शनिवार, 5 दिसंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 05 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - कार्तिक)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - पंचमी रात्रि 08:10 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य दोपहर 02:28 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - ब्रह्म सुबह 09:34 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:46 से सुबह 11:08 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:02* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *C~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞ऋ‍ण उतारने के लिए : एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा।


शनिवार के दिन सुबह नित्य कर्म व स्नान आदि करने के बाद अपनी लंबाई के अनुसार काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। इसका पूजन करें और उसको नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही भगवान से ऋण मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

भौम प्रदोष करें : हर महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। अलग-अलग दिन पड़ने वाले प्रदोष की महिमा अलग-अलग होती है। सोमवार का प्रदोष, मंगलवार को आने वाला प्रदोष और अन्य वार को आने वाला प्रदोष सभी का महत्व और लाभ अलग अलग है।

🌷 *दीया जलायें, अश्वमेध यज्ञफल पायें* 🌷

🔥 *मार्गशीर्ष मास में कपूर का दीपक जला के भगवान को अर्पण करनेवाला अश्वमेध यज्ञ का फल पाता है और कुल का उद्धार कर देता है | (स्कंद पुराण, वैष्णव खंड, मार्गशीर्ष मास माहात्म्य : ८.३८)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 

🌷 *कालभैरव अष्टमी* 🌷

👉🏻 *गतांग से आगे....*

🙏🏻 *5. कालभैरव अष्टमी पर 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही, एकमुखी रुद्राक्ष भी अर्पण करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*

🙏🏻 *6. कालभैरव अष्टमी को एक रोटी लें। इस रोटी पर अपनी तर्जनी और मध्यमा अंगुली से तेल में डुबोकर लाइन खींचें। यह रोटी किसी भी दो रंग वाले कुत्ते को खाने को दीजिए। इस क्रम को जारी रखें, लेकिन सिर्फ हफ्ते के तीन दिन (रविवार, बुधवार व गुरुवार)। यही तीन दिन भैरवनाथ के माने गए हैं।*

🙏🏻 *7. अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो कालभैरव अष्टमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। उन्हें बिल्व पत्र अर्पित करें। भगवान शिव के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जप करें।*

🌷 *मंत्र- ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नम:*

🙏🏻 *8. कालभैरव अष्टमी के एक दिन पहले उड़द की दाल के पकौड़े सरसों के तेल में बनाएं और रात भर उन्हें ढककर रखें। सुबह जल्दी उठकर सुबह 6 से 7 बजे के बीच बिना किसी से कुछ बोलें घर से निकलें और कुत्तों को खिला दें।*

🙏🏻 *9. सवा किलो जलेबी भगवान भैरवनाथ को चढ़ाएं और बाद में गरीबों को प्रसाद के रूप में बांट दें। पांच नींबू भैरवजी को चढ़ाएं। किसी कोढ़ी, भिखारी को काला कंबल दान करें।*

🙏🏻 *10. कालभैरव अष्टमी पर सरसो के तेल में पापड़, पकौड़े, पुए जैसे पकवान तलें और गरीब बस्ती में जाकर बांट दें। घर के पास स्थित किसी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन और गूगल की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं।*

🙏🏻 *11. सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़द, सवा 11 रुपए, सवा मीटर काले कपड़े में पोटली बनाकर भैरवनाथ के मंदिर में कालभैरव अष्टमी पर चढ़ाएं।*

🙏🏻 *12. कालभैरव अष्टमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान कालभैरव के मंदिर जाएं और इमरती का भोग लगाएं। बाद में यह इमरती दान कर दें। ऐसा करने से भगवान कालभैरव प्रसन्न होते हैं।*

🙏🏻 *13. कालभैरव अष्टमी को समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।*🙏

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आज आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए। रिशते बेहतर बने रहेंगे।


वृष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आइडिया सूझेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।


मिथुन राशि

आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। सफलता आपके कदम चूमेगी।


कर्क राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कामों में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।


सिंह राशि

आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।


कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।


तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। लेकिन ऑफिस में माहौल थोड़ा खराब हो सकता है। आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आपको उनका ख्याल रखना चाहिए। सिनियर्स का स्पॉर्ट रहेगा।


वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।


धनु राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। सभी रूके काम पूरे होंगे।


मकर राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी


कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। आज कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।


मीन राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23 

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50



 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052 

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे। 


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

कंगना को खाप पंचायत ने दी चुनौती


 जींद। हरियाणा की खाप पंचायतों ने कंगना को चेतावनी दी है और कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वो हरियाणा आकर दिखाएं। अखिल भारतीय सर्वजातीय पुनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं खाप नेता जितेंद्र छातर ने कहा कि कंगना में हिम्मत है तो आएं हरियाणा, उनको अपनी औकात का पता चल जाएगा। 

