शनिवार, 9 दिसंबर 2023

मुजफ्फरनगर आवारा गौवंश हुए खतरनाक,किया हमला ,एक की मौत ,दो महिला घायल


मुजफ्फरनगर । जनपद के जानसठ थानाक्षेत्र में भंडूर गांव में गन्ना छिलाई कर रहे परिवार पर सांड ने हमला बोल दिया। गंभीर घायल किसान सतीश सैनी की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर घायल हो गई है। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में गम का माहौल बना हुआ है। 

सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भंडूर निवासी किसान सतीश सैनी (50) पुत्र मंगू अपनी पत्नी माया व छोटे भाई संत कुमार की पत्नी कुंता के साथ शनिवार को अपने खेतों में गन्ना छील रहे थे। इसी दौरान खेत में आवारा सांड घूमता हुआ पहुंच गया।

आवारा सांड ने गन्ना छिलाई कर रहे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में किसान सतीश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए आई जेठानी और देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गई।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े और बामुश्किल सांड को मौके से भगाया। इसके बाद परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल में ले गए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। दोनों महिलाओं की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। किसान की मौत से परिवार में गम का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...