गुरुवार, 8 जून 2023

दारुल उलूम देवबंद जाकर ये मांग करेगी शिवसेना

 


मुजफ्फरनगर । क्रांति सेना व शिवसेना के पदाधिकारी 10 जून को देवबंद दारुल उल उलूम जाकर मुस्लिम युवकों को हिंदू नाम रख कर व कलावा बांधकर घूमने पर फतवा जारी करने की मांग करेंगे आज प्रकाश मार्केट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय  पर पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष श्री ललित मोहन शर्मा ने कहा कि आज मुस्लिम लोग बड़े पैमाने पर हिंदू नाम रखकर व हाथो  में कलावा बांधकर हिंदू युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर लव जिहाद चला रहे हैं इसलिए क्रांति सेना व शिवसेना के पदाधिकारी 10 जून दिन शनिवार को देवबंद दारुल उल उलूम मदरसे में जाकर उनसे फतवा देने की मांग करते हुए कहेंगे क्या इस्लाम मुस्लिम युवकों को हिंदू नाम रखने व कलावा बांधने की अनुमति देता है इसे वह सार्वजनिक करें अगर यह जायज है तो यह भी बताएं और नाजायज है तो इसकी घोषणा करते हुए बताएं कि इस्लाम में ऐसे लोगों की क्या सजा है। प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा की दारुल उलम की प्रतिक्रिया के बाद इस मुद्दे पर संघटन के द्वारा अगला निर्णय लिया जाएगा ।

आज की सभा मे मुख्य रूप से मनोज सैनी, डॉ योगेंद्र शर्मा,आनंद प्रकाश गोयल, मुकेश त्यागी, पूनम चौधरी, नेहा गोयल,देवेन्द्र चौहान, जितेंद्र गोस्वामी, पुष्पेन्द्र सैनी, ललित रुहेला, सचिन जोगी, आदि उपस्थित रहे।

शामली लाया जाएगा संजीव जीवा का शव, पायल पहुंची सुप्रीम कोर्ट


लखनऊ ।  संजीव जीवा का शव शामली लाया जाएगा। पैतृक गांव आदमपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों के साथ पायल की मां भी वहां पहुंच गई है। पायल की मां ने कहा कि संजीव को उसके किए की सजा मिल गई। लेकिन मेरी बेटी निर्दोष हैं। सरकार उसे कुछ ना कहे। 
👉पायल माहेश्वरी की माता जी 

दूसरी ओर कुख्यात शूटर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी ने अपनी जान बचाने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है । संजीव जीवा की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की है । जीवा की पत्नी पायल ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि उसके पति जीवा की तरह उसकी भी हत्या कराई जा सकती है इसलिए उसको गिरफ्तार ना किया जाए ।
   कल लखनऊ कोर्ट में हुई जीवा की हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गयी और इस मामले की आज ही सुनवाई करने की अनुमति दे दी है   सुप्रीम कोर्ट ने पायल की याचिका पर यह भी कहा है कि याचिका की एक कॉपी यूपी सरकार के वकील को भी दी जाए।

यूपी के स्कूलों में 26 जून तक ग्रीष्मावकाश

 लखनऊ । उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 26 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है।

इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।


 

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 08 जून 2023*

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 

🌤️ *मास - आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - पंचमी शाम 06:58 तक तत्पश्चात षष्ठी*

🌤️ *नक्षत्र - श्रवण शाम 06:59 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

🌤️ *योग - इन्द्र शाम 06:59 तक तत्पश्चात वैधृति*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:18 से शाम 03:59 तक*

🌞 *सूर्योदय-05:57*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:18*

👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

🔥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *मन्दिर में light कैसी हो* 🌷

👉🏻 *शिव मन्दिर में लप- झप कराने वाली light है तो शिव दर्शन से दूर करती… लप-झप करानेवाली lights मन्दिर में, पूजा के जगह पे रखना नुकसान का काम है, फायदा नहीं ... चंचलता बढ़ेगी……*

🙏🏻 🌞


🌷 *समस्त रोगनाशक उपाय* 🌷

👉🏻 *स्वास्थ्यप्राप्ति हेतु सिर पर हाथ रख के या संकल्प कर इस मंत्र का १०८ बार उच्चारण करें* 

