लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी व्यापार सभा के कुल 81 महानगर और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा और नगर अध्यक्ष पंकज जैन घोषित किये गये हैं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी व्यापार सभा के कुल 81 महानगर और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा और नगर अध्यक्ष पंकज जैन घोषित किये गये हैं।
कपिल गुर्जर को आज भाजपा में शामिल किए जाने के बाद विपक्षी दलों की ने पार्टी को घेरना शुरू कर दिया था। इसके बाद भाजपा ने कुछ ही घंटों में कपिल गुर्जर की सदस्यता रद्द कर दी। भाजपा के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा है कि कपिल गुर्जर की सदस्यता रद्द कर दी गई है। हमें अंधेरे में रखकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और खुद को खोड़ा का निवासी बताया था। जैसे ही हमें पता चला कि यह आरोपी है इनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है।
गाजीपुर । आज सरकार के साथ वार्ता सार्थक रहने के बाद भाकियू ने गुरुवार की ट्रैक्टर रैली रद्द कर दी है।
भाकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार बातचीत के जरिए मामले को सुलझाना चाहती है तो यह अच्छी बात है। किसान तो बातचीत के लिए तैयार हैं। किसान बातचीत में अड़चन पैदा नहीं कर रहे हैं। बॉर्डर सील होने से जनता को नुकसान हो रहा है। यह हमारी मजबूरी है,अपनी बात कहां रखें ?
उधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम कुछ तो संतुष्ट है। दो मांगों को मान लिया गया है। अगली बैठक में हम एमएसपी और 3 कानूनों को लेकर सरकार से बात करेंगे। कल की ट्रैक्टर रैली को हमने स्थगित कर दिया है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा।
नए कृषि कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच बुधवार को एक किसान की बेटी ने धरनास्थल पर ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
इस बीच किसान नेताओं ने कहा कि तीन कृषि कानूनों पर गतिरोध अब खत्म हो रहा है। हालांकि, हम एमएसपी पर उनके साथ आम सहमति नहीं बना सके। पराली जलाने के मुद्दे पर सरकार ने किसानों को जुर्माने से बाहर करने पर सहमति व्यक्त की है। बिजली के मुद्दे पर सरकार ने पावर बिल 2020 को वापस ले लिया है।
हर समस्या का हल है ''रामचरितमानस''
रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट से मुक्ति पा सकता है। इन मंत्रो का जीवन में प्रयोग अवश्य करे प्रभु श्रीराम आप के जीवन को सुखमय बना देंगे।
1. रक्षा के लिए
मामभिरक्षक रघुकुल नायक |
घृत वर चाप रुचिर कर सायक ||
2. विपत्ति दूर करने के लिए
राजिव नयन धरे धनु सायक |
भक्त विपत्ति भंजन सुखदायक ||
3. सहायता के लिए
मोरे हित हरि सम नहि कोऊ |
एहि अवसर सहाय सोई होऊ ||
4. सब काम बनाने के लिए
वंदौ बाल रुप सोई रामू |
सब सिधि सुलभ जपत जोहि नामू ||
5. वश मे करने के लिए
सुमिर पवन सुत पावन नामू |
अपने वश कर राखे राम ||
6. संकट से बचने के लिए
दीन दयालु विरद संभारी |
हरहु नाथ मम संकट भारी ||
7. विघ्न विनाश के लिए
सकल विघ्न व्यापहि नहि तेही |
राम सुकृपा बिलोकहि जेहि ||
8. रोग विनाश के लिए
राम कृपा नाशहि सव रोगा |
जो यहि भाँति बनहि संयोगा ||
9. ज्वार ताप दूर करने के लिए
दैहिक दैविक भोतिक तापा |
राम राज्य नहि काहुहि व्यापा ||
10. दुःख नाश के लिए
राम भक्ति मणि उस बस जाके |
दुःख लवलेस न सपनेहु ताके ||
11. खोई चीज पाने के लिए
गई बहोरि गरीब नेवाजू |
सरल सबल साहिब रघुराजू ||
12. अनुराग बढाने के लिए
सीता राम चरण रत मोरे |
अनुदिन बढे अनुग्रह तोरे ||
13. घर मे सुख लाने के लिए
जै सकाम नर सुनहि जे गावहि |
सुख सम्पत्ति नाना विधि पावहिं ||
14. सुधार करने के लिए
मोहि सुधारहि सोई सब भाँती |
