गुरुवार, 29 जून 2023

ईद उल अजहा की नमाज अमन से पढी

मुजफ्फरनगर। आज ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह और तमाम मस्जिदों में पढी गई। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा ईद-उल-अज़हा त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में किया जा रहा भ्रमण तथा ड्रोन कैमरों से की जा रही निगरानी, स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। 

ईद-उल-अज़हा त्यौहार को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आज दिनांक 29.06.2023 को जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लपा बंगारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है जिसके परिणामस्वरुप ईद की नमाज को जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में तथा सकुशल सम्पन्न कराया गया।  महोदय द्वारा धार्मिक स्थल/ईदगाह का निरीक्षण करते हुए धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गयी तथा आपसी सौहार्द को बनाये रखने की अपील की गयी। इसके साथ ही महोदय द्वारा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क दृष्टि रखते हुए डियूटी करने, साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया जा रहा है साथ ही स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की जा रही है। जनपदीय भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा ड्रोन कैमरों से संवेदनशील स्थानों तथा मकानों की छतों की निगरानी भी की जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यानारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

चतुर्मास में इन नियमों का पालन करेंगे तो होगा कल्याण

 कल से चतुर्मास आरंभ हो रहा है🌺🌺



💥💥चतुर्मास महात्म्य 💥💥


 शास्त्रों में चतुर्मास की बहुत विस्तृत महिमा कही गई है चातुर्मास में की गई साधना व छोटी से छोटी उपासना भी महान फल को देने वाली बताई गई है इस समय अवधि में किया गया दान मंत्र जप  व नियम पालन अक्षय फल  को देने वाले बताए गए हैं इस वर्ष पुरुषोत्तम मास(अधिक मास)आने से इसकी महिमा और बढ़ गई है


💫इस बार चातुर्मास 29 जून (देव शयनी एकादशी) से 23 नवंबर (देव ऊठनी एकादशी तक है)💫


🌺🌺 शास्त्रों में स्पष्ट निर्देश व आदेश है कि किसी भी व्यक्ति को बिना कुछ नियम लिए चतुर्मास व्यतीत नहीं करना चाहिए कुछ ना कुछ नियम अवश्य लेना चाहिए।🌺🌺


 स्कंद पुराण ,पद्म पुराण आदि में वर्णित नियम जो चतुर्मास में लिए जा सकते हैं वह  निम्नलिखित है उसमें से किसी भी दो-तीन नियमों का या एक  नियम का चयन करके आप पालन कर सकते हैं


1) नित्य मंदिर दर्शन का नियम


2)* नित्य निर्धारित संख्या मे नाम जप का नियम*


3) नित्य भगवद्गीता के एक श्लोक या एक अध्याय के पाठ का नियम


4)  नित्य श्रीमद्भागवत महापुराण के पाठ का नियम


5) नित्य पवित्र नदियों के स्नान का नियम ( नित्य संभव नहीं हो तो अमावस्या पूर्णिमा का एकादशी के दिन स्नान करे)


6) शैय्या त्याग का नियम


8) शास्त्र विरुद्ध आहार के त्याग का नियम( प्याज लहसुन गाजर भटा मूली कद्दू लेसुआ, मशरूम)


9) नित्य विष्णु सहस्त्रनाम के जप का नियम


10) नित्य शिव सहस्त्रनाम के जप का नियम


11) शिव महापुराण के पारायण का नियम


12) वट वृक्ष रोपण


13) पीपल वृक्ष रोपण


14) तुलसी वृक्षारोपण


15) नित्य पुरुष सूक्त के जप का नियम


16)  बिल्व वृक्ष रोपण


17) *चतुर्मास की एकादशी के व्रत का नियम*


18) पलाश के पत्ते की पत्तल में भोजन का नियम


19) नित्य दीपदान का नियम


20) तीर्थ दर्शन का नियम


21) *अपने प्रिय भोज्य पदार्थ का चतुर्मास में त्याग*


22) विविध शास्त्रोक्त वस्तुओ के दान का नियम 


23) देवीभागवत के पारायण का नियम 


 🌹🌹जिन भी नियमों के आगे * यह चिन्ह लगा हुआ है उन नियमों को अवश्य पालन करने का प्रयत्न करना चाहिए

 इन 23 नियमों में से प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 1 नियम तो अवश्य लेना चाहिए🌹🌹

मुज़फ़्फ़रनगर से अमरनाथ जी दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना


मुजफ्फरनगर। आज मुज़फ़्फ़रनगर से बाबा अमरनाथ जी यात्रा के लिया मुज़फ़्फ़रनगर से एक जत्था शिव चोक से रात्रि रवाना हुआ जिसमें शिव शक्ति सेवा मंडल बुढ़लाडा ब्रांच मुज़फ़्फ़रनगर के परधान महेश बाठला, रमन जलोत्रा , राहुल खुराना ,जॉनी, हिमांशु कालरा , वरुण, अमरपाल, सोरव, हर्ष, ईशांत , सागर, विशाल , अनुभव कपूर, राघव, उज्जवल आदि भक्त बाबा भोले नाथ जी का आशीर्वाद लेकर यात्रा पर निकले। महेश बाठला ने बताया की इस वर्ष उनकी 15वी अमरनाथ यात्रा है ओर पंजाब के संस्था शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा बालटाल , पहलगाम ओर गुफा पर अमरनाथ में आए सभी भक्तों के लिए भोजन पानी दवाई ओर रहने की अच्छी व्यवस्था  निशुल्क की जाती है साथ ही महेश बाठला जी ने बताया कि जिन जिन भक्तों ने शहरवासियों ने भंडारे के लिए जो भी दान राशि भेजी है उसके लिए वो सभी का धन्यवाद करते है ओर बाबा उन सभी की  मनोकामना पूर्ण करे साथ जी ये भी कहा कि जितने भी भक्त है ओर आज तक अमरनाथ यात्रा पर नहीं गए वो एक बार यात्रा पर अवश्य जाए इस बार बाबा बर्फ़ानी अपने भव्य स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। 

मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व में रालोद टीम पहुंचीं चन्द्रशेखर का हाल जानने



 सहारनपुर । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जयन्त चौधरी के निर्देश पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद  का सहारनपुर जिला अस्पताल पहुँचकर कुशलक्षेम जाना, उन्हें विश्वास दिलाया राष्ट्रीय लोकदल मज़बूती से उनके साथ खड़ा है। राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, प्रदेश संयोजक विकास कादियान, प्रदेश प्रवक्ता कमल गौतम, शक्ति मलिक, जगपाल नेताजी रहे मौजूद। चंद्रशेखर  पर हमला बेहद निंदनीय है, भगवान से प्रार्थना है चंद्रशेखर  को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पहुंचे।

आज का वैदिक पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 29 जून 2023*

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - आषाढ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - एकादशी 30 जून रात्रि 02:42 तक तत्पश्चात द्वादशी*

🌤️ *नक्षत्र - स्वाती शाम 04:30 तक तत्पश्चात विशाखा*

🌤️ *योग - सिद्ध 30 जून रात्रि 03:44 तक साध्य*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:23 से शाम 04:03 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:01*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:23*

👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - देवशयनी एकादशी ,चतुर्मास व्रतारम्भ पंढरपुर यात्रा*

*विशेष- *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~


🌷 *देवशयनी एकादशी* 🌷

➡️ *29 जून 2023 गुरुवार को रात्रि 03:19 से 30 जून, शुक्रवार रात्रि 02:42 तक (यानी 29 जून, गुरुवार को पूरा दिन) एकादशी है।*

💥 *विशेष - 29 जून, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।*

🙏🏻 *देवशयनी एकादशी का व्रत महान पुण्यमय, स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करनेवाले, सब पापों को हरनेवाला है ।*

         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *चतुर्मास विशेष* 🌷

➡ *29 जून 2023 गुरुवार से 23 नवम्बर, गुरुवार) तक भगवान विष्णु गुरुतत्व में गुरु जहाँ विश्रांति पाते हैं, ऐसे आत्मदेव में भगवान विष्णु ४ महीने समाधिस्त रहेंगे | इन दिनों में शादी विवाह वर्जित है, सकाम कर्म वर्जित है|*

