मंगलवार, 11 जनवरी 2022

आज का पंचांग एवँ राशिफल11 जनवरी 2022



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 11 जनवरी 2022*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर* 

⛅ *मास - पौस*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी दोपहर 02:21 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी सुबह 11:10 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - सिध्द सुबह 10:56 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:31 से शाम 04:53 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19*

⛅ *सूर्यास्त - 18:13*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *Diabetes( मधुमेह) नियंत्रित करने के लिए* 🌷

👉🏻 *Diabetes नियंत्रित करने के लिए सुबह १/२ किलो कच्चा करेला टुकड़े - टुकड़े करके तसले में डाल दें और अपने पैरों से १/२ से ३/४ घंटे तक तक कुचलें जब तक जीभ में कड़वाहट का अहसास ना हो l ७-१० दिन तक ये प्रयोग करें l इससे Diabetes नियंत्रित होती है l*

👉🏻 *हो सके तो इन दिनों में मेथी की सब्जी खाए या मेथी के दाने रात को भिगा दे और सुबह खाए | इससे लाभ होगा |*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *होंठ फटने पर* 🌷

➡ *नाभि में सरसों के तेल की २-४ बूंदे डालें तथा जरा से मक्खन में नमक मिलाकर होंठों पर लगायें इससे लाभ होता है l*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *राग और ताल की महिमा* 🌷

👉🏻 *राग और ताल सुनने से बहुत सी बीमारियाँ दूर होती हैं*

🎼 *राग मारवा और राग भोपाली से आंतों की बीमारियाँ दूर होती हैं l*

🎼 *राग आसारी से मस्तक के रोग दूर होते हैं l*

🎼 *राग भैरवी से सिरदर्द ठीक होने लगता है l*

🎼 *राग सोहनी से सिरदर्द और मरुरज्जू (रीड़ की हड्डी में जो मनके घिस गए, वो ठीक होने लगते हैं l)*

🎼 *राग वसंत और राग सोरट से नपुंसकता दूर हो जाती है l*

🙏🏻 *


📖 )*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏

जनवरी  में पंचक का आरंभ

5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे


पंचक का समापन

10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक


एकादशी

13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी

वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12

समाप्त - 19:32, जनवरी 13

28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी

षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी

समाप्त - 23:35, 29 जनवरी


प्रदोष

शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी

शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14

समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16

30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी

रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी

समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी


अमावस्या

02 जनवरी, 2022

( रविवार ) पौष अमावस्या


पूर्णिमा

पौष पूर्णिमा व्रत

17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17

समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18

💥 

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन संतान की शिक्षा की समस्या को सुलझाने व किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवाने के लिए भाग दौड़ करने में लगे रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप अपनी समस्याओं का हल भी आसानी से निकाल पाएंगे। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिल दिलवायेगी। आज आपके कुछ दबी हुई ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं, जिनके पूरा होने से भी आप प्रसन्न रहेंगे

