शनिवार, 9 दिसंबर 2023

अखिलेश का साथ नहीं छोड़ेंगे : जयंत चौधरी


लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि सरकार को गन्ने का खरीद मूल्य जल्द घोषित करना चाहिए। उन्होंने इंडिया गठबंधन और अखिलेश यादव के साथ रहने का संकल्प दोहराया। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर छुट्टी की है। अगर उनको मानते है तो 23 दिसंबर तक गन्ने का नया मूल्य घोषित करें नहीं तो 26 दिसंबर को किसान लखनऊ में डेरा डालेंगे। रालोद की बैठक में आए जयंत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों पर दर्ज किए गए मामले अभी वापस नहीं लिए गए हैं। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में पहली बार हो रहा है। ये सरकार विरोध करने वालों को जेल में बंद कर देती है और संसद में बोलने वालों की सदस्यता रद्द कर देती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...