गुरुवार, 16 नवंबर 2023

आज का पंचाग एवँ राशिफल


 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

~ वैदिक पंचांग ~* 

**

 🌤️ *दिनांक - 16 नवम्बर 2023*

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - तृतीया दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

🌤️ *नक्षत्र - मूल 17 नवम्बर रात्रि 02:17 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

🌤️ *योग - सुकर्मा सुबह 10:00 तक तत्पश्चात धृति*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 01:47 से शाम 03:10 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:50*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:55*

👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- विनायक चतुर्थी*

💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

    🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

**

🌷 *विष्णुपदी संक्रांति* 🌷

➡ *जप तिथि : 17 नवम्बर 2023 शुक्रवार को (विष्णुपदी संक्रांति)*

*पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 12:24 तक |*

🙏🏻 *विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)*

  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

**

🌷 *धन-सम्पत्ति के लिए क्या करें* 🌷

🙏🏻 *घर के अंदर, लक्ष्मी जी बैठी हों ऐसा फोटो रखना चाहिए और दुकान के अंदर, लक्ष्मी जी खड़ी हों ऐसा फोटो रखना चाहिए।*

🙏🏻 *ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से तथा पूजा के स्थान पर गंगाजल रखने से घर में लक्ष्मी की वृद्धि होती है।*

🙏🏻 *नौकरी-धंधे के लिए जाते हों और सफलता नहीं मिल पाती हो तो इक्कीस बार 'श्रीमद् भगवद् गीता' का अंतिम श्लोक बोलकर फिर घर से निकलें तो सफलता मिलेगी। श्लोकः*

🌷 *यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।*

*तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।*

🙏🏻 *पीपल के पेड़ में शनिवार और मंगलवार को दूध, पानी और गुड़ मिलाकर चढ़ायें और प्रार्थना करें कि 'भगवान! आपने गीता में कहा है 'वृक्षों मे पीपल मैं हूँ।' तो हमने आपके चरणों में अर्घ्य अर्पण किया है, इसे स्वीकार करें और मेरी नौकरी धंधे की जो समस्या है वह दूर हो जाय।'*

🙏🏻 *श्रीहरि.... श्रीहरि... श्रीहरि – ऐसा थोड़ी देर जप करें। तीन बार जपने से एक मंत्र हुआ। उत्तराभिमुख होकर इस मंत्र की 1-2 माला शांतिपूर्वक करें और चलते-फिरते भी इसका जप करें तो विशेष लाभ होगा और रोजी रोटी के साथ ही शांति, भक्ति और आनंद भी बढ़ेगा। बस, अपने-आप समस्या हल हो जायेगी।*

🙏🏻 *लक्ष्मी चाहने वाला मनुष्य भोजन और दूध को बिना ढके न रखे।*

🙏🏻 

    🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

**

🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *ऐसी चीजें न रखें पर्स में*

*देखने में आता है कि कुछ लोग पर्स में बहुत सी ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं होता और लंबे समय तक पर्स में रखे रहने से उनमें नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए जो भी कागजात या अन्य कोई चीज जो गैरजरूरी हो, उसे तुरंत अपने पर्स से निकाल दें।*

🏡 *पर्स में कभी भी कोई अश्लील चित्र या अन्य अश्लील सामग्री भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पर्स की बरकत खत्म हो जाती है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।*

  🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

**

🌷 *हृष्ट - पुष्ट शरीर* 🌷

🍚 *जौ को पानी में भिगोकर, कूट के, छिलकारहित कर उसे दूध में खीर की भांति पकाकर सेवन करने से शरीर हृष्ट-पुष्ट और मोटापा कम होता है l*


पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे


पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे


पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे


पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे


23 नवंबर 2023, गुरुवार : देवउठनी, देवोत्थान एकादशी. इस दिन भगवान विष्णु चार माह बाद शयन से जागते हैं और मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं.


8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी


22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.



जिनका जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं।


आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।


 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 

शुभ वर्ष : 2026

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन भाई बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है और आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपका मन परेशान हो। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।



वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा, उसके लिए आपको एक सूची बनाकर चलना आगे अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप कोई जोखिम भरा कदम ना उठाएं, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। किसी से जिद व जल्दबाजी में कोई काम यदि आपने कराया, तो उसमे कोई गलती हो सकती है। आपके शरीर में यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, वह दूर हो सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में दिन का काफी समय लगाएंगे। आपकी कुछ योजनाओं पर यदि विराम लगा हुआ था, तो उनकी फिर से शुरुआत हो सकती है। घर व बाहर सभी जगह आप अपनी जिम्मेदारियोंं पर खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपको किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। लेनदेन के कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे समय रहते वापस करना होगा। आपको कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना पड़ सकता है। यदि आपका संपत्ति संबंधित विवाद आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं पर आप पूरा प्रयास करेंगे। घर में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके आस-पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद हो, तो उसमें आप चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप पार्ट टाइम कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे, लेकिन आपको संतान की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय निकालना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। किसी भूमि, वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत उपलब्धियों पर आप पूरा जोड़ देंगे। पारिवारिक विषयों को आप समय दें, तभी आप लोगों के मन में चल रही बातों को जान पाएंगे और किसी निर्णय को लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता से आप अपने बिजनेस संबंधी कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप उत्साह से भरे रहेंगे और किसी के भी काम को करने के लिए मना नहीं करेंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आप किसी पास में दूर की की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य रखें। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं, जिसमें उन्हें अच्छा खासा लाभ मिलेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्ते बेहतर रहेंगे। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। निजी विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको मेलजोल की भावना बनाए रखनी होगी और कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी, तभी आप किसी काम को समय से पूरा कर पाएंगे। आप अधिकारियों के भरोसे पर आप खरे उतरेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सभी के साथ मान सम्मान बनाए रखें। आप वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपकी अनोखी कोशिश आज रंग लायेगी, लेकिन आप किसी नए काम की शुरुवात ना करें, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनों के साथ कुछ खुशी भरे पल साझा करेंगे और आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आपको गले शिकवे नहीं उखाड़ने हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दान धर्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलना होगा, तभी आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कोई ऐसी गलती ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों से आपको कोई डाट खाने को मिले।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप अपने करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने विरोधियों की चालो को समझना होगा, तभी आप उन्हें आसानी से मात दे पाएंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शासन सत्ता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रशासन के प्रयासों पर आप पूरा जोर देंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन किसी आप अजनबी की बातों में ना आए

अब सरकारी अस्पतालों में ओपीडी के बाहर नहीं लगेगी भीड़


लखनऊ । प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी में लंबी कतार से बचने के लिए मरीजों को टोकन बांटे जाएंगे। भीड़ अधिक होने की स्थिति में तत्काल और डॉक्टर भी लगाए जाएंगे। मरीजों को असुविधा से बचाने के लिए हेल्प डेस्क बनाकर उनके ऑनलाइन पंजीकरण भी किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर पंजीकरण काउंटरों की संख्या भी बढ़ेगी।

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और घर के निकट इलाज मुहैया कराने को राज्य सरकार कई नये कदम उठाने जा रही है। इस संबंध में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी निदेशक या सीएमएस, सभी मंडलीय अपर निदेशक, समस्त सीएमओ और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ओपीडी या इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की संख्या अधिक होने पर अभी डॉक्टर को दिखाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। अब ऐसी स्थिति होने पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के साथ ही अन्य चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

दोपहर 2 बजे तक देखे जाएंगे मरीज

ओपीडी में सुबह बजे से दोपहर 2 बजे तक हर हाल में मरीज देखे जाएंगे। निर्देश दिए गए हैं कि सभी पंजीकृत मरीजों का परामर्श, उपचार और जांच समय से हो जाएं। मरीजों की सुविधा के लिए पैथालॉजी जांच के लिए पंजीकरण और सैंपल कलेक्शन शाम 4 बजे तक होगा। मरीजों के पंजीकरण के दौरान उनका मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करने को कहा गया है, ताकि उन्हें ऑनलाइन जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामना संदेश भी भेजे जाएंगे। सभी सीएमओ से कहा गया है कि वे हर हाल में सीएचसी पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

बुधवार, 15 नवंबर 2023

भारत ने विश्व कप फाइनल में किया प्रवेश , न्यूज़ीलैंड को हराया

*अजेय टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 70 रन से हराकर शानदार तरीके से वर्ल्डकप फाइनल में प्रवेश किया है।*



*फाइनल तक पहुंचने में टीम इंडिया ने एक भी मैच नही हारा है।*


*मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शामी*


*सभी देशवासियों को टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की बधाई*


💐💐💐💐💐💐💐

खुशखबरी मुजफ्फरनगर के यात्रियों के लिए रोडवेज की नई बसों का बंदोबस्त

 


