शामली । जिले में आज 82 कोरोना पॉजेटिव केस पाये गए हैं। इसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1345 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 411 हो गया है। इसके अलावा कैराना की एक कोरोना संक्रमित महिला की हरियाणा के करनाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को कोविड अस्पताल से उपचार के बाद 17 मरीजों को भी डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा भी 16 पर पहुंच गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार की देर शाम 48 जबकि रविवार को 34 नए कोरोना पॉजेटिव केस की पुष्टि हुई है जबकि कोविड अस्पताल से उपचार के बाद ठीक होने पर 17 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
रविवार, 6 सितंबर 2020
शामली में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, 82 नए मामले
आज का पंचांग तथा राशिफल 7 सितंबर 2020
🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 07 सितम्बर 2020*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - पंचमी रात्रि 09:38 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - भरणी पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग - ध्रुव शाम 04:38 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:47 से सुबह 09:20 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:24*
⛅ *सूर्यास्त - 18:47*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - पंचमी का श्राद्ध भरणी श्राद्ध*
💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *इससे आपका मन लगने लगेगा* 🌷
➡ *यदि दुकान अथवा व्यवसाय-स्थल पर आपका मन नहीं लगता है तो इसके लिए आप जिस स्थान पर बैठते हैं वहाँ थोडा-सा कपूर जलायें, अपनी पसंद के पुष्प रखें और स्वस्तिक या ॐकार को अपलक नेत्रों से देखते हुए कम-से-कम ५ – ७ बार ॐकार का दीर्घ उच्चारण करें |*
➡ *अपने पीछे दीवार पर ऊपर ऐसा चित्र लगायें जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य हो, ऊँचे –ऊँचे पहाड़ हों परंतु वे नुकीले न हों और न ही उस चित्र में जल हो अथवा यथायोग्य किसी स्थान पर आत्मज्ञानी महापुरुषों, देवी-देवताओं के चित्र लगायें | इससे आपका मन लगने लगेगा |*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *पितृ पक्ष* 🌷
🙏🏻 *अभी पितृ पक्ष चल रहा है | अपने घर के लोग जो गुजर गये हैं | उनकी आत्मा को शांति देने के लिए इतना जरूर करें कि अब सर्व पितृ अमावस्या आयेगी, (17 सितम्बर 2020 गुरुवार को ) उस दिन गीता का 7 अध्याय पाठ करें, सूर्य भगवान के सामने जल और अन्न ले जाकर प्रार्थना करें कि: "हे सूर्यदेव, यमराज आप के पुत्र हैं, हमारे घर के जो भी गुजर गये उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, आज के गीता के पाठ का पुण्य उनके लिए दीजीये" पितृ गण राजी होंगे, घर में अच्छी संतान जन्म लेगी यह सर्व पितृ अमावस्या के दिन जरूर करें।*
🙏🏻🌺🙏
पंचक
28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक
एकादशी
इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020
पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020
परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020
पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020
15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
14 अक्टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
28 अक्टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल
अमावस्या
गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या
शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)
पूर्णिमा
गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत
4 सितंबर- द्वितीया, 5 सितंबर- तृतीया, 6 सितंबर- चतुर्थी, 7 सितंबर- पंचमी, महा भरणी, 8 सितंबर- षष्ठी, 9 सितंबर- सप्तमी, 10 सितंबर- अष्टमी, 11 सितंबर- नवमी, 12 सितंबर- दशमी, 13 सितंबर– एकादशी-द्वादशी, 14 सितंबर- त्रयोदशी, 15 सितंबर चतुर्दशी, मघा श्राद्ध, 16 सितंबर- सर्वपित्र अमावस्या, 17 सितंबर- मातमाह श्राद्ध
मेष - पॉजिटिव - आज का दिन आपके मन मुताबिक व्यतीत होगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। अपने प्रियजनों की मदद करना आपको सुखकर लगेगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे।
नेगेटिव - दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। जिसकी वजह से किसी नजदीकी मित्र के साथ कहासुनी होना भी संभव है। युवाओं को मौज-मस्ती की अपेक्षा अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने की अति आवश्यकता है।
व्यवसाय- करियर व कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए आप भरसक प्रयास करेंगे। आपके इन प्रयासों का उचित लाभ भी प्राप्त होगा शेयर्स, सट्टा आदि से जुड़े कामों में बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। क्योंकि नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ समय घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती व मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी रहेगी। और काम की अधिकता की वजह से तनाव भी हावी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
