गुरुवार, 17 अगस्त 2023

Uttrakhand: रामझूला पुल भी आवागमन के लिए बंद


ऋषिकेश । रामझूला पुल के बेस में दरार आने के बाद पुल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से मुनिकीरेती क्षेत्र में राम झूला पुल की नींव के निकट एक दरार आ गई है। गंगा के उफान पर आने की वजह से यह दरार आई है। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोक दिया है।

प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर बुलाई गई है। पुल के नीचे कटाव होने से यह कदम उठाया गया है। रामझूला पुल के नीचे हो रहे भूकटाव के चलते पुल पर आवाजाही रोकी गई है। बड़ी संख्या में पर्यटक तथा स्थानीय नागरिक यहां स्वर्गआश्रम क्षेत्र में जाने के लिए पहुंच रहे हैं, जिन्हें जानकी सेतु से आगे भेजा जा रहा है। पुल के नीचे करीब 30 मी तक कटाव हो गया है। गंगा का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है, जिससे कटाव लगातार बढ़ रहा है। मुनिकीरेती तथा स्वर्गआश्रम-लक्ष्मण झूला को जोड़ने के लिए अब एकमात्र जानकी सेतु ही विकल्प रह गया है। इससे पूर्व लक्ष्मणझूला पुल को 13 जुलाई 2019 को सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट के बाद आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था।

मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को लगी गोली


मुजफ्फरनगर । थाना मंसूरपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर लुटेरा अभियुक्त घायल सहित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार। कब्जे से 02 तमंचे मय 02 खोका व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 6200 रुपये नगद तथा 01 बुलेरो पिक अप गाड़ी बरामद की है ।

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली व थानध्यक्ष मंसूरपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.08.2023 को थाना मंसूरपुर पुलिस तथा एसओजी टीम की संधावली मोड़ गोगा माढी मन्दिर के पास आम के बाग में बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 शातिर लुटेरा घायल/गिरफ्तार किया गया। साथ ही घायल अभियुक्त के अन्य साथी अभियुक्त को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय 02 खोका व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 6200 रुपये नगद तथा 01 बुलेरो पिक अप गाड़ी बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के नाम/पताः-*

*1.* युसुफ पुत्र कमरुद्दीन निवासी आर्यपुरी भगतवाली कोठी कस्बा/थाना कैराना जनपद शामली।

*2.* मोहसीन उर्फ जामील पुत्र तैय्यब निवासी ग्राम नानू थाना सरधना जनपद मेरठ।


*बरामदगीः-*

➡️02 तमंचे मय 02 खोखा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर।

➡️6200 रुपये नगद।

➡️01 मैक्स बुलेरो पिकअप गाड़ी नं0 UP 12 BT 9899 ।

 घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर/लुटेरे प्रवृत्ति के अपराधी हैं। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 11.08.2023 की रात्रि को थाना क्षेत्र मंसूरपुर से भैंस चोरी की घटना कारित की गयी थी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जैन समाज ने समाज के 500 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर । जैन औषधालय में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 4 मुज़फ्फरनगर जैन समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जैन समाज के जिले भर से लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अलंकरण समारोह में प्रतिभाग किया जिन्हें जैन समाज ने मोमेंटो वह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथी जैन समाज ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कर समाज वह देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित भी किया। मुनि सिंह सेवा समिति के मुख्य संयोजक प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के जितने भी बच्चे अव्वल दर्ज से पास होते हैं। उनका उत्साहवर्धन करने के लिए सम्मानित किया जाता है।

राजकुमार जैन ने बताया कि बच्चों को उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है और बच्चों के द्वारा सुंदर सुंदर कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। व्ही कार्यक्रम में पंकज जैन प्रवीन जैन राजेश जैन रोहित जैन विप्लव जैन सुनील जैन मनोज जैन नितिन जैन सहित सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के महिला पुरुष मौजूद रहे। 


ASTRO: आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️ *दिनांक - 17 अगस्त 2023*

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण)*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा शाम 05:35 तक तत्पश्चात द्वितीया*

🌤️ *नक्षत्र - मघा शाम 07:58 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

🌤️ *योग - परिघ शाम 07:30 तक तत्पश्चात शिव*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:19 से शाम 03:55 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:18*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:06*

👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - चंद्र दर्शन (शाम 07:11 से रात्रि 07:57 तक),अमावस्यांत श्रावण मासारम्भ,विष्णुपदी-सिंह संक्रांति (पुण्यकाल: सुबह 06:51 से दोपहर 01:44 तक*

💥 *विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *खांसी* 🌷

👉🏻 *आधा चम्मच तुलसी का रस और उतना ही अदरक का रस मिलाकर लेने से लाभ होता है l*

🙏🏻 

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *चांदी वर्क खतरनाक* 🌷

👉🏻 *मिठाई में चांदी के वर्क की जगह एलुमिनियम के वर्क होते हैं । ये धीमा ज़हर है । इससे भविष्य में दुर्बलता आती है व पाचन तंत्र कमज़ोर होता है ।*

🙏🏻 

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *विघ्न नाश, रोग नाश एवं कार्य सिद्धि के लिए* 🌷

👉🏻 *गेहूं, चावल , उड़द , मूंग और तिल का आटा गूंधकर, घी डाल के दिया जला दें | हनुमानजी या बरगद या पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाये ।*

🔥 *हनुमानजी के आगे सरसों के तेल का दीया जलाये तो रोगों का नाश करने मे मदद मिलेगी |*

🔥 *गणपति जी के प्रतिमा के निकट जलाएंगे तो विघ्न नाश करने में मदद मिलेगी |*

🔥 *पीपल या वट वृक्ष के नीचे हनुमानजी का सुमिरन करके हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दिया जलाया जाए तो कार्यसिद्धि करने मे मदद मिलेगी |*

🙏🏻पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसे आप तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके परिजनों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप किसी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर आप पूरा जोर देंगे। लेनदेन से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे। नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे। व्यवसाय में आप तेजी बनाए रखें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी ध्यान देंगे।

 



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आपकी आधुनिक विषयों में पूरी रुचि रहेगी और किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आप सम्मिलित होंगे। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी मेहमान की दस्तक हो सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी दान धर्म के कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। कुछ ठगी लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लेने की सोची है, तो बिल्कुल ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी। आपको पैरों में दर्द अथवा कमर दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर तनाव बना रहेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य के प्रति अग्रसर होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके किसी काम में मित्रगण आपका साहस बढ़ाएंगे और किसी यात्रा पर जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी और व्यावसायिक परिस्थितियों का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको तनाव भी काफी हद तक कम होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोग यदि कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उससे उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति को देखकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी धन लाभ होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ने से उसमें सफलता भी अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आप माता-पिता को आज किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। मामा पक्ष की तरफ से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको यदि किसी काम को आज भाग्य के भरोसा करेंगे तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अध्यात्मिक विषय में आप अपनी पूरी रुचि बनाए रखें। आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे तो आप काफी कामों को समय रहते निपटा पाएंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आपको किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। किसी बात को लेकर आप वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिजनों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने से आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय से करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप समझदारी दिखाएं, नहीं तो विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे और वह आपका कोई नुकसान कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह मेहनत करते रहे। तभी उन्हें इसका फल मिल पाएगा और आप अपनी सेहत से समझौता न करें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा और व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी दिन मजबूत रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी भूमि, भवन, दुकान आदि को खरीदने का सपना भी आपका पूरा होगा। खानपान में आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं आपको घेर सकती हैं। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। सामाजिक अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा।

 


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रयास तेज होंगे और नौकरी के साथ-साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। यदि आप किसी से लेनदेन करें, तो उसमें अपनी आंख और कान खुले रखें। अपने डेली रूटीन में बदलाव बिल्कुल ना बदले, नहीं तो समस्या आ सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वालों को कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाकर रखें, तभी वह पूरे हो सकते हैं। आपको किसी की सीख व सलाह पर चलने से बचना होगा। अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने से बचें।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो लोग आपकी बातों से आपको कुछ भला बुरा भी बोल सकते हैं। किसी काम के पूरा होने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे। ननिहाल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। वाहन चलाते समय आप सावधानी बरतें

बुधवार, 16 अगस्त 2023

VIDEO : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तिरंगा यात्रा में लहराया उल्टा तिरंगा

 


वायरल वीडियो के आधार पर टी आर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता

बिजनौर लोकसभा के दावेदार उमेश मलिक अपनी धर्मपत्नी व टीम के साथ गदर 2 की जमकर की तारीफ


 मुजफ्फरनगर । गदर 2 फिल्म को देखने पहुंचे लोकपीर्य पूर्व विधायक बुढ़ाना व बिजनौर लोकसभा के दावेदार उमेश मलिक अपनी धर्मपत्नी वी टीम के साथ गदर की जमकर तारीफ की । उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म से ही नए भारत का उदय होगा । लोकप्रिय सांसद सन्नी देओल की पहली गदर भी देशभक्ति के लिए थी और ये भी 

LOKSABHA 2024 : मुजफ्फरनगर प्रशासन ने की लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक

मुजफ्फरनगर । आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारी हेतु निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलो के संम्भाजन/परिवर्तन के प्राप्त प्रस्ताव सम्बन्ध में समस्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/महासचिव के साथ जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में लोकवाणी सभा कक्ष कलेक्ट्रेट मे बैठक की गयी।


                    राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारी हेतु निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलो के संम्भाजन/परिवर्तन के प्राप्त प्रस्ताव सम्बन्ध में समस्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/महासचिव के साथ जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आज दिनांक *16.08.2023* को लोकवाणी सभा कक्ष क्लेक्टेªट मे बैठक की गयी। जिसमें सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष महासचिव, मा0 सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि को विधान सभावार बी0एल0ए0 नियुक्त किये जाने सम्बन्धी निर्देश, प्राप्त फार्म,6,7, एवं 8 की सूचना तथा मतदेय स्थलों संम्भाजन/परिवर्तन प्रस्ताव दिये गये है,मतदेय स्थलों संम्भाजन/परिवर्तन प्रस्ताव पर विस्तृत से चर्चा की गई। जनपद मे 1350 से अधिक मतदाता वाले मतदान स्थलो के सम्भाजन मे विधान सभा चरथावल मे 03, विधान सभा पुरकाजी मे 06 विधान सभा मुजफ्फरनगर मे 01, तथा खतौली मे 02 अर्थात कुल 12 मतदेय स्थलो की वृद्धि हुई है। बुढाना व मीरापुर के मतदेय स्थलो की संख्या मे कोई वृद्धि नही हुई हेै। जपनद मे कुल 02 मतदान केन्द्रो मे वृद्धि हुई। जनपद मे भवन क्षतिग्रस्त होने ,जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे होने व अन्य कारणो से 07 मतदान केन्द्र परिवर्तन एवं 32 मतदेय स्थल के परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/महासचिव को अपने अपने बी0एल0ए0 समय से नियुक्त करा कर सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओ के नाम निर्वाचक नामावली मे सम्मिलित करने हेतु दिनांक 21.08.2023 (सोमवार) को डिग्री कालेज मे प्रधानाचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से विशेष कैम्प आयोजित कराने हेतु सभी उपजिलाधिकारियो को निर्देशित किया गया। बैठक मे श्री नरेन्द्र बहादूर सिंह अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), श्री विकास कश्यप नगर मजिस्टेªट, श्री अरूण कुमार उपजिलाधिकारी बुढाना, श्री सुबोध कुमार उपजिलाधिकारी जानसठ, श्रीमती अपूर्वा यादव उपजिलाधिकारी खतौली, निकिता डिप्टी क्लेक्टर ,श्री अभिषेक शाही तहसीलदार सदर श्री संजीव कुमार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत एवं नगरीय निकाय) श्री अनिल कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो एवं मा0 सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि ने प्रतिभाग किया।

अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन से पश्चिम उत्तर प्रदेश का सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला

 मुजफ्फरनगर । मुज़फ़्फ़रनगर व ग़ाज़ियाबाद का एक प्रतिनिधि मण्डल सरदार त्रिलोचन सिंह गम्भीर(सलाहकार अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार) की अगवाई में सरदार इक़बाल सिंह लालपुरा(अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार) से उनके ऑफिस पर मिला जिसमे काफ़ी संख्या मे सिख और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की समस्या सुनी व उनका समाधान किस प्रकार हो सके उस पर चर्चा हुई!इस मौके पर श्री गुरु सिँह सभा मुज़फ्फरनगर एवं खालसा दल मुज़फ्फरनगर द्वारा एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के छात्र की कोटा राजस्थान मे हुई हत्या को लेकर उसपर निष्पक्ष कार्यवाही करते हुये दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की का ज्ञापन अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन साहब को दिया गया !साथ ही श्री गुरु सिँह सभा के प्रधान हरजीत सिँह गुराया जी ने मुज़फ्फरनगर मे कॉलेज मे सहयोग के लिये अपने विचार रखे जिसे चेयरमेन लालपुरा जी ने आश्वासन दिया कि आप कॉलेज का प्रपोजल लेकर आये हम सरकार की और पूरी मदद का प्रयास करेंगे! इस मोके पर श्री गुरु सिंह सभा मुज़फ्फरनगर के प्रधान हरजीत सिंह गोराया, महासचिव धनप्रीत सिंह बेदी, सरदार सतपाल सिंह मान,हरमीन्दर सिँह चेयरमेन (गन्ना समिति रामराज), खालसा दल के जिला प्रधान सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, पूर्व प्रधान श्री गुरु सिंह सभा गुरुचरण सिंह बराड ,कुलदीप सिंह (जीएनआर), गुरचरण सिंह झज्झ, जसविंदर सिंह बग्गा, अवतार सिंह झज्झ, वज़ीर सिंह ग्रोवर, सुरिंदर सिंह गंभीर ,बलविंदर सिँह चावला,जानसठ पूर्व प्रमुख रविकिरण, जिला पंचायत सदस्य जोगिंदर सिँह काला, रजत चौधरी,जगप्रीत सिँह टिंकल छाबड़ा,अभिजीत सिंह गंभीर, गुलशन सिंह,जसप्रीत सिँह मान्टू चावला, विकी माँगट्, मंजिंदर सिंह रामराज, गुरुशरण सिंह मान, गुरुजीत सिंह, अर्जन सिंह आदि मोजूद रहे।


जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया



मुजफ्फरनगर । जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया । मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान पवन गोयल जी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया गया। कार्यक्रम का आरंभ में राष्ट्रीय गीत- विजई विश्व तिरंगा के गान के साथ हुआ । स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गानों पर नृत्य, नाटक, भाषण, व देशभक्तपूर्ण गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीँ नन्हे विद्यार्थी विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेश भूषा में दिखाई दिए। 

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए इस पर्व के महत्व से अवगत भी कराया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है जिसे हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ देश के सभी नागरिकों को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाना चाहिए व अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते रहना चाहिए ताकि हम एक सच्चे देशभक्त कहलाएँ।

श्रीराम कॉलेज अब नेपाल की शिक्षा को भी करेगा ग्रहण



मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और IEC कॉलेज ऑफ आर्ट एंड फैशन, काठमांडू, नेपाल में साझा करार, हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।

फाईन आर्टस डिपार्टमेंट श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और IEC कॉलेज ऑफ आर्ट एंड फैशन, काठमांडू, नेपाल के बीच साझा करार हो गया है। अब दोनों कॉलेज एक-दूसरे की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए दोनों कॉलेजों के प्राचार्यों एवं उप प्राचार्यों ने साझा करार पत्र पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

फाईन आर्टस डिपार्टमेंट श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और IEC कॉलेज ऑफ आर्ट एंड फैशन, काठमांडू, नेपाल के बीच सहमति ज्ञापन तैयार किया गया है। विधिक पत्र पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल और फाईन आर्टस के निदेशक डॅा0 मनोज धीमान एवं प्म्ब् कॉलेज ऑफ आर्ट एंड फैशन, काठमांडू, नेपाल की उपप्राचार्या किरण बासेट के साथ स्मृति नेपाल ने हस्ताक्षर किए। 

इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, श्रीराम कॉलेज ने कहा कि यह करार दोनों महाविद्यालयों के छात्रों के विकास के आयाम स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। करार हस्ताक्षर के दौरान श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार एवं प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने विश्वास दिलाया की IEC कॉलेज ऑफ आर्ट एंड फैशन, काठमांडू, नेपाल विद्यार्थियों के विकास के लिए पूर्ण सहयोग देगा। 

इस अवसर पर डॉ0 मनोज धीमान, निदेशक फाइन आर्टस डिपार्टमेंट, ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न संस्थाओं के साथ इस करार के माध्यम से दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों को अन्य विभागों की जानकारियाँ प्राप्त होगी। जैसे कि आर्किटेक्ट, फाईन आर्टस का स्कल्पचर, ड्राइंग पेन्टिंग, लेंडस्केपिंग, टैक्सटाइल, होम साइंस, योगा, जर्नलिज्म इत्यादि। प्रोग्राम के फलस्वरूप विद्यार्थियों को पाठय्क्रम के अनुसार उनके कार्यक्षेत्र चुनने में उनका मार्गदर्शन किया जायेगा। जिससे इस करार का उद्देश्य पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थाएं मिलकर विद्यार्थियों के लिए साझा कार्यक्रम आयोजित करा सकेंगे जैसे सेमिनार, कार्यशाला, प्रजेन्टेशन एवं एक्जीविशन हमारा प्रयास है कि प्रवक्ताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करवाया जा सके। इस करार के माध्यम से दोनों संस्थाएं अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति से भी परिचित हो सकेंगी। जिससे दोनों संस्थाओं में आपसी तालमेल को बढ़ावा मिलेग। जिससे विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों से भी परिचित हो सकें एवं समाज के प्रति अच्छे नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वाह सुचारू रूप से कर सकें। 

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडेमिक डा0 विनीत कुमार शर्मा ने कहा कि इस करार से दोनों संस्थाओं के छात्र/छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से कैरियर को लेकर अथाह लाभ होंगें।

इस अवसर पर ललित कला विभाग के निदेशक डा0 मनोज धीमान, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरण मित्तल, डीन एकेडमिक्स डा0 विनीत कुमार शर्मा तथा विभाग के समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

इंडेन ऑइल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर मीट का किया गया आयोजन

 


मुज़फ्फरनगर। इंडेन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा होटल सॉलिटेर इन मेरठ रोड में इंडेन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड से जुड़े सभी गैस एजेंसीयो के ऑनर्स के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें क्रय विक्रय को लेकर एवं अनेकों मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार सभी के समक्ष रखें और गैस एजेंसीयो की सेल और डिजिलाइजेशन को लेकर जोर दिया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से इंडेन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के जीएम एस पी सिंह, डिस्ट्रिक एलपीजी के मुज़फ्फरनगर के इंडेन ऑयल के सेल्स कॉरपोरेशन के सेल्स अफसर विभोर गोयल, एलजी फेडरेशन के अध्यक्ष अवनीत कुमार, अन्नपूर्णा गैस एजेंसी से राजीव आनंद एवं दीपक गैस सर्विस की प्रबंधक छाया भारद्वाज, नंदन भारद्वाज एडवोकेट, स्वागत गैस सर्विस से जय मिश्रा विपिन शर्मा, रघु इंडेन सेवा से गौरव कुमार किसान इंडेन सेवा से एडवोकेट बिजेंदर मलिक, अन्नपूर्णा गैस सर्विस से राजीव आनंद, भूमि इंडिया से रवि कुमार, शिवेंद्र सिंह ब्रिगेडियर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने किया जय सिया राम का घोष

 



लंदन।  मोरारी बापू की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में हो रही रामकथा में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ‘जय सियाराम’ का घोष करते हुए अपने संबोधन कुछ शुरुआत की। 

विवि परिसर में मोरारी बापू की रामकथा सुनने पहुंचे ऋषि सुनक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरारी बापू की रामकथा में उपस्थित होना सम्मान और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि वो यहां प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि हिंदू के रूप में शामिल हुए हैं। 

सुनक ने कहा कि मेरे लिए आस्था बहुत निजी मामला है। ये मेरे जीवन के हर पहलू में मेरा मार्गदर्शन करती है। प्रधानमंत्री बनना बड़ा सम्मान है, लेकिन ये कोई आसान काम नहीं है। हमें कठिन फैसले लेने पड़ते हैं और हमारा विश्वास मुझे अपने देश के लिए सबसे बेहतर करने के लिए साहस और शक्ति देता है।

Bjp: 30 जिलाध्यक्षों की उल्टी गिनती शुरू



लखनऊ। यूपी बीजेपी के संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी अंतिम चरण में है। अब 20 अगस्त से पहले 30 जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और धर्मपाल सिंह लगाएंगे अंतिम मुहर। मुजफ्फरनगर में नंबर एक पर विनीत कात्यान और दूसरे पर सुधीर सैनी को नया अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा है। 

सिक्मी किरायेदारों से उगाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : गौरव स्वरूप

 


मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका को बदनाम करने वालों को चेतावनी देते हुए भारतीय जनता पार्टी नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि सिक्मी दुकानदारों की फ़ाइल पास कराने के नाम पर धन उगाही कर रहे दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

नगर पालिका व चेयरमेन के नाम पर अवैध उगाही को लेकर सिक्मी किराएदार गौरव स्वरूप से मिले। उनकी बात सुनकर गौरव स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका को बदनाम करने वाले दलालों पर रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त मुजफ्फरनगर नगर पालिका के उद्देश्य पर काम हो रहा है। नगरपालिका में बिना भेदभाव के होगा सभी का काम किया जाएगा। पालिका के नाम पर काम कराने के कोई मांगे पैसे तो सूचना दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही होगी।

चौधरी जगबीर सिंह हत्या कांड : नरेश टिकैत को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में होगी अपील


मुजफ्फरनगर । चौधरी जगबीर सिंह हत्या कांड में आरोपी भाकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत को बरी करने के फैसले के विरुद्ध  जिला परशासन द्वारा अपील की संस्तुति कर दी गई है। अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में अपील दायर कर चुनौती दी जाएगी। 

गत 17 जुलाई 2023 को अदालत द्वारा आरोपी भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत को बरी करने के निर्नय के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर करने के लिए प्रदेश शासन को संतुति की गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार  जिला प्रशासन ने  फैसले के विरुद्ध हाई कोर्ट में अपील दायर करने के लिए कानून विभाग उत्तर-प्रदेश शासन लखनऊ को अपील के ड्राफ्ट सहित संतुति भेजी  है। अब कानून विभाग इस पर कार्यवाही कर अपील दायर करेगा।  इसके अलावा वादी चौधरी योगराज सिंह की ओर से भी फैसले के विरुद्ध निजी अपील हाई कोर्ट में  दायर कीगई है अब हाई कोर्ट अपील पर सुनवाई करेगा। 

बता दें की गत 17 जुलाई 2023 को  एडीजे 5 की कोर्ट ने अपने निर्णय में आरोपी नरेश टिकैत को सबूत के अभाव में बरी कर दिया था। अभियोजन विभाग उस पर संतुष्ट नही हुआ इस पर अपील का निर्णय लिया गया है। 

गत 6सितंबर 2003  को राष्ट्रीय किसान मोर्चे के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की ग्राम अहलवालपुर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके पुत्र योगराज सिंह ने भाकियू के नेता नरेश टिकैत, बिट्टू व प्रवीण को नामजद किया था।  बिट्टू व परवीण की मौत होगी  थी। एम रहमान

ऐसे खाएंगे फल तो मिलेगा सेहत का खजाना



  यह आपकी आंखें खोल देगा!  अंत तक पढ़ें और फिर अपनी ई-सूची में सभी को भेजें .।  मैंने अभी किया!

