मंगलवार, 16 मार्च 2021

"तारक मेहता के उल्टा चश्मा" पर पडी कोरोना की नजर, जानिए कौन मिला कोरोना पॉजिटिव

 


नई दिल्ली l सब टीवी के पॉप्युलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के भाई सुंदर लाल का काफी कम स्क्रीन स्पेस मिलता है। फिर भी उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। जेठालाल और सुंदर लाल की केमिस्ट्री शानदार नजर आती है। अब खबरें आ रही हैं कि दयाबेन के भाई सुंदर लाल उर्फ मयूर वकानी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम में हड़कंप मचा हुआ है। सभी पर इसका खतरा मंडरा रहा है। 

बता दें कि दिशा वकानी के रियल भाई भी मयूर वकानी उर्फ सुंदर लाल हैं। सुंदर लाल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से शो की पूरी टीम परेशान है। हाल ही में सभी ने सुंदर लाल के साथ शूटिंग की थी। अब पूरी टीम को अपनी कोरोना जांच करानी होगी। अगर किसी और भी सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो शो के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।कुछ दिनों पहले रोशन भाभी यानी जेनिफर मिस्त्री ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कुछ फोटोज शेयर की थीं। इन फोटोज में जेनिफर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। फोटोज देखने के बाद सभी लोगों को लगा था कि वह प्रेग्नेंट हैं, लेकिन जेनिफर ने फोटोज शेयर कर बताया था कि यह पुरानी हैं। 

आज का पंचांग एवँ राशिफल 16 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 16 मार्च 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - तृतीया शाम 08:58 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *योग - ब्रह्म सुबह 08:15 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:18 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:47* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:47* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *विघ्न- बाधाओं से मुक्ति हेतु* 🌷

🙏🏻 *‘श्री’ माने सौंदर्य, ‘श्री’ माने लक्ष्मी, ‘श्री’ माने ऐश्वर्य, ‘श्री’ माने सफलता | ईश्वर के रास्ते चलने पर किसीके जीवन में विघ्न-बाधाएँ हों तो ‘श्री ॐ स्वाहा |’ इस मंत्र की एक माला रोज करने से विघ्न-बाधाएँ नष्ट होती हैं |*

🙏🏻 

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *किसी की मृत्यु के वक्त* 🌷

🙏🏻 *कहीं भी मृत्यु हो गई तो उसका तुम भला करना | तुलसी की सूखी लकड़ियां अपने घर में रख लो | कही भी अपने अड़ोस- पड़ोस में किसी की मृत्यु हुई तो उसके होठों पर, आँखों पर, शरीर पर, छाती पर तुलसी की सूखी लकड़ियां थोड़ी रख लो और तुलसी की लकड़ी से उसका अग्निदान शुरू करो |*

🙏🏻 *उसका कितना भी पाप होगा, दुर्गति से रक्षा होगी, नरकों से रक्षा होगी अथवा तुलसी की लकड़ियां न हो तो तुलसी की माला उसके गले में डाल दो, शव के.. मुर्दे के.. तो भी उसको राहत मिलेगी कर्मबंधन से |*

🙏🏻 *तुलसी के पत्ते उसके मुहँ में डाल*

*दो | तुलसी का पानी जरा छिटक दो | हरी ॐ ॐ ॐ.. का कीर्तन कराओ | फिर हास्य न कराओ | हरी ॐ ॐ.. शांति ॐ.. तुम आत्मा हो | तुम चैतन्य हो | तुम शरीर नहीं हो | शरीर बदलता है | आत्मा ज्यों का त्यों | ॐ ॐ.. कुटुम्बियों को मंगलमय जीवन मृत्यु पुस्तक पढावो और कुटुंबी उसके लिए बोले क्योंकि मृतक व्यक्ति सवा दो घंटे के बाद मूर्छा से जगता है, जैसे आप मुर्दे को देखते हो, ऐसे ही वो अपने मुर्दे शरीर को देखता है | तो सूचना दो | तुम शरीर नहीं हो.... तुम अमर आत्मा हो | मरनेवाले तुम नही हो|*

🙏🏻 *पिताजी,भाई,पड़ोसी जो भी हो मृत व्यक्ति का नाम ले के ये तो शरीर का नाम है आप अनाम है | शरीर साकार है, आप निराकार है | शरीर जड़ था तुम्हारे बिना भगू भाई ! मानो भगू भाई मर गए | ॐ ॐ.. आपने मृतक व्यक्ति की बड़ी भारी सेवा कर दी | उसके विचारों में आत्मज्ञान भरने का महापुण्य किया है |जो आत्मज्ञान देता है, वो तो ईश्वर रूप हो जाता है | आपका आत्मा तो ईश्वर रूप है ही है | कोई भी मर जाए, चाहे दुश्मन मर जाए, वैर मत रखो | उसकी सदगति हो, उसका भला हो |*

