शनिवार, 16 दिसंबर 2023

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 16 दिसम्बर 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात पंचमी*

🌤️ *नक्षत्र - श्रवण 17 दिसम्बर प्रातः 04:37 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

🌤️ *योग - व्याघात 17 दिसम्बर रात्रि 03:48 तक तत्पश्चात हर्षण*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:51 से सुबह 11:13 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:09*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:58*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- विनायक चतुर्थी,धनुर्मास प्रारंभ,षडशीति-धनु संक्रांति (पुण्यकाल:शाम 04:09 से सूर्यास्त तक*

💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो* 🌷

🙏🏻 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो २१ बार ये गीता का आखरी श्लोक बोलें ...*

🌷  *" यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः*

*तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।78।। "*

🙏🏻 *२१ बार न बोल सकें तो कम से कम १ बार तो बोलें और शांत हो जाएँ ।*

🙏🏻 

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती है, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। 7 वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए।*

🏡 *यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। यहां जानिए ये 7 चीजें कौन-कौन सी हैं...*

👉🏻 *वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा ।*

🏡 *1. बर्तन*

*कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।*

🏡 *2. दर्पण*

*टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।*

🏡 *3. पलंग*

*वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।*

🏡 *4. घड़ी*

*खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित  समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।*

🏡 *5. तस्वीर*

*यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।*

🏡 *6. दरवाजा* 

*यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।*

🏡 *7. फर्नीचर*

*घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।*

🏡 *वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।*


पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे


पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे



8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी


22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं।


आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।


 

शुभ दिनांक : 7, 16, 1

 

शुभ अंक : 7, 16, 1, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए आज से कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको कोई सर्दी, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और व्यवसाय में आप यदि कोई बदलाव करेंगे। किसी प्रॉपर्टी की डील आप पार्टनरशिप में ना करें, नहीं तो उसमें आपको कोई धोखा दे सकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने  किसी बड़े काम को करने का विचार बनाया है, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह मश्वरा करके आगे बढ़ें। परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से परिजनों आना-जाना लगा रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह  दूर होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। परिवार में यदि कुछ परेशानियां लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह  दूर होगी। व्यवसाय में आपको चुटपुट लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी  आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पुराने वाद विवाद को दूर करने की कोशिश करनी होगी, जिससे परिवार में एकता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।  पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलेंगे, तो आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओ की खरीददारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको  इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों को पूरा करने में भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आप अपने बाकी कामों पर ध्यान नहीं देंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आएंगे। आपको  सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसे समस्या हो सकती है। आप खुद एक नहीं पहचान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों में बदलाव करने से बचना होगा। किसी की दी गई सलाह पर बहुत ही सोच विचार कर चले। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको झूठा साबित किया जा सकता है। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को उनके कुछ कामों के पूरा न होने के कारण असुविधा होगी, जिसके कारण उन्हें समस्या होगी। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले आप अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी वाद विवाद से दूर रहें, नहीं तो आपको समस्या होगी।  आप अपनी कुछ आदतों के कारण परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स की गलतियों को निकालने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दे, नहीं तो समस्या सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में लिखा पढ़ी अवश्य करनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। व्यवसाय में  आपको चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। किसी काम की योजना आपको बहुत ही सोच विचार कर बनानी होगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों की सुधबुध लें, नहीं तो वह आपके लिए सिर दर्द बन सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई अच्छा लाभ का सौदा हाथ लग सकता है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपका लिए किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में लोगों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसके कारण आपका काम पर ध्यान थोड़ा काम होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखें, तभी आप अपने बिगड़े हुए कामों को आसानी से बना पाएंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। परिवार में यदि किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको घर व बाहर लोगों की बातों को सुनना व समझना होगा।  आप अपने मन से ही फैसला लें। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याएं दूर होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपके घर में संतान के कारण किसी बात की चिंता या टेंशन हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के सेहत की प्रति आप सचेत रहेंगे। यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि आपने व्यवसाय में कुछ बदलाव किए थे, तो वह आपके लिए अच्छे रिजल्ट लेकर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023

एसएसपी द्वारा 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

 


मुज़फ्फरनगर- जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' का शुभारम्भ किया गया । इसी क्रम में आज दिनांक 15.12.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सजीव सुमन द्वारा पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि शीत ऋतु में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ जाती है जिसको लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भारी वाहनों जैसे गन्ने का ट्रैक्टर, ट्रक, ट्राला बस आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जा रहे है। वर्तमान में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है, जिसमें इन हादसों से हम अपना बचाव कर सकते हैं, यदि हम यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें। यातायात पुलिस की ओर से प्रतिदिन यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ सघन चेंकिग अभियान चलाकर काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट तथा नो इंट्री का पालन न करने वाले वाहनों/वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । महोदय द्वारा सभी से अपील की गई कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। वाहन को दाएं-बाएं मोडते समय अपने आगे-पीछे देखते हुए इंडिकेटर का प्रयोग करें। महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी स्कूली छात्र/छात्राओं, संभ्रान्त व्यक्तियों व सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को यातायात नियमों के पालन करने के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गई, साथ ही परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग को कार्य योजना बनाकर पखवाड़े को सफल बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, Arto प्रशासन अजय मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक देहात संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, यात्री कर अधिकारी इरशाद अली सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बुढ़ाना विधानसभा में उमेश मलिक ने लाभार्थियों को किया प्रमाण पत्र वितरित


 मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना विधानसभा के ग्राम फतेहपुर खेडी (नीमखेडी) में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं

पीएम आवास

मनरेगा

किसान सम्मन निधि

पेंशन

उज्ज्वला योजना

स्वयं सहायता समूह

जल जीवन मिशन

 आयुष्मान कार्ड

 एवं अन्य सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को दिए। इस कार्यक्रम के सुअवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री प्रमोद कश्यप जी, ग्राम सराय से श्री तिलक राम श्री बसंत जी ग्राम प्रधान श्री ईश्वर सिंह जी श्री पवन कुमार जी श्री ब्रिजमोहन जी श्री मुकेश जी श्री राकेश जी श्री भारत सैनी जी अन्य सभी सम्मानित ग्रामवासी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

योगी सेवक लिखी हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो सीज

 


मेरठ । सरधना के सरूरपुर थाना पुलिस ने पांचली बुजुर्ग निवासी युवक की स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा है। जिस पर योगी सेवक लिखा है। हूटर बजाने पर पुलिस ने जांच करते हुए गाड़ी को रोक लिया। लेकिन गाड़ी मालिक से गाड़ी के कोई दस्तावेज नहीं मिल सके हैं। खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताने वाले नीरज शर्मा की हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो गाड़ी को बुधवार देर रात हर्रा पुलिस ने सीज कर दिया।

सरूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत ने बताया कि हूटर सायरन लगी दिल्ली नंबर की एक स्कॉर्पियो कस्बा हर्रा में एक प्लाट में खड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस हालत में खड़ी हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर हर्रा पुलिस ने सीज कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त गाड़ी के बारे में पांचली बुजुर्ग निवासी नीरज शर्मा का नाम प्रकाश में आया है।

बताया गया है कि नीरज शर्मा खुद को योगी सेवक और मुख्यमंत्री का करीबी बताते हैं। हूटर सायरन लगी व योगी सेवक लिखी स्कार्पियो संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को जंगल में खड़ी मिली है। पुलिस का कहना है कि कस्बा हर्रा निवासी दो पक्षों में जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने संदिग्ध गतिविधि में गाड़ी खड़ी होने की आशंका जताते पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। स्कार्पियो को कब्जे में लेकर पुलिस ने चौकी भिजवा दिया।

विधायक को नाबालिग से रेप के मामले 25 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना

 


सोनभद्र। जिले में दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को नाबालिग से दरिंदगी के मामले में नौ साल बाद दोषी करार होने पर विधायक को 25 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

4 नवंबर 2014 को रामदुलार गोंड जो तत्कालीन प्रधानपति था, अब वर्तमान में भाजपा के दुद्धी विधायक है। नौ साल पहले एक व्यक्ति ने म्योरपुर थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि रामदुलार उसकी नाबालिग बहन के साथ पिछले एक वर्ष से लगातार धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने रामदुलार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया था।  