वृष - पॉजिटिव- शारीरिक रूप से आज आप अपने आप को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। तथा आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। आप अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
नेगेटिव- किसी छोटी सी बात पर ससुराल पक्ष से संबंध खराब होने की आशंका है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। कभी-कभी आपको महसूस होगा कि परिश्रम के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी रहेगी।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों पर विश्वास रखना, उनकी कार्य क्षमता व आत्मबल को और अधिक बढ़ाएगा। जिससे आप अपने व्यक्तिगत मामलों पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों की किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ कुछ बहस होने की आशंका है।
लव- काम की अधिकता की वजह से घर में अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। परंतु पारिवारिक सदस्यों का सहयोग तथा स्नेह आप को चिंता मुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य- कुल मिलाकर स्वास्थ्य ठीक रहेगा फिर भी अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन - पॉजिटिव- आप धार्मिक कार्यों तथा आयोजन में व्यस्त रहेंगे। आपका सिद्धांत वादी तथा व्यापक दृष्टिकोण समाज में आपकी छवि को और अधिक निखारेगा। कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने के भी उचित योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- किसी बच्चे के विवाहित जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता रह सकती हैं। परंतु धैर्य और विवेक द्वारा मुश्किल समस्या का हल भी निकाल लेंगे। घर की देखरेख तथा विलासिता संबंधी चीजों पर खर्च होने से बजट गड़बड़ा सकता है।
व्यवसाय- आप कार्यक्षेत्र में कुछ ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जो कि आपके लिए बहुत अधिक फायदेमंद साबित होंगे। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, परंतु आप अपनी कार्य क्षमता व कुशलता द्वारा हर समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे।
लव- आपके कार्य में जीवनसाथी का सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। तथा आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क - पॉजिटिव- आज सुखद दिन की शुरुआत होगी। आप अपने काम सोच समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएंगे। अपने विनम्र स्वभाव के कारण आप लोगों में तारीफ का पात्र बनेंगे तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी काफी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- परंतु लापरवाही की वजह से आप बैठे-बिठाए किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आप पर कोई बदनामी या आरोप लग सकता है। थोड़ी सी समझदारी से काम लेने से आपका तनाव काफी हद तक कम होगा। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर अवश्य अमल करें।
व्यवसाय- आज अपनी ऊर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्य तथा पेमेंट इकट्ठा करने में लगाएं। आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम है। आपका रुका हुआ पैसा काफी हद तक वापस मिल जाएगा। दिक्कत आने पर घर के सदस्यों की मदद लेना भी लाभदायक रहेगा। ऑफिस के भी सारे काम सुचारू रूप से निपटते जाएंगे।
लव- घर पर खुशी वाला माहौल रहेगा। मेहमानों के आगमन से हंसी मजाक तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम, गला खराब होने जैसी दिक्कत महसूस होगी। संयमित आहार व दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह - पॉजिटिव- आज का दिन मिला-जुला प्रभाव देने वाला है। किसी मित्र द्वारा महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। जो आपके भविष्य संबंधी कार्यों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। बड़े ऑर्डर प्राप्त होंगे जिससे आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होने की संभावना है।
नेगेटिव- दोपहर बाद ऐसा लगेगा कि जैसे समय रुक सा गया है। अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है। काम के दबाव के चलते आपसे खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ लाभदायक मीटिंग होगी। जिससे आपको बड़े आर्डर प्राप्त होंगे। परंतु काम को समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है।
लव- घर में समय ना देने की वजह से जीवन साथी के साथ कुछ अनबन हो जाएगी। परंतु आपका धैर्य और संयम बनाकर ही रखना उचित है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी जांच अवश्य कराएं। योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या - पॉजिटिव- आज कोई शुभ समाचार मिलने से सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। धन संबंधी मामलों में भी सफलता हासिल होगी। तथा कार्य संबंधी योजनाएं समय पर सफल होने से सुकून रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद व स्नेह आपके भाग्य को और अधिक बल प्रदान करेगा।
नेगेटिव- जमीन संबंधी विवादों में कुछ तनाव के बाद हल मिलने की संभावना है। ध्यान रखें कि कुछ लोग आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय रहेंगे। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र संबंधी योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होंगी। अपने किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा। परंतु आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों की अपनी पढ़ाई के प्रति लगन देखकर आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- माइग्रेन व सिरदर्द जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अत्यधिक गरिष्ठ व तला-भुना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला - पॉजिटिव- आज शांतिदायक व धनदायक समय है। आप किसी नई तकनीक का प्रयोग करके अपने काम को आगे बढ़ाएंगे और वे सफल भी रहेंगे। घर को सजाने संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेगी। तथा जीवन बहुत ही सहज तथा सरल प्रतीत होगा।
नेगेटिव- अपनी कार्यशैली व योजनाओं को सबके आगे शेयर ना करें, क्योंकि नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं जो कि आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। किसी संतान की प्रतियोगी परीक्षा संबंधी तैयारी में ध्यान ना देने की वजह से चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व परिश्रम का परिणाम मिलने का समय आ गया है। आपकी व्यस्तता और अधिक बढ़ जाएगी। परंतु उसके उचित परिणाम मिलने व आर्थिक स्थितियां बेहतर होने से मन में खुशी व आत्म विश्वास बना रहेगा
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। तथा आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। जिसकी वजह से सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं उठ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से अपने नजदीकी लोगों के साथ चल रही गलतफहमिओं का निराकरण होगा। तथा आशा व उम्मीद की नई किरण का उदय होगा। संपत्ति के बंटवारे संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से आसानी से सुलझ जाएंगे।
नेगेटिव- अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। बिना सोचे-समझे कोई काम ना करें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें। अन्यथा भविष्य में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
व्यवसाय- तेजी-मंदी व शेयर्स में भूलकर भी पैसा ना लगाएं। अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों तथा हरकतों पर पैनी नजर भी रखना आवश्यक है। जलन की भावना से वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लव- आपकी परेशानियों में परिवार जनों का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
धनु - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रहे आपके प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। समान विचारधारा वाले लोगों से मिलना-जुलना आपको आंतरिक खुशी प्रदान करेगा। ग्रहणी तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर-परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां सुचारू रूप से निभाने में सक्षम रहेंगी। और उनका मान सम्मान भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- आर्थिक स्थितियों में किसी प्रकार की उठापटक रहेगी। किसी प्रकार की यात्रा करने से परहेज करें। फिजूल खर्च की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम नहीं मिल रहे हैं। परंतु यह सिर्फ वहम ही है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में जो आपने बदलाव किए हैं, वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। तथा कार्यस्थल का सकारात्मक वातावरण कर्मचारियों को भी ऊर्जावान बनाकर रखेगा। कामकाजी स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगी।
लव- आपके अधिक रोक-टोक और अनुशासन पूर्ण व्यवहार रखने की वजह से घर के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। परंतु व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है।
स्वास्थ्य- खान-पान का ध्यान रखें। तेलिय पदार्थों का सेवन आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
मकर - पॉजिटिव- अगर कोई राजकीय काम रूके हुए हैं तो आज उनको पूर्ण करने का उचित समय है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के धार्मिक आयोजन संबंधी समारोह में भी जाने का अवसर प्राप्त होगा। और सगे संबंधियों के साथ मेल मिलाप आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी आलोचना या निंदा करेंगे, परंतु चिंता ना करें, आपका अहित नहीं होगा। किसी मित्र से संबंधित कोई अशुभ सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा। बच्चों की किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी होने की आशंका है।
व्यवसाय- कोर्ट में व्यवसाय संबंधी कोई मामला चल रहा है तो उसका कोई उचित परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में कोई फंसा हुआ या रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ऑफिस के माहौल में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है, जिसके प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है
लव- पति-पत्नी में वैचारिक मतभेदों की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु आपस में बैठकर बातचीत से स्थितियां संभल जाएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सचेत व सावधान रहना आवश्यक है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी,भाग्यशाली अंक- 2
