शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

पेपर मिल में भयंकर आग लगने से अफरातफरी



मुजफ्फरनगर । नईमंडी थाना क्षेत्र के जोली रोड स्थित दिशा पेपर मिल में लगी भयंकर आग लगने से अफरातफरी मच गई। 

मौके पर फायर बिग्रेड की क़ई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

शांतिनगर में श्रीमद भागवत कथा में प्रभु श्रीराम समेत चारों भाईयों का जन्म व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

 





मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर मौहल्ला शांतिनगर के शिव मंदिर में कथा व्यास पंडित बिजेंद्र मिश्रा महाराज के श्रीमुख से चल रही कथा में प्रभु श्री राम समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिर शांतिनगर में आगामी 10 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवक मनीष चौधरी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व यजमान के रूप में जोगिंद्र सिंह, युवराज सक्षम चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, केपी चौधरी, रवी मित्तल, कुणाल चौधरी, मनीष चौधरी उर्फ गोलू शामिल रहे। कथा आयोजन समिति के संजय गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, पंडित धर्मेंद्र मिश्रा दीपक सुदामा, पंडित दीपक वैद्य, आदि ने सभी अतिथियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 09 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 09 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी 10 अप्रैल प्रातः 04:27 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *योग - शुक्ल दोपहर 01:34 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:06 से दोपहर 12:40 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:25* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:54* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कोलेस्ट्रॉल कम करने हेतु* 🌷

 👉🏻 *विभिन्न शोधों में पाया गया कि शुद्ध शहद का सेवन करते रहने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने से मदद होती है |*

🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *10 अप्रैल 2021 शनिवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। ऐसा हो सकता है कि काम की अधिकता के चलते आप अपने परिवार के लिए समय निकालने में कामयाब ना रहे, इसलिए परिवार के लोग आज आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वह सायंकाल के समय स्वयं ही परास्त हो जाएंगे। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके घर के लोगों में आपस में नोकझोंक हो सकती है, लेकिन फिर भी आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। आज आपने अपने व्यवसाय में जितनी मेहनत की है, आपको उतना फल अवश्य मिलेगा, जिससे आपके मन में सुकून का भाव रहेगा। आज आपकी धन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन देना पड़े, तो सोच लें कि वह धन वापस आने में मुश्किल होगी। विद्यार्थियों का परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिसमें भाग्य का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में आज प्रगति होगी, लेकिन आपकी आज कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए सतर्क रहें। अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आप परेशानी में आ सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती व कुछ खाने पीने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा हो सकता है। आज आपको किसी वजह से तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। व्यवसाय में आज आपके विरोधी भी आपसे परास्त होंगे। व्यापारियों को आज भरपूर लाभ होगा और उनकी व्यवस्था की योजनाओं को भी आज बल मिलेगा, जिससे वह अपने बिजनेस की गति को तेज करेंगे। संतान के विवाह संबंधी समस्या आज समाप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपकी उपयोगी वस्तुओं में भी वृद्धि होगी और आपके भौतिक सुख सुविधाओं में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आपको अपने कार्यालय में अपने साथ कार्य करने वाले साथियों के कारण कुछ तनाव मिल सकता है, इसलिए परेशान ना हो। सायंकाल के समय वह समाप्त हो जाएगा। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उसका वापस आना मुश्किल होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना होती दिख रही है। आज आप अपने जीवन साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज कुछ विशेष प्रकार की उधेड़बुन में लगा रहेगा। लंबे समय से आपके रुके हुए कार्यों के बारे में भी आज आप सोच सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब आप अपने आलस्य को छोड़ देंगे। आपके परिवार में आज आपकी कुछ झड़प हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको उपहार मिलता दिख रहा है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। आज आपके पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को आज रोजगार मिलने की भरपूर संभावना है। यदि आपके नौकरी में आज कोई झगड़ा होता है, तो आपको उससे बचने का प्रयास करना होगा और अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो वह आपके प्रमोशन को रुकवा सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है। आपको उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा, जो किसी रोग से पीड़ित है, उन्हें आज के दिन पूरा लाभ होने की भरपूर उम्मीद है। आज आपको अनावश्यक व्यय से बचना होगा। व्यवस्था में किए गए प्रयास आज सफल होंगे। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। आप अपनी संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूर्ण रूप से निभाएंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको अपने व्यापार के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके व्यापार में नुकसान करा सकते हैं, सावधान रहें। आज आपको अपनी नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ होगा। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आप किसी नए कार्य करने में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपनी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी और उपहार व सम्मान मिलने से भी आपको लाभ होगा। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भाग्य परिवार में सुख व समृद्धि आने से प्रसन्नता रहेगी। आज कुछ प्रिय जनों से आपकी बात हो सकती है, जिससे मन में हर्ष रहेगा। संतान की नौकरी से संबंधित आप कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसका भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य होगा। सायंकाल का समय आज अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। शासन में सत्ता से भी आज आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी, लेकिन आज धन के मामले में आपको अचानक से कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, तभी आप अपने भविष्य को संभाल पाएंगे। आज आपको किसी प्रकार के फालतू खर्चे से दूर रहने की जरूरत है। आज व्यापार के लिए कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेंगी। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने के लिए मिलेगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आपके पुराने झगड़ो व झंझटो से आज आपको मुक्ति मिलेगी और आप की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी दिखेगी। आप आज किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें, मित्रों से आपके संबंधों में आज मधुरता आयेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आज मन में हर्ष की भावना रहेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापार में यदि आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे, तो उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना पाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।


मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 



 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

देश में लाकडाउन की जरूरत नहीं : मोदी


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में फिर दवाई और कडाई का मंत्र दोहराया है। उन्होंने लाकडाउन की जरूरत से इंकार कर दिया। 

बैठक में प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा की और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्यों को सलाह दी। पीएम ने कोरोना कर्फ्यू के नाम से नाइट कर्फ्यू लगाने, टेस्टिंग बढ़ाने, 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने का सुझाव दिया। आइए देखते हैं पीएम ने मीटिंग में कहा कि अभी लाकडाउन की जरूरत नहीं है, नाइट कर्फ्यू और सतर्कता ही काफी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की स्थिति नहीं है। दवाई भी और कड़ाई भी, दोनों की जरूरत है।

मुजफ्फरनगर से मीनाक्षी शर्मा समेत 13 सीओ के तबादले


लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस में 13 सीओ के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर से मीनाक्षी शर्मा को लखनऊ भेजा गया है। 

आज जिन सीओ के तबादले किए गए उनमें इंस्पेक्टर से सीओ पद पर प्रमोट हुए पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

क्या नाइट कर्फ्यू की ओर बढ़ रहा है मुजफ्फरनगर?


मुजफ्फरनगर । क्या शहर नाइट कर्फ्यू की ओर बढ रहा है? प्रदेश में आठ शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिले में जिस तादाद में कोविड-19 के मामले मिल रहे हैं उसे देखते हुए प्रशासन परेशान है। आज फिर नब्बे मामले मिले हैं । इनमें अधिकांश 71 शहर में मिले। अब जनपद में 523 एक्टिव मामले हो गये हैं। 

गुरुवार को जनपद में आरटीपीसीआर से 1022 लोगों ने कोरोना के लिए टेस्ट कराए, जिनमे 22 की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। एंटीजन टेस्ट से 58 व प्राइवेट लैब से 10 नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को शहरी क्षेत्र में 71 नए मरीज मिले है, जबकि देहात क्षेत्र में 19 पॉजीटिव केस मिले है। 24 संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 523 पर पहुंच गयी है। जनपद में अब तक कोरोना के 9388 केस मिले है, जिनमे से 8747 संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। रिकार्ड के अनुसार नई मंडी क्षेत्र में 9, घेरखत्ती में 2, रेनबो विहार में 1, सुथराशाही में 1, साकेत कालोनी में 3, रामपुरम में 1, रामपुरी में 2, द्वारिकापुरी में 5, नुमाइश कैम्प में 1, पटेलनगर में 4, आर्यसमाज रोड पर 1, भरतिया कालोनी में 2, बचन सिंह कालोनी में 1, जवाहर कालोनी में 1, गगन विहार में 4, कृष्णापुरी में 1,आवास विकास कालोनी में 1, खालापार में 1, लैन नम्बर पर 1, रामलीला टिल्ला पर1, विहा अमीर सिंह में 1, आनन्दपुरी में 4, अवध विहार में 1, नया बांस में1, इंद्रा कालोनी में 1, गंगारामपुर में 1, कच्ची सडक में 1, सराफा बाजार में 1, गीता एन्क्लेव में 1, एटूजेड कालोनी में 1, गऊशाला में 2, मल्हूपुरा में 4, साऊथ सिविल लाइन में 1, अंकित विहार में 1, जडौदा में 1, नया गांव मुझेडा में 1, सुजडू में 1, मखियाली में 3, शेरनगर में 1, मोल्हाहेडी में 1, रोहाना कलां में 1, पीएचसी बघरा में 2, करवाडा में 1, जेएनवी बघरा में 1, शुक्रताल में 1, मोरना मिल में 1, खेडी तगान में 1, दौलतपुर में 1,सिखेडा में 1, कवाल जेल में 5, शाहपुर में 1, सोरम में 1 व बसधाडा में 1 केस पॉजीटिव केस मिला है।

जिले में आज फिर नब्बे कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर कोरोना के नब्बे मामले मिले हैं। इससे साफ है कि जिला खराब स्थिति में है। शहर में स्थित बेहद खराब है। शहर में 63 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं ।

मुजफ्फरनगर में आज 90 पॉजिटिव केस पाए गए हैं, अब जनपद में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 500 से पार हो चुकी है, सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।



पंचायत चुनाव को लेकर दस और जिला बदर


मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूरण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एवं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में 10 शातिर अभियुक्तों को जिलाबदर किया गया है ।

