मुजफ्फरनगर। संजीव जीवा की फरार पत्नी पायल माहेश्वरी पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने 25000 का इनाम किया घोषित।।
शुक्रवार, 1 मार्च 2024
अंबानी के बेटे की प्रीवेडिंग में नाचेगी 52 करोड़ की नचनिया
मुंबई। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना की फीस सुनकर आप चौंक जाएंगे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रिहाना ने अंबानी के इवेंट के लिए 52 करोड़ रुपये वसूले हैं। अगर हिसाब लगाया जाए, तो इतने में मिडिल क्लास परिवार की 10 लाख की लागत वाली लगभग 500 शादियां हो जाए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग की बाकी लागत की बात करें, तो रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे इवेंट पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये (9,94,36,32,000) खर्च हुए है। वहीं, कैटरिंग पर लगभग 165 करोड़ रुपये (1,65,73,58,000) की लागत आई है।
मुजफ्फरनगर जिले में 3653 व्यापारी नहीं जमा करा रहे हैं जीएसटी, पढें
मुजफ्फरनगर । वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) में व्यापारी तेजी से पंजीकरण करा तो रहे हैं, वहीँ उसके विपरित काफी संख्या में ऐसे भी व्यापारी है, जो पंजीकरण के बाद रिटर्न दाखिल करने सहित बिलिंग आदि कार्यों में निष्क्रियता दिखा रहे हैं। ऐसे व्यापारियों की जिले में संख्या 3653 है। निष्क्रिय व्यापारियों में स्टेट जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों में संख्या केंद्रीय विभाग के मुकाबले अधिक हैं।
व्यापार को पारदर्शी बनाने और राजस्व को बढ़ाने के लिए स्टेट जीएसटी विभाग की टीम लगातार अभियान चलाकर व्यापारियों को पंजीकरण करा रही है। विभागीय अधिकारियों के दबाव में व्यापारी जीएसटी नंबर लेकर पंजीकरण की संख्या बढ़ा रहे है, लेकिन हजारों की संख्या में जिले में ऐसे भी व्यापारी है जो आंख-मिचोली के खेल में आगे है। मुजफ्फरनगर में छोटे-बड़े सभी पंजीकृत व्यापारियों की संख्या वर्तमान में 26095 है, लेकिन इसमें से नियमित रिटर्न दाखिल करने से लेकर बिलिंग करने में केवल 22443 ही व्यापारी सक्रिय भूमिका में है। निष्क्रिय व्यापारियों की काउंटिंग कर जीएसटी विभाग के अधिकारी लगातार ऐसे व्यापारियों को साफ्टवेयर के माध्यम से नोटिस भेज रहे हैं, जिसके बाद कुछ व्यापारी सक्रिय होकर जीएसटी जमा करते हैं। ऐसे निष्क्रिय व्यापारियों की जांच एसआइबी भी करती है, जिसके बाद फर्म पर पहुंचकर सर्वे के बाद जुर्माना वसूली की कार्रवाई होती है।
सांत्वना गौतम, ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक, स्टेट जीएसटी का कहना है कि जीएसटी में पंजीकरण के बाद कुछ व्यापारी नियमित रिटर्न फाइल नहीं करना सहित अन्य कार्यों में लापरवाही दिखाते हैं। कुछ व्यापारी ऐसे भी होते हैं, जो व्यापार बंद कर देते हैं। इनकी जांच समय-समय पर की जाती है। वास्तविकता में नियमित नहीं रहने वाली व्यापारियों को आनलाइन साफ्टवेयर से नोटिस भी भेजा जाता है।
आज का पंचांग एवं राशिफल
🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक - 01 मार्च 2024*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु*
🌤️ *मास - फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - षष्ठी पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *नक्षत्र - स्वाती दोपहर 12:48 तक तत्पश्चात विशाखा**
🌤️ *योग - ध्रुव शाम 06:15 तक तत्पश्चात व्याघात*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:23 से दोपहर 12:51 तक*
🌞 *सूर्योदय-07:00*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:41*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - षष्ठी वृद्धि तिथि*
💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *अनिद्रा के रोग में* 🌷
🍉 *३ ग्राम तरबूज के सफ़ेद बीज पीसके उसमें ३ ग्राम खसखस पीस के सुबह अथवा शाम को १ हफ्ते तक खाएं ।*
🍸 *६ ग्राम खसखस २५० ग्राम पानी में पीस के छान लें और उसमें २०-२५ ग्राम मिश्री मिलाकर सुबह या शाम पियें ।*
🍎 *मीठे सेब का मुरब्बा खाएं ।*
🍼 *रात को दूध पियें ।*
🙏🏻 *रात को सोते समय ॐ का लम्बा उच्चारण १५ मिनट तक करें ।*
🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *क्रोधी व्यक्ति के लिए* 🌷
😬 *जिन्हें गुस्सा आता हो, वे सुबह २ मीठे सेब खूब चबा -चबा कर खाएं ।*
🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *पत्तल में भोजन के लाभ* 🌷
🍝 *पलाश के पत्तल में भोजन करने से स्वर्ण के बर्तन में भोजन करने का पुण्य व आरोग्य मिलता है ।*
🍌 *केले के पत्तल में भोजन करने से चांदी के बर्तन में भोजन करने का पुण्य व आरोग्य मिलता है ।*
🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको कार्यों में सफलता दिलाएगा लेकिन फिर भी मनमानी के कारण कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे भी रह सकते है। आज आपका सामाजिक दायरा बढेगा इसका लाभ पारिवारिक प्रतिष्ठा के साथ ही व्यवसाय को भी मिलेगा। परिवार के बुजुर्गो से पूर्व में मिला मार्गदर्शन भी आज कार्यो को बेहतर बनाने में मदद करेगा। धन लाभ के आरंभ में कुछ अड़चने आयेंगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही सही आशा से अधिक ही रहेगा। बाहर की यात्रा भोजन का अवसर मिलेगा लेकिन आज ज्यादा तीखा खाने से उदर संबंधित शिकायत होगी। ना चाहते हुए भी फिजूल खर्च नही रोक सकेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपके लिए आज का दिन धन धान्य में वृद्धिकारक रहेगा। खर्च भी आज अधिक रहेंगे लेकिन आवश्यक ही होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग आजमाएंगे इनमे आरम्भ में सफलता मिलेगी लेकिन बाद में कुछ रुकावट आने की संभावना है फिर भी प्रयास करते रहे आगे भी लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्यो में रुचि कम रहेगी फिर भी बेमन से किसी आयोजन में उपस्थिति देनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिनमे से अधिकांश में सफलता मिल जाएगी। धार्मिक पूजा पाठ अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार दोनो उत्तम रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी बौद्विक क्षमता निरन्तर विकसित होगी जिससे परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपको अनुभव के आधार पर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएंगे लेकिन ध्यान रहें इससे अन्य लोगो के कार्य मे उलझ कर आपके स्वयं के कार्य अधूरे रह जाएंगे। धार्मिक कार्य एवं आध्यात्म के लिए भी आज समय निकालना पड़ेगा मध्यान बाद पूजा पाठ अथवा देवदर्शन के योग है।आर्थिक रूप से आज आप निश्चिन्त रहंगे धन लाभ आज निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा। पारिवारिक माहौल पहले से ज्यादा शांत रहेगा। फिर भी घर मे अधिक मौन रहने का प्रयास करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे। व्यवसायी लोग पूरी तैयारी से अधूरे कार्य पूर्ण करने में जुटेंगे फिर भी आज आर्थिक लाभ ना के बराबर ही रहेगा। पारिवारिक जीवन मे भी वैर विरोध लगा रहेगा। आपसी संबंधों को आज धन से ना तोलें। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रह सकता है। पूजा पाठ में रुचि रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज आपके समस्त कार्य थोड़े से परिश्रम से ही बनते चले जायेंगे प्रतिस्पर्धा भी कम ही रहेगी जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता
के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। धन की आमद रुक रुक कर होती रहने से आवश्यक खर्च चलते रहेंगे। परिवार में स्त्रियों को छोड़ शेष सभी शांत व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। व्यवसाय से आज कुछ ज्यादा उम्मीद ना रखें लेकिन परिश्रम जरूर करते रहे आज मेहनत करने पर निकट भविष्य में इसके लाभदायक परिणाम मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ आज ना करें। मध्यान बाद का समय आर्थिक लाभ वाला तो रहेगा परन्तु आपकी निष्क्रियता के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे। ढुल मुल नीति से कार्य करने पर लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना अधिक रहेगी। संध्या का समय अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आशानुकूल नही। परिवार में आज सोच समझ कर ही बोलें जुबान पर लगाम ना रहने से कलह हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके लिए आज का दिन हानि वाला रहेगा। व्यवहारिकता की कमी रहने के कारण बेवजह लोगो से उलझेंगे। आज आप अपने काम से मतलब रखने की जगह औरो की काम मे दखल देंगे जिससे सम्मान में कमी आएगी। गलत निर्णय अथवा सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण आपके अधिकांश कार्य आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज सभी महत्त्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें सहज सफलता मिलेगी। सरकारी एवं कागजी कार्य भी आज करने शुभ रहेंगे। व्यवसायियों को सरकारी मदद मिलने की संभावना आज अधिक रहेगी प्रयास अवश्य करें। बेरोजगार लोगो को भी आज थोड़े परिश्रम के बाद एओजगार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन आरम्भ होते ही आपके लिए राहत भरी खबर मिलेगी जिससे मानसिक चिंताओं में कमी आएगी। धर्म कर्म अथवा परिवार के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे जिस वजह से कार्यो में थोड़ा विलम्ब संभव है। नौकरी पेशा जातक के दिनों से मन मे चल रही इच्छापूर्ति होने से उत्साहित रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ नई जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे परन्तु धन लाभ आज मध्यम से कम ही रहेगा। नए अनुबंध मिलने पर हाथ मे अवश्य ले लेकिन आज इनपर कार्य आरंभ नाकरें दुविधा में फंस सकते है। घरवाले आज आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में देंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरंभ में आपको मिश्रित फल मिलेंगे मन मे किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी परन्तु इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने लगेगा। प्रातः काल मे जिस भी कार्य मे जुटेंगे मध्यान पश्चात तक उसे पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आज संध्या के बाद अकस्मात होगा। आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी। मित्र रिश्तेदारों से आनंददायक भेंट होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए विविध समस्याएं लाएगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में कोई दुख होने की संभावना है। स्वयं के साथ ही आज परिजनों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखे। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ ना कुछ कारण से विलम्ब होगा जिसके सीधा असर आज होने वाली आय पर भी पड़ेगा। लाभ की अपेक्षा आकस्मिक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी संचित धन में भी कमी आने के आसार है। आज आप दूसरों के विवाद अथवा अनर्गल प्रवृतियों से स्वयं को दूर रखें किसी अन्य के झंझट में पड़ कर स्वयं की हानि करा लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं को समझते हुए भी मदद करने की स्थिति में नही रहेंगे।
एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन और आगजनी के आरोपी की जमानत अर्जी रद्द
मुजफ्फरनगर । मीनाक्षी चौक पर एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन और आगजनी के मामले में आरोपी वसीम अकरम की अग्रिम ज़मानत अर्जी रद्द कर दी गई है।
मुजफ्फरनगर में गत 22 दिसम्बर 2019 को कोतवाली इलाके के मीनाक्षी चौक पर शुक्रवार के दिन एन आर सी के विरोध में जाम लगाकर कथित हिंसा के मामले मे आरोपी वसीम अकरम की अग्रिम ज़मानत अर्जी ऐ डी जे 7 शक्ति सिंह ने रद्द करदी है। अभियोजन की ओर से ऐ डी जीसी प्रविंदर कुमार ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम बैल की अर्जी रद्द कर दी। एम रहमान
मुरादाबाद में छात्रा दुष्कर्म कर वीडियो वायरल की धमकी दे ब्लैकमेल किया
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र स्थित एक कालेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ मुस्लिम संप्रदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के बाद दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा का आरोप है कि बीते 17 फरवरी को आरोपित अश्लील वीडियो प्रसारित न करने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे। वह घर से रुपये चोरी करके कांठ रोड स्थित बैंक्वेट हाल में देने गई। यहां पर आरोपित ने फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्त मुहम्मद जैद को बुलाकर उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने दवा खिलाकर रिक्शे में बिठाकर घर भेज दिया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मझोला थाना पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, साजिश रचने, मारपीट के साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि आरोपित दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया आरोपित नेता का करीबी रिश्तेदार दुष्कर्म के आरोपित में पकड़ा गया है। आरोपित आयान पाशा कुंदरकी के बड़े नेता का रिश्तेदार है। उसे इस मामले से बचाने के लिए पुलिस अफसरों पर दबाव बनाया गया।
2,275 प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद करेगी यूपी सरकार
लखनऊ। यूपी में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 प्रति क्विंटल निर्धारित हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं का मूल्य भुगतान 48 घंटे के अंदर होगा। किसानों के आधार लिंक खाते में रकम पहुंचेगी। बटाईदार किसान भी इस साल पंजीकरण करा सकेंगे। 1 मार्च से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी की समृद्धि और खुशहाली ही उनकी प्राथमिकता है।
गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024
मेरठ से मुजफ्फरनगर तक बनेगा 6 लेन हाइवे , मिली मंजूरी
मेरठ। मेरठ से मुजफ्फरनगर तक दिल्ली-देहरादून हाईवे को छह लेन बनाने के प्रस्ताव को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
इसकी डीपीआर तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। मेरठ से मुजफ्फरनगर तक करीब 65 किलोमीटर हाईवे का चौड़ीकरण किया जाएगा। एनएचएआई ने मेरठ से मुजफ्फरनगर तक दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लगातार बढ़े वाहनों के दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था। तमाम सुधार के बाद प्रस्ताव को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया। प्रस्ताव को लेकर मंत्रालय ने कई तरह के सवाल किए और अंत में हाईवे का चौड़ीकरण कर छह लेन का बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। साथ ही एनएचएआई को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत करने के लिए कहा है। हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव एनएचएआई ने मंत्रालय को तीन माह पहले भेजा था। अब एनएचएआई के अधिकारी संबंधित विभागों की टीम तैयार कर सर्वे कराएंगे और शीघ्र ही इसकी डीपीआर तैयार कर मंत्रालय को भेजेंगे। परियोजना के प्रथम चरण में मेरठ के परतापुर से मुजफ्फरनगर के बीच करीब 65 किमी लंबे हाईवे का चौड़ीकरण कर छह लेन का बनाया जाएगा। इसके बाद मुजफ्फरनगर से आगे का चौड़ीकरण किया जाएगा।
भाजपा के टिकट हुए फाइनल, मुजफ्फरनगर से डॉ संजीव बालियान फ़ाइनल
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव को लेकर हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तर प्रदेश के कई उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए । जिनमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गोरखपुर से रवि किशन, बस्ती से हरीश द्विवेदी, बांसगांव से कमलेश पासवान, खीरी से अजय मिश्रा ट्रेनी, एसपीएस बघेल आगरा, राजकुमार चाहर फतेहपुर सिकरी, मुजफ्फरनगर से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजय बालियान ,अमेठी से स्मृति ईरानी ,फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, कन्नौज से सुब्रत पाठक सहित नाम की घोषणा सूत्रों के मुताबिक की गई है।
गजवा-ए-हिंद पर दिए फतवे को सही ठहराया,कोई भी कार्यवाही हुई तो जाएंगे अदालत : दारुल उलूम
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम की सुप्रीम पावर कमेटी मजलिस-ए-शूरा की बैठक में सदस्यों ने गजवा-ए-हिंद पर दिए फतवे को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की कोई कार्रवाई दारुल उलूम पर होती है तो संस्था अदालत का रुख करेगी। इतना ही नहीं संस्था की वेबसाइट को बंद नहीं किया जाएगा। पहले की तरह ऑनलाइन फतवे दिए जाते रहेंगे। संस्था द्वारा प्रशासन को दिए जवाब पर भी शूरा सदस्यों ने संतुष्टि जताई। बैठक में शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी किए जाने समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।दारुल उलूम के अतिथिगृह में बुधवार से शुरू शूरा की दो दिवसीय बैठक में सदस्यों ने संस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने बताया कि गजवा-ए-हिंद पर दिए फतवे के मामले में भविष्य में कोई भी कार्रवाई हुई तो उसका कानूनी रूप से जवाब दिया जाएगा।
बताया कि बैठक में शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी करने और छात्रों की कक्षाओं में उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने के लिए सख्त नियम बनाने की बात कही है और एक निर्धारित सीमा से अधिक अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को परीक्षाओं में शामिल न किए जाने का फैसला किया गया है।दारुल उलूम की वेबसाइट पर गजवा-ए-हिंद को वैध बताने वाले फतवे पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने घोर आपत्ति जताई थी। आयोग ने डीएम व एसएसपी को संस्था के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने को कहा था। अधिकारियों ने दारुल उलूम पहुंचकर पूरे मामले में जानकारी ली थी। बाद में संस्था ने अपना स्पष्टीकरण देते हुए फतवे को नौ साल पुराना बताया था।जवाब में संस्था ने कहा था कि उक्त फतवा वर्ष 2015 में दिया गया था और यह एक किताब में दी गई हदीस के हवाले से एक शख्स द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिया गया था। डीएम डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि फतवा प्रकरण में जिला प्रशासन ने अपनी प्राथमिक जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेज दी है। आयोग के निर्देशों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...