मुजफ्फरनगर। जिले के यात्रियों के लिए बडी खुशखबरी है, जिसके बाद जिले से दिल्ली जाने वाले लोगों का सफर ओर आसान होगा।मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन मुख्यालय से जनपद के बेड़े को चार बीएस – 6 वाली बसें मिली हैं। जिन्हें लंबी दूरी वाले मार्ग पर संचालित कर दिया गया है। इन बसों का भैया दूज पर्व पर यात्रियों को लाभ मिला है।

एक नवंबर से दिल्ली में बीएस -4 डीजल वाली बसों व बीएस – 3 छोटे वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस आदेश के बाद जनपद से दिल्ली जाने वाली 12 बसें दिल्ली नहीं जा पा रही थीं। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा थाबीएस – 6 वाली नई बसों के लिए प्रयास किए जा रहे थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि मुख्यालय से बीएस – 6 वाली चार बसें मिली हैं, इन्हें मुजफ्फरनगर से दिल्ली व दिल्ली से हरिद्वार तथा ऋषिकेश मार्ग पर चलाया जा रहा है। इनके अलावा भी बसों की मांग की गई है।।

कश्मीर में खाई में गिरी बस, 50 लोगों की मौत


जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसे में किश्तवाड़ से जम्मू आ रही बस खाई में गिर गई। सड़क हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई। 

52 सीटर बस में 50 लोग सवार थे जिसमे अभी तक 30 से ज्यादा लोगो की मौत, बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए। जम्मू किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आए दिन इस तरह के हादसे होते हैं, साल 2023 का ये सबसे बड़ा हादसा हुआ है।

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद



रुद्रप्रयाग। भैयादूज कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया, वृश्चिक राशि, ज्येष्ठा नक्षत्र के शुभ अवसर पर प्रात: ठीक साढ़े आठ बजे विधि- विधान से श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये। अब आने वाले छह महीना तक बाबा केदार के कपाट बंद रहेंगे। भक्त ओंकारेश्वर मंदिर में भक्ति कर सकेंगे।

कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था और ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री कपाट बंद होने के अवसर पर मौजूद थे। इस दौरान सेना के भक्तिमय धुनों के साथ जय श्री केदार तथा ऊं नम् शिवाय के उदघोष से केदारनाथ गूंज उठा।

कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली हजारों तीर्थयात्रियों के साथ सेना के बैंड बाजों के साथ पैदल प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए रवाना हो गई है।

शिक्षकों के साथ बच्चों की भी होगी आनलाइन अटेंडेंस


लखनऊ। शिक्षकों के साथ अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, बेसिक स्कूलों में जियो फेसिंग से ऑनलाइन अटेंडेंस लगानी होगी। 

20 नवंबर से लखनऊ समेत 7 जिलों में ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था की गयी है। आगे शिक्षकों व छात्रों की फेस रिक्गनाइज अटेंडेंस भी होगी। 

सहारा श्री के निधन से देश और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

 


मुंबई। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। समाचार एजेंसी ने सहारा ग्रुप की प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर खबर जारी की है।

सुब्रत रॉय के निधन पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है। सपा ने उनके निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, "सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!"



आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻



🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 15 नवम्बर 2023*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वितीया दोपहर 01:47 तक तत्पश्चात तृतीया*

🌤️ *नक्षत्र - ज्येष्ठा 16 नवम्बर रात्रि 03:01 तक तत्पश्चात मूल*

🌤️ *योग - अतिगण्ड दोपहर 12:08 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:49*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:56*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- भाईदूज,यम-भरत द्वितीया,चंद्र-दर्शन (शाम 05:55 से रात्रि 07:21 तक)*

💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


    🌷 *बच्चो को कफ हो तो* 🌷

👩‍👧‍👦 *बच्चों को कफ की प्रधानता होती है | खुश्की होती है....साल में २-३ बार कफ जन्य रोग होते हैं ...बच्चे बीमार होते हैं | बच्चो को अदरक का रस और शहद चटायें अथवा हरड और शहद चटा देव अथवा १ तोला ( १० ग्राम ) लहसुन, ५० ग्राम शहद कूटके चटनी बना दें ...वो बच्चों को २-२ ग्राम चटावें | बच्चे बढ़िया रहेंगे |*


          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *घर में तिजोरी के आसपास और किचन में जूते-चप्पल नहीं लेकर जाना चाहिए। ये आदत आपके लिए कई तरह के नुकसान का कारण बन सकती है।*

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *करेला कैसे खाये* 🌷

➡ *हमारे शरीर में छ: रस चाहिए - मीठा, खट्टा, खारा, तीखा, कषाय और कड़वा | पांच रस, खट्टा/खारा/तीखा, तो बहुत खाते हैं लेकिन कड़वा नहीं खाते हैं | कड़वा कुदरत ने करेला बनाया है, लेकिन करेले को निचोड़ के उस की कड़वाहट निकाल देते हैं | करेले का छिलका नहीं उतारना चाहिए और उसका कड़वा रस नहीं निकालना चाहिए | हफ्ते में, पन्द्रह दिन में एक दिन करेला खाना तबियत के लिए अच्छा है |*


          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।


6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।


 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। विभिन्न गतिविधियों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी किसी गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांग सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।



वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और किसी संपत्ति संबंधित मामले में भी जीत मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो गलती हो सकती है और आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने कामों में सजगता से आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी, लेकिन आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो संतान आपसे नाराज हो सकती है। आपको संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिल सकता है। व्यावसायिक विषयों में गति आएगी। किसी काम में आपको अनुशासन बनाए रखना होगा। आपके अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेगी और आप अपने डेली रूटीन में बदलाव ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में आपको किसी को साझेदारी बनाना पड़ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मन बनाया है, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कला व कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने बुद्धि से आज वह सब कुछ पा सकते हैं, जिनकी अभी तक आपके पास कमी थी। आप अपने मन में चल रही उलझन को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आपको औरों के साथ-साथ अपनी बात भी उनके सामने रखनी होगी। परिवार में किसी शुभ-मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की बुरी कोशिश करनी होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। किसी अजनबी से आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत ना करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और आपको किसी पुरानी गलती के लिए अधिकारियों से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में आप किसी को साझेदारी ना बनाएं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को आप पूरा करेंगे, लेकिन आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरें। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जिससे परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपको भाई बहनों से पूछकर किसी निवेश को करना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। रचनात्मक विषयों से आप अपनी जगह बनाएंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल पाएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी यदि छुटपुट योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तो उन्हें कुछ धन की प्राप्ति हो सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रहेगी और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। अपने जरूरी कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम लें, तभी आपके जूनियर्स समय से किसी काम को पूरा कर पाएंगे। आप किसी निवेश की यदि योजना बना रहे थे, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा और अपनी आय- व्यय का एक लेखा जोखा बनाकर चलेंगे, तो आप कुछ धन बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याओं को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। श्रेष्ठ कार्य में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन किसी परिजन को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है

मंगलवार, 14 नवंबर 2023

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रेमपुरी की वार्षिक रथयात्रा का हुआ धूमधाम से आयोजन


 मुजफ्फरनगर । श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रेमपुरी की वार्षिक रथ यात्रा परम पूज्य गणनाचार्य 108 श्री पुष्पदंत सागर महाराज जी के सानिध्य में बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुई सर्वप्रथम भगवान महावीर के निर्माण के अवसर पर मंदिर में निर्माण लड्डू 24 किलो तथा 71 किलो 1 किलो वाले समर्पित किए गए तत्पश्चात रथ यात्रा का कार्यक्रम मंगलमय के साथ आरंभ हुआ मंगल ध्वजारोहण आदरणीय श्री संजय जैन पारस टीएमटी के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ तत्पश्चात रथ यात्रा प्रेमपुरी जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई मंदिर की में पहुंचकर संपन्न हुई रथ यात्रा में पांच बैंड तीन रथ दो झांकी इत्यादि के साथ सभी श्रावक बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया रथ यात्रा में मुख्य रूप से मंदिर जी के अध्यक्ष विनोद जैन महामंत्री विपिन जैन जुगनू कोषाध्यक्ष अनिमेष जैन अनुज जैन सुशील जैन सुनील जैन मनीष जैन मनोज जैन प्रदीप जैन प्रवीन जैन मयंक जैन पंकज जैन संजीव जैन देवेंद्र जैन नितिन जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

दीपावली का पर्व रोशनी का त्यौहार है दीपावली उद्योगों व उद्यमियों में हमेशा हर्षोउल्लास के साथ मनायी जाती रहे यही हमारी कामना है : अंकित संगल


मुजफ्फरनगर। फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा "होटल सोलिटेयर-इन" मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर पर दीपावली कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गजेन्द्र कुमार (अपर जिलाधिकारी राजस्व), श्रीमति मीनाक्षी स्परूप (चेयरमैन नगर पालिका परिषद), प्रसिद्ध उद्योगपति गौरव स्वरूप, अमित चौधरी ( वसुंधरा रेसीडेंसी )अंकित संगल (अध्यक्ष फेडरेशन), पंकज जैन, नीलकमल पुरी, अंकुर गर्ग, अभिनव स्वरूप, मयंक बिन्दल (बिन्दल पेपर्स), सौरभ गोयल (गोयल पेपर्स), अरविन्द गुप्ता, डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ (श्रीराम कालेज) आदि के करकमलो द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया

















गया। मुख्य अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। टीम फेडरेशन द्वारा अपने पारिवारिक सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। फेडरेशन अध्यक्ष अंकित संगल द्वारा दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व रोशनी का त्यौहार है और हमारे उद्योगों व उद्यमियों में हमेशा हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता रहे यही हमारी कामना है। कार्यक्रम में सूफी गायक हीर वालिया द्वारा सूफी नाईट का मनमोहक आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा सुरेले गाने व भजन सुनाये गये जिसका पारिवारिक सदस्यों द्वारा भरपूर आनन्द लिया गया। दिल्ली से आये कलाकार एंकर कम कोमोडियन ने अपने विभिन्न रूप बनाकर उद्यमियों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही राजस्थान से आये कलाकारों द्वारा भी उद्यमियों की टैरो कार्ड द्वारा भविष्य बताया। कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन हेतु कार्निवल स्टॉल लगाये गये जिसका बच्चों ने भरपूर आनन्द लिया। परम्परागत अनुसार स्व० नेकीराम मेमोरियल एवार्ड के अन्तर्गत जिले में कक्षा-10 व 12 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों क्रमशः कक्षा-12 के छात्र शिवम् पाल पुत्र श्री राकेश पाल को व कक्षा-10 की छात्रा अविका कौशिक पुत्री संजय कौशिक को स्व0 आदीश कुमार जैन के परिवार द्वारा मेमोरियल एवार्ड दिया गया। कार्यक्रम में लक्की ड्रा व लक्की कूपन व गिफ्ट वाउचर दिये गए। जिनमें नवीन बिन्दल (मै) बिन्दल गारमेन्ट्स) द्वारा 1100-1100 रूपये के कूपन तथा अभिनव स्वरूप (मै० ए. एस.जे. ग्राण्ड प्लाजा) द्वारा मूवी टिक्ट्स पॉप कार्ल्स सहित व प्रणव सिंघल (मै० पी.के. सेल्स) द्वारा गिफ्ट वाउचर लक्की विजेताओं को दिये गये। लक्की विजेता सदस्यगण बड़े-बड़े गिफ्ट पाकर प्रफुल्लित हुए।


इस कार्यक्रम में सतीश गोयल (टिहरी स्टील्स), मयंक बिंदल बिंदल डुप्लेक्स राकेश जैन (सरल क्राप साइंस), अक्षय जैन (सिल्टवरटोन पल्प एण्ड पेपर्स) रविन्द्र सिंघल (स्वास्तिक पेस्टीसाईड्स), प्रशान्त अरोरा (प्रिंस इण्डस्ट्रीज), राजू अग्रवाल (जे०बी० स्टील्स), अंकित बिन्दल (बिन्दल डुप्लैक्स), अजय कपूर (मीनू पेपर्स), अश्वनी मित्तल (ब्लू स्टार सेनेटरी), भीमसेन कंसल, प्रवीण गोयल (स्वास्तिक रबर), मोहित गर्ग (सरल कैमटेक) का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अभिनव स्वरूप, सचिव फेडरेशन व श्रेय जैन सहसचिव फेडरेशन द्वारा किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन बंसल, मनीष अग्रवाल, सोमप्रकाश कुच्छल, राहुल सिंघल, पवन कुमार गांयल (चेयरमैन आईआईए), अमित जैन (सचिव आईआईए), पंकज जैन (गॉधी टेण्ट), कार्तिक अग्रवाल,संजय वर्मा, प्रमोद अरोरा, रविन्द्र सिंघल, संदीप सिंह, संजय मित्तल, राज शाह, राधेश्याम शर्मा, अंकुर गर्ग, सुधीर गोयल, नवनीत गोयल एडवोकेट, तुषार गुप्ता एडवोकेट, सुनील अग्रवाल, रचित गोयल, सागर वत्स, रामअवतार गोयल, मोहित गर्ग, राहुल अग्रवाल, राकेश ढींगरा, विख्यात बिंदल, संजय जैन, शिवशंकर मित्तल, अंकित गोयल, प्रणव सिंघल (पी०के० सेल्स), अशोक अग्रवाल, अमित संगल (गौरांगी मोटर्स) मनीष (रैनबैक्सी), सचिन गोयल, रेशू गोयल, अंशुल अग्रवाल, विपिन सिंघल, नरेश शर्मा, सुधांशु गर्ग, प्रवीण वर्मा, जगमोहन गोयल, अर्पित अग्रवाल, आशुतोष कुच्छल, आदि उद्यमी परिवार उपस्थित रहे।

श्री राधा गोविंद मंदिर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया

  





मुजफ्फरनगर। पटेलनगर स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कॉलोनी वासियों ने बड़ी श्रद्धा के साथ इस उत्सव का आयोजन किया। मंदिर के पुजारी व भक्तों के द्वारा बहुत ही सुंदर गिर्राज महाराज का विग्रह स्थापित किया गया था जो स्वयं भक्तों के द्वारा गाय के गोबर से बनाया गया था जिसको देखकर ऐसा प्रतीत होता था कि स्वयं गिराज महाराज यहां प्रकट हो गए हो तथा सर्वप्रथम प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, के पी चौधरी, विकल्प जैन पूर्व सभासद द्वारा गिर्राज महाराज की पूजा अर्चना व आरती करके कार्यक्रम को आरंभ किया गया आए हुए भक्तों ने विराज महाराज की पूजा कि व मनोकामना मांगी तत्पश्चात गिर्राज महाराज को कढ़ी चावल हलवा व अन्नकूट की सब्जी भोग लगाया गया तथा मंदिर के ट्रस्टी तरुण बंसल के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया ट्रस्टी नवीन बंसल पूर्व सभासद व तरुण बंसल ने बताया कि इस मंदिर की सेवा हमारी कई पीढ़ियों द्वारा की जा रही है तथा यह एक बहुत ही प्राचीन मंदिर है, जिसे नागों के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में समय-समय पर बहुत से आयोजन होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी अमित तिवारी, शुभम गोयल, नरेश गोयल, अनुराग गोयल,मनीष सिंघल, प्रदीप गुप्ता, चिराग महेश्वरी, राकेश रस्तोगी, संजय शर्मा अभिनव गोयल,अंशुल शर्मा, नमन गोयल आदि का सहयोग रहा।

प्रेमी युगल को नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ाया

 


मेरठ। सरधना के एक मकान में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में निर्वस्त्र पकड़ लिया। अचानक पहुंचे लोगों ने उन्हें निर्वस्त्र हालत में ही बाहर निकाल कर दौडा लिया। वह लोगों से बचकर इसी अवस्था में ही भाग लिए। डंडे लेकर लोगों ने उन्हें दूर तक दौड़ा दिया। भीड़ से बचकर युवक तो एक गली में घुसकर भाग निकला। युवती को लोगों ने घेर लिया। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने चादर डालकर युवती को ढका और उसे अपने घर में पनाह दी। काफी देर तक इस मामले को लेकर हंगामे के बाद दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने बैठक की। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

बीकानेर वाला के संस्थापक केदारनाथ अग्रवाल नहीं रहे


 नई दिल्ली। नमकीन और स्नैक्स किंग बीकानेरवाला के संस्थापक लाला केदारनाथ अग्रवाल का सोमवार को निधन हो गया है। वे 86 साल के थे। राजस्थान से दिल्ली और दुनिया भर में पहचान बनाने वालेयकेदारनाथ अग्रवाल, बीकानेरवाला की स्थापना करने से पहले पुरानी दिल्ली की सड़कों पर बाल्टी में भरकर भुजिया और रसगुल्ले बेचा करते थे।

बाद देश विदेश में यह ब्रांड स्थापित करने का काम उन्होंने किया। बीकानेरवाला ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि काकाजी के नाम से मशहूर केदारनाथ अग्रवाल का निधन एक युग का अंत है।

पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर अन्नकूट का आयोजन


मुजफ्फरनगर । गोवर्धन के शुभ अवसर पर आज श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर पर भगवान जी का भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो रेल यात्रियों रेलवे कर्मचारीगण जीआरपी ,आरपीएफ ,के प्रभारी समस्त स्टाफ ने प्रसाद भोग ग्रहण किया मंदिर कमेटी के  अध्यक्ष भाजपा नेता घनश्याम भगत, महामंत्री श्री दीपक भाटिया ,वरिष्ठ अधिवक्ता कमलकांत जी, पारसभैया, कृष्णा,विनोद ठाकुर, दीपक गुप्ता, मीनू पंसारी, सीताराम, रविंद्र कुमार पाला, रोहित कश्यप, अंकित कार्निवाल, प्रणव गर्ग ,राहुल शर्मा, तिलक राज गुप्ता, हनी चावला, ललित अरोड़ा ,आदि गणमान्य व्यक्तियों ने व्यवस्था में सहयोग किया मंदिर पुजारी श्री विजय मिश्रा जी ने भगवान श्री कृष्ण जी की आरती भोग लगाकर सभी भक्तजनों का मंदिर पर प्रसाद वितरण व्यवस्था करने पर सभी का आभार व्यक्त किया। 

खतौली थाने के दो कांस्टेबल अवैध वसूली में सस्पेंड


मुज़फ्फरनगर। एसएसपी संजीव सुमन ने खतौली थाने के दो कांस्टेबल मोहित चौधरी और प्रवीण भाटी को सस्पेंड कर दिया है।  सट्टेबाजी में अवैध उगाही के आरोप में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई है। 

मुजफ्फरनगर में सुबह हुए हादसे में 6 लोगों की मौत से मचा कोहराम



मुजफ्फरनगर । प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सुबह समय करीब 04.00 बजे थाना छपार पुलिस को शाहपुर कट एनएच 58 पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी छपार मय पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि 01 सियाज कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की तरफ जा रहे 01 ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिसमें कार सवार सभी 06 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गया थी। मृतकों की शिनाख्त 1.शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, 2. पार्श पुत्र दीपक शर्मा, 3. कुनाल पुत्र नवीन शर्मा, 4. धीरज, 5. विशाल व 01 अन्य दोस्त समस्त निवासीगण शहादरा, दिल्ली के रूप में हुई। थाना छपार पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात को सुचारु रुप से चलवाया गया। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर बका अंट शंट तो प्रमोद बोले उन्हें मुंह की बवासीर


लखनऊ।  भगवान श्रीराम के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद ने माता लक्ष्मी का अपमान करते हुए अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए तस्वीरें एक्स   पर पोस्ट की हैं।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।' इसे लेकर इंटरनेट मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए कहा, "स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गया है, उन्‍हें इलाज की बहुत जरूरत है। मैं योगी आदित्यनाथ जी से कहूंगा की उनके बोलने पर पाबंदी लगाएं।''

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 14 नवम्बर 2023*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा दोपहर 02:36 तक तत्पश्चात द्वितीया*

🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा 15 नवम्बर रात्रि 03:24 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

🌤️ *योग - शोभन दोपहर 01:57 तक  तत्पश्चात अतिगण्ड*

🌤️ *राहुकाल - शाम 03:10 से शाम 04:34 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:49*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:56*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - गुजराती नूतन वर्ष वि•सं॰ 2080 प्रारंभ,कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा (पूरा दिन शुभ मुहूर्त),भाईदूज,यम-भरत द्वितीया*

💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *भाईदूईज* 🌷

➡️ *14 एवं 15 नवम्बर 2023 मंगलवार को भाईदूज है।*

🙏🏻 *भाईदूज के दिन भाई, बहेन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहेन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहेन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहेन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहेन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*

🙏🏻 *आज के दिन बहेन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।*

🙏🏻 *आज के दिन बहेन भाई को तथा भाई बहेन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहेन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।*

➡ *नारदपुराण के अनुसार*

🌷 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*

*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*

*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*

*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*

*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*

*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।*

👉🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहेन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहेन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहेन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *भाईदूईज* 🌷

🙏🏻 *यह पर्व भाई-बहेन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहेन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-*

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।*

🙏🏻 *उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और  यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहेन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।*

🌷 *भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना*

*सबसे पहले बहेन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहेन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*

🙏🏻 *इसके बाद बहेन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई को तिलक लगाती है। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ण,आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहेन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है।


