गुरुवार, 10 जून 2021

बाबा रामदेव भी लगवाएंगे वैक्सीन


नई दिल्ली. योगगुरु बाबा रामदेव भी अब कोरोना वायरस  की वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराने का ऐलान किया. इसको लेकर बाबा रामदेव ने सभी से टीका लगवाने की अपील की है और घोषणा की है कि वे भी जल्द वैक्सीन लेंगे.

रामदेव ने कहा कि मैं भी जल्द ही वैक्सीन लगवाउंगा. रामदेव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह योग और आयुर्वेद का अभ्यास करें. योग बीमारियों के खिलाफ एक ढाल के रूप में काम करता है और कोरोना से होने वाली जटिलताओं से बचाता है.

मुजफ्फरनगर में गाड़ी में बैठे बैठे ही लग जाएगी वैक्सीन


मुजफ्फरनगर । जनपद मुजफ्फरनगर में 11 June 2021 को प्रातः 10:00 बजे से एक विशेष ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कैंप 45 वर्ष की आयु से ऊपर के लिए आयोजित किया जा रहा है  जिसकी विशेषता यह रहेगी कि आप पूर्व में ही इसका रजिस्ट्रेशन करा कर अपनी गाड़ी में बैठ कर ही वैक्सीनेशन लगाकर तुरंत बाहर निकल जाएंगे इसमें समय की बचत होगी एवं विशेष रूप से जिन लोगों को चलने फिरने में दिक़्क़त है या अधिक समय तक खड़े नहीं हो सकते या वर्धावस्था के कारण गाड़ी या रिक्शा से चढ़ना उतरना सम्भव नहीं है अथवा जिनके पास समय का अभाव है उनके लिए बहुत उपयोगी कैंप है। मुजफ्फरनगर में यह प्रथम बार आयोजित होगा , यह कैंप नवीन मंडी स्थल गेस्ट हाउस पर आयोजित किया जाएगा

कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला करेंगे, कैंप में जिलाधिकारी जे. सेल्वा कुमारी  मुजफ्फरनगर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी.

कैंप के संयोजक श्री अचिंत मित्तल द्वारा बताया गया की निम्न नंबरों पर आप कल अपना आधार कार्ड भेज कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं , एवं जानकारी ले सकते हैं।

9412214526 अचिंत मित्तल

6399414526 विशाल कुमार

9837155807 विपुल भटनागर

9359322110 सुषमा अग्रवाल


पूर्व में अपना  रजिस्ट्रेशन करा कर समय प्राप्त करें 

जिन लोगों को सेकंड डोज लगनी है वह अपनी 84 दिन के बाद की दूसरी डोज भी लगवा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन पूव में कराने की जरूरत नहीं है साथ के साथ भी हो जाएगा

आज का पंचांग एवँ राशिफल 10 जून 2021


 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 10 जून 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या शाम 04:22 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी सुबह 11:45 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - धृति सुबह 07:49 तक तत्पश्चात शूल*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:19 से शाम 03:59 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:18* 

(जिलेवार अंतर संभव हैं)

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श-भावुका अमावस्या, शनैश्वर जयंती*

 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार* 

*"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"*

🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

अगर बार-बार एक्सीडेंट हो रहा है या

अगर किसी के साथ बार-बार दुर्घटना या एक्सीडेंट हो रहा है तो शुक्ल पक्ष (अमावस्या के तुरंत बाद) के पहले मंगलवार को 400 ग्राम दूध से चावल धोकर बहती नदी या झरने में बहा दें।और सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ करे। लगातार सात मंगलवार तक इस उपाय को करने से दुर्घटनाएं बंद हो जाएंगी और शांति आ जाएगी।

🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे* 🌷

🚜 *ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🌷 *गंगा स्नान का फल* 🌷

➡ *11 जून 2021 शुक्रवार से गंगा दशहरा प्रारंभ ।*

🙏🏻 *"जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गंगा स्नान का मंत्र* 🌷

🙏🏻 *गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुन्य मिलने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ..*

🌷 *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा*

🙏🏻 *ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करें तो गंगा स्नान का लाभ होता है | गंगा दशहरा के दिन इसका लाभ जरुर लें ....*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺🙏🏻

पंचक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा इस बार 24 जून, दिन गुरुवार को पड़ेगी।



मेष 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। धन की आवक होगी जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आज आप अपने लंबे समय से रूके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। ईगो में अगर कुछ गलत ना करें। दोस्तों से अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में हल्की दिक्कतें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना जरुरी होगा।

वृष 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरूआत के साथ इनकम में बढ़ोतरी हो जाएगी और आप खुद पर ध्यान देंगे। धन की स्थिति अच्छी होने से कुछ नहीं जगह निवेश करने का विचार बनाएंगे। आज का दिन आपके लिए नोकरी में अच्छी तरक्की का रहेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने लिए कुछ खरीद कर लाएंगे। कुछ अच्छे कपड़े खरीद सकते हैं। अच्छा भोजन करेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा और समय देंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर सकती है। अच्छा तो यही होगा कि पहले से अपने खर्चो का एक ब्यौरा बनाकर रखें। सेहत का ध्यान रखना होगा। बेवजह भागदौड़ ना करें, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को समय देने से पीछे ना हटें। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और अपने दिलबर के साथ घंटो बातें करेंगे।

कर्क 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आज आपकी बौंडिंग मजबूत होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सामान्य है। मिलने चलने के लिए आज का समय अच्छा नहीं है इसलिए फोन पर बातचीत से ही संतोष कर लें। काम के सिलसिले में आप मजबूती से डटे रहेंगे और इससे आज सकती है। सेहत बढ़िया रहेगी। खर्चों में तेजी आएगी। इनकम सामान्य रहेगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान रहेगा जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चे कम होंगे, इनकम बढ़ेगी। बाहर विदेश जाकर काम करने का विचार मन में आएगा और इस दिशा में कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी समस्याओं का सामना करने में उनका साथ दें और मदद करें।

कन्या 

आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। सेहत मजबूत होकर भाग्य प्रबल होगा जिसकी वजह से रुके हुए काम होंगे और नए कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है और इस वजह से आपके खर्चे भी एकदम से बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। किसी पे बात को लेकर इश्यू ना बनाएं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव होगा। आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन में झड़प होने की संभावना रहेगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बना रखी का प्रयास करें और उनके लिए कोई गिफ्ट लेकर आएं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बढ़िया है। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। सेहत मजबूत रहेगी जिसे किसी भी काम को काटने के लिए आपका हौसला बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्यार से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अंतरंग पलों का लेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है, इसलिए ज्यादा मेहनत करें और काम पर ध्यान दें। आज कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है उसे बढ़िया तरीके से करेंगे तो आगे के लिए सीखी है मजबूत होंगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। ज्यादा किसी पर विश्वास न करें और अपने काम से काम रखें कि कोशिश करें। किसी बात को लेकर आप असमंजस में रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपसे किसी महत्वपूर्ण चीज की डिमांड कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज कहीं घूमने जाने की प्लानिंग सकती है।

मकर 

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत खूबसूरत रहने वाला है। आप उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे जिसको देखकर उनके चेहरे की खुशी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और आप दोनों अपने प्यार को इंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको सावधानी रखनी होगी। कुछ लोग आपके विरोधी बने हुए हैं, उनका ध्यान रखें। आपका बढ़िया काम ही आपको हर समय ऐसे बचा सकता है इसलिए काम पर जरुर ध्यान दें।

कुंभ 

आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसलिए सेहत को बिल्कुल भी इग्नोर ना करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते को खुलकर जिएंगे और अपने प्रिय को खुश रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा सा दिक्कतों से भरा रह सकता है। परिवार वालों का ज्यादा हस्तक्षेप रिश्ते में तनाव बरसने का काम करेगा। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको पहल करनी होगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। आपका खुद पर विश्वास बढ़ेगा और कुछ नए कामों को हाथ में लेने की सोचेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के छोटों का प्रेम मिलेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता अच्छे नतीजे लेकर आएगी। आज आपको काम के सिलसिले में ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है, इसलिए वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए अपने काम को बढ़िया बनाएं


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।


आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 



 जी

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी

बुधवार, 9 जून 2021

कोरोना को हराने के लिए ई शपथ

 