🙏🏻 पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। दूसरों की मदद करने से आज आपको सुकून मिलता दिख रहा है। आज रात्रि में पत्नी को सेहत से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ परिवर्तन आप के पक्ष में हो सकते हैं, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष से आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा

वृष 

आज आप अपने परिवार जनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दोपहर के समय कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। पिता के आशीर्वाद व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज आपकी पूरी होगी, जिससे परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आर्थिक स्थिति की चिंता हो सकती है। आज किसी प्रिय एवं महान पुरुष के दर्शन से आप का मनोबल बढ़ता दिख रहा है।

कर्क 

यदि आज आपको कोई निर्णय लेना हो, तो शीघ्रता और भावुकता से ना लें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा उत्तम लाभदायक रहेगी, जिससे आपको धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, जो आपके धन कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेंगे। व्यवसाय की योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपके राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आज रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। रात्रि के समय आप देव दर्शन का लाभ उठाएंगे।

सिंह 

आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आपका बहुत दिनों से कोई कार्य रुका हुआ है, तो वह आज पूरा होगा, जिससे आप बहुत खुश नजर आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार होने की संभावना है। सायं काल का समय आज हास्य परिहास व प्रिय जनों के दर्शन में व्यतीत होगा। खान पीन का विशेष ध्यान रखें। संतान की आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या 

आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, विपरीत परिस्थितियों में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। राजकीय मदद भी मिलेगी। सायंकाल के समय अचानक से धन लाभ होने के भरपूर योग बन रहे हैं।

तुला 

विद्यार्थियों को आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि के योग बन रहे हैं। आज आय के नए स्तोत्र सामने आएंगे, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें, तभी आपको विशेष सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यस्तता के कारण आज आपके स्वास्थ्य पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको विशेष मात्रा में मिलेगा। सायंकाल के समय की गई यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक  

आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का दिन आ गया है। आर्थिक पक्ष मजबूत होकर होगा और दिन में वृद्धि करेगा। आज शाम का समय आप अपने परिजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे व मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। संतान के भविष्य के लिए आज कोई नई योजना बना सकते हैं।

धनु 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसका आज अंत होगा और आपको विजय प्राप्त होगी। आज घर की उपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च होगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही धन व्यय करना होगा। यदि आज रूपए पैसे के लेनदेन की सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतें। आज आपके विरोधी परास्त होंगे।

मकर 

व्यवसाय में किए गए कुछ नए परिवर्तनों से आज आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी सफल रहेंगे। शाम के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा, लेकिन वाहन से सावधानी बरतें। सायंकाल के समय वाहन के खराब हो जाने से धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थी यदि किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। पुत्र व पुत्री के विवाह का प्रसंग आज प्रबल हो सकता है।

कुंभ 

यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो इसके लिए उसके सभी संवैधानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के अचानक शारीरिक कष्ट होने से भागदौड़ और अधिक धन खर्च की स्थिति आ सकती है। परिवार में यदि कोई विवाद बहुत लंबे से चल रहा है, तो फिर से उठा सकता है, लेकिन परिवार के बुजुर्गों की सहायता से आज वह समाप्त होगा।

मीन 

दांपत्य जीवन आनंद दायक रहेगा। पास व दूर की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों को आज मानसिक व बौद्धिक भारत से छुटकारा मिलता दिख रहा है। शाम के समय कहीं घूमने फिरने की महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिससे आपका दिमाग रिलैक्स रहेगा। आज आपके माता-पिता की सलाह आपके लिए मददगार व उपयोगी सिद्ध होगी, जिससे आप उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में उत्तम धन लाभ के भरपूर योग बन रहे हैं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

सोमवार, 15 मार्च 2021

सेना भर्ती घोटाले में तीस जगह छापेमारी सेना के 17 बड़े अफसरों पर केस दर्ज

 


नई दिल्ली। सेना भर्ती घोटाले में सोमवार को तीस स्थानों पर सीबीआई ने तोबड़तोड़ छापेमारी कर सेना के 17 अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। जिन अधिकारियों खिलाफ केस दर्ज किया गया है उसमें लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर, नायब सूबेदार आदि शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य लोगों के खिलाफ भी सीबीआई ने केस दर्ज किया है।