  डॉ  स्टीफन मैक कैंसर के रोगियों का "गैर-रूढ़िवादी" इलाज करते हैं और कई मरीज ठीक हो जाते हैं।

  अपने रोगियों की बीमारियों के इलाज के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने से पहले, वह उन बीमारियों के खिलाफ शरीर में प्राकृतिक उपचार पर निर्भर करती है।  नीचे उनका लेख देखें।

  यह कैंसर को ठीक करने की रणनीति है।

  *हाल ही में, कैंसर के इलाज में मेरी सफलता दर लगभग 80% है।*


  कैंसर के मरीजों की मौत नहीं होनी चाहिए।  कैंसर का इलाज पहले ही खोजा जा चुका है - जिस तरह से हम फल खाते हैं।


  मानो या न मानो यह है।


  मुझे उन सैकड़ों कैंसर रोगियों के लिए खेद है, जिनकी पारंपरिक उपचार के तहत मृत्यु हुई है।


  *फल खाना*

  *हम सभी सोचते हैं कि फल खाने का मतलब सिर्फ फल खरीदना, उन्हें काटना और अपने मुंह में रखना है।*


  यह उतना आसान नहीं है जितना आप सोचते हैं।  फलों को कैसे और कब खाना चाहिए, यह जानना जरूरी है।


  *फल खाने का सही तरीका क्या है?*


  *यानी खाने के बाद फल न खाएं!*


  *फलों का सेवन खाली पेट करना चाहिए*


  *यदि आप खाली पेट फल खाते हैं, तो यह आपके सिस्टम को डिटॉक्सीफाई करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा, जिससे आपको वजन घटाने और जीवन की अन्य गतिविधियों के लिए बड़ी मात्रा में ऊर्जा मिलेगी।*


  फल सबसे महत्वपूर्ण भोजन है।


  *मान लीजिए आप ब्रेड के दो टुकड़े और फिर एक फल का टुकड़ा खाते हैं।*

 

  *फल का टुकड़ा पेट से होकर सीधे आंतों में जाने के लिए तैयार होता है, लेकिन फल से पहले ली गई रोटी से ऐसा करने से रोका जाता है।*


  *इस समय के दौरान रोटी और फलों का पूरा भोजन सड़ जाता है और किण्वित हो जाता है और अम्ल में बदल जाता है।*


  *जैसे ही फल पेट में भोजन और पाचक रस के संपर्क में आता है, भोजन का पूरा द्रव्यमान खराब होने लगता है।*


  तो कृपया अपने फल *खाली पेट* या भोजन से पहले खाएं!


  आपने लोगों को शिकायत करते सुना है:


  *जब भी मैं तरबूज खाता हूं तो मुझे पानी आता है, जब मैं खरबूजा खीरा या ककडी खाता हूं तो मेरा पेट फूल जाता है, मेरा मन करता है कि जब मैं केला खाता हूं तो शौचालय की ओर दौड़ता हूं, आदि।*


  दरअसल, खाली पेट फल खाने से ये सब नहीं होगा।


  *फल अन्य खाद्य पदार्थों के पैटर्न के साथ मिश्रित होता है और गैस पैदा करता है और इसलिए आप फूल जाएंगे!*


  *खाली पेट फल खाने से सफेद बाल, गंजापन, घबराहट और आंखों के नीचे काले घेरे ये सब नहीं होगा।*


  इस मामले पर शोध करने वाले डॉ.  हर्बर्ट शेल्टन के अनुसार, कुछ फल जैसे संतरे और नींबू अम्लीय होते हैं, क्योंकि हमारे शरीर में सभी फल क्षारीय नहीं होते हैं।


  यदि आपने फल खाने के सही तरीके में महारत हासिल कर ली है, तो आपके पास सुंदरता, लंबी😀 उम्र, स्वास्थ्य, ऊर्जा, खुशी और सामान्य वजन का *रहस्य* है।

 

  *जब आपको फलों का रस पीने की आवश्यकता हो - *ताजा * फलों का रस ही पियें, डिब्बे, पैक या बोतल से नहीं।*


  साथ ही गरम किया हुआ जूस न पिएं।


  पके फल न खाएं क्योंकि आपको बिल्कुल भी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं।


  आपको बस इसका स्वाद लेना है।

  खाना पकाने से सभी विटामिन नष्ट हो जाते हैं।


  *लेकिन जूस पीने से बेहतर है कि आप साबुत फल खाएं।*


  *यदि आप ताजे फलों का रस पीते हैं, तो इसे अपने मुंह में धीरे-धीरे पिएं, क्योंकि आपको इसे निगलने से पहले अपनी लार के साथ मिलाना चाहिए।*


  *आप अपने शरीर को शुद्ध या विषहरण करने के लिए 3 दिन के फल उपवास पर जा सकते हैं।*


  सिर्फ फल खाएं और ताजे फलों का जूस पिएं

  3 दिन।


  और आप चकित रह जाएंगे जब आपके दोस्त आपको बताएंगे कि आप कितने खुश हैं!


  *कीवी:*

  छोटा लेकिन शक्तिशाली।

  यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई और फाइबर का अच्छा स्रोत है।

  इसमें संतरे से दोगुना विटामिन सी होता है।


  *सेब:*

  रोज एक सेब लें और डॉक्टर को दूर रखें?

