सूर्य ब्रह्मांड के सबसे तेजस्वी ग्रह है जो 16 सितंबर अपनी सिंह राशि से निकल कर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद सूर्य का गोचर अपनी नीच राशि तुला में होगा। इस परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होने जा रही हैं। जानिए आपकी राशि पर इसका असर-
मेष राशि- कोर्ट कचहरी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके खर्च बढ़ सकते हैं इस पर नियंत्रण जरूरी है। कर्ज आसानी से मिल जाएगा, लेकिन इससे बचने का प्रयास करें।
वृषभ राशि - आपके लिए यह बदलाव समान्य रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और प्रेम संबंधों में संतुलित व्यवहार करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
मिथुन राशि- माता और पिता का स्वास्थय खराब हो सकता है। आपके परिवार में किसी भी विवाद को टालने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर मान- सम्मान बढ़ेगा। घर या वाहन खरीद का योग है।
कर्क राशि- इस राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन सेहत पर ध्यान जरूरी है। यात्राओं का भी योग है। स्थितियां परिवार में अनुकूल रहेंगी।
सिंह राशि- वाणी पर संयम रखें, अन्यथा नुकसान और विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थय को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
कन्या राशि- स्वास्थय कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद या तनाव की स्थितियां भी उत्पन्न कर सकता है। लेकिन आपके कार्य स्थल पर इस गोचर के अनुकूल परिणाम होंगे।
तुला राशि- खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय है। दूर पास की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।
वृश्चिक राशि- आपको आर्थिक लाभ की संभावना है। सम्मान में वृृद्धि तथा उच्च व्यक्तियों से संबंध के योग हैं। संतान के संबंध में अनुकूल समाचार की प्राप्ति होगी। लेकिन प्रेम संबंधो में सावधानी जरूरी।
धनु राशि-काम काज में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पद में वृद्धि संभव है। परिवार में इस सुख और शांति का वातावरण रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि- भाग्य साथ देगा। पारिवारिक संबंध प्रगाढ होंगे। स्वास्थय खराब हो सकता है। यात्रा के अलावा पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा।
कुंभ राशि- स्वास्थय कष्ट संभव है। अपने कार्य पर ध्यान दें और कोई ऐसा कार्य ना करें जो बाद में कानूनी दिक्कतें खडी करे या परेशानी का कारण बने।
मीन राशि - वैवाहिक जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में किसी का स्वास्थय बिगड सकता है। इसके बावजूदर सूर्य का गोचल शुभ फलदायी रहने वाला है। व्यापार नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
पं.अतुलेश मिश्र
रविवार, 6 सितंबर 2020
सिंह से कन्या राशि में जा रहे सूर्य करेंगे सभी राशियों को प्रभावित, जानिए आपकी राशि क्या कहती है
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें