नई दिल्ली। बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने अपने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है। ज्वाला और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विष्णु विशाल ने सगाई कर ली है और उनकी इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आते ही हंगामा मचा दिया है। इस साल की शुरुआत में ही विष्णु और ज्वाला गुट्टा ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया था। इसके बाद अक्सर ये जोड़ी साथ में नजर आती रही थी। ज्वाला के जन्मदिन पर ही इन दोनों ने अपने रिश्ते पर सगाई की मुहर लगा दी है।
सोमवार, 7 सितंबर 2020
ज्वाला गुट्टा ने इस फिल्म स्टार के साथ की सगाई
आज 8 सितंबर 2020 का राशिफल एवं पंचांग
टीआर ज्योतिष
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 08 सितम्बर 2020*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - षष्ठी रात्रि 12:02 तक तत्पश्चात सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - भरणी सुबह 08:26 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
⛅ *योग - व्याघात शाम 05:35 तक तत्पश्चात हर्षण*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:29 से शाम 05:01 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:25*
⛅ *सूर्यास्त - 18:46*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - षष्ठी का श्राद्ध, कृत्तिका श्राद्ध*
💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *लक्ष्मी माँ की प्रसन्नता पाने हेतु* 🌷
🙏🏻 *समुद्र किनारे कभी जाएँ तो दिया जला कर दिखा दें ...समुद्र की बेटी हैं लक्ष्मी ... समुद्र से प्रगति है ...समुद्र मंथन के समय.... अगर दिया दिखा कर " ॐ वं वरुणाय नमः " जपें और थोड़ा गुरु मंत्र जपें मन में तो वरुण भगवान भी राजी होंगे और लक्ष्मी माँ भी प्रसन्न होंगी |*
पितृपक्ष अमावस्या पर कुछ ऐसे सामान्य उपाय होते हैं, जिन्हें करने के बाद पितरों को तृप्त यानि संतुष्ट किया जा सकता है
1. पीपल के पेड़ के नीचे लगाए दीपक
पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पितरों के निमित्त घर का बना मिष्ठान व शुद्ध जल की मटकी पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के निमित्त रखकर वहां दीपक जलाएं।
2. गाय को खिलाएं हरी पालक
पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन दिन कुतप-काल के समय अपने पितरों के निमित्त गाय को हरी पालक खिलाएं। पितरों को संतुष्टी मिलेगी।
3. जरुर करें तर्पण
पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर तर्पण करें। तर्पण का पितृ पक्ष में बहुत अधिक महत्व माना जाता है।
4. आमान्य दान करें
पितृ मोक्ष अमावस्या पर दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन किसी भी मंदिर में या ब्राह्मण को आमान्य दान जरुर करें।
5. तेल का चौमुखा दीपक रखें
पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन अपने पितरों के निमित्त तेल का चौमुखा दीपक रखें। सूर्यास्त के बाद घर की छत पर दिपक रखें और ध्यान रखें की आपका मुख दक्षिण दिशा में रखें।
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
🌷 *बृहस्पति नीति* 🌷
🙏🏻 *बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। उन्होंने ऐसी कई बातें बताई हैं, जो हर किसी के लिए बहुत काम की साबित हो सकती हैं। बृहस्पति ने इन ऐसे नीतियों का वर्णन किया है, जो किसी भी मनुष्य को सफलता की राह पर ले जा सकती हैं।*
➡ *मुश्किल कामों में भी आसानी से पा लेंगे सफलता अगर ध्यान रखेंगे ये 3 बातें*
🙏🏻 *हर परिस्थिति में भगवान को याद रखें*
🌷 श्लोक
*सकृदुच्चरितं येन हरिरित्यक्षरद्वयम।*
*बद्ध: परिकरस्तेन मोक्षाय गमनं प्रति।।*
🙏🏻 *अर्थात*
*मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण ही हर सफलता की कुंजी हैं। जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं और स्वर्ग पाना संभव हो जाता है।*
🙏🏻 *दुर्जनों को छोड़, सज्जनों की संगती करें*
🌷 *श्लोक*
*त्यज दुर्जनसंसर्ग भज साधुसमागम।*
*कुरु पुण्यमहोरात्रं स्मर नित्यमनित्यता।।*
🙏🏻 *अर्थात*
*मनुष्य को दुर्जन यानी बुरे विचारों और बुरे आदतों वाले लोगों की संगति छोड़कर, बुद्धिमान और सज्जन लोगों से दोस्ती करनी चाहिए। सज्जन लोगों की संगति में ही मनुष्य दिन-रात धर्म और पुण्य के काम कर सकता है।*
🙏🏻 *हर कोई मनुष्य का साथ छोड़ देता है लेकिन धर्म नहीं*
🌷 *श्लोक*
*तैस्तच्छरीरमुत्सृष्टं धर्म एकोनुग्च्छति।*
*तस्ताद्धर्म: सहायश्च सेवितव्य सदा नृभि:।।*
🙏🏻 *अर्थात*
*हर कोई कभी न कभी साथ छोड़ देता ह, लेकिन धर्म कभी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता। जब कोई भी अन्य मनुष्य या वस्तु आपका साथ नहीं देते, तब आपके द्वारा किए गए धर्म और पुण्य के काम ही आपकी मदद करते हैं और हर परेशानी में आपकी रक्षा करते हैं।*
📖 *💐🙏🏻
पंचक
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक
एकादशी
इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020
पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020
परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020
पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020
प्रदोष
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
14 अक्टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
28 अक्टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल
अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)
पूर्णिमा
बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत
मेष - पॉजिटिव- आज आपका अपने प्रिय जनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। आप में नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता है। आज भी आपके इसी गुण के तहत अधिकतर कार्य संपन्न होंगे। तथा आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।
नेगेटिव - आजकल आपका अधिकतर समय समाज सेवी संस्थाओं के साथ व्यतीत हो रहा है। परंतु परिवार की जरूरतों संबंधी कार्यों के प्रति भी ध्यान रखना आवश्यक है। अन्यथा वे लोग नाराज हो सकते हैं। इस समय कोर्ट में मुकदमा संबंधित कार्यों में कुछ दिक्कत उत्पन्न होगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। आपको अपनी मेहनत तथा योजनाओं में उचित सफलता मिलेगी। भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने की कोशिश करेंगे। परंतु अपनी सामथ्र्य से अधिक पैसा उधार ना लें, क्योंकि चुकाना मुश्किल हो जाएगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सौहार्द पूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। अपने खान-पान के प्रति लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
वृष - पॉजिटिव- आज अधिकतर समय घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। तथा रिलेक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बनेगी। अच्छा पहनावा और खानपान आपका महत्वपूर्ण गुण है। आज इन्हीं गुणों को और दिखाने में भी समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- परंतु दिन के दूसरे पक्ष में किसी प्रकार की चिंता उत्पन्न हो सकती हैं। विरोधी जलन की भावना से आपके बारे में कुछ अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इसका आपके मान-सम्मान पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसलिए निश्चिंत होकर अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने मन मुताबिक कार्यप्रणाली रखने के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। परंतु आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति में सफल भी होंगे। आपके कार्य करने की तकनीक नई व फुर्तीली होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का भी अपने ऑफिस में दबदबा बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। तथा परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोड़ों में दर्द जैसी हल्की-फुल्की समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन - पॉजिटिव- आपने उपलब्धि, लक्ष्य और उम्मीद संबंधी जो सपने संजोए थे काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। इसलिए पूरे जोश व मेहनत के साथ अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहे। स्वयं को साबित करने के लिए ग्रह स्थितियां बेहतरीन समय का निर्माण कर रही है।
नेगेटिव- परंतु आज कोई अप्रिय समाचार भी मिल सकता है। जिसकी वजह से मन कुछ उदास रहेगा। वाहन खराब होने से काफी बड़ा खर्चा सामने आएगा। अगर घर में किसी नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी की योजना बन रही है, तो आज स्थगित ही रखें। क्योंकि अभी उचित समय नहीं है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चाधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। जिसकी वजह से आपकी नौकरी में परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है।
लव- आप प्रबलता से प्रेम और रोमांस के विचारों की तरफ आकर्षित होंगे। पति-पत्नी के बीच भी संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अन्यथा पेट खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क - पॉजिटिव- बच्चों के भविष्य संबंधी कोई प्लानिंग व योजना बनेगी। तथा निवेश संबंधी कार्य संपन्न होंगे। दिल की बजाए दिमाग से काम लंे। हिम्मत और साहस के बल पर असंभव कार्य को भी आसानी से संभव बना लेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो जाएगी। जिसकी वजह से आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। कोई बाहरी व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कामकाज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक मामलों में आपका निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर अवश्य रखें क्योंकि आपकी पीठ पीछे किसी प्रकार के नुकसान होने की भी आशंका है।
लव- परिवार तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान व सिर दर्द रहेगा। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह - पॉजिटिव- अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। तथा समय रोचक व ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में व्यतीत होगा। पुराने मित्रों के साथ मेलजोल खुशनुमा यादों को ताजा करेंगे। ध्यान, योग आदि में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर मन में तरह-तरह के अशुभ ख्याल आएंगे। दिखावे के चक्कर में कर्जा लेने से बचें। क्योंकि चुकाना मुश्किल हो जाएगा। बच्चों की पढ़ाई के प्रति लापरवाही रहेगी तथा मौज मस्ती में अधिक ध्यान रहेगा।
व्यवसाय- कैरियर से संबंधित जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निराकरण होगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। नौकरी में टारगेट पूरा ना होने की वजह से बॉस या अधिकारियों की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है।
लव- बच्चों की समस्या को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक रहेगी। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकालें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम करने की वजह से सर्वाइकल या गर्दन में दर्द जैसी समस्या रहेगी। थोड़ा समय व्यायाम करने में भी व्यतीत करें ।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या - पॉजिटिव- आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करेगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ज्यादा ध्यान रहेगा तथा परीक्षा में सफलता भी प्राप्त होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। आप अपनी सुख-सुविधाओं को नजरअंदाज करके दूसरों के लिए अत्यधिक समय व्यतीत करेंगे। जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय अधिक अच्छा नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। बल्कि गुप्त तरीके से अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें। ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें। ज्यादा मेहनत की वजह से कमजोरी आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
तुला - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुख-शांति संबंधी कार्यों से प्रारंभ होगी। मित्र से मुलाकात मन को सुकून देगी। धार्मिक कार्यकलापों में भी समय व्यतीत होगा। किसी जन्मदिन या किसी अन्य पार्टी में जाने का अवसर प्राप्त होगा।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कहीं से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिसकी वजह से आपकी शांति और सुकून छिन जाएगा। संतान की किसी हरकत से मन व्यथित रह सकता है। जल्दबाजी के चक्कर में आपके कई काम अधूरे भी रह जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से बहुत अधिक मेहनत व परिश्रम करना पड़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए यात्रा के योग भी बने हुए हैं।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक - पॉजिटिव- समाजिक संबंधों का दायरा मजबूत होगा। तथा पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। घर के सदस्यों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना उन्हें सुरक्षा की भावना प्रदान करेगा। कुछ समय गरीब व असहाय लोगों की मदद में व्यतीत करने से आत्मिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- निवेश संबंधी किसी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। क्योंकि कोई कर्मचारी अपना टारगेट पूरा करने के लिए आप से धोखाधड़ी कर सकता है। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कोई अहम कर्मचारी किसी मजबूरी की वजह से काम छोड़कर जा सकता है जिसकी वजह से काम का दबाव आपके ऊपर बहुत अधिक आ जाएगा। ऑफिस में नौकरी संबंधी मामलों में आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा।
लव- पारिवारिक जीवन में संबंधों को मजबूत बनाकर रखने में आपकी प्राथमिकता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है।
स्वास्थ्य- घर के बाहर अपने स्वास्थ्य व खानपान का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही के परिणाम खराब हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
धनु - पॉजिटिव- आध्यात्मिकता की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। जिससे आपको खुशी व आत्मिक शांति प्राप्त होगी और आप अपने कार्यों को भी पूरे मनोयोग से संपन्न कर पाएंगे। संतान का उनके मनपसंद कॉलेज में एडमिशन होने से तनाव से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- परंतु बैंकिंग कार्य में किसी बात की रुकावट आने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। आर्थिक मामलों में हाथ भी तंग हो सकता है। किसी से उधार पैसा बिल्कुल ना लें, इससे आपके आत्म सम्मान को ठेस पहुंच सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कार्य संबंधी व्यवस्था में सुधार आएगा। तथा सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं परंतु समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा। वही नौकरी में भी सभी कार्य समय पर पूरा होने से सुकून भरा समय व्यतीत होगा।
लव- घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा , भाग्यशाली अंक- 3
मकर - पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच व्यवस्थित करेंगे। तथा अपने लिए समय व्यतीत करना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। आप पूरी शिद्दत से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव- आज कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। बेहतर होगा कि आप उनकी बातों में ना आएं अपने विवेक व बुद्धिमता द्वारा स्थितियों पर अच्छी तरह मनन करें। अत्यधिक काम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर उपलब्धियों को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। सभी काम समय पर बनते जाएंगे। ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान लगाएं।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। प्रेमी/प्रेमिका तथा पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से सिर दर्द रहेगा। एसिडिटी और गैस की समस्या भी परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ - पॉजिटिव- नवीन कार्य संबंधी योजना बनेगी। और ये योजनाएं जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगी। घर के निर्माण संबंधी रुके हुए कार्य दोबारा से गति पकड़ेंगे। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और सलाह से कुछ नए कार्यों से संबंधित रूपरेखा भी बनेगी।
नेगेटिव- परंतु लोगों से संपर्क स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस पर आप सबसे ज्यादा भरोसा या विश्वास करते हैं वही आपके साथ विश्वासघात करेगा। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार भी मिल सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेगी। अपने राज व रहस्य किसी को ना बताएं। गोपनीयता का पूरा ध्यान रखें। काम के प्रति आपके उत्साह व जोश में भी कुछ कमी रह सकती है। आर्थिक मामलों में भी हाथ तंग रहेगा।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। और इसका प्रभाव घर-परिवार पर भी पड़ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्त्रियां जोड़ों के दर्द या स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशान रहेंगी। काम के साथ अपना ध्यान रखना भी अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
मीन - पॉजिटिव- कुछ समय से आपको जिस वस्तु की तलाश थी आज वह हासिल हो जाएगी। आप बहुत ही खुश मिजाज रहेंगे। तथा आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं की गलतियों में सुधार लाने की भी चेष्टा करेंगे। तथा कई स्तर पर खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत भी करना आपको सफलता देगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में किए गए कार्यों के कारण हानि भुगतनी पड़ सकती है। आपके कुछ सपने अधूरे रहने की वजह से मन उदास रहेगा। परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां पक्ष में आ जाएंगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी चिंता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आप अपनी क्षमता व योग्यताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा क्रियान्वित करने में सक्षम रहेंगे। मनोनुकूल परिणाम हासिल होंगे तथा सारे प्रयत्न सफल भी रहेंगे।
लव- पति-पत्नी में प्रेम पूर्ण भाव रहेगा। परिवार के साथ रेस्टोरेंट्स में डिनर का प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम के बोझ की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
शुभ दिनांक : 8 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे
सहारनपुर में टूटा रिकार्ड 199 मिले कोरोना पॉजिटिव, महिला की मौत
सहारनपुर। कोरोना के, कहर के बीच सोमवार को एक और महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 55 पहुंच गई है। इसके अलावा 199 लोग कोरोना संक्रमित मिले और संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार को पार कर गया है।
जेल चुंगी निवासी 52 वर्षीय महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज के एल-2 कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था। सोमवार को उनकी मौत हो गई।
उधर, सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 199 नए संक्रमित मिले।
विश्व कर्मा पूजा दिवस पर अवकाश की मांग
मुजफ्फरनगर । श्री विश्वकर्मा पांचाल मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष विशंभर सिहं पांचाल ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान, निर्माण और तकनीकि के देवता श्री विश्वकर्मा के पूजा दिवस 17 सितम्बर के दिन राजकीय अवकाश घोषित किया जाने की मांग की। वहीं इसके अलावा मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के अध्यक्ष रकमपाल सिहं सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी 17 सितंबर को राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस दिवस को राष्ट्रीय विश्वकर्मा तकनीकि दिवस के रुप मे मनाया जाना। सोमवार को श्री विश्वकर्मा पांचाल मानव सेवा संस्थान के एक ज्ञापन राष्ट्रपति रामनाथ कोवन्दि के नाम डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जैसा कि आप मली भांति जानते ही है कि हमारे पूरे भारत देश में और विश्व के कई अन्य देशों में प्रतिवर्ष 17 सितम्बर के दिन तकनीकि के जनक भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना उद्योग जगत में सर्वत्र की जाती है । भगवान विश्वकर्मा को ज्ञान, विज्ञान, निर्माण और तकनीकि का देवता माना जाता है । हमारे प्राचीन धर्म ग्रन्थों, वेद पुराण तथा उपनिषदों में भी इनका उल्लेख है । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समस्त तकनीकि ज्ञान का प्रोत भगवान विश्वकर्मा ही है । विशेष रूप से 17 सितम्बर को ही विश्वकर्मा पूजा दिवस सर्वत्र श्रद्धा एवं आस्था के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाता है । उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। वही इसके अलावा मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के अध्यक्ष रकमपाल सिहं सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 17 सितम्बर के दिन राजकीय अवकाश घोषित किया जाना तथा इस दिवस को राष्ट्रीय विश्वकर्मा तकनीकि दिवस के रुप में मनाया जाने की मांग की।
सांप के डसने से पति-पत्नी दोनों की मौत
बांदा। जिले के एक गांव में एक ही पति-पत्नी को सांप ने डस लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
सौता गांव निवासी विनोद (27) पुत्र राजकुमार रविवार रात अपनी पत्नी मिथलेश (25)के साथ एक सो रहे थे। सोमवार सुबह सांप ने पति के कंधे पर और पत्नी के कमर में डस लिया। सांप के डसने के बाद दोनों का घरेलू उपचार किया। बाद में परिजनों दोनों को जिला अस्पताल ले गए, यहां दोनों की मौत हो गई।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ईकाई ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
मुजफ्फरनगर । प्रादेशिक पदाधिकारियों पर हठधर्मिता व पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए जनपद में हों रही कथित गैर-विधिक नियुक्तियों के विरोध में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, मुज़फ्फरनगर इकाई का सामूहिक इस्तीफा पत्र देने का ऐलान किया है।
आज दिनांक 07-09-2020 को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ मुज़फ्फरनगर इकाई के 40 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यो ने प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के पक्षपातपूर्ण व्यवहार व हठधर्मिता से कुंठित हो कर सामूहिक इस्तीफा प्रेषित कर दिया है।
इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के कथनानुसार संगठन के जिला एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारियों की सहमति एवं संस्तुति के बिना प्रदेश स्तर के पदाधिकारी द्वारा अपने "खास" लोगो को (जो पिछले 2 साल से संगठन में सक्रिय भी नही है तथा पिछले 2 साल में तीन-तीन ब्राह्मण संगठन बदल चुके है) एकपक्षीय निर्णय लेते हुए उच्च पदों पर नियुक्त किया जा रहा है तथा विगत 2 वर्षों से संगठन को अपने खून-पसीने से सींचने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हाशिये पर डालने का प्रयास किया जा रहा है।
विदित है कि लॉक डाउन के समय मे भी अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ लगातार 60 दिनों तक गरीब ब्राह्मणों की सेवा करने वाले संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पदमुक्त किये जाने की धमकी दी जा रही है, तथा जिन सदस्यों की संगठन के किसी भी कार्यक्रम/प्रदर्शन/धरनो में उपस्थिति नगण्य रही है उनकों संगठन की अवहेलना करने का पुरुस्कार बड़े पद दे कर दिया जा रहा है।
हाल ही में संगठन के लिए अशोभनीय टिप्पणी करते हुए संगठन को छोड़ने की धमकी देने वाले अमित शास्त्री जी को, अधिकतर पदाधिकारियों की असहमति होते हुए भी जिलाध्यक्ष बनाया गया।
इस कृत्य से बिल्कुल स्पष्ट है के प्रादेशिक एवं नवनियुक्त जिला स्तर के पदाधिकारियों को संगठन में विघटन की कोई चिंता नही है, अपितु इन लोगो का उद्देश्य बड़े पदों पर अपने लोगो को बैठाना मात्र है।
प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के गैर-विधिक तरीके से की गई नियुक्तियाँ, किसी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मानने वाले संगठन में अस्वीकार्य है, ये पक्षपातपूर्ण निर्णय मुज़फ्फरनगर जनपद के शीर्ष पर पहुँचे राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ को तोड़ने का निर्णय माना जा रहा है।इस्तीफा देने वाले सभी पदाधिकारियों के अनुसार मुज़फ्फरनगर इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष प० प्रमोद शर्मा में अटूट आस्था है तथा अंतिम साँस तक रहेगी, परन्तु प्रदेश पदाधिकारियों के गैर-लोकतान्त्रिक फैसलों से हुई पीड़ा, और उपेक्षा के कारण सभी ने सामूहिक इस्तीफा प्रेषित करने का निर्णय लिया है।
इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में प० अनिल आनंद भारद्वाज -प्रदेश प्रभारी
प० ध्यानचंद कुश - प्रदेश उपाध्यक्ष
प० सुबोध शर्मा - प्रभारी मेरठ सहारनपुर मण्डल
प० शिषु प्रधान - प्रदेश उपाध्यक्ष
प० आर. के. पराशर - प्रदेश सचिव
प० अभिषेक भारद्वाज - जिला उपाध्यक्ष (युवा)
प० अंकुर टिल्ला - नगर कार्य कारिणी सदस्य
प० सतीश मैथानी - जिला उपाध्यक्ष सनातन धर्म रक्षा प्रकोष्ठ
प० आनंदराज वत्स - नगर उपाध्यक्ष
प० कृष्णानन्द वशिष्ट
प० प्रमोद शर्मा - सहारनपुर मंडलाध्यक प० अन्नू शर्मा - प्रदेश सचिव (महिला प्रकोष्ट)
प० पूजा शर्मा - जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर प० शोभा शर्मा - शाहपुर ब्लाक अध्यक्षा
प० सोनिया शर्मा - जिला सचिव
प० देवकी शर्मा महिला प्रकोष्ट
प० मीनाक्षी शर्मा - मण्डल उपाध्यक्ष
प० कमल शर्मा - मण्डल उपाध्यक्ष
प० डॉ शेलेन्द्र गौतम -जिलाध्यक्ष
प० मनीष शर्मा - जिला युवा प्रभारी
प० सुशील शर्मा कूकड़ा - सचिव
प० अजय शर्मा पूर्वांचल
प० सुशील शर्मा - जिला उपाध्यक्ष
प० सतीश करवाड़ा - जिला उपाध्यक्ष (युवा)
प० देवदत्त शर्मा - जिला महासचिव
बिट्टू प्रधान - जिला प्रभारी
प० अमित शर्मा - जिला उपाध्यक्ष
प० महेश शर्मा - जिला संगठन सह सचिव
प0 सतीश कौशिक - जिला मीडिया प्रभारी
प० मनोज शर्मा - मण्डल उपाध्यक्ष
प0 अनुराग शर्मा - मण्डल उपाध्यक्ष (युवा)
प०प्रमोद भारद्वाज - जिला उपाध्यक्ष
प० अमित तिवारी - प्रभारी सनातन धर्म रक्षा प्रकोष्ठ
प० अखिल वत्स - जिला अध्यक्ष (युवा)
प० पंकज शर्मा - जिलाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ)
प० अनुपम शर्मा - नगर प्रभारी (मुजफ्फरनगर)
प० राजू अवस्थी - मण्डल सचिव
प विशाल शर्मा - अध्यक्ष आवास विकाश कालोनी खाजापुर
डॉ० सुरेंद्र शर्मा - मण्डल सचिव
प० नीरज शर्मा - मण्डल सचिव
प० रामानुज दुबे
प० प्रह्लाद शर्मा - जिलाध्यक्ष सनातन धर्म रक्षा प्रकोष्ट व समस्त जिला टीम सहित
प० गौरव - युवा सचिव
प० हेमन्त शर्मा - नगर अध्यक्ष समस्त नगर टीम सहित
प० नितिन शर्मा - जिला युवा सचिव
प० शुभम भगत - नगर सचिव
प० विजय शर्मा - जिला सचिव
प० राकेश शर्मा - जिला कोशाध्यक्ष
प० शरद शर्मा - मोरना विधान सभा प्रभारी
प० मुकेश शर्मा - ब्लाक मोरना अध्यक्ष टीम सहित
प० अश्वनी शर्मा - सचिव
प० विजय वशिष्ट - जिला युवा सचिव
प० गणेश गोड - जिला उपाध्यक्ष
प० गौतम भूरा - जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष
प० राहुल शर्मा - युवा नगर संगठन सचिव आदि प्रमुख रहे।
दंगों में मरे लोगों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। जिले में सात साल पहले हुए दंगे में मारे गए लोगों की सातवीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह एवं कवाल कांड में मारे गए गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने बसेड़ा रहमतपुर और भोकरहेड़ी गांव में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुजफ्फरनगर में सात सितंबर 2013 को नगला मंदिर में आयोजित बहू-बेटी सम्मान बचाओ महापंचायत से लौटती भीड़ पर कई स्थानों पर हमले हुए थे। दंगे में बसेड़ा गांव निवासी बृजपाल सिंह, रहमतपुर गांव निवासी अजय सिंह, भोकरहेड़ी कस्बा निवासी सोहनवीर सिंह भी हिंसा में मारे गए थे। तीनों ही स्थानों पर बृजपाल सिंह, अजय सिंह और सोनवीर सिंह की सातवीं बरसी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित हवन में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह एवं रविंद्र सिंह मलिकपुरा ने गांव बसेड़ा रहमतपुर एवं भोकरहेड़ी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भोकरहेड़ी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजीव चेयरमैन हमतपुर, जोगेन्द्र वर्मा भोकरहेड़ी, अमित प्रमुख, अजय चेयरमैन आदि उपस्थित रहे। ।