रामदुलार गोंड पर करीब आठ साल पहले एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर म्योरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन की थी। तब रामदुलार गोंड विधायक नहीं थे। पॉक्सो कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल चल रहा था। उनके विधायक चुने जाने के बाद पत्रावली एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई। इस कोर्ट में भी बहस नवंबर में ही पूरी कर ली गई थी, मगर बाद में पीठासीन अधिकारी के तबादले के चलते फैसला नहीं आ सका था। नए पीठासीन अधिकारी एहसानुल्लाह खां के पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न तिथियों के बाद बहस पूरी हुई।

ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, एक मजदूर की मौत, छह घायल

 


मुजफ्फरनगर । गंगनहर पटरी पर भोपा के पास ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादस में ई-रिक्शा सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं।  

भोपा निवासी सात मजदूर ई-रिक्शा में सवार होकर मजदूरी के लिए जोली के निकट निर्माणाधीन फैक्टरी में जा रहे थे। जैसे वे अटल आवासीय विद्यालय के निकट गंगनहर पटरी पर पहुंचे तो अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में जसबीर (28) की मौत हो गई। छह मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर भर्ती कराया गया है।

रवीना मित्तल को उल्लेखनीय उपलब्धि पर मिला सम्मान


 मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर मेआयोजित एक कार्यक्रम में जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के जिला संयोजक श्री कमल मित्तल को विद्यालय प्रबंधक श्री सुधीर कुमार एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर गिरीश सिंघल ने पन्द्रह हजार धनराशि का चेक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रवीना मित्तल की अनुपस्थिति में उनके पिता श्री कमल मित्तल ने  चेक , प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी ग्रहण की।

श्री कमल मित्तल की पुत्री  कु रवीना मित्तल ने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर में दूसरा एवं डीएस पब्लिक स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया था ।कुमारी रवीना मित्तल ने  गणित में 98 ,केमिस्ट्री में 99, फिजिकल एजुकेशन में 100 ,फिजिक्स में95 अंक प्राप्त किए कुल 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

कुमारी रवीना मित्तल जे ई मेंस के द्वारा चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ से की बीटेक सी एस कर रही है। रवीना मित्तल  ने कक्षा 10 की परीक्षा में 98फीसदी अंक हासिल किए थे ।

पुरस्कार प्राप्त कर रवीना मित्तल के पिता श्री कमल मित्तल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह  गौरव का विषय है। जब बच्चे आपका नाम रोशन करते हैं तो आपको बहुत प्रसंता होती है।

कमल मित्तल बने जिला संयोजक

 


मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं किसान चिंतक कमल मित्तल को जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। 

जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल के प्रांतीय सचिव रविन्द्र चौधरी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश भारद्वाज के अनुमोदन के उपरांत श्री  कमल मित्तल को जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर  का जिला संयोजक नामित किया गया है। 

संगठन के प्रांतीय महामंत्री डॉ आशीष गुप्ता ने श्री कमल मित्तल से आग्रह किया है कि वह 15 दिनों के भीतर अपने जिला ईकाई गठित कर  प्रांतीय कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में तरह-तरह की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनका समाधान कराने के उदेश्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों ने जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल (जाप) का गठन कर इसका सोसाईटी एक्ट के तहत पंजीकरण भी कराया है। पत्रकारो की उक्त एसोसिएशन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के सक्रिय और वरिष्ठ पत्रकार इस संगठन में शामिल हुऐ है। 

  वर्तमान में पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी जोखिम और समस्याएँ है।पत्रकारो तथा उनके परिवारो के वेलफेयर के लिये यह संगठन बेहतर तरीके से कार्य कर अपनी अलग पहचान बनायेगा। 

