बुधवार, 2 सितंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 2 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 02 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 10:51 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*


⛅ *नक्षत्र - शतभिषा शाम 06:34 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*


⛅ *योग - सुकर्मा दोपहर 01:04 तक तत्पश्चात धृति*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:26 से दोपहर 02:00 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:23* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:52* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण -भाद्रपद पूर्णिमा, संन्यासी चातुर्मास समाप्त, प्रतिपदा का श्राद्ध* 


 💥 *विशेष - पूर्णिमा, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्राद्ध विशेष* 🌷


🌞 *पूर्वजों को पितर पक्ष में इस मंत्र के द्वारा सूर्य भगवान को अर्ध्य देने से यमराज प्रसन्न होकर पूर्वजों को अच्छी जगह भेज देते हैं ।*


🌷 *ॐ धर्मराजाय नमः ।*


🌷 *ॐ महाकालाय नमः ।*


🌷 *ॐ म्रर्त्युमा नमः ।*


🌷 *ॐ दानवैन्द्र नमः ।*


🌷 *ॐ अनन्ताय नमः ।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *पितृ पक्ष* 🌷


🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, विधि-विधान पूर्वक श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। वर्तमान समय में देखा जाए तो विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करने में धन की आवश्यकता होती है। पैसा न होने पर विधिपूर्वक श्राद्ध नहीं किया जा सकता। ऐसे में पितृ दोष होने से कई प्रकार की समस्याएं जीवन में बनी रहती हैं। पुराणों के अनुसार, ऐसी स्थिति में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर कुछ साधारण उपाय करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं।*


➡ *न कर पाएं श्राद्ध तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, नहीं होगा पितृ दोष*


🙏🏻 *जिस स्थान पर आप पीने का पानी रखते हैं, वहां रोज शाम को शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे पितरों की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि वहां जूठे बर्तन कभी न रखें।*


🙏🏻 *सर्व पितृ अमावस्या के दिन चावल के आटे के 5 पिंड बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में बहा दें।*


🙏🏻 *गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर गूगल के साथ घी, जौ, तिल व चावल मिलाकर घर में धूप करें।*


🙏🏻 *विष्णु भगवान के किसी मंदिर में सफेद तिल के साथ कुछ दक्षिणा (रुपए) भी दान करें।*


🙏🏻 *कच्चे दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में बहा दें। ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा।*


🙏🏻 *श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन कराएं या सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़, सब्जी और दक्षिणा दान करें।*


🙏🏻 *श्राद्ध नहीं कर सकते तो किसी नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे भी पितृ दोष में कमी आती है।*


🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष में किसी विद्वान ब्राह्मण को एक मुट्ठी काले तिल दान करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।*


🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष में पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें। इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं।*


🙏🏻 *सूर्यदेव को अर्ध्य देकर प्रार्थना करें कि आप मेरे पितरों को श्राद्धयुक्त प्रणाम पहुँचाए और उन्हें तृप्त करें।*


पितृपक्ष में घर पर ही आसान तरीके से प्रसन्न कर सकते है


 


पितृपक्ष में आप गया, गोदावरी तट और प्रयाग में श्राद्ध- तर्पण नहीं कर सकते हैं तो घर पर रहकर भी पितरों को खुश कर सकते हैं।


श्राद्ध और तर्पण - 


 


1 - श्राद्ध तिथि पर सूर्योदय से दिन के 12 बजकर 24 मिनट की अवधि के बीच ही श्राद्ध करें। 


 


2 - इसके लिए सुबह उठकर नहाएं, उसके बाद पूरे घर की सफाई करें। घर में गंगाजल और गौमूत्र भी छीड़कें। 


 


3 - दक्षिण दिशा में मुंह रखकर बांए पैर को मोड़कर, बांए घुटने को जमीन पर टीका कर बैठ जाएं। इसके बाद तांबे के चौड़े बर्तन में काले तिल, गाय का कच्चा दूध, गंगाजल और पानी डालें। उस जल को दोनों हाथों में भरकर सीधे हाथ के अंगूठे से उसी बर्तन में गिराएं। इस तरह 11 बार करते हुए पितरों का ध्यान करें। 


 


4 - घर के आंगन में रंगोली बनाएं। महिलाएं शुद्ध होकर पितरों के लिए भोजन बनाएं। श्राद्ध के अधिकारी व्यक्ति यानी श्रेष्ठ ब्राह्मण को न्यौता देकर बुलाएं। ब्राह्मण को भोजन करवाएं और निमंत्रित ब्राह्मण के पैर धोने चाहिए। ऐसा करते समय पत्नी को दाहिनी तरफ होना चाहिए। 


 


5 - पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर अर्पण करें। ब्राह्मण भोजन से पहले पंचबलि यानी गाय, कुत्ते, कौए, देवता और चींटी के लिए भोजन सामग्री पत्ते पर निकालें।


 


6 - दक्षिणाभिमुख (दक्षिण दिशा में मुंह रखकर) होकर कुश, जौ, तिल, चावल और जल लेकर संकल्प करें और एक या तीन ब्राह्मण को भोजन कराएं। इसके बाद भोजन थाली अथवा पत्ते पर ब्राह्मण हेतु भोजन परोसें।


 


7 - प्रसन्न होकर भोजन परोसें। भोजन के उपरांत यथाशक्ति दक्षिणा और अन्य सामग्री दान करें। इसमें गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण, घी, वस्त्र, अनाज, गुड़, चांदी तथा नमक (जिसे महादान कहा गया है) का दान करें। इसके बाद निमंत्रित ब्राह्मण की चार बार प्रदक्षिणा कर आशीर्वाद लें। ब्राह्मण को चाहिए कि स्वस्तिवाचन तथा वैदिक पाठ करें तथा गृहस्थ एवं पितर के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करें।


 


8 - श्राद्ध में सफेद फूलों का ही उपयोग करें। श्राद्ध करने के लिए दूध, गंगाजल, शहद, सफेद कपड़े, अभिजित मुहूर्त और तिल मुख्य रूप से जरूरी है।


📖💐🙏🏻


श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां


पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020


पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020 


एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020 


सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020


पंचक


 


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


एकादशी


 


इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


 बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। तथा आप पुनः अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। आय के भी कोई नए स्रोत बनने की पूरी संभावना है।


नेगेटिव- अधिकतम व्यस्तता के कारण आप घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। संतान की वजह से कोई चिंता रह सकती है। परंतु गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालेंगे तो ज्यादा उचित रहेगा। तथा नकारात्मक विचार हावी होने से अपना बचाव करें।


व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई अथॉरिटी भी प्राप्त हो सकती है।


लव- कभी-कभी आपका उत्तेजित स्वभाव आपके दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न कर देता है। भावनात्मक पूर्ण व्यवहार रखने से घर का माहौल सुमधुर हो जाएगा।


स्वास्थ्य- असंयमित खानपान की वजह से पेट खराब रहने की आशंका लग रही है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।


भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5


 


वृष - पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे। दोस्तों के साथ तथा बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। इसलिए अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहें।


नेगेटिव- पैतृक संबंधी कार्यों में रुकावटें उत्पन्न होगी। साथ ही किसी प्रकार का वाद-विवाद भी संभव है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो अगर उसे आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करेंगे तो ज्यादा उचित परिणाम हासिल होंगे।


व्यवसाय- अधिकतर समय मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान नहीं दे पाएंगे। ध्यान रखिए कि किसी नजदीकी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकता है।


लव- पति-पत्नी अपनी अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के बड़े बुजुर्गों के अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।


स्वास्थ्य- टांगों में दर्द व नसों के खिंचाव जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम व योगा पर भी समय व्यतीत करें।


भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2


 


मिथुन - पॉजिटिव- सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में आपका अधिक समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। क्योंकि इस समय वे पूरी तरह अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त है।


नेगेटिव- आज आपका ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा, परंतु उनसे दूरी बनाकर रखना आवश्यक है। किसी को पैसा उधार भी ना दे, क्योंकि वापसी मिलने की उम्मीद नहीं है। युवा वर्ग मौज मस्ती से ध्यान हटाकर कैरियर की तरफ एकाग्रचित्त रहें।


व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी, तथा निकट भविष्य में इनके उचित फल प्राप्त होने वाले हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक साबित होगा।


लव- अपनी किसी भी योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। उनकी सलाह आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगी।


स्वास्थ्य- घुटनों तथा टांगों का दर्द बढ़ सकता है। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज करें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1


 


कर्क - पॉजिटिव- घर की साज-सज्जा व रखरखाव के लिए परिजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। तथा खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा।


नेगेटिव- निवेश संबंधीं किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य कर लें। गलत निर्णय की वजह से बाद में पछताना पड़ सकता है। आज के दिन स्ट्रगल ज्यादा रहेगा। परंतु बाद में इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे, इसलिए चिंता ना करें।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। परंतु किसी-किसी समय निर्णय लेने में कोई दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के अनुरूप ही कोई उचित जॉब मिलने की पूरी संभावना है।


लव- जीवन साथी के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाकर रखें। प्रेम संबंध में अपना समय व्यर्थ ना करें।


स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार हावी होने से उनका आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। अपनी विचारधारा सकारात्मक बनाकर रखना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5


 


सिंह - पॉजिटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु आप अपने आत्मविश्वास व आत्म बल के द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था बढ़ेगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा।


नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की स्थिति रहेगी। बीमारी आदि में भी अधिक खर्च होने की आशंका लग रही है। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।


व्यवसाय- ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि हासिल होगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। विदेश संबंधी व्यवसाय में भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।


लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने का अवसर प्राप्त होगा।


स्वास्थ्य- एसिडिटी व छाती में जलन जैसी दिक्कत महसूस होगी। अपना उचित इलाज करवाएं।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


 


कन्या - पॉजिटिव- आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। घर की मरम्मत व सुधार के लिए वास्तु संबंधी नियमों का इस्तेमाल करने के लिए योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेगा तथा किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आपका मेल मिलाप भी बढ़ेगा।


नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि संबंध खराब होने से आपकी साख पर धब्बा लग सकता है। व्यर्थ के खर्चों की वजह से भी आपको तनाव रहेगा। इस समय अपनी पूरी ऊर्जा से संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की आवश्यकता है।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अचानक ही स्थितियां बेहतरीन होने से मन प्रसन्न रहेगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष अधिक शेयर ना करें। क्योंकि कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है।


लव- पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपको राहत देगा। तथा घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा।


स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी की वजह से परेशान रहेंगे। बारिश के मौसम से अपना बचाव करना अति आवश्यक है ।


भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9


 


तुला - पॉजिटिव- फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों पर केंद्रित रखेंगे। जिससे रुके हुए काम सुचारू रूप से संपन्न होने लगेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। पड़ोस के किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।


नेगेटिव- किसी-किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। अपनी मनःस्थिति पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर अवश्य रखें।


व्यवसाय- स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें क्योंकि सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ नई उपलब्धियों बन रही है।


लव- जीवन साथी के साथ संबंध भावुकता पूर्ण रहेंगे। विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं। उनका असर आपके परिवार पर नकारात्मक पड़ सकता है।


स्वास्थ्य- लीवर को आराम देने के लिए संयमित खानपान व दिनचर्या रखें।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में आप का विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। घर का माहौल अनुशासित व मर्यादित रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाह संबंधी शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा


नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में अत्यधिक समय व्यतीत करने से आपके काफी काम रुक जाएंगे। तथा नुकसान भी होगा। किसी को पैसा उधार ना दें। घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी ध्यान देना अति आवश्यक है। घर की व्यस्तता के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी व्यवधान आ सकता है।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम किसी अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो जाएंगे। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह ना रहें। किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े की भी आशंका बन रही है। नौकरीपेशा व्यक्तियों का अपने कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा।


लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।


स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव व मेहनत करने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अपनी जांच भी अवश्य करवाएं।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


 


धनु - पॉजिटिव- आप पैसे की अपेक्षा अपने मान-सम्मान तथा आदर्शों पर अधिक विश्वास रखते हैं। और इसमें आप कामयाब भी रहते है। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का निर्माण भी करेगा। और आपके अधिकतर काम आसानी से हल होते जाएंगे।


नेगेटिव- व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से धन तथा समय की बर्बादी ही होगी। आपके क्रोध की वजह से बच्चों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए बच्चों पर अधिक अंकुश ना लगाएं।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान पूरी तरह से केंद्रित रखें। जरा सी लापरवाही से आपका नुकसान हो सकता है। आज काम की गति कुछ मंद रहेगी, परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। सिर्फ दिल की जगह दिमाग से काम लेने की जरूरत है।


लव- पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से उचित दूरी बनाकर रखना आवश्यक है।


स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी इन्फेक्शन व सूजन जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका लग रही है।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8


 


मकर - पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में लगा रहेगा। तथा इससे संबंधित आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा।


नेगेटिव- सामाजिक कार्य में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बजट से अधिक धन व्यय होने की भी आशंका है। किसी वसीयत संबंधी कार्य में भी रुकावट आ सकती है।


व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। परंतु पार्टनर के साथ कार्यों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। जरा सी लापरवाही मतभेद उत्पन्न कर सकती है। नौकरी मे स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।


लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से पति-पत्नी के संबंधों में तकरार उत्पन्न हो सकती है। अतः इन संबंधों से दूरियां बनाकर ही रखेंगे तो अच्छा है।


स्वास्थ्य- मौसम की वजह से गले में इन्फेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


 


कुंभ - पॉजिटिव- आज आपके स्वभाव में उदारता व कोमलता की भावना अधिक रहेगी। जिससे आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने नजदीकी संबंधियों की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित रूप भी प्रदान करेंगे।


नेगेटिव- परंतु आपकी अत्यधिक उदारता नुकसानदेह भी रहेगी। कभी-कभी निर्णय लेने में दिक्कत होगी। परंतु बड़े भाई या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से आप सफल हो जाएंगे। घर का वातावरण किसी छोटी सी बात को लेकर तनावपूर्ण हो सकता है।


व्यवसाय- कारखाने में मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में तरक्की के उचित योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेगा। आर्थिक स्थितियां बहुत अधिक उत्तम बनेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिल सकता है।


लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।


भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9


 


मीन - पॉजिटिव- आपका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेगा। तथा आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह को लेकर खरीददारी संबंधी योजनाएं भी बनेगी।


नेगेटिव- कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके स्वयं के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना अति आवश्यक है। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे।


व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों कार्य क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती हैं। इसलिए आप दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। अन्यथा आपके ऊपर भी उसका नकारात्मक प्रभाव आ सकता है।


लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगा।


स्वास्थ्य- अपनी शारीरिक व मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक रखने के लिए योगा व मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।


भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।


 


आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


अपडेट : नई मंडी के घड़ी व्यापारी ने की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर l हाइ वे पर एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई l ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिक्षण हेतू भेज दिया है l


नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी में किराए पर रह रहे हैं घड़ी व्यापारी ने बागोवाली के निकट जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक नई मंडी में जैन मंदिर के बाहर घड़ी की दुकान करता था। पुलिस के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी में रहने वाले मन्नू धीमान की नई मंडी चौड़ी गली पर जैन मंदिर के बाहर धीमान वॉच कंपनी के नाम से दुकान है यह दुकान किसी समय काफी प्रसिद्ध रही है मन्नू धीमान के पिता की मौत होने के बाद वह ही दुकान संभाल रहा था। उसने अपनी दुकान के सामने की ओर भी एक दुकान ली थी हालांकि पिता की बीमारी के चलते उन्हें अपना पैतृक मकान बेचना पड़ा था। बताया जाता है कि कल मंगलवार को दिन में 1:30 बजे मन्नू धीमान दुकान से गायब हो गया था। उसकी खोजबीन चल रही थी आज शाम को मंडी थाना क्षेत्र में ही ग्राम बागोवाली रोड पर युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त मन्नू धीमान के रूप में हुई शाम को जब पुलिस ने दुकान पर पहुंच कर जानकारी दी तब जाकर पता चला कि मनु ने आत्महत्या कर ली है। आनन-फानन में दुकान को बंद किया गया बाजार में चर्चा है एक फाइनेंसर के उत्पीड़न से तंग आकर व्यापारी ने यह कदम उठाया है।


सहकारी बैंक चेयरमैन व निगम कर्मचारी मिले पाॅजिटिव, मेरठ निगम कार्यालय सील

मेरठ। जनपद में लगातार फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल के अलावा नगर निगम के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव गए हैं। जिसके चलते अब नगर निगम 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं जिले में आज एक बार फिर कोरोना ने शतक लगाते हुए लोगों के होश उड़ाए। बुधवार को जिले में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए वहीं चार लोगों की मौत हो गई।


बता दें कि बीते दिन तीनों में जिले में कोरोना के 350 से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। बुधवार को भी कोरोना की यह रफ्तार जारी रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को कोरोना के कुल 124 केस सामने आए, जिनमें नगर निगम कर्मचारी, पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही आम लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए


यूपी बोर्ड देगा कैरियर काउंसिल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बोर्ड में गठित की गई करियर काउंसिलिंग सेल की बुधवार से विधिवत शुरुआत कर दी गई। पहले दिन करियर काउंसिलिंग सेल के टोल फ्री नंबरों पर प्रदेश के चालीस जिलों के 61 स्टूडेंट्स के फोन काल आए। पहली पाली में 50 स्टूडेंट्स के फोन कॉल आए, जबकि दूसरे पाली में 11 छात्रों ने फोन कर विशेषज्ञों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक कोरोना काल में छात्र अपने करियर को लेकर काफी जागरुक हैं। उनके मुताबिक ज्यादातर बच्चों ने करियर को लेकर विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं। वहीं कुछ ने सिविल सर्विसेज़ की तैयारी के लिए यूपीपीएससी में किस विषय को रखकर पढ़ाई करें तो सफलता मिलेगी, इससे जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। 


यूपी बोर्ड के सचिव के मुताबिक पूरे कोरोना काल में कैरियर काउंसेलिंग सेल चलाई जाएगी।


जिले की शिक्षिका रीना समेत 73 शिक्षक होंगे पुरस्कृत

मुजफ्फरनगर । सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा के राज्य अध्यापक पुरस्कार से जिले की शिक्षिका रीना सहित कुल 73 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य अध्यापक पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन 4 सितंबर को लोक भवन में किया जाना था लेकिन राजकीय शोक के कारण इसे टाल दिया गया है। नई तिथियों की घोषणा मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद तय की जाएंगी। 


 


 


जिला                         शिक्षक/गांव-ब्लॉक का नाम


आगरा                         सत्यपाल सिंह, कागारोल- खैरागढ़


अलीगढ़                       रफिया निखहत, रजानगर-लोधा 


अम्बेडकर नगर              प्रेमचंद्र त्रिपाठी, टांडा-बसखारी 


अमेठी                         आलोक कुमार त्रिवेदी,  बुबुपुर-शुकुलबाजार


अमरोहा                        यतीन्द्र कुमार, तिगरी-गजरौला


औरैया                           सुनीता कटियार, पुर्वा फकीरे-सहार


अयोध्या                       अम्बिकेश त्रिपाठी, तमकीनगंज, तारुन


आजमगढ़                      सुरेन्द्र प्रताप सिंह, भैरवपुर-कोयलसा


बागपत                         शानू निगम, सिंगौली-खेकड़ा


बहराइच                       आंचल श्रीवास्तव, कमोलिया खास-चित्तौड़ा


बलिया                         प्रतिमा उपाध्याय, अमृतपाली-दुबहर


बलरामपुर                    ओंकार नाथ मिश्रा, पिपरा-गैसड़ी 


बांदा                          आशुतोष त्रिपाठी, कनवारा-बड़ोखर खुर्द


बाराबंकी                     रोहित शुक्ला, बनवार गंज-त्रिवेदीगंज


बरेली                         अमित शर्मा, मटिया नगला, फरीदपुर


बस्ती                          पुष्प लता पांडे, रामपुर देवरिया 


भदोही                         आशीष कुमार सिंह, भुलईपुर


बिजनौर                       आकाश अग्रवाल, दारानगर- हलदौर


बदायूं                          प्रवीण कुमार, गंगपुर पुख्ता, कादरचौक 


बुलंदशहर                     श्वेता दीक्षित, सलेमपुर-सिकंदराबाद


चंदौली                         राजेश कुमार पटेल, चकिया


चित्रकूट                       रवि कुमार सिंह, बम्भियां- मानिकपुर


देवरिया                        खुर्शीद अहमद, सहवा-देसही देवरिया


एटा                            प्रीति गौर, कोसमा-जलेसर


इटावा                         प्रतिभा तिवारी, रामनगर


फर्रुखाबाद                   मनोरमा कनौजिया, बढ़पुर


फतेहपुर                        देवब्रत त्रिपाठी, अर्जुनपुर गढ़ा-विजयीपुरा


फिरोजाबाद                  अफजाल अहमद, दबरई


गौतमबुद्ध नगर               गीता रानी, सलेमपुर गुर्जर-दनकौर


गाजियाबाद                    सुमन, मंगावली-मुरादनगर


गाजीपुर                       रीतेश सिंह, गोसलपुर-बाराचवर


गोण्डा                         दया शंकर प्रजापति, लोढ़िया घाटा-वजीरगंज


गोरखपुर                     श्वेता सिंह, सिकटौर-'खोराबाद


हमीरपुर                       अकबर अली, टिकरौली-सुमेरपुर


हापुड़                         डा रेणु देवी, नवादा


हरदोई                        गजेन्द्र प्रताप सिंह, तेंदुआ, मल्लावां


जालौन                        व्यंजना सिंह, छिरिया सलेमपुर-जालौन


जौनपुर                        डा विभा शुक्ला, पुरानीबाजार, बदलापुर


झांसी                         डा सुमन गुप्ता, कोट-बड़ागांव


कन्नौज                       शशिकांत शुक्ला, छिबरामऊ


कानपुर देहात                नीतू कटियार, विहारी-मुलासा


कासगंज                      सुनील कुमार आर्या, अभयपुरा, अमांपुर


कुशीनगर                     सुनील सिंह, बतरौली-हाटा


लखीमपुर ख्रीरी             आदित्या कुमारी, कालाडूण्ड-लखीमपुर


ललितपुर                    हृदेश देव गोस्वामी, नैनवारा-महरौनी


लखनऊ                     शशि मिश्रा, सलेमपुर पतौरा-काकोरी


महाराजगंज                 धन्नू चौहान, गिरहिया-निचलौल


महोबा                       अशोक कु शुक्ला, सिचौरा, कबरई


मैनपुरी                       महेन्द्र प्रताप सिंह, नाहिली-घिरोर


मथुरा                         सुनीता गुप्ता, रांची-बांगर


मऊ                           प्रदीप कु वर्मा, माउरबोझ, घोसी


मेरठ                          सारिका गोयल, भुड़बराल


मिर्जापुर                      विनोद कुमार मिश्र, खम्हरिया दमुआन-छानबे


मुरादाबाद                    मधु सक्सेना, ईलर रसूलाबाद-मूढ़ा पाण्डे


मुजफ्फरनगर                रीना सिंह, भैंसी, खतौली                    


पीलीभीत                    वैभव जसवार, कैंच-मुरौरी


प्रतापगढ़                     मो फरहीम, कटरा गुलाब सिंह, मंधाता


प्रयागराज                    निर्मल श्रीवास्तव, जोगिया-शेखपुर


रायबरेली                    कांति देवी गुप्ता, रसेहता-अमावां


रामपुर                        दीपक पुण्डीर, हाजीनगर, सैदनगर


सहारनपुर                     आसिया, मनोहरपुर, सरसावा


संभल                         चयनिका, आटा-बनियाखेड़ा


संत कबीरनगर               हरि प्रकाश पाठक, बड़वां-बघौली


शाहजहांपुर                    सुखमीत कौर, हथौड़ा-भावलखेड़ा


शामली                         उपमा शर्मा, लिलौना-शामली


श्रावस्ती                       आशुतोष कुमार, गुलरा बंजारा-हरिहरपुर रानी


सिद्धार्थनगर                   धर्मराज दुबे, डुमरियागंज


सीतापुर                       नीलम कुमारी, मिश्रापुर-खैराबाद


सोनभद्र                       मनीष पटेल, करमसार-चोपन


सुलतानपुर                    राकेश प्रताप सिंह, हमजाबाद-मोतिगरपुर


उन्नाव                        डा रश्मि तिवारी, वशीरतगंज, बिछियां


वाराणसी                      शैलेन्द्र विक्रम सिंह, दांदूपुर-हरहुआ   


हाईवे पर कार से कुचल कर फल विक्रेता की मौत

मुजफ्फरनगर । हाईवे पर कार से कुचल कर फल विक्रेता की मौत हो गई। 


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा निवासी मुनेश पत्नी सोमपाल ने मंसूरपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति सोमपाल (50 वर्ष) साइकिल पर अमरुद बेचने का कार्य करता था। शाम के समय नेशनल हाईवे पर वह पालीवाल फैक्टरी के पास खड़े हुए थे। तभी अचानक मेरठ की ओर से आई स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस कार चालक को हिरासत में ले लिया है।


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का पूरा स्टाफ कोरोना संक्रमित मिला

लखनऊ । बुधवार को आलमबाग चन्दरनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया का पूरा स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद शाखा को सील कर दिया गया है। आज राजधानी में कुल 720 लोग वायरस की चपेट में आ गए। अब राजधानी में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29,305 हो गई। वहीं 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया


यूपी में आधे कर्मचारियों को ही आफिस बुलाने के आदेश

लखनऊ । कोरोना संक्रमण में कर्मचारियों को लेकर दिए दिशा निर्देश में सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों, निकाय और निगम कार्यालयों में समूह ग और घ के 50 फीसदी कर्मचारी ही दफ्तर बुलाने का निर्णय लिया है। वहीं समूह क और ख के सभी अधिकारियों को रोज ऑफिस आना होगा। सरकार ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया। यह व्यवस्था कोविड-19 की रोकथाम के साथ ही आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों पर लागू नहीं होगी।


किसानों की मांग पूरी ना हुई तो आर पार की जंग : राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर । पानीपत-खटीमा राजमार्ग मार्ग पर भूमि अधिग्रहण व समान मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में दसवें दिन भी कोई समाधान न निकलने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने महापंचायत को संबोधित करते हुए धरना जारी रखने का ऐलान किया है। नेशनल हाईवे की जद में आयी किसानों की भूमि के अधिग्रहण व समान मुआवजे को लेकर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में 2 सितंबर को महापंचायत का एलान किया गया था। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान पंचायत में शामिल हुए जिन्हें सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एक-दो दिन में या तो किसानों की मांगों को पूरा कर लिया जाये वरना आर-पार की जंग होगी।


इस दौरान शामली- मुजफ्फरनगर के भाकियू जिलाध्यक्षों धीरज लाटियांन व कपिल ख़ाटियांन द्वारा दोनों जिलों के जिला गन्ना अधिकारी से वार्ता करते हुए गन्ना भुगतान के बारे में जानकारी ली गई। जिसमें बताया गया कि जिला मुज़फ्फरनगर में 75.11 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया जा चुका है तथा शामली में चीनी मिलों पर अभी 650 करोड़ रुपये बकाया है। इस दौरान पंचायत की अध्यक्षता प्रभु सिंह व संचालन योगेश शर्मा जिला महासचिव व नीटू दुलहरा द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अमित सक्सेना, थानाध्यक्ष आदर्श मंडी सन्दीप बालियान, थानाध्यक्ष बाबरी नेमचंद सिंह,थानाध्यक्ष तितावी कपिल देव मय फोर्स के तथा भाकियू के मंडल महासचिव नवीन राठी, व दोनो जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष, भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक,जिला संगठन मंत्री विपुल निर्वाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओ सहित हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे। नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनकिसानों की महापंचायत के दौरान भूमि अधिग्रहण के समान मुआवजे व भवन, स्कूल, दुकानों का मुआवजा आबादी के हिसाब से दिये जाने की मांग करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियांन ने किसानों की मांगों का एक ज्ञापन नायब तहसीलदार शामली को सौंपा।


मुजफ्फरनगर के एसपी यातायात राम अभिलास त्रिपाठी पीसीएस से हुए आईपीएस

 लखनऊ l यूपी में कई पीपीएस अधिकारी को आज प्रमोशन देते हुए आईपीएस बनाया गया मुजफ्फरनगर के एसपी यातायात राम अभीलास त्रिपाठी को भी आईपीएस बनाया गया l



यूरिया घोटाले में एक और सहकारी समिति कर्मी निलंबित

मुजफ्फरनगर । यूरिया घोटाले में ए आर कॉपरेटिव ने कुतुबपुर साधन सहकारी समिति के कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में पूर्व में सहकारी समिति के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।


कोरोना काल में हुए यूरिया घोटाले में एक और सहकारी समिति का कर्मचारी निलम्बित हो गया है। समितियों द्वारा यूरिया के वितरण में गड़बड़ी करते हुए बिना आधार कार्ड के यूरिया देने की बात सामने आई थी।


अब साठ फीसदी क्षमता से उड़ेगे घरेलू विमान

नई दिल्ली। अनलॉक 4 में केंद्र सरकार ने भारतीय विमानन कंपनियों को 60 प्रतिशत क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों को संचालित करने अनुमति दे दी। 


इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले 26 जून को विमानन कंपनियों को कोविड-19 से पहले की अधिकतम 45 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी थी। मंत्रालय ने इस आदेश को संशोधित करते हुए 45 फीसदी के स्थान पर 60 फीसदी क्षमता के साथ उड़ानें परिचालित करने की अनुमति दे दी।



जिले में 69 नए कोरोंना पॉजिटिव, व्यापारी की मौत

मुजफ्फरनगर जिले में आज 69 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं । आज कोरोना के 69 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 49 ओर मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 740 हो गई है।नईमंडी इलाके में जैन मिलन विहार निवासी एक व्यक्ति को 14 दिन पूर्व नौएडा के निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोनावायरस के लिए भेजे गए कुल 267 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 69 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। इनमें तीन मरीजों के आरटीपीसीआर, 62 के रैपिड टेस्ट, 3 के प्राइवेट लैब तथा एक के दूसरे जनपद से कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जनपद में आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में अलमासपुर से दो, जड़ौदा से 2, नरा से दो, शांतिनगर से एक, द्वारका सिटी से एक, सुरेंद्र नगर से एक, कमल नगर से एक, भुआपुर से एक, भोकरहेड़ी से एक, मोरना से तीन, गंगारामपुरा से दो, कवाल जेल से तीन, जटवाड़ा से एक, किथोड़ा मीरापुर से एक, बड़ा बाजार खतौली से एक, अलीपुर अटेरना से दो, शाहवड़ा से एक, चरथावल से दो, मुस्लिम त्यागी चरथावल से एक, न्यामू से एक, तावली से एक, शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर से एक, आबकारी मोहल्ला से एक, रामलीला टीला से एक, गांधी कॉलोनी से 5, नई मंडी से एक, साउथ सिविल लाइन से दो, अवध विहार से एक, पुलिस कंट्रोल रूम से एक, रामपुरी से 2, भरतिया कॉलोनी से दो, रामपुर चौराहा से तीन, आर्यपुरी से दो, पटेल नगर से तीन, सुभाष नगर से एक, शिक्षक कॉलोनी से एक, मल्लूपुरा से एक, कृष्णापुरी से एक, गंगारामपुरा से दो, डीएचएम से एक, गीतापुरी से दो मरीज शामिल है इसके अलावा द्वारकापुरी के दो तथा सिविल लाइन के एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि प्राइवेट लैब से हुई है।


महावीर चौक पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में ओपन कोविड 19 टेस्ट सेंटर में बुधवार को भी दोपहर तक बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। यहां पर आज भी 25 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। यहां दो शिफ्ट में कोरोना टेस्ट किये जा रहे हैं। दोपहर तक ही यहां पर बुधवार को हुए 102 टेस्ट में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। मंगलवार को भी यहां पर दोपहर एक बजे तक हुए 113 टेस्ट में इतने ही पॉजिटिव केस सामने आये थे। इससे पहले दिन दोपहर तक ही यहां पर 30 पॉजिटिव केस रैपिड एंटीजन टेस्ट में सामने आये थे।


आज कुल सैंपल प्राप्त-267


(RtPcr)


आज पॉजिटिव-- 69


03 Rtpcr 


62 Rapid antigen test 


03 Pvt Lab


01 other distt


= 69


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -49


टोटल डिस्चार्ज- 1502


टोटल एक्टिव केस- 740


तीन साल के मासूम की नाले में डूब कर मौत

मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाइन के मोहल्ला निधि कालोनी निवासी ई रिक्शा चालक फिरोज का तीन साल का बच्चा खेलते खेलते बच्चा अचानक नाले में जा गिरा। परिवार के सदस्यों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से उसकी तलाश की तो मकान से कुछ दूरी पर अबूजर नाले में बेहोश पड़ा मिला। परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल ले गये वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


तीन दिन बाद खुला मसूरी देहरादून मार्ग

देहरादून । बारिश के चलते भूस्खलन के कारण तीन दिन से बंद देहरादून मसूरी मार्ग को आज शाम खोल दिया गया। 


बारिश के कारण मार्ग पर मलबा आने से यह मार्ग बंद था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जेसीबी के माध्यम से सड़क पर आए मलबे और पत्थर को हटाकर मार्ग को खोल दिया।


यूपी में गुरुवार से खुल जाएंगे बार

लखनऊ । प्रदेश में सभी जिला आबकारी अधिकारियों व संयुक्त आबकारी आयुक्तों को बार का संचालन गुरुवार से शुरु करने के मौखिक निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के बार रात 10 बजे तक खुलेंगे। 


गत 24 मार्च से पूर्ण लाकडाउन में शराब, बीयर की फुटकर दुकानों तथा थोक कारोबारियों के प्रतिष्ठानों के साथ ही बार भी बंद कर दिए गए थे। इसके बाद 4 मई से शराब व बीयर की दुकानों खोल दी गयी थीं। मगर बार अभी भी बंद हैं।


अनलॉक -4 की गाइड लाइन में केन्द्र सरकार ने बार खोलने की भी इजाजत दे दी थी। अब प्रदेश के आबकारी आयुक्त ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों व संयुक्त आबकारी आयुक्तों को गुरुवार से बार खोले जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।


सीएए प्रदर्शन के आरोपी के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त

मुजफ्फरनगर । जिले में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव में नामजद आरोपी के दो शस्त्र लाइसेंसों को एसएसपी की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिए है।


 शहर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मिनाक्षी व मदीना चौक पर उपद्रव हुआ था। उपद्रवियों ने पुलिस को टारगेट करते हुए वाहनों में आगजनी करते हुए फायरिंग की थी। उपद्रव में पुलिस ने कई मामले दर्ज किए थे। शहर कोतवाली पुलिस ने मिनाक्षी चौक पर हुए उपद्रव में आसिफ राही निवासी खालापार को नामजद किया था। नामजद आरोपी के दो शस्त्र लाइसेंस (पिस्टल व रायफल) को निरस्त कराने के लिए शहर कोतवाली पुलिस की आख्या रिपोर्ट दी थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने दोनों लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति कर जिलाधिकारी को भेजी थी। जिलाधिकारी कार्यालय से लोक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शस्त्र लाइसेंस निलम्बित कर कारण बतायो नोटिस 21 जनवरी को जारी किया गया था। इस मामले में विपक्षी ने अपना जवाब भी प्रशासन को भेज कर अपनी समाज सेवा की बात कही थी। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कार्रवाई करते हुए आसिफ राही के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जिला प्रशासन सीएए के विरोध में नामजद आरोपियों पर शिकंजा कसने में जुट गयी है।


पब जी समेत 118 चीनी मोबाइल एप बैन

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को चीन पर तीसरी 'डिजिटल स्ट्राइक' करते हुए दुनियाभर में लोकप्रिय गेमिंग ऐप PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है।


इस संबंध में सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जानकारी देते हुए प्रतिबंधित की गईं ऐप्स को देश की सुरक्षा, संप्रभुता, एकता के लिए नुकसानदेह बताया है। आईटी मंत्रालय ने कहा, 'सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69-ए के तहत इस फैसले को लागू किया है। ये सभी 118 मोबाइल ऐप्स विभिन्न प्रकार के खतरे उत्पन्न कर रही थीं, जिसके चलते इन्हें ब्लॉक किया गया है।' ये ऐप्स ऐसी गतिविधियों में लगे हुए हैं, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, सुरक्षा के लिए नुकसानदायक है।


सरकार ने जिन 118 मोबाइल ऐप्स को बैन किया है, उनमें APUS लॉन्चर प्रो थीम, APUS सिक्योरिटी-एंटीवायरस, APUS टर्बो क्लीनर 2020, शाओमी की शेयर सेव, फेसयू, कट कट, बायडु, कैमकार्ड शामिल हैं। इसके अलावा, वीचैट रीडिंग, पिटू, इन नोट, स्मॉल क्यू ब्रश, साइबर हंटर, लाइफ आफ्टर आदि ऐप्स भी शामिल हैं।


मुजफ्फरनगर निवासी कांस्टेबल ने की मेरठ में आत्महत्या


मेरठ । मूल रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के हरसोली गांव निवासी कांस्टेबल विपुल बालियान द्वारा आत्महत्या से गांव में शोक है ।


कांस्टेबल विपुल पिछले काफी समय से अपनी पत्नी अंजलि और डेढ़ वर्षीय पुत्र रूद्र के साथ मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित तेज विहार कॉलोनी में रह रहा था। इन दिनों विपुल गाजियाबाद में डायल 112 की गाड़ी पर तैनात था। विपुल का अपनी पत्नी अंजलि से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते कुछ महीने पहले अंजलि अपने बच्चे सहित अपने मायके में चली गई। विपुल की मां अमरेश के मुताबिक, मंगलवार की रात विपुल ड्यूटी से वापस लौटा था। बुधवार की सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा न खुलने पर बदहवास मां ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विपुल का शव चुन्नी के सहारे पंखे से झूल रहा था। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खुदकुशी के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।



चोरी की चार बाइकों समेत शातिर दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग में वांछित 01 शातिर चोर अभियुक्त को चैकिंग के दौरान बुढाना रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की गई। 


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शोएब पुत्र निजामुद्दीन निवासी इस्लामनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ बताया गया है। 


रामदगी-


*1.* 03 चोरी की गयी मोटरसाईकिल व 01 सीज की गयी मोटरसाईकिल। 


*2.* 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।


 अभियुक्त पर वाहन चोरी के लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है।


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं के नाम पर लडकियों के जरिए ब्लैकमेलिंग

मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम पर खुली धोखाधड़ी व लड़कियों के नाम पर ब्लैकमेलिंग के मामलों की जांच कराने की मांग की गई है। 


समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशु ने सिविल लाइन थाने पर दी शिकायत में कहा है कि उन्हें उनके मोबाइल नंबर 9837058160 पर आज दिनांक 2 सितंबर 2020 को 14:11 बजे "प्रधानमंत्री योजना द्वारा लोन पाएं 2% ब्याज, 25% छूट, मोबाइल नंबर - 7827913018" से मैसेज आया । जिसकी सत्यता जानने के लिए मोबाइल नंबर 9817950674 से संपर्क किया तो प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री के नाम पर खुली ढगबाजी का धंधा मालूम पड़ा । 


जिस पर तत्काल आपातकाल 112, एस०एस०पी० निवास 01312 437474, प्रधानमंत्री निवास 01123018939, मुख्यमंत्री निवास 051222236838 व मुख्यमंत्री ओ०एस०डी० राज रावत को सूचना दी गई । जिस पर आपातकालीन सेवा के एस०आई० श्री जगदीश प्रसाद शर्मा 7311152200 एक सहयोगी के साथ आए । जिन्हें पूरी घटना की जानकारी दी गई ।


इस प्रकार की धोखाधड़ी व लड़कियों के नाम से फोन करा कर धोखाधड़ी ब्लैकमेलिंग का काम प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम से किया जाता है । जिससे कई भोले-भाले नासमझ लोग धोखे में आकर ब्लैकमेलिंग के जाल में फंस जाते हैं । 


कृपया उपरोक्त विषय पर व्यापक स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करना जरूरी है । ताकि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले आतंकियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सके ।


कूड़े के ढेर में पड़े मिली पुड़िया और तंबाकू उत्पाद

मुजफ्फरनगर । नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड स्थित शांति नगर में आज काफी मात्रा में पुड़िया और तंबाकू उत्पाद पडे मिले। लगता है कि किसी किराना स्टोर के मालिक ने नकली धूम्रपान और तंबाकू के उत्पादकों को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया।


मुजफ्फरनगर के दवा व्यापारी के नोएडा में कोरोना से मौत

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l कोरोना से पीड़ित चल रहे दवा व्यापारी की नोएडा के एक अस्पताल में देर रात मौत हो गई l


मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार के जैन मिलन विहार निवासी दवा व्यापारी नोएडा के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई l


टॉप टेन का अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना मंसूरपुर पुलिस ने टॉप टेन अपराधी सुभाष पुत्र देशराज निवासी ग्राम मोल्लाहेड़ी थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार करने में सफ़लता प्राप्त की है। पकड़ा गया या अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा जिसके खिलाफ अलग अलग धाराओं में लगभग आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।



एम्स की ओपीडी कोरोना के चलते दो हफ्ते के लिए बंद

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत एम्स की ओपीडी में भर्ती को  2 हफ्तों के लिए बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि एम्स ने 2 हफ्ते के लिए ओपीडी के ज़रिए होने वाले एडमिशन पर रोक लगा दी है। गंभीर और इमरजेंसी मामलों के बढ़ने के चलते अस्थाई रूप से रोक लगाई गई है। हालांकि  इस दौरान ओपीडी सेवाएं जारी रहेगी और गभीर व इमरजेंसी मामले पहले की तरह ही एडमिट किये जा सकेंगे। सामान्य वार्डों के साथ-साथ एम्स अस्पताल और केंद्रों के निजी वार्डों में अस्थायी ओपीडी प्रवेश को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया है।


कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के साथ भारत दुनिया का पहला देश बन गया है कि जहां कोरोना के मामले एक दिन में सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के 78 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।वहीं एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है।



मुजफ्फरनगर में रविवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी

टीआर ब्यूरो l


मुज़फ्फरनगर l ज़िले में भी बाज़ार अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे और अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।


अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी   अनलॉक 4 की गाइड लाइन  के अनुसार ज़िले में भी  बाज़ार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुल सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब साप्ताहिक लॉक डाउन समाप्त कर दिया है तो अब हर रविवार को ज़िले में साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। ज़िले में जो इलाके कोरोना के अति संक्रमित है उनमे अभी सतर्कता जारी रहेंगी।


क्षेत्रवासी पहुंचे समस्याओं को लेकर विधायक उमेश मालिक के पास

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l सिसौली के ग्रामीण पहुंचे क्षेत्रीय बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के आवास पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने उठाई रास्ते की बनाने की मांग बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं का तुरंत कराया निराकरण आवास पर आए हुए ग्रामीणों को जलपान करा कर और समस्याओं का निवारण करके किया संतुष्ट क्षेत्रवासियों ने बुढाना विधायक उमेश मलिक का आभार  जताया l


 


 


जिलाधिकारी ने किया बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में कोविड-19 हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं आदि के संबंध में  निरीक्षण किया l


नोएडा चन्द घण्टों की मासूम को चिलचिलाती धूप में सड़क किनारे फेंका, मौत

टीआर ब्यूरो l


नोएडा l बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चंद घंटों की मासूम बच्ची को किसी पत्थर दिल ने सड़क किनारे फेंक दिया। चिलचिलाती धूप के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और चाइल्डलाइन के कर्मचारियों ने आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।


नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र में छिजारसी गांव के पास सोमवार की सुबह एक मासूम बच्ची कपड़े में लिपटी हुई सड़क किनारे पड़ी हुई थी। बच्ची के इर्द-गिर्द आवारा कुत्ते घूम रहे थे। लोगों ने देखा और पुलिस को जानकारी दी। डायल-112 से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। बच्ची को उठाकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची बमुश्किल 4-6 घंटे पहले पैदा हुई होगी। उसे जन्म लेने के तुरंत बाद सड़क किनारे फेंक दिया गया था। धूप और गर्मी के कारण बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी मिलने पर चाइल्डलाइन के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे हैं।


आपको बता दें कि करीब दो महीने पहले लॉकडाउन के दौरान भी इसी तरह परथला गोल चक्कर के पास किसी ने एक मासूम बच्ची को फुटपाथ पर पेड़ के नीचे रख दिया था। पुलिस को जानकारी मिली थी और आनन-फानन में उस बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया था। उस बच्चे की जान बचा ली गई थी। अब एक बार फिर सोमवार को ठीक ऐसा ही मामला सामने आया है। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को जानकारी भेज रहे हैं।


कोरोंना पॉजिटिव मिलने के बाद एआरटीओ कार्यालय 2 दिन के लिए बंद

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l एआरटीओ कार्यालय में भी कोरोना पहुंचाl


 मिली जानकारी के अनुसार कल मिले कोरोना पॉजिटिव एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए l जिसके बाद एआरटीओ कार्यालय 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया


बुढ़ाना हिंडन में डूबे बच्चे की लाश बरामद

टीआर ब्यूरो l


मुज़फ्फरनगर l बुढ़ाना में कल हिंडन नदी में डूबे बच्चे की तलाश कर रहे पुलिस को लाश रात्री 2 बजे बरामद हुई


पुलिस सूत्रों के अनुसार कल बुढ़ाना की हिंडन नदी में दुबे बच्चे की लाश देर रात्रि बरामद हो गई l जिसकी पहचान दानिश पुत्र जुल्फकार लुसाना रोड बुढ़ाना के रूप में हुई। परिवार में लाश मिलने के बाद कोहराम मच गया


राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज मिले कोरोना पॉजिटिव

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


नोएडा विधायक पंकज सिंह ने स्वयं ट्वीटर पर यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्‍होंने टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं और जो भी लोग हाल में उनके संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट कर जांच करवा लें।


मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सक ने आठवीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या


गुरुग्राम । मेदांता अस्पताल के एक युवा चिकित्सक ने सेक्टर-47 स्थित हीवो अपार्टमेंट में आठवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। 


पुलिस के अनुसार मेदांता मेडिसिटी के डॉ. सुजीत कुमार साहा ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे 8वीं मंजिल स्थित फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली। साहा फ्लैट में अकेले थे। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुजीत की पत्नी भी डॉक्टर हैं लेकिन दोनों के बीच विवाद कोर्ट में चलते दोनों अलग रह रहे हैं। हादसे की सूचना पर उनकी पत्नी डॉ. लक्ष्मी गुरुग्राम पहुंचीं। मूल रूप से नेपाल निवासी डॉ. साहा (39) मेदांता के लीवर ट्रांसप्लांट विभाग में करीब तीन वर्ष से कार्यरत थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी पश्चिम बंगाल में चिकित्सा सेवा में हैं और उनकी छह वर्ष की बेटी है। पुलिस ने डाॅ लक्ष्मी से पूछताछ की है।


मंगलवार, 1 सितंबर 2020

मिडिल क्लास को कोरोना काल में लगेगा बढे बिजली बिल का झटका, जानिए नई दरें

लखनऊ । कोरोना काल में आर्थिक तंगी से बिलबिला रहे लोगों को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) बढे बिजली बिल का झटका देने की तैयारी कर रहा है। कार्पोरेशन ने प्रस्तावित नए स्लैब पर बिजली की नई दरों का प्रस्ताव नियामक आयोग में दाखिल कर दिया है। इसमें मिडिल क्लास सबसे ज्यादा पिसने वाली है। छोटे और बड़े उपभोक्ताओं को राहत दी गई है।


किसानों और उद्योगों को बिजली की दर यथावत रखी गई हैं । नए स्लैब और दर से घरेलू शहरी और ग्रामीण के वे उपभोक्ता जो 101 से 150 यूनिट तक खर्च करते हैं, प्रभावित होंगे। नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन की प्रस्तावित दर को तीन दिन के अंदर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने का आदेश बिजली कंपनियों को दिया है। 15 दिन में इस दर पर उपभोक्ताओं की आपत्तियां ली जाएंगी। बिजली दर पर आयोग में सुनवाई अब 24 तथा 28 सितंबर को होगी।


 


यूनिटवर्तमान  दर (घरेलू, शहरी)


यूनिट प्रस्तावित दर0-150 5.50 रुपये प्रति यूनिट-100 5.50 रुपये प्रति यूनिट151-300 6.00 रुपये प्रति यूनिट151-300 5.80 रुपये प्रति यूनिट301-500 6.50 रुपये प्रति यूनिट300 से ऊपर 6.65 रुपये प्रति यूनिट 500 यूनिट से ऊपर  7.00 रुपये प्रति यूनिट


 


घरेलू शहरी उपभोक्ताओं के इस चार्ट से स्पष्ट है कि 100 यूनिट तक खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर कोई भार नहीं पड़ेगा। वहीं जो उपभोक्ता150 यूनिट तक खर्च करते हैं उन पर प्रति यूनिट 30 पैसे का बोझ बढ़ेगा। उपभोक्ताओं के इस वर्ग की संख्या अधिक है। वहीं 151 से 300 यूनिट तक खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 20 पैसे प्रति यूनिटन का लाभ हो रहा है। 301 से 500 यूनिट तक खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर भी प्रति यूनिट 15 पैसे का अतिरिक्त भार पड़ेगा। वहीं 500 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 35 पैसे का लाभ हो रहा है।


 


यूनिट वर्तमान दर (घरेलू, ग्रामीण)यूनिट प्रस्तावित दर। 0-100 3.35 रुपये प्रति यूनिट0-100 3.35 रुपये प्रति यूनिट101-150 3.85 रुपये प्रति यूनिट101-300 4.40 रुपये प्रति यूनिट151-300 5.00 रुपये प्रति यूनिट 300 से ऊपर5.60 रुपये प्रति यूनिट 300 के ऊपर  6.00 रुपये प्रति यूनिट


 


घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं के इस चार्ट में भी 100 यूनिट से कम खर्च करने वाले गरीब उपभोक्ताओं पर कोई बोझ नहीं डाला गया है। वहीं 101 से 150 यूनिट तक खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के बड़े वर्ग पर सीधे प्रति यूनिट 55 पैसे का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि 151 से 300 यूनिट तक खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 60 पैसे की रियायत मिलेगी। 300 यूनिट से अधिक खपाने वाले उपभोक्ताओं को भी 40 पैसे प्रति यूनिट का फायदा होगा।


करेंगे ये उपाय तो हमेशा भरी रहेगी तिजोरी और नहीं होगा आर्थिक संकट

पैसा जीवन के लिए जरूरी है, लेकिन कई बार हमारी थोड़ी सी असावधानी के कारण पैसा हाथ से फिसल जाता है l कुछ वास्तु टिप्स पर अम्ल करेंगे तो कभी पैसे की किल्लत नहीं होगी l



छत पर कभी भी गंदगी या कूड़ा इकठ्ठा न होने दें l छत पर कूड़ा एकत्र होने से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है l मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं l अलमारी या तिजोरी को पश्चिम दिशा की दीवार की तरफ रखना चाहिए जिससे उसका दरवाजा पूर्व दिशा की ओर खुले l इससे धन की वृद्धि होगी के धन रखने के स्थान पर साफ सफाई का ध्यान रखें l


नकद धन घर पर हमेशा उत्तर दिशा में रखी अलमारी में ही रखना चाहिए। कुछ अन्य मान्यताओं के अनुसार नकद धन को छोड़कर गहने व जवाहरात घर पर दक्षिण दिशा में रखे जाने चाहिए।


घर में जल से भरे पात्र को सदा उत्तर दिशा की ओर रखें l उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा में जल रखना सही रहता है l नल से कभी पानी नहीं टपकना चाहिए l इससे धन का क्षय होता है l घर मे कोई नल खराब हो तो उसे तुरंत मरम्मत कराएं l


अपनी राशि कन्या में जा रहे बुध सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव?


 दो सितंबर बुधवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर बुध सिंह राशि से परिवर्तित होकर स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे।16 से 22 सिंतबर तक सूर्य भी इनके साथ रहेंगे, जिससे बुधादित्य योग बन जाएगा। बुध को बुद्धिमत्‍ता, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। 


सभी 12 राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पडेगा। जानिए - 


मेष – व्यवसाय के लिये यह समय सुखद है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। शारीरिक व आर्थिक सेहत सामान्य रहने के साथ व्यावसायिक जीवन लाभकारी होगा। 


 


वृषभ – आपके लिए सौभाग्यशाली समय है। आपका रूझान धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नया घर या नई गाड़ी की खरीद संभव है। 


 


मिथुन – परिवार में मधुर संबंध और पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होगा। परिवर्तन आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सुख शांति व समृद्धि के योग बन रहे हैं ।


 


कर्क


आत्मविश्वास से भरे रहेंगे । पारिवारिक जीवन में गलत निर्णय लेना आपके स्थापित संबंध बिगड़ सकते हैं। अपने विवेक और संयम से काम बनेंगे। 


 


सिंह


 धन प्राप्ति के योग, पैतृक संपत्ति से लाभ व की संभावनाएं हैं। संचार से जुड़े लोगों के लिये तो यह समय विशेष रूप से सौभाग्यशाली रहेगा। 


 


कन्या


स्वराशि के बुध सूर्य की युति से लाभकारी समय है। आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा भी कर सकते हैं। व्यावसायिक ही नहीं आपके व्यक्तिगत जीवन में उत्साह बना रहेगा।


 


 


तुला


कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती हैं लेकिन आपके खर्च बढ़ेंगे। भाग्य के भरोसे बैठने की बजाय अपनी मेहनत पर यकीन रखना चाहिये।


 


वृश्चिक


लाभ कारी समय है। धन प्राप्ति के योग। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता हो। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। प्रेम में आपको थोड़ा सचेत रहने व समझदारी में साथी के साथ विवाद संभव है। 


 


धनु


कार्य, नौकरी आदि में परिवर्तन करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी समय आपके लिये अनुकूल । पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। 


 


मकर


पैतृक संपत्ति में लाभ के योग हैं । आपकी सेहत ठीक रहेगी। व्यावसायिक रूप से इस समय आपको अति आत्मविश्वास से बचें और संयम रखेंगे तो लाभकारी रहेगा।


 


 


 


कुंभ


स्वास्थ्य व संतान को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा । अनपेक्षित स्त्रोत से धन लाभ के योग हैं ।


 


मीन


स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है लेकिन इस परिस्थिति में आपकी मेहनत व लगन से आपको पदोन्नति मिलेगी ।


मेरठ में हैड कांस्टेबल ने थाने में ही फांसी लगाकर जान दे दी

मेरठ। मंगलवार देर रात ब्रह्मपुरी थाने में एक हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। साथी पुलिस कर्मियों ने मृतक हेड कांस्टेबल के शव को नीचे उतारा। 


पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी ब्रह्मपुरी थाना परिसर में हेड कांस्टेबल मांगेराम ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। वह थाने में हेड मोहर्रिर था। घटना से थाने में हड़कंप मच गया। आत्महत्या कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं।


चीनी घुसपैठ की कोशिश फिर विफल

नई दिल्ली। सीमा तनाव के बीच फिर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों को भारतीय फौज ने पीछे धकेल दिया। 


गत 29 और 30 अगस्त की रात चीनी घुसपैठ की कोशिश जब भारतीय सेना ने विफल कर दी तो चीनी सैनिकों ने 31 अगस्त की रात में फिर से घुसने का प्रयास किया, लेकिन इस बार भी भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीनी पक्ष की तरफ से सीमा विवाद में द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन किया गया है। चीन ने उन बातों की अनदेखी की जिन पर पहले सहमति बनी थी और उकसावे वाली सैन्य कार्रवाई की।


बड़े वैश्य नेता की कोरोना से मौत

फतेहाबाद। हरियाणा में बड़े वैश्य नेता और भारतीय जनता पार्टी के फतेहाबाद जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई।


पिछले दिनों अग्रोहा, विधायक लक्ष्मण नापा और सिंगला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। 55 वर्षीय रमेश सिंगला की रिपोर्ट 28 अगस्त को आई थी, जिसमें वह तथा उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।



पितृपक्ष में भूलकर भी ना करें यह गलतियां

पितृपक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, पितरों की आत्मा हो जाती है नाराज


 


1 पितृपक्ष में सनातन धर्म के लोग अपने पितरों की पूजा-अर्चना और पिंडदान करते हैं। इस बार पितृपक्ष 2 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और 17 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म और तर्पण किए जाते हैं। इसलिए इस पूजा को विधि-पूर्वक किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पिंडदान की पूजा में किसी भी तरह की लापरवाही से पितर नाराज हो जाते हैं। इसलिए इसको करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक माना गया है। धयान रखे कि पितृपक्ष (Pitru Paksha) के दौरान आपको कौन सी चीजें ध्यान में रखनी चाहिए, जिससे आपकी पूजा बिना किसी गलती के पूरी हो सके…


 


2. ऐसे बर्तनों का ना करें प्रयोग


 


श्राद्ध कर्म के दौरान भूलकर भी लोहे के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, पितृपक्ष में लोहे के बर्तन के प्रयोग करने से परिवार पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसलिए पितृपक्ष में लोहे के अलावा तांबा, पीतल या अन्य धातु से बनें बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।


 


 


3. न करें इनका प्रयोग


 


पितृपक्ष (Pitru Paksha) में पितरों के लिए श्राद्ध कर्म कर रहे हैं तो उस दिन शरीर पर तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए और ना ही पान खाना चाहिए। इसके साथ ही दूसरे के घर का खाना पितृपक्ष में वर्जित बताया है और इत्र का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।


 


 


4 न करें शुभ कार्य शुरू


 


पितृपक्ष (Pitru Paksha) में पूर्वजों को याद किया जाता है और उनकी आत्मा की शुद्धि के लिए पूजा की जाती है। इसलिए इस दौरान परिवार में एकतरह से शोकाकुल माहौल रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, साथ ही नई वस्तु की खरीदारी करना भी अशुभ माना गया है।


 


5 नहीं करना चाहिए इनका अपमान


 


पितृपक्ष के दौरान भिखारी या फिर किसी अन्य व्यक्ति को बिना भोजन कराएं नहीं जाने देना चाहिए। इसके साथ ही पशु-पक्षी जैसे कुत्ते, बिल्ली, कौवा आदि का अपमान नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसरा, पूर्वज इस दौरान किसी भी रूप में आपके घर पधार सकते हैं।


 


6 पुरुष ध्यान रखें यह चीज


 


पितृपक्ष में जो पुरुष अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म करते हैं, उन्हें दाढ़ी और बाल नहीं कटवाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि पितृपक्ष के दौरान दाढ़ी और बाल कटवाने से धन की हानि होती है क्योंकि यह शोक का समय माना जाता है।


 


7 पितरों के लिए ऐसा भोजन उत्तम


 


पितृपक्ष में घर पर बनाए गए सात्विक भोजन से ही पितरों को भोग लगाना उत्तम माना गया है। अगर आपको अपने पूर्वज की मृत्यु तिथि याद है तो उस दिन पिंडदान भी करना चाहिए। अन्यथा पितृपक्ष के आखिरी दिन भी पिंडदान अथवा तर्पण विधि से पूजा कर सकते हैं।


छेड़छाड़ से तंग आठवीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या

बुलंदशहर । बहन बेटियों की रक्षा के नाम पर आई योगी सरकार में छेड़छाड़ से परेशान कक्षा आठ की छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस बाबत गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ शिकारपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। छात्रा के भाई ने आरोप लगाया कि छात्रा से गैंगरेप भी किया गया। 



बताया गया है कि शिकारपुर क्षेत्र के गांव जखैता निवासी 14 वर्षीय किशोरी शिकारपुर के एक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया है कि गांव के ही तीन युवक उसके साथ छेड़छाड़ और मोबाइल पर फोन करके परेशान करते थे। इससे तंग आकर छात्रा ने सोमवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली । कुछ लोगों के दबाव में उसने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


यूपी सरकार का बिजली चोरी को रोकने के लिए बड़ा फैसला, हर जिले में होगा बिजली थाना

टीआर ब्यूरो l


लखनऊ l बिजली चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। अब हर जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए एक-एक बिजली थाना अलग से स्थापित होगा। प्रवर्तन दलों की संख्या 33 से बढ़ाकर 88 कर दी गई है। इनमें से 53 प्रवर्तन दल क्रियाशील भी कर दिए गए हैं। हर जिले में एंटी पॉवर थेफ्ट पुलिस थाना बनाने का फैसला जनसंख्या वृद्धि के साथ ही बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर लिया गया है। 


63 जिलों में क्रियाशील कर दिए गए हैं बिजली थाने


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि पहले बिजली चोरी से संबंधित अपराध जिलों के थानों में दर्ज किए जाते थे, काम का अधिक दबाव होने के कारण पुलिस इस मामले में अपेक्षित काम नहीं कर पा रही थी। जिसके बाद उ.प्र. पावर कारपोरेशन लि. के अधीन सतर्कता इकाई द्वारा सभी जिलों में एक-एक बिजली थाना स्थापित करने का फैसला लिया गया है, इनमें से 63 थानों पर अपराधों का पंजीकरण तथा विवेचना का काम शुरू किया जा चुका है। शेष जिलों में भी बिजली थाने जल्द क्रियाशील कर दिए जाएंगे। चालू वर्ष 2020 में 31 मई तक की अवधि में ही बिजली चोरी के 20401 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 275 लाख रुपये की धनराशि वसूली गई। निदेशक, कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन (पावर कारपोरेशन) एके पुरवार ने बताया है कि एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थानों पर सितम्बर 2019 से मई 2020 तक 52 हजार 799 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं। 


आठ चोरी की बाइकों सहित चार शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । फर्जी आरसी व. तैयार कर चोरी के वाहनों को बेचने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 08 मोटरसाईकिल बरामद किए हैं। 


थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 04 वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 


अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न स्थानों से मोटरसाईकिलों को चोरी किया जाता था तथा उसके इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर को बदलकर फर्जी R.C. तैयार की जाती थी जिसके पश्चात वाहनों को बेच दिया जाता था।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-


*1.* उज्जवल उर्फ राजा पुत्र अरविन्द त्यागी निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर।


*2.* मौहम्मद इरफान पुत्र शरीफ अहमद निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर।


*3.* पुष्पेन्द्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी भमेला थाना तितावी मुजफ्फरनगर।


*4.* विशाल वर्मा पुत्र रवि कुमार निवासी नार्थ सिविल लाईन थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर।


