शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

1 लाख का इनामी माफिया विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में ढेर

 


सुल्तानपुर। 1 लाख का इनामी माफिया विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में ढेर हो गया।  

विनोद उपाध्याय प्रदेश के 61 माफियाओं की सूची में शामिल था। सुबह 3.30 बजे एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में विनोद मारा गया। *यूपी STF ने गैंगस्‍टर विनोद उपाध्‍याय को एनकाउंटर में मारा, एक लाख के इनामी के खिलाफ 35 मुकदमें दर्ज थे। वह लम्बे समय से फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने गैंगस्टर की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। एसटीएफ उसे अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विनोद उपाध्याय को अपराध की दुनिया में एक शार्प शूटर और संगठित गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देने वाले माफिया के तौर पर जाना जाता था। 

वह 2007 में गोरखपुर सदर सीट से विधायक का चुनाव भी लड़ चुका था। एसटीएफ को उसके पास से 30 बोर चाइनीज़ कंपनी मेड पिस्टल, स्टेन गन, 9 एमएम फैक्ट्री मेड, ज़िंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक स्विफ्ट कार मिली है।

आज का पंचांग एवं राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की विधिवत रूप से पूजा करने के बाद जरूरतमंदों को आटा दान करें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही, कपूर या सफेद कपड़ों आदि का दान करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 🌤️ *दिनांक - 05 जनवरी 2024*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - पौष ( गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - नवमी रात्रि 11:46 तक तत्पश्चात दशमी*

🌤️ *नक्षत्र - चित्रा शाम 07:50 तक तत्पश्चात स्वाती*

🌤️ *योग - सुकर्मा 06 जनवरी प्रातः 06:48 तक तत्पश्चात धृति*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:22 से दोपहर 12:44 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:18*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:09*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- 

💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



🌷 *राशि विशेष* 🌷

👉🏻 *मेष और वृश्चिक राशि जिनकी है, उनके जीवन में अगर विघ्न, कष्ट और समस्याये आती है | तो उनको चाहिए मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है | मंगल गायत्री का जप किया करें |*

🌷 *मंगल गायत्री मंत्र ॐ अंगारकाय विद्महे | शक्तिहस्ताय धीमहि | तन्नो भौम प्रचोदयात |.... ॐ मंगलाय नम: ||*

➡ *ये मंगल गायत्री बोले और हर मंगलवार को मसूर की दाल के दाने थोड़े पक्षियों को डाल दे | और जब स्नान करें तो लाल चंदन का पाउडर मिल जाये तो एक चुटकी पाउडर बाल्टी में डाल दिया थोडा हिलाकर उससे स्नान कर दे | बहुत फायदा होगा |*

👉🏻 *वृषभ और तुला राशि जिनकी है वो शुक्रवार को खीर बना लें | उसमे दूध न दिखे चावल पक जाये (दूध और चावल ) शुक्रवार के दिन वो थोड़ी ठंडी करके गौ माता ( देशी गाय ) को खिलाये | पक्षियों कों थोड़े शुक्रवार को चावल के दाने डाल दे | और थोडा इलायची पाउडर, थोडासा केसर पानी में डाल दिया स्नान कर लिया बहुत लाभ होगा |*

👉🏻 *मिथुन और कन्या राशि उसके स्वामी बुध हैं | कन्या राशि के स्वामी राहू भी माने गये हैं | इस राशिवालों को चाहिए की बुधवार को हरे मूंग थोडे से पक्षियों को डाल दे नहीं तो गाय को दे सकते है | और ॐ गं गणपतये नमः जप करें, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें, गुरुमंत्र का जप जादा करें |*

👉🏻 *कर्क राशि जिनकी है उसके स्वामी चंद्रदेव माने गये है | कर्क राशिवालों को चाहिए की यथाशक्ति थोड़े चावल पक्षियों को डाले और सोमवार को शिवलिंग पर दूध, जल चढ़ाकर मंत्र बोले –*

