सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

सोमवार इन राशियों के लिए लाया खास उपहार

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 30 अक्टूबर 2023*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - द्वितीया  रात्रि 10:22 तक तत्पश्चात तृतीया*

🌤️ *नक्षत्र - कृत्तिका  31 अक्टूबर प्रातः 04:01 तक तत्पश्चात रोहिणी*

🌤️ *योग - व्यतिपात शाम 05:33 तक  तत्पश्चात वरीयान*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:06 से सुबह 09:31 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:41*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:02*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष -  द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *लक्ष्मी किसको सताती है, किसको सुख देती है* 🌷

👉🏻 *जहाँ शराब-कबाब का सेवन, दुर्व्यसन, कलह होता है वहाँ की लक्ष्मी ‘वित्त’ बनकर सताती है, दुःख और चिंता उत्पन्न करती है | जहाँ लक्ष्मी का धर्मयुक्त उपयोग होता है वहाँ वह महालक्ष्मी होकर नारायण के सुख से सराबोर करती हैं |*

🙏🏻

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *कार्तिक मास* 🌷

➡ *29 अक्टूबर, रविवार से  कार्तिक मास प्रारंभ हो चुका है ।*

💥 *विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।*

🌷 *कार्तिक मास में वर्जित* 

🙏🏻 *ब्रह्माजी ने नारदजी को कहा : ‘कार्तिक मास में चावल, दालें, गाजर, बैंगन, लौकी और बासी अन्न नहीं खाना चाहिए | जिन फलों में बहुत सारे बीज हों उनका भी त्याग करना चाहिए और संसार – व्यवहार न करें |*’

🌷 *कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी* 

🙏🏻 *प्रात: स्नान, दान, जप, व्रत, मौन, देव – दर्शन, गुरु – दर्शन, पूजन का अमिट पुण्य होता है | सवेरे तुलसी का दर्शन भी समस्त पापनाशक है | भूमि पर शयन, ब्रह्मचर्य का पालन, दीपदान, तुलसीबन अथवा तुलसी के पौधे लगाना हितकारी है |*

🙏🏻 *भगवदगीता का पाठ करना तथा उसके अर्थ में अपने मन को लगाना चाहिए | ब्रह्माजी नारदजी को कहते हैं कि ‘ऐसे व्यक्ति के पुण्यों का वर्णन महिनों तक भी नहीं किया जा सकता |’*

🙏🏻 *श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ* **

 *करना भी विशेष लाभदायी है | 'ॐ नमो नारायणाय '| इस महामंत्र का जो जितना अधिक जप करें, उसका उतना अधिक मंगल होता है | कम – से – कम १०८ बार तो जप करना ही चाहिए |*

🙏🏻 *प्रात: उठकर करदर्शन करें | ‘पुरुषार्थ से लक्ष्मी, यश, सफलता तो मिलती है पर परम पुरुषार्थ मेरे नारायण की प्राप्ति में सहायक हो’ – इस भावना से हाथ देखें तो कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी होता है |*

🙏🏻 *सूर्योदय के पूर्व स्नान अवश्य करें*

🙏🏻 *जो कार्तिक मास में सूर्योदय के बाद स्नान करता है वह अपने पुण्य क्षय करता है और जो सूर्योदय के पहले स्नान करता है वह अपने रोग और पापों को नष्ट करनेवाला हो जाता है | पूरे कार्तिक मास के स्नान से पापशमन होता है तथा प्रभुप्रीति और सुख – दुःख व अनुकूलता – प्रतिकूलता में सम रहने के सदगुण विकसित होते हैं |* 

🙏🏻 *हम छोटे थे तब की बात है | हमारी माँ कार्तिक मास में सुबह स्नान करती, बहनें भी करतीं, फिर आस - पडोस की माताओं - बहनों के साथ मिल के भजन गातीं | सूर्योदय से पहले स्नान करने से पुण्यदायी ऊर्जा बनती है, पापनाशिनी मति आती है | कार्तिक मास का आप लोग भी फायदा उठाना |*

🌷 *३ दिन में पूरे कार्तिक मास के पुण्यों की प्राप्ति*

🙏🏻 *कार्तिक मास के सभी दिन अगर कोई प्रात: स्नान नहीं कर पाये तो उसे कार्तिक मास के अंतिम ३ दिन – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा  को 'ॐकार' का जप करते हुए सुबह सूर्योदय से तनिक पहले स्नान कर लेने से महिनेभर के कार्तिक मास के स्नान के पुण्यों की प्राप्ति कही गयी है |*

