शनिवार, 10 अप्रैल 2021

श्री भगवान शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज

 


मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। शनिवार को पचेंडा रोड पर भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 10 के प्रत्याशी पंडित श्री भगवान शर्मा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर इसका नजारा देखने को मिलेगा। पार्टी के तमाम दिग्गज नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे। वार्ड 10 के प्रत्याशी पंडित श्री भगवान शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज को 4:30 बजे पचेंडा रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने होगा। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व विजय कश्यप, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पार्टी विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, विक्रम सैनी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे । भारतीय जनता पार्टी के लिए वार्ड 10 समेत सभी वार्डों के चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन चुके हैं। वार्ड 10 से जिला पंचायत प्रत्याशी पंडित श्री भगवान शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में जो समर्थन उन्हें मिल रहा है उससे निश्चित है कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का प्रेम और सहयोग उन्हें मिल रहा है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का इस बात के लिए आभार जताया कि उन्होंने चुनाव कार्य में तन मन धन से जुड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान पद पर उनकी पत्नी के रहते जो विकास कार्य क्षेत्र में कराए गए उसका लाभ भी उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस चुनाव के मैदान में उतरे हैं।

एसडी पब्लिक स्कूल में अवकाश, कोरोना टेस्ट कराने की सलाह


मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल की एक शिक्षिका की कोरोना से मृत्यु के बाद स्कूल में 3 दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके साथ-साथ तमाम स्टाफ और संदिग्ध बच्चों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी गई है। सभी स्टाफ को 3 दिन चार आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने बताया कि जिस शिक्षिका की मृत्यु हुई है वह कई दिन पहले से स्कूल नहीं आ रही थीं। इसके बावजूद स्कूल में स्टाफ को तमाम सुरक्षा बरतने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी प्रकार का जांच का प्रयास नहीं किया गया है। स्टाफ को स्वयं अपनी तरफ से जांच कराने के लिए कहा गया है।

दिन निकलते ही पचेंडा पहुंची डीएम


मुज़फ्फरनगर।जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा ग्राम पचेन्डा कलां में गेहूं की crop cutting अपनी उपस्थिति में  करवायी एवं किसान सत सिंह s/o जल सिंह से जानकारी प्राप्त की गई। त्रिस्तरीय चुनाव में व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भी शासन की महत्वपूर्ण योजना crop cutting का क्रियान्वयन हेतु आज 7 बजे प्रातः मौके पर  निरीक्षण किया। राजस्व  अधिकारी उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल  उपस्थित रहे।।

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी, मिले 1.45 लाख मामले

 


नई दिल्ली l भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन देश में कोरोना के सवा लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। शुक्रवार को कोरोना वायरस ने महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और महज एक दिन में 1 लाख 44 हजार से अधिक नए पॉजिटिव केस सामने आए। इससे पहले गुरुवार के आंकड़ों में एक लाख 31 हजार नए केस सामने आए थे। इनमें से 83.29 फीसदी मामले महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सहित दस सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से जुड़े हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 144,829 नए केस सामने आए हैं और इसी दौरान करीब 773 लोगों की मौत हुई है। इस तरह से भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 13,202,783 पहुंच गई है जो पूरी दुनिया में तीसरे नंबर है। वहीं इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 168,467 पार कर गया है जो अमेरिका, मैक्सिको और ब्राजील के बाद सबसे अधिक है। 

इससे पहले गुरुवार को कोरोना से संक्रमित 131968 नए मरीजों की पहचान हुई थी। शुक्रवार के डेटा से पहले यह देश में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक मामले थे। भारत में रिकवरी दर घटकर 91.22 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.50 प्रतिशत हो गई है। वहीं, मृत्युदर घटकर 1.28 फीसदी पर पहुंच गई है।

वरिष्ठ अधिवक्ता बालेश तायल का निधन


मुजफ्फरनगर । नई मंडी के जाने माने अधिवक्ता बालेश कुमार तायल जी का कल रात निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। तमाम अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला कोरोना संक्रमित

 



लखनऊ l प्रदेश के संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी भी अपने फेसबुक पेज पर साझा करते हुए अपील भी की है पिछले दिनों में मेरे सम्पर्क में रहने वाले लोग अपनी जांच करवा लें। 

कोविड का लक्षण दिखाई देने पर राज्य मंत्री ने केजीएमयू लखनऊ में अपना सैंपल जांच के लिए दिया। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। खास बात है कि दो दिन पहले तक मंत्री बलिया में ही थे। इस दौरान उन्होंने कई होली मिलन समारोहों में हिस्सा लिया था। उनके आवास पर भी मातृशक्ति होली मिलन समारोह आयोजित हुआ था, जिसमें राज्यमंत्री की मां समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया था। मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके सम्पर्क में रहे लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। मंत्री के समर्थकों व शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कोविड अस्पताल में आग से चार लोगों की मौत


 नागपुर। एक कोविड-19 अस्पताल में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। मरने वाले लोगों में एक महिला भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो आग लगने के बाद अस्पताल में से करीब 27 मरीजों को गंभीर हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया था।

नागपुर के अस्पताल में आग लगने से लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। एक अधिकारी ने बताया कि शहर के वाडी इलाके में एक निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल से भड़की आग में चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शहर के वाडी इलाके में एक अस्पताल में रात आठ बजकर 10 मिनट पर आग लग गयी।

मोहन भागवत भी कोरोना से संक्रमित

 


नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस (कोविड-19) से पाॉजिटिव पाए गए हैं। संगठन ने कहा कि उन्हें नागपुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस बात की जानकारी संघ ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी। बता दें कि शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के 1.31 से अधिक केस सामने आए थे। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परमपूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत आज दोपहर कोरोना पॉज़ीटिव हुये है। अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं तथा वे सामान्य जाँच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 10 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 10 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी 11 अप्रैल प्रातः 06:03 तक तत्पश्चात अमावस्या*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद सुबह 06:46 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - ब्रह्म दोपहर 01:35 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:32 से सुबह 11:06 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:25* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:55* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र* 🌷

💵 *जिनको पैसो की कमजोरी है वह तुलसी माता की १०८ प्रदिक्षणा करें | और श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |*

💥 *विशेष ~ 12 अप्रैल 2021 सोमवार को सूर्योदय से सुबह 08:01 तक) सोमवती अमावस्या है ।*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *11 अप्रैल, रविवार को प्रातः 06:04 से 12 अप्रैल, सोमवार को सुबह 08:01 तक अमावस्या है ।*

🏡 *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      🙏🏻 

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


 📖 *मेष 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। ऐसा हो सकता है कि काम की अधिकता के चलते आप अपने परिवार के लिए समय निकालने में कामयाब ना रहे, इसलिए परिवार के लोग आज आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वह सायंकाल के समय स्वयं ही परास्त हो जाएंगे। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके घर के लोगों में आपस में नोकझोंक हो सकती है, लेकिन फिर भी आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। आज आपने अपने व्यवसाय में जितनी मेहनत की है, आपको उतना फल अवश्य मिलेगा, जिससे आपके मन में सुकून का भाव रहेगा। आज आपकी धन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन देना पड़े, तो सोच लें कि वह धन वापस आने में मुश्किल होगी। विद्यार्थियों का परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिसमें भाग्य का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में आज प्रगति होगी, लेकिन आपकी आज कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए सतर्क रहें। अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आप परेशानी में आ सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती व कुछ खाने पीने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा हो सकता है। आज आपको किसी वजह से तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। व्यवसाय में आज आपके विरोधी भी आपसे परास्त होंगे। व्यापारियों को आज भरपूर लाभ होगा और उनकी व्यवस्था की योजनाओं को भी आज बल मिलेगा, जिससे वह अपने बिजनेस की गति को तेज करेंगे। संतान के विवाह संबंधी समस्या आज समाप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपकी उपयोगी वस्तुओं में भी वृद्धि होगी और आपके भौतिक सुख सुविधाओं में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आपको अपने कार्यालय में अपने साथ कार्य करने वाले साथियों के कारण कुछ तनाव मिल सकता है, इसलिए परेशान ना हो। सायंकाल के समय वह समाप्त हो जाएगा। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उसका वापस आना मुश्किल होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना होती दिख रही है। आज आप अपने जीवन साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज कुछ विशेष प्रकार की उधेड़बुन में लगा रहेगा। लंबे समय से आपके रुके हुए कार्यों के बारे में भी आज आप सोच सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब आप अपने आलस्य को छोड़ देंगे। आपके परिवार में आज आपकी कुछ झड़प हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको उपहार मिलता दिख रहा है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। आज आपके पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को आज रोजगार मिलने की भरपूर संभावना है। यदि आपके नौकरी में आज कोई झगड़ा होता है, तो आपको उससे बचने का प्रयास करना होगा और अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो वह आपके प्रमोशन को रुकवा सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है। आपको उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा, जो किसी रोग से पीड़ित है, उन्हें आज के दिन पूरा लाभ होने की भरपूर उम्मीद है। आज आपको अनावश्यक व्यय से बचना होगा। व्यवस्था में किए गए प्रयास आज सफल होंगे। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। आप अपनी संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूर्ण रूप से निभाएंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको अपने व्यापार के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके व्यापार में नुकसान करा सकते हैं, सावधान रहें। आज आपको अपनी नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ होगा। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आप किसी नए कार्य करने में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपनी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी और उपहार व सम्मान मिलने से भी आपको लाभ होगा। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भाग्य परिवार में सुख व समृद्धि आने से प्रसन्नता रहेगी। आज कुछ प्रिय जनों से आपकी बात हो सकती है, जिससे मन में हर्ष रहेगा। संतान की नौकरी से संबंधित आप कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसका भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य होगा। सायंकाल का समय आज अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। शासन में सत्ता से भी आज आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी, लेकिन आज धन के मामले में आपको अचानक से कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, तभी आप अपने भविष्य को संभाल पाएंगे। आज आपको किसी प्रकार के फालतू खर्चे से दूर रहने की जरूरत है। आज व्यापार के लिए कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेंगी। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने के लिए मिलेगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आपके पुराने झगड़ो व झंझटो से आज आपको मुक्ति मिलेगी और आप की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी दिखेगी। आप आज किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें, मित्रों से आपके संबंधों में आज मधुरता आयेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आज मन में हर्ष की भावना रहेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापार में यदि आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे, तो उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना पाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

भाजपा की बैठक लेंगे मंत्री बृजेश पाठक व संजय राय



मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री  बृजेश पाठक एवं पंचायत चुनाव के प्रभारी  संजय राय कल मुजफ्फरनगर में बैठक लेंगे। मीडिया  अचिंत मित्तल ने यह जानकारी दी। 

नाइट कर्फ्यू पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का मूल आदेश


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में विगत कुछ दिवसों से कोविड-19 के केसों में वृद्धि हुई है तथा कोविड संक्रमित व्यक्ति जनपद के नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक संख्या में प्रकाश में आ रहे हैं, जिसके कारण कोविड के वर्तमान में एक्टिव केस 500 से अधिक हो चुके हैं तथा कन्टेनमेंट जोन भी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में कोविड के संक्रमण के नियंत्रण हेतु बनाये जा रहे हैं। उ0प्र0 शासन, चिकित्सा अनुभाग-5 की अधिसूचना संख्या 548/पाॅच-5/2020 के प्रस्तर-12 (बारह) में प्रदत्त शक्ति एवं विहित व्यवस्था के क्रम में तथा गृह (गोपन) अनुभाग-3 से निर्गत मुख्य सचिव महोदय के शासनादेश संख्या 600/2021-सीएक्स-3, दिनांक 26.03.2021 के प्रस्तर-18 द्वारा कोविड-19 वायरस जनित महामारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्थानीय प्रतिबन्ध लगाए जाने सम्बन्धी प्रावधान के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के संक्रमण के प्रकरणों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत मैं सेल्वा कुमारी जे., जिला मजिस्टे्ट्रेट, मुजफ्फरनगर दिनांक 10 अप्रैल 2021 से दिनांक 18 अप्रैल 2021 तक रात्रि 09.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे तक जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त क्षेत्रों में निम्नवत व्यवस्था के अनुसार रात्रिकालीन आवागमन एवं संव्यवहार तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए निम्न व्यवस्था प्रतिपादित की जाती हैः-

1- समस्त आवश्यक सेवायें यथा-स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवायें तथा अन्य आवश्यक सेवायें उपरोक्त समय में प्रतिबंधित नहीं रहेंगी। इन सेवाओं में जुडे़ व्यक्तियों को अपना परिचय-पत्र आवागमन के समय अपने पास रखना होगा।  

2- रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैण्ड पर आने-जाने वाले यात्रियों के आवागमन पर प्रतिबन्ध नहीं होगा।

3- समस्त प्रकार की माल वाहनों के आवागमन में कोई प्रतिबन्ध नहीं रहेगा। राष्ट्रीय एवं राज्यमार्गो पर जनपद से पास होने वाला परिवहन जारी रहेगा। पेट्रोल पम्प पूर्ववत् खुले रहेंगे।

4- सफाई एवं स्वच्छता (सेनेटाइजेशन), स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, विद्युत प्रबन्ध, रेलवे, रोडवेज इत्यादि सेवाओं से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी डयूटी सम्बन्धित आवागमन हेतु इन प्रतिबन्धों से मुक्त रहेंगे।

5- सभी वृहद निर्माण कार्य यथा-आर0ओ0बी0, बडे़ पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य, सरकारी भवन तथा निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।

6- मण्डी से होने वाला थोक व्यापार अपने निर्धारित समय पर यथावत् रहेगा।

7- औद्योगिक कारखाने, जिनमें आई0टी0एवं आई0टीज (प्ज् म्दंइसमक ैमतअपबमे) से जुडे उद्योग भी सम्मिलित है, कोविड-19 प्रोटोकाॅल का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित करते हुयें चलते रहेंगे। इनके कर्मियों को नाईट डयूटी हेतु परिचय-पत्र दिखाने पर आवागमन की अनुमति दी जायेगी।

8- जनपद में प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य लगायेगा तथा 2 गज सोशल डिस्टेंसिंग का प्रत्येक जगह पालन करेगा। साथ ही महामारी अधिनियम के अन्य प्रावधानों का पालन करेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर जुुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाए।

9- जनपद में रात्रि 09 बजे से प्रातः 05 बजे तक सड़क किनारे लगने वाले समस्त मार्किट तथा ठेले वालांे पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा।

10- स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन हेतु नगर निकाय तथा जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों के आवागमन पर प्रतिबन्ध नहीं रहेगा।

11- जनपद में रात्रि 09 बजे से प्रातः 05 बजे तक धार्मिक/सामाजिक कार्यक्रम प्रतिबन्धित रहेंगे तथा विशेष परिस्थितियों में अनुमति उपरान्त ही आयोजित किये जायेंगे।  

12- जनपद में स्थित समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों आदि के संचालकों को भी निर्देशित किया जाता है कि वे प्रतिबन्ध का समय रात्रि 9ः00 बजे प्रारम्भ होने से पूर्व ही अपने प्रतिष्ठानों को बन्द किये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी दशा में रात्रि 09 बजे से प्रातः 05 बजे तक उपरोक्त प्रतिष्ठान/दुकानें खुली नहीं रहेंगी।

यह आदेश महामारी अधिनियम, 1897 (अधिनियम संख्या 3 सन 1897) व आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत जारी किए जा रहे है। आदेश में वर्णित प्रतिबन्धों की अवहेलना किये जाने पर अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। यह प्रतिबन्ध दिनांक 18.04.2021 की प्रातः 5.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार थानाध्यक्षों/प्रभारी निरीक्षकों/तहसीलदारों/खण्ड विकास अधिकारियों/अधिशासी अधिकारी स्थानीय निकायों एवं जिला जिला सूचना अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा किया जाएगा। इस आदेश की एक प्रति प्रत्येक सरकारी कार्यालय केे नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक जानकारी हेतु अविलम्ब लगाई जाएगी।

इस आदेश के प्रर्वतन की जिम्मेदारी नगरीय क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट तथा तहसील क्षेत्र में सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट के साथ समकक्ष पुलिस अधिकारी की होगी। (जिसमें कि परिवाद योजित करना अथवा अन्य विविध प्रक्रिया भी शामिल है।)

उक्त आदेश आज दिनांक 09.04.2021 को जारी किया गया। क

मुजफ्फरनगर में भी नाइट कर्फ्यू लागू


 मुजफ्फरनगर। शहर में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुजफ्फरनगर में कल रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक 18 अप्रैल तक रहेगा नाइट कर्फ्यू।

