भदोही। जिले में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। वहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इसमें एक बच्चा और महिला की मौत हो गई तथा 64 अन्य लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। एडीजी राम कुमार ने हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है।
सोमवार, 3 अक्टूबर 2022
दुर्गा पूजा पांडाल में आग से 64 लोग झुलसे
भदोही। जिले में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। वहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इसमें एक बच्चा और महिला की मौत हो गई तथा 64 अन्य लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। एडीजी राम कुमार ने हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है।
आज का पंचाग एवँ राशिफल
जय श्री श्याम, जय हो सालासर बाला जी महाराज की
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक - 03 अक्टूबर 2022*
🌤️ *दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु*
🌤️ *मास - अश्विन*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल*
🌤️ *तिथि - अष्टमी शाम 04:37 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा रात्रि 12:25 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
🌤️ *योग - शोभन दोपहर 02:22 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:00 से सुबह 09:29 तक*
🌞 *सूर्योदय - 06:31*
🌦️ *सूर्यास्त - 18:23*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - महाष्टमी, दुर्गाष्टमी, सरस्वती-पूजन*
🔥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए* 🌷
🌙 *दशहरे से शरद पूनम तक चन्द्रमा की चाँदनी में विशेष हितकारी रस, हितकारी किरणें होती हैं । इन दिनों चन्द्रमा की चाँदनी का लाभ उठाना, जिससे वर्षभर आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें । नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए दशहरे से शरद पूर्णिमा तक प्रतिदिन रात्रि में 15 से 20 मिनट तक चन्द्रमा के ऊपर त्राटक (पलकें झपकाये बिना एकटक देखना) करें ।*
🙏🏻 *
🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 वैदिक पंचांग
🌷 *दशहरे के दिन* 🌷
➡ *05 अक्टूबर 2022 बुधवार को दशहरा, विजयादशमी (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), संकल्प, शुभारम्भ, नूतन कार्य, सीमोल्लंघन के लिए विजय मुहूर्त (दोपहर 02:26 से 03:13 तक), गुरु-पूजन, अस्त्र-शस्त्र-शमी वृक्ष-आयुध-वाहन पूजन*
🙏🏻 *दशहरा के दिन शाम को जब सूर्यास्त होने का समय और आकाश में तारे उदय होने का समय हो वो सर्व सिद्धिदायी विजय काल कहलाता है |*
👉🏻 *उस समय घूमने-फिरने मत जाना | दशहरा मैदान मत खोजना ... रावण जलता हो देखकर क्या मिलेगा ? धूल उड़ती होगी, मिटटी उड़ती होगी रावण को जलाया उसका धुआं वातावरण में होगा .... गंदा वो श्वास में लेना .... धूल, मिटटी श्वास में लेना पागलपन है |*
*ये दशहरे के दिन शाम को घर पे ही स्नान आदि करके, दिन के कपडे बदल के शाम को धुले हुए कपडे पहनकर ज्योत जलाकर बैठ जाये | थोडा*
🌷 *" राम रामाय नम: । "*
🙏🏻 *मंत्र जपते, विजयादशमी है ना तो रामजी का नाम और फिर मन-ही-मन गुरुदेव को प्रणाम करके गुरुदेव सर्व सिद्धिदायी विजयकाल चल रहा है की हम विजय के लिए ये मंत्र जपते है -*
🌷 *"ॐ अपराजितायै नमः "*
➡ *ये मंत्र १ - २ माला जप करना और इस काल में श्री हनुमानजी का सुमिरन करते हुए इस मंत्र की एक माला जप करें :-*
🌷 *"पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना ।*
*कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होत तात तुम पाहि ॥"*
🙏🏻 *पवन तनय समाना की भी १ माला कर ले उस विजय काल में, फिर गुरुमंत्र की माला कर ले । फिर देखो अगले साल की दशहरा तक गृहस्थ में जीनेवाले को बहुत-बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है |*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *नवरात्रि की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं ।इससे वैभव व यश मिलता है ।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *सुख-समृद्धि के लिए करें मां सिद्धिदात्री की पूजा*
*चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।*
📖 *
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला होगा। आप घर व बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको उनमें ढ़ील बरतने से बचना होगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि कोई धन संबंधित समस्या परेशान कर रही थी,तो उसका समाधान भी आज आपको अपने किसी मित्र की मदद से मिल सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है इस समय का पूरा लाभ उठाएं और अपने बिजनेस पार्टनर से भी आप किसी रुकी हुए डील को फाइनल करेंगे,तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है। यदि आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आपका कोई मित्र या परिचित आपके लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहने के कारण आपके कुछ काम लटक सकते हैं,जिसके कारण आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनका कोई शत्रु किसी अधिकारी के खिलाफ उकसाने की कोशिश करेगा,लेकिन उनको ऐसा करने से बचना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों की प्रगति थोड़ी धीमी रहेगी,लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप अपने फालतू खर्चों पर नियंत्रण बनाए तो दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपकी कुछ रकम डूबी हुई थी,तो आज आपको उसके वापस मिलने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी मित्र की मदद से किसी छोटे-मोटे काम को करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें कुछ कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों भरा रहने वाला है। आपके कुछ खर्च फालतू होंगे जिनको करने में आप सोचेंगे नहीं। शेयर बाजार अथवा म्युचुअल फंड मे निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है इसलिए दिल खोलकर निवेश करें,तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पिताजी को आज कोई शारीरिक समस्या होने से आप परेशान रहेंगे,जिसमें आपको लापरवाही करने से बचना होगा,नहीं तो कोई बीमारी पनप सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी कार्य में आ रही अड़चनों के लिए कुछ अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल पाएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। आज आपके कुछ बनते हुए काम बिगड़ने से आपका मन परेशान रहेगा और व्यापार में भी आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से आपको निराशा हाथ लगेगी,लेकिन आपको उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी सरकारी योजना में लाभ का मौका मिलेगा,जिससे उनको अच्छा लाभ भी मिल सकता है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन दुखी रहेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र आपके हाथ लाभ के कई अवसर लग सकते हैं,इसलिए आपको लाभ के अवसरों को भी पहचानना होगा। यदि आपको आज किसी महत्वपूर्ण काम के लिए कोई निर्णय लेना पड़े,तो उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना करे,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी आज कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी,जिससे आपको प्रसन्नता होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को आज कुछ मेहनत करने के बाद भी निराशा हाथ लगेगी और उनका कोई साथी उनके व्यक्तित्व को ठेस पहुंचा सकता है,जिससे वह परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज इधर-उधर लोगों की बातों पर ध्यान देने से अच्छा है कि वह अपने काम पर ध्यान लगाएं। आपको काम अधिक रहेगा और जिसके लिए समय कम मिलेगा,लेकिन फिर भी आप पूरी मेहनत लगाकर काम समय से पूरा करके देंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी भी काम को करने में घबराएंगे नहीं और आपको अपनी मेहनत का भी पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए काम आज आपका सिरदर्द बन सकते हैं,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। परिवार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको आज किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले अपने मन की बातों को किसी से करने से बचना होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनकी कोई डील अच्छा लाभ देकर जाएगी और उनकी संपत्ति में भी इजाफा हो सकता है। यदि आपने किसी काम में लापरवाही की तो उसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आप उन्नति के मार्ग में आ रही बाधाओं से बाहर निकलेंगे और नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अधिकारियों से प्रशंसा पाकर पदोन्नति पा सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा उसके बाद ही उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपकी आज किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं,जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आप आज व्यस्त रहने के कारण अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आप मित्रों के साथ किसी पिकनिक और पार्टी पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाएंगे, जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आज घर और बाहर आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप आज रचनात्मक कार्यों की ओर भी अग्रसर हो सकते
डॉ सुधीर लूथरा की माता जी की याद में 18 वा निःशुल्क मेडिकल कैम्प संपन्न
मुजफ्फरनगर। युवा पंजाबी संगठन ने गाँधी जयंती के उपलक्ष्य मे डॉ सुधीर लूथरा की माता जी की याद में 18 वा निःशुल्क मेडिकल कैम्प का गांधी कॉलोनी बारातघर मे गौरव सी ओ मंडी एवम जगदीश बेदी वरिष्ठ बीजेपी नेता द्वारा दीप प्रज्वलित कर सफ़ल आयोजन किया जिसमे डॉ सुधीर लूथरा, डॉ विभोर जैन, डॉ करण मारवाह, डॉ अनिल कक्कड़ ने 532 मरीजों को निशुल्क सेवाएं प्रदान की, संजीव अरोड़ा द्वारा सभी मरीजों को निशुल्क शुगर का टेस्ट करवाया गया एवम निःशुल्क दवाइयां भी सभी मरीजों को वितरित की गई ।
विजय वर्मा ने बताया कि युवा पंजाबी संगठन सक्रिय रुप से प्रतिवर्ष अनेकों कार्य कर समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा हैं, संगठन मेडिकल कैंप, कोरोना कैम्प, स्कूल के बच्चों को मुफ्त में स्टेशनरी, कॉपी, पेंसिल एवं अनाथ आश्रम में बच्चों को कपड़े वितरित करने की सेवा में सदैव अग्रसर रहता हैं।
नवदीप सिंह चड्डा चेयरमैन,रितेश नागपाल,संजय कपूर, अकाश कुमार व प्रोजेक्ट चैयरमैन संजय वधावन,नीरज मुंजाल,डॉ प्रतिपाल सिह कथूरिया ने कैम्प को सुचारू रूप से संचालित किया।संगठन के संस्थापक सदस्य जुगल किशोर खत्री,राजेन्द्र कुमार,अनिल अरोरा,कुलदीप कपिश, विजय वर्मा पूर्व चेयरमैन ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। चन्नी बेदी, गुड्डू बेदी, नीरज डाबर, प्रशांत मक्कड़, विपुल धमीजा, विमल मदान, शैलेंद्र शर्मा, गगनदीप, शानू नीरज मुंजाल, नवनीत लाउ का विशेष योगदान रहा।
रविवार, 2 अक्टूबर 2022
समाजसेवी टीम ने मुजफ्फरनगर को उत्तराखंड में शामिल करने की मांग को लेकर किया रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त समाजसेवी टीम ने मुजफ्फरनगर को उत्तराखंड में शामिल करने मांग को लेकर रामपुर तिराहा पर प्रदर्शन किया और उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों को ज्ञापन पत्र देकर शीर्ष नेतृत्व से कार्यवाही की मांग की। संयुक्त समाजसेवी टीम ने रामपुर तिराहा पर इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। इस अवसर पर रामपुर तिराहा शहीद स्मारक के गेट पर हुए प्रदर्शन में बोलते हुए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर का विकास सही तरीके से नहीं हो पा रहा है, इसका कारण यह है कि मुजफ्फरनगर न तो सही तरीके से उतर प्रदेश में ही है और न ही एनसीआर में है, इसलिए मुजफ्फरनगर को उत्तराखंड में शामिल किया जाए, क्योंकि एनसीआर में होने से मुजफ्फरनगर का नुकसान हो रहा है। इस अवसर पर केपी चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर को उत्तराखंड में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी आज 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा पर शहीद स्मारक पर एक विशाल प्रदर्शन किया और उत्तराखंड सरकार के जनप्रतिनिधि को मांगपत्र भी सौंपा गया। उन्होंने मांगपत्र में कहा कि निजी वाहन मालिको को दस वर्ष में ही अपने वाहन नहीं चलाने दिया जा रहा है, जबकि उत्तराखंड