बुधवार, 8 दिसंबर 2021

पैसे के लिए कर दिया दोस्त का कत्ल


मुजफ्फरनगर । पैसे के लेन-देन को लेकर दोस्त की हत्या करने वाले को पुलिस ने दबोच लिया। 

 चार दिसंबर कोमोनू उर्फ मोहनवीर पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम भिक्की थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर का शव थानाक्षेत्र सिखेडा के खेत में मिला था जिसकी हत्या की गयी थी। उपरोक्त सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा CN-135/2021 US-302 IPC पंजीकृत किया गया था। 

आज उपरोक्त हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए थाना सिखेडा पुलिस द्वारा भिक्की रजवाहे के पास से 01 हत्यारे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोनू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भिक्की थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर बताया गया है। उसके पास दरांती व एक गन्ना चार फिट - आलाकत्ल, एक मोबाइल, एक पर्स जिसमें पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि दस्तावेज - मृतक के बरामद किए गए। 

दौराने पूछताछ अभियुक्त मोनू उपरोक्त ने बताया कि मृतक मोनू उर्फ मोहनवीर उसका दोस्त था। मृतक द्वारा उससे पैसे लिये गये थे जिन्हे वह वापस नही कर रहा था जिसके कारण उसने हत्या की घटना को कारित किया। 


 

शिकायतों का निस्तारण ना करने वालों को डीएम की चेतावनी


मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त डिफाल्टर संर्दभो का समयावधि के अन्दर निस्तारण न करने वाले नेपाल सिंह मुख्य सफाई एंव खाद्यय निरीक्षक अधीशासी अधिकारी नगर पालिका खतौली, घासीराम प्रजापति जिला समाज कल्याण अधिकारी,  संत प्रकाश खण्ड विकास अधिकारी जानसठ, रंजीत सिंह खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी, राहुल कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी शाहपुर को दिनाक 2.12.2021 को दो दिन के अन्दर स्पष्टीकरण प्रस्तुत   करने को कहा गया था। परन्तु इन अधिकारियो के द्वारा आदेशो की अवहेलना की गयी है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कडी नाराजगी व्यक्त की गई है।  आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो का समय से निस्तारित न करने पर  निमित्त इन अधिकारियो को कठोर चेतावनी दी गई है। 

यौन शोषण का दूसरा आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । पुरकाजी छेत्र में छात्राओं का यौन शोषण-दूसरा स्कूल संचालक अर्जुन सिंह को विशेष अदालत में पेश किया गया

विशेष अदालत पोक्सो के ज़ज़ संजीव तिवारी ने आरोपी अर्जुन सिंह को 21 दिसंबर तक न्यायिक हरसत जेल भेज दिया। पुरकाजी पुलिस ने दो स्कूल संचालकों  योगेश चौहान व अर्जुन सिंह के विरुध् स्कूल छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोप में कई संगीन धाराओं 328,354,506 आई पी सी व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया । 

ढाई लाख के चोरी के माल सहित नौ गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । पुलिस ने 2.5 लाख कीमत की 32 सटरिंग लोहे की प्लेट के साथ 09 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं ।

7, 8 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों द्वारा थानाक्षेत्र खतौली स्थित सराय रसूरपुर मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से 32 सटरिंग प्लेट चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पर CN-681/21 US-379 IPC पंजीकृत किया गया था। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त चोरी के अभियोग का 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 09 चोर अभियुक्तों को जौहरा बेगराजपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया तथा शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में गोयला निवासी  सचिन पुत्र सेंसरपाल,  संदीप पुत्र सुखबीर कश्यप,  सोनू पुत्र विनोद कश्यप, इंचौडा रतनपुरी निवासी अंकित पुत्र महेन्द्र कश्यप,  सोनू पुत्र वीरा कश्यप,  शेखर पुत्र जगदीश कश्यप व अजय पुत्र पीतम कश्यप, जडौदा निवासी  महताब पुत्र रशीद व जाहिद शामिल हैं। 

उनके3पास से 2 सटरिंग प्लेट-लोहे की (कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये) व एक महिन्द्रा बुलैरो पिकअप नम्बर- यूपी 12 बीटी 4231 किए गए। 

साइबर ठगी के 73 हजार रुपये वापस कराए


मुजफ्फरनगर । साइबर हेल्प सेन्टर ने 73,485 रुपये वापस करा दिए।

 रोहित निवासी नुमाइस कैंम्प थाना सिविल लाइन,  मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बन मनी रिक्वेस्ट भेजकर 15 हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए Easebuzz को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा 15 हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया*र्पण त्यागी निवासी ऊकाउली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट  भेजकर 10,990 रुपये की धोखाधडी की गयी है। 