🌷 *ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मृक्षीय मामृतात् ।*

➡ *ये भी याद न रहे तो – ॐ हरि ॐ ॐ करते हुए दूध , जल चढ़ा दिया | चंद्रमा को अर्घ्य दे दिया शुक्ल पक्ष में , दूज से पूनम तक अगर न कर पायें तो हर पूनम को दें चद्रंमा को अर्घ्य और मन में बोले की भगवान ने गीता में अपने कहाँ है – नक्षत्र का अधिपति मैं ही हूँ मेरा अर्घ्य स्वीकार करों और मेरे जीवन में दुःख, दरिद्रता दूर करों, तो बहुत फायदा होगा |*

*👉सिंह राशि जिनकी है इसके स्वामी सूर्य हैं | नित्य सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए | अगर सिंह राशिवालों को अगर तकलीफ आती है तो गेहूँ के दाने थोड़े रोज नहीं तो हर रविवार को पक्षियों को डालने चाहिए | और गेहूँ के आटे की रोटी और गुड़ गाय को खिला दे, गाय न मिले तो किसी गरीब को दे दे और गुरुमंत्र का जप खूब करें | रविवार को विशेष ऐसे लोग जिनकी सिंह राशि है जप जादा करें |*

👉🏻 *धनु और मीन जिनकी राशि है | इसके स्वामी भगवान ब्रहस्पतिजी है | लेकिन मीन के स्वामी केतु भी बताये जाते है | तो धनु और मीन राशिवालों को चाहिए की गुरु के प्रति भक्ति खूब बढ़ाये क्योंकि इसके स्वामी ब्रहस्पतिजी है | धनु और मीन राशि जिनकी है वो रोज थोड़ी देर गुरुदेव की तस्वीर सामने रखकर मंत्र बोले – ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*

➡ *गुरुवार को आम के पेड़ को चावल, जल, चने के दाने मिलाकर चढ़ा सकते है और बैठकर थोड़ी देर गुरुमंत्र का जप कर लें | धनु और मीन राशिवाले गुरु उपासना करनी ही चाहिए और मीन राशि वालों को गणपति का जप – ॐ गं गणपतये नमः करना चाहिए | आप जब सत्संग में बैठते है गुरुदेव के तो पूरा ध्यान गुरुदेव के वचनों में होता है वो आदमी गणपतिजी की उपासना कर रहा है | उसकी हर क्षण गणेश पूजा हो रही है | क्योंकि गणेश विवेक की देवता है भगवान गणेश |*

👉🏻 *मकर और कुंभ राशि जिनकी है | इसके स्वामी शनिदेवता है | तो इन राशिवालों को चाहिए की हनुमान चालीसा का पाठ पूरी ना पढ़ सके तो –*

➡ *मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये ||*

💥 *पूरा याद न रहा तो - श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये | श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये |*

🙏🏻



             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ:

शनिवार (13 जनवरी 2024) रात 11:35 बजे

पंचक समाप्त:

गुरुवार (18 जनवरी 2024) सुबह 03:33 बजे


"सफला एकादशी : 07 जनवरी 2024 


तिथि प्रारम्भ - 07 जनवरी 2024, रात 12 बजकर 41 मिनट पर। 


तिथि समाप्त - 08 जनवरी 2024, रात 12 बजकर 46 मिनट पर।


पौष पुत्रदा एकादशी : 20 जनवरी 2024


तिथि प्रारम्भ - 20 जनवरी 2024, शाम 07 बजकर 26 मिनट पर।


तिथि समाप्त - 21 जनवरी 2024, शाम 07 बजकर 26 मिनट पर।"


🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। आप भाइयों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बनाएं। आपको कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आप नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी भजन, कीर्तन व पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह उलझनें से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में यदि आप कोई बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आप उन्हें वह उन्हें दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी सरकारी स्कीम में धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है, जिसमें आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। बिजनेस में आप किसी को साझेदार ना बनाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान को किसी पुरानी गलती के कारण पछतावा होगा। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को पूरा करने के लिए अपने किसी सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की किसी गलत बात पर हां में हां मिलने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपन किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आपको अक्समात लाभ मिल सकता है। आप किसी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी का सपना आज पूरा हो सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपका कोई पुराना काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी उतारने में सफल रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा, लेकिन आपके मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं, इसलिए आप किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। विदेश में रह रहे किसी परीजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट में यदि आपने धन लगाने का सोचा है, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से पहले जानकारी लें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी जा सकती हैं। आप उसे किसी दूसरे पर ना डालें। आज का दिन आपकी संपत्ति में भी इजाफा लेकर आने वाला है, क्योंकि आपको किसी बेहतर संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप परेशान रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जो लोग किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, लेकिन आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो आप उनसे वापस मांग सकते हैं। यदि आपका कोई मामला कानून में विवादित चल रहा है, तो उसमें आप अपनी आंखों व कान खोल कर रखें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं और अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपके मन को खुशी होगी, लेकिन आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको शेयर मार्केट में निवेश किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछकर करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है और किसी चलअचल संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको समस्याओं के कारण समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों पर निगरानी बनाकर रखे, नहीं तो वह आपके काम में गलती निकाल सकती हैं। जीवनसाथी से आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको लंबे समय से रुके हुए किसी काम के पूरा होने से आपको खुशी होगी। माताजी को यदि कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो आज उनके कष्टों में कमी आ सकती है

संजीव सुमन अलीगढ़ गये, अभिषेक सिंह होंगे मुजफ्फरनगर के एसएसपी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देर रात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। मुजफ्फरनगर से संजीव सुमन को अलीगढ़ भेजा गया है। उनके स्थान पर अभिषेक सिंह को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है। अभिषेक सिंह को एसएसपी एटीएस से मुजफ्फरनगर भेजा गया है। वे मूलतः अंबेडकर नगर के निवासी हैं। 

यूपी में आईपीएस अफसर के तबादले के आदेश देर रात जारी किए गए हैं। 

प्रशांत कुमार द्वितीय बने आईजी ईओडब्लू।

जोगेंद्र कुमार बने आईजी कानपुर रेंज ।

अखिलेश चौरसिया बने डीआईजी एंटी करप्शन।

कल निधि मैथानी बने डीआईजी झांसी रेंज।

 एस आनंद डीआईजी एसटीएफ।

डॉक्टर डॉ ओम प्रकाश सिंह बने वाराणसी रेंज।

देवरंजन वर्मा बने एसपी बलिया।

 अभिषेक सिंह बने एसपी मुजफ्फरनगर।

 संजीव सुमन बने  एसएसपी अलीगढ़।

 वृंदा शुक्ला बनी एसपी बहराइच।

 प्रशांत वर्मा बने एसपी रेलवे लखनऊ ।

अपर्णा रजत कौशिक बनी एसपी कासगंज ।

अभिषेक अग्रवाल बने एसपी रायबरेली।

 प्राची सिंह बनी एसपी सिद्धार्थ नगर ।

सौरभ दीक्षित बने एसपी फिरोजाबाद।

 आलोक प्रियदर्शी बने एसपी बदायूं ।

अरुण कुमार सिंह बने  एसपी चित्रकूट ।

घनश्याम एसपी श्रावस्ती बने।


मीनाक्षी स्वरूप ने किया गुड़ मंडी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर का निरीक्षण

 


मुजफ्फरनगर । नगरपालिका चैयरमेन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने गुड़ मंडी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर  का निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में आदेश दिया। 

नगर पालिका चैयरमेन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा कुकड़ा मंडी मै नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया गया जिसमे गौशाला मै सेवा कर रही समिति से पशुओ की व्यवस्था के बारे मै जानकारी की गई गौशाला सेवादार अनुज चौधरी ने गौशाला से सम्बन्धित समस्याओ से चैयरमेन साहिबा को अवगत कराया जिसपर चैयरमेन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा तत्काल जे.ई. कपिल कुमार को बुला कर समस्याओ के निराकरण के लिए निर्देशित किया ओर आदेश दिया की शीघ्र अति शीघ्र इन समस्याओ को दूर किया जाए ओर गौशाला मै पशुओ के लिए उचित व्यवस्था की जाए। साथ में शलभ गुप्ता एड. व आशु गुप्ता रहे।

गौशाला की सेवा समिति के अध्यक्ष अनुज् चौधरी, सुनील करनवाल,राजेश् ठेकेदार,सचिन बिरला,अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे। 

गुरुवार, 4 जनवरी 2024

मुजफ्फरनगर निवासी पुलिसकर्मी को दबिश के दौरान गोली मारी

 



