगर स्थितः काली नदी शमशान घाट पर किया जाएगा | टीआर न्यूज नेटवर्क परिवार अपनी संवेदना प्रकट करता है। 


आज का पंचांग एवँ राशिफल 09 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 09 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी सुबह 10:35 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा शाम 05:00 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

⛅ *योग - धृति दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात शूल*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:11 से शाम शाम 04:35 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:46* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:57*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - लाभ पंचमी, श्री- सौभाग्य- पांडव- ज्ञान पंचमी*

💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞मन की शांति के लिए 5 लाल फूल किसी मिट्टी के पात्र में गेहूं के साथ रखकर घर की छत के पूर्वी कोने में मंगलवार को ढंक कर रखें और अगले मंगलवार तक उसे छुए नहीं। अगले मंगलवार को सारे गेहूं छत पर फैला दें और फूलों को घर के मंदिर में रख लें। आपके जीवन के सारे तनाव दूर होंगे और शांति आप खुद महसूस करेंगे।


🌷 *ठंडे तेल से सावधान* 🌷

💥 *बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) अस्पताल में हुए शोध से यह बात सामने आयी है कि सिर में ठंडा तेल लगाने की आदत से आँखों की रोशनी जा सकती है | सिरदर्द के ३०० मरीजों पर हुए शोध में पाया गया कि ठंडा तेल दिमाग की नसों को गलाकर लोगों को अंधा बना रहा है | ये सभी पाँच सालों से ठंडा तेल लगा रहे थे | इनमें ३० प्रतिशत लोगों को मिर्गी के दौरे आने लगे हैं | बाकी लोगों का माइग्रेन तेजी से बढ़ रहा हैं |*

🙏🏻 *-


🌷 *संत श्री जलाराम बापा जयंती* 🌷

➡ *10 नवम्बर 2021 बुधवार को संत श्री जलाराम बापा जयंती है ।*

🙏🏻 *जलाराम बापा का जन्म सन्‌ 1799 में गुजरात के राजकोट जिले के वीरपुर गॉंव में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रधान ठक्कर और मॉं का नाम राजबाई था। बापा की माँ एक धार्मिक महिला थी, जो साधु-सन्तों की बहुत सेवा करती थी। उनकी सेवा से प्रसन्न होकर संत रघुवीर दास जी ने आशीर्वाद दिया कि उनका दुसरा प़ुत्र जलाराम ईश्वर तथा साधु-भक्ति और सेवा की मिसाल बनेगा।*

🙏🏻 *16 साल की उम्र में श्री जलाराम का विवाह वीरबाई से हुआ। परन्तु वे वैवाहिक बन्धन से दूर होकर सेवा कार्यो में लगना चाहते थे। जब श्री जलाराम ने तीर्थयात्राओं पर निकलने का निश्चय किया तो पत्नी वीरबाई ने भी बापा के कार्यो में अनुसरण करने में निश्चय दिखाया। 18 साल की उम्र में जलाराम बापा ने फतेहपूर के संत श्री भोजलराम को अपना गुरू स्वीकार किया। गुरू ने गुरूमाला और श्री राम नाम का मंत्र लेकर उन्हें सेवा कार्य में आगे बढ़ने के लिये कहा, तब जलाराम बापा ने ‘सदाव्रत’ नाम की भोजनशाला बनायी जहॉं 24 घंटे साधु-सन्त तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता था। इस जगह से कोई भी बिना भोजन किये नही जा पाता था। वे और वीरबाई मॉं दिन-रात मेहनत करते थे।*

🙏🏻 *बीस वर्ष के होते तक सरलता व भगवतप्रेम की ख्याति चारों तरफ फैल गयी। लोगों ने तरह-तरह से उनके धीरज या धैर्य, प्रेम प्रभु के प्रति अनन्य भक्ति की परीक्षा ली। जिन पर वे खरे उतरे। इससे लोगों के मन में संत जलाराम बापा के प्रति अगाध सम्मान उत्पन्न हो गया। उनके जीवन में उनके आशीर्वाद से कई चमत्कार लोगों ने देखें। जिनमे से प्रमुख बच्चों की बीमारी ठीक होना व निर्धन का सक्षमता प्राप्त कर लोगों की सेवा करना देखा गया। हिन्दु-मुसलमान सभी बापा से भोजन व आशीर्वाद पाते। एक बार तीन अरबी जवान वीरपुर में बापा के अनुरोध पर भोजन किये, भोजन के बाद जवानों को शर्मींदगी लगी, क्योंकि उन्होंने अपने बैग में मरे हुए पक्षी रखे थे। बापा के कहने पर जब उन्होंने बैग खोला, तो वे पक्षी फड़फड़ाकर उड़ गये, इतना ही नही बापा ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनकी मनोकामना पूरी की। सेवा कार्यो के बारे में बापा कहते कि यह प्रभु की इच्छा है। यह प्रभु का कार्य है। प्रभु ने मुझे यह कार्य सौंपा है इसीलिये प्रभु देखते हैं कि हर व्यवस्था ठीक से हो सन्‌ 1934 में भयंकर अकाल के समय वीरबाई मॉं एवं बापा ने 24 घंटे लोगों को खिला-पिलाकर लोगों की सेवा की। सन्‌ 1935 में माँ ने एवं सन्‌ 1937 में बापा ने प्रार्थना करते हुए अपने नश्वर शरीर को त्याग दिया।*

🙏🏻 *आज भी जलाराम बापा की श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करने पर लोगों की समस्त इच्छायें पूर्ण हो जाती है। उनके अनुभव ‘पर्चा’ नाम से जलाराम ज्योति नाम की पत्रिका में छापी जाती है। श्रद्धालुजन गुरूवार को उपवास कर अथवा अन्नदान कर बापा को पूजते हैं।*


📖 *

📒 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्थितियों में और बदलाव आएगा जिसका आपको फायदा होगा। आप अपने काम पर ध्यान देंगे। भाग्य की मजबूती से काम बनेंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। मन में औरों के लिए प्रेम की भावना होगी। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम जीवन में भी समय आपके पक्ष में रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और आपको धन लाभ भी हो सकता है। किसी यात्रा पर जाएंगे जिससे मन को शांति मिलेगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। गृहस्थ जीवन के लिये दिन कमजोर है। जीवनसाथी के झड़प हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान तनावपूर्ण रहेगा। असंतुलित भोजन से बीमार पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से फायदा होगा लेकिन कोई मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस में पैसे का निवेश ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य कमजोर होगा। कामों में अड़चन आने से चिंता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय आपको खुशी देगा। गृहस्थ जीवन में तनाव बरकरार रहेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मानसिक चिंताएं रहेंगी लेकिन समय के साथ स्थिति अच्छी हो जाएगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी से भी संबंध बढ़िया बनेंगे। काम के क्षेत्र में भी आपके प्रयास रंग लाएंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सब एक दूसरे से प्रेम रखेंगे। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां रहेंगी और शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी अपनी बातें आपसे करेगा जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी। किसी परीक्षा में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। भाग्य मजबूत रहेगा। इनकम बढ़ेगी। 


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार और संतान पर पूरा ध्यान देंगे। उसमें कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। परिवार में कुछ तनाव का माहौल रहेगा और घर के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन में झड़प होने की संभावना है। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय को खुश रखने का प्रयास करेंगे और काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। किसी तरीके से आपके पास धन आएगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके और जीवनसाथी के बीच रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर परिवार का पूरा ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। खर्चों में अधिकता रहेगी। इससे जेब पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। प्रेम जीवन में भी किसी बात को लेकर नीरसता हो सकती है। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। आपसी बातचीत बढ़ेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश करेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इनकम कैसे बढ़े, उसपर आप मेहनत करेंगे। परिवार का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है लेकिन काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आप अपने और परिवार के बारे में ज्यादा विचार करेंगे। प्रेम जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति पक्ष में रहेगी। 


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में नतीजे आपको बढ़िया मिलेंगे। परिवार में खूब अच्छा समय रहेगा। सभी मिलजुल कर खुशी से रहेंगे और कोई अच्छा काम करने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और जीवन साथी से किसी खास मुद्दे पर बात करने पर स्पष्टता बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। इनकम में थोड़ी कमी आएगी लेकिन खर्चे बढ़ जाएंगे। यात्रा में आपको कोई अच्छा व्यक्ति मिल सकता है, जिससे बात करने से समय का पता ही नहीं चलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। समझदारी बढ़िया रहेगी। रिश्ता बढ़िया चलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जो आपको खुशी देगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर है। अपने काम के आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल परेशानी दे सकता है