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेटीएम को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा *10,990 रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।आशीष निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट  भेजकर 32,495 रुपये की धोखाधडी की गयी है।  

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ऐरोन-फ्लाई को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा 32,495 रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया यष।  रहेजा निवासी गाँधी कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर 15 हजार रुपये स्थानांतरित करा लिये गये है। 

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए Alquid Enterprises को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा 15 हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। 

सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकाप्टर क्रैश,पत्नी समेत 14 लोग थे सवार

 


नई दिल्ली । आज तमिलनाडु के नीलगिरी में भारतीय सेना का हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर (Mi-17V5) में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। अभी तक हादसे में मृत चार शवों को निकाला जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जनरल बिपिन रावत समेत सभी रेस्क्यू किए गए घायलों स्थानीय वेलिंग्टन बेस अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

गौरतलब है कि इस हादसे में मृत चार लोगों शवों को निकाला गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच गंभीर घायलों के लिए एयर एंबुलेंस को तैनात कर दिया गया है। जिसके द्वारा ज्यादा गंभीर घायलों को दिल्ली या सेना के नजदीकी बड़े अस्पताल में लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनका डिफेंस स्टाफ, जिसमें ब्रिगेडियर एस. एल. लिड्डर, लेफ्टिनेंट जनरल शामिल थे।

प्रशासन ने चार लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सीडीएस समेत सभी घायलों का इलाज वेलिंग्टन अस्पताल में किया जा रहा है।

कई उच्च अधिकारी थे मौजूद :-

हेलीकॉप्टर में सेना के कई अधिकारी मौजूद थे। इसमें सीडीएस बिपिन रावत गव उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांव नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी.साई तेजा व हवलदार सतपाल मौजूद थे।

वकील आज नहीं करेंगे अदालत में कोई काम


मुजफ्फरनगर । हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुधवार को कार्य ना करने के आदेश के अनुपालन मे आज 08 दिसंबर को जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता अदालतों में कोई कार्य नहीं करेंगे और कम्प्लीट नो वर्क रहेगा। दोपहर 1 बजे  जिला बार संघ मुज़फ़्फ़रनगर द्वारा बनवाये गए डाकखाने के नव निर्मित भवन का उद्घाटन जिला जज चवन प्रकाश के द्वारा किया जायेगा। 

ततपश्चात जिला जज का फैन्थम हॉल मे स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 08 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~

⛅ *दिनांक - 08 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी रात्रि 09:25 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण रात्रि 10:40 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

⛅ *योग - ध्रुव दोपहर 01:10 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:31 से दोपहर 01:52 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:56*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो* 🌷

🙏🏻 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो २१ बार ये गीता का आखरी श्लोक बोलें ...*

🌷 *" यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः*

*तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।78।। "*

🙏🏻 *२१ बार न बोल सकें तो कम से कम १ बार तो बोलें और शांत हो जाएँ ।*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती है, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। 7 वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए।*

🏡 *यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। यहां जानिए ये 7 चीजें कौन-कौन सी हैं...*

👉🏻 *वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा ।*

🏡 *1. बर्तन*

*कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।*

🏡 *2. दर्पण*

*टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।*

🏡 *3. पलंग*

*वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।*

🏡 *4. घड़ी*

*खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।*

🏡 *5. तस्वीर*

*यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।*

🏡 *6. दरवाजा*

*यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।*

🏡 *7. फर्नीचर*

*घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।*

🏡 *वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।*


📖

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और शुभआशीष।


दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44



 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों में ज्यादा ध्यान लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान होगा, क्योंकि आप दूसरों के चक्कर में अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। कार्य क्षेत्र में भी यदि आज आप कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। यदि आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई परेशानी है,तो उसके कारण आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार में यदि आज कोई कलह पैर पसारे हुए है, तो आप उसे अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने में सफल रहेंगे

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। यदि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए बिजनेस को कराना चाहते हैं, तो आज वह आप आसानी से कर पाएंगे और उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी, लेकिन संतान के किसी परीक्षा में असफल होने से आज आपको कुछ पीड़ा होगी। आज आप अपने कार्य पर भी पकड़ बना कर रखेंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज आपको अपने माता-पिता व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसके प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। रात्रि के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों से सावधानी बरतनी होगी, इसमें किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसीलिए यदि किसी की यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान रहें। आज आपको ध्यान देना होगा कि यदि आपको धन उधार भी लेना पड़े, तो किसी से ना मांगे। आज आप अपनी संतान के फिजूल के खर्चे के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

 दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको विदेश में रह रहे परिजन से खुशियों भरा समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर परिवार में खुशियां आएंगी। आज राज्य मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप शीघ्रता और भावुकता में किसी भी निर्णय को ना लें और अपनी बुद्धि व विवेक से ही निर्णय लें, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आज आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आप प्रसन्न रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज राजनीति से जुड़े जातकों को आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है, जो उनकी प्रगति में चार चांद लगाएगी। संतान के प्रति आज आप अपने सभी दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे और आपके मन का कुछ बोझ भी हल्का होगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे, लेकिन यदि आपने अपने खान-पान पर नियंत्रण नहीं रखा, तो भविष्य में आपके सामने कोई बडी आ सकती है, इसलिए खानपान पर विशेष नियंत्रण बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको संतान के करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आपके दिमाग में कोई आईडिया आये, तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। यदि आपने भाई या किसी दूसरे को बताया, तो वह उसका लाभ उठा सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में पहले किसी व्यवसाय को चलाया हुआ था, तो आपको उसमें उत्तम लाभ होगा। आज काम में काफी मन लगेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आपका कुछ भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श करने में समय व्यतीत होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि लेकर आ रहा है। आज आपको व्यवसाय से संबंधित भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको मौसमी बीमारियों अपनी चपेट में ले सकती हैं, जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार आदि कुछ समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। व्यवसाय में आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार या छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता लेकर आएगा। आज आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आज परिवार में के सदस्यों में किसी आपसी कलह के कारण विरोध की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा व अपनी वाणी की मधुरता को भी बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी बातें बुरी लग सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप यदि विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, तो आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज गृह उपयोगी साधनों में वृद्धि होगी। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन यदि आपने रुपए का लेन देन सावधानी से नहीं किया,तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने किसी सरकारी कार्य के पूरा ना होने के कारण कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, जिसमें आप परेशान रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी साथी के कारण तनाव मिल सकता है, क्योंकि उनके साथी अधिकारियों से उनकी चुगली लगा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय के लिए आज आपको अपने द्वारा ही निर्णय को लेकर आगे बढ़ना होगा व अपने निर्णयों मे किसी को शामिल नहीं करना है परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ योजनाओं को बनाकर, उन्हें आगे बढ़ाना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे और अपने व्यवसाय में धन लाभ के अफसरों को पहचानना होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, उनका मन प्रसन्न होगा। आज उन्हें अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि व पदोन्नति जैसी शुभ समाचार सुनने को मिलेगी। आपकी माता जी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है,तो परेशान कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा सकते हैं। यदि आप अपनी पैतृक संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में आज किसी नई अनुभूति का अनुभव होगा और जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। आज विधार्थियों को मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके बिजनेस के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आज किसी प्रॉपर्टी का सौदा करें, तो अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें।


💥

मंगलवार, 7 दिसंबर 2021

लाल हरी टोपी की जुगलबंदी भगवा टोपी से जंग की तैयारी


मेरठ. लाल और हरी टोपी वाला गठबंधन क्या भाजपा को पराजित कर पाएगा, यह तो वक्त बताएगा लेकिन सपा रालोद गठबंधन की रैली  में जुटी भीड से दोनों दलों के नौजवान मुखिया गद् गद् नजर आए. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल टोपी रेड अलर्ट वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मिशन 2022 में लाल, हरा, पीला, सफेद रंग बदलाव लाएगा. अखिलेश ने कहा कि गुलदस्ता जीतेगा. दूसरे लोग एकरंगी हैं और एक रंग वाले खुशहाली नहीं ला सके. भाजपा का सूरज हमेशा के लिए डूब जाएगा.