भर्ती घोटाले में एजेंसी ने आज देशभर में 30 जगहों पर छापेमारी की है। मामले में आज कपूरथला, बठिंडा, दिल्ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापत्तनम, जयपुर, गुवाहाटी, जोरहाट आदि शहरों में छापेमारी की गई है। सीबीआई के अनुसार मामले में कई संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसएसबी के जरिए होने वाली भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई ने पांच लेफ्टिनेंट कर्नल के अलावा कई अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुणे की एक अदालत ने सेना भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सेना के मेजर रैंक के दो अधिकारियों की पुलिस हिरासत सोमवार को 20 मार्च तक के लिए बढ़ा दी। दूसरी ओर पुणे पुलिस ने मेजर वसंत विजय किलारी (45) और मेजर तिरू मुरुगन थांगवेलु(47) को भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया है।

अब इस तरह तय होगा पंचायत आरक्षण


 लखनऊ । पंचायत चुनाव में आरक्षण पर राज्य सरकार ने कहा कि वह साल 2015 को आधार मानकर आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए तैयार है। न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी व न्यायमूर्ति मनीष माथुर की खंडपीठ ने 25 मई तक यूपी पंचायत चुनाव संपन्न कराने के आदेश दिया है।

हाईकोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि अखिलेश सरकार के दौर में बने शासनादेश के आधार पर पंचायत चुनाव के सीटों के आरक्षण की रूपरेखा तय की जाएगी। ऐसे में 1995 के आधार पर योगी सरकार ने पंचायत सीटों के लिए आरक्षण की लिस्ट जारी की थी, जिसके तहत तमाम ऐसी सीटें आरक्षण के दायरे में आ गई थीं, जो पिछले ढाई दशक में आरक्षण में नहीं आई थीं। हालांकि, कोर्ट के आदेश के बाद अब दोबारा से सूबे की सीटों के आरक्षण की लिस्ट जारी होगी। अब जानते हैं कि अगर आरक्षण आधार बनेगा तो आपकी सीट पर क्या असर पड़ेगा, और कैसे सियासी समीकरण बदल जाएंगे। दरअसल ​हाईकोर्ट के फैसले से अब यूपी की हर जिले की आरक्षण लिस्ट में बदलाव तय है। चूंकि पहले रोटेशन के आधार पर लिस्ट बनी थी लेकिन अब 2015 के शासनादेश के आधार पर आरक्षण सूची में हर जिले में परिवर्तन होगा। ऐसे में चुनाव प्रचार की तैयारियों में लगे संभावित उम्मीदवारों को गहरा झटका लगा है। क्योंकि जहां सीट सामान्य थी, वहां की सीट अब बदल जाएगी, वहीं जहां पर सीट आरक्षित थीं, वहां की सीट के सामान्य होने की संभावना है।

आरक्षण के लिए आधार वर्ष बदला है, प्रक्रिया नहीं है। इस चुनाव रोटेशन या चक्रानुक्रम आरक्षण का ही पालन किया जा रहा है। इसमें इस प्रक्रिया में आज जो सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित है, वो अगले चुनाव में उस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होगी। इसके लिए एक तय रोटेशन है। सबसे पहले एससी-एसटी महिला के लिए सीट आरक्षित की जाती है। इसके बाद एससी-एसटी, ओबीसी महिला, ओबीसी, महिला और जनरल के लिए आरक्षित होती है।

वहीं, साल 2011 में हुई जनसंख्या के आधार पर आरक्षण किया जाएगा।ऐसे में अगर किसी ब्लॉक में 100 ग्राम पंचायत हैं और पिछले चुनाव में वहां 27 सीटें पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थीं। अगले चुनाव में 27 के आगे ग्राम पंचायतों की आबादी के अवरोही क्रम में (घटती हुई आबादी) प्रधान पद आरक्षित होंगी। ऐसे ही सभी आरक्षण के लिए होगा।

उदाहरण के तौर पर 2015 में जिन पंचायतों में पहले एससी के लिए आरक्षण था, उसे ओबीसी का आरक्षण तय किया जाएगा। ऐसे ही जो पंचायतें अब तक ओबीसी के लिए आरक्षित होती रही हैं, उन्हें एससी के लिए आरक्षित किया गया था। इसके बाद जो बची बाकी पंचायतों को आबादी के घटते अनुपात में चक्रानुक्रम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इसी आधार को मानते हुए 58194 ग्राम पंचायत सीटें और 75 जिला पंचायतों में 3051 जिला पंचायत वॉर्ड सदस्य के आरक्षण तय किए थे। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद अब फिर से 2015 के लिहाज से सीटें तय होंगी। ​ऐसे में जिन्होंने पोस्ट और बैनर छपवा लिए थे उनकी दिलों की धड़कनें बढ़ना लाजमी हो गया है।