🌷 *अच्युतानन्तगोविन्दनामोच्चारणभेषजात् |*

*नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम् ||*     

👉🏻 *‘हे अच्च्युत ! हे अनंत ! हे गोविंद ! – इस नामोच्चारणरूप औषध से समस्त रोग नष्ट हो जाते हैं, यह मैं सत्य कहता हूँ .... सत्य कहता हूँ |’*

🙏🏻 

     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्नान* 🌷

➡️ *गो-झरण से स्नान कराने से रोग नष्ट होंगे पाप नष्ट होंगे…स्नान में गो-झरण डाले…पंचगव्य से स्नान करने से पापनाशिनी उर्जा मिलती है ।*

➡️ *कभी बिलि के पत्ते से स्नान करो , कभी उबटन का स्नान करो..कभी गो-झरण का स्नान करो तो कभी दही लगा के स्नान करो… दही लगाके स्नान करने से लक्ष्मी प्राप्ति होती है ..ये सभी शरीर के लिए है….शरीर स्वस्थ रख के अंतरात्मा में आने के लिए ये सब है…*

🙏🏻 

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे। दीर्घकालीन योजनाएं सफल रहेंगी। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी। जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कामाएंगे। आपको धर्म व अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आप कुछ अवरोधों से दूर रहें और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। यदि घर परिवार में कोई बात विवाद चल रहा है तो उसे घर से बाहर ना जाने दे।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दिन अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप कामों में लापरवाही करने से बचे और परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अचानक धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन के मामलो में आप सावधानी बरतें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। किसी काम के बारे मीन सलाह लेनी है तो आप माता-पिता से पूछ कर करें।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मेहनत व लगन से काम करके आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। व्यापार के मामलों में यदि आपने ढील बरती तो वह लिए कोई समस्या बन सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। किसी परिवार के सदस्यों से आप कोई वादा ना करें।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें माता-पिता के आशीर्वाद से आपका काम अच्छा चलेगा। आप अपने आवश्यक कामों में बदलाव ना करें, नहीं तो वह लंबे अटक सकते हैं। आपकी कला कौशल में भी सुधार आएगा और सभी के साथ समन्वय की भावना बनाए रखें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे। पारिवारिक मामलों में आप धैर्य दिखाएं। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी की सेहत में गिरावट के कारण समस्या होगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए। करीबियों की भावनाओं का सम्मान करें नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से धन खर्च बढ़ेगा, लेकिन आप उससे घबराए नहीं। परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। संतान के लिए कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आप किसी की बातों में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप संस्कारों व परंपराओ पर पूरा जोर देंगे। व्यापार के लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी नई कोशिशें आज रंग लाएगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप जिम्मेदारी से कार्य करें अन्यथा बाद में आपको समस्या हो सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी कानूनी मामले में आप बाहारी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपको अपने परिजनों व रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें नहीं तो समस्या होगी। लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपने कारोबार में यदि किसी काम को उत्साहित होकर किया, तो उसमें आप आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके प्रभाव व प्रताप में आज वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आप आंख-कान खुले रखकर ही कोई काम करें। व्यापार में आपको तेजी देखने को मिलेगी और आपके कुछ रुके हुए कार्यों को गति मिलने से आपको खुशी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको सभी का सहयोग आसानी से मिलेगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। संतान के करियर को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। आप किसी वरिष्ठ सदस्य से अहंकार भरी बातें ना करें। विभिन्न कार्य में आप आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी बड़ी मुश्किल से आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं।

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए युवाओं को फंसाकर धर्मांतरण

गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण के मामले में नया खुलासा हुआ है। गाजियाबाद के राजनगर निवासी किशोर का धर्मांतरण कराने के बाद मास्टरमाइंड बद्दो उसे अपने मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा था। उसके इशारे पर किशोर अपने चार दोस्तों पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। चारों से उसकी दोस्ती गेम खेलने के दौरान हुई थी। पुलिस ने बुधवार को दो से पूछताछ की तो यह नई जानकारी सामने आई। किशोर ने डिस्कॉर्ड एप पर ऐसे कई ग्रुप बना लिए थे। माना जा रहा है कि बद्दो इसी तरह चेन बनवाकर धर्मांतरण करा रहा था। 

पुलिस ने एक किशोर को चंडीगढ़ और एक को फरीदाबाद से बुलाया था। दोनों राजनगर के किशोर के संपर्क में थे। किशोर उन्हें इस्लाम धर्म से जुड़ी जानकारी, वीडियो और यू-ट्यूब के लिंक व्हाट्सएप पर भेजता था। वह जब खुद नमाज पढ़ने के लिए जाता था, तो मस्जिद से ही फोन करके कहता था कि उसे ऐसा करने से अच्छा लगता है। इस तरह वह उन्हें नमाज पढ़ने के लिए उकसाता था। पुलिस यह मानकर चल रही है कि बद्दो इसी तरह पहले किसी किशोर का धर्मांतरण कराता था। इसके बाद उससे ही उसके दोस्तों पर धर्मांतरण का दबाव डलवाता था। जब वे राजी हो जाते, तब वह उनसे खुद संपर्क करता।

राजनगर के किशोर ने बद्दो को बताया कि एक लड़की से उसकी दोस्ती है। पुलिस का कहना है कि इस पर बद्दो आग बबूला हो गया था। उसने किशोर से कहा कि इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है। दूसरे मजहब की लड़की से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। अगर तुम उससे दोस्ती रखना चाहते तो पहले उसे भी इस्लाम धर्म कुबूल कराओ। इस पर किशोर ने दोस्त से पूछा लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस किशोरी से पूछताछ कर चुकी है। उसने इस जानकारी को सही बताया है।

विदेश भागने की फिराक में है बद्दो, छह दिन में बदल चुका 10 ठिकाने

पुलिस को जानकारी मिली है कि शाहनवाज उर्फ बद्दो विदेश भागने की फिराक में है। इस पर मुंबई एयरपोर्ट पर अलर्ट किया गया है। उसके पासपोर्ट को भी निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गाजियाबाद पुलिस की टीम उसे दो जून से महाराष्ट्र में तलाश रही है। छह दिन में वह 10 ठिकाने बदल चुका है। उसने इस बीच मोबाइल में पांच सिम कार्ड भी बदले हैं। इसके बाद वह इंटरनेट कॉलिंग कर रहा है। पुलिस उसकी तलाश में ठाणे, नवी मुंबई और सोलापुर में दबिश दे चुकी है। पुलिस ने बताया कि वह 12वीं पास है लेकिन ऑनलाइन गेमिंग का मास्टर है। परिवार में बड़े भाई और मां हैं। पिता की मौत हो चुकी है। पिता ने दो शादी की थी। 

संजयनगर मस्जिद की 15 सदस्य कमेटी भी पुलिस के रडार पर है। पुलिस सदस्यों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। कमेटी के पूर्व सदस्य अब्दुल रहमान को जेल भेजा जा चुका है। धर्म परिवर्तन करने वाला किशोर इसी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाता था। पुलिस का मानना है कि मस्जिद कमेटी के सदस्यों को भी इसकी जानकारी होगी। हो सकता है कि उनके तार भी बद्दो के गिरोह से जुड़े हों।

बीबीसी निकला टैक्स चोर


नई दिल्ली। बीबीसी ने भारत में 40 करोड़ रुपये कम आयकर भरा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को भेजे पत्र में यह चोरी स्वीकार कर ली है। बताया जा रहा है कि अब बीबीसी को औपचारिक तौर पर संशोधत रिटर्न भरना होगा।

बुधवार, 7 जून 2023

मुजफ्फरनगर ऐसा था जीवा का खौफ, नाम से ही चलता था कारोबार

 


