सोमवार, 9 मार्च 2020

पंचांग  10 मार्च 2020 

पंचांग  10 मार्च 2020 
तिथि  प्रतिपदा  19:24 तक
नक्षत्र  उत्तर फाल्गुनी  21:59 तक 
पक्ष      कृष्ण
वार  मंगलवार   
योग   शुला  12:32 तक
सूर्योदय  06:40   
सूर्यास्त  18:22   
चन्द्रमा   कन्या राशि में    
राहुकाल   दोपहर  15:27 − 16:55
विक्रमी संवत्    2076   
शक सम्वत  1941   
मास  फाल्गुन   
शुभ मुहूर्त  अभिजीत  12:08 − 12:54


10 मार्च राशिफल 
मेष राशि
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 
वृष राशि
आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। 
मिथुन राशि
पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बाह्य सुख में वृद्धि होगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। 
कर्क राशि
मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगें। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। बाह्य सुख का विस्तार होगा।  
सिंह राशि
आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेगें, परन्तु क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि
मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
तुला राशि
धैर्यशीलता में कमी आयेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सन्तान का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
धनु राशि
आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। 
मकर राशि
आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मीन राशि 
मन अशान्त रहना। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती है। 


महिला से बात करने के विरोध में युवक को गोली मारी

मुजफ्फरनगर।  थाना छपार क्षेत्र में घर के बाहर खड़े युवक को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।
बताया गया है कि महिला से फोन पर बात करने के विरोध को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को गोलीमारकर घायल कर दिया।  गोली मारने के बाद हमलावर मौके से हुए फरार हो गए। 45 वर्षीय अब्बास त्यागी कंधे से होकर गोली आर पार निकल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीरता के चलते इलाज के लिए कराया भर्ती कराया।  


Happy holi from success academy

हैप्पी होली


पूर्व मंत्री उमकिरण और युवा नेता विक्रात की और से होली की शुभकामनाएं

पूर्व मंत्री उमा किरण की ओर से होली की शुभकामनाएं 3


होली मनती रही लूट होती रही

मुज़फ्फरनगर । होली मिलन चलता रहा और लुटेरे व्यापारी को लूट ले गये।


वारदात कर बदमाश भोपा रोड की तरफ फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। नई मंडी निवासी किराना व्यापारी प्रवीण कुमार बंसल की नवीन मंडी स्थल में किराना की थोक की दुकान है। सोमवार को दोपहर के समय व्यापारी व उसका बेटा शांतनु दुकान पर बैठे हुए थे। गेट नम्बर 5 के बाहर बाइक खडी करने के दो बदमाश हेलमेट लगाकर किराना व्यापारी की दुकान में घुस गए। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही पिस्टल निकालकर व्यापारी को आंतकित कर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने गल्ले में रखी लाखों की नकदी लूट ली। उसके बाद बदमाशों ने व्यापारी की जेब से भी नकदी निकलवायी। बदमाश पिस्टल हवा में लहराते हुए फरार हो गए। वारदात के दौरान कुछ कई कर्मचारी मौजूद थे। वहीं दुकान पर खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। वारदात के समय किसी ने भी साहस दिखाने की हिम्मत नहीं की। बदमाश गेट नम्बर पांच से बाहर आए और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकम्प मच गया। आनन फानन में नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तो वहां होली मिलन में मौजूद मंत्री कपिल देव अग्रवाल वहां पहुंच गये।  पुलिस पर भडके मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूूलिस को जमकर लताड़ लगाई।


चन्दन के टीके के साथ मनाई होली

मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के सभी सदस्यों द्वारा विजय वर्मा जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर होली मिलन का कार्यक्रम बहुत ही सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाया गया जिसमें सभी सदस्यों ने किसी भी तरह का रंग एवं गुलाल का प्रयोग नहीं किया बल्कि चंदन के टीके लगा कर एक दूसरे को बधाई दी एवं गले मिले इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय वर्मा एवं राहुल गोयल ने सभी सदस्यों को बताया की प्रधानमंत्री द्वारा यह अपील की गई है हिंदुस्तान के सभी नागरिक होली को कम से कम बनाएं एवं कम से कम रंग एवं पानी का प्रयोग करें उन्होंने कहा कि आज कोरोना वायरस हिंदुस्तान में भी प्रवेश कर चुका है इसलिए हमें इस वायरस से लड़ना है डरना नहीं सभी सदस्यों ने प्रण लिया की हम सभी अपने परिवार के सदस्य द्वारा एवं अपने सगे संबंधी द्वारा कम से कम रंगो का प्रयोग करेंगे एवं कम से कम पानी का इस्तेमाल करेंगे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज पवार बीजेपी किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष ने की सभी लोगों ने अपने विचार प्रकट किए एवं एक दूसरे पर चंदन का टीका लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी और बाद में जलपान के साथ इसका समापन किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय वर्मा जिलाध्यक्ष राहुल गोयल मंडल अध्यक्ष जोगिंदर गोयल सचिव अमित महेंद्रु उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कोषाध्यक्ष मनोज पवार विकास आहूजा इरफान राजीव सक्सेना आदि लोग उपस्थित थे।


उमेश धीमान की ओर से हैपपी होली

उमेश धीमान की ओर से होली की शुभकामनाएं 


फेडरेशन ने खेली फूलों की होली

मुजफ्फरनगर । फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर इंडस्ट्री द्वारा आज होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहे पालिका अध्यक्ष द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कपिल देव अग्रवाल जी को टोपी पहना दी गई और फिर बाद में एक गीत भी गाया उपस्थित लोगों द्वारा फूलों की वर्षा कर एक दूसरे पर होली खेली गई । इस अवसर पर इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल जी समाजसेवी भीमसेन कंसल अशोक बाटला आदि लोग शामिल रहे।


होली मंगलमय हो -सचिन सिंघल

होली मंंगलमय हो:सचिन सिंघल जिलामंत्री भा ज पा मुजफ्फरनगर ।


सतीश बालिया न की ओर से होली शुभ हो

होली की शुभकामनाएं सतीश बलियान की ओर से


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...