सोमवार, 24 जनवरी 2022

आज का पंचाग एवँ राशिफल 24 जनवरी 2022



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* 

⛅ *दिनांक - 24 जनवरी 2022*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर* 

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - षष्ठी सुबह 08:43 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - हस्त सुबह 11:15 तक तत्पश्चात चित्रा*

⛅ *योग - सुकर्मा सुबह 11:12 तक तत्पश्चात धृति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19*

⛅ *सूर्यास्त - 18:22*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - *

💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *काले तिल* 🌷

🙏🏻 *अष्टांग संग्रहकर श्री वाग्भट्टाचार्यजी के अनुसार १५ से २५ ग्राम काले तिल सुबह चबा-चबाकर खाने व ऊपर से शीतल जलपीने से सम्पूर्ण शरीर–विशेषत: हड्डियाँ, दांत, संधियाँ व बाल मजबूत बनते हैं |* 

🙏🏻 - *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 🌷 *चार बातों को याद रखो* 🌷

➡ *१] ब्रह्मनिष्ठ महापुरुषों व ज्ञानवृद्ध बड़े-बुजुर्गों का आदर करना ।*

➡ *२] छोटों की रक्षा करना और उन पर स्नेह करना ।*

➡ *३] सत्संगी बुद्धिमानों से सलाह लेना और*

➡ *४] मूर्खों के साथ नहीं उलझना ।*

🌷 *नम्रता के तीन लक्षण*

👉🏻 *१] कडवी बात का मीठा जवाब देना ।*

👉🏻 *२] क्रोध के अवसर पर भी चुप्पी साधना और*

👉🏻 *३] किसीको दंड देना ही पड़े तो उस समय चित्त को कोमल रखना ।*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *छोटे-बड़े नुकसान से बचने के लिए* 🌷

🙏🏻 *धर्म-ग्रंथों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं,जिनका ध्यान हर किसी को रखना बहुत ही जरुरी होता है। ग्रंथों में तीन ऐसी परिस्थितियां बताई गई हैं,जिनमें मनुष्य को बहुत ही सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। इन परिस्थितियों में बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले आपके लिए कई तरह के नुकसानों का कारण बन सकते हैं।*

🌷 *श्लोक-*

 *अनालोक्य व्ययं कर्ता ह्मनर्थः कलहप्रियः।*

*आतुरः सर्वक्षेत्रेषु नरः शीघ्रं विनश्यति।।*

👉🏻 *बचे रहना चाहते हैं हर छोटे-बड़े नुकसान से तो ध्यान रखें ग्रंथों में बताई ये 3 बातें*

1⃣ *बिना सोचे-समझे खर्च करना*

*कई लोगों को पैसों का मूल्य नहीं पता होता। वे मुनाफा या सैलेरी आते ही उसे खर्च करने के बारे में सोचने लगते हैं । पैसा खर्च करने से पहले अपने वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के बारे में भी सोचना बहुत ही जरुरी होता है। जो मनुष्य बिना आगे-पीछे की सोचे पैसों को हर जगह खर्च करता रहता है, उसे आगे चलकर कई परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता ही है।*

2⃣ *हर काम में जल्दी दिखाना*

*ग्रंथों में धैर्य रखने की बात कही जाती है। जिस मनुष्य के अंदर धैर्य और शांति की कमी रहती है, वे हर काम में जल्दबाजी करते हैं । ऐसे में कई बार काम बिगड़ जाते हैं। किसी भी काम को करने के पहले उसके बारे में अच्छी तरह से विचार करना बहुत ही जरुरी होता है। जो मनुष्य बिना विचार किए हर काम में जल्दी दिखाता है, उसे कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ता है।*

3⃣ *हर बात पर झगड़ा करना*

 *कई लोग गर्म मिजाज के होते हैं। छोटी-छोटी सी बातों पर भड़क जाते हैं और लड़ने-झगड़ने लगते हैं । छोटी-छोटी सी बातों पर गुस्सा होना या दूसरों से लड़ने लगना मनुष्य की सबसे बुरी आदतों में से एक मानी जाती है। जो मनुष्य इस तरह के स्वभाव का होता है, उसे अपनी आदत की वजह से कई बार सभी के सामने शर्मिदा होना पड़ता है। ऐसे स्वभाव की वजह से वे भविष्य में मिलने वाले कई अवसरों को भी खो देते हैं।*


📖 *

📒)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻


💥फरवरी 2022 

पंचक का आरंभ- 1 फरवरी 2022, मंगलवार को 06.45 मिनट से

6 फरवरी 2022, रविवार को 17.10 मिनट पर।


शुक्रवार, 28 जनवरी 2022- षटतिला एकादशी

शनिवार, 12 फरवरी 2022- जया (अजा) एकादशी


30 जनवरी, दिन: रविवार, रवि प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 05:59 बजे से रात 08:37 बजे तक

14 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:10 बजे से रात 08:28 बजे तक


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।


आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।



 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आप किसी नये वाहन को खरीदने पर विचार बना सकते हैं और आपकी वह अभिलाषा भी पूरी होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी संबंधित मुद्दा लंबे समय से विवाद चल रहा है, तो आज आपको उसमें भी जीत मिल सकती है। आज आप यदि किसी नए कार्य को भी करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपकी माताजी की सेहत लंबे समय से खराब चल रही है, तो उनकी सेहत में भी सुधार आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप व्यवसाय की किसी नई योजना को लांच करने में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको संतान के किसी परीक्षा के परिणाम से आने से प्रसन्नता रहेगी, क्योंकि उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें उनकी समस्याओं को भी सुनकर आप उनका हल निकालेंगे। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही ले, तो बेहतर रहेगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं और किसी नई नौकरी के लिए तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति को दिलाने वाला रहेगा, जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी में कार्यरत हैं उनको आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है, जिसके कारण उनका मन थोड़ा दुखी रहेगा। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो आज आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे और अपने रूठे जीवन साथी को मना कर कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आज आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे, जिसके कारण आपके ऊपर लोगों की बातों का कोई असर नहीं होगा, जो लोग पिछले समय से कर्जे में चल रहे थे, वह आज अपने कर्ज को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण वह अपने आपको रिलैक्स भी महसूस करेंगे। आज आपको कोई बीते दिनों की याद आ सकती है, जिसके कारण आप भावुक रहेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने की उम्मीद बनती दिख रही है। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन विदेशों में कारोबार कर रहे लोगों के लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आज आपको कोई सुखद परिणाम सुनने को मिल सकता है। यदि आप पिछले दिनों से कुछ परेशानियों से घिरे थे, तो आज आपको उनसे भी निजात मिल सकती है, क्योंकि आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशानी होगी, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको उसमें घबराना नहीं है व धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने परिवार के सदस्यों को हिम्मत दे पाएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में कई अन्य क्षेत्रों से धन लाभ हो सकता है, जो लोग छोटे व्यापारी हैं, यदि उन्होंने पिछले कुछ समय पहले अपने धन का निवेश किया था, तो वह आज उन्हें लाभ दिलवा सकता है, लेकिन सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज धन का निवेश सोच समझकर करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज किसी नौकरी के मिलने से आपको उनके करियर की चिंता थोड़ी कम होगी, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज आपके मन में कुछ बेवजह की चिंताए रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि कोई आइडिया आये, तो आपको उसे किसी दूसरे से शेयर नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके शत्रु के रूप में भी हो सकते हैं और वह उनके सीनियर से उनकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण उनकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि रूक सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बातचीत व खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी, लेकिन आज आपको अपने आसपास में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा दुखी रहेगा, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। यदि आज आपको अपने व्यापार में किसी को साझेदार बनाना पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति को ही बनाए, तभी वह आपको लाभ दिलवा सकेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि आज आपको कुछ करियर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन आप अपने करीबी से बातचीत करके उनसे बाहर निकालने का मौका मिलेगा। यदि आप अपनी संतान को विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके शत्रु आपकी प्रशंसा को देखकर आप से चिढेगे, जिसके कारण वह आपको परेशान करने की भी कोशिश कर सकते हैं। आज आप उनसे बच कर रहना होगा। यदि आपका अपने भाई बहनों से रिश्तो में कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह सुलझेगा और आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको कुछ पुरानी यादें भी आएगी। आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने से आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी पुराने मित्र के मिलने से प्रशंसा बनी रहेगी, जिनसे आप अपने कुछ गिले-शिकवे भी दूर करेंगे। व्यापार में आज आपको छुटपुट लाभ के अफसरों को पकड़ना होगा और उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा, क्योंकि आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको यदि साले व बहनोई से कोई वाद-विवाद होगा, तो आप उसे बातचीत के दौरान ही सुलझा लें, नहीं तो बाद में वह लंबा खिंच सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य हैं, तो आज उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने मन की भावनाओं को अपने माता-पिता से व्यक्त करेंगे, तो बहुत अच्छे से हल कर पाएंगे, जिसके कारण वह आपको कोई सलाह मशवरा भी दे सकते हैं, लेकिन आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, जिसमें उनको किसी भी बात को दिल से नहीं लगाना है। यदि कोई बात होगी, तो उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी वह व्यापार में लाभ कमा पाएंगे