सोमवार, 8 नवंबर 2021

मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों को सप्लाई के लिए लाई सवा करोड़ की स्मैक समेत तीन गिरफ्तार


सहारनपुर। बैंक से ऋण दिलाने के धंधे की आड़ में मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे  तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से एक किलो 150 ग्राम स्मैक, तीन तमंचे, 13 मोबाइल फोन और कार बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 1.25 करोड़ रुपये है। 

सीओ प्रथम प्रीति यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर कोतवाली मंडी पुलिस ने रविवार की रात में शकलापुरी रोड से शिवम खुराना निवासी विजयनगर, शुभम निवासी पटेलनगर और अमर राणा निवासी शारदानगर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। इनके साथी सद्दाम निवासी गांव काजीपुरा व साहिल निवासी नवादा रोड कोतवाली सदर बाजार भागने में कामयाब रहे। इनमें से अमर राणा मूलरूप से मेरठ गांव सलावा थाना सरधना का रहने वाला है। आरोपियों के पास से 58 हजार की नकदी, दो इलेक्ट्रानिक कांटे भी बरामद हुए हैं। 

सीओ प्रीति यादव ने बताया आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आते थे, जिसे वह देहरादून, यमुनानगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली में सप्लाई करते थे। आरोपी लंबे समय मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। 

कुंभ में फर्जी कोविड-19 जांच में मैक्स के डायरेक्टर व पत्नी गिरफ्तार


हरिद्वार/नोएडा । बीते दिनों आयोजित हुए कुंभ मेले में फर्जी कोविड जांच के जरिए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड के मालिक और उनकी पत्नी को नोएडा में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर एक लाख से ज्यादा फर्जी कोविड-19 जांच करने का आरोप है। इस मामले की जांच उत्तराखंड की विशेष जांच टीम (एसआईटी) तथा प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार रात हरिद्वार पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-48 में रहने वाले मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड के डायरेक्टर शरद पंत (45) तथा उनकी पत्नी मलिका पंत (43) को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हरिद्वार जिले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के अलावा आपदा प्रबंधन कानून व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप के अनुसार, इन लोगों ने एक लाख से ज्यादा फर्जी आरटी-पीसीआर जांच की तथा उत्तराखंड सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद हरिद्वार रवाना हो गई।

पुलिस के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले एक व्यक्ति विपिन को 22 अप्रैल को एक एसएमएस आया जिसमें बताया गया था कि उनकी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। विपिन ने दावा किया कि उन्होंने कभी कोविड जांच करवाई ही नहीं थी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय अधिकारियों की इसकी शिकायत की। उन्होंने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को भी ई-मेल के जरिये अपनी शिकायत भेजी।

सरे आम सर्राफ की गर्दन रेतकर हत्या


सहारनपुर । भीड़भाड़ वाले इलाके नूरबस्ती में दिनदहाड़े सर्राफ की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। पास में ही रहने वाले हमलावर को लोगों ने मौके से ही पकड़ लिया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक छानबीन में अवैध संबंधों के शक में हत्या का मामला सामने आ रहा है। 

नूरबस्ती निवासी कैसर की क्षेत्र में ही सर्राफ की दुकान है। केशर का काफी समय से हारून के साथ विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब सवा 10 बजे केशर ने दुकान खोली थी। इसके बाद वह पास में ही चौक पर किसी से बात करने लगा। उसी समय हारून पीछे से आया और चाकू से केशर की गर्दन रेत दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। केशर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। हालात देखते हुए क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई।

बाइस नवंबर को लखनऊ में गूंजेगा भाकियू का रणसिंघा


मुजफ्फरनगर । भाकियू की ओर से 22 नवंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ में भाकियू व किसान संगठनों की महापंचायत होगी। इसमें मुजफ्फरनगर से भी बड़ी संख्या में किसानों को लखनऊ जाएंगे।