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की कोर्ट के अंदर गोली मारकर हत्या के मामले में हत्यारोपी की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद भी घायल हुआ है। वहीं, हमले में घायल डेढ़ साल की बच्ची को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बता दें कि लखनऊ कोर्ट में मारे गए कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का पश्चिमी यूपी के अंदर ऐसा खौफ था कि लोग उसके नाम से ही कांपते थे। जीवा ने 1997 में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या कर जरायम की दुनिया में कदम रखा था। संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी को रालोद ने 2017 विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर की सदर सीट से टिकट भी दिया था, लेकिन वह हार गईं थी। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वह टिकट की दौड़ में शामिल थीं। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। हत्या से पहले मुजफ्फरनगर में कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पर प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कसा था। यहां प्रशासन की टीम ने संजीव जीवा की करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क किया था। कुख्यात संजीव जीवा और उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी की करीब आठ बीघा जमीन प्रशासन ने कुर्क की थी। भूमि दो हिस्सों में थाना आदर्श मंडी और सदर कोतवाली क्षेत्र में थी। जमीन की कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपये बताई गई थी। कृषि भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को नौ हजार रुपये में नीलाम कराकर धनराशि सरकारी खजाने में जमा करा दी गई थी। संजीव जीवा और उसकी पत्नी व बच्चों के नाम आदमपुर गांव में 21 बीघा भूमि को प्रशासन ने कुर्क किया था। यह जमीन उसने अपनी पत्नी और पुत्रों के नाम पर खरीदी थी।

मुजफ्फरनगर जमीयत उलेमा हिंद ने शुरू की हिन्दू मुस्लिम की राजनीति

 


मुजफ्फरनगर । जमीयत उलेमा ने बैठक कर मुस्लिम महिलाओं को आगाह किया कि वह दूसरे धर्म वालों के साथ ब्याज पर रुपयों का लेनदेन न करें। लोगों को जागरुक करने के लिए जमीयत ने 3 माह तक कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया है। शहर में जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कर जकात के माध्यम से धनवान लोगों से उनकी मदद कराई जाएगी।

 जमीयत उल्मा शहर मुज्जफरनगर की एक अहम बैठक जामिया नगर में हुई। जिसकी अध्यक्षता शहर सदर हाफिज इकराम और संचालन शहर सेक्रेटरी कारी आदिल ने किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष मुफ्ति बिन्यामिन और प्रदेश सेक्रेटरी कारी ज़ाकिर हुसैन क़ासमी रहे। कारी ज़ाकिर हुसैन ने बताया कि जमीयत के संगठन विस्तार और समाज सुधार कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।

शहर में तीन सदस्य कमेटी बनाई गई है (जिसमें हाफिज इकराम, मौलाना गुलज़ार और मुफ्ति अब्दुल कय्यूम शामिल हैं) जो हर महीने शहर में पांच मकतब स्थापित करेगी। जहां तमाम स्कूली बच्चों को दीनी तालीम से जोड़ा जाएगा। साथ ही समाज सुधार कार्यक्रमों में ब्याज के लेनदेन से समाज को बचाने पर लगातार तीन महीने तक जमीयत के जिम्मेदार लोगों को जागरूक करेंगे।

खासतौर से इस बात पर बल दिया जायेगा कि मुस्लिम महिलाएं किसी दूसरे धर्म के लोगों से ब्याज पर रुपयों का लेनदेन न करें। जमीयत कार्यकर्ताओं से ऐसे परिवारों की सूची बनाने को कहा गया है जो वास्तविक रूप से गरीब हैं। जिससे निकट भविष्य में शहर के बड़े अमीरों को उनकी जकात के जरिए ऐसे परिवारों की सहायता की जिम्मेदारी दी जा सके।

कारी ज़ाकिर हुसैन क़ासमी ने बताया कि जमीयत की लोकल यूनिट्स और वार्ड स्तर तक की कमेटियां गठित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। मुफ्ति मोहम्मद इकबाल, मौलाना अरशद कारी अब्दुल माजिद, मुफ्ति आदिल, मौलाना इसरार, मौलाना गुलज़ार, हाजी वसीम आलम, कारी मोहम्मद उस्मान, मुफ्ति अब्दुल कय्यूम मुफ्ति मोहम्मद फाजिल, मुफ्ति मोहम्मद जावेद शरीक हुए।

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली की महिला रसोइया ने लगाया गम्भीर आरोप, एसएसपी से की शिकायत

 


मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में खाना बनाने वाली विधवा महिला ने हेडमोहर्रिर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि पहले शादी की और गर्भवती होने पर धोखे से दवाई खिला कर उसका गर्भपात करा दिया। पीडिता ने एसएसपी से शिकायत की। जांच के बाद शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया था कि वह दो बच्चों की मां की है। उसके पति की मौत तीन साल पहले हो गई थी। वह कोतवाली में खाना बनाने का काम कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात कोतवाली में तैनात हेडमोहर्रिर सुरेश से हुई थी। सुरेश गांव पटना, मांडपुर थाना, हापुड़ देहात का मूल निवासी था और वर्तमान में मेरठ में सरकारी मेडिकल के पास परिवार सहित रह रहा था।

