शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023

निकाय चुनाव : आरक्षण की अंतिम सूची जारी होते ही तारीख का ऐलान


लखनऊ । आपत्तियों का एक सप्ताह का समय बीतने के बाद अब अंतिम सूची आज जारी होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश की 762 में से 760 नगरीय निकायों में चुनाव की तारीखों का एलान 9 अप्रैल तक हो सकता है। उत्तर प्रदेश में नगर विकास विभाग शुक्रवार देर शाम तक निकाय चुनाव के लिए अंतिम आरक्षण की अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने निकाय चुनाव के लिए अनंतिम आरक्षण जारी करते हुए उस पर 6 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी थी। बृहस्पतिवार शाम तक विभाग को 832 आपत्तियां मिली है। इनमें से अधिकांश आपत्तियां आरक्षण के नियम को लेकर की गई है। विभाग के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शाम को विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण पर बात की। एक एक आपत्ति का गहन अध्ययन कर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं ताकि आगे किसी तरह की कानूनी अड़चन नहीं आए। विभाग के अधिकारियों ने निकाय चुनाव में आरक्षण के लिए जारी अध्यादेश के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण की कवायद शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को सभी आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद विभाग की ओर से अंतिम आरक्षण की अधिसूचना और प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। आयोग निकाय चुनाव दो से तीन चरण में कराने का कार्यक्रम जारी कर सकता है। चुनाव की तारीखों का एलान शुक्रवार देर शाम से 9 अप्रैल तक कभी भी किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक सरकार का भी प्रयास है कि आयोग जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी करे, आयोग को चुनाव कार्यक्रम जारी करने की तैयारियां करने के संकेत दिए गए हैं।

नगर विकास विभाग द्वारा मेयर और अध्यक्ष सीटों के आरक्षण की जारी अनंतिम अधिसूचना पर करीब 832 आपत्तियां आई हैं। अधिकतर आपत्तियां आरक्षण नियमों का पूरी तरह से पालन न करने और महिलाओं को तय कोटे से अधिक सीटें देने की है। बताया जा रहा है कि राजनीतिक पार्टियों खासकर समाजवादी पार्टी द्वारा दी गई आपत्तियां आफत बनी हुई हैं। इसीलिए इसका मिलान किया जा रहा है, जिससे किसी तरह की कोई चूक न रह जाए। सूत्रों का कहना है कि नगर विकास विभाग को आधी रात तक खोलकर इनको दूर करने के लिए माथापच्ची चलती रही।

मुजफ्फरनगर न्याजुपुरा काली नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक बचा, एक की मौत

 


मुजफ्फरनगर । नगर कोतवाली क्षेत्र के नयाजीपुरा में काली नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे एक को आसपास के लोगों ने सकुशल निकाला दूसरे की डूबने से मौत शव निकाला गया।।

जिला मंत्री सचिन सिंघल के आवास पर रात्रि भोज पर पहुँचे सत्येंद्र सिसोदिया


 मुजफ्फरनगर । भाजपा के पश्चिम प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया नगर में कई कार्यकर्ताओं के यहां गए। इसी क्रम में रात्री भोज पर पार्टी के जिला मंत्री सचिन सिंघल के कल्याण पुरी स्थित आवास पर पहुँचे। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री सुधीर खटीक सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे ।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻



🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️  *दिनांक - 07 अप्रैल 2023*

🌤️ *दिन -शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 10:20 तक तत्पश्चात द्वितीया*

🌤️ *नक्षत्र - चित्रा दोपहर 01:33 तक तत्पश्चात स्वाती*

*🌤️योग - हर्षण 08 अप्रैल रात्रि  01:26 तक तत्पश्चात वज्र*

🌤️ *राहुकाल- सुबह 11:07 से दोपहर 12:41 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:28*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:53*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

🔥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *वैशाख मास* 🌷

🙏🏻 *वैशाख हिन्दू धर्म का द्वितीय महीना है। विशाखा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम वैशाख पड़ा | (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार आज से वैशाख मास प्रारंभ हो चुका है)। (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी चैत्र मास चल रहा है । वहा पर 21 अप्रैल, शुक्रवार से वैशाख मास प्रारंभ होगा । वैशाख मास पुण्यकारी, श्रीविष्णु को अत्यंत प्रिय मास है |*