सोमवार को भाकियू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर सभी वर्तमान एवं निवर्तमान पदाधिकारियों की एक बैठक की गई। इसमें भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि 22 नवंबर को भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में लखनऊ में एक महापंचायत होगी। महापंचायत में मुजफ्फरनगर जिले की भागीदारी बड़ी भारी संख्या में होगी। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग किसानों के सब्र की परीक्षा न ले एवं भ्रष्टाचारी और अवैध उगाही पर रोक लगाएं। जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सत्ता के 10 काम होंगे तो संगठन के भी 9 काम अवश्य करने पड़ेंगे।

भाकियू नेता ने किसानों को आश्वासन दिया कि भारतीय किसान यूनियन पहले से अधिक मेहनत करते हुए किसान और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। बैठक का संचालन मंडल सचिव विजेंद्र बालियान एवं अध्यक्षता सरदार बलकार सिंह ने की। इस दौरान चौधरी शक्ति सिंह, सुबोध काकरान, सत्येंद्र बालियान, मंगता गुड्डा, सत्येंद्र पुंडीर, कुशल वीर, मुकेश प्रधान, हरिओम त्यागी, मांगेराम त्यागी, संजय त्यागी, जुल्फिकार, मुनाजिर पहलवान, माजिद राणा, राशिद कुरैशी, हवा सिंह, धर्मवीर राठी, अंकित राठी, चांद वीर सिंह फौजी, पंडित ओम प्रकाश शर्मा, मेराजुद्दीन, मक्कार सिंह, सेंसर पाल सिंह, अमित चौधरी, बिट्टू बालियान, मंगलू, पप्पू राठी, बिट्टू राठी, मोहसिन, सुलेमान, सरदार अमीर सिंह व बिट्टू मौजूद रहे।

मास्टर विजय सिंह के मामले में योगी ने दिए कार्यवाही के आदेश

 


मुजफ्फरनगर। मास्टर विजय सिंह जो भू माफियाओं के खिलाफ पिछले 25 वर्षों से मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट सहित शिव चौक पर धरनारत चल रहे थे आज कैराना में हुई मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान उनसे हुई भेंट में मास्टर विजय सिंह द्वारा सभी प्रकार के दस्तावेज एवं जांच प्रक्रिया से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया गया, तत्पश्चात ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पहुंच कर जितने भी अनाधिकृत रूप से किए गए जमीनों पर कब्जो एवं पट्टों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने साथ ही जमीनों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। जिसको लेकर सरकारी अमला अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। लखनऊ से सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शामली जिले के प्रशासन को इस मामले को गम्भीरता से लेकर जल्द कार्यवाही कर मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित करने के भी आदेश जारी किए गए है।

चेयरमैन अंजू अग्रवाल का सभासदों के पक्ष में खड़ा होना एक अच्छे राजा की पहचान : कृष्ण गोपाल मित्तल



मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक आकस्मिक बैठक कैम्प कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई,बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा तीन बार सभासद चुने गए प्रवीन कुमार उर्फ पीटर की गिरफ्तारी की निंदा की गयी, एवं नगर पालिका सभासदों के पूर्ण समर्थन की बात कही गई

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हम नगर पालिका अध्यक्ष  अंजू अग्रवाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हैं कि उनके द्वारा अपने सभासद को जेल में मिलकर उनका हौसला बढ़ाया गया क्योंकि सभासद द्वारा कोई गुनाह नहीं किया गया था सभासद द्वारा नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने की मांग की गई थी जो बेहद जरूरी भी है

बैठक में सरदार बलविंदर सिंहपवन वर्मा,भूरा कुरेशी,शिवकुमार सिंघल, तरुण मित्तल,अनिल सिंघल,गौरव जैन,पवन अग्रवाल,कार्तिक गोयल,सुशील सिंघल,ओमवीर चौधरी, आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे

दलित पिछड़ा अति पिछड़ा अल्पसंख्यक महापंचायत 23 नवंबर को

 


मुजफ्फरनगर ।23 नवंबर 2021 को होने वाली जीआईसी मैदान मुजफ्फरनगर मैं वंचित दलित पिछड़ा अति पिछड़ा अल्पसंख्यक महापंचायत भागीदारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति ने आज जनपद मुजफ्फरनगर में एक समीक्षा बैठक की महापंचायत में मुख्य अतिथि अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और मुख्य विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद प्रजापति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष मंथन किया गया,

