गुरुवार, 7 दिसंबर 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन


मुजफ्फरनगर । कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा बुढ़ाना के पूर्व विधायक श्री उमेश मलिक जी रहे। तथा समारोह में जनपद मुजफ्फरनगर के सभी विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे, तथा कार्यक्रम के दौरान कंपोजिट स्कूल डूंगर के बच्चों ने बहुत ही अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। जिसका सभी अधिकारियों ने उत्साह वर्धन भी किया। इसके बाद सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई है।

कंपोजिट स्कूल डूंगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया और उसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सौ तीस करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।

अंत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री उमेश मलिक जी ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी, तथा सभी की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को समाधान करने को कहा। तथा भारत सरकार की सभी विकास योजनाओं की जानकारियों को विस्तार से बताकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन का समापन किया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...