कुंभ - पॉजिटिव- आपकी योग्यता व काबिलियत की समाज तथा रिश्तेदारों के बीच तारीफ होगी। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने के कारण तनाव से राहत मिलेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर होंगे तथा वक्त-बेवक्त बिना बात की स्थितियां भी बनेगी।
नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी व भावुकता में कोई निर्णय ना लें। इसकी वजह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ नजदीकी रिश्तेदार आपके कार्य मे रुकावटें डालेंगे परंतु वे लोग आपका अहित करने में सफल नहीं हो पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। आप जमकर मेहनत करेंगे तथा उसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में चल रहे तनाव की वजह से स्थान परिवर्तन करना उचित है।
लव- दिन भर की व्यस्तता के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना सारी थकान को भुला देगा। और खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व कंधों में दर्द रह सकता है। व्यायाम और योगा इसका उचित समाधान है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1
मीन - पॉजिटिव- दिन कुछ मिला-जुला प्रभाव देने वाला है। दोपहर बाद समय पूर्णतः अनुकूल आएगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा फोकस रहेंगे। आपके शुभचिंतक जरूरत पड़ने पर आपको पूरी मदद करेंगे।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रहेंगी। वाहन या महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना करें जिससे कि आपकी इमेज खराब हो।
व्यवसाय- आज किसी प्रकार की भी व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखें। क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें, खोने या चोरी होने की आशंका बनी हुई है। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम को सावधानीपूर्वक करें कोई इंक्वायरी आदि हो सकती है।
लव- पति-पत्नी में आपसी समझ का अभाव रहेगा। जिसका नकारात्मक प्रभाव परिवार पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल निकालने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बदलते मौसम की वजह से खांसी जुकाम रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है।
जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
सिंह से कन्या राशि में जा रहे सूर्य करेंगे सभी राशियों को प्रभावित, जानिए आपकी राशि क्या कहती है
सूर्य ब्रह्मांड के सबसे तेजस्वी ग्रह है जो 16 सितंबर अपनी सिंह राशि से निकल कर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद सूर्य का गोचर अपनी नीच राशि तुला में होगा। इस परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होने जा रही हैं। जानिए आपकी राशि पर इसका असर-
मेष राशि- कोर्ट कचहरी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके खर्च बढ़ सकते हैं इस पर नियंत्रण जरूरी है। कर्ज आसानी से मिल जाएगा, लेकिन इससे बचने का प्रयास करें।
वृषभ राशि - आपके लिए यह बदलाव समान्य रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और प्रेम संबंधों में संतुलित व्यवहार करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
मिथुन राशि- माता और पिता का स्वास्थय खराब हो सकता है। आपके परिवार में किसी भी विवाद को टालने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर मान- सम्मान बढ़ेगा। घर या वाहन खरीद का योग है।
कर्क राशि- इस राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन सेहत पर ध्यान जरूरी है। यात्राओं का भी योग है। स्थितियां परिवार में अनुकूल रहेंगी।
सिंह राशि- वाणी पर संयम रखें, अन्यथा नुकसान और विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थय को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
कन्या राशि- स्वास्थय कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद या तनाव की स्थितियां भी उत्पन्न कर सकता है। लेकिन आपके कार्य स्थल पर इस गोचर के अनुकूल परिणाम होंगे।
तुला राशि- खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय है। दूर पास की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।
वृश्चिक राशि- आपको आर्थिक लाभ की संभावना है। सम्मान में वृृद्धि तथा उच्च व्यक्तियों से संबंध के योग हैं। संतान के संबंध में अनुकूल समाचार की प्राप्ति होगी। लेकिन प्रेम संबंधो में सावधानी जरूरी।
धनु राशि-काम काज में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पद में वृद्धि संभव है। परिवार में इस सुख और शांति का वातावरण रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि- भाग्य साथ देगा। पारिवारिक संबंध प्रगाढ होंगे। स्वास्थय खराब हो सकता है। यात्रा के अलावा पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा।
कुंभ राशि- स्वास्थय कष्ट संभव है। अपने कार्य पर ध्यान दें और कोई ऐसा कार्य ना करें जो बाद में कानूनी दिक्कतें खडी करे या परेशानी का कारण बने।
मीन राशि - वैवाहिक जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में किसी का स्वास्थय बिगड सकता है। इसके बावजूदर सूर्य का गोचल शुभ फलदायी रहने वाला है। व्यापार नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
पं.अतुलेश मिश्र
जिले में 24 घंटे में दो कोरोना पीड़ितों की मौत
टीआर ब्यूरो l
मुजफ्फरनगर l जिले में कोरोना अपना लगातार कहर बरपा रहा है l इसी क्रम में आज कोरोना से पीड़ित दो व्यक्तियों की मौत हो गई l इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है l
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण चोपडा से वार्ता में उन्होंने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है । इनमें रामपुरी निवासी एक व्यक्ति ने कोविड अस्पताल में दम तोडा जबकि गांधी कालोनी निवासी एक अन्य व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इस तरह से कोरोना से मरने वालों की संख्या जिले में 34 हो गई है।
मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी कोरोना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसएसआई कोतवाली ने बताया कि शहर कोतवाल बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। वह फिलहाल होम आईसोलेट हैं। इस संबंध में एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों को एहतियात बरतने को कहा गया है । इसके अलावा थाना खतौली में एक, थाना सिविल लाइन्स में एक, पुलिस लाइन्स के एमओएस, तथा शहर की दो पुलिस चौकियों में दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर में पुलिसकर्मियों पर भी कोरोना का कहर है।
सहारनपुर में 2 एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट कोरोना पॉजिटिव
सहारनपुर। जिले में 3 अफ़सरो को करोना की पुष्टि हुई है। इनमें एडीएम एफ विनोद कुमार. एडीएम जे प्रदीप कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
करंट से बच्चे की मौत पर विधायक उमेश मलिक ने किया मुआवजे का ऐलान
मुजफ्फरनगर। बुढाना तहसील के गांव लोई में 6 साल के बालक की बिजली के खंबे में आ रहे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के गांव लोई के रहने वाले संजय का बेटा आदि (06) रविवार को शाम करीब 4 बजे अपनी बस्ती में बिजली के खंबे के पास खेल रहा था। बिजली के खंबे की र्स्पोटिंग तार में किसी कारण वश हाईवोल्टेज करंट आया हुआ था। आदि विद्युत प्रवाहित सर्पोटिंग तार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक से वार्ता की। विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता के बाद उपजिलाधिकारी व विधायक ने पीड़ित परिवार को पांच लाखं रूपये की आर्थिक सहायता दिलवाने की घोषणा की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दो लाखं रूपये का चेक सोमवार को पीडित परिवार को दे दिया जाएगा। मृतक बालक के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार किया। पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार किया गया। घटना से परिवार में शोक छाया है।
सीएमओ को गधा कहने वाले डीएम मिले कोरोना पॉजिटिव
रायबरेली। प्रशासनिक बैठक में सीएमओ को गधा कहने वाले रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव और उनके बावर्ची समेत 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद डीएम और उनके रसोईये को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं कैंप कार्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कैंप कार्यालय के कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे । रविवार को आयोजित कोरोना टेेस्ट शिविर में एंटीजन किट में जिलाधिकारी और आवास के रसोईये की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि अन्य कर्मचारियों की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है।
T. R. PRIME जिले में कोरोना सरपट ,व्यापार चौपट
टीआर प्राइम
मुजफ्फरनगर l लॉक डाउन के चलते पिछले दिनों तमाम आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के ठप्प रहने से तमाम समस्याओं से लोगों को जुझना पड़ा. अब अनलॉक के बाद सरकार चाहती है कि समाज में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को फिर से शुरू हों। शहर के लोग इसे लेकर क्या सोचते हैं। आइए जानते हैं टीआर प्राइम शो में
जिले में आज 87 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया
मुजफ्फरनगर l Date 06-09-2020
आज कुल सैंपल प्राप्त-275
(RtPcr)
आज पॉजिटिव-- 87
04 Rtpcr
04 ट्रू नॉट
71 Rapid antigen test
08 Pvt Lab
= 87
----------------------
आज ठीक/डिस्चार्ज -47
टोटल डिस्चार्ज- 1706
टोटल एक्टिव केस- 899
खालापार 1
रेशु विहार 2
डीडब्लूएच 1
कम्बल वाला बाग 1
साउथ सिविल लाइन 1
आदर्श कॉलोनी 2
गंगारामपुरा 1
ब्रह्मपुरी 4
गाँधी कॉलोनी 10
कृष्णापुरी 2
साकेत 4
शिक्षक कॉलोनी 8
शिव विहार 1
पुलिस लाइन 1
कोतवाली 1
पंचशील कॉलोनी 1
एमओएस पुलिस लाइन 1
आर्यपुरी 2
आबुपुरा 1
थाना सिविल लाइन 1
नई मंडी 4
आवास विकास 3
जसवन्तपुरी 1
योगेन्द्रपुरी 1
पुलिस चौकी मुजफरनगर 1
सदर बाजार 1
पटेल नगर 1
चुंगी नंबर 2 - 1
द्वारकापुरी 1
भरतिया कॉलोनी 2
पुलिस चौकी 1
रामपुरी 1
अंकित विहार 2
सुरेंद्र नगर 1
अलमासपुर 1
कूकड़ा 1
गाँधी नगर 1
भोपा 1
नगला कबीर 1
भंगेला 1
जमीना विहार खतौली 2
मुरादपुरा 1
बघरा 1
मलीरा 1
चरथावल 1
नगर कॉलोनी 3
खतौली थाना 1
जैन मंदिर 1
बड़सू 3
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...