मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 59 घायल


हरदा। मध्य प्रदेश में हरदा की  एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए भीषण विस्फोट से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। साठ लोगों के घायल होने की सूचना है। आग के शोले और धुएं के गुबार से लोगों में दहशत भर गई। सूत्रों के अनुसार, इस फैक्ट्री में 500 से 700 लोग काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं, कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। घायलों को एंबुलेंस सहित पुलिस और जिला प्रशासन के विभिन्न वाहनों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही नजदीकी जिले नर्मदापुरम और बैतूल से भी चिकित्सा सहायता पुलिस बल भेजा जा रहा है। अभी तक बारह लोगों के मरने की पुष्टि की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...