मंगलवार, 5 दिसंबर 2023

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

 


जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चारों बदमाशों में से दो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। 

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिनदहाड़े मोपेड सवार दो हमलावर आए और गोगामेड़ी पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। हमलावरों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि बदमाशों ने गोगामेड़ी को चार गोलियां मारीं। घटना के वक्त गोगामेड़ी अपने घर में थे। हमले में चार बदमाश शामिल हैं। घटना के बाद तनाव है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...