अखिलेश ने कहा कि किसानों का इंकलाब होगा 22 में बदलाव होगा, क्योंकि इस बार किसानों ने भाजपा को चित कर दिया है. अखिलेश ने कहा कि उत्तरप्रदेश का किसान दरवाज़े बंद कर सिटकिनी लगा देगा. सपा रालोद किसानों का कर दिलाएगी. कमाई आधी और महंगाई दोगुनी हो गई है. अखिलश ने कहा कि सपा सरकार बनेगी तो अलग से बजट देकर किसानों के लिए फंड तैयार करेंगे. ठोको राज ने लोगों को अपमानित किया है. बुलडोज़र वाले बुल को नहीं संभाल पर रहे हैं. भेदभाव की राजनीति की जा रही है. एक और नारा लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि जो पैदा करे खाई, वही है भाजपाई. भाईचारे के लिए गठबंधन खड़ा है. अखिलेश ने कहा कि बिजली का बिल आता है तो करंट लगता है. सपा रालोद आने वाले समय में उम्मीद से ज़्यादा राहत देंगे.

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि लखनऊ में अदब है, लेकिन मेरठ बिलकुल गज़ब है. जयंत ने कहा कि कैराना के पलायन पर ही बाबा जी की गाड़ी रुक जाती है. अब नफरत की बातें चलने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बाबाजी को गुस्सा बहुत आता है. बाबाजी जब बछड़ों के बीच होते हैं तो खुश होते हैं. बाबाजी को 24 घंटे बछड़ों के साथ खेलने के लिए छोड़ दें. जयंत ने कहा कि किसानों ने बहुत बड़ी कुर्बानी दी है.


छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी स्कूल प्रबंधक को जेल भेजा


मुज़फ्फरनगर। -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले मे संज्ञान लेने के बाद धमात नहर पुल से एक अभियुक्त योगेश पुत्र महेन्द्र सिह नि0 मजलिसपुर तौफिर माजरा महाराजनगर थाना भोपा मु0नगर सम्बन्धित मु0अ0सं0 257/21 धारा 328/354/506 भादवि 7/8 पोस्को एक्ट मे गिरफ्तार किया गया। पुरकाजी क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के  मामले में पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक योगेश चौहान को आज पुलिस ने विशेष अदालत पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। विशेष अदालत के ज़ज़ संजीव कुमार तिवारी ने आरोपी योगेश चौहान को 21 दिसंबर तक न्ययिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

पुरकाजी पुलिस ने दो स्कुल संचालकों योगेश चौहान व अर्जुन सिंह के विरुद्ध छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में कई संगीन धाराओं 328, 354 व 506 आई पी सी व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया था और एक आरोपी योगेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। 

एस पी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दूसरे आरोपी अर्जुन सिंह को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बुढाना के पास गैस एजेंसी प्रबंधक से 1.69 लाख की लूट


मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर स्थित गांव राजपुर-छाजपुर में इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक नितिन पुत्र विनोद से दिनदहाड़े एक लाख सत्तर हजार की नकदी लूट ली गई। वह अपने साथ एजेंसी के गार्ड जितेन्द्र पुत्र यशपाल व गांव के ही आरिफ पुत्र अलीहसन उर्फ फौजी को लेकर बाइक द्वारा एसबीआई शाखा पडासौली में पैसा जमा करने जा रहे थे। गांव से निकलते ही भट्ठे के पास गन्ने के खेत से अचानक तीन नकाबपोश बदमाश निकलकर सड़क पर उनके सामने आ गए। बदमाशों ने हथियारों से आतंकित करते हुए उनकी बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही बदमाश ने उनसे रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों ने तीनों के मोबाइल फोन लूटने के साथ ही बाइक की चाबी निकल ली और वापस गन्ने के खेत मे घूसकर फरार हो गए। गैस एजेंसी के कर्मचारी वापस गांव में आए और फोन द्वारा अपने साथ हुई 169,580 रुपये की लूट की सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सीओ विनय गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में भागदौड़ शुरू कर दी।

स्वच्छता अभियान की तैयारी


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर में आज स्वच्छ भारत अभियान के आगामी 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक प्रत्येक मंडल पर कम से कम 5 स्थानों पर होने वाले स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर एक तैयारी बैठक हुई जिसमें सभी मण्डल संयोजक एवं सह संयोजकगणों को फॉर्मेट की जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह संयोजक एवं पश्चिम और बृज क्षेत्र प्रभारी श्रीमोहन तायल,जिला संयोजक श्री बृजेश दीक्षित,जिला सहसंयोजक श्री सर्वेश ऊर्फ पिंटू त्यागी,श्री कीरत पाल सिंह ,श्री प्रवीण चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दस दिसंबर से नुमाइश की तैयारी को अंतिम रूप दिया