खाप नेता जितेंद्र छातर का कहना है कि पूरे देश की खापें कंगना रनौत के शर्मनाक बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है और उनको यह चेतावनी देती है कि यह बयान देने के बाद उनमें अगर हिम्मत है तो हरियाणा व आसपास के राज्यों पश्चिमी उतर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में घुस कर दिखाए। उनको अपनी औकात का पता चल जाएगा।

बेसिक शिक्षकों के स्थानांतरण को हरी झंडी


 प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा के अध्यापकों को राहत देते हुए सत्र के बीच में उनके स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने यह मंजूरी दिव्या गोस्वामी केस में अपने निर्णय में संशोधन करते हुए सिर्फ वर्तमान सत्र के लिए दी है। साथ ही चिकित्सकीय आधार पर कभी भी स्थानांतरण की मांग करने की छूट भी प्रदान की है। इसे राज्य सरकार अपनी नीति के अनुसार मंजूरी दे सकेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार राज्य सरकार और बेसिक शिक्षा की विभाग की ओर से आदेश में संशोधन के लिए दाखिल अर्जी पर दिया है।

इससे पूर्व कोर्ट ने गत तीन नंवबर के आदेश में अंत‌रजनदीय स्थानांतरण पर जारी सरकार की गाइड लाइन को मंजूरी दे दी थी। कोर्ट ने सत्र के बीच में किसी भी अध्यापक का स्थानांतरण करने पर रोक लगा दी थी। संशोधन अर्जी पर सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि स्थानांतरण सूची तैयार कर ली गई है। कोर्ट के आदेश के कारण इसे लागू नहीं किया जा रहा है। वर्तमान सत्र में कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं इसलिए सत्र के बीच में स्थानांतरण से शिक्षण कार्य में बाधा नहीं आएगी। दूसरी तरफ इसका लाभ उन स्कूलों को मिलेगा, जहां पद रिक्त हैं। ऐसे स्कूलों में अध्यापक न होने से प्राथमिक शिक्षा का लक्ष्य हासिल करने में परेशानी आ रही है। कोरोना काल में सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के परिणाम उन स्कूलों में बेहतर मिले हैं जहां अध्यापकों की पर्याप्त संख्या है। कोर्ट ने इस तर्क को मंजूर करते हुए सिर्फ मौजूदा सत्र के लिए सत्र के बीच में स्थानांतरण की मंजूरी दे दी।

पुलिस की गोली से बदमाश लंगड़ा, सिपाही घायल


 मुजफ्फरनगर l मीरापुर बाईपास के जंगल मे वांछित बदमाशो व पुलिस के बीच जमकर हुई मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की पैर में गोली लगने से एक बदमाश भी घायल कर दिया। इस दौरान बदमाश का साथी पुलिस की पकड़ से बच निकला। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस के अलावा चोरी की बाइक बरामद की है।

थाना प्रभारी संजीव कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मीरापुर बाईपास के जंगल मे बदमाश बाइक द्वारा कच्चे रास्ते से जा रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी ने मीरापुर चोरी इंजार्ज को दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम के साथ मीरापुर बाईपास के जंगल मे पहुचे जहाँ पुलिस को देख एक बदमाश मौके से फरार हो गया। जबकि उसके साथी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने फायरिंग करते हुए बदमाश के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान बदमाश द्वारा फायरिंग में सिपाही मनोज कुमार घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की तो बदमाश ने अपना नाम शानू पुत्र इदरीस निवासी खरखोदा जिला मेरठ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस के अलावा चोरी की बाइक बरामद करते हुए बदमाश व घायल सिपाही को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया।

शनिवार को इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मुजफ्फरनगर । नगर क्षेत्र के कई बिजली फीडर बन्द रहने से शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 

220के वी नरा ट्रांसमिशन द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार कल दिनांक 05/12/2020 को 220 के वी नारा ट्रांसमिशन से निर्गत 33 के वी महावीर चौक लाइन पर मेंटिनेंस का कार्य किया जायेगा| नरा ट्रांसमिशन पर ही काम होगा। जिसके कारण 33/11के वी उपकेंद्र पर समय दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। जिसके चलते महावीर चौक बिजलीघर से निर्गत 11 के वी फीडर महावीर चौक, सर्कुलर रोड, आर्य समाज रोड, रेलवे रोड फीडर, प्रकाश रोड फीडर(साकेत, कचहरी, गंगल वाली गली ), और फक्कर शाह चौक खालापार सुजड़ू फीडर कार्य के चलते बंद रहेंगे।

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर सेमिनार आयोजित

 मुजफ्फरनगर । विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस पर आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता एवं आनलाइन सेमीनार का आयोजन किया गया। 

जनपद के प्रमुख एवं अग्रणीय उच्च शैक्षिक संस्थान श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की इकाई श्रीराम काॅलेज आफ इंजीनियरिंग के कम्प्यूटर सांइस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस पर आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता एवं आनलाइन सेमीनार का आयोजन किया गया।  

 क्वीज प्रतियोगिता में श्रीराम ग्रुप आफ काॅलेजेज के सभी संस्थानों एवं विभिन्न स्कूलो व संस्थानों के छात्र/छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता सूनिश्चित की। सभी छात्र/छात्राओं ने आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिता में जिन प्रतिभागियों द्वारा 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किये गये उन्हे इ-प्रमाणपत्र प्रदान कर समानित किया गया एवं आनलाइन सेमीनार का शीर्षक कम्प्यूटर सांइस इंजीनियरिंग में नयी प्रवृत्तियां रहा।

 आनलाइन सेमीनार में कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का संचालन आनलाइन जूम प्लेटफार्म पर किया गया तथा छात्र/छात्राओं ने पावर पावंइट प्रेजेंटेंशन के माध्यम से कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की नवीनतक प्रवृत्तियों पर प्रकाश डाला। जैसे- क्लाउड कम्प्यूटिंग, इंटरनेट आफ थींग्स, आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस, ग्रीड कम्प्यूटिंग, डीप लर्निंग, बीग डाटा, साॅफ्ट कम्प्यूटिंग आदि विषयों पर अपना प्रस्तुतिकरण किया। आनलाइन सेमीनार में द्वितीय वर्ष से छात्र अंगद प्रीत सिंह प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान पर मौ0 शादाब सिद्दीकी, वंशिका अग्रवाल और तृतीय स्थान पर इशिता जिंदल रहे। तृतीय वर्ष से मौ0 शाहबाज और सुरभी जैन ने बाजी मारी। चतुर्थ वर्ष से विक्रांत सौनकर, शिवांस भारद्ववाज, अभय कुमार शुक्ला ने अच्छा प्रदर्शन किया। 

 ज्ञात रहे कि श्रीराम ग्रुप आफ काॅजेजेज के चेयरमैन डाॅ एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा अपने जीवन प्रयत्न द्वारा अर्जित तकनीकी ज्ञान एवं अनुभवों को संस्थान की कार्यप्रणाली में समायोजित कर संस्थान को नये आयाम तक पहुंचाने के लिये दृढ संकल्पित है। उनके द्वारा इस तरह के आयोजन से ही छात्र/छात्राओं एवं युवा जगत का सर्वांगीकरण विकास संभव है उन्होने कहा दुनिया कम्प्यूटर और डिजिटल गैजेट पर काम करती है कम्प्यूटर और इलेक्ट्रिनक उपकरणों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिये विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस लोगो को प्राथमिक उपयोग से प्रोग्रामिंग स्तर पर उन्नत समस्या समाधान से लेकर कौशल की एक श्रृख्ला के साथ कुशलता से उनका उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित करता है। 

 इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग की डीन अकेडमीक प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रतिभागी छात्र/छात्राओं के तकनीकी ज्ञान में निश्चत रूप से वृद्धि होगी एवं आॅनलाइन क्वीज प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो0 पवन गोयल एवं विभाग के सभी शिक्षको को बधाई दी।

इस अवसर पर चीफ प्लेसमेंट काॅर्डिनेटर एवंम कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो0 पवन गोयल ने छात्र/छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा छात्र/छात्राओं से आॅनलाइन सेमीनार के विषयों पर प्रश्नोत्तर भी किया एवं सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र/छात्राओं के व्यवहारिक ज्ञान, कार्यक्षेत्र मंे उपयोग का ज्ञान, संचार कौशल, व्यक्तित्व कौशल, पारस्परिक कौशल, समस्या का समाधान करने की क्षमता, मूल्य और शिष्टाचार एवं नेत्रतत्व कौशल की क्षमतायें विकसित होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने मंे श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के कम्प्यूटर सांइस के विभागाध्यक्ष प्रो0 पवन गोयल, रूचि राॅय, देवेश मलिक, रवि कुमार आदि प्रवक्तागण का सह


योग रहा।

दसवें राउंड में दिनेश गोयल को 17 हजार वोटों की भारी बढ़त


मेरठ। मेरठ सहारनपुर स्नातक चुनाव की काउंटिंग में 10 राउंड पूरे होने पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल करीब 17000 वोटों की भारी बढ़त लिये हुए हैं। पहले राउंड से ही उनकी बढ़त लगातार जारी है।

कृषि बिलों के विरोध में 8 दिसम्बर को भारत बंद का ऐलान

 नई दिल्ली l कृषि बिलों को लेकर सरकार से हो रही वार्ताओं के विफलता के बाद आज समस्त किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है l साथ ही ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भी 8 दिसंबर को भारत में देशव्यापी हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने भी इस भारत बंद का समर्थन करने की बात कही है भारत के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी कहा कि आंदोलन कर रहे सभी किसान संगठनों ने सर्वसम्मति से 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इस दिन ऐतिहासिक बंद रखा जाएगा। कल सरकार के साथ वार्ता है। वार्ता से यदि किसान संगठन संतुष्ट नहीं हुए तो बंद पर रणनीति बनाई जाएगी।

हरिद्वार से जेपी नड्डा का भारत भ्रमण अभियान शुरू

हरिद्वार ।


देवभूमि हरिद्वार उत्तराखंड में राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी के द्वारा 120 दिन का भारत भ्रमण का प्रोग्राम का शुभारंभ निरंजनी अखाड़ा पर वहां के अध्यक्ष आदरणीय महंत रविंद्र पुरी जी एवं वहां पर उपस्थित सभी साधु, संत समाज द्वारा आशीर्वाद देकर किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी ने इस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा की आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ  होने से पहले आप सभी साधु संतों का इस पवित्र गंगा माई की नगरी मे आशीर्वाद लेने आया हूं मैं आप सभी को यह भी विश्वास दिलाता हूं कि आज हमारा देश प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कुशल पूर्वक आगे बढ़ रहा है और सर्व समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए भी आप सभी साधु संतों से आशीर्वाद लेने आया हूं मैं इस यात्रा को सफल बनाकर भाजपा के हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा उगा ऐसा मेरा प्रयास रहेगा । श्री अखाड़ा निरंजनी के प्राचीन मंदिर में सभी साधु, संतों ने एवं नड्डा जी ने अपनी पत्नी संग पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया जिस का दृश्य देखने लायक था, पूरा मंदिर भगवान की जय घोष से गूंज उठा।

इस कार्यक्रम मैं अखाड़े के महंत आदरणीय रविंद्र पुरी जी एवं श्री हरजीत सिंह प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा उत्तराखंड के निमंत्रण पर मुजफ्फरनगर से समाजसेवी राहुल गोयल ,विजय वर्मा भाजपा नेता , मुकेश शर्मा एड को इस कार्यक्रम पर उपस्थित होने व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलने का सौभाग्य व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

सपा नेता चंदन चौहान ने की किसानों के लिए खाद्य सामाग्री रवाना

 मुजफ्फरनगर। सपा नेता चंदन चौहान ने दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के लिये खाद्य साम्रगी भेजते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने के प्रयास में लगी है। लेकिन किसानों की एकजुटता के आगे वह वार्ता के लिये मजबूर हुई है।


किसान अपना हक मांग रहा है, जो सरकार को देना ही पड़ेगा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता चंदन चौहान द्वारा अपने सहयोगियों की सहायता से शुक्रवार को खाद्य साम्रगी कार के माध्यम से दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के लिये भेजी गई।



जिले आज मिले 34 नए कोरोना पॉजिटिव

 मुजफ्फरनगर l जिले में आज फिर कोरोना की रफ्तार कमी नजर आई l

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में 34 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए

बेकाबू रोडवेज बस ने यात्रियों को कुचला, 3 मासूमों की मौत


 शामली। थाना भवन में चरथावल स्टैंड पर आज एक दर्दनाक हादसे में एक रोडवेज बस ने यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। सड़क पर पड़े घायल तथा लाशें हरदविदारक दृश्य पैदा कर रही थे। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।घटना की जानकारी के बाद एसपी सुकीर्ति माधव अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मरीजों का हाल जाना। एसपी ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सहारनपुर की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने कस्बे में बस का इंतजार कर रहीं महिलाएं और बच्चों को कुचल डाला। हादसे में अलग-अलग परिवारों के तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा व तीन महिलाओं को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
घटना थाना भवन कस्बे के चरथावल बस स्टैंड की है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे करीब एक दर्जन यात्री चरथावल बस स्टैंड पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ यात्री इसी तिराहे पर मुजफ्फरनगर की ओर अपने घर जाने का इंतजार कर रहे थे। उसी समय एक अनियंत्रित रोडवेज बस मौके पर पहुंची और यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में बागपत के एक व मुजफ्फरनगर जिले के अलग-अलग गांव निवासी दो बच्चों की मौत हो गई।
इसके अलावा एक बच्चा व तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतक
1. मयंक (9 वर्ष) पुत्र मोहित निवासी निरपुड़ा बागपत।
2. रोहित (12 वर्ष) पुत्र देवीचंद निवासी लुहारी खुर्द, मुजफ्फरनगर
3. इशिका (3 वर्ष) पुत्री जोनी निवासी सलेमपुर मुजफ्फरनगर।
घायल
1. अंजु (25 वर्ष) पत्नी मोहित
2. कार्तिक (03 वर्ष) पुत्र मोहित निवासी निरपुड़ा बागपत।
3. जहान्वी (07 वर्ष) पुत्री जोनी निवासी लुहारी खुर्द मुजफ्फरनगर।
4. जूली (23 वर्ष) पत्नी प्रवेश निवासी सलेमपुर, मुजफ्फरनगर।
5. मयंक (9 माह)

तारक मेहता सीरियल के लेखक ने की खुदकुशी

 


मुंबई। टीवी सीरियल  तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेखकों में से एक अभिषेक मकवाना  ने आत्महत्या कर ली है।

अभिषेक लंबे समय से इस सीरियल के लिए लेखन कर रहे थे। पुलसि के अनुसार अभिषेक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी  छोड़ा है और इसमे आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया है। उनके परविार का आरोप है कि वह सायबर धोखाधड़ी का शिकार हुआ  और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। मुंबई मरिर की खबर के अनुसार अभिषेक के परिवार वालों और दोस्तों का आरोप है कि उसकी मौत के बाद से ही उन्हें धोखा करने वालों की तरफ से लगातार फोन आ रहे हैं कि वह उनका पैसा लौटा दें क्योंकि अभिषेक ने उन्हें लोन में गारंटर बनाया था।

 अभिषेक मकवाना, 27 नवंबर को अपने कांदिवली वाले घर में मृत पाए गए थे,  पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया था। इस मामले में परिवार का बयान दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक के भाई जेनिस ने खुलासा किया है कि अभिषेक के ईमेल्स से फाइनेंशयिल फ्राड की बात सामने आई है।  अभिषेक के सुसाइड नोट में भी आर्थिक धोखाधड़ी की बात सामने आई है, जो वह पिछले बहुत महीनों से झेल रहा था लेकिन उसने इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं लखिा है।

प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन बिन बस्ते जाएंगे बच्चे



 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों  में  हफ्ते में एक दिन ‘नो बैग डे’ रखा जाएगा। इस दिन कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को  खेल-खेल में रोचक ढंग से पढ़ाई कराने पर जोर दिया जाएगा। विद्यार्थी बिना बस्ता लिए स्कूल आएंगे और खेल-खेल में मनोरंजन के माध्यम से सबक सीखेंगे। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत नए बदलावों को लागू कराने के लिए उप मुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक में ये फैसला किया गया है। बैठक में विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पढ़ाने के लिए जरूरी संसाधन जुटाने के निर्देश दिए गए।

 बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक डाॅ सारिका मोहन ने प्री-प्राइमरी एजुकेशन को लेकर एक प्रस्तुतिकरण दिया। प्री-प्राइमरी स्तर पर विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पाठ पढ़ाने के लिए बदलाव किए जाने पर जोर दिया। वहीं सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन विद्यार्थियों के लिए नो-बैग डे निर्धारित करने पर भी सहमति बनी। डिप्टी सीएम ने ने बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक किए जाने वाले बदलावों को लेकर एक समग्र रिपोर्ट भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

लगतार बढत पर भाजपा के दिनेश गोयल



मेरठ। एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी दिनेश गोयल अन्य प्रत्याशियों को काफी पीछे छोड चुके हैं।   छठे राउंड में करीब साढे नौ हजार वोटों से आगे हो गए हंै। पांचवा चक्र पूरा होने तक दिनेश कुमार गोयल को 12356 तथा हेम सिंह पुंडीर को 4290 वोट मिलीं। इस चक्र में दिनेश 8066 वोटों से आगे थे।

 राउंड 7 भाजपा प्रत्याशी आगे 9507

भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश गोयल 14686

हेम सिंह पुण्डीर 5179

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला तथा मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने दावा किया कि अब यह तय हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी इस सीट पर विजयी होंगे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...