कोरोना से क्रिकेट की किरकिरी, बिना दर्शकों के होंगे बाकी मैच

 


नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों में दर्शकों की एंट्री नहीं होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। इसके तहत भारत इंग्लैंड सीरीज के आखिरी तीन टी20 मुकाबले दर्शकों के बिना ही खेले जाएंगे। जिन दर्शकों ने आखिरी तीन टी20 मैचों की टिकट खरीदी हैं उन्हें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन रिफंड यानी पैसे वापस करेगा। 

जीसीए की ओर से कहा गया है कि 16,18 और 20 मार्च को होने वाले टी20 मैच बिना दर्शकों के होंगे। यह फैसला तेजी से बढ़ते कोरोना केस के चलते लिया गया है। इस बारे में बीसीसीआई से बात करने के बाद फैसला लिया गया। दर्शकों के पैसे वापस करने के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। साथ ही जिन लोगों को कॉम्पलिमेंट्री टिकट दी गई उनसे स्टेडियम नहीं आने की रिक्वेस्ट की गई है।

बड़े साहब ने नहीं उठाया मुख्यमंत्री कार्यालय का फोन, 25 डीएम और 4 कमिश्नर से जवाब मांगा

 


लखनऊ । मुख्यमंत्री कार्यालय से गए फोन को उठाने की जहमत भी साहब ने नहीं की। इसमें कई मंडलायुक्त, डीएम व एसपी-एसएसपी शामिल हैं। इस बाबत शासन ने 25 डीएम व 4 कमिश्नर से फोन न उठाने पर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या व बरेली के मंडलायुक्त से जवाब-तलब किया गया है। 

इस संबंधी में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने रैंडम आधार पर कुछ जिलों के डीएम, कमिश्नर व एसपी व एसएसपी के सीयूीजी नंबर पर काल किया। कुछ ने उठाया कुछ ने नहीं उठाया। कुछ ने बाद में काल बैक किया तो कुछ के पीआरओ ने उठाया। 

इन जिलाधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण 
शाम तक रिपोर्ट आ गई। इसके बाद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बदायूं, अलीगढ़, कन्नौज, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, फिरोजाबाद, हापुड़, अमरोहा, पीलीभीत, बलरामपुर, गोंडा, जालौन, कुशीनगर, औरया, कानपुर देहात, कानपुर झांसी, 8मऊ, आजमगढ़ के डीएम से कहा गया है कि आपने सीयूजी फोन क्यों नहीं उठाया। यही सवाल वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या व बरेली के डीएम से भी पूछा गया है। तीन दिन में जवाब दें। 

भाजपा नेत्री ने खड़ा किया बखेड़ा, घोडी नहीं चढ पाया कारोबारी का बेटा


 मुरादाबाद । एक बड़े उद्यमी की शादी से ठीक एक दिन पहले सगाई समारोह में मेरठ की भाजपा नेत्री ने उस पर गुपचुप शादी कर दुष्कर्म करने और उसे धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया । इसके चलते उद्यमी के बेटे की सोमवार को होने वाली शादी नहीं हो पाई। इस मामले में उद्यमी की मां ने मझोला थाने में मेरठ निवासी भाजपा नेत्री और उसके सहयोगियों पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। इससे पहले भाजपा नेत्री ने उद्यमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

बताया गया है कि मेरठ के न्यू मोहनपुरी इलाके के रहने वाले उद्यमी की शादी मुरादाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती से तय हुई है। युवक स्पोर्ट्स गेंद बनाने की कंपनी चलाता है। रविवार रात दिल्ली रोड मझोला स्थित होटल ड्राइव इन 24 में उसका सगाई समारोह था और सोमवार 15 मई को शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही मेरठ के दुर्गा नगर इलाके की रहने वाली भाजपा नेत्री अपने परिजनों और साथियों के साथ सगाई समारोह में पहुंच गई। 

सगाई समारोह में भाजपा नेत्री के पहुंचते ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। उद्यमी पर शादी का ड्रामा करके झांसे में रखकर दुष्कर्म और कई साल तक शोषण करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेत्री ने सगाई का विरोध किया। इस दौरान वहां मारपीट हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने पर ले गई। देर रात तक मझोला थाने पर इस बात को लेकर हंगामा मचा रहा। उक्त हंगामे के बाद आखिरकार उद्यमी की सोमवार को होने वाली शादी टल गई। उद्यमी के पिता ने कहा कि विवाद और हंगामे के कारण हमने अभी विवाह स्थगित कर दिया है। अब आगे परिस्थिति के अनुसार देखा जाएगा।

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित होटल में सगाई समारोह के दौरान हंगामा और मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा नेत्री पर केस दर्ज किया है।

गजब हथौड़े और चाकू से बाल काटता है ये नाई


लाहौर। शहर के एक नाई का अजब गजब वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बार्बर या नाई हथौड़े, घारदार चाकू और आग से लोगों के बाल काटता हुआ दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि यह बार्बर लाहौर के लोगों के बाल काटने में काफी समय से यह अनूठा प्रयोग कर रहा है। हालांकि, इस अजीबोगरीब तरीके से आजतक किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया में लाखों लोग देख चुके हैं।

बाल काटने वाले इस नाई का नाम अली अब्बास है। उनकी लाहौर में नाई की एक दुकान है। अक्सर उनकी दुकान पर बाल कटवाने वाले युवाओं की भारी भीड़ जमा रहती है। अली अब्बास ने पाकिस्तान की एक खबर एजेंसी से बात करते हुए कहा कि वह हर गुजरते दिन के साथ बाल काटने के लिए नए तरीके आजमाते हैं। उन्होंने बताया कि वह बाल काटने के अपने सभी नए तरीकों की पूरी ट्रेनिंग लेते हैं, जिससे किसी कस्टमर को चोट न लगे।

घोडी चढे तीन फुटिया अजीम मियां...


शामली । शादी कराने के पुलिस से गुहार लगाने वाले करीब तीन फीट के अजीम मंसूरी की घोड़ी पर बैठकर डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अजीम की शादी की चर्चा होने लगी, लेकिन यह महज अफवाह साबित हुई।

शहर के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 26 वर्षीय अजीम मंसूरी ने पिछले दिनों पुलिस से शादी कराने की गुहार लगायी थी। उनकी एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें करीब ढाई फीट के अजीम वीडियो में घोड़े पर बैठकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद अजीम की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई। अजीम मंसूरी के भाई नईम मंसूरी ने बताया कि यह वीडियो करीब 15 दिन पुरानी है। उनकी पारिवारिक बुआ के के लड़के की मोहल्ला आलकलां में शादी थी, जिसमें अजीम मंसूरी घोड़े पर बैठे थे। तभी किसी ने उनकी वीडियो बना ली थी। अजीम की शादी अभी नहीं हुई है। शादी की बात अफवाह है। बता दें कि अजीम मंसूरी ने गत दिनों महिला थाने में पहुंचकर शादी कराये जाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद वह से देशभर में फेमस हो गए हैं।

मुजफ्फरनगर में फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार, 10 साल की तनख्वाह की होगी रिकवरी

 मुजफ्फरनगर l उत्तर प्रदेश में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले अध्यापकों का  सिलसिला


जारी है जिसमें मुजफ्फरनगर  में दस साल से फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे प्राइमरी स्कूल के अध्यापक को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अध्यापक की बीएड की डिग्री पर संदेह होने पर एबीएसए ने नई मंडी कोतवाली में 9 माह पूर्व रिपोर्ट दर्ज करायी थी। गिरफ्तार अध्यापक को बर्खास्त भी कर दिया गया है। सोमवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। 

छपार थाना क्षेत्र के गांव सिम्भालकी निवासी अध्यापक अनिल चौधरी नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेडी में स्थित प्राइमरी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। वह दस साल से शिक्षा विभाग में तैनात है। 3 जुलाई 2020 को एबीएसए सदर योगेश शर्मा ने अध्यापक अनिल चौधरी की बीएड की डिग्री पर संदेह व्यक्त करते हुए नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। फिलहाल इस मामले की विवेचना एसआई विजयपाल अत्री कर रहे थे। 

आपको बता दें कि विवेचक ने बताया कि अध्यापक ने शिक्षा विभाग में वर्ष 2004-2005 के सत्र में आगरा यूनिवर्सिटी से बीएड की डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी ज्वाइन की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के पश्चात आगरा यूनिवर्सिटी से इस संबंध में सम्पर्क किया तो यूनिवर्सिटी ने लिखकर दिया कि अध्यापक ने यूनिवर्सिटी से बीएड नहीं किया है। फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। अध्यापक का आईपीसी की धारा 420/467/468/471 में चालान कर दिया गया है। 

फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले अध्यापक को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। शासन से दस साल की नौकरी के दौरान वेतन व अन्य सुविधाएं प्राप्त करने वाले आरोपी अध्यापक को शासन से 46 लाख की रिकवरी का नोटिस भेजा गया है। जल्द ही शासन रिकवरी को आरोपी अध्यापक से वसूल करेगा। 

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...