🙏🏻 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे


पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे


पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे


पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपके खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन फिर भी आप हंसते-हंसते सह पाएंगे। माता-पिता से यदि आप किसी बात को कहे, तो उसमें जिद ना दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और कला कौशल को बल मिलेगा। आप अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की पूरी कोशिश करनी होगी, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे ना हटें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढे़ेंगी, जिससे उन्हें लाभ भी मिलेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको व्यापार में नियंत्रण बनाए रखना और अपने खर्चों पर अंकुश लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी से उधार लेने से बचें। विभिन्न कार्यों में आप अच्छा निवेश करेंगे। वाणिज्यिक गतिविधियों पर अपना नियंत्रण बनाए रखें। आपके घर में चल रही समस्याएं आपके लिए सिरदर्द बनेगी, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकते हैं। आपको किसी काम में अनुशासन पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी सरकारी मामले में ढील दी, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है, जिससे काम में आप आगे बढ़ेंगे, उसमें आप सफल रहेंगे और किसी काम को पहल करने की आदत आपकी अच्छी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, लेकिन किसी से आप धन उधार ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आर्थिक विषय में आपको तेजी दिखानी होगी और  आपको अपनी सोच में नकारात्मकता नहीं लानी है, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य आज पूरा हो सकता है। किसी नए घर को खरीदने की भी पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालिक योजना पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। भाईचारे पर आपका पूरा जोर रहेगा। सामाजिक विषयों में आपको सक्रियता दिखानी होगी। बड़ों की मदद से आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन जो लोग किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उन्हें अपने किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। आपको किसी विरोधी की चालों को समझना होगा, तभी आप उनसे बाहर निकाल सकेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें और आप अपनी वाणी व व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। सूझबूझ से आप आगे बढ़ेंगे, तो आपको अच्छा लाभ होगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम को धैर्य और साहस से करें, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। परिजनों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा और आप अपने कामों में निसंकोच होकर आगे बढे़ंगे, जिसमें आप किसी भी सही गलत के बारे में कुछ नहीं सोचेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने साथियों पर पूरा भरोसा बनाए रखना होगा और आपके नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको उधार के लेनदेन से बचना होगा। आपको आय और व्यय बढ़ने से संतुलन बनाकर चलें। किसी बड़े निवेश की तैयारी आप पूरे जोर से कर सकते हैं, लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी। आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़ा कोई मामला आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए मददगार साबित होगा। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसमें आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है और व्यर्थ के बातों में आपको पड़ने से बचना होगा। आपके निजी संबंधों में सुधार लाना होगा। आप अपनी ऊर्जा और समय दोनों को बेकार में व्यर्थ ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है, जिसके कारण उन्हें शिक्षा में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी परिजन से यदि किसी धन संबंधित मदद को मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रशासनिक मामलों में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। यदि आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिले, तो उसमें बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको अपने कामों में प्राथमिकता देनी होगी। घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। सभी के प्रति आदर सम्मान का भाव बनाए रखें और किसी बात को लेकर आप बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आप सामाजिक कार्यों पर पूरा जोर देंगे, जिससे आपको कोई अच्छा पद भी प्राप्त हो सकता है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे। कुछ नए संपर्कों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका यदि कोई किसी नये वाहन को खरीदने का सपना लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी  पूरा हो सकता है, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा

कैलाशानंद गिरी जी से मिलने पहुंचे कुमार विश्वास


हरिद्वार । हरिद्वार और बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे हिन्दी कवि, वक्ता और सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता कुमार विश्वास,  उमेश कुमार (विधायक खानपुर) ने सपरिवार आकर श्री सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में विराजमान माई का दर्शन पूजन किया। पूजन के उपरान्त पूज्य गुरुदेव निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री १००८ आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। पूज्य गुरु जी से कुमार विश्वास जी, उमेश कुमार जी, श्री संगीत सिंह सोम जी के साथ-साथ सभी से विभिन्न विषयों पर वार्ता की। पूज्य गुरु जी ने सभी को माई चुनरी प्रसाद और नारियल उढ़ाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्री ओम प्रकाश जमदग्नि जी भी उपस्थित रहे।

