रविवार, 4 फ़रवरी 2024

राहुल ने बैजनाथ धाम में की पूजा, लगे मोदी मोदी के नारे


 देवघर। न्याय यात्रा पर निकले  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की है। लेकिन जब वह मंदिर से बाहर निकले तो उन्हें एक असहज करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। राहुल के मंदिर से बाहर आने पर मोदी-मोदी के नारे लगे। इस दौरान लोगों ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। राहुल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21वें दिन (शनिवार) झारखंड के देवघर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा की लेकिन जब बाहर निकले तो वहां मौजूद लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। हालांकि राहुल गांधी शाम को देवघर से धनबाद के लिए निकल गए। इससे पहले राहुल ने सरकंडा में जनता से बात की। उन्होंने बीजेपी और RSS पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी पर अरबपतियों का कर्ज माफ करने का भी आरोप लगाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...