बुधवार, 13 दिसंबर 2023

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर अवैध कॉलोनी पर फिर गरजा

 मुजफ्फरनगर । भोपा रोड स्थित दीनदयाल कॉलेज के पास एमडीए विभाग के द्वारा चलाए अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर, मचा हड़कंप

जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित दीनदयाल कॉलेज के पास मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया जिसको लेकर अवैध कालोनी काटने वाले लोगों में हड़प्पा मचा रहा आपको बता दे कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के द्वारा लगातार अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है उसी को लेकर बुधवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया जिसको लेकर अवैध कालोनी काटने वाले लोगों में भर का मचा रहा और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है और लगातार यह अभियान चलता रहेगा जिससे कि कोई अवैध कॉलोनी का निर्माण न कर सके।।

सूत्रों की मानें तो


अंकित बंसल नाम के प्रॉपर्टी डीलर की अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर चलाया जा रहा है बुलडोजर, इससे पहले भी अंकित बंसल की अवैध कॉलोनी पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कर चुका है ध्वस्तीकरण की कार्यवाही, उसके बावजूद फिर से कॉलोनी का निर्माण, इससे पता चलता है कितने हौसले बुलंद हैं इनके

मुजफ्फरनगर में लाइनमैन की हादसे में मौत


मुजफ्फरनगर। रोहाना में ट्रक से कुचलकर लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। लाइनमैन लाइन पर कार्य करने के लिए जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को मौके से कब्जे में ले लिया। चालाक फरार हो गया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि रोहाना बिजलीघर पर तैनात योगेश कुमार विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए जा रहा था। बीच रास्ते बहेड़ी मोड पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने बेरहमी से कुचल दिया। जिससे मौके पर ही लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फीस को लेकर चल रही भूखहडताल व धरना समाप्त


मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से बढ़ाई गई परीक्षा फीस के विरोध में छात्र-छात्राओं का धरना और भूख हड़ताल तीसरे दिन सीसीएसयू के समान फीस के आश्वासन पर समाप्त हो गया। विधायक चंदन चौहान ने उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। भूखे रहने से कुछ छात्रों की हालत भी बिगड़ गई थी। कडाके की ठंड में धरना स्थल पर ही रात भर जमे रहे। उनका कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है, तब तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। इसी बीच सवेरे रालोद के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक चंदन चौहान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक सहित अन्य लोग भी धरने पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान छात्र नेता सार्थक लाटियान, सुधीर भारतीय, छात्रा भारती, पलक, कशक, रिति चौहान, काजल ठाकुर, मनीषा, विधि, इशु, संध्या, अजय प्रजापति, ध्रुव राठी, भाव्यांश तोमर, काजी फैज, आशु बालियान, मयंक, नवदीप बालियान, उज्जवल, अनस, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। बाद में रालोद विधायक चंदन सिंह चौहान ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया गया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के समान फीस का निर्धारण होगा।

संसद भवन के सामने एक महिला और एक पुरुष ने नारेबाजी करते हुए टियर स्मॉग छोड़ा



नई दिल्ली। संसद भवन के सामने एक महिला और एक पुरुष ने नारेबाजी करते हुए टियर स्मॉग छोड़ा और कहा कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला ने कहा- "मैं बेरोजगार हूं, हम लोगों की आवाज़ नहीं सुनी जाती है, सड़क पर लाठियों से पीटा जाता है..."42 साल की नीलम हरियाणा के हिसार की रहने वाली है.नीलम को पार्लियामेंट के पास हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
नीलम के मुताबिक ऐसा उन्होंने बेरोजगारी और सरकार की तानाशाही से त्रस्त होकर किया. नीलम के साथ महाराष्ट्र के लातूर के अनमोल शिंदे को भी गिरफ्तार किया गया है। 

लोकसभा की दर्शक दीर्घा में कूदे दो युवक



नई दिल्ली लोकसभा में दर्शक दीर्घा में दो युवक पिलर पर लटक कर नीचे कूद गये। 

 दोनों युवकों को सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया। मैसूर के संसद के मेहमान के तौर पर संसद में आए थे। एक व्यक्ति गैलरी से कूदा तो लगा कि शायद वह नीचे गिर गया है। तभी दूसरे व्यक्ति को दर्शक दीर्घा से कूदते देखा। इनमें से एक के हाथ में कुछ था, जिसमें पीले रंग का धुआं निकल रहा था, जबकि दूसरे के हाथ में कुछ था, जिससे पिट-पिट की आवाज आ रही थी। वे कुछ नुकसान नहीं कर पाए, उन्हें तुरंत काबू में कर लिया गया। उनकी पिटाई की गई। हालांकि, उनका दर्शक दीर्घा से कूदना गंभीर विषय है। यह संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

खतौली में एसडीएम अपूर्वा यादव ने संभाला चेयरमैन पद का चार्ज


मुजफ्फरनगर। खतौली नगर पालिका के चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू के अधिकार सीज होने के बाद आज एसडीएम अपूर्वा यादव ने बतौर प्रशासक कार्यभार संभाल लिया। लालू पर फर्जी ओबीसी का प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप था। इस मामले में शासन ने आदेश जारी कर चेयरमैन के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर एसडीएम खतौली को प्रशासक बनाया है। मामले में चल रही जांच पूरी होने तक एसडीएम ही प्रशासक होंगी। खतौली एसडीएम अपूर्वा यादव ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर चार्ज संभाल लिया। हाजी शाहनवाज अली ने लोकदल के चुनाव चिह्न पर चेयरमैन पद पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इसके और कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने वाले जमील अंसारी तथा निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कृष्णपाल सैनी ने शिकायत की थी कि हाजी शाहनवाज शेख सामान्य जाति से हैं, बावजूद इसके उन्होंने फर्जी तरीके से कलाल जाति का ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा है। जिस पर डीएम ने इसकी जांच कराई तो शाहनवाज अली के जाति प्रमाण को निरस्त कर दिया गया था। अब उनके अधिकार सीज कर दिए गए हैं।

यूपी में सवा सात लाख कारोबारियों का जीएसटी पंजीयन निरस्त

 


मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के सवा सात लाख कारोबारियों का जीएसटी रजिस्‍ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। वैरिफिकेशन में गड़बड़ी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

 उत्तर प्रदेश में कारोबारियों का जीएसटी पंजीकरण तेजी के साथ बढ़ाने की कोशिशों के बीच काफी बड़ी संख्या में पंजीयन निरस्त होने की सच्चाई सामने आई है। वाणिज्य कर विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक सवा सात लाख कारोबारियों का पंजीयन निरस्त हुआ है। जबकि वाणिज्य कर के मुरादाबाद जोन में 42 हजार कारोबारी पंजीकरण निरस्तीकरण के जद में आए हैं।

वाणिज्य कर मुरादाबाद जोन के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन कमलेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि मुरादाबाद समेत प्रदेश में जीएसटी के पंजीयन निरस्तीकरण की यह स्थिति वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक की है। प्रदेश में 2017 से अब तक जीएसटी के सात लाख 14 हजार 444 और मुरादाबाद जोन में 42 हजार 15 पंजीयन निरस्त हुए हैं।

जीएसटी के पंजीकरण निरस्त होने का सबसे प्रमुख कारण पंजीकृत व्यापारियों की फर्म भौतिक सत्यापन होने पर अस्तित्व में नहीं पाया जाना है। मुरादाबाद जोन में पिछले महीने जीएसटी के 836 पंजीयन निरस्त हुए हैं। जिनमें से 642 पंजीयन राज्य जीएसटी और 194 केंद्रीय जीएसटी के अंतर्गत हैं।

मुजफ्फरनगर से पांच सीओ गये, चार आए


मुजफ्फरनगर। प्रदेश स्तर पर आज 167 पुलिस क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसमें मुजफ्फरनगर जनपद से पांच सीओ स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही चार उपाधीक्षकों को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। बीती रात जारी तबादला आदेश में शकील अहमद को लखनऊ, विनय कुमार गौतम को सुल्तानपुर, हेमंत कुमार को जौनपुर, हिमांशु गौरव को फिरोजाबाद और शरत चंद्र शर्मा को अयोध्या भेजा गया है। इसके साथ ही सीतापुर से राजू कुमार साव, बिजनौर से गजेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से महेश चंद्र गौतम तथा मेरठ से रूपाली राव को मुजफ्फरनगर के लिए स्थानांतरित किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन मीरा रावत ने इस आशय के आदेश जारी किए।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 13 दिसम्बर 2023*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा 14 दिसम्बर रात्रि 03:09 तक तत्पश्चात द्वितीया*

🌤️ *नक्षत्र - जेष्ठा सुबह 11:05 तक तत्पश्चात मूल*

🌤️ *योग - शूल शाम 04:18 तक तत्पश्चात गण्ड*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 01:54 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:08*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:57*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- 

💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷

🏡 *जिनके घर में हमेशा पैसो का अभाव रहता है , गरीबी रहती है - वराह पुराण में बताया है कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (13 दिसम्बर 2023 बुधवार को) सुबह जल्दी भगवान विष्णु के कुछ नाम जप करें .... दीप आदि जला कर और मानसिक पूजन करें :*

🌷 *ॐ वैश्वा नराय नमः*

🌷 *ॐ अग्नये नमः* 

🌷 *ॐ हवीर भुजे नमः* 

🌷 *ॐ द्रवीणोदाय नमः*

🌷 *ॐ समवरताय नमः*

🌷 *ॐ ज्वलनाय नमः* 

🙏🏻 

         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *सर्दियों में ख़ास गोमूत्र पान* 🌷

💪🏻 *शरीर की पुष्टि के साथ शुद्धि भी आवश्यक है | गोमूत्र शरीर के सूक्ष्म-अतिसूक्ष्म स्त्रोतों में स्थित विकृत दोष को मल–मुत्रादि के द्वारा बाहर निकाल देता है | इसमें स्थित कार्बोलिक एसिड कीटाणुओं व हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है | इससे रोगों का समूल उच्चाटन करने में सहायता मिलती है | गोमूत्र में निहित स्वर्णक्षार रसायन का कार्य करते है | अत: गोमूत्र के द्वारा शरीर की शुद्धि व पुष्टि दोनों कार्य पूर्ण होते है |*

🍺 *सेवन विधि : प्रात: २५ से ४० मि.ली. (बच्चों को १०–१५ मि.ली.) गोमूत्र कपडे से सात बार छानकर पियें | इसके बाद २–३ घंटे तक कुछ न लें | ताम्रवर्णी गाय अथवा बछड़ी का मूत्र सर्वोत्तम माना गया है |* 

💥 *विशेष : सुबह गोमूत्र में १०–१५ मि.ली. गिलोय का रस (अथवा २–३ ग्राम चूर्ण) मिलाकर पीना उत्कृष्ट रसायन है |*

🐄 *ताजा गोमूत्र न मिलने पर गोझरण अर्क का प्रयोग करें | १०–१२ मि.ली. (बच्चों को ५–१० मि.ली.) गोझरण अर्क में पानी मिलाकर लें |*

🙏🏻


       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे


पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे



22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा।


लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें अच्छे रिजल्ट मिल सकेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप खर्चो के साथ-साथ कुछ धन संचय करने पर भी विचार बनाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप उन्हे खुशी-खुशी निभाएंगे। आप आय और व्यय में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करेंगे। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलाना है।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कारोबार में लाभ का अवसर मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आप जीवनसाथी को किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो आपको उसमें खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। छोटे व्यापारियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि अपने भविष्य में पहले कहीं निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप काम को लेकर दूसरों के भरोसे ना रहें, नहीं तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको संपत्ति संबंधित मामलों में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। यदि आपके किसी मित्र से वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों से जाना जाएगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन आप बिजनेस में कोई खतरा उठाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। रूपए पैसे का लेनदेन करते समय लिखापढ़ी अवश्य करें, नहीं तो कोई आपके साथ ठगी कर सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। घर परिवार के मामले को आप घर से बाहर न जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर करेंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की ओर से कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर किसी से वाद -विवाद में ना पड़े, नहीं तो उससे आपको समस्या होगी। अपने भविष्य के लिए यदि कहीं धन का निवेश करने के लिए सोच विचार किया था, तो वह आप कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना न होगा, चल नहीं तो बाद में आपको कोई समस्या हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। उन्हें कोई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो वह दूर होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको लंबे समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। बिजनेस में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे वह काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारी है, तो आप उनसे पीछे ना हटे और उन्हें समय से पूरा करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में लोगों को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। आप अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं

मुजफ्फरनगर सहित इन सीटों पर चुनावी तैयारी में जुटा रालोद


मेरठ। पश्चिमी यूपी की 5 सीटों पर रालोद की चुनावी तैयारी तेज हो गई है। 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां जोरो से तैयारी में जुटी है। अभी इंडिया गठबंधन में सीट के बंटवारे पर फैसला नहीं हुआ है लेकिन फिर भी सपा से जुड़ी राष्ट्रीय लोकदल में पश्चिमी यूपी की 5 सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी। यूपी की 5 सीटों में बागपत मथुरा मुजफ्फरनगर मेरठ और गाजियाबाद में तैयारियां तेज कर दी है। 

मुजफ्फरनगर में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी



मुजफ्फरनगर । एमडीए कानून तोड रहे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों एवं आर्किटेक्स आदि के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित रखना सभी का नैतिक दायित्व है। कुछ होटल एवं रेस्टारेंट तो अपना दायित्व पूरा कर रहे हैं, लेकिन कई में पार्किंग आदि की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इस कारण जन सामान्य को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ऐसे संचालकों से पार्किंग को व्यवस्थित रूप दें। यदि मानचित्र स्वीकृत से अधिक निर्माण किया है तो उन्हें शमन दिया जाए। किसी भी बड़े हादसे अग्नि भूकंप आदि से बचाव के लिए निर्माण संबंधी मानकों का पालन करना जरूरी है। इन सब दिशा निर्देशों की एक सप्ताह बाद समीक्षा की जाएगी। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी प्रकार का निर्माण कार्य प्रारंभ न किया जाए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जहीरुद्दीन, अधिशासी अभियंता विनीत गोयल, सहायक इंजीनियर हरी शंकर, भरतपाल व कई हल्कों के जेई भी उपिस्थत रहे।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदेय स्थलों का जायजा लिया


मुजफ्फरनगर । सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा जनपद के  चौधरी चरण सिंह सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की क्रिटिकल व वल्नरेबिल मतदेय स्थलों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये निर्वाचन आयोग अभी से गंभीर है और निर्वाचन निष्पक्ष, निर्विघ्न, शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिये प्रयासरत है। इसके लिये सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दिन रात तैयारी में लगे हुए हैं तथा वल्नरेबिल मतदेय स्थलों को चिन्हित करने की तैयारी चुनाव से 6 माह पहले शुरू हो जाती है। इसमें सभी निर्वाचक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैयारी में लग जाते हैं। जनपद में 169 सैक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं जो अपने क्षेत्रों में वल्नरेबिल का चिन्हांकन करते हुए ऐसे लोगों की सूची तैयार करेंगे जो मतदाताओं को वोट देने से रोकते, अथवा डराने-धमकाने का काम करते हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि क्रिटिकल व वल्नरेबिल मतदेय स्थलों के चयन करने के लिये सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी निर्धारित फार्मेट पर सूचना तैयार कर उपलब्ध करायेंगे जिसके पश्चात आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। 

पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये सभी पुलिस सैक्टर आफिसर से भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये वल्नरेबिल मतदेय स्थल की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।  बैठक में नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस व निर्वाचन कार्य में लगे समस्त पुलिस व प्रशासनिक सैक्टर ऑफिसर मौजूद रहे।

गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए चलेगी वंदे भारत


गुरुग्राम। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही चंडीगढ़ तक वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इसके लिए रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। टाइमिंग भी तय हो चुकी है। किस दिन से चलेगी, यह तय नहीं हुआ है। 

अधिसूचना जारी होने की सूचना से लोग काफी खुश हैं। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. डीपी गोयल ने बताया कि गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए गुरुग्राम के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वंदे भारत ट्रेन के चंडीगढ़ तक चलने से हजारों यात्रियों को लाभ होगा।  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुरुग्राम से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य व पूर्व सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेल सेवा के माध्यम से आर्थिक राजधानी गुरुग्राम से प्रशासनिक राजधानी चंडीगढ़ का सीधा जुड़ाव होना जरूरी था। मंत्रालय ने इस ट्रेन के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। वंदे भारत ट्रेन नंबर-20977 सुबह 06:20 बजे अजमेर से रवाना होगी। यह जयपुर, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट होते हुए 14:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से वापसी में यह ट्रेन दोपहर बाद 15:25 बजे रवाना होकर शाम 18:33 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। दिल्ली कैंट से 18:40 बजे रवाना होकर रात 23:55 बजे अजमेर पहुंचेगी।

पाकिस्तान में आतंकी हमले में 23 जवानों की मौत

 


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा इलाके में बड़ा आतंकी हमला किया गया है। सेना के चेकपोस्ट पर आतंकियों के हमले में 23 जवानों की मौत हो गई। 

मिलिट्री बेस में घुसकर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला किया। हमला खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल स्थित मिलिट्री बेस पर हुआ है। सभी 6 हमलावर जवाबी फायरिंग में मारे गए हैं। हमले की जिम्मेदारी "तहरीक-ए-जिहाद-पाकिस्तान" ने लिया है और वीडियो भी जारी किया है।

मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

शिरोमणि आचार्य श्री के वचनों से मन को शांति मिलती है : राकेश टिकैत

 


सहारनपुर। श्रीमद् वृषभदेव जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा समारोह के तृतीय दिवस चिलकाना रोड स्थित अयोध्या नगरी में प्रभु आदि कुमार बालक के जन्म कल्याणक महोत्सव की मांगलिक क्रियाएं परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्धसागर सागर जी महाराज के 29 मुनि शिष्यो के पावन सानिध्य में सम्पन्न की गयी.. वही आज मे नगर विधायक राजीव गुम्बर,मेयर डॉ.अजय कुमार, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, भाकियू के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुरप्रीत सिंह बग्गा, कमल चुग,पाली कालड़ा, राकेश गंभीर ने शिरोमणि आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया आज श्री जी के जन्म कल्याणक महोत्सव को बड़े ही भाव ढंग से दर्शाया गया शिरोमणि आचार्य श्री के सानिध्य में पंक्तिबद्ध बैठे हुए 29 मुनियों का संघ तीर्थंकर भगवान का साक्षात समोशरण प्रतीत होता था,समोशरण सभा में उपस्थित जीव परस्पर वैमनस्य भेदभाव भुलाकर प्रभु की वाणी का श्रवण कर अपना कल्याण करते हैं,ऐसा ही मंगलमय वातावरण यहां पर उपस्थित था,प्रातः काल की मंगल बेला में तीर्थंकर प्रभु के जन्म के शुभ समाचार जानकर सौधर्म इंद्र-शचि इन्द्राणी की अद्भुत जीवतं क्रियाओ ने विशाल जनसमुदाय को मंत्र मुग्ध कर दिया,सभी अपने स्थानों पर खड़े होकर भक्ति करने लगे,प्रभु की जय जयकार के जयघोष से पूरी अयोध्या नगरी गुंजायमान हो गयी,प्रभु के जन्म लेते ही सर्वत्र खुशी का वातावरण उत्पन्न हो गया,आगम शास्त्रों में उल्लेख है उस समय नरक में भी खुशियां छा जाती हैं।

अयोध्या नगरी में स्थित विशाल परिसर मे विशाल श्रद्धालुओं के समुदाय को अपनी मंगल देशना में परम पूज्य आचार्यश्री ने बताया कि जो कार्य धनुष बाण नहीं कर सकते वह कार्य वाणी कर सकती है,आज के युग में चिकित्सको में रोगियों के प्रति कल्याण- सेवा का भाव समाप्त हो गया है,चिकित्सा को व्यापार के रूप में अधिक से अधिक मरीजोको देखने की स्पर्धा चल रही है,यह चिंतन एक दिन चिकित्सक को भी रोगी बना देगा,जिस दिन अपेक्षित संख्या में रोगी नहीं आयेगे,उस दिन चिकित्सक स्वयं रोगी बन जायेगा,उच्च योग्यता से संपन्न चिकित्सकों को ऐसी असंवेदनशील मानसिकता से बचना चाहिए।राजनीतिज्ञो को संबोधित करते हुए आचार्यश्री ने कहा कि परिवार में कभी नेता विधायक सांसद के रूप में न जाये,परिवार में पुत्र पिता पति के   स्वभाविक रूप में रहे, परिवार में शांति के लिए परिवार के सदस्यों में आपस में आदर सम्मान वात्सल्य प्रेम की भावना व्याप्त होनी चाहिए, हम बाहरी व्यक्तियों को बहुत अधिक सम्मान देते हैं,लेकिन घर के सदस्यों का अपमान अपेक्षा करते हैं,जबकि सुख शांति हमें घर से प्राप्त होती है,यदि सच्ची शांति चाहते हैं तो पति-पत्नी को एक दूसरे के प्रति सम्मान के भाव रखना चाहिए।जीवन में यदि वास्तव शांति चाहते हैं तो कुछ न करें,शांत रहें,शांत रहने के लिए कुछ नहीं करना पड़ता,शांत रहकर स्वयं से मिले,आज का मनुष्य एक पल के लिए भी शांत नहीं बैठना चाहता, प्रतिक्षण मन से,वचन से अथवा काय कुछ न कुछ करता रहता है,यह शुभाशुभ कर्म उसे चौरासी लाख पर्यायो में तियंर्चं,नर्क,मनुष्य एव देवगतियो में कर्म के अनुसार भ्रमण कराते रहते हैं।यदि मनुष्य पर्याय प्राप्त करके सिद्ध पद प्राप्त करना है,सिद्ध शिला पहुंचना है तो अकर्ता का भाव छोड़कर,निष्काम योगी की तरह संयम साधना का जीवन बिताना होगा,किसी भी कार्य में आसक्ति मूर्छा दुखो का कारण है,अपने कर्तव्यों को समभाव से करना ही सर्वदा सर्वथा हितकारी है, प्रत्येक वस्तु व्यक्ति का परिणमन स्वयं होता है,यह उसका स्वभाव है,कोई अपने स्वभाव को नहीं छोड़ता,इसी प्रकार मानव को निर्विकल्प अवस्था में ज्ञाता दृष्टा बनकर आत्म कल्याण करना ही इस मानव पर्याय का लक्ष्य है।

विगत संध्या माता मरु देवी के सोलह सपने और सपनों के अर्थ का आगम अनुरूप सजीव चित्रण स्वामी राजा नाभिराय द्वारा किया गया।

आज नगर में आदि कुमार बालक के जन्मोत्सव की खुशी उमंग उत्साह भक्ति एवं प्रसन्नता अद्भुत अद्वितीय थी,आसमान से हेलीकॉप्टर द्वारा विशाल शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी,कई किलोमीटर लम्बी शोभायात्रा में दिल्ली जबलपुर चंडीगढ़ एवं अन्य नगरों से नौ विख्यात बैंड,35 बग्गियों में अपनी इंद्राणियों सहित विराजमान इंद्रगण नगर को देवलोक के समान शोभायमान मन कर रहे थे,प्रभु के जन्म के समय तो हम वहां पर उपस्थित नहीं थे,लेकिन आज जन्म कल्याणक महोत्सव के मंगल अवसर पर खुशियां मना कर,प्रभु के जन्म की खुशियों में आनंदित होकर पुण्यावर्धन कर रहे थे, शोभा यात्रा अपराह्न में अयोध्या नगरी पहुंची सर्वप्रथम प्रभु बालक का जन्मभिषेक जय जयकार के जयघोष के मध्य,सौधर्म इंद्र द्वारा उसके उपरांत रवि जैन द्वारा किया गया। इसके उपरांत जलकल्यांक महोत्सव के उपलक्ष में एक शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों पर होती हुई निकली शोध धर्म इंद्र श्री जी को लेकर बाजी में सब पत्नी सच्ची के साथ सवार रहे तो उनके आगे कुबेर धन वर्षा करते हुए चल रहे थे वही अलग-अलग इंद्र और अपनी अपनी पत्नियों के साथ अलग-अलग बागों में सवार थे कई बंद बजे थे जिन पर भक्ति भाव से भरे भजन गंज रहे थे शोभा यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया यात्रा चिलकाना रोड स्थित अयोध्या नगरी से प्रारंभ होकर जैन बाग रायवाला रानी बाजार, हलवाई हट्टा भरथला यादगार मोरगंज बाजार चौक फावारा नया बाजार सराफा बाजार हलवाई हट्टा रानी बाजार रायवाला जैन बाग होती हुई अयोध्या नगरी पहुंची जहां विशेष पनडु्कशीला पर 100 धर्म इंद्र द्वारा एवं अन्य इंद्र द्वारा श्री जी का अभिषेक किया गया।

इससे पूर्व शिरोमणि आचार्य श्री के मंगल देशना के मांगलिक अवसर पर नगर विधायक राजीव गुम्बर,मेयर डॉ.अजय कुमार, गुरप्रीत सिंह बग्गा, कमल चुग,पाली कालड़ा ने आचार्यश्री के चरणों में नमोस्तु निवेदित कर आशीर्वाद ग्रहण किया,समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने सभी का स्वागत अभिनंदन मंगल तिलक लगाकर किया।

जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शिरोमणि आचार्य श्री ससंघ किसान निधि में प्रतिष्ठाचार्य के निर्देशन में बहुत सुंदर तरीके से चल रहा है धार्मिक रीति और वीडियो के अनुरूप मंत्र उच्चारण के मध्य सभी इसका आनंद ले रहे हैं इन सभी के लिए वह सभी संस्थाएं और कमेटी धन्यवाद की अधिकारी हैं जो तन मन सहयोग पूरे समर्पण भाव से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में लगे हुए हैं यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें अपने कार्यकाल में यह पुण्य अर्जन करने का शुभ अवसर मिला है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शिरोमणि आचार्य श्री के प्रवचनों से वह सब बेहद प्रभावित हुए हैं विद्यागी हैं तपस्वी हैं ऐसे में वह कोई भी बात कहते हैं तो इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मानवीय जीवन पर पड़ता है उन्होंने अपने प्रवचन में जल वर्ष पर्यावरण किसान सभी की महत्ता को बड़े ही खूबसूरत ढंग से दर्शाया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 के बारे में कहा कि वह भी भारत देश का हिस्सा है अलग नहीं है वहां पर जो किसान है वह सब की खेती करते हैं 50000 करोड़ की खेती करते हैं वहां से सब नेपाल भूटान और बांग्लादेश तीन देशों में जाता है उन्हें वहां पर किस तरह की सुविधा चाहिए इस बारे में सरकार को सोचना चाहिए उनके बीच में आए जाए प्यार की भाषा जरूरी है जब बर्फ पड़ती है तो वह लोग नीचे आ जाते हैं नफरत भुलाकर सभी को प्यार से काम करना चाहिए। उन्होंने किसानों के समस्याओं को लेकर चलाए गए आंदोलन के बारे में कहा कि अब चुनाव हुई वर्ष है ऐसे में सरकार को किसानों के गन्ना मूल्य बढ़ा देने चाहिए। 


विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि जियो और जीने दो यह सिद्धांत जैन धर्म नहीं दिया है और आज सही मन में पूरे विश्व को जियो और जीने दो अहिंसा का मार्ग अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि जैन संतों के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने का अवसर मुझे मिला है।


मेयर डॉ.अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व शांति केवल जैन धर्म की अहिंसा के सिद्धांत से ही संभव है,जैन धर्म के कार्यक्रमो में आकर उन्हें वास्तविक शांति की अनुभूति होती है,भारत को यदि विश्व गुरु बनना है तो भगवान महावीर के सिद्धांतों सत्य अहिंसा,अचौर्य,ब्रह्म अपरिग्रह से ही जगत का कल्याण संभव है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा.जे ड़ी जैन,अध्यक्ष राजेश कुमार जैन,मुख्य संयोजक राकेश कुमार जैन,मुख्य सलाहकार अमित जैन दादू,महामंत्री संजीव जैन,नीना जैन, जानकी धाम मंदिर के मेरठ-दिल्ली से आये ट्रस्टीगण अतुल जैन, प्रवीन जैन,संजय जैन,मुकेश जैन, प्रदीप जैन,अंकित जैन,ओमप्रकाश जैन,अंकुर जैन,भव्य जैन,सीए अनिल जैन,प्रभात जैन( अशोक कुमार एंड सन्स ),संजीव जैन सर्राफ,बब्बू,पुनीत जैन (दाल मंडी पुल वाले) ,दीपक जैन,मुकेश जैन ठेकेदार,अरुण जैन,चौ.अनुज जैन, रवि जैन,पंडित सुरेश जैन,आयुष जैन राजा, टी टी जैन,पार्षद रवि जैन, अनुज जैन,पूर्व पार्षद मानसिंह जैन, मनोज जैन,विनय जैन,श्रेयांश जैन,अवनीश जैन,विकास जैन, मनोज जैन,सुरेंद्र जैन, धीरज जैन,प्रवीण जैन राजीव जैन श्रवण जैन,निखिल जैन,कमल जैन, नवीन मनीष जैन,विशाल जैन,आदित्य जैन,पंकज जैन,ऋषभ जैन,अतिशय जैन,हर्षित जैन सरिता जैन रीता जैन शोभा जैन कामिनी जैन ममता जैन मानसी जैन निशी जैन मोनिका जैन चारू जैन प्रियंका जैन शिल्पी जैन सीमा जैन राधा जैन मीनाक्षी जैन मंजुल जैन पूनम जैन बाला जैन ममता जैन रेनू जैन रेखा जैन गीता जैन रुपाली जैन नीरू जैन राजरानी जैन आरती जैन नीता जैन प्रतिभा जैन मीनू जैन पायल जैन सरिता जैन उर्मिला जैन सरला जैन सुधा जैन आकांक्षा जैन रीना जैन सृष्टि जैन रुपाली जैन, सुमन जैन, आयुषी जैन अवनी जैन विभा जैन, रीतू जैन आरूषी जैन सलोनी जैन परिधि जैन खुशी जैन अनु जैन श्वेता जैन साक्षी जैन कविता जैन पल्लवी जैन संगीता जैन दिव्या जैन एकता जैन नेहा जैन मितु जैन पिंकी जैन कुमकुम जैन सहित भारतवर्ष के विभिन्न नगरों से आये श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहे

सहारनपुर प्रशासन ने जारी किया नया सर्किल रेट ,सदमे आया शहर


 सहारनपुर। प्रशासन ने प्रस्तावित सर्किल रेट पर आई आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद नए सर्किल रेट जारी कर दिए हैं। मंगलवार से नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। सर्किल रेट के लागू होने के बाद बैनामों आदि में नई दरों से स्टांप लिया जाएगा। नई दर लागू होने से शहर के बाजोरिया रोड और कोर्ट रोड पर रहना सबसे अधिक महंगा हो गया है।बाजोरिया रोड पर प्रशासन ने सर्किल रेट 1.30 लाख से 1.55 लाख रुपये रखा है। इसी तरह घंटाघर से कचहरी पुल तक के सर्किल रेट एक लाख से 1.15 लाख रुपये तय किए गए हैं। हालांकि कई जगहों पर प्रस्तावित सर्किट रेट में कमी भी की गई है, जबकि देहरादून रोड के सर्किल रेट में पिछले सात साल से कोई वृद्धि नहीं हुई है। इस वर्ष भी प्रशासन ने देहरादून रोड के सर्किल रेट में वृद्धि नहीं की है।

यह हैं नए सर्किल रेट

बाजोरिया रोड--1.30 लाख से 1.55 लाख

लिंक रोड---65 हजार से 75 हजार रुपये

अंबाला रोड--14 हजार से 17 हजार (सेगमेंट-3)

घंटाघर से कचहरी पुल---एक लाख से 1.15 लाख

कलेक्ट्रेट गेट से हकीकत नगर---80 हजार से 92 हजार

कलेक्ट्रेट गेट से हसनपुर रजवाहे तक--- एक लाख से 1.12 लाख

हसनपुर से शक्ति पेट्रोल पंप--- 70 हजार से 80 हजार

शक्ति पेट्रोल पंप से पार्श्वनाथ सिटी--- 42 हजार से 48 हजार

अस्पताल चौक से खानआलमपुरा यार्ड---86 हजार से एक लाख

बेहट रोड-भगवती कालोनी---- 26 हजार से 30 हजार

दरा खानआलमपुरा----- 16500 से 20,000

भगत सिंह रोड घंटाघर से श्रीराम चौक----1,24000 से 1.43 लाख

पार्श्वनाथ सिटी-मेडीग्राम हास्पिटल---- 39 हजार से 44 हजार

जैन कालेज रोड----- 70 हजार से 80 हजार

देहरादून रोड----- 26,600 रुपये

स्टेशन रोड---- 80 हजार से 92 हजार

रेलवे रोड सभी---- 59 हजार से 67 हजार

स्टांप एवं निबंधन विभाग के सहायक महानिरीक्षक ब्रजेश सिंह चौधरी ने बताया किसर्किल रेट पर मुहर लगने के बाद महानगर के बाजोरिया रोड और कोर्ट रोड पर जमीनें महंगी हो गई हैं।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट टूर्नामेंट में शामली विजय

मुजफ्फरनगर ।  चौधरी चरण सिंह स्टेडियम मुजफ्फरनगर में आयोजित हुई 25वीं अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजीव सुमन द्वारा विजेता टीम को चल वैजयन्ती ट्रॉफी व मेडल देकर, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं।


अवगत कराना है कि आज दिनांक 12.12.2023 को चौधरी चरण सिंह स्टेडियम मुजफ्फरनगर में मेरठ जोन मेरठ की 25वीं अन्तर्जनपदीय क्रकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ । यह प्रतियोगिता 05 दिवस चली जिसमें मेरठ जोन मेरठ के समस्त जनपदों की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता का समापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा किया गया।  

सर्वप्रथम पुलिस बैंड द्वारा धुन बजाकर महोदय का अभिवादन किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतियोगिता के फाईनल क्रिकेट मैच हेतु उपस्थित जनपद शामली व जनपद गाजियाबाद के समस्त खिलाड़ियों व अंपायरो से परिचय प्राप्त किया गया । फाईनल मैच में जनपद गाजियाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जनपद गाजियाबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए जिसमें गाजियाबाद टीम के खिलाड़ी शिवकुमार व अमन नें सर्वाधिक 20-20 रन का योगदान दिया। जनपद शामली की ओर से तरूण भारद्वाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 खिलाड़ीयों को आउट किया। 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जनपद शामली की टीम नें 15.1 ओवर में 121 रन बनाकर फाईनल मैच को जीतकर चल वैजयन्ती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जनपद शामली की टीम के खिलाड़ी मोन्टी द्वारा 31 गेंद में 34 रन व विनीत तालियान द्वारा 14 गेंद में 21 रन का सर्वाधिक योगदान दिया गया। जनपद गाजियाबाद के गेंदबाज शिवकुमार द्वारा 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिये गये। मैच समाप्त होने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा मैच मे उत्कृष्ठ गेंदबाजी करने वाले शामली टीम के खिलाड़ी तरूण भारद्वाज को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया साथ ही प्रतियोगिता में ऑलराउन्ड प्रदर्शन करने वाले शामली टीम के कप्तान तनु काकरान (149 रन व 07 विकेट) को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अमन जुरैल (गाजियाबाद), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मनीष राणा (मुजफ्फरनगर) चुने गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व मेडल से सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। तत्पश्चात विभिन्न जनपदों से आये खिलाडियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गयी। तदोपरान्त महोदय द्वारा प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में अथक प्रयास करने वाले क्षेत्राधिकारी नगर/लाईन श्री रामाशीष यादव, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह व मुहम्मद नदीम सहित सहयोगी स्टाफ उ0नि0 श्री राकेश गौतम, उ0नि0 श्री राजेश राणा, मु0आ0 आशुतोष माहुर, मु0आ0 बेबी व पीटीआई श्री संजय कुमार को उपहार देते हुए उनके द्वारा किये गये कार्य की सराहना की गयी।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्य नारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


*MEDIA CELL MUZAFFARNAGAR POLICE*

मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल गिरफ्तार




मुजफ्फरनगर । थाना बुढाना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार । कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 बुलेट मोटर साईकिल नम्बर एचआर 08 ई 7157 बरामद।*

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजीव सुमन  के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बुढाना  हिमांशु गौरव एवं थाना प्रभारी बुढाना आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.12.2023 को थाना बुढाना पुलिस की भसाना मील के पीछे दौराने चैकिंग बदमाशो से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 बुलेट मोटर साईकिल नम्बर एचआर 08 ई 7157 बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-*

*1.* अजय पुत्र दमकाराम उर्फ सहेन्द्र निवासी ग्राम ऊगाला थाना बिराला जनपद अम्बाला हरियाणा।


*बरामदगी का विवरणः-*

✅ 01 तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

✅ 01 बुलेट मोटर साईकिल नम्बर एचआर 08 ई 7157।


*अभियुक्त अजय उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*

*1.* मु0अ0सं0 233/23 धारा 302,120बी भादवि व 3/25/27 आयुद्ध अधिनियम थाना बडगांव जनपद सहारनपुर। (वांछित)

*2.* मु0अ0सं0 561/23 धारा 386,506 भादवि थाना देवबन्द जनपद जनपद सहारनपुर। (वांछित)


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द देव मिश्र थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री रविन्द्र सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री ओमेन्द्र सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 640 निर्वेश थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 687 सोनू सिरोही थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*7.* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 2311 धीरज कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 2356 रमन कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।


*नोट-* गिरफ्तार अभियुक्त अजय उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


*MEDIA CELL MUZAFFARNAGAR POLICE*

श्री राम कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन

 मुजफ्फरनगर । श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में आई.आई.सी. (इस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल-श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज) इकाई, जो कि सीफेड (सेंटर फॉर इनोवेशन, फैब्रिकेशन एण्ड एन्टरप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट) सैल के तहत एक पहल है, नवाचार को विद्यार्थियों में सुदृढ़ रूप से प्रसारित करने की, द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन कराया गया। जिसका शीर्षक ‘Awareness of Intellectual Property Rights रहा । 

इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य वक्ता ‘डॉ0 यासिर अब्बास जै़दी’, रहे जो कि डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इण्डस्ट्री एण्ड इन्टरनल ट्रेड, मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, भारत सरकार के पेटेन्ट्स एण्ड डिजाइन के प्रशिक्षक हैं। डॉ0 यासिर अब्बास जै़दी भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय में पूर्व 3 वर्षों से कार्यरत हैं एवं इन्टैलैक्चुअल प्रॉपटी राइट्स के लिये चलाये गये भारत सरकार के मिशन NIPAM(नेशनल इंटेलैक्चुअल प्रोपर्टी अवेयरनेस मिशन) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कई तकनीकी एवं प्रबन्धन संस्थानों में इंटेलैक्चुअल प्रोपर्टी राईट्स पर राष्ट्रीय सम्मेलनों में मुख्य वक्ता की भूमिका निभा चुके हैं।

डॉ0 यासिर ने बताया कि राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन NIPAM मिशन का उद्देश्य 10 लाख छात्रों को बौद्धिक सम्पदा और उसके अधिकारों के बारे में जागरूकता प्रदान करना है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा के छात्रों में रचनात्मकता और नवाचार की भावना का विकास करना तथा कॉलेज/विश्वविद्यालयों के छात्रों को उनके नवाचार की रक्षा करने के लिये प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम बौद्धिक सम्पदा कार्यालय, पेटेंट, डिजाइन और व्यापार चिह्न महानियंत्रक कार्यालय (CGPDTM), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

IPR व्यक्तियों को उनके बौद्धिक रचना पर दिये गए अधिकार हैं, इसमें आविष्कार, साहित्यिक, कलात्मक कार्य और वाणिज्य में उपयोग किये जाने वाले प्रतीक, नाम तथा चित्र शामिल होते हैं। ये आमतौर पर निर्माता को एक निश्चित अवधि के लिये उसकी रचना के उपयोग पर एक विशेष अधिकार प्रदान करते हैं। इन अधिकारों को मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा के अनुच्छेद-27 में उल्लिखित किया गया है, जो वैज्ञानिक साहित्यिक या कलात्मक प्रस्तुतियों के लेखक होने के परिणामस्वरूप नैतिक और भौतिक हितों की सुरक्षा से लाभ का अधिकार प्रदान करता है। बौद्धिक संपदा के महत्त्व को पहली बार औद्योगिक संपदा के संरक्षण के लिये पेरिस कन्वेंशन (1883) और साहित्यिक तथा कलात्मक कार्यों के संरक्षण के लिये बर्न कन्वेंशन (1886) में मान्यता दी गई थी। 

बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रकार, कॉपीराइट, औद्योगिक संपदा, विशिष्ट चिह्नों का संरक्षण, विशेष रूप से ट्रेडमार्क और भौगोलिक संकेतों मेंः ट्रेडमार्क, भौगोलिक संकेत (GI) औद्योगिक डिजाइन और व्यापार रहस्य है।


उन्होंने बताया कि आई.पी.आर. की आवश्यकता कुछ इस प्रकार है - नवाचार को प्रोत्साहित करना, आर्थिक वृद्धि करना, रचनाकारों के अधिकारों की सुरक्षा करना, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बताना एवं, प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण आदि। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों का निश्चित रूप से ज्ञानवर्द्धन हुआ। 

इस अवसर पर श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की निदेशक द्वारा मुख्य वक्ता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में उनसे पेटेन्ट आदि के लिए विद्यार्थियों को सहायता देने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर आई.आई.सी.-एस.आर.जी.सी. के इं. कनुप्रिया, इ.ं शुभी वर्मा, इं. विवेक अहलावत, इं. आकाश काकरान व इं. फिरोज अली आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर इन इलाक़ों की बत्ती रहेगी गुल

 


मुज़फ्फरनगर ।जानसठ रोड पर चौड़ीकरण का कार्य होने के कारण जानसठ रोड बिजली घर की विद्युत आपूर्ति दिनांक13/12/2023 से 15/12/2023 प्रातः 9:00 से 11:00 तक बाधित रहेगी जिसमें निम्नलिखित क्षेत्र प्रभावित होंगे ए टू ज कॉलोनी, वसुंधरा,संगम विहार ,अलमासपुर, महालक्ष्मी एंक्लेव, सुरेंद्रनगर, ग्राम सावली आदि।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...