सोमवार, 7 नवंबर 2022

मुजफ्फरनगर में डेंगू का कहर, स्वस्थ विभाग मौन


मुजफ्फरनगर । जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में प्रतिदिन एक नहीं बल्की डेंगू के 4 से 5 मरीज मिल रहे है। ये आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अभी 69 मरीज है। सोमवार को 3 ओर रविवार को 5 डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की सांसे फूल रही है। अभी डेंगू के मरिजों का आंकडा बढ़ कर 69 पहुंच गया है। वही डाक्टरों की माने तो अभी डेंगू से घबराने की आवश्यकता नहीं बल्कि अगर सही समय पर सही उपचार मिल जाए तो मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है। इस मौसम में जैसे ही बुखार की शिकायत हो तत्काल निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में दिखाएं। इसके

अलावा सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही भारी भीड रही। सीएमएस राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को 2 हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें अधिकांश लोग बुखार व डेंगू के है। जिला अस्पताल में अभी भी डेंगू के मरीज भर्ती है। पूरी बांह के कपड़े पहनें और घरों और आसपास पानी में आवश्यक एवं अनावश्यक दोनों ही रूप से जमा न होने दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि डेंगू पर काबू पाने के लिए प्रयास तेज कर दिये गये हैं। हालांकि जनपद में जिला मलेरिया विभाग की टीम द्वारा बड़े पैमाने पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव शुरू कराया जा रहा है, जिन गांवों में डेंगू मरीज मिले हैं, वहां पर सैंपलिंग भी कराई जा रही है। डेंगू बुखार तीन तरह का होता है। प्रकार क्लासिकल साधारणडेंगू बुखार, डेंगू हमरेजिकहेमरेजिक बुखार डीएचएफ और डेंगू शॉक सिंड्रोम डीएसएस का होता है। क्लासिकल साधारण डेंगू बुखार में मृत्यु नहीं होती है, लेकिन यदि डेंगू हमरेजिकहेमरेजिक बुखार या डेंगू शॉक सिंड्रोम का तुरंत उपचार शुरू नहीं किया जाता है तो जानलेवा साबित हो सकता है।

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह का कहना है कि जनपद में लगातार डेंगू के मामले मिलने से लोगों में डर है। जो नहीं होना चाहिए। प्लेटलेट्स पचास हजार से नीचे जाने पर ही स्थिति गंभीर मानी जाती है। विभिन्न संवेदनसील क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर यहां वहां रोगियों की जांच कर उपचार दिलाया गया।

विजय वर्मा व पुनीत गुप्ता की जोड़ी ने उत्तरांचल टेनिस में झंडे गाड़े


मुजफ्फरनगर। विजय वर्मा एवं पुनीत गुप्ता की जोड़ी ने उत्तरांचल देहरादून शांति अकेडमी में चल रहे लॉन टेनिस टूर्नामेंट में भाग लिया जिसमें लगभग 150 खिलाड़ियों ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरला, तमिलनाडु आदि  स्टेट से भाग लिया इसमें  80, 90, 100, 110 एवम 120 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के कैटेगरी रखी गई थी।

विजय वर्मा ने पुनीत गुप्ता की जोड़ी के साथ 110 आयु वर्ग के फाइनल मैच  में पवन जैन एवम विजेंद्र चौहान की जोड़ी के साथ बहुत ही रोमांचक मैच खेला जिसमे 8-4 के स्कोर से मैच जीतकर वहां झंडे गाड़ दिए वहां उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया एवं 90 वर्ष की आयु वर्ग में सेमीफाइनल तक ही अपना सफर पूरा कर पाए, विजय वर्मा पिछले कई सालों से अंतरराष्ट्रीय टेनिस खेलते आ रहे हैं और पहले भी अनेकों टाइटल जीतकर उन्होंने जिले का सम्मान बढ़ाया है और जिले में टेनिस को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर बच्चों को कोचिंग देते हैं एवं टूर्नामेंट आयोजित करते हैं ।

अलीसा बनी अनन्या और राबिया पल्लवी

 मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में सहारनपुर के परिवार ने हिंदू धर्म में वापसी की। सहारनपुर के परिवार ने घर वापसी की। स्वामी यशवीर जी महाराज ने बताया कि इन परिवार के सदस्य 150 साल पहले हिंदू सैनी थे, लेकिन दबाव में आकर मुस्लिम बन गए थे।

जिसे ये लोग सालों से अपना धर्म ही मानते आ रहे थे। लेकिन अब उन्होंने मुस्लिम धर्म त्यागने का फैसला लिया। मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम में आके परिवार ने हिंदू धर्म चुनकर धर्म परिवर्तन कर लिया। अब स्वेच्छा से यह परिवार फिर हिंदू बन गया है। वादिल को विवेक सैनी, अलीसा को अनन्या सैनी, राबिया को पल्लवी सैनी, नाजिया को नीतू सैनी, वरीसा को मनीषा सैनी, गुलिस्तां को रविता सैनी, सानिया को निशा सैनी, आकिल को रोहित सैनी और रुखसाना को बबीता सैनी नाम दिया गया है।


बैंक खाते से धोखा धडी कर निकाले एक लाख


मुजफ्फरनगर । एक महिला के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 97,589/- रुपये साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली ने वापस करा दिये।

आवेदिका  सविता देवी पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ने थाना खतौली साइबर हेल्प डेस्क को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परीचित बनकर फोनपे के माध्यम से आवेदिका के बैंक खाते से 97,589/-रुपये की धोखाधड़ी की गयी थी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  विनीत जायसवाल  के निर्देशन में साइबर हेल्प टीम थाना खतौली द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त प्रकरण में फोनपे व सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा आवेदिका सविता उपरोक्त के खाते से निकाले गये 97,589/- रुपये की सम्पूर्ण धनराशि पीडिता/आवेदिका के बैंक खाते में वापस कराई गई ।