रविवार, 23 जनवरी 2022

भाजपा प्रत्याशी प्रशांत चौधरी के मीरापुर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

 


मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के मीरापुर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। 

मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत चौधरी के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। भाजपा के जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता जोगिंदर वर्मा, युवा जिला मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक काकरान ने हवन पूजन करा कर एवं रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे।

गठबंधन प्रत्याशियों की सफलता के लिए कसी सपा ने कमर



मुजफ्फरनगर । महानगर कमेटी की चुनाव के सम्बंध में बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने व संचालन नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया।

बैठक में सदर विधानसभा के 45 वार्डो में पार्टी के वार्ड अध्यक्षों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष को ज़िम्मेदारी दी गई। वही जनपद मुज़फ्फर नगर की 6 विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशियों से समन्वय बनाकर सभी विधानसभाओ में बैठक कर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से फ़राज़ अंसारी नगराध्यक्ष लोहिया वाहिनी, शशांक त्यागी मीडिया प्रभारी,दिलशाद अंसारी वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष,जनार्दन विश्वकर्मा नगर उपाध्यक्ष,अनिरुद्ध बालियान नगराध्यक्ष छात्र सभा, पवन पाल नगराध्यक्ष युवजन सभा, पंकज जैन नगराध्यक्ष व्यापार सभा, सलीम अंसारी नगराध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, उमर खान(उपाध्यक्ष),तरुण सौदाई नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सभा,डॉक्टर क़ाज़ी ख़ुर्रम नगराध्यक्ष चिकित्सक सभा,टीटू पाल रमन नगराध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, महमूद आलम उपाध्यक्ष,महक सिंह, दीपक गंभीर नगराध्यक्ष बाबा साहिब वाहिनी, मोईन, अमित शील, अलका शर्मा नगराध्यक्ष महिला सभा,शाहबाज़ हसन एडवोकेट, दिलशाद अंसारी, सागर,आसिफ हववारी,  श्रीमति सविता बाल्मीकि, रहीस मलिक,श्रीमति कनीज़ ज़ैदी,प्रवीण उपाध्याय,वासुदेव एडवोकेट,हैदर मेहंदी एडवोकेट,पीयूष सिंघल,राहुल शर्मा,चिराग बालियान,अनिरुद्ध सैनी,मुकेश वशिष्ठ,नदीम राणा,हाजी लियाकत,विजय बाटा,ऋषभ जैन,राहुल पाल,सोनू कुमार, संदीप कुमार मौजूद रहे।

कपिलदेव अग्रवाल ने सुभाष चंद्र बोस को किया नमन


मुजफ्फरनगर। भारत माता के वीर सपूत, आजाद हिंद फौज  के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी  सुभाष चंद बोस जी की जयंती के शुभ अवसर पर गांधी कॉलोनी में स्थित गांधी वाटिका में भाजपा प्रत्याशी राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल  ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी के सभी सदस्य , समर्पित युवा समिति के सभी सदस्य और भारत विकास परिषद के सभी  पदाधिकारी उपस्थित रहे।

केशव मण्डल में अहिल्याबाई चौक व मुख्य चौराहे पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने  खड़े होकर प्ले कार्ड के साथ भाजपा का प्रचार प्रसार किया। मुख्य रूप से मंडल प्रभारी शुभम सैनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाल धनकर, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित त्यागी, मंडल महामंत्री प्रियांश तोमर, प्रीति चौहान नितिन,विशाल,भाजपा नेता कमल कांत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल  ने पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता समाजसेवी सोमांश प्रकाश  का आर्शीवाद प्राप्त किया। सोमांश प्रकाश ने कपिलदेव अग्रवाल को अपना समर्थन ओर सहयोग देने का वायदा किया। एसडी मार्किट के चेयरमैन योगेश भगत ने  कपिल देव  अग्रवाल को आशीर्वाद  ओर अपना समर्थन दिया। 

कपिलदेव अग्रवाल ने ग्राम तिगरी में जनसम्पर्क अभियान के दौरान चुनाव प्रचार किया। ग्रामवासियों द्वारा कपिलदेव अग्रवाल को दिया गया भरपूर जनसमर्थन ग्रामवासियों ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का लिया संकल्प।


भगवान राम की शरण में पहुंचे सौरभ स्वरूप बंटी, मनीष चौधरी ने किया स्वागत


मुजफ्फरनगर। शहर सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी आज भगवान राम की शरण में पहुंचे और वहां उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिला। सौरभ ने शहर में जनसंपर्क अभियान भी चलाया। 

श्रीराम भवन, भोपा रोड नई मंडी पर पहुंचकर सौरभ स्वरूप ने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी व अन्य लोगों ने उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सौरभ स्वरूप ने प्रभु श्रीराम से जीत का आशीर्वाद भी लिया। मनीष चौधरी ने कहा कि पूरी टीम के साथ मिलकर सौरभ स्वरूप बंटी को विजय बनाने के लिए काम किया जाएगा। सौरभ स्वरूप बंटी ने मनीष चौधरी से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी मनीष चौधरी के समर्थन से उनकी जीत की संभावना प्रबल हो गई है। उन्होंने सबके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही है। समाजसेवी मनीष चौधरी ने गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी का पगडी व शाल तथा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और हर तरह से चुनाव में सहयोग का वादा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित बृजबिहारी अत्री व संचालन सुरेंद्र मित्तल ने किया। पंडित बृजबिहारी अत्री ने कहा है कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए समाजसेवी टीम एकजुट होकर चुनाव में काम करेगी। गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी को विजयी बनाने में पूरी टीम जुट गई है। इस मौके पर भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, अर्चक पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित बृजबिहारी अत्री, पंडित शेखर जोशी, नवीन कश्यप, तेजपाल राणा, श्रीराम सेना पंडित रामानुज दूबे, मनीष चौधरी उर्फ गोलू, निशांत कश्यप, हरिओम कश्यप, लक्ष्य कश्यप, राधे कश्यप, दीपक कश्यप, राजकुमार गोयल, विशाल वर्मा, विक्की चावला, नदीम अंसारी, रवि मित्तल, अनुरुप सिंघल, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।


पुरकाजी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद ऊंटवाल को मिला जनता का आशीर्वाद



 मुजफ्फरनगर । पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रमोद ऊटवाल का ग्राम बधाई खुर्द में पंचायत भवन में तथा नरेंद्र कुमार के आवास पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने ग्राम में घर घर जाकर ग्राम वासियों से जनसंपर्क किया जिसमें ग्राम वासियों ने उत्साह पूर्ण समर्थन दिया। ऊटवाल ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के हित में काम कर रही है और योगी जी के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी।

ग्राम बेहडी में अनिल त्यागी और अनुज त्यागी के आवास प्रमोद ऊटवाल जोरदार स्वागत किया गया। आखलौर में ढोल नगाड़ों व फुल मालाओ रामफल त्यागी डॉक्टर मूलचंद त्यागी, अरुण शर्मा, कुशल पाल शर्मा और ग्राम प्रधान देव भूषण त्यागी के आवास पर फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया । उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। सभी ग्राम वासियों ने उत्साह पूर्ण समर्थन दिया।

ग्राम होशियारपुर में देवदत्त शर्मा के आवास पर उनका पुष्प मालाओं से स्वागत किया और ग्राम में घर घर जाकर ग्राम वासियों से जनसंपर्क किया। इलाके में बारिश के बावजूद जनसंपर्क अभियान में काफी लोगों ने भाजपा के प्रति समर्थन जताते हुए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्वास जताया गया।

जिले आज कई दिनों बाद कम हुआ कोरोना का प्रकोप

 


मुजफ्फरनगर । जिले में आज 163 पॉजिटिव केस मिले हैं, अब जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या 2402 है

राजपाल सैनी के मुकाबले टिक पाएंगे विक्रम सैनी


मुजफ्फरनगर। जिले की खतौली विधान सभा सीट इस बार भाजपा के लिए कड़ी मुश्किल में पड़ गई है। स्थानीय प्रत्याशी को लेकर पहले ही पार्टी के अंदर और बाहर चल रही सुगबुगाहट के बाद अब उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती रालोद व समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार राजपाल सैनी खड़ी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बसपा से मैदान में आए उम्मीदवार करतार सिंह भडाना और कांग्रेस के प्रत्याशी भी भाजपा के लिए मुसीबतें खड़ी करेंगे। 

इस बार खतौली विधानसभा सीट पर राजनीतिक समीकरण काफी अलग नजर आ रहे हैं। पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यहां योगी मोदी की लहर में विक्रम सैनी को उम्मीदवार बनाया था। उस समय उम्मीदवार के बजाय पार्टी और योगी और मोदी का नाम देखकर स्थानीय मतदाता ने वोट किया और विक्रम सैनी विजयी रहे। इसके बाद इनका 5 साल का कार्यकाल काफी विवादों में भरा रहा है। अपने तमाम बयानों को लेकर चर्चा में रहे विक्रम सैनी को इस बार स्थानीय स्तर पर काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पहले चर्चा थी कि उनका टिकट बदला जाएगा लेकिन बाद पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार के रूप में फिर मैदान में उतार दिया। विक्रम सैनी के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनके पिछले 5 साल के कार्यकाल में एंटी इनकंबेंसी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। दूसरे भाजपा का स्थानीय कार्यकर्ता भी उनके कारनामों से बहुत अधिक खुश नजर नहीं आ रहा है। दूसरी और विश्वास जातीय समीकरण भी काफी गड़बड़ा सकते हैं। इस बार उनसे बड़े कद्दावर सैनी नेता राजपाल सैनी खतौली से रालोद सपा गठबंधन के टिकट पर मैदान में आ गए हैं। विशेष बात यह है कि रालोद और सपा का गठबंधन होने के नाते इस बार जहां जाट और मुस्लिम वोट का एक बड़ा हिस्सा बने मिलने वाला है वहीं उनको सैनी समाज में भी बड़ा समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा इन दोनों राजनीतिक दलों से जुड़े तमाम वर्गों के वोट राजपाल सैनी के पक्ष में जा सकते हैं। राजपाल सैनी जिले में एक बड़ा राजनीतिक नाम रहा है और काफी समय बाद एक बार फिर सक्रिय होकर खतौली क्षेत्र में अपना वजूद कायम करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। भाजपा के लिए निश्चित रूप से यह चिंता का विषय होने वाला है। दूसरी और बहुजन समाज पार्टी से करतार सिंह भड़ाना यहां मैदान में हैं। करतार सिंह भड़ाना बहुत ताकतवर बनेंगे इसके लिए अभी देखना बाकी है। अभी तो उन्हें बाहरी प्रत्याशी के रूप में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बसपा  प्रत्याशी के रूप में दलित और सजातीय गुर्जर वोटों का सहारा है। यह अलग बात है कि कुछ दिनों पहले अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस का आयोजन कर रहे हैं करतार सिंह भडाना बसपा का टिकट मिलने के बाद अब बाबा साहब अंबेडकर के गुणगान लगे हुए हैं। असली बात यह है कि यहां मुस्लिम मतदाता उस प्रत्याशी को वोट देगा जो भाजपा को हराने की स्थिति में नजर आएगा ऐसे में राजपाल सैनी अभी उनसे भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। किसान आंदोलन में भी आगे रहे इस इलाके में गठबंधन अधिक उम्मीद बांध रहा है।