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जायेगा। परिवार के सदस्यों के प्रति भी आपका व्यवहार बदल जाएगा, जिसके कारण वह भी आपसे परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है बल्कि अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आप सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आज आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप अपने व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपको व्यापार में आ रही समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार के लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही ले। आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आज आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, जो लंबे समय से बना हुआ था, लेकिन उसके प्रति लापरवाह थे। आज आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो वह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नयी उपलब्धि हाथ लगेगी, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य के प्रति भी जागरूक रहना होगा कहीं वह किसी गलत संगति का शिकार ना हो जाए। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी दूसरे बिजनेस में पैसा लगाने से पहले ध्यान देना होगा, बिजनेस करने के लिए समय बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय रुक जाएं। वैवाहिक जीवन में आज आपको कुछ अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप व्यापार में भी खूब लाभ कमाने के चक्कर में लगे रहेंगे, इसलिए अपने आगे बढ़ने के प्रयासों को जारी रखें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको लाभ मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे व आज उन्हे शापिंग पर भी लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि अपने गुरुजनों से कोई मदद मांगी थी, तो आज वह भी उन्हें मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई नई नौकरी की तलाश भी करवा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम देने वाला रहेगा, क्योंकि आपके अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न होकर आपको आपक पसंदीदा कार्य सौंपा जा सकता है। विद्यार्थी यदि विदेशी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके भविष्य के लिए भी कुछ धन को निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार में पूजा, पाठ, भजन, कीर्तन आदि करवा सकते हैं। आज आपको संतान के व्यवहार के कारण परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन माता पिता के आशीर्वाद से सुखमय व्यतीत करेंगे। आज आपकी संतान आपसे कोई महंगा गिफ्ट मांग सकती है और जो आपको लेना भी पड़ सकता है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन यदि आज परिवार के लोगों से कोई बातचीत हो, तो आपको उसमें परिवार में सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करनी होगी, तभी आप किसी पारिवारिक विवाद को समाप्त कर पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी माताजी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आएंगी, जिनसे आपको कुछ सीखने को भी मिलेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि कोई भी ऐसी परिस्थिति ना हो, जिसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़े, इसलिए आज आपको अपने आसपास के लोगों से भी सावधान रहना होगा। यदि आस पड़ोस में भी कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसे लंबा खींचने से बेहतर होगा कि चुप रहे। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कोई आर्थिक मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा, क्योंकि आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी मामला चल रहा था, तो उसमें भी आज आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के व्यवहार से कुछ परेशानी होगी, जिसके कारण दोनों का आपसी वाद विवाद भी हो सकता है। आज आपको अपने मन की बात किसी को भी अपना दोस्त समझकर बताने से पहले ध्यान देना होगा कि वह उनका दोस्त है, लेकिन दोस्त के रूप में वह उनका कोई दुश्मन हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। यदि आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो आपका उससे भी पीछा छूट सकता है। लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि आज उनके साथ कोई विश्वासघात कर सकता है। आज आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज के दिन जो लोग किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनकी आखिरी ख्वाहिश पूरी होने वाली है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको आगे बढ़कर अफसर को पहचान कर उस पर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। आज आपको कोई भी धन संबंधित लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी अन्यथा बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको निराशा हाथ लगेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी से कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में बातचीत करने पर व्यतीत करेंगे

सोमवार, 10 जनवरी 2022

मकर संक्रांति 14 जनवरी : किसके लिए क्या ला रही है

 


इस बार मकर संक्रांति कई नये बदलाव लेकर आएगी। पौष मास प्रतिपदा तिथि पर भगवान भास्कर धनु राशि से मकर राशि में प्रस्थान करेंगे। इसे मकर संक्रांति का पर्व कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दान, पुण्य करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस बार मकर संक्रांति पर्व पर श्रवण नक्षत्र के साथ श्री वत्स योग रहेगा, इसके साथ ही इस दिन मकर राशि में पांच ग्रह एक साथ संचरण करेंगे। मकर राशि में सूर्य के अलावा चंद्रमा, शनि, बुध व गुरु का संचरण होगा। मकर जल की राशि है, चंद्र गुरु व बुध सुख कारी ग्रह हैं। इनके एक साथ होने से सुख व समृद्धि बढ़ेगी एवं श्रवण नक्षत्र में स्नान करने से इस पर्व का महत्व बढ़ेगा। वहीं इस योग के मिलन से जातकों को चार गुना लाभ भी मिलेगा।


वर्ष 2021 में संक्रांति का वाहन सिंह एवं उप वाहन हाथी रहेगा। इस वर्ष संक्रांति का आगमन श्वेत वस्त्र व पाटली कचुकी धारण किए बाल अवस्था में कस्तूरी लेपन किए हो रहा है। गदा आयुध शस्त्र लिए स्वर्ण पात्र में अन्न भक्षण करते हुए अग्नि दिशा को दृष्टिगत किए पूर्व दिशा की ओर गमन करते संक्रांति होगी।


मकर संक्रांति का मुहूर्त 14 जनवरी के दिन गुरुवार सुबह 8:03 से 12:30 तक रहेगा। ऐसे में शुभ मुहूर्त की अवधि 4 घंटे 26 मिनट रहेगी। महापुण्य मुहूर्त 8:03 से 8:27 तक अवधि 24 मिनट रहेगा।


मकर संक्रांति का फलित :


मेष राशि लाभकारी समय व इष्ट सिद्धि, वृषभ राशि धर्म लाभ मिला जुला फल, मिथुन राशि यश व्रद्धि शारीरिक कष्ट , कर्क राशि सम्मान में वृद्धि, सिंह राशि रोजगार के अवसर व पारिवारिक चिंता, कन्या राशि संतान के लिए सुख धन की वृद्धि, तुला राशि पदोन्नति सत्तासुख क्लेश एवं मानसिक चिंता, वृश्चिक राशि उन्नति सुख शांति, धनु राशि धन लाभ, मकर राशि स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति, कुंभ राशि लाभ कारी समय, मीन राशि पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि।