  हालांकि सेब में विटामिन सी की मात्रा कम होती है, लेकिन इनमें एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो विटामिन सी की गतिविधि को बढ़ाते हैं, जो पेट के कैंसर, दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है।


  *स्ट्रॉबेरीज:*

  सुरक्षात्मक फल।

  स्ट्रॉबेरी, मुख्य फल, में उच्चतम कुल एंटीऑक्सीडेंट शक्ति होती है और शरीर को कैंसर, रक्त वाहिकाओं की रुकावट और मुक्त कणों से बचाती है।


  *संतरा:*

  सबसे प्यारी दवा।

  दिन में 2-4 संतरे खाने से सर्दी, कम कोलेस्ट्रॉल, गुर्दे की पथरी को रोकने और भंग करने और आंत्र कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।


  *तरबूज:*

  शीतल प्यास बुझाने वाला।  92% पानी से बना, यह भारी मात्रा में ग्लूटाथियोन से भी भरा होता है, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है।


  वे ऑक्सीडेंट लाइकोपीन का भी एक प्रमुख स्रोत हैं, जो कैंसर से लड़ता है।

  तरबूज में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व विटामिन सी और पोटेशियम हैं।


  *अमरूद और पपीता:*

  विटामिन सी के लिए शीर्ष पुरस्कार।  वे अपनी उच्च विटामिन सी सामग्री के लिए स्पष्ट विजेता हैं।


  अमरूद फाइबर से भी भरपूर होता है, जो कब्ज को रोकने में मदद करता है।


  पपीता कैरोटीन से भरपूर होता है;  यह आपकी आंखों के लिए अच्छा है।

  ###############


  खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीना या कोल्ड ड्रिंक पीना=कैंसर


  क्या आप इस पर विश्वास कर सकते हैं


  *यह लेख आप में से उन लोगों पर भी लागू होता है जो ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं।*


 जो ये सोचते हैं कि खाने के बाद एक कप ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पीना सबसे अच्छा है।


  हालांकि, ठंडा पानी या पेय आपके द्वारा अभी-अभी खाई गई चिकनाई वाली चीजों को ठोस बना देगा।

 

यह पाचन क्रिया को धीमा कर देगा।


  एक बार जब यह 'कीचड़' एसिड के साथ प्रतिक्रिया करता है, तो यह टूट जाएगा और आंतों द्वारा ठोस भोजन की तुलना में तेजी से अवशोषित किया जाएगा।


  यह आंतों को लाइन करेगा।


  बहुत जल्द, ये वसा में बदल जाएंगे और कैंसर का कारण बनेंगे!


  भोजन के बाद गर्म सूप या गर्म पानी पीना सबसे अच्छा है।


  दिल के दौरे के बारे में गंभीर नोट।


  दिल का दौरा प्रक्रिया: (यह मजाक नहीं है!)


  महिलाओं को पता होना चाहिए कि हार्ट अटैक के हर लक्षण के कारण बाएं हाथ में दर्द नहीं होता है।


  *जबड़े की रेखा में तेज दर्द से सावधान रहें।*


  *दिल का दौरा पड़ने पर आपको पहली बार सीने में दर्द नहीं होता है*।


  जी मिचलाना और तेज पसीना आना भी इसके सामान्य लक्षण हैं।


  दिल का दौरा पड़ने वाले 60% लोग सोते समय नहीं उठते।


  जबड़ा दर्द आपको रात की अच्छी नींद से जगा सकता है।


  आइए सावधान और सतर्क रहें।  जितना अधिक हम जानते हैं, हमारे पास उतना ही बेहतर मौका हो सकता है।


  *हम कहते हैं:*

  यदि इस मैसेज को प्राप्त करने वाला प्रत्येक व्यक्ति इसे 10 लोगों को भेजता है, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि हम कम से कम एक जीवन बचाएंगे।


  *तो ये करते है !!!!  कम से कम मैंने आज 1 अच्छा काम किया।*

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

आज का पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 16 अगस्त 2023*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - अधिक श्रावण*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - अमावस्या शाम 03:07 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

🌤️ *नक्षत्र - अश्लेशा शाम 04:57 तक तत्पश्चात मघा*

🌤️ *योग - वरीयान शाम 06:31 तक तत्पश्चात परिघ*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:43 से दोपहर 02:19 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:18*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:07*

👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - अधिक श्रावण अमावस्या,अधिक श्रावण मास समाप्त*

💥 *विशेष- अमावस्या  और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞



🌷 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने का महत्व* 🌷

 *“रुद्राभिषेकं कुर्वाणस्तत्रत्याक्षरसङ्ख्यया, प्रत्यक्षरं कोटिवर्षं रुद्रलोके महीयते।* *पञ्चामृतस्याभिषेकादमृत्वम् समश्नुते।। ”*

🙏🏻 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने वाला मनुष्य उसके पाठ की अक्षर-संख्या से एक-एक अक्षर के लिए करोड़-करोड़ वर्षों तक रुद्रलोक में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। पंचामृत का अभिषेक करने से मनुष्य अमरत्व प्राप्त करता है।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *विष्णुपदी - सिंह संक्रांति* 🌷

➡ *जप तिथि : 17 अगस्त 2023 गुरुवार को (विष्णुपदी संक्रांति)*

*पुण्यकाल सुबह 06:51 से दोपहर 01:44 तक |*

🙏🏻 *विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)*

                       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रावण मास में भूमि पर शयन* 🌷

🌷 *"केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात" - स्कन्दपुराण*

🙏🏻 *श्रावण मास में भूमि पर शयन करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *पार्थिव शिवलिंग* 🌷

🙏🏻 *जो पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर एकबार भी उसकी पूजा कर लेता है, वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है, शिवलिंग के अर्चन से मनुष्य को प्रजा, भूमि, विद्या, पुत्र, बान्धव, श्रेष्ठता, ज्ञान एवं मुक्ति सब कुछ प्राप्त हो जाता है | जो मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण कर शरीर छोड़ता है वह करोड़ों जन्मों के संचित पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त हो जाता है |’*

🙏🏻 *कलियुग में पार्थिव शिवलिंग पूजा ही सर्वोपरि है ।*

*कृते रत्नमयं लिंगं त्रेतायां हेमसंभवम्*

*द्वापरे पारदं श्रेष्ठं पार्थिवं तु कलौ युगे (शिवपुराण)*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार पार्थिव शिवलिंग का पूजन सदा सम्पूर्ण मनोरथों को देनेवाला हैं तथा दुःख का तत्काल निवारण करनेवाला है |*