पीलीभीत । पूरनपुर क्षेत्र में युवती को भगा ले जाने के आरोपी को पकड़ने के लिए गई पुलिस पर फायरिंग में मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना का निवासी सिपाही शाहरुख गंभीर घायल हो गया। पूरनपुर निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी पत्नी को पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी का निवासी अभिषेक सक्सेना बहला फुसला कर भाग ले गया था।  युवक के पूरनपुर क्षेत्र के गांव रंपुरा कोन में छिपा होने की सूचना पर कोतवाली से दरोगा महिला कांस्टेबल और सिपाही शाहरुख के साथ दबिश देने के लिए आरोपी के घर गए थे। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

शाहरुख नाम के सिपाही के पेट में दो गोलियां लगी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल सिपाही को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने घटनास्थल से कुछ  दूरी पर पुलिस को चकमा देकर भाग रहे आरोपी अभिषेक को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। 

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात में पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक की महत्वपूर्ण मन्त्रणा



मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सांसद हरेन्द्र मलिक ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण मन्त्रणा की है।

पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक द्वारा मुज़फ्फरनगर लोकसभा प्रभारी के तौर पर लोकसभा क्षेत्र में बूथ सेक्टर व ज़ोन प्रभारियों की महत्वपूर्ण चुनावी तैयारी से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जानकारी देते हुए बताया कि मुज़फ्फरनगर में सपा कार्यकर्ता चुनावी तैयारी के लिए बूथ स्तर तक मजबूती से तैयार है। 

सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोकसभा चुनावी तैयारी के सम्बन्ध में अनेक महत्वपूर्ण जानकारी से भी अवगत कराया गया।

मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,वरिष्ठ नेता चौधरी सुल्तान सिंह, पूर्व चेयरमैन व सपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह,हितेश चौधरी भी मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत सचिवालय से हुई चोरी का खुलासा


मुजफ्फरनगर । ककरौली पुलिस ने ग्राम पंचायत सचिवालय से हुई चोरी का किया खुलासा चोर गिरफ्तार किया है। 

थाना ककरौली पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर अभियुक्तगण को रुड़कली भट्टा जौली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया सामान तथा घटना में प्रयुक्त वैगनआर बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पताः-*

*1.* समीर पुत्र शाहिद निवासी कासमपुर थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

*2.* अब्दुल समी पुत्र मुनव्वर निवासी खेड़ी फिरोजाबाद, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।


*बरामदगीः-*

▶️ 01 प्लास्टिक की कैन में 50 लीटर द्रव्य।

▶️ 01 प्लास्टिक की कैन में 25 लीटर द्रव्य।

▶️ 02 कनस्तर में 30 लीटर द्रव्य।

▶️ 01 प्रिंटर HP

▶️ 01 इन्वर्टर

▶️ 01 लैपटॉप 

▶️ 01 बैटरा

(उपरोक्त समस्त बरामदगी थाना ककरौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2024 धारा 380, 411 भादवि से सम्बन्धित है)

▶️ 01 वैगन आर कार नं0 UP 12 AK 4856 (घटना में प्रयुक्त)



मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में दंपति में जमकर मारपीट


 मुजफ्फरनगर । कलेक्ट्रेट उस समय जंग का अखाड़ा बन गया जब महिला सुरक्षा सेल पर काउंसलिंग के लिए बुलाए गए दंपति में जमकर मारपीट हो गई। 


मुजफ्फरनगर के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की मौजूदगी में दंपति में जमकर लात घूंसे चले। थाना सिविल लाइन पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें छुडाया। 

डीआरएम सुखविंदर सिंह ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

 


मुज़फ्फरनगर। रेलवे के डीआरएम सुखविंदर सिंह निरीक्षण यान से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और  मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का  जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को  आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