मुजफ्फरनगर।. मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनुप कुमार व जिला स्तरीय अधिकारी के साथ आज कलैक्ट्रेट सभागार में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाईश के सम्बन्ध में स्थाई सदस्यो, कोर कमेटी के सदस्यों, कार्यक्रम आयोजको व सदस्यों के साथ बैठक करते हुए कहा कि पूर्व के वर्षो में जनपद में लगने वाली ऐतिहासिक जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाईश का हवन पूजन के साथ विविधत शुभारम्भ 10 दिसम्बर को नुमाईश ग्राउड मे किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदर्शनी मे अलग अलग दिनों में सुबह व सांय के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। और उन्होने सभी संबंधित अधिकारियो को कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिये। प्रदर्शनी नुमाईश मे इन प्रोग्रामो की झलक रहेगी। 

सांस्कृतिक प्रोग्राम, संगीत संध्या, शाम ए गजल, सर्वधर्म सम्मेलन, मानवाधिकार गोष्ठी, स्पीक मैके, विधि गोष्ठी, पंजाबी नाईट, फिल्मी नाईट, स्वतंत्रा संग्राम सेनानी/पूर्व सैनिक सम्मेलन, माॅडलिंग कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर/बेबी शो, स्टार नाईट, मेहंदी प्रतियोगिता, पर्यावरण गोष्ठी, लोकगीत व लोकनृत्य, स्टार नाईट, किसान दिवस/कृषि गोष्ठी, रागिनी कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, एक शाम(रफी, किशोर,मुकेश,मन्नाडे) के नाम, दंगल, महिला सम्मेलन, सुरमई शाम, साक-सब्जी/पुष्प सज्जा प्रतियोगिता, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, गीत बहार, कव्वाली कार्यक्रम, नाईट आॅफ मार्शल आर्ट, हरियाणवी संगीत, लाॅफ्टर शो, चित्रकला प्रतियोगिता, उच्चस्तरीय कलाकारो की म्यूजिक नाईट, पुरस्कार वितरण/समापन। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि  प्रदर्शनी में आने व जाने के दौरान सडकों पर उचित लाईट व्यवस्था की जायेगी। और कहा उपस्थित सभी आयोजक/संयोजक कार्यक्रमों के सम्बन्ध में अपने अपने रूप रेखा उपलब्ध करा दे। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने कहा कि नुमाईश/प्रदर्शनी के दौरान पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था होगी जिससे की नुमाईश को खुश नुमा माहौल में समपन्न कराया जा सके। नुमाईश सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मे ंसमपन्न कराई जायेगी ओर नुमाईश के दौरान पुलिस मुस्तैद रहेगी। 

बैठक में नुमाईश कोर कमेटी, स्थाई सदस्यो सहित आयेाजक, संयोजक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

एसडी इंजीनियरिंग में आई कैंप का अंजू अग्रवाल ने किया उद्घाटन


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल  द्वारा एसडी कॉलेज और इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में निशुल्क आंखों के कैंप का उद्घाटन किया सभी ऑपरेशन वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान में किए जाएंगे। 

आज पालिका अध्यक्ष द्वारा निशुल्क आंखों के विशाल कैंप का उद्घाटन किया उद्घाटन में भारी संख्या में मरीज पहुंचे। लगभग 168 ओपीडी एवं 32 मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे। सभी ऑपरेशन श्री सूरजमल सुशीला जैन धर्मार्थ ट्रस्ट एवं वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान प्रेमपुरी पर किए जाएंगे। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा भगवान ने वैसे तो शरीर के हर एक अंग को जरूरत के हिसाब से बनाया है मगर आंखों के बिना भगवान द्वारा बनाए गए इस सुंदर संसार को देखना नामुमकिन था। आगे उन्होंने कहा जब मैं स्कूल में पढ़ती थी उस समय से हम सुनते आ रहे हैं कि नेत्रदान महादान आज जो यह कैंप लगाया गया है। मैं उसके आयोजकों को साधुवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने यह कैंप आयोजित किया है । इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल इंजीनियर अशोक अग्रवाल डॉ चौहान बंसल, शिवचरण गर्ग, अजय गुप्ता लिबर्टी  अरविंद सिंगल, पवन गोयल एवं वरदान हॉस्पिटल से जुड़े हुए संबंधित लोग उपस्थित थे। 

प्रवीण पीटर के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल, विपुल भटनागर का नाम निकाला