🌷 *पार्थिवप्रतिमापूजाविधानं ब्रूहि सत्तम  ॥*

*येन पूजाविधानेन सर्वाभिष्टमवाप्यते  ॥*

🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार*

🌷 *त्रिसन्ध्यं योर्च्चयेल्लिङ्गं कृत्वा विल्वेन पार्थिवम् ।*

*शतैकादशिकं यावत् कुलमुद्‌धृत्य नाकभाक् ।। ३२७.१५ ।। अग्निपुराण*

🙏🏻 *जो मनुष्य प्रतिदिन तीनों समय पार्थिव लिङ्ग का निर्माण करके बिल्वपत्रों से उसका पूजन करता है, वह अपनी एक सौ ग्यारह पीढ़ियों का उद्धार करके स्वर्गलोक को प्राप्त होता है।*

🙏🏻 *स्कंदपुराण के अनुसार*

*प्रणम्य च ततो भक्त्या स्नापयेन्मूलमंत्रतः॥*

*ॐहूं विश्वमूर्तये शिवाय नम॥*

*इति द्वादशाक्षरो मूलमंत्रः॥ ४१.१०२ ॥* 

🙏🏻 *"ॐ हूं विश्वमूर्तये शिवाय नमः"  यह द्वादशाक्षर मूल मंत्र है।  इससे शिवलिंग को स्नान कराना चाहिए।*


पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


📖 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके अंदर भाईचारे की भावना बढ़ेगी और भाई बंधुओं से अभी कुछ दूरियां बढ़ गई थीं तो वह भी दूर होंगी। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो वह आसानी से पूरा होता दिख रहा है। सामाजिक गतिविधियों में आपका पूरा योगदान रहेगा। घर परिवार में चल रही अनबन को लेकर आज आपसे बातचीत हो सकती है। बिजनेस में कोई निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन गृहस्थ जीवन जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहने वाला है। आधुनिक संसाधनों को जुटाने पर आपका पूरा जोर रहेगा और परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जोश की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। बड़ों की सलाह पर चलेंगे तो आप अपनी सारी मुश्किलों से बाहर निकल जाएंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आपको आज कोई खास बात सुनने को मिल सकती है।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। कला कौशल से आप आगे बढ़ेंगे। दिनचर्या में यदि कोई बदलाव किया, तो कोई नुकसान हो सकता है। विभिन्न कार्यों में सहज बने रहेंगे। घर परिवार में आपके रिश्ते सुधरेंगे और परिजनों से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार में आपको कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है। आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी बड़ी योजना में धन लगा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामले में आप अपने कामों पूरी निगरानी बनाकर रखें, नहीं तो बाद में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। समाज और परिवार के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। निवेश संबंधी मामलों में आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा और आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद -प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आप मित्रों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर अधिकारियों को भी हैरानी होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। बड़ों का सहयोग और समर्थन आपके ऊपर बना रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखें और अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। शुभ कार्यों को  आप बढ़ावा देंगे और कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके हर काम में मदद करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। भाई बहन से आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में यात्राओं से आप जुड़ेंगे। धर्म-कर्म के कार्य में वृद्धि होगी और जनकल्याण के भाव  आपके अंदर बना रहेगा। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी आंख व कान खोलकर कार्य करना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपको अपने विरोधियों को पहचानना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप मेहनत और विश्वास से किसी लक्ष्य पर आगे बढ़ेंगे। लेनदेन के मामले में आप धैर्य बनाए रखें। कुछ निजी मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी काम को लेकर अपने पिताजी से जिद ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी यह बात बुरी लग सकती है। कार्य की तलाश रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पुराने काम को लेकर अधिकारियों से मदद लेनी पड़ सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा। आपको अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को माफ करना होगा, तभी आप उनसे आसानी से काम करवा पाएंगे। नए अनुबंधों से आपको सतर्क रहना होगा और औद्योगिक प्रयासों में आप पूरी लगन से आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बन रहेगा। किसी काम के पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको सहकर्मियों का साथ व समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह अपने माता-पिता से पूछकर जाए, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे एक दूसरे के बीच में दूरियां आ गई थी, वह भी दूर होंगी। बौद्धिक दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास आपके सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे और आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं और उसका फायदा उठाएं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज के दिन आप बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें और उनकी बातों पर चले, जिससे आपके कुछ मुश्किलें हल हो सकेंगी। आपको अपने आवश्यक कामों पर फोकस बनाए रखना होगा। विनम्रता और विवेक का भाव आज बनाए रखें। पारिवारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। घर परिवार में यदि सदस्यों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होंगी। आपको अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेगी। किसी अतिथि का आगमन होने से आपके परिवार के सभी सदस्य उसमें व्यस्त रहेंगे। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन के जरिए कोई सूचना सुनने को मिल सकती है

मंगलवार, 15 अगस्त 2023

आजादी की लड़ाई में जैन समाज का बलिदान अद्वितीय रहा है - गौरव जैन

 


     आज 15 अगस्त को जैन एकता मंच"राष्ट्रीय" ने भी समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के लिये शुभकामनाएं दी गोष्टी कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में जैनो की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है जैन अपनी वसुंधरा-मातृभूमि-संस्कृति व देश को बचाने के लिये सदैव रणभूमि में खड़े हुये हैं तथा स्वतंत्रता संग्राम में लड़ने वाले हमारे जैन पूर्वजों का इतिहास अद्वितीय है 

जैन एकता मंच"युवा शाखा" के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने यह भी बताया कि हमारे पूर्वज सत्य का पर्याय थे जो जैनी ने गवाही दे दी वही उस समय सत्य हो जाया करती थी व आजादी की लड़ाई में जैनो का बलिदान अद्वितीय है