रविवार, 29 अक्टूबर 2023

अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर व एक मशीन को पकड़े

 


मुजफ्फरनगर । एस.डी.एम. मोनालिसा जौहरी ने अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर व एक मशीन को पकड लिया। 

देर रात्रि 09:30 बजे उपजिलाधिकारी (न्यायिक) जानसठ मोनालिसा जौहरी को दूरभाष पर शिकायत मिली कि जानसठ कस्वे में  रात में मशीन के द्वारा मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मोनालिसा जौहरी ने नायब तहसीलदार जानसठ अजय कुमार व हमराहो को साथ लेकर मौके पर छापा मारा। मौके पर सरकारी वाहन को देखकर खनन माफिया भाग गए जबकि उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने मौके पर से 01 ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी से भरी हुई तथा 2 ट्रैक्टर ट्रॉली खाली व एक मशीन मय ट्रैक्टर जोकि अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर रही थी को मौके से पकड़ लिया और पकड़ कर थाना जानसठ ले आई तथा उक्त प्रकरण की जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेंद्र बहादुर को दी। उपजिलाधिकारी (जे) मोनालिसा जौहरी की खनन पर इस तरह की त्वरित कार्यवाही से हड़कंप मच गया।

उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि आज सी.यू.जी. नम्बर पर अवैध खनन की सूचना मिली थी जिस पर ततकाल कार्यवाही की गई है। आगे भी इस तरह की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। किसी भी दशा में अवैध खनन बर्दाश्त नही किया जाएगा।

मेरठ वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से माँ और दो मासूम बेटियों की मौत

 


मेरठ । कंकरखेड़ा क्षेत्र में कासमपुर फाटक पर रविवार शाम आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत ट्रेन से रेहड़ा टकरा गया। रेहड़े में सवार महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। पति बाल-बाल बचा।

छावनी के रजबन निवासी नरेश अपनी पत्नी 40 वर्षीय मोना और दो बेटियों 14 वर्षीय मनीषा और सात वर्षीय चारू के साथ रेहड़े से अपनी बहन लक्ष्मी से मिलने कंकरखेड़ा के अशोकपुरी जा रहा था। नरेश रेहड़ा चला रहा था और पत्नी व दोनों बेटियां पीछे बैठी थीं। कासमपुर रेवले फाटक बंद होने पर वह नीचे से रेहड़ा निकालने लगा। तभी वंदेभारत ट्रेन आ गई।रेहड़े का पिछला हिस्सा ट्रेन से टकरा गया। जिससे रेहड़े के साथ चल रही लक्ष्मी और दोनों बेटियों की मौत हो गई। लोको पायलट ने ट्रेन एक किमी दूर कैंट स्टेशन पर रोकी। यहां पर इस ट्रेन का स्टापेज नहीं है। दो मिनट बाद उसे देहरादून के लिए रवाना किया गया। डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे।

VIDIO :ट्रैक्टर पर स्टंट करते युवक की मौत



गुरदासपुर। पंजाब के बटाला में मेले में स्टंट कर रहे स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। 29 साल का सुखमनदीप सिंह अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे आ गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुजफ्फरनगर में पीईटी परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा P.E.T. -2023 परिक्षा मे मुन्नाभाई ( नकल करने वाला ) शातिर मय फर्जी प्रवेश पत्र , आधार कार्ड सहित गिरफ्तार किया है। 

आज डीएवी इंटर कालेज मुजफ्फरनगर मे दिनांक 29.10.23 को अभ्यार्थी मनोज कुमार के स्थान पर फर्जी प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा देने आये अभियुक्त सतेन्द्र कुमार पुत्र श्री ओमपाल सिह निवासी सद्दोबेर अहम्ताली बिजनौर को मय फर्जी दस्तावेजो के साथ PET -2023 की परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया अभियुक्त सातिर किस्म का अपराधी है जो बच्चो को कोचिंग देता है अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है अभियुक्त के सम्बन्ध मे जाँच व जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सतेन्द्र कुमार पुत्र श्री ओमपाल सिह निवासी सद्दोबेर अहम्ताली बिजनौर बताया गया है। 


केरल में ईसाई प्रार्थना सभा में पांच धमाके, 1 की मौत 45 घायल

 


कोच्चि। केरल के एर्नाकुलम में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में रविवार को विस्फोट हुए। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई है और अब तक 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है और उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

