नई दिल्ली। कालका जी में जागरण के दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। बताया जाता है कि जागरण में करीब 2000 लोगों की भीड़ पहुंची थी। हादसा उस समय हुआ जब वीआईपी लोगों के लिए बनाए गए मंच पर लोग चढ़ गए। इसके चलते लोहे के फ्रेम वाला मंच गिर गया। इससे भगदड़ मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल और मैक्स में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, 27-28 जनवरी की आधी रात को महंत परिसर, कालकाजी मंदिर में माता जागरण में लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना एक मंच गिरने से 17 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। कार्यक्रम आयोजित करने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए थे। वहां करीब 1500-1600 लोगों का जमावड़ा था। क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर है, जबकि कुछ को फ्रैक्चर हुआ है। इस मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337/304A/188 के तहत मामला दर्ज किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें