मंगलवार, 19 दिसंबर 2023

यूपी में महंगी होगी अंग्रेजी और देशी शराब


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रीमंडल ने नई आबकारी पॉलिसी को नए संशोधनों के साथ 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक लागू किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब (25%,36% स्ट्रेंथ की शराब) शीरे से निर्मित होगी। अनाज से बनाई जाने वाली शराब में अब 42.8% स्ट्रेंथ के साथ, 36% स्ट्रेंथ वाली शराब को भी मंजूरी मिली है। प्रदेश की करीब 29 हजार दुकानों का ई - नवीनीकरण होगा।

देसी शराब के कोटे को 10% बढ़ाया है। वर्ष 2024 -25 में विदेशी व देसी शराब के दाम में 5 रुपए की वृद्धि होगी। विदेशी शराब, बियर, भांग, मॉडल शॉप के बेसिक लाइसेंस फीस में 10% का इजाफा किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...