💥 

✅ *ये करना* 

🙏🏻 *जलाशयों में स्नान करना तिल और जौं को पीसकर मिक्सी में रख दिया थोड़ा तिल जौं मिलाकर बाल्टी में बेलपत्र डाल सको तो डालो उसका स्नान करने से पापनाशक स्नान होगा प्रसन्नतादायक स्नान होगा तन के दोष मन के दोष मिटने लगेंगे | अगर “ॐ नमःशिवाय” ५ बार मन में जप करके फिर लोटा सिर पे डाला पानी का, तो पित्त की बीमारी,कंठ का सूखना ये तो कम हो जायेगा, चिडचिडा स्वभाव भी कम हो जायेगा और स्वभाव में जलीय अंश रस आने लगेगा | भगवान नारायण शेष शैय्या पर शयन करते हैं इसलिए ४ महीने सभी जलाशयों में तीर्थत्व का प्रभाव आ जाता है |*

🙏🏻 *गद्दे हटा कर सादे बिस्तर पर शयन करें संत दर्शन और संत के जो वचन वाले जो सत्शास्त्र हैं, सत्संग सुने संतों की सेवा करें ये ४ महीने दुर्लभ हैं |*

🙏🏻 *स्टील के बर्तन में भोजन करने की अपेक्षा पलाश के पत्तों पर भोजन करें तो वो भोजनपापनाशक पुण्यदायी होता है, ब्रह्मभाव को प्राप्त कराने वाला होता है |*

🙏🏻 *चतुर्मास में ये ४ महीनों में दोनों पक्षों की एकादशी का व्रत करना चाहिये |१५ दिन में १दिन उपवास १४ दिन का खाया हुआ जो तुम्हारा अन्न है वो ओज में बदल जायेगा ओज,तेज और बुद्धि को बलवान बनायेगा १ दिन उपवास एकादशी का |*

🙏🏻 *चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे पुरुष सूक्त का पाठ करने वाले की बुद्धि का विकास होता है और सुबह या जब समय मिले भूमध्य में ओंकार का ध्यान करने से बुद्धि का विकास होता है |*

🙏🏻 *दान, दया और इन्द्रिय संयम ये उत्तम धर्म करने वाले को उत्तम लोकों की प्राप्ति होती है|*

🍏 *आंवला-मिश्री जल से स्नान महान पुण्य प्रदान करता है |*

❌ *ये न करना* 

💰 *इन ४ महीनो में पराया धन हड़प करना, परस्त्री से समागम करना, निंदा करना, ब्रह्मचर्य तोड़ना तो मानो हाथ में आया हुआ अमृत कलश ढोल दिया निंदा न करें , ब्रह्मचर्य का पालन करें , परधन परस्त्री पर बुरी नज़र न करें |*

🍶 *ताम्बे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिये पानी नहीं पीना चाहिये |*

🕵🏻‍♀ *चतुर्मास में काला और नीला वस्त्र पहनने से स्वास्थ्य हानि और पुण्य नाश होता है |*

🙏🏻 *परनिंदा महा पापं शास्त्र वचन :- “परनिंदा महा पापं परनिंदा महा भयं परनिंदा महा दुखंतस्या पातकम न परम”*

🙏🏻 *ये स्कन्द पुराण का श्लोक है परनिंदा महा पाप है, परनिंदा महा भय है, परनिंदा महा दुःख है तस्यापातकम न परम उससे बड़ा कोई पाप नही | इस चतुर्मास में पक्का व्रत ले लो कि हम किसी की निंदा न करेंगे |*

😖 *असत्य भाषण का त्याग कर दें, क्रोध का त्याग कर दें,*

🍧 *बाजारू चीजें जो आइस्क्रीम है, पेप्सी, कोका- कोला है अथवा शहद आदि है उन चीजों का त्याग कर दें चतुर्मास में, स्त्री-पुरुष के मैथुन संग का त्याग कर दें|*

🙏🏻

        🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🍀🌼🌹🌻🌸🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

"दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।"


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको कुछ जरूरी मामलों में चुप्पी बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह लीक हो सकती है। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी, लेकिन आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके बेहतर रहेगा। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन कुछ जरुरी मामलों में ढील देने से आपको समस्या हो सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगो को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कुछ भी काम बहुत ही सोच विचार करना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सफलता मिलेगी और आप आपने प्रयासों को गति देंगे। प्रेम जीवन में चल रही समस्याएं आपके लिए समस्या बन सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति लायक अच्छा खासा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज अपनी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाएंगे, तभी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। परिवार में आप लोगों की समस्याओं को सुन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी नए मकान और वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है ।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके अंदर भाईचारे की भावना बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी तर्क वितर्क भरी बातों को करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार के मामले में आप सक्रियता लाएंगे। आज आप जरुरी मामलों को गति देंगे और अपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी। आपको आज बिजनेस संबंधित किसी काम को लेकर यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो, तो पिताजी से करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। धन संबन्धित मामलों में यदि कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो आज वह भी दूर होगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार को आसानी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और किसी महत्वपूर्ण मामले में आज आपको सूझ बूझ दिखानी होगी, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ा मुद्दा बन सकता है। किसी कानूनी मामले में आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी काम को सहन करने की आदत आपको समस्या दे सकती हैं। आप आज घर व बाहर लोगों का भरोसा आसानी से जीतने में कामयाब रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएंगे, तभी शिक्षा में आ रही समस्याओं को आसानी से दूर कर पाएंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज व्यवसाय में पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और महत्वपूर्ण मामलों में आज आपको सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक रिश्ते में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसके लिए आप आज बातचीत करके ही सब कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी आय और व्यय की एक सूची बनाकर चलेंगे, तभी आप अपने कामों को समय से पूरा कर पाएंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज आप बिजनेस की योजना पर पूरा ध्यान देंगे और भविष्य के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे। वाणिज्यिक मामलों में दिन आज आपको खुशी देगा। व्यापार में यदि कुछ योजनाएं लंबे समय से लटकी हुई थी, तो आज उनकी फिर से शुरुआत हो सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना के अंदर बनी रहेगी। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। शासन व प्रशासन मामले में आज आप सावधानी बरतें और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कुछ नई योजनाओं से आज आपको लाभ मिलेगा। माता जी से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं। लेनदेन से संबंधित किसी मामले में आपको जीत अवश्य मिलेगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य के पीछे लगे रहेंगे और उसे पूरा करके ही मानेंगे। यदि आपने किसी काम को संतान के भरोसे छोड़ा, तो वह आपको कोई खुशी दे सकता है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर आज जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय की कुछ नयी योजनाओं पर आप पूरा जोर देंगे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यवसाय में आप योजनाओं की फिर से शुरुआत करेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आप परिवार में रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर देंगे, लेकिन आपको आवश्यक कार्य को करने में ढील नहीं देनी है। किसी कानूनी मामले में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी, तभी वह खत्म होता दिख रहा है। आप किसी से कोई बात कर रहे हो, तो विनम्रता से करें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और उनके प्रयासों में आप आगे बढ़ेंगे

बुधवार, 28 जून 2023

मुजफ्फरनगर प्रेम विवाह करने से नाराज भाइयों ने सरे आम कर दी बहन की हत्या

 


मुजफ्फरनगर। प्रेम विवाह करने से नाराज भाइयों ने अपनी बहन की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद बुढ़ाना पुलिस और आला अफसर तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गौरतलब है कि बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना में लगभग 1 साल पहले शाहिद पुत्र इदरीश के साथ गांव की ही फरहाना नाम की लड़की प्रेम प्रसंग के चलते चली गई थी। इस संबंध में बुढ़ाना थाना में मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन हाई कोर्ट ने दोनों को विवाह को मान्यता देते हुए पुलिस को उसकी सुरक्षा करने के भी आदेश दिए थे

बताया जाता है कि कुछ दिन बाहर रहने के बाद शाहिद अपनी पत्नी फरहाना को लेकर वापस गांव में आ गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बुढाना पुलिस तथा तथा हल्का चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों को बैठाकर किसी भी घटना को अंजाम नहीं देने की हिदायत दी थी । बताया जाता है कि बुढ़ाना पुलिस लगातार फरहाना के पास जाकर जहां उसका हालचाल ले रही थी वही लड़की के परिजनों को लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दबाव बनाए हुए थी। बताया जाता कि आज शाम के समय जब फरहाना डॉक्टर के यहां दवाई लेने जा रही थी तब उसके भाइयों नोमान तथा अन्य ने व उसके मामा धारा ने फरहाना को घेर लिया और उसको गोली मार दी।

फरहाना से परिजनों की नफरत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गोली मारने के बाद भी उस पर बलकटी से वार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बढ़ाना विनय गौतम, इंस्पेक्टर बुढ़ाना बृजेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर गए और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। घटना की सूचना के बाद फरहाना के पति शाहिद तथा उसके परिजन ने थाने पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।



मुजफ्फरनगर उद्योग बंधु की मीटिंग का आयोजन

 मुजफ्फरनगर ।ज़िला अधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी की अध्यक्षता में आज फेडरेशन भवन पर उद्योग बंधु की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में सचिव, मुज़फ़्फ़रनगर विकास प्राधिकरण , आदित्य प्रजापति , ADM (E), नरेंद्र बहादुर सिंह , नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप , अधिशाशी अभियंता एस के अग्रवाल , उपयुक्त ज़िला उद्योग केन्द्र परमहंस मौर्य व सभी विभागों के अधिकारियो के साथ फेडरेशन अध्यक्ष अंकित संगल , सचिव अभिनव स्वरूप , सहसचिव श्रेय जैन , उपाध्यक्ष पंकज जैन , IIA अध्यक्ष विपुल भटनागर , कुश पुरी, वरिष्ठ उद्यमी सतीश गोयल , राज शाह , दीपक मित्तल , पवन गोयल , अंकुर गर्ग, के एल अग्रवाल, जगमोहन गोयल आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे। मीटिंग में ज़िलाधिकारी द्वारा उद्यमियो को विभिन्न विभागों से आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श कर उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के सख़्त निर्देश दिए।




जिला जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का दो वर्ष का शानदार तरीके से कार्यकाल पूर्ण होने पर किया गया उनका सम्मान



 जिला जेल में सुधार की ओर लौट रहे हैं बंदी: मनीष चौधरी
कहा- आध्यात्म, लाईब्रेरी, योग और सूर्य नमस्कार के साथ ही समय-समय पर कथावाचकों द्वारा दिलाये जाने वाले प्रवचनों से बदल रही कैदियों की जीवन शैली

मुजफ्फरनगर, 28 जून। मुजफ्फरनगर जिला कारागार के जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के सफलता एवं कुशलता पूर्वक दो साल पूरे हो जाने पर शहर के सभ्य और गणमान्य नागरिकों द्वारा सीताराम शर्मा का हार्दिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने जेल अधीक्षक द्वारा किये गये कुछ मुख्य सराहनीय कार्यों को गिनाया, वहीं उनके कार्यकाल के दौरान जेल में कैदियों के लिये बढाई गई सुविधाएं, जैसे लाईब्रेरी, योगाभ्यास, स्वास्थ्य चिकित्सा, समय-समय पर कथावाचकों द्वारा दिलाये जाने वाले प्रवचनों एवं अन्य कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

इस अवसर पर काउंसलर एवं सामाजिक संगठनों से जुड़ी समृद्धि त्यागी ने कहा कि जेल में सीताराम शर्मा ने अपने अथक प्रयासों के चलते बहुत कार्य कर आए हैं। दो साल के कार्यकाल में इनकी बहुत बड़ी-बड़ी उपलब्धि देखने को मिली है, आशा है कि भविष्य में भी इनके ऐसे ही कार्य देखने को मिलेंगे और जेल की परिभाषा यहां पर पूरी तरीके से बंदी सुधार ग्रह के रूप में सार्थक हो रही है। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को बुके देकर उनका सम्मान और अभिनंदन किया और आशा जताई कि उनके सानिध्य में जेल इसी प्रकार उन्नति और प्रगति की राह पर अग्रसर होती रहेगी। उन्होंने जेल अधीक्षक द्वारा किये गये कुछ मुख्य सराहनीय कार्यों को गिनाया, वहीं उनके कार्यकाल के दौरान जेल में कैदियों के लिये बढाई गई सुविधाएं, जैसे लाईब्रेरी, योगाभ्यास, स्वास्थ्य चिकित्सा, समय-समय पर कथावाचकों द्वारा दिलाये जाने वाले प्रवचनों एवं अन्य कार्यों की जमकर प्रशंसा की। कई अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने सीताराम शर्मा का सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से चीफ कराटे कोच वेद प्रकाश शर्मा ने अपनी गायकी से सभी का मन प्रसन्नचित्त किया। सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से एस.डी. रेडियो एफ.एम. के डायरेक्टर सिद्धार्थ शर्मा, खतौली वद्र्ध आश्रम की संचालिका रेखा सिंह, वीरेंद्र मित्तल, बबलू शर्मा, जिला कराटे एसोशियेशन ऑफ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेन्द्र गोयल ने बुके भेंट कर तथा पट्का पहना कर सम्मानित किया, भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, सदस्य भीमसेन, महेंद्र रावत राजेश राजू आदि ने सीताराम शर्मा को सम्मानित किया, इसी क्रम में आर्य वीर दल से गौरव आर्य, कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, अर्वाचीन पब्लिक स्कूल के प्रबन्ध सतीश शर्मा ने भी उन्हें उच्च स्तरीय सम्मान दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर जेल मे बहुत कुछ बेहतर करने का अवसर मिला और बहुत कुछ बेहतर एवं सुधारात्मक कामों को अंजाम दिया गया, समूहों और संस्थाओं ने समय समय पर भरपूर सहयोग प्रदान किया तथा अच्छे कामों पर हौंसला बढाया और सम्मान किया, इसके लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ तथा आशा करता हूँ कि यह सम्मान और सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। इससे पहले जेल में लंबे समय तक बंदी रह चुके सुंदर एवं जुबैर ने भी आकर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के जेल सुधार को लेकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, मेघा राजपूत, के एन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, घायल

 



सहारनपुर । दलितों के हक में आवाज उठाने वाली भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। बताया गया कि कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर अचानक फायरिंग कर दी।


हमले में चंद्रशेखर आजाद को गोली छूकर निकल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की गंभीरता देखते हुए जिला कलेक्टर और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। चंद्रशेखर आजाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ काफिले में शामिल होकर अपने घर की ओर जा रहे थे।घटना के बारे में जानकारी देते एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली चंद्रशेखर आजाद को छूकर निकल गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल, चंद्रशेखर ठीक हैं और इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अभी तक मिली जानकारी में सामने आया है कि फायरिंग के दौरान चली गोली चंद्रशेखर की पीठ को छूकर निकली है। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे गांधी कॉलोनी में कार्यक्रम से लौट रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद की फॉर्च्यूनर कार पर स्विफ्ट डिजायर कार (एचआर 70D 0278) सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली चंद्रशेखर के कमर को छूकर निकल गई। खून निकलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की थी।

आयुष घोटाले की सीबीआई जांच नहीं, पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को राहत


लखनऊ। बहुचर्चित आयुष घोटाले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच कराए जाने से इंकार के बाद पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को राहत मिल गई है। अब पूर्व की तरह की जांच एसटीएफ करेंगी।

आयुष घोटाले के तार सहारनपुर से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसमें आयुष विभाग के बड़े अफसरों के साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह पर भी जांच के दायरे में आ रहे हैं। साथ ही जिले की एक आयुष कॉलेज के संचालक पर भी एसआईटी की नजर है। जांच यूपी एसटीएफ कर रही थी, तभी बीते दिनों एक अभियुक्त डॉ. रितु गर्ग ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान ही हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए थे।

आरोप हैं कि आयुष कॉलेजों में नीट परीक्षा में निधार्रित के कम अंक वालों को एडमीशन दे दिया गया। वहीं कुछ कॉलेजों को कथित रिश्वत के बल पर मान्यता भी दी गई। इस मामले में जिले की एक कॉलेज का भी नाम चर्चाओं में हैं।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...