राशि अनुसार क्या करें दान :

मेष राशि- चादर एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही मनोकामना पूरी होगी।


वृषभ राशि- वस्त्र एवं तिल का दान करना शुभ रहेगा।


मिथुन राशि- चादर एवं छाते का दान लाभदायक सिद्ध होगा।


कर्क राशि- साबूदाना एवं वस्त्र का दान शुभ फल प्रदान करेगा।


सिंह राशि- कमल एवं चादर का दान क्षमता अनुसार करें।


कन्या राशि- सरसों का तेल तथा उड़द का दान करें।


तुला राशि- रुई वस्त्र का दान करें।


वृश्चिक राशि- खिचड़ी का दान करें।


धनु राशि- चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होगा।


मकर राशि- कंबल और पुस्तक का दान करें तो होगी मनोकामना पूरी।


कुंभ राशि- साबुन वस्त्र कंगी का दान करें।


मीन राशि- साबूदाना कमल सूती वस्त्र व चादर का दान करें।

राकेश टिकैत पर योगी आदित्यनाथ की कड़ी टिप्पणी


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार किसान नेता राकेश टिकैत का नाम लेते हुए अटैक किया है। राकेश टिकैत के भाजपा के खिलाफ प्रचार को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने तो पंचायत चुनाव के दौरान भी कैंपेन किया था, लेकिन अपने घर की सीट भी नहीं बचा पाए थे। यही नहीं राकेश टिकैत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हम ऐसे किसी व्यक्ति के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं, जो हर जगह सौदेबाजी कर रहा हो। हमारे कुछ सिद्धांत हैं, हम कभी राष्ट्रवाद के इतर नहीं जा सकते। यह पहला मौका था, जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने राकेश टिकैत का नाम लेकर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि हमने किसानों के लिए काफी काम किए हैं। गन्ने का भुगतान समय पर हुआ है और बंद पड़ी चीनी मिलों को भी खोलने का काम किया गया है। सपा, रालोद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच गठबंधन के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, '2019 में भी लोग पूछते थे कि महागठबंधन आ गया। मैंने कहा था कि रिजल्ट आने दो और आए तो वे चित्त हो गए। बबुआ से आगे तो बुआ ही निकल गईं। हाथी ने साइकिल को कुचल दिया।' योगी ने कहा कि 2019 में सपा, बसपा, कांग्रेस और आरएलडी सब थे, लेयह चुनाव 80 बनाम का 20 का है, बताया बीस में कौन शामिल

उन्होंने कहा कि  पहली बार जब मैं बिजनौर जा रहा था तो कुछ अधिकारियों ने कहा कि जो सीएम यहां आता है, वह कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। मैं वहां गया और कार्यकाल पूरा हुआ है। सांप्रदायिक मुद्दों को उठाने के सवाल पर सीएम योगी ने कहा, 'कांग्रेस ने यदि आजादी के बाद तुष्टीकरण नहीं अपनाया होता तो कुछ भी गलत न होता। जब देश एक है तो फिर एक ही व्यवस्था से देश संचालित होना चाहिए। एक तरफ सोमनाथ मंदिर का विरोध करते थे तो दूसरी तरफ कश्मीर में 370 लगा दिया था।' यह चुनाव 80 बनाम तो है ही। एक तरफ भाजपा तीन चौथाई सीटों से सत्ता में आ रही होगी। दूसरी तरफ सपा, बसपा और कांग्रेस 20 फीसदी की लड़ाई कर रहे होंगे। आखिर 20 फीसदी लोग कौन हैं। इस पर योगी ने कहा कि ये लोग वो हैं, जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया। ब्राह्मणों की नाराजगी के सवाल पर भी खुलकर सीएम योगी