जासु कृपा नहि कृपा अघाती ||
15. विद्या पाने के लिए
गुरू गृह पढन गए रघुराई |
अल्प काल विधा सब आई ||
16. सरस्वती निवास के लिए
जेहि पर कृपा करहि जन जानी |
कवि उर अजिर नचावहि बानी ||
17. निर्मल बुद्धि के लिए
ताके युग पदं कमल मनाऊँ |
जासु कृपा निर्मल मति पाऊँ ||
18. मोह नाश के लिए
होय विवेक मोह भ्रम भागा |
तब रघुनाथ चरण अनुरागा ||
19. प्रेम बढाने के लिए
सब नर करहिं परस्पर प्रीती |
चलत स्वधर्म कीरत श्रुति रीती ||
20. प्रीति बढाने के लिए
बैर न कर काह सन कोई |
जासन बैर प्रीति कर सोई ||
21. सुख प्रप्ति के लिए
अनुजन संयुत भोजन करही |
देखि सकल जननी सुख भरहीं ||
22. भाई का प्रेम पाने के लिए
सेवाहि सानुकूल सब भाई |
राम चरण रति अति अधिकाई ||
23. बैर दूर करने के लिए
बैर न कर काहू सन कोई |
राम प्रताप विषमता खोई ||
24. मेल कराने के लिए
गरल सुधा रिपु करही मिलाई |
गोपद सिंधु अनल सितलाई ||
25. शत्रु नाश के लिए
जाके सुमिरन ते रिपु नासा |
नाम शत्रुघ्न वेद प्रकाशा ||
26. रोजगार पाने के लिए
विश्व भरण पोषण करि जोई |
ताकर नाम भरत अस होई ||
27. इच्छा पूरी करने के लिए
राम सदा सेवक रूचि राखी |
वेद पुराण साधु सुर साखी ||
28. पाप विनाश के लिए
पापी जाकर नाम सुमिरहीं |
अति अपार भव भवसागर तरहीं ||
29. अल्प मृत्यु न होने के लिए
अल्प मृत्यु नहि कबजिहूँ पीरा |
सब सुन्दर सब निरूज शरीरा ||
30. दरिद्रता दूर के लिए
नहि दरिद्र कोऊ दुःखी न दीना |
नहि कोऊ अबुध न लक्षण हीना |
31. प्रभु दर्शन पाने के लिए
अतिशय प्रीति देख रघुवीरा |
प्रकटे ह्रदय हरण भव पीरा ||
32. शोक दूर करने के लिए
नयन बन्त रघुपतहिं बिलोकी |
आए जन्म फल होहिं विशोकी ||
33. क्षमा माँगने के लिए
अनुचित बहुत कहहूँ अज्ञाता |
क्षमहुँ क्षमा मन्दिर दोऊ भ्राता ||
इस बीच ज़िला जजी के अधिनस्त सभी अदालतों ने हेर मुकदमे की फाइल की फीडिंग आरम्भ हो गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मामलों से सम्बकन्धित कोर्ट फ़ाइल के अलावा e फ़ाइल भी मेन्टेन करने का निर्णय किया है। उसी के तहत हर कोर्ट फ़ाइल की हरदिन सुनवाई के बाद दिन फीडिंग होगी e फ़ाइल में भी फाइलों में सभी डाक्यूमेंट्स, वकील पक्ष कर के नाम फीड किए जा रहे हैं यह कार्य भी जल्द अपडेट हो जाएगा। इससे वकील और वादकारी घर बैठे अपनी फ़ाइल में डेट ओर आदेश का ब्यौरा मालूम कर सकेंगे। इससे फ़ाइल गुम होने कोई भी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट गुम होने पर e फ़ाइल से दुबारा शामिल किया जा सकेगा वही अपील में e फ़ाइल महत्वपूर्ण कार्य करेगी।
मुजफ्फरनगर l भारतीय जनता पार्टी नई मंडी के कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर को पूर्ण रूप से नई मंडी मंडल अध्यक्ष बनाया गया l जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की संस्तुति एवं सभी पदाधिकारियों के सहयोग से राजेश पराशर को नई मंडी मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया जिसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी अचिंत् मित्तल द्वारा दी गई l
यह दूसरी बार है जब आयकर रिटर्न भरने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले कोरोना के कारण आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 किया गया था, जबकि आमतौर पर यह अवधि 31 जुलाई होती है।
दोपहर ढाई बजे शुरू हुई किसान संगठन के नेताओं और सरकार के बीच बैठक के खत्म होने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज की बैठक पहले की तरह बहुत अच्छे वातावरण में हुई। आज की बैठक में किसान संगठनों के नेताओं ने जो चार विषय चर्चा के लिए रखे थे, उसमें दो मुद्दों पर रजामंदी हो गई है। पहला- पराली को लेकर और दूसरा- बिजली कानून। उन्होंने आगे कहा कि कृषि कानूनों और एमएसपी पर कानून को लेकर चर्चा खत्म नहीं हुई है। इसके लिए फिर से चार जनवरी को बैठक होगी। तोमर ने कहा कि सर्दी का मौसम है, इसलिए किसानों को बुजुर्गों और बच्चों को घर जाने के लिए कहना चाहिए। यह भी किसान संगठनों से मैंने कहा है।'
दूसरी ओर किसान संगठनों में एक संगठन के नेता कलवंत सिंह संधू ने बैठक के बाद कहा, ''सरकार और किसान यूनियनों के बीच अगले दौर की बैठक चार जनवरी को होगी।''
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश के चलते हुई कहासुनी के बाद कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल (55) और उनके भतीजे शुभम उर्फ बच्चा (28) की गोली मारकर कथित हत्या कर दी। हत्या का आरोप उनके पड़ोसी कमलेश कुमार पर लगाया गया है।
दोहरी हत्या से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने हत्यारोपी के घर में आग लगाकर उसके परिजनों को जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकालकर बचा लिया। एसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी रायफल से हवा में गोलियां चलाने के बाद फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गाँधीनगर पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक
सभी ब्लाॅक संयोजको को 3 जनवरी तक सभी वार्डो में प्रवास करेंगे और अधिक से अधिक वोट बनवाने का कार्य के साथ साथ वार्ड में निवास कर रहे विचार परिवार, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व/वर्तमान कार्यकर्ता, पक्ष एवं 3 जनवरी से 6 जनवरी के बीच कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक व प्रदेश मंत्री संजय राय, क्षेत्रीय मंत्री हरीश ठाकुर का कार्यक्रम जिले में सम्भावित है एवं 7 जनवरी से 17 जनवरी के बीच प्रदेश , अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल एवं अन्य राज्य सरकार के 6 मंत्री की सम्भावित बैठक होगी और सभी कार्यकर्ता तैयार रहें, उन्होने बताया आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में सहयोगी के रूप में वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, अचिंत मित्तल को भी लगाया गया है।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी चुनाव नहीं लडेगा अगर कोई पदाधिकारी चुनाव लडना चाहता है तो जिले को अवगत करा दे और उन्होंने बताया नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष पद पर राजेश पाराशर को पार्टी द्वारा मण्डल अध्यक्ष घोषित किया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मन्दिर का निर्माण शुरू हो चुका है जिसके निमित संघ परिवार द्वारा 3 जनवरी को सभी खण्डो पर बैठक का आयोजन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने खण्डो में इस बैठक में भाग लेंगे। बैठक के अन्त में पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी के पुत्र विनीत त्यागी एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर सभी के द्वारा श्रद्धाजंलि दी गई। बैठक में त्रिस्तरीय चुनाव जिला प्रभारी यशपाल पंवार, क्षे़त्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डाॅ0 पुरूषोत्तम गौतम, नमामि गंगे संयोजक वीरपाल निर्वाल, रामकुमार सहरावत, महेशो चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सधीर सैनी, राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, सुरेश तितौरिया, ठा0 मच्छेन्द्र, जितेंद्र त्यागी, परमेश सैनी जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुण्डीर, कोषाध्यक्ष रमेश खुराना,विनीत कात्यायान, बिजेन्द्र पाल, रोहताश पाल, सुनील दर्शन,नितिन मलिक, राजीव गुर्जर, अमित चैधरी, सचिन सिंघल, साधना सिंघल, डाॅ0 देशबन्धु तोमर, वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, अचिंत मित्तल, सभी मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...