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मौर्य ने की और कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष भागीदारी पार्टी की  सुरेश पाल फौजी ने की जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर शर्मा राष्ट्रीय सचिव सुरेश गौतम पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी सुखपाल सिंह पाल पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव नरेश चंद्र प्रजापति पश्चिम उत्तर प्रदेश, महासचिव मंडल अध्यक्ष सहारनपुर डॉ कुलदीप धनगर जिला अध्यक्ष अनुज इन्द्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष सदर गुलशन ब्लॉक जिला उपाध्यक्ष नेम पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी भरत वीर सिंह और सैकड़ों साथी मौजूद रहे

अंजू अग्रवाल के साथ सभासद पहुंचे डीएम दरबार, लगाई न्याय की गुहार


मुज़फ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के आवास पर काफी संख्या में सभासदों ने पहुंचकर  सभासद प्रवीण पीटर एवं विपुल भटनागर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर सामूहिक इस्तीफे की पेशकश पालिका अध्यक्ष के सामने की। पालिका अध्यक्ष द्वारा सभासदों को कहा गया आप लोगों की जो पीड़ा है उसे हम डीएम साहब के सामने रखेंगे। फिर पालिकाध्यक्ष सभी सभासदों के साथ डीएम चंद्र भूषण सिंह के आवास पहुंचीं और इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। डीएम साहब द्वारा आश्वासन दिया गया इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच निष्पक्ष कराने का आश्वासन दिया गया। 

पांच मुस्लिम परिवार वापस हिंदू धर्म में लौटे

 



मुजफ्फरनगर ।बघरा में स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में शुद्धि यज्ञ कराकर बागपत के 5 मुस्लिम परिवारों को वापस हिंदू धर्म में शामिल किया गया। स्वामी यशवीर सिंह महाराज ने कहा कि जब हम मुस्लिमों के बीच पहुंचे तो सभी मुसलमानों से एक ही बात निकल कर आई कि हमने अखिलेश सरकार में धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब वहां घुटन महसूस होने लगी थी जिसको देखकर हमें अपने हिंदू धर्म में वापसी का हृदय परिवर्तन हुआ। जिसको लेकर हमने महाराज जी से संपर्क किया। आज महाराज यशवीर के आश्रम में ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य द्वारा शुद्धि यज्ञ करा कर हमें हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। जिससे हम आप खुश है इस दौरान मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा, सुमित चौधरी, परमजीत, अमरपाल, मुकेश रविंद्र, आदि मौजूद रहे।

अपोलो सर्कस यौन शोषण मामले में गवाह के बयान दर्ज


मुजफ्फरनगर । चर्चित अपोलो सर्कस में बालिकाओं के साथ यौन शोषण के मामले में एक नेपाली प्रवासी के बयान दर्ज हुए हैं। इस मामले में वादी व मुख्य आरोपी विधायक मोहमद अलीम की मौत हो चुकी है। 

गत 2003 को मुज़फ्फरनगर में अपोलो सर्कस की बालिकाओं के साथ यौन शोषण के मामले में आज एक नेपाली प्रवासी दुर्गा प्रसाद के बयान दर्ज हुए। मामला विशेष अदालत एमपी/एम एलए कोर्ट के ज़ज़ गोपाल उपाध्याय की कोर्ट में चल रहा है। आरोपी पूर्व विधायक मोहम्मद अलीम के भाई यूनुस कोर्ट में पेश हुए मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। बता दें कि विधायक मोहमद अलीम निवासी बुलंदशहर की मौत हो चुकी है। बचाव पक्ष की ओर से अकील वकार अहमद ने पैरवी की। 

अभियोजन के अनुसार गत 2003 को नेपाली प्रवासी मंच की ओर से मोहन शरण की शिकायत पर मुज़फ्फरनगर की नुमाइश में लगे अपोलो सर्कस पर छापा मार कर 48 नेपाली लड़कियों  को मुक्त कराया था। उसके बाद यौन शोषण का मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज हुआ था। वादी मोहन शरण की मौत हो चुकी है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...