मुजफ्फरनगर । गत एक नवंबर को सिटी बोर्ड के हेल्थ अफसर के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसमें केवल पीटर को ही आरोपी बनाया गया है। विपुल भटनागर का नाम निकाल दिया गया है। इसमें कहा गया है कि विपुल भटनागर की नामजदगी गलत पाई गई। 

इस बीच आज विशेष अदालत अनुसूचित जाति / जन जाति के ज़ज़ जमशेद अली ने आरोप तय करने के लिए 21 दिसम्बर नियत की है। आज पीटर को जेल से कोर्ट में पेश किया गया और चार्ज शीट की नकलें दी गईं। 

पुलिस ने गंभीर धाराओं323, 332, 353, 504 व 506 आई पी सी व धारा 3(1)द व3(1) अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत आरोप दाखिल किया गया है।

छात्राओं से छेड़छाड़ का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

 


मुजफ्फरनगर । प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने एक अन्य स्कूल में ले जाकर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने भोपा क्षेत्र में स्थित सूर्यदेव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को उसके स्कूल में भी पहुंची लेकिन, वहां ताला लगा मिला। दूसरे स्कूल संचालक अर्जुन सिंह की तलाश में पुलिस और मामले की जांच में पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं हैं।लखनऊ से भी मुजफ्फरनगर पुलिस से मामले की जानकारी ली गई। बाल कल्याण समिति ने भी मामले का संज्ञान लिया है और थाना पुरकाजी पुलिस से पीड़ित छात्राओं के बयान समिति के सामने कराने के लिए कहा है। पुरकाजी थाने की दो टीमें, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और स्वाट की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। इसके अलावा सीओ सदर और विवेचक भी छानबीन कर रहे हैं। पूरे प्रकरण का पर्यवेक्षण एसपी सिटी कर रहे हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि एक आरोपी योगेश को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आपको बता दें कि गत 18 नवंबर को गिरफ्तार आरोपी योगेश कुमार छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने पुरकाजी क्षेत्र के जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल में ले गया था। आरोप है कि यहां रात में उन्हें रोककर नशीली खिचड़ी खिलाकर छेड़छाड़ की गई। पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने एसपी सिटी और एएसपी को भेजकर जांच कराई थी। इसके बाद मामला दर्ज कर, एसओ पुरकाजी को लाइन हाजिर किया गया था। दो स्कूलों की मान्यता की जांच शुरू

एबीएसए पवन कुमार भाटी ने बताया कि दोनों स्कूलों को किस कक्षा तक की मान्यता है, कौन-कौन सी कक्षा की पढ़ाई कराई जा रही है, इसकी जांच की जा रही है। बिना मान्यता के कक्षाएं चलने की पुष्टि हुई तो स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को शिक्षकों की टीम पुरकाजी के स्कूल में भेजी गई थी, लेकिन यहां पर कोई नहीं मिला।

इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा : जानिए पंचांग और राशिफल

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 07 दिसम्बर  2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी  रात्रि 11:42 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र -  उत्तराषाढा रात्रि 12:12 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - वृद्धि शाम 04:24 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅  *राहुकाल - शाम 03:14 से शाम 04:35 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:04* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी, मंगलवारी चतुर्थी* 

💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞कच्ची धानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। अनिष्ट दूर होगा और धन भी प्राप्त होगा।


🌷 *स्फूर्तिदायक पेय* 🌷

☕ *2 चम्मच मेथीदाना 200 मि.ली. पानी में रात को भिगोकर रखें। सुबह धीमी आँच पर चौथाई पानी शेष रहने तक उबालें। छानकर गुनगुना रहने पर 2 चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पियें। दिन भर शक्ति व स्फूर्ति बनी रहेगी।*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शक्ति संवर्धक आहार* 🌷

🍪 *बाजरे के आटे में तिल मिलाकर बनायी गयी रोटी पुराने गुड़ व घी के साथ खाना, यह शक्ति-संवर्धन का उत्तम स्रोत है। 100 ग्राम बाजरे से 45 मि.ग्रा कैल्शियम, 5 मि.ग्रा. लौह व 361 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। तिल व गुड़ में भी कैल्शियम व लौह प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।*

🙏🏻 *

            🌞 *~  हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए* 🌷

🐄 *तुलसी की अथवा गाय की ९ बार प्रदक्षिणा करने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है ..ऐसे ही ओंकार जप से सकारात्मक ऊर्जा के साथ भगवत प्रीति भी बढ़ती है तुलसी और गौ का आभा मंडल ३ मीटर की दूरी तक फैला होता है वैज्ञानिक लेमों मूर्ति ने कहा है कि गौ, तुलसी, पीपल, सफ़ेद आंकड़ा, गोबर ये घनात्मक ऊर्जा देते हैं*

🙏🏻 *-*

           🌞 *~  हिन्दू पंचांग  ~* 🌞


🌷 *नारी सौभाग्य मंत्र* 🌷

🏡 *किसी के घर में ज्यादा उपद्रव होता हो, ज्यादा अशांति होती हो और बहने बेचारी तंग आ गयी हों, तो एक नारी सौभाग्य कर्ण मंत्र आता है। बीज मंत्र हैं उसमें, ८ अक्षर हैं उसमें। ८ अक्षर में से ४ बार तो ॐ ही आता है।  ४ अक्षर दूसरे हैं तो कितना सरल हो गया ।*

🌷  *ॐ ॐ ह्रीं ॐ क्रिम ह्रीं ॐ स्वाहा ।*

👌🏻 *और इसकी १० माला जपनी होती है सूर्य उगने से पहले । और सुहागन स्त्री को । पुरुष को नही जपना है ।*

🙏🏻 *- 

📒 *)*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


💥 *


🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🍁💐🌸🙏🏻पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन में भी प्रसन्नता बनी रहेगी व परिवार के सदस्यों में यदि कोई आपसे वाद विवाद था वह भी आज समाप्त होगा और अब आप सभी लोग एकजुट होकर भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, लेकिन आज आपको संतान की किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव भी रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आज आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलते दिख रहा हैं। आज आप अपने कर्ज को उतारने में भी आज काफी हद तक सफल रहेंगे

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों में सफलता लेकर आएगा, जिससे उनको राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा व लोग भी उनके समर्थन में आएंगे, लेकिन उन्हें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट दिख सकती है। यदि कोई परेशानी हो, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। शासन व सत्ता के गठजोड़ से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी पूजा-पाठ या मंदिर आदि में जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता लेकर आएगा। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समय से आपका अपने अधिकारियों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुलझेगा और आपका कार्य करने में मन लगेगा। आज आपके मजाकिया स्वभाव के कारण किसी को आहट पहुंच सकती है, इसलिए सतर्क रहे। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। यदि आज कहीं धन को निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो आपके लिए अति लाभदायक रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन से मिलने उसके घर जा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन का कुछ समय अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप मित्रों के साथ किसी समारोह में सम्मिलित रहेंगे,लेकिन आपको किसी भी योजना में शामिल नहीं होना है। सामाजिक कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में आज आप सफल रहेंगे, जिससे कारण संतान भी आपसे प्रसन्न रहेगी। आज आप अपना कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यवसाय की कुछ नई परियोजनाओं को शुरू करने का रहेगा। यदि आपने अपने व्यवसाय की कुछ परियोजनाओं को बनाकर रुका हुआ था, तो आज आप उसे शुरू कर सकते हैं, जिसके कारण उसका आपको लाभ भी मिलेगा, लेकिन इसमें आपको किसी की राय लेकर किसी काम को नहीं करना है। यदि आपने किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और परिवार के किसी सदस्य को पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसे कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेंगी, लेकिन जीवनसाथी का साथ मिलने से आपको उनसे मुक्ति मिलेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके शुभ कार्यों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज रोजगार ढूंढ रहे लोगों को कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें ना चाहते हुए भी मना नहीं कर पाएंगे, लेकिन वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लायक धन कमाने में समर्थ रहेंगे। आज आपको अपने घर में अपने विचारों को अपने परिवार के सदस्यों को रखके सामने रखने में हिचकिचाना नहीं है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष के किसी नए कार्य को करने से आज आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से लेनदेन की समस्या चली आ रही थी, तो आज वह समस्या सुलझेगी, क्योंकि आपको आपका कहीं रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आज आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, जिसे देख कर आप के शत्रुओं का मूड खराब हो सकता है और वह आपको परेशान करने की कोई साजिश बना सकते हैं, जिसमें आपको सतर्क रहना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपके रूखे व्यवहार के कारण आज आपके परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ परेशानी हो सकती है। यदि आज आप अपने व्यवसाय के लिए किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो भी कुछ समय के लिए रुक जाएं, क्योंकि उस धन के वापस आने में आपको कठिन समस्या होगी। परिवार में आज किसी कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आप अपने व्यवसाय में साझेदारी में किसी योजना को बनाने की सोच रहे हैं, तो अभी रुक जाए, क्योंकि उसके लिए समय उत्तम नहीं है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। आज आपके विरोधी भी आपकी तरक्की देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको अपने कुछ शत्रुओं को पहचानना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं। आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उठा नहीं पाएंगे। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी परिचित के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपने बिजनेस पार्टनर से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी भी विवाद अथवा लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा, नहीं तो यह उनका कोई नुकसान करवा सकता है। सायंकाल के सामने आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपको आज उसके लिए भागदौड़ अधिक करने वाला करनी पड़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको किसी शत्रु के कारण आपके व्यापार में कुछ हानि हो सकती है, लेकिन इसमें आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन यदि आपके पास खर्चे अधिक बढे हुए हैं,तो उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप भी  परेशान रहेंगे। आज यदि किसी सरकारी ऑफिसर से आपने किसी काम को करने के लिए सोर्स लगाई है, तो आपका वह सरकारी काम आसानी से हो जाएगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपने किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के आने की संभावना कम है, जिससे आपके रिश्ते में भी दरार पड़ सकती है। यदि कोई धन का लेनदेन करना भी हो, तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य में परेशानी के कारण किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। आज आप अपनी किसी वस्तु के खोने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप अपने पिताजी से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। यदि परिवार में कोई विवाह योग के सदस्य है, तो उसके लिए आज कोई उत्तम अवसर आ सकता है


जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और शुभआशीष।

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

आने वाले साल में विवाह के बंपर मुहूर्त


मुजफ्फरनगर । साल 2022 में तीन महीने अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा।इसके अलावा पूरे साल शादियों के शुभ मुहूर्त की झड़ी लगी हुई है।

*जनवरी 2022 :  इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।*

*फरवरी 2022: फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं।*

*मार्च 2022: मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं।इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।*

*अप्रैल 2022: इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।*

*मई 2022: मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।*

*जून 2022: जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।*

*जुलाई 2022: जुलाई में  4, 6, 7, 8 और 9 तारीख  को शुभ मुहूर्त है।*

*नवंबर 2022:  इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं।*

*दिसंबर 2022: साल के अंतिम महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।*

शहर के इन हिस्सों में बाधित विद्युत आपूर्ति

 


मुजफ्फरनगर । सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली रहेगी बाधित*कल दिनांक 07/12/2021 को 66केवी बिजलीघर से पोषित सुजरू और खालापार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बाधित रहेगी। 66केवी बिजलीघर पर 10MVA के पावर ट्रांसफार्मर की मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। आपको होने वाली असुविधा के लिए खेद है।



*धन्यवाद। विद्युत विभाग, मुजफ्फरनगर।*

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच भारत के इन राज्यों छात्रों में हुआ कोरोना विस्फोट

 


नई दिल्ली। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल और तेलंगाना के एक मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट के मामले सामने आए हैं। कर्नाटक के चिकमंगलुरु में एक सरकारी आवासीय स्कूल के 59 छात्र के साथ ही 10 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, तेलंगाना के करीमनगर के चलमेडा आनंद राव मेडिकल साइंसेज इंस्टीट्यूट में 43 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्नाटक के चिकमंगलुरु के शीर्ष जिला अधिकारी ने बताया कि किसी भी संक्रमित वायरस के लक्षण नहीं पाये गए थे। चिकमंगलुरु के उपायुक्त के एन रमेश ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि चिकत्सिा दल तैनात किए गए हैं और एक एम्बुलेंस को स्टैंडबाई पर रखा गया है। इस बीच स्कूल, जिसमें 450 निवासी छात्र नामांकित हैं, को सील कर दिया गया है और इसे सेनिटाइज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्रों और कर्मचारियों को छात्रावास के एक हिस्से में क्वॉरंटीन कर दिया गया है।वहीं, तेलंगाना के बोमक्कल गांव के मेडिकल कॉलेज में 43 छात्रों में कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने रविवार को बताया कि फिलहाल कॉलेज की ओर से बाकी जानकारी दी जानी है। तेलंहाना में सोमवार तक कोरोना के कुल 3 हजार 787 एक्टिव केस थे। वहीं, अभी तक राज्य में कोरोना से कुल 3 हजार 999 मरीजों की जान जा चुकी है। दूसरी ओर, कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से में नवंबर के मध्य से छिटपुट रूप से शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना मामलों की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। महामारी के प्रकोप के कारण 19 महीने के अंतराल के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में राज्य में स्कूलों को फिर से खोल दिया गया था।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...