शनिवार, 15 जुलाई 2023

छह दिन तक फिर बारिश का अलर्ट


नई दिल्ली। आतंक फैलाने वाली बारिश और बाढ़ के बाद अब दिल्ली एनसीआर वालों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली व एनसीआर में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना है। आज भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में एक ओर जहां बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है, वहीं अब बारिश नई मुसीबत ला सकती है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में तेज बारिश की संभावना नहीं है। यूपी और बिहार में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ समेत 50 जिलों में आज भारी बारिश होगी। फर्रुखाबाद, बलरामपुर, कन्नौज, बरेली, श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत और शाहजहांपुर के आसपास के इलाकों को अलर्ट किया गया है। उत्तराखंड में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज का पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 15 जुलाई 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 08:32 तक तत्पश्चात चतुर्दशी* 

🌤️ *नक्षत्र - मृगशिरा रात्रि 12:23 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

🌤️ *योग - वृद्धि सुबह 08:22 तक तत्पश्चात ध्रुव*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:25 से सुबह 11:05 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:06*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:22*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि,चतुर्दशी - आर्द्रा नक्षत्र योग (रात्रि 12:23 से 16 जुलाई रात्रि 10:08 तक) (ओमकार का जप अक्षय फलदायी)*

💥 *विशेष- त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *कर्क संक्रांति* 🌷

➡ *16 जुलाई 2023 रविवार को संक्रांति (पुण्यकाल : दोपहर 12:46 से सूर्यास्त तक)*

🙏🏻 *इसमें किया गया जप, ध्यान, दान व पुण्यकर्म अक्षय होता है ।*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रणव’ (ॐ) की महिमा (चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग : 15 जुलाई 2023 शनिवार को रात्रि 12:23 से 16 जुलाई रात्रि 10:08 तक)*

🙏🏻 *सूतजी ने ऋषियों से कहा : “महर्षियों ! ‘प्र’ नाम है प्रकृति से उत्पन्न संसाररूपी महासागर का | प्रणव इससे पार करने के लिए (नव) नाव है | इसलिए इस ॐकार को ‘प्रणव’ की संज्ञा देते हैं | ॐकार अपना जप करनेवाले साधकों से कहता है – ‘प्र –प्रपंच, न – नहीं है, व: - तुम लोगों के लिए |’ अत: इस भाव को लेकर भी ज्ञानी पुरुष ‘ॐ’ को ‘प्रणव’ नाम से जानते हैं | इसका दूसरा भाव है : ‘प्र – प्रकर्षेण, न – नयेत, व: -युष्मान मोक्षम इति वा प्रणव: | अर्थात यह तुम सब उपासकों को बलपूर्वक मोक्ष तक पहुँचा देगा|’ इस अभिप्राय से भी ऋषि-मुनि इसे ‘प्रणव’ कहते हैं | अपना जप करनेवाले योगियों के तथा अपने मंत्र की पूजा करनेवाले उपासको के समस्त कर्मो का नाश करके यह उन्हें दिव्य नूतन ज्ञान देता है, इसलिए भी इसका नाम प्रणव – प्र (कर्मक्षयपूर्वक) नव (नूतन ज्ञान देनेवाला) है |*

🙏🏻 *इस मायारहित महेश्वर को ही नव अर्थात नूतन कहते हैं | वे परमात्मा प्रधान रूप से नव अर्थात शुद्धस्वरुप है, इसलिए ‘प्रणव’ कहलाते हैं | प्रणव साधक को नव अर्थात नवीन (शिवस्वरूप) कर देता है, इसलिए भी विद्वान पुरुष इसे प्रणव के नाम से जानते हैं  अथवा प्र – प्रमुख रूप से नव – दिव्य परमात्म – ज्ञान प्रकट करता है, इसलिए यह प्रणव है 

🙏🏻 *यध्यपि जीवन्मुक्त के लिए किसी साधन की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह सिद्धरुप है, तथापि दूसरों की दृष्टि में जब तक उसका शरीर रहता है, टीवी तक उसके द्वारा प्रणव – जप की सहज साधना स्वत: होती रहती है | वह अपनी देह का विलय होने तक सूक्ष्म प्रणव मंत्र का जप और उसके अर्थभूत परमात्म-तत्त्व का अनुसंधान करता रहता है | जो अर्थ का अनुसंधान न करके केवल मंत्र का जप करता है, उसे निश्चय ही योग की प्राप्ति होती है | जिसने इस मंत्र का ३६ करोड़ जप कर लिया हो, उसे अवश्य ही योग प्राप्त हो जाता है | ‘अ’ शिव है, ‘उ’ शक्ति है और ‘मकार’ इन दोनों की एकता यह त्रितत्त्वरूप है, ऐसा समझकर ‘ह्रस्व प्रणव’ का जप करना चाहिए | जो अपने समस्त पापों का क्षय करना चाहते हैं, उनके लिए इस ह्रस्व प्रणव का जप अत्यंत आवश्यक है |*

🙏🏻 *वेद के आदि में और दोनों संध्याओं की उपासना के समय भी ॐकार का उच्चारण करना चाहिए | भगवान शिव ने भगवान ब्रम्हाजी और भगवान विष्णु से कहा : “मैंने पूर्वकाल में अपने स्वरूपभूत मंत्र का उपदेश किया है, जो ॐकार के रूप में प्रसिद्ध है | वह महामंगलकारी मंत्र है | सबसे पहले मेरे मुख से ॐकार ( ॐ ) प्रकट हुआ, जो मेरे स्वरूप का बोध करानेवाला है | ॐकार वाचक है और मैं वाच्य हूँ | यह मंत्र मेरा स्वरुप ही है | प्रतिदिन ॐकार का निरंतर स्मरण करने से मेरा ही सदा स्मरण होता है |*

🙏🏻 *मुनीश्वरो ! प्रतिदिन दस हजार प्रणवमंत्र का जप करें अथवा दोनों संध्याओं के समय एक-एक हजार प्रणव का जप किया करें | यह क्रम भी शिवप्रद की प्राप्ति करानेवाला है |*

🙏🏻 *‘ॐ’ इस मंत्र का प्रतिदिन मात्र एक हजार जप करने पर सम्पूर्ण मनोरथों की सिद्धि होती है |*

🙏🏻 *प्रणव के ‘अ’ , ‘उ’ और ‘म’ इन तीनों अक्षरों से जीव और ब्रम्ह की एकता का प्रतिपादन होता है – इस बात को जानकर प्रणव ( ॐ ) का जप करना चाहिए | जपकाल में यह भावना करनी चाहिए कि ‘हम तीनों लोकों की सृष्टि करनेवाले ब्रम्हा, पालन करनेवाले विष्णु तथा संहार करनेवाले रुद्र जो स्वयंप्रकाश चिन्मय हैं, उनकी उपसना करते हैं | यह ब्रम्हस्वरूप ॐकार हमारी कर्मन्द्रियों और ज्ञानेन्द्रियों की वृत्तियों को, मन की वृत्तियों को तथा बुद्धि की वृत्तियों को सदा भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाले धर्म एवं ज्ञान की ओर प्रेरित करें | प्रणव के इस अर्थ का बुद्धि के द्वारा चिंतन करता हुआ जो इसका जप करता है, वह निश्चय ही ब्रम्ह को प्राप्त कर लेता है | अथवा अर्थानुसंधान के बिना भी प्रणव का नित्य जप करना चाहिए |* 🙏🏻 *(‘शिव पुराण’ अंतर्गत विद्धेश्वर संहिता से संकलित)*

👉🏻 *भिन्न-भिन्न काल में ‘ॐ’ की महिमा*

➡ *आर्दा नक्षत्र से युक्त चतुर्दशी के योग में (दिनांक 15 जुलाई 2023 शनिवार को रात्रि 12:23 से 16 जुलाई रात्रि 10:08 तक) प्रणव का जप किया जाय तो वह अक्षय फल देनेवाला होता है |*

🙏🏻 


             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 02 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 11:26 बजे


पंचक समाप्त: सोमवार, 07 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 01:43 बजे



जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।


6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।


 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। अत्यधिक खर्च आपकी समस्याएं बढ़ा सकता है । यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप तरक्की की राह पर चलते रहेंगे, लेकिन आपके विरोधी आपकी राह में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। काम की अधिकता रहने के कारण आप जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग आज अत्यधिक धन ना लगाएं।   बिजनेस में बनाई गईं योजनाएं सफल नहीं होंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में न पड़ें अन्यथा आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। किसी नए काम को करने से पहले माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़ा कोई अहम फैसला बहुत ही सावधानी से लें।  जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें  दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते मधुर रहेंगे।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो  उसमें आपको एक्शन में आना होगा, तभी वह समाप्त हो सकेगा। अपने शारीरिक कष्टो को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकते हैं। आप दिन का कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि परिवार में लंबे समय से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज दूर होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे।  इसके साथ-साथ आप अपने परिवार की जिम्मेदारियां को पूरा करने के लिए भी समय निकलेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई नुकसान उठाना पड़े, तो उसमें सोच विचार अवश्य करें। आपके आज किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों  सावधानी बरतें। यदि आप किसी वाद विवाद में फंसे हुए थे, तो उसे बाहर निकालने के लिए अपने भाई व बहनों से बातचीत करें। संतान की तरक्की में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में आज आपके ऊपर कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है, जिससे आपको घबराना नहीं है और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह  बातचीत के जरिए समाप्त होगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें।  अपने डेली रूटीन में आप बदलाव कर सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी छवि और निखर कर आएगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप यदि संपत्ति संबंधित समस्याओं को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी। आप यदि किसी मकान, दुकान वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। माता-पिता से यदि आप किसी बात को लेकर नाराज थे तो आज वह भी दूर होगी। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना  मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। किसी नए काम को शुरू होने में यदि विलंब की स्थिति बनी हुई थी, तो वह भी  दूर होगी। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपका वह धन फंस सकता है। 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी होगा। आपका कोई पुराना कानून विवाद आपके लिए कोई तनाव लेकर आ सकता है। आप  किसी की कहीं सुनी सुनाई बातों में ना आएं। मित्रों व परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और जीवनसाथी को आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है।  आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे। यदि आप किसी कार्य को करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा भरा  रहेगा। व्यवसाय में आप कुछ नई खोज करने की कोशिश में भी कामयाब रहेंगे। आपके किसी साझेदारी में चल रहे काम से आपको अच्छा लाभ मिल सकता

जानिए कितनी गति से चंद्रयान-3.84 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा


नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों ने दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया। चंद्रयान-3.84 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इसका रोबोटिक उपकरण 24 अगस्त तक चांद के उस हिस्से (शेकलटन क्रेटर) पर उतर सकता है जहां अभी तक किसी भी देश का कोई अभियान नहीं पहुंचा है।

दोपहर 2.35 बजे LVM3 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया। तब इसकी शुरुआती रफ्तार 1,627 किमी प्रति घंटा थी। लॉन्च के 108 सेकंड बाद 45 किमी की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट हुआ और रॉकेट की रफ्तार 6,437 किमी प्रति घंटा हो गई। आसमान में 62 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने पर दोनों बूस्टर रॉकेट से अलग हो गए और रॉकेट की रफ्तार सात हजार किमी प्रति घंटा पहुंच गई।  करीब 92 किमी की ऊंचाई पर चंद्रयान-3 को वायुमंडल से बचाने वाली हीट शील्ड अलग हुई। 115 किमी की दूरी पर इसका लिक्विड इंजन भी अलग हो गया और क्रॉयोजनिक इंजन ने काम करना शुरू कर दिया। तब रफ्तार 16 हजार किमी/घंटा थी। क्रॉयोजनिक इंजन इसे लेकर 179 किमी तक ले गया और इसकी रफ्तार 36968 किमी/घंटे थी। 

 भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर इस मिशन पर टिकी है। चंद्रयान-3 मिशन के अंतर्गत इसका रोबोटिक उपकरण 24 अगस्त तक चांद के उस हिस्से (शेकलटन क्रेटर) पर उतर सकता है जहां अभी तक किसी भी देश का कोई अभियान नहीं पहुंचा है। इसी वजह से पूरी दुनिया की निगाहें भारत के इस मिशन पर हैं।

चंद्रयान-3 को LVM3 रॉकेट से लॉन्च किया गया। लैंडर को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतारने के लिए इसमें कई तरह के सुरक्षा उपकरणों को लगाया गया है। चंद्रयान-3 मिशन की थीम Science Of The Moon यानी चंद्रमा का विज्ञान है।