दिल्ली में फिर खुलेंगे स्कूल


नयी दिल्ली । प्रदूषण के स्तर में कमी आने के बाद दिल्ली सरकार ने बुधवार 9 नवंबर से सभी प्राथमिक स्कूलों को खोलने और अन्य कार्यों पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक भी हटा दी गई है। बीते सप्ताह प्रदूषण बढ़ने के कारण दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए थे और उनसे बड़ी क्लासों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आउटडोर एक्टिविटीज को भी रोक दिया गया था।  

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को यह ऐलान किया। पिछले 2 दिनों से दिल्ली के अंदर प्रदूषण में तेजी के साथ सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली में लगे ग्रैप-4 के प्रतिबंधों को वापस लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक भी हटा दी गई है।

सवर्ण गरीबों को आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने के फैसले को हरी झंडी दे दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले पर अपनी मुहर लगाई है। चीफ जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पांच संदस्यीय बेंच ने 3-2 से फैसला सुनाया है। तीन जजों ने संविधान के 103वें संशोधन अधिनियम 2019 को सही माना है। बेंच में जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, एस रवींद्र भट्ट, बेला एम त्रिवेदी और जेबी पारदीवाला शामिल थे। चीफ जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस भट्ट ने अपनी असहमति जताई है।

बकरी को भी नहीं बख्शा, कुकर्मी गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। एक युवक ने बकरी के साथ कुकर्म किया। बकरी मिमियाई तो मालकिन मौके पर पहुंची। विरोध करने पर आरोपी ने बकरी की मालकिन को जान से मारने की धमकी। शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में सलमा पत्नी मुनव्वर की बकरी घर में बंध रही थी। अचानक बकरी खुलकर कहीं चली गई। सलमा का आरोप है कि जब वह अपनी बकरी को ढूंढती हुई एक घर के बाहर पहुंची तो भीतर से बकरी के मिमियाने की आवाज आ रही थी। बताया कि वह उक्त घर के भीतर चली गई। आरोप है कि एक कमरे में उसने झांककर देखा तो वसीम पुत्र मंजूर बकरी के साथ कुकर्म कर रहा था। बताया कि उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी। सलमा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वसीम के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि सलमा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बताया कि आरोपी वसीम के विरुद्ध आइपीसी की धारा-377, 504, 506 और पशुओं के प्रति क्रूरता काक निवारण अधिनियम 1960 की धारा 3 और 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी का चालान किया जा रहा है।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 




🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 

 🌤️ *दिनांक - 07 नवंबर 2022*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी शाम 04:15 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

🌤️ *नक्षत्र - अश्विनी रात्रि 12:37 तक तत्पश्चात भरणी*

🌤️ *योग - सिद्धि रात्रि 10:37 तक तत्पश्चात व्यतीपात*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:09 से सुबह 09:33 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:45*

🌦️ *सूर्यास्त - 17:58*

👉 *दिशाशूल -पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण-वैकुंठ चतुर्दशी, व्रत पूर्णिमा,त्रिपुरारी पूर्णिमा* 

🔥 *विशेष - चतुर्दशी और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

       🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

➡ *07 नवम्बर 2022 सोमवार को रात्रि 10:38 से 08 नवम्बर, मंगलवार को रात्रि 09:46 तक व्यतिपात योग है ।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी* 🌷

🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण, प्रकृति खण्ड के अनुसार*

🌷 *सुधाघटसहस्रेण सा तुष्टिर्न भवेद्धरेः।*

*या च तुष्टिर्भवेन्नृणां तुलसीपत्रदानतः।।*

*गवामयुतदानेन यत्फलं लभते नरः।*

*तुलसीपत्रदानेन तत्फलं लभते सति।।*

🙏🏻 *हजारों घड़े अमृत से नहलाने पर भी भगवान श्रीहरि को उतनी तृप्ति नहीं होती है, जितनी वे मनुष्यों के तुलसी का एक पत्ता चढ़ाने से प्राप्त करते हैं।दस हजार गोदान से मानव जो फल प्राप्त करता है, वही फल तुलसी-पत्र के दान से पा लेता है।* 

🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार*

*जो पुरुष कार्तिक मास में श्रीहरि को तुलसी अर्पण करता है, वह पत्र-संख्या के बराबर युगों तक भगवान के धाम में विराजमान होता है। फिर उत्तम कुल में उसका जन्म होता और निश्चित रूप से भगवान के प्रति उसके मन में भक्ति उत्पन्न होती है, वह भारत में सुखी एवं चिरंजीवी होता है।*

🌷 *शिबिराम्यन्तरे भद्रा स्थापिता तुलसी नृणाम् ।*

*धनपुत्रप्रदात्री च पुण्यदा हरिभक्तिदा ।।*

*प्रभाते तुलसीं दृष्ट्वा स्वर्णदानफलं लभेत् । ब्रह्मवैवर्तपुराण, श्रीकृष्णजन्मखण्ड, अध्याय 103)*

🌿 *घरके भीतर लगायी हुई तुलसी मनुष्योंके लिये कल्याणकारिणी, धन - पुत्र प्रदान करनेवाली, पुण्यदायिनी तथा हरिभक्ति देनेवाली होती है । प्रातःकाल तुलसीका दर्शन करनेसे सुवर्ण - दानका फल प्राप्त होता है ।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण मंत्र* 🌷 

👉🏻 *08 नवम्बर 2022 मंगलवार को खंडग्रास चन्द्रग्रहण (सूरत में ग्रहण समय शाम 06:02 से शाम 06:18 तक) (भारत में दिखेगा, नियम पालनीय)*

🌔 *जब भी चंद्र ग्रहण हो तो एक माला नीचे मंत्र की करें :-*

 🌙 *मंत्र – ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: | .... ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: | .... ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *ग्रहण दर्शन ना करें* 🌷

🌗 *कोई-कोई TV Channel वाले नादान होते हैं.. ग्रहण का दृश्य लाईव दिखाते हैं .. ये नहीं देखना चाहिए और ग्रहण की छाया भी हम पर न पड़े इसका ध्यान रखना चाहिए*

🙏🏻

       🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *ग्रहण के समय उसके देवता का मंत्र जप* 🌷

🌔 *ग्रहण का समय हो तो उस समय ग्रहण के देव का नाम जप करने से उस ग्रह का माने सूर्य या चन्द्र का विशेष आशीवार्द प्राप्त होते हैं चन्द्र ग्रहण में चन्द्र देव का मंत्र ...*

🌷 *ॐ सोमाय नमः*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः*

👉🏻 *फिर चन्द्र देव की स्तुति का श्लोक*

🌷 *"दधीशंख: तुषाराभम् क्षीरोरदार्णव संनिभम्, नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्"*

👉🏻 *फिर चन्द्र गायत्री मंत्र बोलें ...*

🌷 *" ॐ अमृतान्गाय विदमहे कलारुपाय धीमहि तन सोमः प्रचोदयात "*

🙏🏻 *- )*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻पंचक

नवंबर 2022 

पंचक का आरंभ- 2 नवंबर 2022, बुधवार को 14.16 मिनट से 


पंचक का समापन- 6 नवंबर 2022, रविवार को 24.05 मिनट पर। 


एकादशी


शुक्रवार, 04 नवंबर 2022- देवोत्थान, देवउठनी, प्रबोधिनी एकादशी

22. रविवार, 20 नवंबर 2022- उत्पन्ना एकादशी


प्रदोष


05 नवंबर, दिन: शनिवार, शनि प्रदोष व्रत


पूजा मुहूर्त: शाम 05:33 बजे से रात 08:10 बजे तक


21 नवंबर, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत


पूजा मुहूर्त: शाम 05:25 बजे से रात 08:06 बजे तक


अमावस्या

नवंबर 2022 में अमावस्या तिथि

दिनांक: 23 नवंबर, 2022, बुधवार


कार्तिक पूर्णिमा- मंगलवार 8 नवंबर, 2022।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कला कौशल को बल मिलेगा और लोकप्रियता बढ़ने से आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको ससुराल पक्ष में मान सम्मान मिलता दिख रहा है आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन किसी अनबन के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में कुछ नई तकनीकों को अपनाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव आदि का पूरा ध्यान रखेंगे और आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको लेनदेन के मामले बहुत ही सूझबूझ से निपटाने होंगे। किसी सरकारी काम में निवेश करने से पहले उसके नीति व नियमों का पूरा ध्यान रखें। किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप किसी से उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन फिर भी आप उसमें सफल नहीं हो पाएंगे। आपको अपने आर्थिक मामलों में सामंजस्य बनाए रखना होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अध्यात्म के प्रति आप जागरूक रहेंगे और आर्थिक मामले में आपको ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। किसी मित्र के साथ यदि कुछ दूरियां आ गई थी,तो आपको उन्हें मिटाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप अपनी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में काम करके अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे और आपको आज सक्रियता बनाए रखनी होगी। आपका कोई छोटो से कोई गलती होने पर आज बड़प्पन दिखाना होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको कुछ आर्थिक मामलों में लापरवाही नहीं करनी है और काम कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आज आपको किसी से स्पष्ट बातचीत करनी होगी व उसे बातों में उलझा कर ना रखें। जो लोग किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने वाले हैं,उनके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको किसी सम्मान के मिलने से परिवार में खुशियां रहेंगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपके व्यवसाय की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है। संतान आज किसी ऐसे काम को कर सकती है,जिससे आपका मान सम्मान ऊंचाइयों पर रहेगा। व्यवसाय में किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे। कुछ सामाजिक विषयों में आप सक्रियता बनाए रखें। आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय वरिष्ठ सदस्यों की मदद से ले,तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप बड़ों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे,लेकिन पैरों में दर्द अथवा कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी पुरानी की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आज आपको अपने किसी शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है। मित्रों के सहयोग से आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप परिवार में छोटे बच्चों से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका अपने परिजनों से आना जाना लगा रहेगा। किसी आवश्यक कार्य के कारण आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने व्यवहार में सहजता व स्वच्छता बनाए रखनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप विभिन्न क्षेत्रों में धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी साख चारों ओर बढ़ सकती हैं। साझेदारी में आज आपको किसी प्रयास को करने से पहले अपने पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आपको आज एक से अधिक योजनाओं का लाभ मिलता दिख रहा है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई गलती नहीं करनी है,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको लाभ के अवसर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में तेजी आएगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप जल्दबाजी मे कोई दिखावा ना करें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और कार्य क्षेत्र में आप अधिकारियों के भरोसे को तोड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आप बजट बनाकर चले,तो आप अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन बचाने में कामयाब रहेंगे,जो लोग परोपकार के कार्य में कार्यरत हैं,वह आज अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा और उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। आपको अपनी ऊर्जा को गलत कामों में लगाने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों को आसानी से पूरा करें और कार्यक्षेत्र में भी आप यदि अपने जूनियर्स की मदद लेकर किसी काम को पूरा करेंगे,तो वह समय रहते आसानी से पूरा हो जाएगा और बिजनेस के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको निवेश सोच समझकर करना होगा। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हे कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। आपकी अपने मित्रों के सहयोग व समर्थन से काफी समस्याएं हल होंगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके घर परिवार में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी वरिष्ठ सदस्यों से रिश्ते में चल रही अनबन को समाप्त करना होगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपको समस्या दे सकता है,जिसमें आप अपने माता-पिता से बातचीत करके कोई निर्णय लें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई काम आज सोच समझ कर करना होगा। आज कोई महत्वपूर्ण बात अपने जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं और परिवार के सदस्यों की सुख सुविधाओं का आप पूरा ध्यान रखेंगे,जिनके लिए आप कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको अपने भाई बंधुओं से किसी अहम मुद्दे पर बातचीत करने का मौका मिलेगा और आप उनके साथ किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। आपको कुछ सामाजिक कार्यों पर जोर देना होगा तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे। आपको कुछ आर्थिक मामले आपको समस्या दे सकते हैं आपकी कार्यक्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। 