 एसोसिएशन पश्चिमांचल (जाप) की प्रांतीय कार्यकारणी में अमर उजाला, हिन्दुस्तान के संपादक रहे मेरठ निवासी पुष्पेन्द्र शर्मा (सरंक्षक) आगरा निवासी दैनिक ट्रिब्यून के संपादक रहे राजकुमार सिंह (सरंक्षक) बरेली के वरिष्ठ पत्रकार शंकर दास (मुख्य सलाहकार) अमर उजाला मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार रहे संदेश के संपादक हरी शंकर जोशी (सलाहकार) मुरादाबाद के वरिष्ठ पत्रकार नरेश भारद्वाज (अध्यक्ष) दैनिक आज बरेली के मुख्य उपसंपादक आर० के० सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) इंडिया न्यूज बरेली के डॉ० आशीष गुप्ता (महा मंत्री) मुज्जफर नगर के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र चौधरी और मेरठ जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप वत्स प्रांतीय सचिव, विनय गुप्ता को प्रांतीय कोषाध्यक्ष के पद पर इसके अलावा यू०पी०कॉर्डीनेटर पद पर लखनऊ हिन्दुस्तान के ब्यूरो प्रमुख रहे गोलेश स्वामी को चयनित किया गया है। प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य के पद पर मुकेश पांडे, सतीश कुमार अग्रवाल, विमल विश्नोई, कमल अग्रवाल आदि को शामिल किया गया है।

महिला जज के यौन उत्पीड़न को लेकर सुप्रीम कोर्ट एक्शन में


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बांदा की महिला जज की वायरल चिट्ठी का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है. बांदा की महिला जज की चिट्ठी पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया है और सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, बांदा जिले की महिला सिविल जज ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से अपना जीवन समाप्त करने की अनुमति मांगी है. इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भेजा है, जिसमें जिला जज द्वारा यौन उत्‍पीड़न करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। 

गुरुवार की देर रात चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के सेकेट्री जनरल अतुल एम कुरहेकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन से स्टेटस रिपोर्ट मांगने को कहा। एसजी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर महिला जज द्वारा दी गई सारी शिकायतों की जानकारी मांगी है।

साथ ही शिकायत से निपटने वाली आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष कार्यवाही की स्थिति के बारे में पूछा है. बता दें कि महिला जज की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह कदम उठाया है। 

जानकारी के मुताबिक, सीजेआई चंद्रचूड़ के निर्देश पर उनके कार्यालय ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिकायत की वर्तमान स्थिति की जानकारी आज दोपहर 11 बजे तक भेजने को कहा है. हालांकि ये भी जानकारी मिली है कि हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने भी महिला जज के खुले पत्र का संज्ञान लिया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 13 दिसंबर को महिला जज की याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट का कहना था कि अंदरूनी कमेटी इस मामले को देख रही है, लिहाजा इसमें दखल देने का कोई कारण नजर नहीं आता। 

यूपी की महिला जज ने सीजेआई चंद्रचूड़ को लिखे खत में आग्रह किया है कि उन्हें इच्‍छामृत्‍यु की अनुमति दी जाए। खत में कहा गया है कि एक जिला जज द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया. महिला जज का आरोप है कि बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला जज द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। वे महिला जज को रात में मिलने को कहते हैं. महिला जज का कहना है कि इस बारे में उन्होंने कई बार शिकायत की थी, मगर अब तक उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है. इससे निराश होकर उसने मुख्‍य न्‍यायाधीश को पत्र भेजा है। 

डाकघर में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं


मुजफ्फरनगर। डाकघर ने अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से जनता को बैंकिंग सुविधाओं के साथ  भी जोड़ा है। कई सुविधा तो ऐसी है जो सामान्य बैंकों में है ही नहीं । 

       इस संबंध में आज बैंक के प्रबंधक श्री आदित्य अग्रवाल ने आज दीपचंद ग्रेन चैंबर इण्टर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डाकघर बैंक में केवल आधार कार्ड नंबर और ₹250 की न्यूनतम धनराशि के साथ बैंक खाता शुरू हो जाता है। जिसका संचालन एंड्राइड फोन के माध्यम से देश के किसी भी डाकघर शाखा से किया जा सकता है।  खाताधारक की आयु 10 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए वह अपनी अपने नॉमिनी की सूचना के साथ बैंक खाता संचालित कर सकता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में शनिवार को कोई अवकाश नहीं होता। यह बैंक पूरी तरह से केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। इसके अलावा अल्प बचत,सावधि ब्याज दरों और पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई ।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...