खतौली विधानसभा में प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम निरस्त

 


मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचने के वाले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। 

 बताया जा रहा है कि बारिश के चलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि वर्षा के कारण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जसवंत सैनी का प्रचार कार्यक्रम खतौली विधान सभा में चल रहा है।

मोदी व योगी के हाथों में देश व प्रदेश सुरक्षित : स्वतंत्र देव सिंह



सहारनपुर ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में ही यूपी सुरक्षित है। गुंडा तत्वों को ठिकाने लगाने के लिए सरकार ने काम किया है। 

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने गागलहेड़ी और देवबन्द में भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष के साथ चुनाव को लेकर बैठक की। उन्होंने सभी से विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी बिल्कुल बंद है। कहा कि सरकार बनाकर गरीबों की सेवा करना हमारा लक्ष्य है। मोदी ओर योगी के कारण आज राज्य सुरक्षित है। इस दौरान मेयर संजीव वालिया, विधानसभा प्रभारी अशोक बाठला, नरेश सैनी, राकेश जैन, कुलबीर राणा, विनीत गर्ग, आधार भारद्वाज, दुष्यंत यादव आदि रहे।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नकुड़ से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी, शहर से राजीव गुंबर और रामपुर मनिहारान से देवेन्द्र निम के लिए वोट मांगे। सरसावा के एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सपा राज में लोग पांच बजे दरवाजे बंदकर सो जाते थे या फिर छत पर बैठ जाते थे। बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं होती थीं। लेकिन अब प्रदेश में किसी की हैसियत नहीं है कि बहन बेटियों की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। योगी सरकारी ने माफियाओं की संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाकर गरीब लोगों के मकान बनाने का काम किया है। जितने भी दल हैं सभी ने भाजपा के विरोध में गठबंधन के लिए मजबूर हो रहे हैं और किसी भी प्रकार से सत्ता को हासिल करना चाहते हैं। कहा कि आपके मतदान ने धारा 370 हटवाए और गरीबों को पक्के मकान दिए। आपके एक वोट से राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनता को याद दिलाना चाहता हूं पार्टी के साथ धोखा करने वालों का भी आपको इलाज करना है। उनका भी आपकों ध्यान रखना है और उनको सिखाना है कि सहारनपुर की जनता धोखा देने वालों को पसंद नहीं करती। सहारनपुर की जनता शांति का माहौल चाहती है, जो उन्हें भाजपा के अलावा कोई दूसरा दल नहीं दे सकता।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाईवे, सड़क, रेलवे दोहरीकरण, आवासीय योजना, शौचालय निर्माण, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, मुफ्त बिजली कनेक्शन, उज्जवला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन, मुफ्त में राशन देने का काम सरकार ने किया। प्रदेश में मठ, मंदिरों के निर्माण से हिंदू धर्म की आस्था को मजबूत करने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया।

पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, विधानसभा प्रभारी अशोक बाठला, रामजीलाल कश्यप, विधानसभा संयोजक अजीत राणा, सरसावा चेयरमैन विजेंद्र मोगा, नकुड़ विधानसभा प्रत्याशी मुकेश चौधरी, जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा, जिला मंत्री संजय राणा, अनुज राठी, धनीराम सैनी, राजू पंडित, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, सचिन कंबोज, अंकित पवार, मंडल अध्यक्ष सुशील कंबोज, अमरीश राणा, सुभाष चौधरी, राकेश वर्मा, रामनाथ धीमान आदि मौजूद रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...