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सर्तकता बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी के बहकावे में आने से बचना होगा। आप परिजनों के साथ किसी काम में आगे बढ़ेंगे,तो आपके समस्या लेकर आ सकता है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने रूटीन को बेहतर बनाएंगे,तो आपको अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाना होगा,नहीं तो आपकी किसी समस्या से आप परेशान रहेंगे। आप किसी भी काम को बिना सोचे समझे आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी सक्रियता बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मानव मात्र के कल्याण के लिए जन्मे गुरु नानक देव जी

 


अंधविश्वास और आडंबरों के कट्टर विरोधी सिखों के पहले गुरु गुरु नानक का प्रकाश उत्सव (जन्मदिन) कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है हालांकि उनका जन्म 15 अप्रैल 1469 को हुआ था। पंजाब के तलवंडी नामक स्थान में एक किसान के घर जन्मे नानक के मस्तक पर शुरू से ही तेज आभा थी। तलवंडी जोकि पाकिस्तान के लाहौर से 30 मील पश्चिम में स्थित है, गुरु नानक का नाम साथ जुड़ने के बाद आगे चलकर ननकाना कहलाया। गुरु नानक के प्रकाश उत्सव पर प्रति वर्ष भारत से सिख श्रद्धालुओं का जत्था ननकाना साहिब जाकर वहां अरदास करता है। 

गुरुनानक बचपन से ही गंभीर प्रवृत्ति के थे। बाल्यकाल में जब उनके अन्य साथी खेल कूद में व्यस्त होते थे तो वह अपने नेत्र बंद कर चिंतन मनन में खो जाते थे। यह देख उनके पिता कालू एवं माता तृप्ता चिंतित रहते थे। उनके पिता ने पंडित हरदयाल के पास उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजा लेकिन पंडितजी बालक नानक के प्रश्नों पर निरुत्तर हो जाते थे और उनके ज्ञान को देखकर समझ गए कि नानक को स्वयं ईश्वर ने पढ़ाकर संसार में भेजा है। नानक को मौलवी कुतुबुद्दीन के पास पढ़ने के लिए भेजा गया लेकिन वह भी नानक के प्रश्नों से निरुत्तर हो गए। नानक ने घर बार छोड़ बहुत दूर दूर के देशों में भ्रमण किया जिससे उपासना का सामान्य स्वरूप स्थिर करने में उन्हें बड़ी सहायता मिली। अंत में कबीरदास की 'निर्गुण उपासना' का प्रचार उन्होंने पंजाब में आरंभ किया और वे सिख संप्रदाय के आदिगुरु हुए।


सन् 1485 में नानक का विवाह बटाला निवासी कन्या सुलक्खनी से हुआ। उनके दो पुत्र श्रीचन्द और लक्ष्मीचन्द थे। गुरु नानक के पिता ने उन्हें कृषि, व्यापार आदि में लगाना चाहा किन्तु यह सारे प्रयास नाकाम साबित हुए। उनके पिता ने उन्हें घोड़ों का व्यापार करने के लिए जो राशि दी, नानक ने उसे साधु सेवा में लगा दिया। कुछ समय बाद नानक अपने बहनोई के पास सुल्तानपुर चले गये। वहां वे सुल्तानपुर के गवर्नर दौलत खां के यहां मादी रख लिये गये। नानक अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करते थे और जो भी आय होती थी उसका ज्यादातर हिस्सा साधुओं और गरीबों को दे देते थे।


सिख ग्रंथों के अनुसार, गुरु नानक नित्य प्रातः बेई नदी में स्नान करने जाया करते थे। एक दिन वे स्नान करने के पश्चात वन में अन्तर्ध्यान हो गये। उस समय उन्हें परमात्मा का साक्षात्कार हुआ। परमात्मा ने उन्हें अमृत पिलाया और कहा− मैं सदैव तुम्हारे साथ हूं, जो तुम्हारे सम्पर्क में आयेंगे वे भी आनन्दित होंगे। जाओ दान दो, उपासना करो, स्वयं नाम लो और दूसरों से भी नाम स्मरण कराओ। इस घटना के पश्चात वे अपने परिवार का भार अपने श्वसुर को सौंपकर विचरण करने निकल पड़े और धर्म का प्रचार करने लगे। उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों की भी यात्राएं कीं और जन सेवा का उपदेश दिया। बाद में वे करतारपुर में बस गये और 1521 ई. से 1539 ई. तक वहीं रहे।


गुरु नानक देवजी ने जात−पांत को समाप्त करने और सभी को समान दृष्टि से देखने की दिशा में कदम उठाते हुए 'लंगर' की प्रथा शुरू की थी। लंगर में सब छोटे−बड़े, अमीर−गरीब एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करते हैं। आज भी गुरुद्वारों में उसी लंगर की व्यवस्था चल रही है, जहां हर समय हर किसी को भोजन उपलब्ध होता है। इस में सेवा और भक्ति का भाव मुख्य होता है। नानक देवजी का जन्मदिन गुरु पूर्व के रूप में मनाया जाता है। तीन दिन पहले से ही प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं। जगह−जगह भक्त लोग पानी और शरबत आदि की व्यवस्था करते हैं। गुरु नानक जी का निधन सन 1539 ई. में हुआ। इन्होंने गुरुगद्दी का भार गुरु अंगददेव (बाबा लहना) को सौंप दिया और स्वयं करतारपुर में 'ज्योति' में लीन हो गए। 