आरोप है कि वह उसे बहला फुसला कर हरिद्वार आर्य समाज मंदिर में ले गया और शादी की। गर्भवती होने पर धोखे से दवाई खिला कर उसका गर्भपात करा दिया गया। लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने गर्म चाय डालकर उसके बेटे को जला दिया।

गंभीर आरोपों के चलते एसएसपी ने सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह से जांच कराई। जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई। बुधवार को एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की हैं। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी हेडमोहर्रिर कई दिन से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा हैं। उसका और महिला का एक साल से विवाद चल रहा है।

मुजफ्फरनगर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक दोष मुक्त

 




मुजफ्फरनगर। अदालत ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में आरोपी पूर्व विधायक उमेश मलिक को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। बुधवार को विशेष न्यायायल (एमपी/एमएलए कोर्ट) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने फैसया सुनाया।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पांच फरवरी 2012 के विधानसभा चुनाव में कस्बा शाहपुर में सत्यपाल के मकान पर भाजपा नेता उमेश मलिक का कार्यालय संचालित हो रहा था। अधिकारियों के मुआयने में इस कार्यालय पर भारी मात्रा में चुनाव सामग्री जमा मिली थी। कार्यकर्ताओं के लिए खाना तैयार होने और बांटे जाने का आरोप था। मौके पर खड़े वाहनों की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

मामले में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत तत्कालीन थानाध्यक्ष एसएस चौधरी ने मुकदमा कायम कराया था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोप पत्र दाखिल किया। मामले का परीक्षण विशेष न्यायाधीश (एमपी एमएलए कोर्ट) में हुआ। बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्यामवीर सिंह ने बताया अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पूर्व विधायक उमेश मलिक को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के लगे आरोपों से मुक्त करते हुए बरी किया है।

मेरठ में महिला अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या


मेरठ। टीपीनगर के न्यू मेवला कॉलोनी में महिला अधिवक्ता की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह दूध लेकर वापस अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। महिला अपने घर के दरवाजे में घुसने ही वाली थी कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर महिला की हत्या कर डाली और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। 35 वर्षीय अंजली गर्ग तलाक के बाद ससुर के मकान में रह रही थी। 


बताया गया कि एक गोली महिला के सिर में लगी, गोली लगते ही महिला गेट पर ही धराशायी हो गई। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि अधिवक्ता लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

महिला के शव के नजदीक ही दूध का डिब्बा गिरा हुआ था। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि महिला अधिवक्ता काफी मिलनसार थीं। हालांकि उनका पति से तलाक हो गया था।

संजीव जीवा को मारी पांच गोलियां, एक गिरफ्तार



लखनऊ । कैसरबाग में पॉस्को कोर्ट के गेट पर हुई संजीव जीवा की हत्या के बाद एक बार फिर पुलिस पुलिस सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पकड़े गए हत्यारोपी का नाम विजय यादव बताया गया है। गोली से जख्मी एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक बच्चा और पुलिस कांस्टेबल जख्मी है, जिनका अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाते ही संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के साथ मौजूद पुलिस वाले घबरा गये, लेकिन वकीलों ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए गैंगस्टर को गोली मारकर भाग रहे हमलावर को पकड़ा है। वकीलों ने जमकर हंगामा किया।

वकील की ड्रेस में आये युवक ने कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को दनादन पांच गोलियां मारी। इसमें एक बच्ची और एक सिपाही घायल हुए हैं। लखनऊ की कोर्ट के बाहर हुई इस वारदात ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसने वकील के भेष में वारदात को अंजाम दिया। संजीव जीवा को 5 गोली लगी है। पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है। संजीव माहेश्वरी जीवा को बीते दिनों पुलिस ने एके-47 और 1300 कारतूसों के साथ शामली में पकड़ा था। वो पश्चिमी यूपी में अतीक अहमद सरीखा नाम है। संजीव जीवा पर उन ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोप था, जिन्होंने कभी मायावती की गेस्ट हाउस कांड में जान बचाई थी। वह मुख्तार अंसारी गुट से जुड़ा था। 