उनके पास  08 चोरी की गयी मोटरसाईकिल (07 बुलेट व 01 स्पलेण्डर), 2 तमंचे मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू,  01 फर्जी R.C. और अंग्रेजी के अक्षरो व नम्बरो की डाई व उपकरण (छेनी, हथोडा, रेती, पेचकस, चाबी  आदि मिले हैं। 


जिले में आज मिले 89 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर । कोरोना के कहर के बीच जनपद में आज 89 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब जनपद में 720 कोरोना एक्टिव केस हो गये हैं। आज ही कोविड हॉस्पिटल से 50 पेशेंट को डिस्चार्ज किया गया है। इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा अधिशासी अधिकारी ,नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आदेश दिए गए हैं कि कल दिनांक 2 सितंबर 2020 को पालिका का अवकाश रहेगा l


स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना पॉजिटिव मेंअग्रसेन विहार- 1, रामपुरी- 6, इंद्रा कॉलोनी – 1, मोती महल- 1, कृष्णा विहार- 1, साउथ सिविल लाइन- 1, ए टू ज़ेड- 1, देवपुरम – 1, गंगा रामपुरा- 1, ब्रह्मपुरी- 1, नार्थ सिविल लाइन- 1, प्रेमपुरी- 1, जनकपुरी- 1, अंसारी रोड- 1, कम्बल, वाला बाघ- 1, पटेल नगर- 1, नई मंडी- 1, केसो दास मुज़फ्फरनगर- 4, मल्हूपुरा- 1, रामपुरी- 1, अबुपुरा- 2, जारोडा- 2, अलमासपुर- 1, शांति नगर- 1, गाँधी नगर- 1, जाट मुझेड़ा – 1, शेर नगर- 1, विहार-1, अंकित विहार-1, बझेडी- 1, बेलड़ा- 3, मोरना – 3, रेहकड़ा- 1, कवाल जेल- 3, आवास विकास- 1, श्यामपुरी- 2, रतनपुरी- 1, तितावी- 1, आनंदपुरी- 3, ब्रह्मपुरी- 1, डाक घर- 5, मुज़फ्फरनगर पुलिस- 1, चरथावल- 1, चोकड़ा- 1, जुम्मा मस्जिद चरथावल- 1, दुधली- 1, देवीपुरम- 1, साई धाम 1, आदर्श कॉलोनी 1, साउथ सिविल लाइन 1, महावीर चौक 2, सुभाष नगर 1, महालष्मी नगर 1, पंचपुरी 2, आवास विकास कॉलोनी 4, नगर पालिका 1, डिस्ट्रिक्ट कैम्प 1, कृष्णापुरी 1, गांधी कॉलोनी 3, अमित विहार -1 से हैं।अब तक जनपद में 1453 कोरोना मरीजों को उपचारित किया जा चुका है, लेकिन लगातार बढ़ रहा संक्रमण चिंता का विषय बना हुआ है।


Date 01-09-2020


आज कुल सैंपल प्राप्त-83


(RtPcr)


आज पॉजिटिव-- 89


07 Rtpcr 


74 Rapid antigen test 


08 Pvt Lab


= 89



----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -50


टोटल डिस्चार्ज- 1453


टोटल एक्टिव केस- 720


प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव, आईपीएस नितिन तिवारी भी पाजिटिव

आगरा। प्रदेश सरकार के एक और मंत्री पॉजिटिव, डॉ. जी एस धर्मेश कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । छावनी सीट से विधायक डॉ. धर्मेश कोरोना संक्रमित मिले हैं। 


जिले के पूर्व एसएसपी नितिन तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ।


प्लाट में निकले नाग तो शुरू कर दिया मंदिर का निर्माण

शामली । कैराना रोड, पूर्वी यमुना नहर स्थित गांव खेड़ीकरमू के एक प्लाट पर निर्माण के दौरान वह अचानक सांप दिखाई देने लगे। सांपों को देखने लोग पहुचने लगे। मामले की पूरी जानकारी प्लॉट मालिक विश्व हिन्दू महासंघ के सदस्य पंकज अहलूवालिया व लाला सुरेश संगल को हुई तो वो तुरंत मौके पर पहुँचे। वहां पहुंच उन्होंने पूरी घटना पर गंभीरता से विचार करते हुए और वहाँ मौजूद साँपो की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रयास किया। साथ ही हुए पूरी भूमि पर भगवान महादेव व गुरु गोरखनाथ का आदेश समझते हुए हुए शेष नाग देवता के मंदिर निर्माण की घोषणा कर दी। जिसकी वहाँ मौजूद लोगों ने सराहना की। लाला सुरेश संगल ने बताया नाग देवता के मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही भगवान महादेव की कृपा ओर गुरुगोरखनाथ के आदेश से उस स्थान पर भव्य मंदिर की स्थापना की जाएगी। पंकज अहलूवालिया ने बताया कि उन्होंने विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति से आदेश प्राप्त कर आज से ही कार्य शुरू कर दिया है


मास्क और सेनिटाईजर के साथ प्रारंभ हुई विवि परीक्षाएं

मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय के अन्तर्गत जनपद में महाविद्यालयों में परीक्षा का दौर लौटता नजर आया। यहां बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड गाइडलाइन के अनुसार युनिवर्सिटी कोर्स के अन्तर्गत परीक्षाओं का आयोजन प्रारम्भ हो गया है। परीक्षार्थियों को मास्क के साथ प्रवेश दिया गया तो संक्रमण से बचने के लिए परीक्षार्थी सेनिटाइजर का बार बार प्रयोग करते हुए देखे गये।


सरकार ने अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रम में अध्ययनरत महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित कराने को हरी झंडी प्रदान कर दी थी। इसके लिए ये परीक्षाएं पूरी तरह से कोविड गाइड लाइन के साथ आयोजित कराने के निर्देश दिये गये थे। आज सोशल डिस्टेंस के साथ यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं प्रारम्भ हो गयी। इसके साथ ही जनपद में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अन्तर्गत अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा शुरू की गयी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन और शासन के दिशा निर्देशों के साथ मंगलवार से जनपद में महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन प्रारम्भ हुआ है। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा आयोजित कराने के लिए जनपद में 25 महाविद्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इन केन्द्रों पर सेनिटाइजर के साथ ही अन्य कोविड व्यवस्था की गयी हैं। आज परीक्षा की प्रथम पारी में सवेरे सात बजे से परीक्षा शुरू हुई है। यह परीक्षा एक दिन में तीन पालियों में आयोजित कराई जा रही हैं। परीक्षाओं का यह दौर 5 अक्टूबर तक चलेगा। आज परीक्षा केन्द्रों पर जहां शिक्षक परीक्षार्थियों की तलाशी में नकल का सामान तलाशने में जुटे रहे, वहीं परीक्षार्थी मास्क और सेनिटाइजर लेकर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे थे


मुजफ्फरनगर के प्रधान डाकघर में 4 कोरोंना पॉजिटिव के मिलने के बाद 48 घंटे के लिए सील

टीआर ब्यूरो l


मुज़फ्फरनगर l चार कोरोना संक्रमित कर्मचारी मिलने के कारण प्रधान डाकघर 48 घंटे बंद रहेगा


जिले में भी सुबह 9:00 से रात्रि 9:00 बजे तक खुलेंगे बाजार, सप्ताहांत लॉकडाउन रहेगा जारी

 टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l जिलाधिकारी कार्यालय से जारी एक आदेश में बताया गया है कि  जिले में  सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक  बाजार खुले रहेंगे  तथा  सत्ता अंत में लगने वाला लॉक डाउन जारी रहेगा l


जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जयराजन ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी अनलॉक के बारे में अपने आदेश जारी कर दिए है l इन आदेशों में सभी वे ही आदेश है जो प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना में थे l मुख्य मंत्री द्वारा आज ही प्रदेश में सभी बाज़ार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोलने के निर्देश दिये गए है लेकिन जिलाधिकारी का इस बारे में कोई आदेश नहीं आया है l अभी ज़िले में पूर्व की व्यवस्था ही लागू रहेगी I


उत्तर प्रदेश में सुबह 9:00 से रात्रि 9:00 बजे तक खुलेंगे बाजार, रविवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी

लखनऊ l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बाज़ार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोलने के निर्देश दिए है, उन्होंने प्रदेश के बाज़ारों में साप्ताहिक अवकाश भी रविवार को निर्धारित करने के लिए कहा है, अभी प्रदेश में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉक डाउन लागू है ,इसलिए इसके बाद प्रदेश के सभी बाज़ार रविवार को ही बंद रहा करेंगे।


 


 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बाज़ार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोलने के निर्देश दिए है, उन्होंने प्रदेश के बाज़ारों में साप्ताहिक अवकाश भी रविवार को निर्धारित करने के लिए कहा है, अभी प्रदेश में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉक डाउन लागू है ,इसलिए इसके बाद प्रदेश के सभी बाज़ार रविवार को ही बंद रहा करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास योजनाओं को गति प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव तथा विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि बाजार सुबह 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुलें। प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बन्दी रविवार को निर्धारित की जाए।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...