गुरु नानक जी की शिक्षा का मूल निचोड़ यही है कि परमात्मा एक, अनन्त, सर्वशक्तिमान और सत्य है। वह सर्वत्र व्याप्त है। मूर्ति−पूजा आदि निरर्थक है। नाम−स्मरण सर्वोपरि तत्त्व है और नाम गुरु के द्वारा ही प्राप्त होता है। गुरु नानक की वाणी भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से ओत−प्रोत है। उन्होंने अपने अनुयायियों को जीवन की दस शिक्षाएं दीं जो इस प्रकार हैं− 


1. ईश्वर एक है। 


2. सदैव एक ही ईश्वर की उपासना करो। 


3. ईश्वर सब जगह और प्राणी मात्र में मौजूद है। 


4. ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता। 


5. ईमानदारी से और मेहनत कर के उदरपूर्ति करनी चाहिए। 


6. बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएं। 


7. सदैव प्रसन्न रहना चाहिए। ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा मांगनी चाहिए। 


8. मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से ज़रूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए। 


9. सभी स्त्री और पुरुष बराबर हैं। 


10. भोजन शरीर को जि़ंदा रखने के लिए ज़रूरी है पर लोभ−लालच व संग्रहवृत्ति बुरी है।

ये 6 गृह रहेंगे ग्रहण की जद में, जानिए राशि के अनुसार उपाय


पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण पर ये 6 गृह रहेंगे ग्रहण की जद में – 

केंद्र योग, केंद्र संबंध और दृष्टि संबंध नवग्रहों में से छह ग्रह का रहेगा। ऐसे में चंद्र राहु का युति संबंध मेष राशि के साथ और तुला राशि पर सूर्य, केतु, शुक्र व बुध चार ग्रह रहने वाले हैं। इस वजह से समसप्तक दृष्टि संबंध बनेगा। खास बात ये है कि ग्रहण के वक्त मेष लग्न का प्रभाव रहेगा ऐसे में अलग-अलग प्रकार सामने आएंगे।

इन राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

मेष : इस राशि के लोगों के लिए अधिक सोचने से बचने वाला समय है। इसी राशि पर ग्रहण रहेगा।

वृषभ : इस राशि के लोगों के लिए आय में वृद्धि होगी तथा नए-नए स्रोत खुलेंगे।

मिथुन : इस राशि के लोगों के लिए शुरू हो चुके स्टार्टअप का लाभ मिलने लगेगा।

कर्क : इस राशि के लोगों के लिए विवादों को टालने का प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह : इस राशि के लोगों के लिए पुराने धन की प्राप्ति का समय है, प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।

कन्या : इस राशि के लोगों के लिए ब्लाइंड इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नुकसान की संभावना अधिक रहेगी।

तुला : इस राशि के लोगों के लिए निर्णय क्षमता विकसित करें, सोच समझकर आगे बढ़ें।

वृश्चिक : इस राशि के लोगों के लिए प्रापर्टी के विवाद से बचकर अपने कार्य को आगे बढ़ाएं।

धनु : इस राशि के लोगों के लिए आध्यात्मिक व धार्मिक उन्नाति के साथ आय के रास्ते खुलेंगे।

मकर : इस राशि के लोगों के लिए राजकीय पद मिलने की संभावना प्रयास तेज करें।

कुंभ : इस राशि के लोगों के लिए पारिवारिक संपत्ति मिलेगी, पुराने प्रयास सफल होंगे।

मीन : इस राशि के लोगों के लिए अनुभव के साथ योग्यता का लाभ अवश्य मिलेगा।

राशि अनुसार ये करें उपाय

 मेष- गेहूं, जमीन, मसूर दाल, लाल कपड़े, लाल गाय, गुड़, चंदन, लाल फूल, सोना, तांबा, केशर, का दान करना चाहिए।

वृषभ- ये लोग चावल, शकर, हीरा, चांदी, मोती, सफेद कपड़े, घी, सोना का दान कर सकते हैं।

मिथुन- कांस्य के बर्तन, हरे कपड़े, घी, धन, पन्ना, सोना, सभी प्रकार के फूल, कर्पूर, शंख, फल, खाना दान कर सकते हैं।

कर्क- चावल, सफेद कपड़े, चंदन, फूल, शकर, चांदी, सफेद बैल, घी, शंख, दही, मोती और कर्पूर का दान कर सकते हैं।

सिंह- गेहूं, माणिक्य, गाय, कमल का फूल, लाल चंदन, लाल कपड़े, सोना, तांबा, केशर, मूंगा का दान कर सकते हैं।

कन्या- कांस्य के बर्तन, हरे कपड़े, घी, धन, पन्ना, सोना, फूल, कर्पूर, शंख, फल, खाना का दान करें।

तुला- चावल, शकर, हीरा, चांदी, मोती, सफेद कपड़े, घी, सोना दान करें।

वृश्चिक- भूमि, मसूर दाल, लाल कपड़े, गुड़, चंदन, फूल, सोना, तांबा, केशर का दान कर सकते हैं।

धनु- अनाज, पीले कपड़े, सोना, घी, पीले फल, पुखराज, हल्दी, किताबें, धन, शहद, शकर, नमक, भूमि का दान का दान कर सकते हैं।

मकर- तेल, सात धान, नीलम, तिल, नील और नीले कपड़े, कंबल, ऊनी वस्त्र, सोना, उड़द का दान कर सकते हैं।