संजीव जीवा को वकील बनकर आए बदमाशों ने कोर्ट परिसर में गोलियों से भूना

 


लखनऊ । कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर वकील के वेश में अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि हमलावर वकील की ड्रेस में थे और कोर्ट परिसर के बाहर वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मुजफ्फरनगर का निवासी गैंगस्टर संजीव पूर्वांचल के भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में आरोपी था।


संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। शुरुआती दिनों में वह एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर की नौकरी करता था। इसी नौकरी के दौरान जीवा ने अपने मालिक यानी दवाखाना संचालक को ही अगवा कर लिया था। इस घटना के बाद उसने 90 के दशक में कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण किया और फिरौती दो करोड़ की मांगी थी। उस वक्त किसी से दो करोड़ की फिरौती की मांग होना भी अपने आप में बहुत बड़ी होती थी। इसके बाद जीवा हरिद्वार की नाजिम गैंग में घुसा और फिर सतेंद्र बरवाला के साथ जुड़ा लेकिन उसके अंदर अपनी गैंग बनाने की तड़प थी। इसके बाद उसका नाम 10 फरवरी 1997 को हुई भाजपा के कद्दावर नेता ब्रम्हदत्त द्विवेदी की हत्या में सामने आया। जिसमें बाद में संजीव जीवा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। फिर जीवा थोड़े दिनों बाद मुन्ना बजरंगी गैंग में घुस गया और इसी क्रम में उसका संपर्क मुख्तार अंसारी से हुआ। कहते हैं कि मुख्तार को अत्याधुनिक हथियारों का शौक था तो जीवा के पास हथियारों को जुटाने के तिकड़मी नेटवर्क था। इसी कारण उसे अंसारी का वरदहस्त भी प्राप्त हुआ और फिर संजीव जीवा का नाम कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी आया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए। इनमें से 17 मामलों में संजीव बरी हो चुका था, जबकि उसकी गैंग में 35 से ज्यादा सदस्य हैं। वहीं, संजीव पर जेल से भी गैंग ऑपरेट करने के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में उसकी संपत्ति भी प्रशासन द्वारा कुर्क की गई थी। जीवा पर साल 2017 में कारोबारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी हत्याकांड में भी आरोप लगे थे, इसमें जांच के बाद अदालत ने जीवा समेत 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि जीवा फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था। 

साल 2021 में जीवा की पत्नी पायल ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी (जीवा) जान को खतरा है। बता दें कि, पायल 2017 में आरएलडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं और हार गई थी


यूपी में सुनील बंसल फिर बनेंगे भाजपा के तारणहार


लखनऊ । यूपी में सुनील बंसल फिर भाजपा के तारणहार बनेंगे। विधानसभा चुनाव में झटके के बाद लोकसभा चुनाव में फिर उन पर भरोसा जताया गया है। 
 मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर शुरू किए जाने वाले महा जनसंपर्क अभियान के प्रभारी के तौर पर सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। चर्चा है कि यूपी में भाजपा को लोकसभा चुनावों में मैजिक फिगर तक पहुंचाने वाले सुनील बंसल आने वाले चुनाव में परोक्ष या अपरोक्ष रूप से यूपी की कमान संभालेंगे। वहीं पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए ग्राउंड पर काम कर रहे सुनील बंसल और उनकी टीम अभी भी राज्यों पर मजबूती से नजर बनाकर लोकसभा चुनावों की तैयारियां कर रही है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सुनील बंसल 2014 की तरह ग्राउंड स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा से जुड़े नेताओं के मुताबिक यूपी में शुरू हुए इस महाअभियान में सुनील बंसल अपनी रणनीति के मुताबिक उन जिलों पर और ज्यादा फोकस कर रहे हैं, जहां पर भाजपा लोकसभा का चुनाव हार गई थी। माना यही जा रहा है कि सुनील बंसल के उत्तर प्रदेश में लगाए गए एक दशक के अनुभव को पार्टी एक बार फिर से लोकसभा के चुनाव में इस्तेमाल करने वाली है।

