मंगलवार, 19 दिसंबर 2023

खतौली की महिला की मेरठ में गोली मारकर हत्या

 


मेरठ । दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित ससुराल से मेरठ अपने मायके आई थी। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह महिला घर से बाहर सामान लेने जा रही थी। तभी बाइक सवार युवक ने महिला पर  तीन गोलियां चलाईं, दो गोली महिला के सीने में लगीं। लहूलुहान हालत में महिला को परिजनों ने एसडीएस ग्लोबल अस्पताल मोदी पुरम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से पिस्टल के दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। हत्या का कारण महिला का शादी के बाद उसके संबंध बताए जा रहे हैं। 

सोनी को पहले पति सतेंद्र से 2 बेटियां बड़ी बेटी नाम तनु 8 साल और छोटी बेटी तनवी उम्र 6 साल की है। सतेंद्र, सोनी का अलगाव होने के बाद दोनों बेटियां पिता सतेंद्र के पास खतौली मुजफ्फरनगर में ही रह रही हैं। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रेम प्रसंग और पहली शादी को लेकर जांच में जुट गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...