सोमवार, 11 दिसंबर 2023

मध्यप्रदेश में मोहन यादव होंगे नये मुख्यमंत्री



भोपाल। बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। विधायक दल की बैठक में पार्टी ने राज्य में दो डिप्‍टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला होंगे। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बनाने का फैसला किया है। 
आज भाजपा कार्यालय पर विधायक दल की बैठक में पहुंचने वाले सभी विधायकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके साथ ही विधायकों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन भी किया गया। भोपाल में भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश के लिए सीएम का चेहरा चुनने के लिए पर्यवेक्षक और भाजपा विधायक पहुंचे। संघ के नजदीक माने जाने वाले मोहन यादव उज्जैन दक्ष‍िण सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्‍मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराकर विजयी हुए हैं। तीसरी बार निर्वाचित मोहन यादव को जहां 95699 वोट मिले थे तो वहीं चेतन प्रेमनारायण यादव को 82758 वोट मिले थे। वह साल 2013 में पहली बार विधायक बने थे। भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...