जिले में कोरोना आज सैकड़ा के पार मिले, 107 कोरोना पॉजिटिव
मुजफ्फरनगर l मुजफ्फरनगर जिले में आज 107 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं । शहर कोतवाली और एल आई सी आफिस में आज तीन तीन पाजिटिव मिले।
जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 316 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 107 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज के आरटीपीसीआर, दो के ट्रूनेट, 96 के रैपिड टेस्ट तथा आठ के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि प्राइवेट लैब के जरिए हुई है। आज जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें पुरकाजी से एक, सुजडू से एक, सहावली से एक, गांधीनगर से दो, राठी हाउस शांति नगर से एक, ककरौली से एक, छछरौली से एक, शुगर मिल मोरना से 10, कवाल जेल से 21, सलारपुर से एक, मीरापुर से एक, सीएचसी जानसठ से एक, मोहम्मद गंज से एक, जानसठ से एक, लाडपुरा से एक, खतौली से दो, नगला पिथौरा से दो, निरमाना से एक, बघरा से एक, बुढ़ाना से एक, ठाकुरद्वारा से एक, चरथावल से एक मरीज शामिल है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के मोहल्ला केशवपुरी से 2, साउथ सिविल लाइन से चार, इंदिरा कॉलोनी से एक, नया गांव से एक, कंबल वाला बाग से दो, आबकारी से 1, सीबीआई कॉलोनी से एक, एटूजेड कॉलोनी से एक, महालक्ष्मी एंक्लेव से तीन, रामपुरी से चार, आदर्श कॉलोनी से एक, आनंदपुरी से दो, जसवंतपुरी से 2, भरतिया कॉलोनी से एक, सिविल लाइन से दो, आबकारी मोहल्ला से एक, द्वारकापुरी से एक, बकरा नगर मुजफ्फरनगर से एक, तथा डीडब्ल्यूएच से एक मरीज शामिल है। जिला कारागार से एक, उत्तरी सिविल लाइन से 3, आरटीओ ऑफिस से एक, नई मंडी से तीन, आनंदपुरी से एक, अबूपुरा से एक, एलआईसी ऑफिस से 3, पुलिस लाइन से तीन, शिवपुरी से दो तथा कोतवाली से तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जनपद में आज 94 और कोरोना मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब तक कुल 1800 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 912 हो गए हैं ।
आज मरीज 94 ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।Date 07-09-2020
आज कुल सैंपल प्राप्त-316
(RtPcr)
आज पॉजिटिव-- 107
01 Rtpcr
02 ट्रू नॉट
96 Rapid antigen test
08 Pvt Lab
= 107
----------------------
आज ठीक/डिस्चार्ज -94
टोटल डिस्चार्ज- 1800
टोटल एक्टिव केस- 912
गैंगस्टर को दो साल की कैद और जुर्माना
मुजफ्फरनगर । न्यायालय द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में निरुद्ध अभियुक्त को 02 वर्ष के कठोर कारावास व अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
अभियुक्त द्वारा गिरोह बनाकर आस-पास के जनपदों में अवैध शराब की तस्करी की जाती थी। जिसके सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2017 में गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 07.09.2020 को मा0 न्यायालय ADJ-5 द्वारा अभियुक्त को 02 वर्ष के कठोर कारावास व 5000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दण्डित किये गये अभियुक्त का नाम इन्द्रजीत पुत्र सौदागर सिंह नावसी सेह थाना खन्ना सदर लुधियाना पंजाब है।
यूपी और उत्तराखंड के बीच बस सेवा फिर होंगी शुरू
लखनऊ । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच 100 बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। लाक डाउन के चलते बसों का संचालन बंद चल रहा है।
बसों के संचालन के लिए उत्तराखंड परिवहन से हरी झंडी मिलने के बाद निगम अब शासन को प्रस्ताव भेजकर बस संचालन की मंजूरी लेगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन पीआर वेलवारियार ने बताया कि अनलॉक में अंतर्राज्जीय यूपी रोडवेज बसों का संचालन बंद है।
उत्तराखंड सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लखनऊ से हरिद्वार, प्रयागराज से हरिद्वार, वाराणसी से हरिद्वार, सहारनपुर से हरिद्वार, बरेली से हरिद्वार, पश्चिम जिलों से देहरादून के बीच बसों का संचालन होगा l
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...