शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

देखिए कैसे तडातड पडने लगे ओले



मुजफ्फरनगर। मौसम ने करवट बदली और बारिश के साथ ठंड लौट आई। सहारनपुर में तेज ओलावृष्टि हुई। 

आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह बूंदाबांदी के बाद दिन खुला रहा। फिर शाम होते-होते मौसम गड़बड़ाने लगा। रात होते ही बारिश के साथ वेस्ट यूपी में कई जगह ओलावृष्टि हो गई। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि हुई है,जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। सहारनपुर में तेज ओलावृष्टि से चारों ओर ओले ही नजर आने लगे। लगातार पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े छोड़कर पंखे भी चलाना शुरू कर दिए थे। ओलावृष्टि होने से पंखे फिर से बंद हो गए और लोगों ने गर्म कपड़े और रजाई बाहर निकाल ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

उत्तराखंड उत्तरकाशी में फटा बादल,भारी तबाही की आशंका, देखें वीडियो

उत्तरकाशी। बादल फटने से धराली में आई विनाशकारी बाढ़, 10 से 12 मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी गई है । गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली ...