मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी कोरोना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसएसआई कोतवाली ने बताया कि शहर कोतवाल बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। वह फिलहाल होम आईसोलेट हैं। इस संबंध में एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों को एहतियात बरतने को कहा गया है । इसके अलावा थाना खतौली में एक, थाना सिविल लाइन्स में एक, पुलिस लाइन्स के एमओएस, तथा शहर की दो पुलिस चौकियों में दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर में पुलिसकर्मियों पर भी कोरोना का कहर है।
रविवार, 6 सितंबर 2020
सहारनपुर में 2 एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट कोरोना पॉजिटिव
सहारनपुर। जिले में 3 अफ़सरो को करोना की पुष्टि हुई है। इनमें एडीएम एफ विनोद कुमार. एडीएम जे प्रदीप कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
करंट से बच्चे की मौत पर विधायक उमेश मलिक ने किया मुआवजे का ऐलान
मुजफ्फरनगर। बुढाना तहसील के गांव लोई में 6 साल के बालक की बिजली के खंबे में आ रहे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के गांव लोई के रहने वाले संजय का बेटा आदि (06) रविवार को शाम करीब 4 बजे अपनी बस्ती में बिजली के खंबे के पास खेल रहा था। बिजली के खंबे की र्स्पोटिंग तार में किसी कारण वश हाईवोल्टेज करंट आया हुआ था। आदि विद्युत प्रवाहित सर्पोटिंग तार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक से वार्ता की। विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता के बाद उपजिलाधिकारी व विधायक ने पीड़ित परिवार को पांच लाखं रूपये की आर्थिक सहायता दिलवाने की घोषणा की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दो लाखं रूपये का चेक सोमवार को पीडित परिवार को दे दिया जाएगा। मृतक बालक के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार किया। पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार किया गया। घटना से परिवार में शोक छाया है।
सीएमओ को गधा कहने वाले डीएम मिले कोरोना पॉजिटिव
रायबरेली। प्रशासनिक बैठक में सीएमओ को गधा कहने वाले रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव और उनके बावर्ची समेत 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद डीएम और उनके रसोईये को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं कैंप कार्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कैंप कार्यालय के कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे । रविवार को आयोजित कोरोना टेेस्ट शिविर में एंटीजन किट में जिलाधिकारी और आवास के रसोईये की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि अन्य कर्मचारियों की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है।
T. R. PRIME जिले में कोरोना सरपट ,व्यापार चौपट
टीआर प्राइम
मुजफ्फरनगर l लॉक डाउन के चलते पिछले दिनों तमाम आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के ठप्प रहने से तमाम समस्याओं से लोगों को जुझना पड़ा. अब अनलॉक के बाद सरकार चाहती है कि समाज में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को फिर से शुरू हों। शहर के लोग इसे लेकर क्या सोचते हैं। आइए जानते हैं टीआर प्राइम शो में
जिले में आज 87 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया
मुजफ्फरनगर l Date 06-09-2020
आज कुल सैंपल प्राप्त-275
(RtPcr)
आज पॉजिटिव-- 87
04 Rtpcr
04 ट्रू नॉट
71 Rapid antigen test
08 Pvt Lab
= 87
----------------------
आज ठीक/डिस्चार्ज -47
टोटल डिस्चार्ज- 1706
टोटल एक्टिव केस- 899
खालापार 1
रेशु विहार 2
डीडब्लूएच 1
कम्बल वाला बाग 1
साउथ सिविल लाइन 1
आदर्श कॉलोनी 2
गंगारामपुरा 1
ब्रह्मपुरी 4
गाँधी कॉलोनी 10
कृष्णापुरी 2
साकेत 4
शिक्षक कॉलोनी 8
शिव विहार 1
पुलिस लाइन 1
कोतवाली 1
पंचशील कॉलोनी 1
एमओएस पुलिस लाइन 1
आर्यपुरी 2
आबुपुरा 1
थाना सिविल लाइन 1
नई मंडी 4
आवास विकास 3
जसवन्तपुरी 1
योगेन्द्रपुरी 1
पुलिस चौकी मुजफरनगर 1
सदर बाजार 1
पटेल नगर 1
चुंगी नंबर 2 - 1
द्वारकापुरी 1
भरतिया कॉलोनी 2
पुलिस चौकी 1
रामपुरी 1
अंकित विहार 2
सुरेंद्र नगर 1
अलमासपुर 1
कूकड़ा 1
गाँधी नगर 1
भोपा 1
नगला कबीर 1
भंगेला 1
जमीना विहार खतौली 2
मुरादपुरा 1
बघरा 1
मलीरा 1
चरथावल 1
नगर कॉलोनी 3
खतौली थाना 1
जैन मंदिर 1
बड़सू 3
आईपीएल 2020 की तारीखों का एलान
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्थानों अबुधाबी, दुबई और शारजाह में यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। अभी यहां लीग स्टेग का शेड्यूल जारी किया गया है। प्लेऑफ और फाइनल का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। बीसीसीआई के अनुसार, टूर्नामेंट का पहला मैच मैच पिछली बार की उप-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और विजेता मुंबई इंडियंस के बीच 19 सितंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यहां देखें हिन्दी में पूरा शेड्यूल-
तारीख मैच समय स्थान
19 सितम्बर मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7:30 PM अबुधाबी
20 सितम्बर दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM दुबई
21 सितम्बर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM दुबई
22 सितम्बर राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 PM शारजाह
23 सितम्बर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM अबुधाबी
24 सितम्बर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM दुबई
25 सितम्बर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM दुबई
26 सितम्बर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM अबुधाबी
27 सितम्बर राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM शारजाह
28 सितम्बर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM दुबई
29 सितम्बर दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM अबुधाबी
30 सितम्बर राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 PM दुबई
1 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM अबुधाबी
2 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM दुबई
3 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स 3.30 PM अबुधाबी
3 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 PM शारजाह
4 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 3.30 PM शारजाह
4 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 PM दुबई
5 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM दुबई
6 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 7.30 PM अबुधाबी
7 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 PM अबुधाबी
8 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM दुबई