18 मिलावटखोरों पर लगा तीन लाख से अधिक जुर्माना


मुजफ्फरनगर । अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन)/न्याय निर्णायक अधिकारी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा माह दिसम्बर 2023 में 18 वादों को निस्तारित करते हुए मिलावटखोरों पर 322000.00 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।  जनपद में कार्यरत खाद्‍य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा  खाद्‍य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्‍य पदार्थाे के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्‍य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गये थे‚ जांच के पश्चात खाद्‍य पदार्थाे में मिलावट की पुष्टि खाद्‍य विश्लेषक द्वारा की गयी थी। खाद्‍य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ⁄ न्याय निर्णायक मजिस्ट्रेट (प्रशासन)‚ मुज़फ्फरनगर के न्यायालय द्वारा माह दिसम्बर 2023 में 18 वादों को निस्तारित करते हुए मिलावटखोरों पर  रू 322,000.00 का अर्थदण्ड लगाया गया। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

*1.इरशाद पुत्र निन्ना ,ग्राम-शिकारपुर, मुज़फ्फरनगर   पर 20000.00/चीनी*

*2. .इरशाद पुत्र निन्ना ,ग्राम-शिकारपुर ,मुज़फ्फरनगर पर 12000.00/गुड़*

*3.बिल्लू पुत्र निन्ना, ग्राम-शिकारपुर,मुज़फ्फरनगर पर 20000.00/चिनी*

*4. .इरशाद पुत्र निन्ना ,ग्राम-शिकारपुर , मुज़फ्फरनगर पर 12000.00/गुड़*

*5.रविन्द्र कुमार पुत्र रोहिताश,ग्राम-शिकारपुर, मुज़फ्फरनगर पर 12000.00/गुड़*

*6.रविन्द्र कुमार पुत्र रोहिताश, ग्राम-शिकारपुर, मुज़फ्फरनगर पर 20000.00/चिनी*

*7.शैकी पाल पुत्र जगपाल, मीरापुर,मुज़फ्फरनगर पर 15000.00/मिश्रित दूध*

*8.मुस्तकीम पुत्र अब्दुल कय्यूम ,कमहेड़ा,मुज़फ्फरनगर पर 35000.00/चिकन चंगेजी*

*9.अखतर अली पुत्र मौ. शमीम, साँझक, मुज़फ्फरनगर पर 12000.00/मिश्रित दूध*

*10.मौ. उवेश पुत्र शमशाद अहमद, खतौली,मुज़फ्फरनगर पर 10000.00/मिक्स फ्रूट जूस*

*11.दिनेश त्यागी पुत्र हरपाल सिंह, रामपुरी,मुज़फ्फरनगर पर 14000.00/गेहूँ का आटा*

*12.राजेश पुत्र सोमपाल सिंह, ग्राम- रामपुर,मुज़फ्फरनगर पर 12000.00/मिश्रित दूध*

*13.अंकित पाल पुत्र जगदीश,ग्राम-होशियारपुर बधाई, मुज़फ्फरनगर पर 20000.00/मिश्रित दूध*

*14.विनीत कुमार पुत्र मेघपाल सिंह, शाहपुर, मुज़फ्फरनगर पर 20000.00/मिश्रित दूध*

*15.मोनू पुत्र नरेश,ग्राम-बहेड़ी, मुज़फ्फरनगर पर 13000.00/गाय का दूध*

*16.दीपक गुप्ता पुत्र सलेक चंद,रामपुरी उत्तरी, मुज़फ्फरनगर पर 20000.00/ बेसन*

*17.इस्तकार अली पुत्र उम्मेद अली,ग्राम-खोकनी, मुज़फ्फरनगर पर 15000.00/मिश्रित दूध*

*18.भूरा पुत्र यूसुफ, ग्राम- मेघाखेड़ी, मुज़फ्फरनगर पर 40000.00/दही*

         सहायक आयुक्त(खाद्य),मुज़फ्फरनगर डॉ. चमन लाल ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2023–24 में माह–दिसम्बर 2023 तक 140 वादो को निस्तारित करते हुए माननीय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ⁄ न्याय निर्णायक मजिस्ट्रेट (प्रशासन)‚ मुज़फ्फरनगर द्वारा रू 22,65,000.00 (बाईस लाख पैसठ हजार रू) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। माह दिसम्बर 2023 तक रु 25,47,000.00(पच्चीस लाख सैंतालीस हजार) अधिरोपित अर्थदंड की वसूली की गयी है एवं माननीय न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन)/ न्याय निर्णायक अधिकारी मुजफ्फरनगर में माह दिसम्बर 2023 तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 169 वाद दायर किये गए हैं।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...