पंजाबी सत्संग मंदिर मल्लूपुरा के अध्यक्ष बने विजय वर्मा


मुजफ्फरनगर । पंजाबी सत्संग मंदिर मल्लूपुरा में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से विजय वर्मा को अध्यक्ष, सुदर्शन अरोरा को महामंत्री एवं प्रदीप उतरेजा को कोषाध्यक्ष बनाया गया इस मीटिंग में नानक चंद तरीका, प्रमोद अरोरा, महिंद्र जलोत्रा, सुरेंद्र जलोत्रा, रितेश तरीका, राम प्रकाश अरोरा, अजय अरोरा, भुवनेश ग्रोवर, पंडित योगेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे और साथ ही साथ मीटिंग में यह भी तय किया गया की मंदिर का भवन काफी पुराना बना हुआ है जिसमें अनेकों बदलाव की जरूरत है जिसके लिए एक भवन निर्माण कमेटी बनाकर इसमें बदलाव व सुधार की जा सके और आसपास के लोग मंदिर में जाकर धार्मिक लाभ प्राप्त कर सकें आपको बताते चलें कि यह मंदिर काफी पुराना व प्रसिद्ध मंदिर है और इसकी मान्यता भी बहुत है इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष अनेकों कथाये व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ करते थे लेकिन पिछले कुछ सालों से कोरोना की वजह से कुछ भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाए , समिति ने निर्णय लिया जल्दी भवन निर्माण को ठीक करा कर उन्हें धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

एम एस पी में दस प्रतिशत इजाफे का स्वागत किया


मुजफ्फरनगर । केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खरीफ सीजन की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। पीजेंट वेलफ़ेयर एसो, के चेयरमैन अशोक बालियान व भाकियू (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कृषि लागत व मूल्य आयोग के सामने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव रखे थे।

 खरीफ मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए दालों की कीमत में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है। दालो की कीमत में 10 फीसदी तक की  बढ़ोतरी हुई है। धान की सामान्य किस्म का एमएसपी 2183 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जबकि धान की ग्रेड ए किस्म का एमएसपी बढ़ाकर 2203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। मूंग का एमएसपी 8558 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जो पिछले साल 7555 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। कपास के एमएसपी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं ज्वार, बाजरा, रागी, सोयाबीन, सनफ्लावर, तिल और मक्का के एमएसपी में छह से सात फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खरीफ सीजन की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। खरीफ मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए दालों के एमएसपी में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है। दालों की कीमत में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। धान की सामान्य किस्म का एमएसपी 2183 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि धान की ग्रेड ए किस्म का एमएसपी बढ़ाकर 2203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। पिछले साल के मुकाबले धान के एमएसपी में 143 रुपये प्रति क्विटंल की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल धान की सामान्य किस्म एमएसपी 2040 रुपये प्रति क्विटंल था। जबकि ग्रेड ए किस्म का एमएसपी 2080 रुपये प्रति क्विंटल था।

दालों के एमएसपी में सबसे ज्यादा वृद्धि करने का कैबिनेट ने फैसला किया है। मूंग का एमएसपी 803 रुपये बढ़ाकर 8558 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जो पिछले साल 7755 रुपये प्रति क्विंटल था। अरहर (तूर) के एमएसपी में भी 400 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई है और यह 7000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। उड़द का एमएसपी 350 रुपये बढ़ाकर 6950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जबकि  कपास के एमएसपी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं ज्वार, बाजरा, रागी, सोयाबीन, सनफ्लावर, तिल और मक्का के एमएसपी में छह से सात फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।हालाँकि हमने कृषि लागत व मूल्य आयोग की मीटिंग में कुछ और अधिक बढ़ोतरी की माँग की थी।

 किसान नेता धर्मेंद्र मलिक व  अशोक बालियान ने उम्मीद जताई है कि सरकार के इस फैसले से किसानों की आय में निश्चित बढ़ोतरी होगी।

                   

मुजफ्फरनगर भाजपा नेता दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत के युवा पुत्र का निधन


मुजफ्फरनगर । दुखद सूचना भाजपा नेता दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत के युवा पुत्र वासु का दुखद निधन हो गया है मां भगवती की ऐसी इच्छा थी आज शाम को 6:00 बजे नई मंडी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा निवास स्थान मनोज प्रोविजन स्टोर के पास निकट लाल कोठी गांधीनगर 9897115343, 9760272860,. 9917082060