केरल में ईसाई प्रार्थना सभा में 5 सीरियल ब्लास्ट की घटना को लेकर यूपी में ATS और पुलिस को हाईअलर्ट पर किया गया , अभी तक ब्लास्ट  में 2 महिलाओ की मौत , 100 से ज्यादा लोग घायल हुए , ब्लास्ट के बाद NIA और ATS की टीम मौके पर पहुँची , गृहमंत्री अमितशाह ने केरल के सीएम पी विजयन से बात करके हर सम्भव मदद का भरोसा दिया , गृहमंत्री ने NIA और NSG को जाँच के आदेश दिए , गत दिवस ही हमास के लीडर ने केरल में वर्चुअल भड़काऊ भाषण दिया था , इसके बाद ही ये धमाके किये गए है , यूपी में ATS और पुलिस को इजराइल - हमास से जुडी हर गतिविधि पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है , इन सीरियल ब्लास्ट के बाद दिल्ली मुंबई समेत देश के सभी राज्यों - महानगरों में भी हाईअलर्ट जारी किया गया है , केरल के डीजीपी शेख दरवेश ने बताया की धमाकों में IED का इस्तेमाल किया गया था , ब्लास्ट के दौरान प्रार्थना सभा में 2 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे , मृतकों का आकंड़ा बढ़ सकता है।

यूपी विधानमंडल के शीत सत्र में अनुपूरक बजट की तैयारी


लखनऊ । यूपी विधानमंडल के शीत सत्र में अनुपूरक बजट की तैयारी की जा रही है। 

सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष का पहले अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। इसमें अनुपूरक बजट से बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए व्यवस्था की जाएगी। बीजेपी के लोक संकल्प पत्र के वादों को भी पूरा करने की कोशिश की जाएगी।यूपी का अनुपूरक बजट 35 से 40000 करोड रुपए हो सकता है। यूपी सरकार नवंबर के दूसरे पखवाड़े में  शीतकालीन सत्र बुला सकती है। वित्त विभाग 2023-24 के पहले अनुपूरक बजट की तैयारी में जुटा है। अयोध्या में चल रही परियोजनाओं के लिए भी खास इंतजाम किया जाएगा। अयोध्या के श्री राम मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भी बजट में व्यवस्था होगी। 

पेपर उद्योग की समस्याओं और आधुनिक तकनीक पर विचार करेंगे विशेषज्ञ

 


मुजफ्फरनगर । आईपीपीटीए 30 और 31 अक्टूबर को क्षेत्रीय सेमिनार का आयोजन कर रहा है। सेमिनार का विषय बेहतर उपज और गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए बरामद कागज का कुशल संग्रह और प्रसंस्करण है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि पेपर उद्योग पर्यावरण प्रदूषण कर रहा है। 

कार्यक्रम चेयरमैन पंकज अग्रवाल, संगठन उपाध्यक्ष पवन खेतान और महासचिव एमके गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत और विदेशों के प्रख्यात प्रौद्योगिकीविद्, इंजीनियर, मशीनरी आपूर्तिकर्ता और अनुसंधान संस्थान इसमें पेपर प्रस्तुत करेंगे और एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को कागज से बदलने की दिशा में हुई प्रगति और आने वाली बाधाओं आदि से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

सेमिनार में दुनिया भर से पेपर टेक्नोलॉजिस्ट, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासकों सहित 450 से अधिक टेक्नोक्रेट भाग लेंगे। इसका उद्घाटन राजेश्वर प्रसाद बंसल सीएमडी मारुति पेपर मिल्स लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय कागज उद्योग पिछले कई दशकों से अस्तित्व में है। आज पूरे देश में 850 से अधिक पेपर मिलें कार्यरत हैं। ये पेपर मिलें। विभिन्न प्रकार के कागजों का निर्माण करती हैं जैसे मुद्रण और लेखन, पैकेजिंग, ऊतक, अखबारी कागज, आदि। कुल कागज उत्पादन अनुमानतः 25 मिलियन टन प्रति वर्ष है।

उद्योग का वार्षिक कारोबार 80,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है और राजकोष में योगदान लगभग 8000 करोड़ रुपये है। यह उद्योग लगभग 0.5 मिलियन लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग 1.5 मिलियन लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करता है।

सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का सितारा


 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️  *दिनांक - 29 अक्टूबर 2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 11:52 तक तत्पश्चात द्वितीया*

🌤️ *नक्षत्र - भरणी 30 अक्टूबर प्रातः 04:42 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

🌤️ *योग - सिद्धि रात्रि 08:01 तक  तत्पश्चात व्यतिपात*

🌤️ *राहुकाल - शाम 04:39 से शाम 06:05 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:40*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:03*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष -  प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्तिक मास* 🌷

➡ *29 अक्टूबर, रविवार से कार्तिक मास प्रारंभ ।*

💥 *विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “कार्तिकं तु नरो मासं यः कुर्यादेकभोजनम्। शूरश्च बहुभार्यश्च कीर्तिमांश्चैव जायते।।” जो मनुष्य कार्तिक मास में एक समय भोजन करता है, वह शूरबीर, अनेक भार्याओं से संयुक्त और कीर्तिमान होता है।*

💥 *कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना बताया गया है .?*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है और मरकर अक्षय सुख का भागी होता है ।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार कार्तिक में गुड़ का दान करने से मधुर भोजन की प्राप्ति होती है*।

🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार-  ‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः। तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’*

➡ *अर्थात मासों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं।*

🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार-  ‘न कार्तिसमो मासो न कृतेन समं युगम्‌। न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्‌।’*

➡ *अर्थात कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सतयुगके समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगाजीके समान कोई तीर्थ नहीं है।*

🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण को वनस्पतियों में तुलसी, पुण्य क्षेत्रों में द्वारिकापुरी, तिथियों में एकादशी और महिनों में कार्तिक विशेष प्रिय है- कृष्णप्रियो हि कार्तिक:, कार्तिक: कृष्णवल्लभ:।  इसलिए कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है।*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ व्यतिपात योग - 29 अक्टूबर 2023 रविवार को रात्रि 08:02 से 30 अक्टूबर, सोमवार को शाम 05:33 तक व्यतीपात योग है।


             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप विभिन्न कार्यों में आगे बढ़ेंगे और किसी मन की इच्छा के पूर्ति होगी। आपको महत्वपूर्ण विषयों में पूरा बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में सहजता दिखाएं। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना करें। आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं का आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका यदि कोई धन संबंधित मामला लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप  किसी प्रॉपर्टी में निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। औद्योगिक योजना को गति मिलेगी। यदि आप किसी काम को लेकर दिखावे में आए, तो यह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का मन बनाया है, तो रुक जाएं। आपको कुछ जरूरी मामलों में सावधान रहना होगा। अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। न्यायिक गतिविधियों में आप सजग रहेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है। आपके रिश्ते में ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती हैं। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय  प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी इधर-उधर के कामों को छोड़कर पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कुछ अच्छा  देखने को मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी जरूरी जानकारी को आज किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा।  सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन होने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस की कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा और वरिष्ठ सदस्यों से आपकी भेंट होगी। लेनदेन के मामले में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरतें । आस्था व विश्वास से आप आगे बढ़ेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। किसी काम को अपने भाग्य के भरोसे ना छोड़े, तो नुकसान हो सकता है। आप अपने साथियों पर पूरी नजर बनाकर रखें।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारो व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। आपको  किसी सही दिशा की ओर मुड़ना होगा। आप अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आप कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। दांपत्य जीवन में आप मिठास घोलने की पूरी कोशिश करेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। सामूहिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। जानें से पहले माता पिता से सलाह जरूर लें। 


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी मेहनत व लग्न से किसी काम को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी मामले में जोखिम लेने से बचना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।  आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रेम व सहयोग रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ आप कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी काफी सारी समस्याओं से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी, तभी वह उन समस्याओं से बाहर निकाल सकेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आपका विश्वास और बढ़ेगा। आप अपने करीबियों की सुनेंगे। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। यदि परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़े, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जन कल्याण के कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा। आप किसी मुश्किल से मुश्किल समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।  जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, उन्हें अपने सहयोगियों से मदद की आवश्यकता होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आवागमन लगा रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। रक्तसंबंधी रिश्तों पर आप पूरी निगरानी बनाकर रखेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको अधिकारों से खरी खोटी भी सुनने को मिल सकती है। किसी नहीं संपत्ति की खरीदने का यदि आप मन बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...