🙏🏻 *वैशाख मास का एक नाम माधव मास भी है | इस मास के देवता “मधुसूदन" हैं | मधु दैत्य का वध होने के कारण उन्हें मधुसूदन कहते हैं। विष्णुसहस्त्रनाम “दुःस्वप्ने स्मर गोविन्दं संकटे मधुसूदनम्” के अनुसार किसी भी प्रकार के संकट में श्रीविष्णु के नाम मधुसूदन का स्मरण करना चाहिए |*

🙏🏻 *स्कन्दपुराणम्, वैष्णवखण्ड के अनुसार*

*न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्। न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्।।*

👉🏻 *वैशाख के समान कोई मास नहीं है, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है।*

🙏🏻 *पद्मपुराण, पातालखण्ड के अनुसार*

*यथोमा सर्वनारीणां तपतां भास्करो यथा ।आरोग्यलाभो लाभानां द्विपदां ब्राह्मणो यथा।। परोपकारः पुण्यानां विद्यानां निगमो यथा।मंत्राणां प्रणवो यद्वद्ध्यानानामात्मचिंतनम् ।।सत्यं स्वधर्मवर्तित्वं तपसां च यथा वरम्।शौचानामर्थशौचं च दानानामभयं यथा ।।गुणानां च यथा लोभक्षयो मुख्यो गुणः स्मृतः।मासानां प्रवरो मासस्तथासौ माधवो मतः ।।*

👉🏻 *जैसे सम्पूर्ण स्त्रियों में पार्वती, तपने वालों में सूर्य, लाभों में आरोग्यलाभ, मनुष्यों में ब्राह्मण, पुण्यों में परोपकार, विद्याओं में वेद, मन्त्रों में प्रणव, ध्यानों में आत्मचिंतन, तपस्याओं में सत्य और स्वधर्म-पालन, शुद्धियों में आत्मशुद्धि, दानों में अभयदान तथा गुणों में लोभ का त्याग ही सबसे प्रधान माना गया है, उसी प्रकार सब मासों में वैशाख मास अत्यंत श्रेष्ठ है |* 

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “निस्तरेदेकभक्तेन वैशाखं यो जितेन्द्रियः। नरो वा यदि वा नरी ज्ञातीनां श्रेष्ठतां व्रजेत्।।” जो स्त्री अथवा पुरूष इन्द्रिय संयम पूर्वक एक समय भोजन करके वैशाख मास को पार करता है, वह सहजातीय बन्धु-बान्धवों में श्रेष्ठता को प्राप्त होता है।।*

🙏🏻 *पद्मपुराण, पातालखण्ड के अनुसार*

*दत्तं जप्तं हुतं स्नातं यद्भक्त्या मासि माधवे।तदक्षयं भवेद्भूप पुण्यं कोटिशताधिकम् ।।*

👉🏻 *माधवमास में जो भक्तिपूर्वक  दान,जप, हवन और स्नान आदि शुभकर्म किये जाते हैं, उनका पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है |*

*प्रातःस्नानं च वैशाखे यज्ञदानमुपोषणम्।हविष्यं ब्रह्मचर्यं च महापातकनाशनम् ।।*

👉🏻 *वैशाख मास में सवेरे का स्नान, यज्ञ, दान, उपवास, हविष्य-भक्षण तथा ब्रह्मचर्य का पालन - ये महान पातकों का नाश करने वाले हैं |*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण में यह बताया है की वैशाख मास में क्या क्या त्याज्य है।*

*तैलाभ्यङ्गं दिवास्वापं तथा वै कांस्य भोजनम् ।। खट्वा निद्रां गृहे स्नानं निषिद्धस्य च भक्षणम् ।।*

👉🏻 *वैशाख में तेल लगाना, दिन में सोना, कांस्यपात्र में भोजन करना, खाट पर सोना, घर में नहाना, निषिद्ध पदार्थ खाना दोबारा भोजन करना तथा रात में खाना - इन आठ बातों का त्याग करना चाहिए।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार वैशाख में भूमि का दान करना चाहिए | ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार वैशाख मास में ब्राह्मण को सत्तू दान करने वाला पुरुष सत्तू कण के बराबर वर्षों तक विष्णु मन्दिर में प्रतिष्ठित होता है।*

👉🏻 *वैशाख मास में गृह प्रवेश करने से धन, वैभव, संतान एवं आरोग्य की प्राप्ति होती हैं ।*

👉🏻 *देव प्रतिष्ठा के लिये वैशाख मास शुभ है। वृक्षारोपण के लिए वैशाख मास विशेष शुभ है |*

🙏🏻 *स्कन्द पुराण में वर्णित वैशाख मास के माहात्म्य के कुछ अंश*

➡ *वैशाख मास भगवान विष्णु को अत्यन्त प्रिय है ।*

➡ *वैशाख मास माता की भाँति सब जीवों को सदा अभीष्ट वस्तु प्रदान करने वाला है ।*

➡ *जो वैशाख मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरन्तर प्रीति करते हैं।* 

➡ *सभी दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसी को मनुष्य वैशाख मास में केवल जलदान करके प्राप्त कर लेता है।*

➡ *जो मनुष्य वैशाख मास में सड़क पर यात्रियों के लिए प्याऊ लगाता है, वह विष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है। प्याऊ देवताओं, पितरों तथा ऋषियों को अत्यन्त प्रीति देने वाला है। जिसने वैशाख मास में प्याऊ लगाकर थके-मांदे मनुष्यों को संतुष्ट किया है, उसने ब्रह्मा, विष्णु और शिव आदि देवताओं को संतुष्ट कर लिया।*

➡ *वैशाख मास में जल की इच्छा रखने वाले को जल, छाया चाहने वाले को छाता और पंखे की इच्छा रखने वाले को पंखा देना चाहिए।* 

➡  *विष्णुप्रिय वैशाख में जो पादुका दान करता है, वह यमदूतों का तिरस्कार करके विष्णुलोक को प्राप्त कर लेता है ।* 

➡ *जो मार्ग में अनाथों के ठहरने के लिए विश्रामशाला बनवाता है, उसके पुण्य फल का वर्णन नहीं किया जा सकता।*

➡ *अन्नदान मनुष्यों को तत्काल तृप्त करने वाला है।इसलिए इससे बढ़कर कोई दूसरा दान ही नहीं है।*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण में कहा गया है “योऽर्चयेत्तुलसीपत्रैर्वैशाखे मधुसूदनम् ।। नृपो भूत्वा सार्वभौमः कोटिजन्मसु भोगवान् ।। पश्चात्कोटिकुलैर्युक्तो विष्णोः सायुज्यमाप्नुयात्” जो वैशाख मास में तुलसीदल से भगवान विष्णु की पूजा करता है, वह विष्णु की सामुज्य मुक्ति को पाता है।*

                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले में कोई खुशी लेकर आने वाला है। कला और कौशल को बल मिलेगा। यदि साझेदारी में किसी काम को करना चाहते है, तो दिन बेहतर रहेगा, इसलिए विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। आप अपने प्रियजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों में ढील नहीं बरतनी है। आप घर परिवार में किसी बात को लेकर भी वरिष्ठ सदस्यों से बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। यदि भाई बहनों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आपको उसे बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा। विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई की ओर लगाएं, तभी उन्हें परीक्षा में सफलता हासिल होगी।




मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि विवेक से कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा और आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाने की आवश्यकता है, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ आपको किसी पार्टी आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कला कौशल से आप अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई उचित स्थान प्राप्त हो सकता है। माता-पिता से आप यदि किसी काम को लेकर बातचीत करें, तो उनसे सलाह मश्वरा अवश्य करें। आय के कुछ नए स्त्रोत आज आपको प्राप्त होते दिख रहे हैं। आपके कुछ आवश्यक कार्य भी समय रहते पूरे होंगे।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में आज भी वृद्धि होगी और आपको कुछ नये जनसंपर्कों का लाभ मिलेगा, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हे कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रही अनबन को आप घर से बाहर ना आने दें और आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। भगवान के प्रति आज आपकी आस्था बढ़ेगी। छोटे बच्चों के साथ आप मस्ती करते नजर आएंगे।  सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।




सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी और रोजगार को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन पहले पूरी जांच पड़ताल करें, तभी आगे बढ़े। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप अपने खर्चों में ही ज्यादा बढ़ोतरी ना करें।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा काम मिल सकता है। महत्वपूर्ण लक्ष्यों से पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  आप अपनी शान शौकत के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कुछ पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे बखूबी निभाएं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। रचनात्मक क्षेत्रों में आप अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको लेनदन के मामले में स्पष्टता बनाए रखनी होगी और आपकी आय और व्यय बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान के करियर में आज कोई अच्छा उछाल आ सकता है, जो आपको खुशी देगा। निवेश संबंधी मामलों में आप ढील ना दें, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप संतान को संस्कारों व परपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। यदि किसी से कोई बाधा या वचन करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना टालें, नहीं तो इससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।  ् आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आज किसी बाहरी व्यक्ति से साझा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो लोग किसी यात्रा पर जा रहे हैं,  तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपका कोई पुराना लेनदेन आपका लिए समस्या बन सकता है।

 


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी और व्यापार की योजनाओं से आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको बिजनेस में किसी को साझीदार बनाने से बचना होगा और किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा और समन्वय की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। धन संबंधित मामलो में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। अपने करीबियों की सलाह पर चलकर आप अच्छे काम को अंजाम दे सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में नजदीकयां कम होंगी और अजनबी लोगों पर आप भरोसा ना करें। आप धर्म कर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे

मंडी में फंसा रथ, भजनों पर थिरकते दिखे कपिल देव अग्रवाल

 


मुजफ्फरनगर। देर रात एक्सल टूट जाने के कारण भगवान बालाजी का रथ नई मंडी में गौशाला रोड पर रुक गया। रात 1:00 बजे तक भी यह रथ ग ऊशाला रोड पर उत्तरेजा मैडिकल के सामने मौजूद था। इस बीच यात्रा निर्विघ्न रुप से आगे चलती रही। इस दौरान प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल नगर के प्रमुख समाजसेवी पीयूष अग्रवाल तथा रचित सिंघल मनोज वर्मा व रवि त्यागी आदि के साथ भगवान बालाजी के गीतों पर झूमते नाचते नजर आए। रात में भी भारी भीड़ के साथ युवा भक्ति गीतों पर थिरक रहे थे और उनके जोश में कोई कमी नहीं थी।



गुरुवार, 6 अप्रैल 2023

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर नवीन मंडी स्थल पर प्रसाद वितरित



 मुजफ्फरनगर । हनुमान जी के जन्मोत्सव पर नवीन मंडी स्थल पर संजय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति मुजफ्फरनगर अपने साथियों के साथ भगवान हनुमान जी की रथ पर आरती की व प्रसाद वितरण का प्रोग्राम जिसमें का प्रसाद वितरण किया गया इसमें उपस्थित रवि शर्मा रमन शर्मा रोहित शर्मा सुखबीर सिंह सचिन शर्मा नमन कुशल दिनेश राठी विकास गुप्ता आदि सभी लोग उपस्थित रहे और सभी ने हर्षोल्लास से हनुमान जी की जन्मोत्सव यात्रा का आनंद लिया यह यात्रा एशिया की सबसे बड़ी यात्रा है जो बालाजी महाराज की कृपा से मुजफ्फरनगर वासियों पर सदैव बनी रहे

मुजफ्फरनगर सिल्वरटोन पल्प एंड पेपर मिल ( गर्ग डुप्लेक्स) में पकड़ी गई करोड़ों की टैक्स चोरी

 

मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी टीम ने भोपा रोड स्थित सिल्वरटोन पल्प एंड पेपर  मिल गर्ग डुप्लेक्स में करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी है। टीम ने टैक्स चोरी का 1.02 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा कराए।

वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी की टीम को सूचना मिली थी कि सिल्वरटोन पल्प पेपर एंड  मिल गर्ग डुप्लेक्स में कच्चा माल खरीद और तैयार माल की बिक्री पर जीएसटी चोरी हो रही है। इस सूचना पर बृहस्पतिवार को सिल्वरटोन पल्प एंड पेपर एंड मिल गर्ग डुप्लेक्स में छापा मारा गया। जांच के दौरान फैक्टरी की दोनों यूनिट का रिकार्ड कब्जे में ले लिया गया। रिकार्ड के अनुसार करोड़ों का टैक्स चोरी का मामला सामने आया। डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया कि वेस्ट पेपर की खरीद भी बिना जीएसटी के हुई है। तैयार माल भी बिना जीएसटी के बेचा जा रहा था। फैक्टरी में क्राफ्ट पेपर और राइटिंग पेपर दोनों बनते हैं। पांच करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी पकड़े जाने के कारण जीएसटी चोरी का एक करोड़ दो लाख रुपया मौके पर ही जमा कराया गया। टीम में ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला, एपी यादव, असिस्टेंट कमिश्नर मनीष पाठक, रवि पंवार आदि शामिल रहे। 

मुजफ्फरनगर श्री बाला जी यात्रा के दौरान व्यापारी से अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल, देखे विडियो

 मुजफ्फरनगर ।नवीन मंडी स्थल मैं बालाजी यात्रा के दौरान रथ पर बैठने को लेकर सुरेश बंसल द्वारा व्यापारी अंकित गर्ग के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, देखें वीडियो


अंशु पुरी और कुश पुरी ने किए श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर चल रही शोभायात्रा के साथ स्वच्छता वाहन रवाना


 मुजफ्फरनगर । श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर चल रही शोभायात्रा के दौरान परिवर्तन संस्था की संस्थापक सदस्य अंशु पुरी और संस्थापक अध्यक्ष कुशपुरी के नेतृत्व में स्वच्छता वाहनों की प्रभु सेवा के लिए रवाना किया गया। मंडी स्थल से नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुज़रती भगवान श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा के दौरान गंदगी को साफ करने के लिए स्वच्छता वाहन पीछे-पीछे चल रहे हैं।

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर मोदी गान


मुजफ्फरनगर। विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 44वे स्थापना दिवस पर गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।

तत्पश्चात जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र ओढाकर व पगडी पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता धर्मपाल सिंह  द्वारा सम्बोधित करते हुए सर्व प्रथम सभी कार्यकर्ताओ को 44वे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस शुभ अवसर पर हम उन सभी महान विभुतियो को नमन करते है जिनकी राष्ट्रप्रेम भावना, निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज शिखर पर पहुंची है उन्होने जनसंघ काल से अब तक की भारतीय जनता पार्टी का विस्तार से वर्णन किया। उन्होने कहा कि आप सभी भाजपा के अनुशासित एवं परिश्रमी कार्यकर्ता है, यह हमारा परम शौभाग्य है कि हमने भारत की पवित्र भूमि पर जन्म लिया है आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रही है, आज भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अग्रसर है

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्वर्णिम काल में स्थापना दिवस मना रही है 6 अप्रैल 1980 को स्थापित बीजेपी ने 43 सालो का सफर पूरा कर लिया है इस दौरान उन्होने अनेक उतार चढाव देंखे और राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतो ओर विचारधारा के बल पर देश में सुशासन देने वाली विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 44वे स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को शुभकामनाए देते दी और इस शुभ अवसर पर उन सभी महानुभवो एवं अथक परिश्रम करने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओ को नमन करता हूँ जिन्होने अपने त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा से भारतीय जनता पार्टी को इन बुलंदियो तक पहुँचाया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से आवहान किया कि पार्टी की रीति-नीति व लौक कल्याणकारी सरकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा सभी जनपदवासियो को हनुमान जयंती की शुभकामनाए दी और हनुमान जी शक्तियो का गुणगान किया । इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के लिए एल.ई.डी तथा नेट / केबल की व्यवस्था की गई थी जिसके माध्य में सभी कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्धबोधन सुना उपरोक्त कार्यक्रम जनपद के सभी मण्डलो के सभी बूथो पर आयोजित किये गये।

कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक, मिथलेश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सतपाल पाल, रूपेन्द्र सैनी, जगदीश पांचाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, जिला महामंत्री विजय सैनी, विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, राजीव सिंह गुर्जर, शरद शर्मा, रोहताश पाल, जिला मंत्री राहुल वर्मा, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, कविता सैनी, गीता जैन, सरिता अरोरा, सीमा शर्मा, नमिता जौरी, बोबी सिंह, अमित सिंह रावल, तरूण पाल, रजत त्यागी, मौ० सलीम, हरेन्द्र पाल, राजेश पाराशर, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, विजय वर्मा, विजय प्रजापति, मनीष ऐरन, विशाल गर्ग, राकेश सैनी, विपुल त्यागी, पदम सिंह, अखिलेश शर्मा, जोगेन्द्र वर्मा, कुलदीप गोयल, हैप्पी शर्मा, अजबसिंह पाल, सागर वाल्मीकि, विक्रांत खटीक, राजेश पाल, पंकज गोयल, विकास सैनी, विपुल शर्मा, रविकांत शर्मा, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...