यूपी में भाजपा से ब्राह्मणों की नाराजगी के सवाल पर भी योगी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ब्राह्मण समाज का प्रबुद्ध वर्ग है। समाज का मार्गदर्शक है। क्या राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने, गरीब कन्याओं के विवाह से ब्राह्मण नाराज होगा?' अजय मिश्रा टेनी को ब्राह्मण होने के चलते ही न हटाने को लेकर योगी ने कहा कि हमने लखीमपुर में कार्रवाई की है। लेकिन जो व्यक्ति मौके पर मौजूद ही नहीं है, उसे कैसे अपराधी बना देंगे। इस केस की निगरानी तो माननीय उच्चतम न्यायालय देख रहा है तो फिर कैसे निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले किसी को सूली पर टांग दे। नोएडा जाने के सवाल पर भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'आज तक' टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बेबाकी से जवाब दिया। सीएम ने कहा कि मैं मानता मैं मानता हूं कि कोई भी शाश्वत नहीं है। जो यहां जन्मा है, उसे मरना है। इसी तरह कुर्सी भी स्थायी नहीं है। हम अंधविश्वास के नाम पर शासन नहीं करना चाहते हैं बल्कि सत्य दिखाकर और काम करके रहना चाहते हैं। सीएम योगी ने कहा, 'लोग कहते थे कि जो नोएडा जाता है, उसका कार्यकाल पूरा नहीं हो पाता है। मेरा तो पूरा हो गया है। मैं लोगों के भ्रम दूर करने आया हूं। जातिवाद, परिवारवाद के नाम पर अपने लिए काम करने वाले लोग किसी के भी हितैषी नहीं होंगे। वे अपने हितों को साधने के लिए पेशेवर गैंग को प्रश्रय देते हैं।'

सपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल का जन्मदिन मनाया


मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा नेताओं व पदाधिकारियों ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन मनाते हुए केक काटकर लोगों का मुंह मीठा कराया।

 सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर नूर हसन सलमानी द्वारा आयोजित प्रोग्राम में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बेहद सादगी में कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले बड़ी राजनीतिक शख्सियत है तथा सपा कार्यकर्ताओं के दुख सुख को हमेशा महसूस करके उनको हमेशा सम्मान देने का काम करते हैं।इसलिए पूरे प्रदेश के सभी कार्यकर्ता उनको बेहद प्यार करते हैं।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रागिब कुरेशी सपा लोहिया वाहिनी पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप राणा सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष संदीप धनगर सपा नेता टीटू पाल रमन हरेंद्र पाल आशीष त्यागी अनिल जैन नियाज हैदर जावेद सोल्जर इकराम अंसारी सचिन पाल मोनू जैदी सलमान त्यागी नवेद रंगरेज सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इनरह्वील डे मनाया गया


मुजफ्फरनगर । इनर व्हील क्लब ऑफ  मुज़फ्फरनगर द्वारा इनर व्हील डे मनाया गया। 

सोमवार को इनर व्हील क्लब ऑफ मुज़फ्फरनगर द्वारा इनर व्हील डे मनाया गया  जिसमे क्लब द्वारा वैदिक पुत्री पाठशाला में लड़कियों की स्वछता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते  हुई शोचालय का नवीनीकरण  कराया गया क्लब के 55 साल पूरे होने पर।मुख्य अथिति श्रीमती संतोष शर्मा ऐसी. मेंबर इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 310 रही और उन्होंने लड़कियों की स्वछता और स्वआस्थ  के लिए क्लब ऑफ मुज़फ्फरनगर द्वारा किये गए प्रयास की बहुत ही सरहाना की और कहा कि यह नागरिकों के लिए बहुत अनुकरणीय भी है ।   

 क्लब अध्य्क्ष डॉ रिंकू एस गोयल ने कहा इनरव्हील क्लब ऑफ मुज़फ़्फ़रनगर ऐसे सामाजिक कार्यो में तत्पर  रहता हैं और मुज़फ्फरनगर के हमेशा सामाजिक कार्यों में भर चर कर हिसा लेता हैं।   इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती स्मृति , विभा, अंजलि का योगदान रहा। वैदिक पुत्री पाठशाला की प्रदनाचार्य डॉ राजेश जी ने भी क्लब की काफी सराहना की।

भाजपा की चुनाव समिति की बैठक में गूंजा पुरकाजी विधानसभा का मुद्दा, बाकी के नाम पर लगी मुहर

 


लखनऊ। भाजपा की चुनाव समिति की बैठक के बाद सभी प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लग गई है। जिसको लेकर फाइल फाइनल होने के लिए दिल्ली भेज दी गई है। 

आंतरिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर सांसद डॉक्टर संजीव बालियान सहित चुनाव समिति के सदस्यों के बीच हुई बैठक के बाद प्रथम चरण के सभी प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगा दी गई है।चुनाव समिति के बीच हुई बैठक में काफी देर मंत्रणा के बाद उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण की 75 विधानसभा सीटों को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगाकर फाइल को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। कल दिल्ली में केंद्रीय समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि लखनऊ में बैठक के दौरान पुरकाजी विधानसभा में वर्तमान विधायक के खिलाफ लोगों के गुस्से को देखते हुए पार्टी द्वारा नए प्रत्याशी को लाने की बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में भी जाट और गुज्जर मामले को देखते हुए इस सीट के लिए केंद्रीय समिति को सर्वे सर्वा बनाया गया है। जिले की बाकी सभी 4 सीटों पर लगभग प्रत्याशियों के नाम नामित किए जा चुके हैं. जिनको लेकर केंद्रीय समिति द्वारा जल्द ही मोहर लगा कर घोषणा की जाएगी।

योगी से बैर नही, प्रमोद ऊंटवाल तेरी खैर नहीं के साथ फूंका पुतला





 मुज़फ्फरनगर । पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रमोद ऊंटवाल का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब खाईखेडी के ग्रामीणो ने पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। विधायक बनने के बाद क्षेत्र में जनता की समस्या भी हल नहीं करने का आरोप। विकास न हो पाने से आक्रोशित ग्रामीणो ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। योगी से बैर नही प्रमोद उटवाल तेरी खैर नही, 

भाजपा में खोट नही उटवाल को वोट नही, इन्हीं नारों के साथ विधायक प्रमोद ऊंटवाल का विरोध जारी है। प्रशान्त त्यागी, आशु त्यागी, सोनू त्यागी, विपिन त्यागी, विमल त्यागी, भोला त्यागी, मोनू त्यागी, भूषण त्यागी जोगिन्दर त्यागी, प्रिंस कश्यप, सन्दीप कश्यप, सनित कश्यप, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में आज तिहरे शतक से चूका कोरोना मिले 290 मामले

 मुजफ्फरनगर । जनपद में कोरोना के मामले बढते ही जा रहे हैं। आज फिर 290 नये मामले आने के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव मामले बढकर 707 हो गये।


इमरान मसूद पर सपा में शामिल होने का ऐलान करते ही मुकदमा दर्ज


सहारनपुर। अपने निवास स्थान पर इमरान मसूद द्वारा की गई बैठक पर प्रशासन ने एक्शन करते हुए मुकदमा किया गया है। 

आचार संहिता व कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर यह मामला दर्ज हुआ। इमरान मसूद ने अपने निवास स्थान पर बिना अनुमति के कार्यक्रम किया था। उन्होंने सपा में जाने की घोषणा को लेकर अपने निवास स्थान पर बैठक के लिए प्रशासन से परमिशन नहीं ली थी। इसे लेकर सहारनपुर के कुतुबशेर में इमरान मसूद सहित 10 के नामजद व 300 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

चुनाव में हिंसा के लिए तैयार सामान सहित एक गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर।  खतौली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को नंगला रूद्र जाने वाली सडक के किनारे बने भट्टा से गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता मौ0 नईम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम खेडी कुरैश थाना खतौली, मुजफ्फरनगर है। उसके पास से  13 तमंचा 315 बोर, 02 तमंचा 12 बोर, 06 तमंचा अधबने, 10 नाल 315 बोर, 02 नाल 12 बोर।, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 12 बोर के अलावा अवैध शस्त्र बनाने के उपरकण- 01 अदद वैल्डिंग मशीन, तीन लोहा घिसने की रेती, 12 अदद टुकडे लकडी के बट के पांच ट्रेगर, एक छैनी, 20 अदद बडी स्प्रिंग, 01 अदद ग्राईन्डर मय ब्लैड, 04 अदद ग्राईन्डर ब्लैड, 14 अदद ट्रेगर, 03 अदद छोटी छेनी 02 अदद बडी छेनी, 02 अदद लोहे की चौडी पत्ती, करीब 12 मी0 तार बिजली का, एक सिंकजा लोहे का, 02 सिन्डासी, दो सुम्भी, ड्रिल मशीन के बर्मे 02 अदद, 02 अदद लोहे काटने की आरी मय ब्लैड, 10 अदद आरी के ब्लैड, एक पैकेट वैल्डिंग राड, 16 अदद छोटी पत्ती, 10 अदद बडी पत्ती, 01 अदद बाँक, 01 अदद गोल रेती, एक भट्टी में आग जलाने का पंखा,एक ड्रिल मशीन,  02 अदद ठिये लोहे, 02 अदद पिलास , 50 अदद लोहे के छोटे गुटके , 05 अदद रेगमाल पत्ती 02 अदद लोहे की हथोडी, 30 अदद छोटी स्प्रिंग, 04 अदद रेती छोटी बडी, 02 अदद पँचकस , 01 अदद ईमरजेन्सी लाईट आदि।

 गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान अवैध अस्लाह की मांग रहती है जिसके कारण वह अवैध शस्त्रों को चोरी छीपे बना रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पर विभिन्न धाराओं में लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। 


  

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...