आज मुजफ्फरनगर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में कमिश्नर ए बी राज मौली ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीएमओ महावीर सिंह फौजदार, बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने वहां की स्थिति का जायजा लिया और हालत की समीक्षा की। बाद में प्रशासन ने शहर में रात नौ से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया। मंडलायुक्त ने एहतियात के तौर पर नाइट कर्फ्यू लगाने की जरूरत बताई थी।हालात को काबू में करने के लिए डीएम ने रात का कर्फ्यू लागू कराने के आदेश दे दिए। उद्योगों में रात की शि़फ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को परिचय पत्र साथ रखना होगा। परिचय पत्र दिखाने पर आने-जाने से पुलिस नहीं रोकेगी। नेशनल और स्टेट हाईवे पर परिवहन का संचालन रात में भी पहले की तरह संचालित होता रहेगा। रात के कर्फ्यू का हाईवे के ट्रैफिक पर कोई असर नहीं होगा।

डीएम ने आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को नाइट कर्फ्यू के प्रतिबंध से बाहर रखा है। दवा, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस और समाचार पत्रों समेत सभी आवश्यक वस्तुओं का परिवहन पहले की तरह होता रहेगा। आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारियों के आने-जाने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। बस-रेल और फ्लाइट से जाने वाले को नहीं रोका जाएगा रात में रेल-बस से आने जाने वालों को नहीं रोका जाएगा। रेल-बस का टिकट कर्फ्यू में पास का काम करेगा। पुलिस को चेकिंग के दौरान टिकट दिखाना होगा।

चुनावी शराब बांटते भाजपा प्रत्याशी का पुत्र गिरफ्तार


हरदोई। मां को प्रधानी का चुनाव जिताने के लिए वोटरों को शराब बांटने निकले भाजपा नेता के बेटे और उसके समर्थक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब और  बाइक को सीज कर दिया गया है। 

बताया गया है कि विकास खंड सांडी की ग्राम पंचायत बरौली ग्राम पंचायत में सुधा प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। उनके पति मदनपाल भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। इस गांव में आचार संहिता का उल्लंघन कर वोटरों को शराब बांटे जाने की शिकायतें भी अफसरों तक पहुंची। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात एसआई हरेंन्द प्रसाद ने सिपाहियों के साथ बरौली में हरिवंशापुर मोड़ पर भागने की कोशिश कर रहे बाइक सवार दो युवकों को दौड़ाकर दबोच लिया। थाना पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहा युवक राहुल भाजपा नेता मदनपाल का पुत्र है। बाइक पर नेम प्लेट पर नंबर की जगह  भाजपा मंडल अध्यक्ष लिखा है। राहुल के साथ पीछे बैठा गांव निवासी रामप्रकाश भी शराब बांटने में मददगार है। दोनों के कब्जे से एक गत्ते में 39 देसी शराब के पौवे बरामद किए।

महंत नरसिंहानंद के समर्थन में आया विश्व हिंदू महासंघ


मुजफ्फरनगर । विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने महंत यति नरसिंहानन्द के पक्ष में समस्त हिन्दू समाज एवं मठाधीश महंत समाज से एकजुट होने का आह्वान किया

विश्व हिंदू महासंघ के उत्तर प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने कहा कि  हिदुस्तान की हर मस्जिद से गुरु नरसिंहानंद जी के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा इसके विरोध में प्रधानमंत्री को हिंदुस्तान के हर मंदिर से भी प्रधानमंत्री के नाम गुरु नरसिंहानंद जी के पक्ष में ज्ञापन जाने चाहिए। प्र मोद त्यागी ने कहा कि मैं नरसिंहानंद के साथ हूँ और पूज्य स्वामी यति नरसिंहानन्द सरस्वती जी पर आंच तक नहीं आने देंगे। 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हर कट्टरपंथी कदम, ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन और चक्का जाम का लोकतांत्रिक पद्धति से जवाब देने में विश्व हिंदू महासंघ पूर्ण रूप से सक्षम है। इसके साथ ही सम्पूर्ण भारत के सार्वजनिक संपत्ति, हिंदू मठ-मंदिरों, को निशाना बनाने की सपने का जबाब देने की दूसरी शैली भी हम जानते हैं। उन्होंने कहा कि देश के सभी हिन्दू संगठनों को महाराज जी के समर्थन में ज्ञापन देना चाहिए और सुरक्षा देने की मांग करने चाहिए। मैं महाराज जी का समर्थन करता हूँ एवं विश्व हिंदू महासंघ कि ओर से ललकारता हूँ की अगर महाराज जी पर कोई आंच आयी तो इसका मुहंतोड जवाब दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कमलेश तिवारी की हत्या को फिर दोहराने की कोशिश मत करना।