भाजपा राज में बढ़ती महंगाई से सबसे ज्यादा महिलाएं त्रस्त-रीबू श्रीवास्तव


मुज़फ्फरनगर। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राज में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से सबसे ज्यादा त्रस्त महिलाएं है। उनको घर चलाने में भारी मानसिक दबाव झेलना पड़ रहा है। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष ने यह विचार सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर आयोजित संगठन समीक्षा के दौरान कहे। उन्होंने कहा की महिलाओ के सम्मान व सुरक्षा का वादा करके सत्ता हासिल करने वाली डबल इंजन भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न अत्याचार सारी सीमाएं लांघ रहा है। महिलाओं के उत्पीड़न व अत्याचार में भाजपा नेताओ के बड़ी संख्या में शामिल होने से भाजपा की महिला सम्मान की कथनी कलंक बनकर सामने आ रही है। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने  कहा कि महिलाओं को सम्मान व राजनीतिक भागीदारी केवल सपा ही दे सकती है। आधी आबादी में शामिल महिलाओ की शक्ति को सपा संगठन से जोड़कर जनविरोधी भाजपा सरकार को 2024 लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा।उन्होंने कहा कि जल्द ही मुजफ्फरनगर में सपा महिला सभा का नया मजबूत संगठन खड़ा किया जा रहा है।

सपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक व सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही व जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध महिला शक्ति को सपा से जोड़कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। महिलाओं के उत्पीड़न पर सपा हमेशा उनके न्याय की लड़ाई लड़ती रही है आगे भी इस लड़ाई में सपा महिलाओं के साथ है। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का मुज़फ्फरनगर पहुंचने पर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी व संचालन सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत ने किया।

कार्यक्रम को मुख्यरूप से सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर,सपा नेता राकेश शर्मा,विनय पाल,साजिद हसन, महानगर महासचिव सलीम मलिक, शमशेर मलिक,सपा सभासद अनिता,सभासद बबली,सपा नेत्री कमलेश,शर्मिष्ठा पाल, कमला देवी,किरण देवी, संगीता पाल आदि ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में इमलाक प्रधान,सपा सभासद अन्नू कुरैशी,शहजाद चीकू,राशिद मलिक, आमिर अली एडवोकेट, पवन पाल,रामपाल सिंह पाल,वसीम राणा सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

औरंगजेब की तस्वीर पर महाराष्ट्र में बवाल


नागपुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ युवकों के स्टेटस पर औरंगजेब की तस्वीर लगाने को लेकर मामला गरम हो गया है। स्टेटस लगाए जाने के विरोध में और युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने छत्रपती शिवाजी चौक पर धरना प्रदर्शन किया।तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में लाने और भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर कहा, "राज्य में क़ानून व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी सरकार की है। गृह विभाग और मंत्री अधिकारियों के साथ संपर्क में है और मैं भी अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। लोगों से क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।"

वहीं, कोल्हापुर की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि लोग भी शांति बनाए रखें, कहीं कोई अप्रिय घटना न हो।

दंगाइयों ने एंबुलेंस में आग लगाई, मासूम समेत तीन जिंदा जले


 इंफाल। मणिपुर राज्य के पश्चिम इंफाल जिले में दंगाइयों ने करीब आठ वर्षीय घायल बच्चे को अस्पताल ले जाते समय एक एंबुलेंस में आग लगा दी। इससे बच्चे, उसकी मां और एक अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान मासूम बच्चे को सिर में गोली लग गई थी। उसका इलाज कराने के लिए उसकी मां और एक अन्य रिश्तेदार एंबुलेंस से इंफाल के अस्पताल ले जा रहे थे। तभी भीड़ ने अचानक सामने आकर एंबुलेंस को रुकवा दिया और उसमें आग लगा दी। इससे तीनों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। बता दें, दर्दनाक घटना इसोइसेम्बा में रविवार शाम को हुई।

अधिकारियों ने बताया की भीड़ ने जिन लोगों को आग की भेंट चढ़ा दिया। उनकी पहचान आठ वर्षीय तोंसिंग हैंगिंग, उसकी 45 वर्षीय मां मीना हैंगिंग और 37 वर्षीय लिडिया लोरेम्बम के रूप में हुई है। असम राइफल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि घटनास्थल और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...