बुधवार, 28 फ़रवरी 2024

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को डीएम व एडीएम प्रशासन ने किया जागरूक


मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत  कम होने के कारण लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने को गांव जग्गाहेड़ी में पहुंचे डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने ग्रामवासियों के साथ चर्चा की। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। 

डीएम ने गांव में जागरूक करने के लिए रैली निकाली रैली में स्टूडेंट्स ने हाथो में मत दान करने व बढ़ाने को लेकर नारेबाजी करते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया। डीएम ने गांव वालों से अपील की की अपना मत जरूर डालें। जो गांव से बाहर रहते हैं उन्हे बुलवाकर मतदान वाले दिन वोट जरूर डलवाएं। जिनकी वोट नहीं बनी वो वोट बनवाए वोट जरूर चेक करें। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने वोट करने वोट बनवाने के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित जागरूक करते हुए शपथ दिलवाई। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने गांव वालों को जागरूक किया। कार्यक्रम में एआरओ एसडीएम निकिता शर्मा सदर एसडीएम परमानंद झा सीओ फुगाना डॉक्टर  रवि शंकर सहित अधिकारी कर्मचारी ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान जागहेड़ी व सैंकडों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

धामी सरकार के बजट की धमक


 देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के बजट की चारों ओर सराहना हो रही है। अब गरीबों को साल में तीन गैस सिलिंडर मुफ्त मिलते रहेंगे तो सस्ती दरों पर नमक भी मिलेगा। बजट में गरीबों के कल्याण से जुड़ी इन योजनाओं के लिए सरकार ने 5658 करोड़ का प्रावधान किया है। इसमें से समाज कल्याण के लिए 2756 करोड़, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 2184 करोड़ और जनजाति कल्याण के लिए 718 करोड़ का प्रावधान शामिल है।

समाज कल्याण के अंतर्गत आठ लाख वृद्धजन, निराश्रित विधवा, दिव्यांग, परित्यक्त निराश्रित महिलाओं आदि की विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए 1783 करोड़ 28 लाख, अन्नपूर्ति योजना के लिए 600 करोड़, ईडब्ल्यूएस आवासों के लिए 93 करोड़, 1,83,419 अंत्योदय कार्डधारकों को साल में तीन गैस सिलिंडर निशुल्क देने के लिए सरकार 55 करोड़ खर्च करेगी।

राज्य आंदोलानकारियों की पेंशन के लिए कारप्स फंड की स्थापना की गई है, जिसके लिए 48 करोड़ का प्रावधान किया गया है। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राथमिक व अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को सस्ती दरों पर नमक उपलब्ध कराने के लिए सरकार 34 करोड़ 36 लाख खर्च करेगी। राज्य खाद्यान्न योजना के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्मार्ट सिटी योजना में 50 प्रतिशत बजट केंद्र और 50 प्रतिशत राज्य खर्च कर रहा है। सरकार ने बजट में स्मार्ट सिटी के लिए 46 करोड़ पांच लाख रुपये का प्रावधान किया है।

सरकार ने विभिन्न विभागों की उन योजनाओं के लिए भी बजट प्रावधान किए हैं, जिन पर सब्सिडी दी जा रही है। सब्सिडी के इस खर्च पर सरकार ने 679 करोड़ 34 लाख का प्रावधान किया है।

चार नगरीय आवास , 48 कर्मियो के हास्टल/बैरक एवं 01 विवेचना कक्ष का वर्चुअल लोकार्पण


मुजफ्फरनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाईन में श्रेणी-2  के 04 नगरीय आवास , 48 कर्मियो के हास्टल/बैरक एवं 01 विवेचना कक्ष का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।

अवगत कराना है कि आज दिनांक 28.02.2024 को माननीय मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाईन में श्रेणी-2  के 04 नगरीय आवास , 48 कर्मियो के हास्टल/बैरक एवं 01 विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं पुलिस विभाग के लिए किये गये सराहनीय कार्यों के विषय में संबोधित किया गया । थाना सिविल लाईन पर डिजिटल स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया  जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना गया। इस दौरान माननीय राज्य मन्त्री श्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष  श्री बीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फऱनरगर श्री अभिषेक सिंह, अपर जिला अधिकारी श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी सहित अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधीकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