5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कामों में आपको धैर्य दिखाना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं में आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। किसी अजनबी पर यदि आपने भरोसा किया, तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन साझेदारी में आप कोई डील्स यदि फाइनल करें, तो उसमें अपनी बात अवश्य रखें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर देंगे। मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी और किसी को बिना मांगे कोई सलाह ना दें।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए डेली रूटीन को बनाए रखने के लिए रहेगा, उसमें बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई आवश्यक सूचना सुनने को प्राप्त होगी और आप अपनी मेहनत व लगन से कार्य क्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य रहेंगे। लेनदेन के मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपका कोई नुकसान हो सकता है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से लिए निर्णय लेने के लिए अच्छा रहने वाला है। कला व कौशल में सुधार आएगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने कामों को कल पर ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। किसी निवेश में धन लगाने के लिए यदि आप सोच रहे थे, तो बहुत ही सोच विचारकर करें और आपके आवश्यक कामों में तेजी आएगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े। परिजनों की सीख और सलाह आपके काम आएगी। अत्यधिक तले भूने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आपको किसी नए काम में बहुत ही सोच विचारकर अपना धन लगाना होगा, नहीं तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना है, नहीं तो इससे आपका बेवजह की लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आप अपने मन को कुछ ऐसे कामों में लगाएं, जिससे लोगों का भला हो। आप कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। बैंकिंग कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। घर परिवार में कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे कि आपका मन परेशान होगा, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपने माता जी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आप अपने किसी काम में आ रही समस्या को लेकर परेशान थे, तो वह पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कार्यों से जाना जाएगा। उनकी छवि और निखरेगी। रचनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की भी कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपना कोई काम कार्यक्षेत्र में किसी के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उसके लिए आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी आदतों से परेशान रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको  यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। आपका मन आज भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। कानूनी मामले में आपको अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे और किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, जिससे आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपको नुकसान दे सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नई योजनाओं को गति मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छे कामों को करेंगे। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप पिताजी की बिना मर्जी के कोई काम कर सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी से आप संतान को लेकर कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे

सोमवार, 13 नवंबर 2023

जैन मिलन शांतिनाथ परिवार द्वारा महावीर चौक पर दीपकों से प्रकाशोत्सव




मुजफ्फरनगर । वर्तमान जिनधर्मशासक श्री 1008 महावीर भगवान के 2550 वे मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव पर जैन मिलन "शांतिनाथ" परिवार द्वारा एवं जैन मंदिर कमेटी मुनीम कालोनी ने महावीर चौक पर दीपोत्सव से भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक को धूमधाम से बनाया। सैकड़ों की संखया में सभी ने मिलकर दीपक जलाकर भगवान महावीर का गुणगान किया। संस्था के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया की भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक (दीपावाली) पर संस्था के सभी पदाधिकारी,सम्मानित  सदस्य एवं जैन मंदिर मुनीम कॉलोनी कमेटी के सभी पदाधिकारी, सम्मानित सदस्यगण इस दीपकोत्सव में उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष विभोर जैन ने बताया की जैन मिलन शांतिनाथ परिवार हर वर्ष दीपावली भगवान महावीर मोक्ष कल्याणक पर महावीर चौक पर दीपको द्वारा प्रकाशोत्सव सभी साधर्मी मिलकर मनाते है। इस पावन अवसर पर प्रकाशोत्सव करने में संस्था के कोषाध्यक्ष नितेश जैन एवं अविरल जैन, अपूर्व जैन, शुभम जैन ( सी०ए०), अतुल जैन, मनीष जैन, पारस जैन, अशीष जैन, पुनीत जैन एवं जैन मिलन अरिहंत से अध्यक्षा अनिता जैन, मंदिर कमेटी से अध्यक्ष सुभाष जैन, मंत्री जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, एवं श्री सुखमाल जैन, चंद्रमोहन जैन, नीरज जैन, अनिल जैन, दीपक जैन, नवनीत जैन, दिनेश जैन, मनोज जैन, लाल बहादुर जैन, अरविंद जैन, मनीष जैन (चांद), अनंत जैन, पारस जैन एवं अनुभा जैन, पूनम जैन, ममता जैन, तृप्ति जैन, रीता जैन, ऋतु जैन, कु० अक्षिता जैन, अनिका जैन, नेहा जैन, ममता जैन, नीतू जैन, आशु जैन आदि महिलाओं ने भी बढ़चड़कर दीप जलाकर भगवान महावीर का गुणगान किया।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...