*कोरोना को हराना है* *हम ले ई-शपथ*

 ये समय निश्चित ही बहुत ही मुश्किल है लेकिन हम इसे हरायेगे ओर जीतेंगे। इसके लिए आओ हम सब *ई-शपथ* ले नीचे दिए गए लिंक पर उसको click करना है ओर e-sapath के option पर जाना है पूरी details भरनी है उसके बाद आपके नाम से ई प्रमाण पत्र आयेगा जिसको download करके या screen shot लेकर मेरे WhatsApp N.09837083439

पर Send करना है।  


https://shapath.covidvijeta.com/u/obrq0m68fh

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाकियू के ब्रह्मास्त्र की काट को निकले संजीव बालियान और दिग्गज


मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाकियू द्वारा फेंके गये ब्रह्मास्त्र की काट के लिए डा संजीव बालियान और उमेश मलिक समेत कई दिग्गज सदस्य शहनवाज के ककरौली आवास पर पहुंचे और सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। 

ककरौली गाँव मे आज केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, पूर्व प्रमुख विरेंद्र सिंह सहित क़ई बड़े दिग्गजों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज ककरौली के आवास पर पहुंचकर दो दिनों से  सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों व उन अटकलों पर विराम लगाया जिनमें कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रमुख उद्योगपति शाहनवाज की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे थे। बीजेपी के धुरंधरों ने जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज को आश्वस्त किया की आप किसी के भी दबाव में ना आएं। आपने भारतीय जनता पार्टी का व उसके प्रत्याशी का समर्थन किया है। पूरी पार्टी आपका आभार व्यक्त करती हैं। वह आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जिला पंचायत सदस्य शहनवाज ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ओर उनकी टीम का अपने आवास ककरौली पर स्वागत किया।

सर्व समाज के रास्ते पर चलेगी अब बसपा


 मुज़फ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी की एक मीटिंग बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन  करते हुए आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने मीटिंग में बोलते हुए सबसे पहले कोविड-19 महामारी में जिन लोगों का स्वर्गवास हो  गया उनको श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का उनके लिए मौन रखा गया। उसके बाद सांसद जी ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने 2022 के लिए संगठन को मजबूत करने की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को 2022 के लिए नई रणनीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए तथा सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह बहुजन समाज पार्टी में सामाजिक भाईचारा बनाकर प्रत्येक समाज में जाकर और हर समाज के व्यक्ति को पार्टी से जोड़ना और उसे पार्टी की रीति नीति से अवगत कराना और उसको पार्टी  से मजबूती के साथ जोड़ना शुरू करे। उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारी और विधानसभा अध्यक्षों को  निर्देशित किया कि अपने संगठन की समीक्षा करें और पार्टी में नई जनचेतनाओं के साथ मेहनत करें। मीटिंग में बोलते हुए जियाउर रहमान ने का कि आज बहुजन समाज पार्टी को सर्व समाज की जरूरत है हमें सर्व समाज में भाईचारा बनाकर पार्टी को मजबूत करना है और जो निर्देश हमारे मुख्य अतिथि जी ने दिए हैं उन पर अमल करना है, ताकि पार्टी मजबूत बने और आने वाले चुनाव 2022 में मजबूती के साथ बहन कुमारी मायावती को प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने में हम कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। मीटिंग में मुख्य सेक्टर प्रभारी रामनिवास पाल, विकास कुमार, बृजेश कुमार, प्रेमचंद गौतम, पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, नगर अध्यक्ष माजिद सिद्दीकी, सेक्टर प्रभारी ऋषि पाल गौतम, सेक्टर प्रभारी राकेश सिखेड़ा, सेक्टर प्रभारी अरविंद कुमार ने अपने विचार रखे। विधानसभा अध्यक्ष  मास्टर निर्मल दास, कुलदीप प्रधान, मनोज कुमार,  मनीष कुमार, सतपाल, दुर्गेश कुमार, आजाद, पिंटू गुर्जर, श्याम लाल प्रजापति,  प्रमोद, अमरीश त्यागी, नसीम त्यागी आदि मौजूद रहे। मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ने की और संचालन सेक्टर प्रभारी जियाउर रहमान ने किया।

शहर के कई हिस्सों में विद्युत चोरी पकडने के लिए छापेमारी, 20 घरों में पकडी चोरी

 मुजफ्फरनगर l पावर कारपोरेशन की चार टीमों ने बिजली चोरी पकडने के लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में रेड की है। चारों टीमों ने छापेमारी करते हुए करीब 20 घरों में बिजली चोरी पकडी है। कुछ उपभोक्ताओं के बिजली मीटर में गडबडी मिली है तो कुछ उपभोक्ताओं के बिजली केबिल में मीटर से पहले कट लगा मिला है। विभागीय टीम ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।


बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पावर कारपोरेशन ने शहरी क्षेत्र में चैकिंग अभियान शुरू किया है। पावर कारपोरेशन की चार टीमों ने शहर के मोहल्ला खालापार, किदवईनगर, करीम नगर, खादरवाला, गांव सुजडू, रामपुरी, मिमलाना रोड, महात्मा कालोनी, लद्दावाला आदि मोहल्लों में चैकिंग की है। टीम ने चैकिंग करते हुए करीब 20 घरों में बिजली चोरी पकडी है। अधिकांश उपभोक्ताओं के मीटर में छेडछाड मिली है, वहीं कुछ उपभोक्ताओं के बिजली केबिल में मीटर से पहले कट लगा मिला है। इन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकडा गया है। टीम ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। यदि इन उपभोक्ताओं ने विभाग में समन शुल्क जमा कर दिया तो फिर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी।

डंडों पर तेल लगाकर निहंगों के साथ दस जून को दिल्ली कूच करेंगे किसान


पानीपत. कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद एक बार फिर किसान निहंगों के साथ डंडों पर तेल लगाकर दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं 

एक बार फिर किसान आंदोलन फिर से जोर पकड़ने लगा है. 10 जून को किसानों का दिल्ली कूच भाकियू प्रदेश अध्यक्ष चढ़ूनी करेंगे. पानीपत से दिल्ली कूच का नेतृत्व, सिख निहंग और ऊंटों के साथ 25 हजार किसानों के कूच का दावा कृषि कानूनों के विरोध में 10 जून को पानीपत से दिल्ली के लिए रवाना होगा किसानों का जत्था पानीपत से दिल्ली कूच को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने आज किसान भवन में बैठक की. पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली कूच की तैयारी पूरी हो चुकी है. भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी दिल्ली कूच का नेतृत्व करेंगे. उनका दावा है कि घोड़ों पर सवार सिख निहंग और ऊंटों के साथ 25 हजार किसान व 5 हजार गाड़ियां कूच में शामिल होंगी. दिल्ली कूच में किसानों की संख्या बढ़ाने के लिए गांवों में संपर्क किया जा रहा है. कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने 10 जून को दिल्ली कूच का ऐलान किया है. भाकियू पदाधिकारियों ने दावा किया है कि कूच की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिले के सभी गांवों में संपर्क किया है. यूनियन के प्रचार अध्यक्ष बॉर्डर पर नेताओं से बात करने जा चुके हैं.जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने बताया कि कूच का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी करेंगे. 10 जून को 9 बजे से किसानों का जुटना शुरू होगा. करीब 10:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के बाद किसानों का जत्था दिल्ली की ओर बढ़ेगा. जिसमें 25 हजार किसानों के शामिल होने का दावा किया गया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कूच में काफी संख्या में युवा किसान शामिल होंगे. सभी को झंडे के लिए अपने-अपने डंडों पर तेल लगाने के लिए कहा गया है। ताकि झंडा मजबूती से ऊंचा उठा रहे.

वैक्सीनेशन के लिए गयी टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मियों की मौत


नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो की वैक्सीन देने गई टीकाकरण टीम के साथ गयी पुलिस पर हमले के दौरान 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हेल्थकेयर वर्क्स की एक टीम खैबर-पख्तूनख्वा के मर्दान शहर के नजदीक एक गांव में पोलियो का टीका लगाने पहुंची थी। इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी हेल्थकेयर टीम की सुरक्षा के लिए उनके साथ मौजूद थे। 

जिला पुलिस अधिकारी ज़ाहिद उल्लाह ने बताया है कि मोटरसाइकिल से आए 2 हमलावरों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान महिला वर्कर घर के अंदर पोलियो का ड्रॉप दे रही थीं। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन साल 2011 में जब अमेरिकी कमांडो ने पाकिस्तान में मौजूद अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।

काबू में कोरोना, 22 नये मामले एक की मौत

 


मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोनावायरस काफी कम हो रहा है। जिले में आज 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  आज एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। आज 78 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 382 हो गई है।

 

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...