कुंभ- इस राशि के लोग तेल, सात प्रकार के धान, नीलम, तिल, नीले और काले कपड़े, कंबल, ऊनी कपड़े, सोना दान करें।

मीन- पीले कपड़े, अनाज, सोना, घी, पीले फल, पुखराज, हल्दी, किताबें, धन, शहद, शकर, नमक का दान कर सकते हैं।

कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण

 


इस साल का दूसरा एवं आखिरी चंद्र ग्रहण- 2022   8 नवंबर को लगने जा रहा है। यह कई मायनों में विशेष होगा। इससे पहले मई में पहला चंद्र ग्रहण लगा था। सूर्य ग्रहण के चंद दिनों बाद चंद्र ग्रहण के कई मायने हैं। भारत में चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को शाम 5.32 बजे प्रारंभ होगा और रात 7.27 बजे समाप्त होगा।

यानी चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 95 मिनट होगी। पिछली बार 16 मई को पहला चंद्र ग्रहण प्रात: 8.59 बजे से प्रात: 10.23 बजे तक लगा था। इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्व की तुलना में 31 मिनट अधिक का होगा। यह चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली के दिन लग रहा है।

यानी इस बार चंद्र ग्रहण के दिन ही कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन हिन्दू भारत में देव दीपावली त्यौहार मनाते हैं। ज्योतिषाचार्य  राजीव पाराशर के अनुसार, शास्त्र और पंचांगों के अनुसार देव दीपावली दिन चंद्र ग्रहण लगता है तो यह तिथि काफी अहम हो जाती है।  वैसे ग्रहण को शास्त्रों में अच्छा नहीं माना गया है। यही वजह है कि लोग कोई भी शुभ कार्य इस अवधि में नहीं करते हैं। यह ग्रहण भारत, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, एशिया के सभी द्वीपों, पूर्वी और दक्षिण यूरोप के देशों, आस्ट्रेलिया, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में लोग आसानी से देख सकते हैं। 


नंगी आंखों से न देखें

यदि आप चंद्र ग्रहण देखना चाहते हैं तो नंगी आंखों से न देखें। इसके लिए जरूरी उपकरण जरूर धारण करें, वरना आंखें खराब हो सकती हैं। चूंकि चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दौरान खतरनाक किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं। इससे कई तरह के नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।

कार्तिक पूर्णिमा के बारे में जानिए सब कुछ


7 नवंबर 2022 सोमवार को चतुर्दशी तिथि शाम 4:18 तक रहेगी, उसके उपरांत पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी जो अगले दिन 8 नवंबर, मंगलवार शाम 4:32 तक रहेगी। 

लेकिन 8 नवंबर को चंद्रग्रहण होने की वजह से पूर्णिमा के सभी कार्यक्रम 7 नवंबर सोमवार को रखे जाए तो ज्यादा उचित रहेगा।

अतः पूर्णिमा का व्रत 7 नवंबर सोमवार को रखना ज्यादा श्रेष्ठ रहेगा। 7 नवंबर को प्रात:काल से देर रात तक सिद्ध योग व रवि योग जैसे अच्छे योग भी रहेंगे।

जो लोग व्रत का उद्यापन करेंगे, उनको 7 नवंबर को ही उद्यापन करना चाहिए।

7 नवंबर को ही देव दिवाली मनाई जाएगी। अतः इस दिन दीपदान शाम प्रदोष काल में 5:14 से शाम 7:49 तक करना श्रेष्ठ रहेगा।

7 नवंबर को ही गंगा स्नान भी रहेगा अतः इस दिन प्रातःकाल पवित्र नदी व सरोवर में स्नान करने के शुभ फल प्राप्त होते हैं।।

*⚛️कार्तिक पूर्णिमा में इन बातों का रखें ध्यान-:*

-कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में ही स्नान करें, यदि नदी स्नान किसी कारणवश संभव न हो तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।


2- इस दिन स्नान करते समय सभी तीर्थों का ध्यान करना चाहिए।


3- स्नान करने के बाद सबसे पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दें।


4- कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और "ऊं नम: शिवाय" मंत्र का जाप करें।


5- स्नान के बाद  जरूरतमंदों में फल, अन्न और वस्त्र का दान जरूर करें।।


6-इस दिन गायों को कुछ खाने को जरूर दें। गौशाला में गुड व हरा चारा इत्यादि दान करें।।


7-इस दिन भगवान श्रीहरि की स्तुति आराधना करें, मौन का ज्यादा से ज्यादा पालन करें।


8-कार्तिक पूर्णिमा को संभव हो सके तो घर पर भगवान सत्नारायण की कथा रखें। इस दिन भगवान श्री हरि के मंत्रों व पवित्र नामों का जप करें। यथासंभव गीता के पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम, गोपाल सहस्त्रनाम आदि पाठ करें।


9-कार्तिक पूर्णिमा के दिन  सात्विक व शुद्ध आचरण वाले किसी ईश्वर आराधक (ब्राह्मण) को भोजन करवाएं व दान दक्षिणा दें।। 


10- कार्तिक पूर्णिमा की संध्या प्रदोष काल में दीपदान करें, देव दीपावली मनाएं। घर में व तुलसी, पीपल, आंवला जैसे पवित्र वृक्षों के नीचे, नदी व सरोवरों के पास और मंदिर में दिए जलाएं।


11-कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूल कर भी किसी इंसान, जीव-जंतु, पेड़-पौधो को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं।।

रविवार, 6 नवंबर 2022

आज देवबंद आएंगे रेलमंत्री, करेंगे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण


देवबंद। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के सोमवार (आज) देवबंद आगमन को लेकर जहां प्रशासन अलर्ट मोड़ में है। वहीं, रेलवे विभाग के अधिकारी भी रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। स्टेशन पर साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। पहले से चल रहे निर्माण कार्यों में और तेजी आई है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्पेशल ट्रेन द्वारा सोमवार की सुबह 8.30 बजे देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। यहां करीब 15 मिनट का निरीक्षण करने के बाद श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचेंगे। जहां वे मां भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विधानसभा संचालन समिति की बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। देवबंद में वह पांच घंटे रहेंगे।

इस बार निकाय आरक्षण में किया गया बड़ा बदलाव


लखनऊ । निकाय चुनाव में वार्डों के आरक्षण की चक्रानुक्रम (आरक्षित सीट अगले साल उसी वर्ग श्रेणी में आरक्षित नहीं होगी) व्यवस्था में किसी एक वर्ग के लिए आरक्षित महिला सीट दूसरे वर्ग की महिला के लिए फिर आरक्षित हो सकती है। अब तक इसको लेकर भ्रम की स्थिति थी जिसे शासन ने स्पष्ट कर दिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि यदि कोई सीट 2017 के चुनाव में महिला एससी, महिला एसटी, महिला ओबीसी या सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी तो उसे इस चुनाव में किसी अन्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया जा सकता है। 

यानी यदि कोई सीट पिछले चुनाव में महिला एससी थी तो सिर्फ महिला एससी नहीं होगी, लेकिन इस बार वह सीट महिला ओबीसी, महिला एसटी या सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो सकती है।

नगर कीर्तन यात्रा का भव्य स्वागत



मुजफ्फरनगर । गुरु नानक देव जी की पावन जयंती के उपलक्ष में नगर में निकल रहे नगर कीर्तन एवं पंच प्यारों का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,रुड़की रोड इकाई अध्यक्ष विजय कुच्छल द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया,इस शुभ अवसर पर नगर कीर्तन में शामिल संगठन के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह सहित समस्त श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी की पावन जयंती(प्रकाश पर्व)की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी का जोरदार स्वागत किया गया,इस दौरान प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल व रुड़की रोड इकाई के पदाधिकारी उदित किंगर,हरीश धमीजा,अनिल मित्तल, विभोर मल्होत्रा,दीपांशु कुच्छल, इम्तियाज खान,शादाब खान,अनिल मित्तल,दीपक मित्तल,आकाश धमीजा,सचिन कुच्छल,अशोक ग्रोवर, संदीप कुच्छल,शैलेश कुच्छल,शुभम धमीजा,लवी मित्तल द्वारा प्रकाश पर्व में शामिल पूर्ण संगत को प्रकाश पर्व की अनेकों अनेकों बधाई प्रेषित की गई

नई मंडी थाना क्षेत्र में एनएच 58 पर हादसा, एक की मौत, एक गंभीर

 


मुजफ्फरनगर । तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसमें एक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवको को कुचल दिया। जिसमें एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुरातन छात्र छात्राओं का स्वर्ण एवं रजत जयन्ती समारोह आयोजित 


 मुज़फ्फरनगर । गांधी पालीटेक्निक मुज़फ्फरनगर परिसर मे पुरातन छात्र छात्राओं का स्वर्ण एवं रजत जयन्ती समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 1972 बैच के पास आऊट्स का स्वर्ण जयन्ती सम्मान समारोह व 1997 बैच के पास आऊट्स का रजत जयन्ती सम्मान समारोह सुबह 10:00 बजे से नाश्ते, जलपान के साथ लंच व ईवनिंग टी के साथ शाम 4:00 बजे समपन्न हुआ l कार्यक्रम संयोजन में संरक्षक इं० सतीश कुमार शर्मा, संरक्षक इं० देवेन्द्र कुमार गर्ग, इं० अजय सक्सेना, अध्यक्ष, इं० प्रदीप गोयल, निवर्तमान सचिव, इं० अशोक बंसल, निवर्तमान कोषाध्यक्ष, इं० अजय प्रकाश अग्रवाल, संयोजक स्वर्ण जयंती 1972 बैच, इं० अफ्सार अहमद सिद्दीक़ी, सह संयोजक स्वर्ण जयंती 1972 बैच, इं० अजय बर्मन, अधिशासी अभियन्ता (मुख्य संयोजक), इं० विकास वर्मा, उप खण्ड अधिकारी बुढ़ाना संयोजक, इं० सुनील कुमार, अवर अभियंता रामपुर, संयोजक, इं० प्रशान्त कुच्छल

वशिष्ठ उपाध्यक्ष, इं० अभय कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष आदि का विशेष योगदान रहा l

सीनियर स्टेट हेतु मुजफ्फरनगर की महिला एवं पुरुष वालीबाल टीमों को मंत्री कपिल देव अग्रवाल और प्रेरणा मित्तल ने किट एवं यात्रा धनराशि प्रदान की

 


मुजफ्फरनगर । श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के ऑडिटोरियम में मुजफ्फरनगर जनपद की महिला एवं पुरुष वालीबॉल टीमों को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री  कपिल देव अग्रवाल एवं श्रीराम कालेज की प्रधानाचार्य  प्रेरणा मित्तल ने स्पोर्ट्स किट एवं मुजफ्फरनगर से मऊ तक आने जाने हेतु स्लीपर क्लास यात्रा की धनराशि प्रत्येक खिलाड़ी को ₹1000 प्रदान की दो प्रबंधक एवं कोच को भी एक एक हजार रुपए और ट्रैक सूट प्रदान किए इस अवसर पर श्रीराम कालेज के खेल अधिकारी  प्रमोद कुमार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  प्रवीण कुमार शर्मा एवं  संजीव मौजूद रहे श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज के चेयरमैन प्रमुख शिक्षाविद डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ अति व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम मैं नहीं पधार सके उल्लेखनीय है कि सीनियर स्टेट महिला एवं पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता मऊ जनपद में 9 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक आयोजित की जा रही है इस राज्य प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की महिला एवं पुरुष वालीबॉल टीम सहभागिता करने हेतु रवाना हो रही है जिन्हें आज हरी झंडी देकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य  प्रेरणा मित्तल स्वागत पूर्वक विदा किया इस अवसर पर समस्त खिलाड़ियों द्वारा लोकप्रिय जन नेता स्वतंत्र प्रभार मंत्री  कपिल देव अग्रवाल का पुष्प मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया सभी खिलाड़ियों ने चेयरमैन डॉक्टर एस सी कुलश्रेष्ठ और प्रधानाचार्य  प्रेरणा मित्तल का हृदय से आभार व्यक्त किया उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर की महिला एवं पुरुष वालीबाल टीमों की स्पॉन्सरशिप श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा की जा रही है इसी के अंतर्गत खिलाडियों एवं कोच सहित कुल 28 किट और 28000, रुपए की धनराशि यात्रा हेतु श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज की ओर से प्रदान की गई है 28 चेयरमैन डॉक्टर एससी कुलश्रेष्ठ जिला वालीबाल संघ मुजफ्फरनगर जनपद के मुख्य संरक्षक भी हैं आज के कार्यक्रम में मंत्री  कपिल देव अग्रवाल ने अपने ओजस्वी भाषण में सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया एवं राज्य प्रतियोगिता को जीतने हेतु आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जिला वालीबाल संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सूरज प्रकाश मलिक और सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन एवं प्रमुख समाजसेवी दिलशाद पहलवान और निसार खान गांधी कॉलोनी कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन चौधरी समय सिंह आदि मौजूद रहे, चयनित महिला वॉलीबॉल टीम इस प्रकार है,,,, इमरा सिद्दीकी, लीलावती कुमारी, यश राणा, वर्षा देवी, पूजा शर्मा, मुस्कान अरोरा, वंशिका खरब, शिल्पी यादव, अंकिता शर्मा, मीनाक्षी सिंह, ज्योति बालियान, शिवानी सैनी है इनके कोच  मोहम्मद इसराइल तावली को बनाया गया है इसी प्रकार पुरुष वॉलीबॉल की टीम इस प्रकार है अजय बालियान, सिद्धांत चौधरी, लविश मलिक, हर्षित बालियान, देवांश सिरोही, अंशुल ठाकरान, हिमांशु बालियान, शिवम काकरान, रणवीर सिंह, निखिल बालियान, सिद्धांत बालियान, विशाल बालियान हैं और अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में वेदांश चौधरी भेंसी को रखा गया है पुरुष खिलाड़ियों का कोच कुटबा के शिवम बालियान को बनाया गया है, यात्रा धनराशि एवं किट वितरण कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ

श्रीमद् भागवत कथा से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं हमें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों का ज्ञान होता हैः मनीष चौधरी

 


महालक्ष्मी एन्क्लेव के मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का यज्ञ-पूर्णाहूति के बाद भंडारे के साथ हुआ समापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी एन्क्लेव के मंदिर प्रांगण में 30 अक्टूबर से रोजाना दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक चली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज यज्ञ-पूर्णाहूति के बाद भंडारे के आयोजन के साथ समापन हो गया। कथा के समापन अवसर पर कथाव्यास परम पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं हमें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों का ज्ञान होता है।

मिली जानकारी के अनुसार जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी एन्क्लेव के मंदिर प्रांगण में 30 अक्टूबर से रोजाना दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक चली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज यज्ञ-पूर्णाहूति के बाद भंडारे के आयोजन के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी व अन्य अतिथियों का कथा के आयोजक अभिनव गोयल मोंटू, मंजू गोयल, पूर्वांश गोयल, राहुल गोयल एवं समस्त परिवारजनों ने स्वागत किया। सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने जीवन में खूब उन्नति करने एवं एक-दूसरे का सहयोग करने का आशीर्वाद प्रदान किया। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं हमें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों का ज्ञान होता है। हमारी संस्कृति और संस्कारों में निःस्वार्थ होकर दयाभाव से गरीब एवं समाज साधनहीन लोगों की सेवा करने को प्रमुखता दी गई है और हम उसी रास्ते पर चल भी रहे हैं। इस मौके पर आयोजित किये गये भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के अलावा दामोदर भगवान, नमन तिवारी, राज पांडेय, ब्रजबिहारी अत्री, योगेंद्र कुमार मुन्ना, के.पी. चौधरी, भरतवीर प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


मुजफ्फरनगर । जानसठ के पूर्व विधायक शहर के मौहल्ला रैदासपुरी निवासी महावीर सिंह आजाद तथा उनके परिजनों के खिलाफ उनके ही दामाद आगरा निवासी राजेश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आगरा के एतम्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग श्याम विहार कालोनी निवासी राजेश कुमार ने मुकदमा कायम कराते हुए आरोप लगाया कि वह आरपीएसएफ में निरीक्षक हैं। उसकी शादी 16 जून 2020 को पूर्व विधायक महावीर सिंह आजाद की बेटी नेहा सिंह के साथ हुई थी। वह अपने मायके वालों के असर में थी। पति-पत्नी में मनमुटाव बढ़ गया।

गृहस्थी में विवाद के चलते दोनों का समय अलग रहकर व्यतीत होने लगा। उससे पचास लाख की मांग की जाने लगी। दहेज, मारपीट आदि धाराओं का मुकदमा झूठे तथ्यों से दर्ज करा दिया गया।इसके अलावा उधमपुर में शराब पीकर उस पर मारपीट करने का झूठा आरोप लगाया गया। इसका अल्ट्रासाउंड बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में महिला डाक्टर निरजा से कराया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...