सपा उम्मीदवार के नामांकन पर सपा नेताओं ने ही की आपत्ति


मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पिछड़ी जाति के व्यक्ति ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत कर दिया, जिस पर निर्वाचन अधिकारी के सम्मुख आपत्ति प्रस्तुत की गई है।

समाजवादी पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जिला पंचायत वार्ड नंबर 11 से दर्शन पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम मलीरा जिला मुजफ्फरनगर को अपना समर्थन जारी करते हुए उसका नाम बकायदा आधिकारिक सूची में जारी किया था, जिस पर आज वाल्मीकि क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गंभीर ने आपत्ति लगाते हुए आरोप लगाया कि दर्शन पुत्र शिवचरण का गांव के परिवार रजिस्टर में जाति गडरिया दर्ज हैं, परन्तु उसने किसी तरह से धनगर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र हासिल कर वार्ड 11 से अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर दिया। जबकि गांव के परिवार रजिस्टर में भी उनकी जाति गडरिया अंकित है। जबकि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को इस बाबत पत्र भी लिखा हुआ है, रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष आपत्ति प्रस्तुत करते समय वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारी सोनू सरवट, नरेश नंदन वाल्मीकि, सतपाल गहरा, पी के सुधा, सुधीर कुमार पारचा, गोपाल सुधाकर, दुष्यंत कुमार, सचिन महरोल, बालेंद्र, गौरव, अंकित सौदाई एडवोकेट, गजेंद्र एडवोकेट, अर्जुन टांक, मनोज सौदाई एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

एक्सप्रेस वे जाम करेंगे शनिवार को किसान


 गाजीपुर । सँयुक्त मोर्चा  के आह्वान पर कल 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक कुंडली मानेसर ,पलवल एक्सप्रेसवे को जाम किया जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर की बैठक में इस पर विचार करके इसमे निर्णय लिया गया कि इस क्रम में कल डासना पर जाम किया जाएगा।

कल डासना में राकेश टिकैत भी शामिल रहेंगे। जाम में शव वाहन, एम्बुलेंस, शादी वाहन, आवश्यक वस्तु वाहन, को छूट दी जाएगी।अगर महिलाओं की गाड़ी फंस जाती है तो उनको नीचे उतरने की छूट दी जायेगी।

राकेश टिकैत ने भी जनता से अपील करते हुए कहा कि कल आप kmp का प्रयोग न करे।हम आपको परेशान नही करना चाहते है। 14 अप्रैल को गाज़ीपुर बॉर्डर पर बहुजन किसान एकता दिवस मनाया जाएगा।जिसमे मंच बहुचन समाज के लिए रहेगा। इस कार्यक्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद किया जाएगा।

धरने पर खाने,चाय,दूध का इंतजाम किया जाएगा। सभी को कानूनों से संबंधित पर्चे का वितरण भी कराया जाएगा। धर्मेन्द्र मलिक मीडिया प्रभारी भाकियू ने यह जानकारी दी।

पटेल नगर के 10 और नई मंडी के 8 सहित कोरोना आज 134 कोरोना पॉजिटिव



 मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना ने आज सारी हदें पार कर दी है l कोरोना के आज 134 नए मरीज पाए गए हैं l जिसके बाद करोना के एक्टिव मामले 622 रह गए है l

