रविवार, 10 दिसंबर 2023

मुजफ्फरनगर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत , पति सहित कई के खिलाफ मामला दर्ज

 


ककरौली। ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न करने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पति सहित कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी इस्तकार ने थाना ककरौली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शहजादी (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी गुलफरोज पुत्र अहसान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शहजादी के पति गुलफरोज व अन्य ससुराल वाले अहसान, मुनीजा, रिज़वान अतिरिक्त दहेज की मांग कर शहजादी के साथ मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी देते रहते थे। शहजादी की कोई संतान नहीं है। शनिवार शाम उन्हें सूचना मिली कि शहजादी की मृत्यु हो गई है। आरोप है कि जब उन्होंने गांव तेवड़ा जाकर देखा तो शहजादी के ससुराल वालों ने फांसी उसकी हत्या कर दी थी। शव घर में ही था। हत्यारोपी गुलफरोज आदि मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची ककरौली पुलिस ने घटना की जानकारी की। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मृतका के पिता इस्तकार की तहरीर पर थाना ककरौली पुलिस ने गुलफरोज, अहसान, मुनीजा, रिज़वान के खिलाफ फांसी लगा कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कसाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...