*1- थाना मीरापुर -*

1- प्रिंस पुत्र ओमपाल

2- सोमपाल पुत्र रिडवा

3- ओमपाल पुत्र रिडवा

4- रिंकू उर्फ टिंकू पुत्र गोपाल

5- आफाक पुत्र मेहताब


*2- तितावी -*

1- हनीफ पुत्र इस्लाम

2- मुनीष पुत्र इस्लाम

3- सूरज पुत्र देवेन्द्र

4- मनव्वर पुत्र इरशाद

5- मिन्टू पुत्र वीर सेन

रालोद ने वार्ड 41 से जसबीर पर लगाया दांव


 मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह ने वार्ड 41 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु रहकड़ा निवासी ओम सिंह को लोकदल समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।                             इस सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अर्जुन तोमर भी मैदान में हैं जिनको संजीव बालियान की खास टीम का सदस्य माना जाता है।

मेरठ में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान

 लखनऊ  यूपी में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज के बाद अब दो और शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के दो जिलों गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बृहस्पतिवार से 17 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। बृहस्पतिवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए।

 इसके अलावा  500 से ज्यादा केस वाले या रोजाना 100 से ज्यादा नए केस वाले 7 जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लग सकता है। इनमें गोरखपुर,, झांसी, बरेली, आगरा, सहारनपुर और मुरादाबाद जिले शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों के डीएम को स्थानीय परिस्थितियों का आकलन कर रात्रि कर्फ्यू पर फैसला लेने को कहा है। जिलाधिकारियों को स्थितियों के अनुसार स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी (परीक्षाओं को छोड़कर) के बारे में भी फैसला करने को कहा गया है।

गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुसार बृहस्पतिवार से 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी, लेकिन जरूरी सामानों की आपूर्ति और चिकित्सा तथा अन्य जरूरी सेवाओं को पाबंदियों से छूट रहेगी। आदेशों के अनुसार, इन दोनों जिलों में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में 17 अप्रैल तक कक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। हालांकि, पहले से निर्धारित सभी परीक्षाओं को इससे छूट रहेगी।

बता दें कि कल रात को ही लखनऊ,वाराणसी,कानपुर और प्रयागराज में आज से नाइट कर्फ्यू लागू करने के आदेश जारी हुए थे। नगर निगम सीमा में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक इसे लागू किया गया है । लखनऊ के कमिश्नर रंजन कुमार ने कल देर रात तक अधिकारियों के साथ चली बैठक के बाद रात का कर्फ्यू  लगाने का निर्णय लिया । बुधवार को प्रदेश में कोरोना के अब तक सबसे ज्यादा 6023 मामले मिले थे जिनमें 1333 सिर्फ लखनऊ के थे । रात का कर्फ्यू  16 अप्रैल तक के लिये है। बाद में समीक्षा के बाद इसे बढ़ाया जा सकता है । ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनाव के कारण इसमें छूट दी गई है ।  मेरठ में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान


लखनऊ समेत इन जिलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को की देर रात कहा कि अधिक प्रभावित जिलों में रात का आवागमन रोका जाए, लेकिन किसी भी परिस्थिति में जरूरी सामग्री जैसे दवा, अनाज आदि की आपूर्ति को बाधित न किया जाए। मास्क न लगाने वालों पर जुमार्ना भी लगाया जाना चाहिए। इससे लोगों में मास्क लगाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 13 जिलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की। योगी ने कहा कि वह जल्द ही कोविड-19 संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जिलों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अन्य प्रभावित जिलों में चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रियों को अधिकारियों के साथ दौरा करने के निर्देश भी दिए। इन सभी प्रभावित जिलों में निगरानी के लिए तत्काल विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों की तैनाती करने को कहा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर और मुरादाबाद में केस की संख्या अधिक है लेकिन पॉजिटिविटी रेट में गिरावट हुई है। इसलिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए। संक्रमित के संपर्क  वालों को ट्रेस करके उनका टेस्ट किया जाए और जरूरत के अनुसार इलाज कराया जाए।

उन्होंने ग्राम व मोहल्ला निगरानी समितियों और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की उपयोगिता बढ़ाने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में संक्रमण की स्थिति तेजी से खराब हो रही है। ऐसे वहां रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों की वापसी संभावित है। इस पर नजर रखी जाए। पंचायत चुनाव प्रक्रिया भी चल रही है। आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हैं। इस बार भी हम टीमवर्क से इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे।
मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल कोविड टेस्ट में कम से कम 5० प्रतिशत टेस्ट प्रतिदिन आरटीपीसीआर विधि से करने को कहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस अड्डों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था को और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से विशेष ट्रेन भी संचालित होगी। ऐसे में गोरखपुर, गोंडा, बस्ती व आसपास के क्षेत्रों में खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों की एंबुलेंस को कोविड मरीजों के उपयोग में लाया जाए। इन एंबुलेंस को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाए जिससे मरीजों को तत्काल रिस्पांस मिले। उन्होंने सभी जिलों में पीपीई किट, पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थमार्मीटर, सेनेटाइजर, एंटीजन किट सहित सभी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...