आजम खान की वाई श्रेणी की सुरक्षा बहाल

 


लखनऊ । उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आजम खां की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का अपना फैसला 24 घंटे में वापस ले लिया है। अब उनकी सुरक्षा यथावत रहेगी। इस संबंध में रामपुर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं। आजम की वाई श्रेणी की सुरक्षा पर अब आगामी 18 जुलाई को राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

वैश्य सभा के कावड़ चिकित्सा शिविर का समापन

 


मुजफ्फरनगर । वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 11 जोलाइ से शिव रात्रि के पावन अवसर पर 4 दिनों तक संचालित कावड़ चिकित्सा शिविर का आज भव्य समापन हो गया। शिविर भोले भक्तों की श्रद्धा, लगन और मेहनत के साथ चिकित्सा सेवा की गई। कई हज़ार कावडियों ने इन सेवाओं का भरपूर लाभ प्राप्त किया। मुजफ्फर नगर मेडिकल कॉलेज, स्वरूप परिवार, आयुषी अग्रवाल, व सीनियर डॉक्टर्स की टीम प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भरपूर दवाईयों की सेवाओं से चलता रहा शिविर, समय समय शहर के गणमान्य नागरिकों ने आकर उत्साह वर्धन किया। मीडिया जगत ने भी भरपूर कवरेज दी। आज प्रसिद्ध उद्योग पति सौरभ स्वरूप बंटी, विकास स्वरूप, कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री, अशोक कंसल पूर्व विधायक, भीम सैन कंसल, अशोक अग्रवाल, अनुराधा वर्मा, अलका शर्मा, रूपम शुक्ला, सुभाष मित्तल, पवन बंसल, राकेश कंसल, योगेश सिंघल,सुनील तायल, सुरेश गोयल आदि अतिथियों की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

महिका गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, योगेश मित्तल, नवनीत गुप्ता, सीमा जैन, अचिंत मित्तल सभासदों सहित शिविर में सहयोगी सभी संस्थाओं और व्यक्तियों का सम्मान वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, महामंत्री अजय कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष जनार्दन स्वरुप द्वारा किया गया। सभा के दिनेश बंसल, अचिन कंसल, संजीव गोयल, नरेश संगल, संजय गुप्ता, रजत गोयल, सौरभ मित्तल, अजय गर्ग, शोभित सिंघल,शोभित गुप्ता, शिव कुमार संगल, अभिलक्ष मित्तल, मुकुंद सिंघल का सराहनीय योगदान रहा।

सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल और महामंत्री द्वारा सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

मुजफ्फरनगर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने समर्थकों सहित किया जलाभिषेक


मुज़फ्फरनगर । ह्र्दयस्थली शिव चोक पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा UCC पर जो देश चाहेगा वो होगा किसी के विरोध करने से कुछ नही होता,जैसे भोले बिना जात्ति भेदभाव के चलते है ऐसे ही देश भी चलेगा मुज़फ्फरनगरवासियों के अपार समर्थन पर मंत्री संजीव बालियान ने सभी का शुक्रिया कर आभार जताया इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुनीता बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ,वीर पाल निर्वाल ,पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, प्रमुख उद्यमी भीम कंसल, गौरव स्वरूप, राकेश बिंदल, ताजा रिपोर्ट डॉट कॉम के निदेशक अभिषेक वालिया ,पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुभाष चौधरी, शिवमूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल, अशोक बालियान, प्रवीण खेडा, सत्यप्रकाश रेशु, देवेन्द्र दहिया समेत सभी लोग मौजूद रहे जो हरिद्वार से गंगाजल लेकर यहां पहुुंचे हैं। 






शुक्रताल पहुंचकर लिया संतों का आशीर्वाद

 


मुजफ्फरनगर । पावन नगरी शुक्रताल में आज जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ महामण्डलेश्वर हनुमतधाम स्वामी  केशवानंद  महाराज से आशीर्वाद लिया और उनको पुस्तक समाज और पहचान भेंट की इस अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता निधीश राज गर्ग लेखक नादिर राणा,विनय अग्रवाल,इरफ़ान आदि उपस्थित रहे और इस अवसर पर महाराज केशवानंद जी ने आशीर्वाद प्रदान किया|

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने शिव भक्तों को दिलाई शपथ

 


मुजफ्फरनगर ।  भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा, महामंत्री विष्णु स्वरूप एवं समस्त टीम ने आनंद मार्केट में चल रहे अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के कांवड़ शिविर में भगवान शंकर की आरती के समय सभी कावड़ियों को शपथ दिलाई कि हम सब चीन के आधिपत्य से भगवान शंकर जी के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर पर्वत को किसी भी कीमत पर आजाद कराने का भरसक प्रयास करेंगे वहां उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ग्रहण की और हर हर महादेव, शंकर भगवान की जय के उद्घोष के साथ पूरा माहौल शिवमय हो गया। भारत तिब्बत सहयोग मंच पूरे भारतवर्ष में माननीय इंद्रेश जी संस्थापक एवं पंकज गोयल राष्ट्रीय महामंत्री के सानिध्य में प्रत्येक जिलों में इस तरह के कार्यक्रम कर तिब्बत को चीन से आजाद कराने का आंदोलन जारी रखे हुए हैं जिनका उद्देश्य तिब्बत को एवं कैलाश मानसरोवर को चीन से आजाद करवाने का है।

पत्रकारिता के भीष्म पितामह स्वर्गीय उत्तम चंद्र शर्मा जी पंचतत्व में विलीन



 नम आंखों के साथ पत्रकारिता के भीष्म पितामह स्वर्गीय उत्तम चंद्र शर्मा जी को दी अंतिम विदाई

हजारों लोगों की मौजूदगी में नई मण्डी श्मशान घाट पर शुक्रवार सुबह हुआ अंतिम संस्कार

पत्रकारों, उद्योगपतियों, चिकित्सकों और शिक्षा विदों के साथ आम जन ने अंतिम दर्शन कर उत्तम चन्द्र शर्मा को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर।  दुखद समाचार के अनुसार इस छोटे के जनपद में पत्रकारिता के जगत में भीष्म पितामह की उपाधि पाने वाले उत्तम चन्द्र शर्मा का शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनपद से हजारों लोग शामिल रहे। नम आंखों के बीच पत्रकारिता के भीष्म को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनको अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने वालों में जिले के पत्रकारों के साथ ही उद्योगपति, शिक्षा विद, चिकित्सकों के अलावा आम जनमानस भी उमड़ा। 

जिले में आम आदमी की आवाज के लिए अपने पांच दशक के सफर में मजबूत स्तम्भ के रूप में पहचान बनाने वाले समाचार पत्र मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संस्थापक और संपादक का दायित्व निभाने के साथ ही भारतीय प्रेस परिषद् के सात बार सदस्य रहे उत्तम चंद्र शर्मा ने का गुरूवार की शाम सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक का वातावरण दिखाई दिया। उत्तम चन्द्र शर्मा ने पत्रकारिता को नये आयाम दिए। देश के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर भी वे प्रेस कांउसिल में हमेशा मुखर रहे। मुजफ्फरनगर बुलेटिन की नींव 51 साल पूर्व उत्तमचंद्र शर्मा व उनके भाई कुंदन लाल ने रखी थी। उत्तमचंद्र शर्मा ने पत्रकारिता को एक आम आदमी की संवेदना से जोड़कर जनता के लिए न्याय का एक प्रमुख माध्यम बनाया। यही कारण रहा कि संघर्ष और परिश्रम के बल पर उत्तम चन्द्र शर्मा ने अपनी कलम को जनता की जुबां बनाकर पत्रकारिता के क्षेत्र में जिले, प्रदेश या देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंचों पर जिस बुलंदी को छुआ, उसने उनको भीष्म के मानिंद निर्भीक और मजबूत स्तम्भ के रूप में पहचान दी। प्रेस परिषद जैसी देश की सर्वोच्च संस्था के सदस्य रहने के अलावा वे उत्तर प्रदेश मान्यता समिति के सदस्य रहे। हिंदी समाचारपत्र सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा एडीटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया, इंडियन लैंग्वेज न्यूज पेपर एसोसिएशन ;इलनाद्ध के अध्यक्ष जैसे तमाम प्रतिष्ठित संगठनों के साथ उनका जुड़ाव रहा। मुजफ्फरनगर प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले के पत्रकारों को जोड़कर एक मंच पर लाने का काम किया। शहर कोतवाली के पास उन्होंने जिले के पत्रकारों को मीडिया सेंटर के रूप में महानगरों की भांति एक अपना स्थान दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई। पंजाबी समाज के अध्यक्ष के अलावा तमाम समाजसेवी संगठनों के साथ जुड़कर उन्होंने समाज के विकास में भी अपना बड़ा योगदान दिया। उत्तम चन्द्र शर्मा का गुरूवार को निधन हुआ तो जिले के राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा पत्रकारिता से जुडे तमाम लोगों ने दुख व्यक्त कयिा।

शुक्रवार को सवेरे करीब साढ़े नौ बजे उत्तरी सिविल लाइन स्थित बुलेटिन दफ्तर से उत्तम चन्द्र शर्मा की अंतिम यात्रा प्रारम्भ हुई। उनकी पुत्री पूजा दुआ और दामाद तथा भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ के साथ ही परिजनों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से उनको विदाई दी। अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़े। नई मण्डी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके धेवते वंश दुआ ने परिवार के साथ उनको मुखाग्नि दी और अंतिम क्रिया को पूर्ण कराया। इस दौरान अंकुर दुआ से मिलकर सभी ने शर्मा जी के चले जाने पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनकी अंतिम यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिध के रूप में प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए और अंकुर दुआ व अन्य परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पुष्प चक्र भेंट कर उत्तम चन्द्र शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री कपिल देव अग्रवाल के अलावा उनके परिवार से अंकुर दुआ, विशाल जलोत्रा, अनिल अरोरा, घनश्याम अरोरा के साथ ही पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक, अशोक बालियान, उद्योगपति भीमसेन कंसल, राकेश बिंदल, सतीश गोयल, अभिषेक अग्रवाल, इंजी. अशोक अग्रवाल, आईआईए चेयरमैन पवन गोयल, विपुल भटनागर, भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा, यशपाल पंवार, राहुल गोयल, रमेश खुराना, श्रीमोहन तायल सपा नेता राकेश शर्मा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, संजय मित्तल, सुनील तायल, सुखदर्शन सिंह बेदी, धनप्रीत चन्नी बेदी, सचिन सिंघल, अनिल कंसल, महंत सर्वानंद पुरी, डाॅ. एमके बंसल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, शोभित गुप्ता, राजकुमार कालरा, गोहर सिद्दीकी के साथ ही पत्रकार जगत से अरविन्द भारद्वाज,  ऋषिराज राही, रविन्द्र चैधरी, राकेश शर्मा, नीरज भार्गव, विजय कर्णवाल, दिलशाद मलिक, राजू सिंह, राशिद अली खोजी, नासिर खान, राशिद अली, संजीव तोमर, अमित सैनी, लोकश भारद्वाज, सलेक चन्द पाल, शरद गोयल, अतुल जैन, विनोद पाराशर, कुलदीप त्यागी, सचिन सिंघल शाहपुर, रोबिन सिंघल, दीपक वत्स, नवनीत शर्मा, रजनीश कुमार, विकास शर्मा, विकास त्यागी और बलवान सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। दैनिक सूरज केसरी के संपादक सूरज प्रकाश मलिक और कार्यकारी संपादक सैयद मुजम्मिल हुसैन एवं दैनिक सूरज केसरी परिवार ने पत्रकारिता जगत के सबसे मजबूत स्तंभ रहे स्वर्गीय श्री उत्तम चंद्र शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार को शोक संदेश भेजा है एवं दैनिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक श्री अंकुर दुआ को भेजे अपने शोक संदेश में कहा है कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं हम सभी को इस अपूरणीय क्षति एवं दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की कृपा करें दैनिक सूरज केसरी परिवार दुख की इस घड़ी में हर कदम दैनिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन परिवार के साथ है

जिलाधिकारी और एसएसपी द्वारा की गई शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा

 



मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा हेलीकॉप्टर से कावंड़ियों के ऊपर पुष्पवर्षा की गई ।

इसी के साथ शासन के आदेशानुसार पुष्पवर्षा के दौरान कावड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण भी किया गया ।पुलिस लाइन से पुष्पवर्षा के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा निकले ।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...