फुलत में खूनी संघर्ष में मरने वालों की संख्या तीन हुई


मुजफ्फरनगर। जनपद में रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में खूनी संघर्ष में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के पांच पांच लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमा पंजीकृत कराया है। बुधवार को एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर ने एसएसपी अभिषेक सिंह और एसपी देहात आदित्य बंसल तथा सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह के साथ फुलत पहुंघकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। वहीं फायरिंग में घायल हुए राहुल ने भी बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मामले में आज सुबह फुलत निवासी राजू पुत्र फूल सिंह ने दूसरे पक्ष के हरिमोहन पुत्र धर्मपाल, मीना पत्नी हरिमोहन तथा उसके तीन बेटों राहुल, सचिन तथा रोहित के खिलाफ धारा 147,148,149, 302, 34 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इनमें से नामजद रोहित की गोली लगने से मौत हो चुकी है। वहीं राहुल की भी बुधवार सुबह को मौत हो गई।

वहीं दूसरे ओर से मृतक रोहित के चाचा गोर्वधन पुत्र धर्मपाल ने दूसरे पक्ष के राजू पुत्र फूल सिंह तथा उसके चार बेटों अंकित, बबलू, जोशी व मोनू के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिनमें नामजद अंकित की मौत हो चुकी है। पुलिस ने रात में ही राजू पुत्र फूल सिंह, मोनू पुत्र राजू तथा दूसरे पक्ष से गोवर्धन पुत्र धर्मपाल को हिरासत में ले लिया था।

15 IAS अफसरों के तबादले


लखनऊ । बडे पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 

UP में 15 IAS अफसरों के तबादला किया गया है। चैत्रा बी कमिश्नर अलीगढ़ बनायी गयीं हैं। विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बनाये गये हैं। IAS रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने। 

IAS राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बने। 

IAS राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। 

IAS बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। 

IAS रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने 

IAS विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी  बने

IAS चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं

IAS मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटा

IAS पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं

IAS बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए

IAS आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने

IAS रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने

IAS राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बने.

कलक्ट्रेट में बनेगा विशाल सभागार

 


मुजफ्फरनगर । एमडीए अस्सी लाख रुपये से कलक्ट्रेट में भव्य और आधुनिक सभागार बनाने जा रहा है। इस सभागार के हॉल में जहां 200 सीटें होंगी, वहीं एक बड़ा कमरा भी मंच के पीछे बनेगा। बैठक के दौरान चाय, नाश्ता आदि के लिए एक छोटा कमरा पेंट्री के लिए रखा गया है। सभागार में शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। हॉल में चारों तरफ से रास्ता होगा। यह सभागार पूरी तरह से आधुनिक होगा। वातानुकूलित व्यवस्था के साथ फैंसी लाइट लगेंगी। इस सभागार पर लगभग 80 लाख खर्च होंगे।

विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि कलक्ट्रेट में बनने वाला सभागार बहुत ही भव्य और आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। इस सभागार में बड़ा हॉल, एक कमरा, शौचालय, पेंट्री आदि भी बनाया जा रहा है। निर्माण कराने को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लोकवाणी सभाकक्ष बराबर और पीछे की खाली पड़ी जमीन को भी सभागार में मिलाया जा रहा है। इससे बड़ा सभागार बनेगा।

आज का पंचांग एवं राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻



🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 28 फरवरी 2024*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्थी 29 फरवरी प्रातः 04:18 तक तत्पश्चात पंचमी*

🌤️ *नक्षत्र - हस्त सुबह 07:33 तत्पश्चात चित्रा तक*

🌤️ *योग - गण्ड शाम 05:17 तक तत्पश्चात वृद्धि*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:51 से दोपहर 02:19 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:01*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:41*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय : रात्रि 09:42*

💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


   🌷 *गुस्से का उपयोग* 🌷

😡 *गुस्सा आये तो गुस्से को देखो, गुस्से में तपो मत, गुस्से का उपयोग करो, सामने वाले का अहित ना करो ।*

🙏🏻 *बड़ों पर गुस्सा आये तो उनके चरणों में मत्था टेक दो.........कि माफ़ कर दो हमें आप पर गुस्सा आ रहा है। ऐसा मन में भी कर सकते हैं। बड़ों के आगे अहम् पिघला दो । अथवा तो ईश्वर के चरणों में मत्था टेक दो कि हमें बड़ों पर गुस्सा आ रहा है.......आप ही संभालो। अहम् में ही गुस्सा आता है ।*

👉🏻 *एक घूंट पानी की मुंह में डाल दो । धीरे-धीरे पानी को नीचे उतरने दो । गुस्से की गर्मी, पित्त शांत हो जायेगा ।*

😡 *गुस्सा आया तो हाथ की उँगलियों के नाखून हाथ की गद्दी पर लगे, ऐसे मुट्ठी बंद कर लो । गुस्सा आया है तो ज्ञान स्वरुप ईश्वर की सत्ता से जान रहा हूँ, ऐसा विचार करते हुए, गुस्से का उपयोग करें ।*

🙏🏻

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *नौकरी धंधा सेट ना होता हो तो* 🌷

👉🏻 *नौकरी धंधा ना मिलता हो,सेट ना होता हो तो इतवार को नमक बिना का खाना खाएं|*

🏡 *घर से आर्थिक परेशानी भागने लगेगी| बीमारी नहीं टिकेगी|*

 👉🏻 *इतवार के दिन सिर या शरीर में तेल नहीं लगायें|*

 🌞 *सूर्यदेव को जल देकर ही कुछ खाएं-पियें |*

🙏🏻

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *आर्थिक कष्ट निवारण हेतु* 🌷

👉🏻 *रविवार, सप्तमी, नवमी, अमावस्या, सूर्यग्रहण, चन्द्रग्रहण तथा संक्रांति – इन तिथियों को छोडकर बाकी के दिन आँवले का रस शरीर पर लगाकर स्नान करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है | (स्कंद पुराण, वैष्णव खंड)*

🙏🏻

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

)

 

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।



 

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 110, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 110, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा



मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आकस्मिक खर्च रहने से थोड़ी परेशानी होगी। स्वास्थ्य में विकार रहने से कार्य प्रभावित होंगे फिर भी देर-सबेर धन लाभ हो ही जायेगा। व्यवसाय में आज उधारी के व्यवहारों को लेकर असुविधा रहेगी। बिक्री तो होगी लेकिन उधार के कारण धन की आमद सीमित मात्रा में खर्च निकालने लायक ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक किसी से भी व्यर्थ विवाद से बचें अथवा मानसिक अशांति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा की क्षति हो सकती है। आज किसी महिला के कारण आप पर लांक्षन भी लग सकता है सतर्क रहें। घर वालों की बात मान कर चलें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करेंगे लेकिन फिर भी किसी भी कार्य मे आशाजनक परिणाम नही मिल पाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपके विचार अवश्य पसंद किए जाएंगे लेकिन लाभ दिलाने में कामयाब नही होंगे। आज आर्थक कमी अनुभव होगी इस वजह से भाग-दौड़ भी लगी रहेगी। संध्या के आस-पास जाकर कही से आवश्यकता पूर्ति लायक धन मिल जाएगा। आज धन को लेकर किसी से विवाद में ना पढ़ें। घर मे भी आर्थिक विषय को लेकर चिंता रहेगी। संतानो से शुभ समाचार मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। स्त्रीवर्ग का सहयोग घरेलू उलझनों को कम करेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज का दिन अशांत बीतेगा। घर हो या बाहर सब जगह अपनी आदत के कारण बैठे बिठाए झगड़ा मोल लेंगे। आज किसी के कार्य मे दखल ना दे नाही किसी को बिन मांगे सलाह से सम्मान हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर सही दिशा में जा रहे काम से छेड़ छाड़ करने का परिणाम हानिकर रहेगा आज कार्यो को स्वाभाविक होने दें नए कार्य का आरंभ अथवा निवेश से बचे आवश्यक परिस्थितियों में किसी अन्य के नाम अथवा सहयोग से कर सकते है लाभ होगा। किसी पुराने विवाद के उभरने से घर का वातावरण खराब रहेगा। भाई-बंधुओ से नही बनेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपके दिमाग मे कोई खुरापात लगी रहेगी। बड़ी बड़ी योजनाए बनाएंगे लेकिन सहयोग एवं धन की कमी इनको करने की अनुमति नही देगी। काल्पनिक दुनिया की सैर करने के कारण दैनिक कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। आज आपका किसी से किया वादा समय पर पूर्ण नही करने पर निंदा होगी। कार्य क्षेत्र पर आज आप जोखिम लेने से भी घबराएंगे जिस कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। मध्यान पश्चात किसी के सहयोग से काम चलाऊ धन लाभ होने की संभावना है। परिजन आपकी भावनाओं को समझेंगे सामर्थ्य अनुसार सहयोग भी करेंगे।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन भी आपको सफलता के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज आपको भ्रम में डालने वाले प्रसंग भी साथ मिलते रहेंगे। जिन कार्यो में अनुभवियों की सलाह लेंगे उनमे ही सफलता मिल सकेगी मन मर्जी आज कही नही चलेगी। धन लाभ आज आकस्मिक ही होगा। विरोधी आपको हराने का हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आपकी गलतियों को भी अनदेखा करेंगे। व्यवसायी वर्ग को लाभ पाने के लिए मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तब जाकर संध्या के आसपास धन लाभ होगा। परिवार के बीच आज अहम की भावना ना लाएं अन्यथा हंसी खुशी का माहौल दुख में बदल सकता है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए शुभाशुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य मे सुस्ती रहेगी दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। मध्यान आते आते प्रत्येक कार्य स्वतः ही गति पकड़ेंगे। लेकिन आज दिमाग सही निर्णय लेने की स्थिति में नही होने से लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल भी सकते है। महत्त्वपूर्ण कार्य अड़ियल रवैया एवं अहम को छोड़ किसी अनुभवी की सहायता से ही करें अन्यथा जहां लाभ होना है वहां हानि होगी। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है शीघ्र ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ में आपकी किसी आदत के कारण मजाक बनाया जाएगा लेकिन आज घरेलू सुख उत्तम ही रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने एवं परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें दवाओं के ऊपर खर्च बढ़ने की संभावना है। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे अतिआवश्यक होने पर ही करें अन्यथा टालना ही हितकर रहेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम के अनुसार ही फल मिलेगा लेकिन आज उपयुक्त समय नही दे पाने पर लाभ भी अल्प ही रहेगा। अपने कार्य छोड़कर पराये कामो में दिलचस्पी लेने की जगह अपने कार्यो पर ज्यादा ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन मे आज नए मतभेद उभरने से संभालना मुश्किल होगा। स्त्री वर्ग शारीरिक रूप से असमर्थ होने के कारण गुस्से में रहेंगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपको धन के साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी साथ ही आज आलोचको की संख्या में भी वृद्धि होगी परन्तु इससे घबराए नही आज आपके आगे आने का साहस कोई नही करेगा। फिर भी महिला वर्ग के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में उन्नति रहेगी बिक्री बढ़ने से धन की आमद होगी। उधार दिए धन की उगाही अवश्य करें लाभ हो सकता है। परिवार में महिलाओं को छोड़ शेष सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे। महिला वर्ग आज दिन भर किसी उधेड़-बुन में लगी रहगी जिससे इनकी मानसिक स्थिति समझपाना कठिन होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यो में आज जल्दी जुट जाएंगे गंभीरता से कार्य करने का फल धन लाभ के रूप में शीघ्रता से मिलेगा। आज अधिनस्थों के कारण थोड़ी असहजता भी हो सकती है। मामूली बातो को अनदेखा करें छोटा मोटा नुकसान भी होने की संभावना है। विदेशी कार्य अथवा शेयर में निवेश लाभ देगा। नौकरी पेशा जातक भी समय पर कार्य पूर्ण कर सकेंगे अतिरिक्त आय के साधन भी बनेंगे परन्तु प्रलोभन नई मुसीबत में डाल सकता है सतर्क रहें। परिवार के बुजुर्ग आज घरेलू कार्यो में सहायता करेंगे महिलाओ का मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपके लिए आज का दिन सुख-शांति दायक रहेगा लेकिन अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में दौड़-धूप लगी रहेगी। सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। समाज के प्रतिष्ठि व्यक्ति का सहयोग मिलने से किसी अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मे सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी परन्तु शीघ्र ही इसका अनुकूल परिणाम भी व्यापार वृद्धि के रूप में मिलेगा। कई दिनों से टल रहे अनुबंद भी आज अचानक मिलने से प्रसन्नता होगी। परिजन भी आज घरेलू मामलों को आपके ऊपर विश्वाश कर छोड़ देंगे जिनको निपटाने में पत्नी सहयोगी बनेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाए विफल होने से निराश रहेंगे। आज किसी को धन देकर भी काम बनाना आसान नही होगा। सरकारी कार्य सिफारिश के बाद भी अधूरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर गलत मार्गदर्शन हानि कराएगा। मध्यान के बाद मनमानी स्वभाव आपसी संबंधों में खटास ला सकता है। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें रोजगार की उठापटक में खाने पीने का भी होश नही रहेगा। उदर सम्बंधित व्याधि बढ़ने से शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होंगे। किसी भी आकस्मिक हानि से बचने के लिए गुरु मंत्र का जाप करें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी आपके लिए आनंद दायक रहेगा। कुछ छोटी मोटी बातो को छोड़ व्यवसाय एवं घरेलू कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे। शारीरिक रूप से भी आज स्फूर्ति रहेगी। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमे लाभ-हानि का विचार पहले ही कर लेंगे जिससे लाभ की उम्मीदें ज्यादा रहेंगी। व्यवसाय में जोखिम लेने से डरें नही आज आपके लिए निर्णय लाभ ही देंगें भले विलम्ब से ही क्यों ना हो। घरेलू वातावरण भी मंगलमय रहेगा परिवार के किसी अविवाहित के रिश्ते की बात चलेगी। रिश्तेदारों की आवभगत करनी पड़ेगी। महिला वर्ग का विशेष सहयोग रहने से गृहस्थी में तालमेल बना रहेगा।

मुजफ्फरनगर एटूजेड कॉलोनी में छापेमारी में पकडा देह व्यापार, तीन महिलाओं सहित एक युवक गिरफ्तार


 मुजफ्फरनगर। एक सटीक सूचना के आधार पर एसडीएम सदर व सीओ मंडी के नेतृत्व में मंडी पुलिस ने क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में छापामारी की। वहां एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। मौके पर तीन महिलाएं व एक युवक को पकड़ा गया। कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार एक महिला ने फ्लैट को किराए पर लिया था और वह यह धंधा चला रही थी।नई मंडी की एटूजेड कॉलोनी के एक फ्लैट में अनैतिक धंधा चलाए जाने की सूचना पर शाम के समय एसडीएम सदर परमानंद झा व सीओ मंडी रूपाली राव और नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने छापामारी की। फ्लैट में तीन महिलाओं के साथ एक युवक को मौके से पकड़ा गया। पकड़ी गई एक महिला दिल्ली, दूसरी बागपत व तीसरी महिला मुरादाबाद निवासी व युवक सरवट का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।बताया गया कि बागपत निवासी महिला ने पिछले दो माह पहले यह फ्लैट किराए पर लिया था। इसके बाद आरोपी महिला वहां चोरी से अनैतिक धंधा चला रही थी। महिलाओं व पकड़े गए युवक को पुलिस हिरासत में लेकर मंडी कोतवाली ले जाया गया।सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि उनकी तरफ से तीनों महिलाओं व युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मौके से बरामद आपत्तिजनक सामान को सील कर दिया गया है। पुलिस बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

प्रेम विवाह को लेकर संघर्ष में जीजा और साले की मौत

 



मुजफ्फरनगर । प्रेम विवाह को लेकर संघर्ष में जीजा और साले की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार थाना रतनपुरी के ग्राम फुलत में अनुसूचित जाति जाटव समुदाय के दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई । इस घटना में दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । 

मृतक १. अंकित पुत्र राजू

         २. रोहित पुत्र हरिमोहन

घायल १. हरिमोहन

          २. राहुल पुत्र हरिमोहन

हिरासत में १. राजू 

               २. मोनू पुत्र राजू

               ३. गोवर्धन (हरिमोहन का भाई)

प्रथम दृष्टिया मृतक अंकित द्वारा हरिमोहन की पुत्री से प्रेम विवाह किया गया था जिससे दोनों पक्षों में क़शीदगी बनी हुई थी। आज दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया जिसने दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई ।

अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौक़े पे शांति व्यवस्था क़ायम है।

श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा किया गया चुलकाना नरेश की निशान यात्रा का स्वागत






 मुजफ्फरनगर । श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा हरिद्वार से चुलकाना धाम तक श्री श्याम निशान यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया गया। समिति के प्रधान मनीष अग्रवाल और अचिन सागर गर्ग सहित तमाम श्याम प्रेमियों ने देवेंद्र पुजारी जी चुलकाना धाम का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को निर्माणाधीन श्याम मंदिर प्रांगण में देवेन्द्र पुजारी जी के संरक्षण में चुलकाना नरेश के स्वागत में श्याम अखाड़ा का आयोजन किया गया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...