शनिवार, 13 जनवरी 2024

अखिलेश यादव को मिला न्योता तो स्वीकार कर भेजा जवाबी पत्र

 


लखनऊ । सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता मिल गया है।  

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निमंत्रण  के जवाब में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को चिट्ठी लिखकर कहा कि आपका निमंत्रण स्वीकार है। लेकिन दर्शन के लिए परिवार के साथ समारोह के बाद आऊंगा।  


इसी बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के हाथों कराई जानी चाहिए। उद्धव ने कहा, यह 'राष्ट्रीय गौरव और देश के स्वाभिमान' का मामला है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नासिक के कालाराम मंदिर में आमंत्रित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...