9 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM शारजाह
10 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 3.30 PM अबुधाबी
10 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM दुबई
11 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स 3.30 PM दुबई
11 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM अबुधाबी
12 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 PM शारजाह
13 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 PM दुबई
14 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7.30 PM दुबई
15 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM शारजाह
16 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 PM अबुधाबी
17 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3.30 PM दुबई
17 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 PM शारजाह
18 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 3.30 PM अबुधाबी
18 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM दुबई
19 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7.30 PM अबुधाबी
20 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM दुबई
21 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM अबुधाबी
22 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM दुबई
23 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM शारजाह
24 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 3.30 PM अबुधाबी
24 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM दुबई
25 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 3.30 PM दुबई
25 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM अबुधाबी
26 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 7.30 PM शारजाह
27 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स 7.30 PM दुबई
28 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM अबुधाबी
29 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 PM दुबई
30 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स 7.30 PM अबुधाबी
31 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 3.30 PM दुबई
31 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 PM शारजाह
1 नवंबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 3.30 PM अबुधाबी
1 नवंबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 7.30 PM दुबई
2 नवंबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7.30 PM अबुधाबी
3 नवंबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस 7.30 PM शारजाह
आईपीएल का आयोजन पहले 29 मार्च से भारत में ही होना था। इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया जा चुका था लेकिन कोविड-19 के चलते आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। आईसीसी के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया कि आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा।
पूर्व विधायक की हत्या से सियासी पारा गर्म
लखीमपुर खीरी। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा की पीट पीटकर गई। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के त्रिकौलिया पढ़ुवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष रविवार को दिन में ही भिड़ गए। इसमें एक पक्ष पलिया का और दूसरा पक्ष पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना का है। यहां पर जमीन पर कब्जेदारी के विवाद के दौरान मारपीट भी हुई, जिसमें पूर्व विधायक के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान पूर्व विधायक को हार्टअटैक पड़ा। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं पूर्व विधायक के पुत्र ने उनकी पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत का आरोप है। लखीमपुर खीरी की निघासन विधानसभा से निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना तीन बार के विधायक रहे है।
गांधी कालोनी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 लोगों की कोरोंना जांच में 6 निकले कोरोना पॉजिटिव
टीआर ब्यूरो l
मुजफ्फरनगर l गांधी कॉलोनी में लगातार कोरोनावायरस की संख्या को बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांधी वाटिका में कोविड-19 जांच शिविर लगाया गया जहां पर 60 व्यक्तियों द्वारा अपनी कोविड-19 जांच कराई जिसमें 6 व्यक्ति कोरोना संक्रमित गए हैं। जिसको लेकर गांधी कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया है मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी कालोनी हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष पवन छाबड़ा द्वारा उनसे निवेदन किया था कि गांधी कालोनी में कोविड-19 जांच कैंप लगाया जाए उसी को लेकर आज गांधी वाटिका में कोविड-19 जांच शिविर लगाया गया जिसमें 60 व्यक्तियों की सैंपलिंग की गई सेंपलिंग के दौरान 6 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है
मेरठ मेडिकल में कोरोना पीड़ित का शव बदलने पर परिजनों का हंगामा
टीआर ब्यूरो l
मेरठ l मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका शव बदल गया। अंतिम
संस्कार के समय परिजनो ने अचानक चेहरा देखा तो इसका खुलासा हुआ। मेरठ डीएम अनिल ढींगरा ने मामले में जांच का आदेश दिया है। एडीएम सिटी और सीएमओ को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डीएम ने कहा कि इस मामले में दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोदीनगर निवासी गुरबचन लाल को मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसी दौरान पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। शनिवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव पैक करके दे दिया गया। रविवार की सुबह जब शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो परिजनों ने शव का चेहरा देखा तो वे आश्चर्यचकित रह गए। वह शव गुरु वचन लाल का नहीं था। इसके बाद मेरठ प्रशासन को सूचना दी गई ।मेरठ डीएम अनिल ढींगरा ने तुरंत इस मामले में संज्ञान लेते हुए एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी और सीएमओ डॉक्टर राजकुमार जांच टीम गठित कर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। डीएम ने कहा है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेरठ मेडिकल कॉलेज में इसके बाद हंगामा मच गया है।
Featured Post
सोमवार विशेष : पंचांग एवँ राशिफल
🚩जय सत्य सनातन🚩* *🚩आज की हिंदी तिथि* *🌥️ 🚩युगाब्द-५१२७* *🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८२* *⛅🚩तिथि - चतुर्थी रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात पञ्चमी* ...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...