सोमवार, 16 नवंबर 2020

खतौली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार गंग नहर में गिरी

मुजफ्फरनगर l गंग नहर मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई l गंग नहर में पानी ना होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ l 


मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गंग नहर पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई l बताया जा रहा है कि दिल्ली सवार चार लोग गंग नहर के रास्ते हरिद्वार जा रहे थे तभी अचानक कार के अनियंत्रित हो जाने पर कार गंग नहर में गिर गई l


रविवार, 15 नवंबर 2020

आज का पंचांग और राशिफल 16 नवंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 16 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 07:06 तक तत्पश्चात द्वितीया*


⛅ *नक्षत्र - अनुराधा 17 नवम्बर रात्रि 02:37 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*


⛅ *योग - अतिगण्ड रात्रि 07:11 तक तत्पश्चात सुकर्मा*


⛅ *राहुकाल - सुबह 08:13 से सुबह 09:37 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:50* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ इस अति शुभ मुहूर्त में बहनें लगाएं भाइयों को टीका


 


भाई दूज का त्योहार देशभर में 16 नवंबर 2020 यानी सोमवार को मनाया जाएगा। भाई दूज हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें व्रत, पूजा और कथा आदि करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करते हुए माथे पर तिलक लगाती हैं। इसके बदले भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए तोहफा देता है। भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में ही बहनों को भाई के माथे पर टीका लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।


 


भाई दूज तिलक शुभ मुहूर्त-


 


 


 भाईदूज का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई दूज का टीका शुभ मुहूर्त दिन 12:56 से 03:06 तक है।


 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *भाईदूज* 🌷


🙏🏻 *भाईदूज के दिन भाई, बहिन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहिन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहिन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहिन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहिन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*


🙏🏻 *आज के दिन बहिन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।*


🙏🏻 *आज के दिन बहिन भाई को तथा भाई बहिन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहिन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।*


➡ *नारदपुराण के अनुसार*


🌷 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*


*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*


*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*


*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*


*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*


*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।*


👉🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहिन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहिन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहिन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *भाई दूज* 🌷


🙏🏻 *दीपावली पर्व के पांचवे दिन यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 16 नवम्बर, सोमवार को है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-*


🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।*


🙏🏻 *उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और वहीं यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।*


🌷 *भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना*


*सबसे पहले बहन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*


🙏🏻 *इसके बाद बहन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई की तिलक लगाती हैं। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ग, आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।*


🙏पंचक


 


21 नवंबर 


रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


19 दिसंबर 


प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


व्रत और त्योहार


नवंबर माह


20 शुक्रवार छठ पूजा


25 बुधवार देवुत्थान एकादशी


27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)


30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत


दिसंबर 2020 त्यौहार


3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी


11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी


12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)


13 रविवार मासिक शिवरात्रि


14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या


15 मंगलवार धनु संक्रांति


25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी


27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)


30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज का दिन मध्यम रहेगा। सेहत कमजोर रहने का इशारा कर रही है। मौसम के बदलने से  बीमार पड़ सकते हैं। सावधानी रखें कामों में रुकावट आने की  संभावना बनेगी,  लेकिन मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ  जीवन  खुशी से भरा रहेगा। त्यौहार के इस मौसम में जीवन साथी कोई लाभ मिलने वाली बात आपको बताएगा, जो आपको खुशी देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग  अपने प्रिय के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और अपने फ्यूचर की प्लानिंग उन्हें बताएंगे। उनके लिए कोई अच्छा गिफ्ट भी ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।


वृष 


आज आपको अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा। फेफड़ों में संक्रमण या छाती में जकड़न हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवन साथी से संबंध प्रेम पूर्ण रहेंगे।


मिथुन 


मानसिक तनाव को यदि खुद पर हावी नहीं होने देंगे, तो सेहत भी बढ़िया रहेगी। खर्च जरूर रहेंगे, लेकिन गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए थोड़े खर्चे, तो आवश्यक भी हैं। काम के सिलसिले में स्थिति पूरी तरह से आप के पक्ष में रहेगी और आपको काम को तारीफ भी मिलेगी, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़ा समझदारी से काम लें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने भूतकाल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बात बता सकते हैं।


कर्क 


आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा। आपको कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी। प्रेम के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोनों साथ मिलकर कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं, जो लोग शादीशुदा है। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके काम में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। दूसरी नौकरी का विचार आएगा।


सिंह 


आज सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव भी दूर भागेगा। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हासिल हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छा प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान से कहासुनी हो सकती है। उनकी सेहत का भी ध्यान रखें।


कन्या 


आज कहीं ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं लेकिन पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य और मानसिक तनाव आपको अपनी ओर खींचेगा। परिवार के लोगों में समरसता की कमी रहेगी और तालमेल का अभाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे लेकिन फिर भी आपको से संतुष्टि नहीं होगी और इसलिए आप अपने काम को बदलने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।


तुला


आज का दिन बढ़िया नतीजे देगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता समाप्त होगी। कहीं से पैसा मिलने की संभावना बन जाएगी। पारिवारिक जीवन में भी सफलता मिलेगी और परिवार वालों का सहयोग आपके कामों में आपकी मदद करेगा। आज का दिन प्रेम संबंध रखने वाले लोगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है और वे अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे और इससे उनका रिश्ता मजबूत भी होगा और कुछ लोग अपने प्रेम विवाह की बातें भी कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी।


वृश्चिक 


आज स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। कोई नई गाड़ी खरीदने का विचार कर सकते हैं। चुस्ती फुर्ती का एहसास आपको काम में सफलता देगा लेकिन कड़वी बात करने से आप अपनों के मन से उतर सकते हैं। इस पर आपको ध्यान देना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिए आज से दिन अनुकूल रहेगा। थोड़ी नोकझोंक होने की भी संभावना रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको सफलता मिलेगी। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे और उनसे अपने प्यार का इजहार करेंगे।


धनु 


आज भाई बहनों से बहुत प्यार मिलेगा और घर में समय बिताने में सुकून मिलेगा। आपके खर्चे ज्यादा होंगे और आप लंबी ट्रैवलिंग पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा जिससे मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में आप आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। व्यापार के सिलसिले में आज कुछ समस्या हो सकती है। विदेश से जुड़ा काम करने वाले आज फायदे में रहेंगे। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी में नॉर्मल बिहेव करेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के और निकट आने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।


मकर 


आज आप के बर्ताव में अंतर साफ नजर आएगा। कई मामलों को बेहद गंभीरता से समझदारी के साथ समझेंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आपके बेहद काम आएंगे। आपके काम की प्रशंसा भी होगी क्योंकि लोग आपसे जरूरी कामों के लिए सलाह मांगने आएंगे। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी से आपको लाभ मिलेगा और आप दोनों साथ मिलकर किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले आज अपने प्रोडक्ट की सप्लाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।


कुंभ 


लंबे समय से जिस ट्रैवलिंग का विचार कर रहे थे, आज उसे पूरा करने का मौका मिल सकता है और आप घूमने जा सकते हैं। यह यात्रा आपको काम के सिलसिले में भी लाभ देगी। कुछ लोगों को शेयर बाजार से अच्छा धन आज मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आप अपने परिवार में किसी नए काम की पहल कर सकते हैं। परिवार में आपका ओहदा बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा। अपने प्रिय को नाराज ना होने दें।


मीन 


भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी और इससे आपका मन भी हर्षित होगा और आप का मनोबल बढ़ेगा। काम पर फोकस करने से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज खुश नजर आएंगे क्योंकि उनका प्रिय कोई सरप्राइस दे सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन बेहद सुखपूर्ण रहेगा और आपको आज अपने जीवन में कुछ अच्छे पलों को दोबारा याद करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात होगी


 


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  


 


शुभ दिनांक : 7, 16, 25 


 


शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2023


 


ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 


 


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं


बारिश से धुला प्रदूषण, ठंड ने दी दस्तक

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के साथ हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में आज बारिश के बाद मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इस बारिश से न सिर्फ वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी बल्कि ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 और 16 नवंबर को बारिश हो सकती है और ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। जबकि शाम होते-होते दिल्‍ली, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने से ठंड ने दस्‍तक दे दी है। 


बहरहाल, दिल्‍ली के कई इलाकों में हल्‍की बारिश ने लोगों को प्रदूषण से निजात दिलाने का काम किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई।


योगी आदित्यनाथ व त्रिवेन्द्र सिंह रावत पहुंचे केदारनाथ


देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखा। वे सांयकालीन पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए।


रविवार को शाम 4.15 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। एमआई-17 हेलीपैड पर जिलाधिकारी मंजुल गोयल, एसपी नवनीत सिंह, देवस्थानम बोर्ड के बीडी सिंह, तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने दोनों अतिथियों की अगवानी की। मंदिर परिसर में भगवान नंदी की मूर्ति पर मत्था टेका। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उनकी यहां पहुंचने पर अगवानी की।



मुजफ्फरनगर में पटाखे जलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर । पटाखों जलाने पर रोक के बावजूद शहर में दिवाली पर चारों तरफ रात्रि में पटाखे जलाए गए। शहर कोतवाली पुलिस ने शिवचौक व आसपास पटाखे जलाने वाले 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि पटाखे जलाने से उठे धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत आयी है।


बढ़ते प्रदषूण के कारण एनजीटी ने यूपी के कई जनपदों समेत मुजफ्फरनगर जिले के एनसीआर में शामिल होने के कारण दीपावली पर पटाखे बेचने और जलाने के लिए प्रतिबंध लगाया था। एक्यूआई काफी बढ़ा हुआ होने के कारण यह नियम लागू किया गया। दीपावली से पूर्व पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर विस्फोटक व अवैध पटाखों की खेप पकड़ी थी। इसके बावजूद दीपावली पर शहर में जबरदस्त आतिशबाजी की गयी। रात्रि में शहर कोतवाली पुलिस दालमंडी के आसपास गश्त कर रही थी। पुलिस का कहना है कि दालमंडी से शिवचौक के बीच आसमानी आतिशबाजी व राकेटों से आग के पंतगे निकल रहे थे, जो शिवचौक व आसपास की दुकान पर गिर रहे थे। पटाखों से उठ रहे धूएं के कारण बच्चो व बुजुर्गो को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही थी। चौकी इंचार्ज खालापार नेत्रपाल शिवचौक पर पहुंचे तो पटाखे जला रहे 20 अज्ञात लोग पुलिस को देखकर भाग गए। जनपद में न्यायालय के आदेश पर पटाखों जलाने पर प्रतिबंध होने के कारण सभी अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।


पटाखे जलाते हुए छत से गिरकर बालक की मौत


मुजफ्फरनगर । शहर के मोहल्ला खादरवाला निवासी प्रदीप का दस वर्षीय बेटा लकी शनिवार रात छत पर पटाखे छुडा रहा था। अचानक उसका पैर स्लिप हो गया और वह मकान की छत से नीचे गिर गया। गंभीर रुप से घायल बच्चे को परिवार के लोग उपचार के लिए भोपा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उसे रैफर कर दिया। गंभीर घायल बच्चे को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल में आ गए, जहां डाक्टरों ने लकी को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में दीपावली की खुशी कोहराम में बदल गई। परिवार के लोग बच्चे को लेकर वापस घर लौट गए। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


मीरापुर के पास सडक हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र में बाइकों की आमने -सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। 


थाना ककरौली क्षेत्र के गाँव टंढेड़ा निवासी 40 वर्षीय कामिल पुत्र नुसरत अपने 13 वर्षीय पुत्र आरिफ को बाइक द्वारा मीरापुर में चिकित्सक के पास इलाज कराने ले गया था। इलाज कराकर वापस लौटते समय जैसे ही वह मीरापुर थाने के गाँव सिकन्दरपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़न्त हो गयी जिसमे पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायलों को जानसठ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां नुसरत को मृत घोषित कर दिया गया।


भैया दूज राहु काल छोड़ किसी भी समय करें तिलक


 


भाई दूज (यम द्वितीया) विशेष


〰️〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️〰️


पौराणिक महत्व


〰️〰️〰️〰️〰️


शास्त्रों के अनुसार भाई को यम द्वितीया भी कहते हैं इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उन्हें लंबी उम्र का आशीष देती हैं और इस दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन किया जाता है ब्रजमंडल में इस दिन बहनें यमुना नदी में खड़े होकर भाईयों को तिलक लगाती हैं। 


 


अपराह्न व्यापिनी कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 16 नवंबर सोमवार के दिन मनाया जाएगा।


 


भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं। इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई तथा बहन के पावन संबंध व प्रेमभाव की स्थापना करना है। इस दिन बहनें बेरी पूजन भी करती हैं। इस दिन बहनें भाइयों के स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की मंगल कामना करके तिलक लगाती हैं। इस दिन बहनें भाइयों को तेल मलकर गंगा यमुना में स्नान भी कराती हैं। यदि गंगा यमुना में नहीं नहाया जा सके तो भाई को बहन के घर नहाना चाहिए।


 


यदि बहन अपने हाथ से भाई को भोजन कराये तो भाई की उम्र बढ़ती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों को चावल खिलाएं। इस दिन बहन के घर भोजन करने का विशेष महत्व है। बहन चचेरी अथवा ममेरी कोई भी हो सकती है। यदि कोई बहन न हो तो गाय, नदी आदि स्त्रीत्व पदार्थ का ध्यान करके अथवा उसके समीप बैठ कर भोजन कर लेना भी शुभ माना जाता है।


 


इस पूजा में भाई की हथेली पर बहनें चावल का घोल भी लगाती हैं उसके ऊपर सिन्दूर लगाकर कद्दू के फूल, पान, सुपारी मुद्रा आदि हाथों पर रखकर धीरे धीरे पानी हाथों पर छोड़ते हुए निम्न मंत्र बोलती हैं।


 


 "गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े" 


 


इसी प्रकार इस मंत्र के साथ हथेली की पूजा की जाती है 


 


" सांप काटे, बाघ काटे, बिच्छू काटे जो काटे सो आज काटे" 


 


इस तरह के शब्द इसलिए कहे जाते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि आज के दिन अगर भयंकर पशु काट भी ले तो यमराज के दूत भाई के प्राण नहीं ले जाएंगे। कहीं कहीं इस दिन बहनें भाई के सिर पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं और फिर हथेली में कलावा बांधती हैं। भाई का मुंह मीठा करने के लिए उन्हें माखन मिस्री खिलाती हैं। संध्या के समय बहनें यमराज के नाम से चौमुख दीया जलाकर घर के बाहर रखती हैं। इस समय ऊपर आसमान में चील उड़ता दिखाई दे तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इस सन्दर्भ में मान्यता यह है कि बहनें भाई की आयु के लिए जो दुआ मांग रही हैं उसे यमराज ने कुबूल कर लिया है या चील जाकर यमराज को बहनों का संदेश सुनाएगा।


 


भैया दूज की कथा 


〰️〰️〰️〰️〰️〰️


भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालता रहा। कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।


 


यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया।


यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करे, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है।


 


भाई दूज तिलक मुहूर्त


〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


भाई दूज पर भाई को तिलक करने के लिये राहुकाल के समय को अशुभ माना जाता है।


 


16 नवम्बर सोमवार के दिन सर्वार्थसिद्धि योग प्रातः 6:41 बजे से अपराह्न 2:33 बजे तक एवं सिद्धि योग प्रातः 6:41 बजे से कुछ ही समय तक रहेगा। इस दिन शुक्र ग्रह का अपनी तुला राशि मे प्रवेश रात्रि में होगा। इस दिन वृश्चिक की संक्रांति भी प्रातः 6:51 बजे से लग रही है। इस दिन राहू-काल प्रातः 8:00 बजे से 9:25 बजे तक रहेगा। इस समय मे भाई-दूज नहीं मनाना चाहिये।


 


भाई-दूज तिलक मुहूर्त:


〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


1. प्रातः काल अमृत के चौघड़िया में।


6:40 बजे से 8:00 बजे तक।


 


2.प्रातः काल शुभ के चौघड़िया में 9:20 बजे से 10:40 बजे तक।


 


3.अपराह्न काल चर-लाभ-अमृत के चौघड़िया मुहुर्त में 1:20 बजे से सांय काल 5:20 बजे तक,


लेह में तैनात जिले के जवान का निधन

मुजफ्फरनगर । कुटबा निवासी सेना के जवान का लेह में निधन हो गया। वे अस्वस्थ चल रहे थे। 


मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के कुटबा गांव निवासी उदयवीर सिंह के छोटे पुत्र अनिल का इंफेक्शन और बाद में फेफड़ों में पानी भरने से निधन हो गया। वह ले स्थित मिलिट्री अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे।


मौसम खराब होने के चलते उनके पार्थिव शरीर को आज फ्लाइट/हेलीकॉप्टर से लेह से ही नही लाया जा सका।


चौधरी उदयवीर सिंह के तीन पुत्रों में से 2 पुत्र फौज में थे, जिनमें से छोटे पुत्र 38 वर्षीय अनिल का बिगड़े मौसम में फेफड़ों में पानी भरने के चलते निधन हो गया। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान बिगड़े मौसम से हालत बिगड़ने पर हुए अनिल के निधन पर गांव वासियों ने उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है।


जैन मुनि आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज ने ली समाधि

कोटा l जैन समाज को धर्म की राह दिखाने वाले आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज ने आज अपना शरीर छोड़ समाधि ग्रहण कर ली l


बताया जा रहा है कि आचार्य ज्ञान सागर जी ने आज शाम 6:00 बजे कोटा स्थित आश्रम में अंतिम सांस ली l


 आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज की समाधि लेने की खबर जैसे ही जैन समाज में पहुंची तो उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई l


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जज बनने पर पूजा शर्मा को किया सम्मानित

 


मुजफ्फरनगर।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूजा शर्मा के जज बनने पर आबकारी मोहल्ले में उसके घर जाकर उसका अभिनंदन किया एवम शुभकामनाएं दी।


 मुजफ्फरनगर शहर साधारण से परिवार में जन्मी, पली, बढ़ी, पढ़ी पूजा शर्मा ने UPPCSJA की परीक्षाउत्तीर्ण कर कीर्तिमान स्थापित किया । सरस्वती भागवती विधा मन्दिर में 12 वी पास कर एस डी मेनेजमेंट से एल ऎल बी कर पहले ही अटेम्प्ट में पूजा ने न्यायाधीश हेतु अपना स्थान प्राप्त किया ।


पूजा के पिता सदर बाजार में माँ दुर्गा मन्दिर पर पुजारी है। कपिल देव ने बताया कि कल रात दीपावली पूजन के समय जब उन्होंने यह जानकारी दी तो प्रफुल्लित मन से पूजा के घर जाकर उसको सम्मानित करने का निश्चय किया। आबकारी छेत्र माध्यम, अनुसूचित व अदिकांश पिछड़े वर्ग के निवासियों का है जहॉ स्वयम के बल और परिश्रम के आधार पर इस मुकाम को हासिल करना बहुत बड़ी बात है।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण खण्डेलवाल व प्रधानाचार्य डॉ सुनीता गौड भी शुभकामनाएं देने पहुँची। पूजा शर्मा ने सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी गरीबी, परिस्थिति, समय और स्थिति की गुलाम नहीं होती। संकल्प है तो सम्भव है। इस अवसर पर साथ में ,मंडल अध्यक्ष रोहित तायल जी, ज़िला उपद्य्क्ष विजेंद्र पाल जी, राधे वर्मा जी ,चमन वाल्मीकि जी, अजय सागर जी ,रोहित जैन जी आदि रहे।


जिले में फिर धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर l Date 15-11-2020


 


आज पॉजिटिव-- 15


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -35


टोटल डिस्चार्ज- 5916


टोटल एक्टिव केस- 317


एक माह बाद गंग नहर में छोडा गया पानी

मुज़फ्फरनगर। दशहरे पर हुई गंग नहर में बन्दी के बाद पानी छोड़ दिया गया। 


आज सुबह 3 बजे हरिद्वार के भीमगोडा बैराज से नहर में पानी छोड़ दिया गया है। आज रात लगभग 10 बजे तक भोपा नहर में पानी पहुँचने की सूचना है। 


वरिष्ठ भाजपा नेता पं श्री भगवान शर्मा ने बचन सिंह कालोनी में कई गोवर्धन पूजा संपन्न


मुजफ्फरनगर l मौहल्ला बचनसिंह कालोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा के आवास पर आज गोवर्धन पूजा कराई गई। हर वर्ष की भांति इस बार भी गोवर्धन की सार्वजनिक पूजा की गई, जिसमें सभी गांववासियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया । इस अवसर पर पंडित रामचंद्र मिश्रा ने गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा अर्चना सम्पन्न करायी। इस मौके वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा, सरवट की प्रधान श्रीमती उषा शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, मा. सोहनबीर सिंह, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख के के शर्मा, सतीश शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, भंवर सिंह, चन्द्रशेखर शर्मा, विनोद शर्मा, संजीव तोमर, राधेश्याम त्यागी एडवोकेट, मा. नीरज त्यागी, दिनेश शर्मा, दिनेश गोयल, ब्रहमपाल सिंह, पी के शर्मा, मा. हरपाल शर्मा, श्यामलाल शर्मा राजेंद्र धीमान आदि मुख्य रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर अन्नकुट्ट का प्रसाद भी वितरित किया गया।


अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति ने किया अन्नकूट का आयोजन


मुजफ्फरनगर । आज महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी के द्वारा अर्पण बंकेट हॉल मै भगवान गोवर्धन महाराज की पूजा कर अन्नकूट का आयोजन किया गया ।


जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोयल ने की कार्यकर्म का संचालन संयुक्त रूप से प्रदेश महामंत्री आलोक अग्रवाल और जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एड के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रमोद त्यागी एड., पूर्व विधायक अशोक कनसल , भाजपा नेता संजय अग्रवाल, कृष्ण गोपाल मित्तल , पूर्व प्रधानाचार्य एस के गुप्ता रहे सबने सर्वप्रथम भगवान गोवर्धन महाराज की आरती की फिर भोग लगाया और महाराजा अग्रसेन जी महाराज जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रजवल्लित किया।


सभी मुख्य अतिथियों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डाला भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत महाराज की सहायता से कैसे भगवान इन्द्र का घमंड का दमन किया था इस बारे मै सबको बताया ओर सोसायटी के द्वारा इस प्रकार के लिए किए गए सामाजिक कार्यों के लिए ओर अन्नकूट के इस प्रयास के लिए पूरी कमेटी को बहुत बहुत बधाई दी। कार्ययक्र के मुख्य आयोजक राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल, शलभ गुप्ता एड, विकास अग्रवाल, अनुज गुप्ता ने सभी आने वालो का माला पहना कर स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया।


अंत मै सभी ने प्रसाद का आनंद लिया ।


कार्यक्रम मै मुख्य रूप से राजीव गोयल,आलोक अग्रवाल,शलभ गुप्ता एड,अशोक अग्रवाल,विकास अग्रवाल, रिपुदमन गुप्ता, प्रभात भूषण गुप्ता, विनय मोहन अग्रवाल, आर डी अग्रवाल, अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता एडवोकेट, पवन पूनम अग्रवाल , रीटा गोयल गुप्ता, अनीता राजवंशी, रचित गोयल, अपर्णा अग्रवाल, आदर्श सिंघल, अनिकेत , गर्व गोयल, कीर्ति भूषण, श्रवण अग्रवाल, अम्बरीष गोयल, सुदेश गोयल, पंकज, विजय, करण, अनुज सिंघल, मुकेश प्रधान, विजय गर्ग , उषा देवी, विकास अग्रवाल, शिवांशु, हर्षवर्धन, जनार्दन स्वरूप, अरविंद गोयल आदि मौजूद रहे।


Featured Post

मुजफ्फरनगर जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया

 मुजफ्फरनगर । जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि  पवन गोयल त...