आज मिले कोरोना पॉजिटिव में नई मंड़ी से आठ, आनंदपुरी से एक, भोपा रोड़ से तीन, अंसारी रोड़ एक, आर्यपुरी से चार, शिवपुरी से दो, आदर्श कॉलोनी से दो, लद्दावाला से दो, मारतीनगंज से दो, साउथ सिविल लाइन से चार, टीबी ट्रस्ट रेजिडेंस से एक, महाराजा अग्रसेन मार्ग से एक, पटेल नगर से 10, प्रेम विहार से पांच, रामलीला टीला से तीन, एटूजेड कॉलोनी से चार, गांधी कॉलोनी से एक, सिविल लाइन से एक, जिला अस्पताल से एक, नार्थ सिविल लाइन से दो, बच्चन सिंह कॉलोनी से एक, गंगाविहार कॉलोनी से दो, गंगारामपुरा से एक, सराफा बाजार से एक, सुमन विहार से एक, नया बाजार से चार, सुपर मेडिकल स्टोर से एक, भगत सिंह रोड़ से एक, साकेत से एक, रामपुरी से तीन, साउथ कृष्णापुरी से तीन, शांति नगर से तीन, रेलवे स्टेशन से एक, एकता विहार से एक, मल्हूपुरा से तीन, खालापार से एक, हरी नगर से एक, आबूपुरा से एक, कल्याणपुरा से दो, रामपुरम से एक, इंदिरा कॉलोनी से एक, बसंत विहार से दो, अमित विहार से एक, रहमतपुरा से एक, नरा से एक, अंकित विहार से एक, गांधी नगर से एक, पुरकाजी से दो, चरथावल से सात, बुढ़ाना से एक, बघरा से दो, मोरना से एक, खतौली से नौ, जानसठ से तीन, शाहपुर से दो कोरोना पॉजिटिव मिले है। आज एक शिक्षिका की कोरोना से मौत हो गई, जिसके बाद अब एक्टिव केस की संख्या 622 हो गई है।

दिल्ली के सभी स्कूल कालेज अगले आदेश तक बंद


नई दिल्ली। राजधानी में तेजी से बढ़ते कोविड -19 के मामलों के मद्देनजर एक बार फिर दिल्ली के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करते हुए सभी क्लासों को रोक दिया गया है। इसके साथ ही 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की फिजीकल मोड़ में चल रही अकादमिक व परीक्षा संबंधी सभी प्रकार की गतिविधियां भी रद्द कर दी गई हैं। 9वीं तक पहले से ही क्लासें ऑनलाइन चल रही थीं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं। 

मुजफ्फरनगर में शिक्षिका की कोरोना से मोत



 मुजफ्फरनगर । मुनीम कालोनी की रहने वाली तथा एस डी पब्लिक सिनियर विंग मे संस्कृत की टीचर लीना जैन का कोरोना के कारण निधन । बताया गया  बैगराजपुर मैडिकल मे चल रहा था ईलाज । एक छोटी पुत्री तथा देवर को भी कोरोना हे जो घर में ही क्वॉरेंटाइन है

मंडलायुक्त ने किया कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण



मुजफ्फरनगर । मण्डलायुक्त ए0वी0राजमौलि ने बढते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से फोन पर बात कर उनका हाल जाना। उन्होने निर्देश दिए कि काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सर्विलाॅन्स टीमों को ओर अधिक सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत अस्पतालों में सभी जीवन रक्षक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। तथा कही भी आॅक्सीजन की कमी न होने पाए। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए टेस्टिंग कार्य पूरी तेजी से संचालित किया जाए। काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया दिया जाये। आम जनता को नियमित रूप से माॅस्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेसिंग का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने वैश्विक माहमारी से लड़ने के लिए सुरक्षात्मक उपायों का सख्ती से पालन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी कोविड-19 नियमों की अनदेखी करने वालों के विरूद्ध जुर्माना लगाये जाने की भी कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि इस बार कोविड-19 संक्रमण की तीव्रता अधिक है और इसका लक्षण के आधार पर उपचार होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि  इंटीग्रेटिड कोविड कमांड कंट्रोल रूम से होम आईसोलेशन वाले मरीजों से दिन में दो बार फीडबैक अवश्य लिया जाए।

इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने बेगराजपुर मेडिकल काॅलेज में बनाये गये कोविड केयर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होने सीसीटीवी के माध्यम से मरीजों को दी जा रही सुविधाओ का भी निरीक्षण किया तथा काॅनफ्रेस हाॅल में कोरोना वार्ड में एडमिट मरीज के साथ संवाद स्थापित करते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं, खाना, नाश्ता, डाक्टर की विजिट आदि के बारे में विस्तार से पूछा। उन्होने कहा कि मरीजों का बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाये।

      इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शरण सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, डा0 अलका, डा0 शमशेर सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...