मौके पर मौजूद जैन समाज के सम्भ्रांत लोगो ने अनेको घटनाओ की चर्चा भी की जिसमे आजादी के राजनैतिक इतिहास की अविस्मरणीय घटना १८५७ की जिसमे दो अमर जैन शहीद श्री लाला हुक़ूमचन्द जैन और श्री अमर चंद बांठिया हुए जिसमे श्रीमान वीर शहीद लाला हुकुमचंद जी जैन १९जनवरी १८५८ को उनके मकान के सामने कृतम तरीके से फांसी दे दी गई व श्रीमान वीर शहीद अमरचंद जी बांठिया जब १८५७ का समर जोरो पर था तब ग्वालियर राज्य के कोषाध्यक्ष श्री अमर चंद बांठिया जी ने १८५७ के समर में झूझ रहे क्रांतिकारियो को सहायता दी थी जिस कारण २२ जून १८५८ को को ग्वालियर में झूठे राजद्रोह के अपराध में आप को फांसी दे दी गई थी इसी प्रकार श्रीमान वीर शहीद मोतीचंद जी शाह जब अंग्रेजों भारत छोड़ो जैसे नारे लग रहे थे उंस समय 'शाह' सार्वजनिक मंचो से "औपनिवेशिक स्वराज्य’ की मांग रखते थे जिन्होंने जेल में १० उपवास भी किये थे आप को षड्यंत्रकारी बता फांसी पर लटका दिया गया इनके अलावा श्रीमान वीर शहीद सिंघई प्रेमचंद जी जैन दिसम्बर १९३३ में पूज्य महात्मा गांधी जी का दमोह में जब आगमन हुआ आपके भीतर गांधी जी का भाषण सुन ऐसी देश भक्ति जगी की आप "खादी’ के प्रचार में लग गये और तब आप को जेल में जहर देकर छोड़ दिया मरने के लिये इसी कड़ी में श्रीमान शहीद वीर सताप्पा टोपणणावर’ १६ वर्ष की उम्र में आपने असहयोग आंदोलन शुरू किया,कई बार जेल गए व सिंह गर्जना के साथ अंग्रेजों को जबाब दिया और आप को गोली मार दी गई आप शहीद हो गए वक्ताओं ने यह भी बताया कि श्रीमान अमर शहीद वीर उदय चंद जैन जी शहीद भगतसिंह और चंदशेखर आजाद को बहुत मानते थे आप छोटी सी उम्र में भी पुलिस से कभी नही डरे अंग्रेजो द्वारा आप की सभा पर लाठीचार्ज हुआ व आप भी शहीद हुए इनके अलावा श्रीमान वीर शहीद साबूलाल जैन जी बैसाखिया’ गढ़ाकोटा जिला सागर जिसमे बुंदेलखंड के हृदय स्थल आजादी की लड़ाई से अछूता नही रहा आप अपने ५ साथियो साथ तिरंगा झंडा लिए आगे बढे आप सभी ने यूनियन जेक निकालकर तिरंगा लगाने की कोशिश की सामने से धांय धांय गोलियां चली आप सभी शहीद हो गए जैन महिलाएं भी बलिदान में पीछे नही रही जिनमे श्रीमती अमर शहीद कुमारी ज्यावती संघवी मुख्य नाम है आप एक बार बाल उम्र में ही जुलूस का नेतृत्व कर रही थी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े जिसमे आप शहीद हो गई इन सभी शहीदो की सूची में श्रीमान अमर शहीद अण्णा पन्नावले,श्रीमान अमर शहीद मगनलाल ओसवाल जी,श्रीमान वीर अमर शहीद भूपाल अणसकुरे,श्रीमान अमर शहीद कंधीलाल जैन,श्रीमान अमर शहीद मुलायम चंद जैन,श्रीमान अमर शहीद चौधरी भैयालाल जी’ जिला दमोह,श्रीमान अमर शहीद चौथमल भंडारी जी,श्रीमान अमर शहीद भूपाल पंडित,अमर शहीद भारमल जी जैन आदि ने भी स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़ का भागेदारी की व कुर्बानियां दी इस सभी महान क्रांतिकारी बलिदानियों के द्वारा वक्ताओं ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में जैनो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जैन धर्मावलम्बियों ने बढ़चढ़ आंदोलनों में हिस्सा लिया व तन,मन,धन से सहयोग दिया जैन धर्मावलंबियों के बलिदान को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नही किया जा सकता 

गोष्ठी में विप्लव जैन,अंकुर जैन,मुदित जैन,अजय जैन,रोहित जैन,डॉ अमित जैन,आशीष जैन,अश्वनी जैन,पुनीत जैन,शुभम जैन,सुनील जैन,नितिन जैन आदि मुख्यतः रहे।



*गौरव जैन,*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शाखा,जैन एकता मंच"राष्ट्रीय"।*

*पूर्व विधानपरिषद प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी,उ.प्र.*

मो. - 9454452850,7409999077

Vidio: ताश के पत्तों की तरह ढह गई छह इमारत


 

शिमला। भारी बारिश के बाद कृष्णानगर विष्णु मंदिर क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ है। करीब छह भवन ताश के पत्तों की तरह ढह गये। दो से तीन और मकानों को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन में नगर निगम का इकलौता स्लॉटर हाउस भी जमींदोज हो गया है। पार्षद बिट्टू कुमार के अनुसार दो लोग मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले ही यहां दरारें शुरू हो गई थीं। ऐसे में लोग अपना सामान भी निकल रहे थे।

देखें वीडियो : वृंदावन में अचानक ऐसे दब गये श्रद्धालु


 मथुरा । बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे और जा रहे श्रद्धालुओं पर अचानक छज्जा गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विष्णु बाग वालों के मकान का छज्जा जर्जर होने के चलते ये हादसा हुआ। वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास ये हादसा हुआ है। जैसे ही ये हादसा हुआ, वैसे ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग घबराकर इधर उधर भागने लगे। 

आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से लोगों को निकाला और घायलों को एडमिट करवाया। इस हादसे में कई श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। ये लोग मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे और कुछ दर्शन करके लौट रहे थे। मौके पर पुलिस बल तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पांच लोगों की मौत हो गई।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...