में बीस साल तक वाहन चला सकते हैं, इसी कारण एनसीआर में शामिल होने से वाहन चलाने में भी दिक्कत हो रही है। इस अवसर पर भारतवीर प्रधान ने कहा कि यदि मुजफ्फरनगर को उत्तराखंड में शामिल नहीं किया जाता है तो शहीद स्मारक को भी रामपुर तिराहा पर नहीं रहने दिया जाएगा। प्रदर्शन में नवीन कश्यप ने कहा कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए गांवों में भी प्रचार किया जाएगा। प्रदर्शन में केपी चौधरी, भारतवीर प्रधान, नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप, शांतनु प्रताप, मुन्नू कश्यप, राजेंद्र कश्यप, युवराज सक्षम चौधरी, सौरभ चौधरी, आयुष धीमान, सुनील शर्मा, रोबिन कुमार आदि मौजूद रहे
पवन अग्रवाल
जनता टीवी
मुज़फ्फरनगर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खुला निमंत्रण
मुजफ्फरनगर ।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के जैन समाज को उत्तराखंड में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया उन्होंने कहा कि वह जैन समाज का आदर सम्मान करते हैं और देश की समृद्धि में जैन समाज का विशेष योगदान है। आपको बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुले मंच से जनपद के जैन समाज को उत्तराखंड में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया है और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर जैन समाज की सराहना की है।
जनपद मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध वहलना जैन मंदिर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए दर्शन। जनपद के जैन समाज ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया दरअसल आपको बता दें। प्रसिद्ध जैन मंदिर में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारत सरकार ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में पीडब्लूडी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह उत्तराखंड राज्य के केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई मंत्री गण शामिल हुए। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जैन समाज की कई फैक्ट्रियां उत्तराखंड राज्य में है। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड राज्य को धर्म नगरी के रूप मैं जाना जाता है वे चाहते हैं कि उत्तराखंड राज्य को उद्योगो के रूप में भी जाना जाए।
उन्होंने कहा कि अहिंसा जैन धर्म की आचार संहिता है उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा। के वह भी जैन धर्म को सपोर्ट करते थे और जैन धर्म के सिद्धांतों पर चलते थे।
अतिशय क्षेत्र वेहलना के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी आधे जैनी है उन्होंने कहा कि वह जैन धर्म का सम्मान करते हैं और जो कोई भी जैन धर्म का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने जाता है। उसका काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जरूर करते हैं
वही पीडब्लूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि जल्दी ही एक महीने के अंदर सभी सड़के गड्ढा मुक्त हो जाएंगी वही कोंग्रेश नेता राहुल ग़ांधी को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि हमारे असम के मुख्यमंत्री ने जो बयान कोंग्रेस की पदयात्रा को लेकर दिया है में भी उससे इतिफाक रखता हूं कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश जैन महामंत्री संजय जैन कोषाध्यक्ष मनोज जेन उपाध्यक्ष पंकज जेन,विप्लव जेन ,रोहित जेन,प्रवीण जेन,सत्यप्रकाश रेशु अग्रवाल,सपा नेता हरेंद्र मलिक, आदि मौजूद रहे।
गाँधी जयंती पर खादी के कपड़ों की हुई खरीदारी
मुजफ्फरनगर । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता अचिंत मित्तल उसके तत्पश्चात उनके द्वारा गांधी जयंती पर खादी कपड़ों की खरीदारी की गई ।
डा.मिताली सिंघल के हिस्टो पैथालोजी एवं साइकलाॅजी सैन्टर का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। महावीर चैक स्थित स्वरूप स्कवायर मे डा.मिताली सिंघल के हिस्टो पैथालोजी एवं साइकलाॅजी सैन्टर का शुभारम्भ वरिष्ठ चिकित्सक डा.प्रदीप सिंघल ने किया। डा.मिताली ने बताया कि उनकी पैथाॅलाजी सैन्टर शहर मे चल रही अन्य पैथालाॅजी सैन्टर्स से एकदम भिन्न है। उन्होंने बताया कि रसौली कैन्सर, लीवर जैसे शरीर के विभिन्न अंगो की अंदरूनी जंाच जिसके लिए पहले दिल्ली जैसे बडे शहरों मे जाना पडता था। उन सभी गंभीर बिमारियों की जंाच अब उनके मुजफ्फरनगर क्लीनिक पर हो जायेगी जहां पर गंभीर बिमारियों की चिकित्सा होने से पूर्व उनकी स्पष्ट जानकारी मिल सके। इस अवसर पर ईवान हाॅस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा.अनुभव सिंघल ने बताया कि हिस्टो पैथालाॅजी आधुनिकतम तकनीक पर आधारित जंाच प्रक्रिया है। जिससे रोग का सही परीक्षण हो जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर मुजफ्फरनगर शहर मे अपनी तरह का यह पहला सैन्टर है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डा.आर.बी.सिंह, डा.एस.सी.गुप्ता, डा.तारा चन्द, डा.मनीष गुप्ता, डा.रामानी, डा.सुनील जैन, डा.दीपक गोयल, डा.आमोद कुमार, डा.देशबन्धु गौतम, वरिष्ठ चिकित्सक डा. अरूण अरोरा, रैनबैक्सी से डा.मुकेश अरोरा, डा.ईश्वर चन्द्रा, डा.संदीप, राजीव जैन, एडवोकेट एवं सीएस आलोक कुच्छल, वेदान्ता बैंकेट हाल के मालिक चंदन अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव ंिसह, सिल्वर टोन पेपर्स से अमित गर्ग आदि गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।
पुलिस लाईन में मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
मुजफ्फरनगर । पुलिस लाईन में मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा माल्यार्पण किया गया। जनपदवासियों को शुभकामनाएँ दी।
अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा पुलिस लाइन में उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने, देश को और भी मजबूत बनाने के कार्य में तन-मन से योगदान करने व सदैव अहिंसा का पालन करते हुए समस्त विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को उपहार वितरित किए गए। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त जनपदवासियों को महत्मा गाँधी जी व श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाएं दी गयीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक देहात श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री हिमांशू गौरव, क्षेत्राधिकारी लाईन श्री हेमन्त कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री मु0 नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
डीजल टैंकर पलटने से 4 लोग जिंदा जले
सीतापुर। डीजल टैंकर पलटने से 4 लोग जिंदा जले बिसवां सर्किल क्षेत्र के सीरमपुर गांव में डीजल भरे टैंकर में लगी भीषण आग,टैंकर और ट्रक की टक्कर से टैंकर पलटा,टैंकर में बैठे कुछ लोग बुरी तरह से झुलसे,भारी मात्रा में दमकल कर्मी एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद।
सीतापुर पुलिस द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सीतापुर मय फोर्स मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है। घायल 05 व्यक्तियों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। एक व्यक्ति (टैंकर चालक) की जलने से मृत्यु हो गयी है। आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
खेल में हुई हिंसा, 127 लोगों की लाशों से पटा मैदान
जकार्ता । इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोग मारे गए हैं। घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। इस बीच अरेमा की टीम हार गई। जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान की तरफ भागने लगे।
इस दौरान कुछ लोगों ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिख रहा है कि लोग मैदान पर घुस आए और सुरक्षाकर्मियों पर चीजें फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े । लोगों की मौतें मारपीट, भगदड़ और दम घुटने से हुई हैं। वहीं स्टेडियम में मारे गए लोगों में दो पुलिस अधिकारी भी हैं। इस घटना में घायल हुए लगभग 180 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूर्वी जावा के पुलिस अधिकारी निको अफिंटा ने मीडिया को बताया कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हुई।
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...